Mukesh Ambani | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 25 Feb 2025 10:29:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Amabani ने Jio यूजर्स को किया खुश, फ्री JioHotstar के साथ लाए Rs. 195 वाला नया रिचार्ज https://www.91mobiles.com/hindi/jio-launches-rs-195-prepaid-plan-with-free-jiohotstar/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-launches-rs-195-prepaid-plan-with-free-jiohotstar/#respond Tue, 25 Feb 2025 10:29:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=167783 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

क्रिकेट प्रेमियों के लिए रिलायंस जियो की ओर एस एक नया डाटा ऐड-ऑन प्लान लाया गया है। यह उन यूजर्स के लिए खास है जो इस समय चल रही ICC Champions Trophy में भारत के मैचों का आनंद लेना चाहते हैं। इस नए डाटा-ओनली पैक में डाटा लाभों के साथ नए ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar की […]

The post Amabani ने Jio यूजर्स को किया खुश, फ्री JioHotstar के साथ लाए Rs. 195 वाला नया रिचार्ज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

क्रिकेट प्रेमियों के लिए रिलायंस जियो की ओर एस एक नया डाटा ऐड-ऑन प्लान लाया गया है। यह उन यूजर्स के लिए खास है जो इस समय चल रही ICC Champions Trophy में भारत के मैचों का आनंद लेना चाहते हैं। इस नए डाटा-ओनली पैक में डाटा लाभों के साथ नए ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar की सदस्यता भी शामिल है, जिसकी मदद से क्रिकेट मैच देखे जा सकेंगे क्योंकि ऑनलाइन जियोहॉटस्टार पर Champions Trophy के मैच दिखाए जा रहे हैं। अगर बात करें इस नए डाटा पैक की तो इसे विशेष रूप से जियो मोबाइल यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। आइए इस पैक के फायदों पर एक नजर डालते हैं।

जियो का नया ₹195 डाटा पैक

जियो का ₹195 डाटा पैक सब्सक्राइबर्स को JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ लाइव क्रिकेट देखने की सुविधा देता है। इस पैक में 15GB डाटा और JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन शामिल है, जिसकी वैधता 90 दिनों की होगी। इस पैक के जरिए, जियो अपने ग्राहकों को पूरे क्रिकेट सीजन के दौरान मैच स्ट्रीम करने और आनंद लेने की सुविधा देना चाहता है।

हाई-स्पीड डाटा समाप्त होने के बाद, यूजर्स 64 Kbps की स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा का उपयोग जारी रख सकते हैं। लेकिन, ध्यान दें कि इस पैक का उपयोग करने के लिए एक सक्रिय बेस सर्विस प्लान अनिवार्य है।

जियो JioHotstar प्रीपेड प्लान

अपने मनोरंजन ऑफर्स के तहत, जियो ₹949 का प्रीपेड प्लान भी प्रदान करता है, जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 2GB डाटा (कुल 168GB डाटा) और प्रतिदिन 100 SMS शामिल हैं। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की होगी। हाई-स्पीड डाटा समाप्त होने के बाद, उपयोगकर्ता 64 Kbps स्पीड पर अनलिमिटेड डाटा का उपयोग जारी रख सकते हैं। इसके अतिरिक्त, जियो के इस प्लान में 84 दिनों के लिए जियोहॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। वहीं, रिचार्ज में ग्राहकों के लिए असीमित 5G मिलता है। ऐप सब्सक्रिप्शन के तौर पर प्लान में जियोटीवी और जियोक्लाउड शामिल हैं।

The post Amabani ने Jio यूजर्स को किया खुश, फ्री JioHotstar के साथ लाए Rs. 195 वाला नया रिचार्ज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-launches-rs-195-prepaid-plan-with-free-jiohotstar/feed/ 0
Breaking: सस्ता Jio Laptop सेल के लिए हुआ उपलब्ध, जानें कब कहां और कैसे खरीदें https://www.91mobiles.com/hindi/jio-laptop-available-for-sale-price-specifications-and-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-laptop-available-for-sale-price-specifications-and-features/#respond Mon, 03 Oct 2022 10:55:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=89687 इस लैपटॉप को IMC 2022 के दौरान जियो ने प्रदर्शित किया था।

The post Breaking: सस्ता Jio Laptop सेल के लिए हुआ उपलब्ध, जानें कब कहां और कैसे खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

JioBook Laptop Launch: जिओ के पहले लैपटॉप (JioBook) का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) में रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने पहले लैपटॉप JioBook (Jio Laptop) की पहली झलक दिखाई। वहीं, अब यह लैपटॉप सेल के लिए भी उपलब्ध हो चुका है। 91मोबाइल्स की टीम ने स्पॉट किया है कि सस्ता जिओ लैपटॉप वेबसाइट पर सेल के लिए आ चुका है। अगर आप इसे खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आइए आगे आपको इसके प्राइस के साथ ही जानकारी देते हैं कि इसे कब और कहां से खरीदा जा सकता है।

Jio Laptop Sale

jiobook-laptop

दरअसल, Jio Laptop को सरकारी वेबसाइट पर सेल किया जा रहा है, जिसका एड्रेस है- gem.gov.in. है। यानी इस साइट पर जिओ लैपटॉप की सेल शुरू हो गई। लेकिन, इस सरकारी साइट पर Resellers के माध्यम से यह लैपटॉप सेल किया जा रहा है जो कि आम लोगों के लिए नहीं है। यह सरकारी मार्केट प्लेस है और यहां सरकारी महकमें ही खरीददारी कर सकते हैं। वैसे यह अभी मार्केट में उपलब्ध नही है। वहीं, अभी यह भी क्लियर नही है कि कंपनी इसे B2B रखेगी या B2C में उतारेगी इसे केवल लिस्ट किया गया  आइए आगे आपको इसके प्राइस की जानकारी देते हैं।

JioBook Laptop Price

jiobook-1

https://gem.gov.in./ पर सेल सेल हो रहे JioBook Laptop को 19,500 रुपये में में लिस्ट है। खबर लिखे जाते समय सरकारी साइट पर दी गई जानकारी के अनुसार इस प्रोडक्ट के 10 पीस ही स्टॉक में हैं। हालांकि, कंपनी की साइट पर फिलहाल इस लैपटॉप को सेल के लिए पेश नहीं किया गया है।

नोट: अभी रिलायंस जियो ने इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन कहा जा रहा है कि दीवाली के मौके पर Jio Book को उपलब्ध कराया जाएगा।

JioBook Specification

JioBook की बॉडी प्लास्टिक की है और इसमें 4जी का सपोर्ट दिया गया है। Jio Book के कीबोर्ड में विंडोज वाले बटन पर Jio लिखा है। वहीं, Jio Book के बैक पैनल पर जियो की ब्रांडिंग है। इसके अलावा Jio Book में 11.6 इंच का एचडी डिसप्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 1366×768 है। वहीं,  Jio Book में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर इससे पहले कई Smartphone में भी देखा जा चुका है। इसके अलावा इसके साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU मिलता है और इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.0GHz है। 

jiobook

1.2 किलोग्राम वजन वाले इस जिओ लैपटॉप में 2 जीबी की रैम दी गई है। पहली नजर में Jio Book, क्रोमबुक जैसा लगता है। इसके साथ विंडोज वाला कीबोर्ड ही मिलता है। वहीं, इसमें Jio Book में विंड़ोज के कुछ जरूरी एप्स हैं, लेकिन ऑपरेटिंग सिस्टम जियो (JioOS) का है। वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें एचडी कैमरा भी दिया गया है।

Jio Book के साथ जियो के कुछ एप्स प्री-इंस्टॉल मिलेंगे। वहीं, इसमें जियो क्लाउड पीसी का भी सपोर्ट है। Jio Book में माइक्रोसॉफ्ट एड ब्राउजर प्री-इंस्टॉल है। इसके अलावा कैमरे के लिए शॉर्टकट बार भी प्लेस है।

The post Breaking: सस्ता Jio Laptop सेल के लिए हुआ उपलब्ध, जानें कब कहां और कैसे खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-laptop-available-for-sale-price-specifications-and-features/feed/ 0
Mukesh Ambani का बड़ा ऐलान, इस दिन शुरू होगी Jio 5G Service https://www.91mobiles.com/hindi/jio-5g-launch-india-diwali-2022-5g-internet-speed-1gbps-akash-mukesh-ambani/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-5g-launch-india-diwali-2022-5g-internet-speed-1gbps-akash-mukesh-ambani/#respond Thu, 01 Sep 2022 08:32:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=86949 कंपनी ने बताया है कि मुंबई में पहला जियो 5G एक्सपीरियंस सेंटर जल्द खुलने वाला है।

The post Mukesh Ambani का बड़ा ऐलान, इस दिन शुरू होगी Jio 5G Service first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Jio 5G Launch india: Reliance Industries ने कुछ दिन पहले अपनी 45th AGM (annual general meeting) के दौरान कई बड़ी घोषणाएं कीं। रिलायंस की सालाना आम सभा (RIL AGM 2022) के दौरान कंपनी के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी (CMD Mukesh Ambani) ने Jio 5G Launch की घोषणा कर की। वहीं, कंपनी ने जानकारी दी कि किस दिन Jio 5G Service Live की जाएगी। आइए आगे जानते हैं कि इंडिया में कब तक और किन शहरों में Jio 5G आपको मिलना शुरू हो जाएगा।

जियो 5G लॉन्च की आधिकारिक घोषणा

मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो 5G के लॉन्च की आधिकारिक घोषणा की और इससे होने वाले फायदों और बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी ने 5G का इस्तेमाल ब्रॉडबैंड के लिए कर रही है और यह दुनिया का सबसे बड़ा और प्रभावशाली 5G नेटवर्क होगा। इसे भी पढ़ें: दुनिया का सबसे सस्ता 5जी मोबाइल ला रहे Jio और Google, लॉन्च करेंगे Ultra-affordable 5G smartphone

jio-5g-in-india

दिवाली में मिलना शुरू होगा अंबानी का 5G

इसके अलावा रिलायंस ने घोषणा की है कि कंपनी की 5G सेवाओं का रोलआउट अगले महीने दीपावली के मौके से शुरू होगा। यह सबसे पहले दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में अपनी 5G सर्विस देने की शुरुआत करेगी। रिलायंस जियो देशभर में 5G रोलआउट के लिए दो लाख करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है।

Jio 5G launch india diwali 2022 5g internet speed 1gbps akash mukesh ambani

‘जियो ट्रू 5G’ पर मिलेगी 1Gbps से ज्यादा की स्पीड

जियो चेयरमैन आकाश अंबानी ने AGM 2022 के दौरान कहा कि नई ‘जियो ट्रू 5G’ सेवा के साथ 1Gbps से ज्यादा की स्पीड मिलेगी। वहीं, यूजर्स को पहली बार अल्ट्रा-लो लेटेंसी अनुभव नई 5G सेवा के साथ मिलेगा और एक बिल्कुल अलग अल्ट्रा हाई-स्पीड फिक्स्ड ब्रॉडबैंड सेवा को ‘जियो एयर फाइबर’ नाम दिया गया है।

jio-5g-speed

जियो एयर फाइबर ऐसे करेगा काम

ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगवाने के लिए यूजर्स को अभी केबल और वायर्स के झंझट में उलझना पड़ता है, लेकिन जियो एयर फाइबर के साथ यूजर्स को केवल एक डिवाइस अपने घर या ऑफिस में प्लग-इन करना होगा। वहीं, कंपनी का दावा है कि यह मौजूदा सॉल्यूशंस के मुकाबले कहीं ज्यादा स्पीड यूजर्स को देगा और वे HD कंटेंट स्ट्रीम कर पाएंगे या देख सकेंगे। इसे भी पढ़ें: Jio 5G Service लॉन्च, मुकेश अंबानी ने कर दी बड़ी घोषणा! दिवाली पर चालू होगा Jio 5G Network

jio-airfiber-ft

मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो का फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क 11 लाख किलोमीटर से ज्यादा लंबा है और हर तीन में से दो नए यूजर्स जियोफाइबर का चुन रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के मामले में करीब दो करोड़ कनेक्शंस के साथ भारत 138वीं पोजीशन पर है। इसमें बदलाव की जरूरत है और जियो 5G के साथ हम ऐसा कर पाएंगे। इसे भी पढ़ें: Jio AirFiber : बिना तार मिलेगा रॉकेट की स्पीड में 5G इंटरनेट, जानें कैसे करेगा काम

स्टैंड-अलोन 5G सर्विस

मुकेश अंबानी ने कहा कि कई कंपनियां मौजूदा 4G नेटवर्क में सुधार कर 5G सेवाएं देने का दावा नॉन-स्टैंड-अलोन तरीके से कर रही हैं, लेकिन वे ट्रू 5G का एक्सपीरियंस नहीं दे पाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जियो स्टैंड-अलोन 5G सेवाएं ला रही है, जो मशीन से मशीन कन्वर्सेशन या फिर लो-लेटेंसी जैसे फायदे देगी।

The post Mukesh Ambani का बड़ा ऐलान, इस दिन शुरू होगी Jio 5G Service first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-5g-launch-india-diwali-2022-5g-internet-speed-1gbps-akash-mukesh-ambani/feed/ 0
Jio 5G Live से पहले जानें Ambani के 5G की 10 बड़ी बातें, फिर मत कहना बताया नहीं! https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-true-5g-benefits-features-and-top-things-to-know/ https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-true-5g-benefits-features-and-top-things-to-know/#respond Tue, 30 Aug 2022 06:39:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=86981 रिलायंस ने अपनी 45वीं एजीएम में अपनी 5G सेवाओं को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। यहां हम आपको Jio 5G की टॉप 10 खूबियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

The post Jio 5G Live से पहले जानें Ambani के 5G की 10 बड़ी बातें, फिर मत कहना बताया नहीं! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जियो ने अपनी 5G सेवाओं का ऐलान कर दिया है। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 29 अगस्त को कंपनी जनरल एनुअल मीटिंग (RIL AGM 2022) के दौरान बताया कि देश के प्रमुख चार शहरों – दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में Jio Ture 5G की शुरुआत दिवाली से होगी। वहीं कंपनी का लक्ष्य है कि वह 2023 तक पूरे देश में अपनी 5G सेवाएं शुरू करेगा। इस दौरान मुकेश अंबानी ने कहा कि Jio 5G दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे उन्नत 5G नेटवर्क होगा। उनका यह भी कहना था कि जियो का 5G नेटवर्क 4G पर निर्भर नहीं करेगा यह स्टैंडअलोन है। यहां हम आपको रिलायंस जियो 5G नेटवर्क के लॉन्च से पहले दस खास बातें बता रहे हैं, जो इस इसे सबसे ख़ास बनाती हैं।

क्या आपके 5G स्मार्टफ़ोन पर चलेगा Jio 5G

मुकेश अंबानी ने Jio 5G के ऐलान के साथ बताया कि जियो की 5G नेटवर्क उन सभी स्मार्टफ़ोन बैंड पर काम करेगा जो 5G SA सर्विस सपोर्ट करते हैं। अगर आपका 5G स्मार्टफ़ोन 5G SA बैंड सपोर्ट के साथ आता है तो आप भी जियो के 5G सर्विस का एक्सपीरियंस ऑफ़र कर पाएंगे। मुकेश अंबानी ने आगे बताया कि 5G SA की मदद से जियो लो लेटेंसी, बड़े पैमाने पर मशीन-टू-मशीन कॉम्यूनिकेशन, 5G वॉइस, ऐज कंप्यूटिंग और नेटवर्क स्लाइसिंग और मेटावर्स जैसी नई और पावरफुल सर्विस ऑफर करेगा।

Jio 5G launch india diwali 2022 5g internet speed 1gbps akash mukesh ambani

4G पर निर्भर नहीं है जियो का 5G

रिलायंस जियो की 5G सर्विस स्टेंडअलोन टेक्नोलॉजी है। यह 4G पर निर्भर नहीं करती है। SA आर्कटेक्चर पर तैयार जियो का 5G नेटवर्क कवरेज, कैपेसिटी, क्वालिटी और अफोर्डेबिलिटी ऑफ़र करता है।

तीन साल से चल रही थी तैयारी

जियो 5G का ऐलान करते हुए मुकेश अंबानी ने बताया कि उनकी कंपनी 5G के लिए पिछले पांच साल से तैयारी कर रही थी। कंपनी के क़रीब 3000 हज़ार इंजीनियर्स की टीम इस पर काम कर रही थी। मुकेश अंबानी ने बताया कि Jio 5G की तैनाती दुनिया का सबसे बड़ा और एडवांस 5G नेटवर्क होगा, जिसमें इसका अपना एंड-टू-एंड 5G स्टैक भी शामिल है।

 

1GB से ज्यादा होगी स्पीड

जियो 5G के ऐलान के दौरान कंपनी ने अपनी Jio True 5G की स्पीड टेस्ट डेमोनस्ट्रेट किया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्मार्टफोन में 1.09Gbps की स्पीड देखने को मिली थी। कंपनी का कहना था कि जियो यूजर्स 80 प्रतिशत डाटा का इस्तेमाल वीडियो देखने में खर्च करते हैं। ऐसे में Jio True 5G में यूजर्स को 4G से बेहतर वीडियो स्ट्रीमिंग और हाई क्वालिटी वीडियो कॉलिंग का एक्सपीरियंस मिलेगा।

jio-5g-speed

ज़्यादा कैपेसिटी और बेहतर कवरेज

मुकेश अंबानी ने बताया कि 4G/5G डुअल कनेक्टिविटी की तुलना में स्टेंडअलोन 5G के कैरियर एग्रीगेशन पर नेटवर्क की कैपेसिटी 27 प्रतिशत बढ़ जाती है जिससे मिड बैंड का इस्तेमाल डाउनलिंक के लिए 25 प्रतिशत ज़्यादा लोग कर सकते हैं। यानी की जियो का 5G नेटवर्क ज़्यादा कैपेसिटी और बेहतर कवरेज ऑफ़र करता है।

घर के अंदर भी मिलेगी ज़बरदस्त स्पीड

मुकेश अंबानी ने बताया कि स्पेक्ट्रम नीलामी के दौरान जियो ने 5जी के लिए सबसे ज़्यादा और अलग अलग वायरलेस स्पेक्ट्रम हासिल किए हैं। जियो के पास ग्लोबल स्तर पर 5G के लिए निर्धारित स्पेक्ट्रम – 3500 मेगाहर्ट्ज मिड-बैंड के अलावा 26 गीगाहर्ट्ज मिलीमीटर-वेव बैंड, अल्ट्रा-हाई क्षमता के लिए 700 मेगाहर्ट्ज लो-बैंड स्पेक्ट्रम है जो गहरे इनडोर कवरेज के लिए आवश्यक है। 700 मेगाहर्ट्ज लो-बैंड स्पेक्ट्रम सिर्फ़ जियो के पास मौजूद है।

 

अफोर्डेबल होंगे Jio 5G प्लान

जियो के 5G प्लान प्लान को लेकर फिलहाल जानकारी नहीं है। हालांकि AGM में मुकेश अंबानी का कहना था कि जियो 5G प्रीमियम नहीं बल्कि अफोर्डेबल होंगे। जियो अपने मिक्स 5G सपोर्ट स्पेक्ट्रम, कैरियर एग्रीगेशन के जरिए एक एडवांस 5G नेटवर्क आर्कटेक्चर तैयार करेगा, जो बेहतर कवरेज और ज्यादा कैपेसिटी ऑफर करेगा। इसके साथ ही जियो के 5G प्लान अफोर्डेबल होंंगे। यह भी पढ़ें : दुनिया का सबसे सस्ता 5जी मोबाइल ला रहे Jio और Google, लॉन्च करेंगे Ultra-affordable 5G smartphone

कई कंपनियों के साथ है पार्टनरशिप

jio-5g-tech

Jio ने अपने 5G नेटवर्क के लिए टेलीकॉम गियर निर्माता Ericsson, Nokia, Samsung और Cisco के साथ पार्टनरशिप की है। इसके साथ ही जियो Facebook- Meta, Google, Microsoft और Intel जैसी टॉप ग्लोबल कंपनियों के साथ काम कर रही है। Jio ने अपने 5G नेटवर्क के लिए कई सारी कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की है। वहीं इससे पहले 4G के लिए कंपनी ने सिर्फ Samsung के साथ पार्टनरशिप की थी। यह भी पढ़ें : Jio 5G Launch: इस दिन इंडिया में लाइव होगा Ambani का 5G नेटवर्क, गोली की रफ्तार से चलेगा इंटरनेट

दिसंबर 2023 तक देशभर में उपलब्ध होगा Jio 5G

जियो की 5G सेवाएं देश की प्रमुख शहर – दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में दिवाली से शुरू होगी। इसके बाद कंपनी धीरे-धीरे देश भर में अपनी 5G सेवाएं शुरू करेगा। जियो का लक्ष्य है वह दिसंबर 2023 तक देश के सभी सर्कल में 5G की सर्विस ऑफर करेगा। यह भी पढ़ें : Jio AirFiber : बिना तार मिलेगा रॉकेट की स्पीड में 5G इंटरनेट, जानें कैसे करेगा काम

मेड इन इंडिया 5G नेटवर्क

Jio की 5G टेक्नोलॉजी पूरी तरह से स्वदेसी है, जो क्लाउड नेटिव, सॉफ्टवेयर डिफाइन और एडवांस क्वांटम सिक्योरिटी से लैस है। जियो का कहना है कि उसके मेड़ इन इंडिया 5G नेटवर्क पहले दिन से ही करोड़ों यूज़र्स को सर्विस प्रोवाइड करने की क्षमता रखता है। मुकेश अंबानी ने बताया कि देशभर में 5G नेटवर्क स्थापित करने के लिए 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा।

The post Jio 5G Live से पहले जानें Ambani के 5G की 10 बड़ी बातें, फिर मत कहना बताया नहीं! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-true-5g-benefits-features-and-top-things-to-know/feed/ 0
दिवाली पर चालू होगी Jio 5G Service: Mukesh Amabni https://www.91mobiles.com/hindi/jio-5g-service-launched-by-mukesh-ambani-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-5g-service-launched-by-mukesh-ambani-in-india/#comments Mon, 29 Aug 2022 08:45:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=86938 Reliance Jio Amabni की ओर से 45th Annual General Meeting (RIL) में Jio 5G Service पर से पर्दा उठा दिया है। 5G Network 5G Internet 5G Plans की घोषणा कर दी गई है।

The post दिवाली पर चालू होगी Jio 5G Service: Mukesh Amabni first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5जी इन इंडिया अब बेहद जल्द सच होने वाला है। जैसा कि अनुमान था Reliance Jio ने अपनी 45th Annual General Meeting (RIL) में Jio 5G Service पर से पर्दा उठा दिया है। 5G Network की घोषणा Amabni की ओर से कर दी गई है और अब बेहद जल्द मोबाइल यूजर्स को सुपर फास्ट 5G Internet मिलने वाला है। कंपनी ने अपने 5जी रोलआउट को Jio True 5G का नाम दिया है।

Mukesh Amabni ने घोषणा करते हुए बता दिया है कि इस दिवाली पर देश में Jio 5G Network नेटवर्क शुरू हो जाएगा। रिलायंस जिओ अपनी 5जी सर्विस को सबसे पहले देश के चार महानगर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में शुरू करेगी और इसके बाद भारत के अन्य ईलाकों तक 5जी पहुंचाया जाएगा। अंबानी ने यह साफ कर दिया है कि कंपनी का 5जी नेटवर्क देश के हर जिले, तहसील व गांव तक पहुंचेगा तथा पूरी दुनिया में सबसे बड़ा होगा।

jio-5g-mukesh-ambani

Jio True 5G

Reliance Jio देशभर में 5G लॉन्च के लिए दो लाख करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो 5G के लॉन्च की आधिकारिक घोषणा की और इससे होने वाले फायदों और बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी ने 5G का इस्तेमाल ब्रॉडबैंड के लिए कर रही है और यह दुनिया का सबसे बड़ा और प्रभावशाली 5G नेटवर्क होगा।

jio-5g

Jio 5G Service

मुकेश अंबानी ने कहा कि कई कंपनियां मौजूदा 4G नेटवर्क में सुधार कर 5G सेवाएं देने का दावा नॉन-स्टैंड-अलोन तरीके से कर रही हैं, लेकिन वे असली 5G का एक्सपीरियंस नहीं दे पाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जियो स्टैंड-अलोन 5G सेवाएं ला रही है, जो मशीन से मशीन कन्वर्सेशन या फिर लो-लेटेंसी जैसे फायदे देगी।

reliance jio 5g phone price in india could rs 2500 jio android smartphone launch

Ultra affordable Jio 5G Smartphone

मुकेश अंबानी ने यह भी अनाउंस कर दिया है कि कंपनी इंडिया में अपना Ultra affordable 5G Smartphone भी लेकर आएगी और इसके लिए Jio ने Google के साथ साझेदारी की है। अनुमान है कि दिग्गज टेक कंपनी गूगल रिलायंस जियो के लिए एक से अधिक 5जी मोबाइल मॉडल बनाएगी तथा Google Cloud सर्विस भी जियो यूजर्स को मुहैया कराएगी।

Ultra affordable 5G smartphone to launch by Reliance jio and google cheapest Jio phone 5G

Meta, Google और Microsoft देंगे Jio 5G में साथ

इंडिया के हर कोने तक 5जी नेटवर्क पहुंचाने के मकसद के साथ रिलायंस जियो ने दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है। 5G in India के लिए Meta (Facebook), Google, Microsoft और Intel Reliance Jio की मदद करेगी।

jio-5g-tech

Made in India होगा Jio 5G

रिलायंस जियो का 5जी नेटवर्क न सिर्फ भारत के हर ईलाके तक अपनी कवरेज पहुंचाएगा बल्कि Jio 5G पूरी तरह से Made in India होगा। मेटा, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और इंटेल के साथ-साथ के साथ ही Jio 5G Network के लिए Ericsson, Nokia, Samsung, Cisco और Qualcomm अपनी टेक्नोलॉजी रिलायंस जिओ को उपलब्ध कराएंगे।

The post दिवाली पर चालू होगी Jio 5G Service: Mukesh Amabni first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-5g-service-launched-by-mukesh-ambani-in-india/feed/ 2
Adani आ रहे हैं 5G में लेकिन नहीं होगा Mukesh Ambani को नुकसान, जानें क्यों https://www.91mobiles.com/hindi/adani-in-5g-mobile-services/ https://www.91mobiles.com/hindi/adani-in-5g-mobile-services/#respond Sun, 10 Jul 2022 09:21:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83953 Adani ग्रुप टेलीकॉम सेक्टर में उपलब्ध नहीं है लेकिन इस महीने के अंत में होने वाले 5जी सर्विस की नीलामी के साथ ही कंपनी इस क्षेत्र में कदम रख सकती है।

The post Adani आ रहे हैं 5G में लेकिन नहीं होगा Mukesh Ambani को नुकसान, जानें क्यों first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Mukesh ambani के बाद भारत के एक और बड़े बिजनेसमैन Gautam Adani टेलीकॉम सेक्टर में एंट्री करने वाले हैं। सबसे पहले तो यह खबर लीक के माध्यम से आई थी लेकिन बाद में अडानी ग्रुप ने इसकी पुष्टि कर दी और यह स्पष्ट हो चुका है कि अब फिर से एक बार टेलीकॉम सेग्मेंट में मज़ा आने वाला है। हालांकि कि अब तक अडानी ग्रुप टेलीकॉम सेक्टर में उपलब्ध नहीं है लेकिन इस महीने के अंत में होने वाले 5G सर्विस की नीलामी के साथ ही कंपनी इस क्षेत्र में कदम रख सकती है। ऐसा माना जा रहा था कि  गौतम अडानी के टेलीकॉम सेक्टर में आने से सीधी चुनौती मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो और सुनील भारती मित्तल की कंपनी एयरटेल को मिलेगी लेकिन कंपनी ने साफ तौर पर स्पष्ट कर दिया कि वे फिलहाल मोबाइल बिजनेस में नहीं आने वाले हैं बल्कि निजी बिजनेस के लिए 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में भाग लेंगे।

कंटेंट टेबल

  • इस बारे में क्या कहता है Adani ग्रुप
  • कब हो रही है 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी
  • अभी खेल बाकी है
  • कैसी है 5G नीलामी की तैयारी

इस बारे में क्या कहता है Adani ग्रुप

इस बारे में अडानी ग्रुप ने एक मीडिया स्टेटमेंट जारी कर बताया कि कंपनी 5जी सेग्मेंट में बिडिंग के लिए जानकारी प्राप्त कर रही है लेकिन फिलहाल उसका कंज्यूमर मोबिलिटी सेग्मेंट में आने का प्लान नहीं है। वे 5जी स्पेक्ट्रम का उपयोग निजी व्यवसाय के लिए करेंगे जिसमें एयरपोर्ट और पोर्ट बिजनेस जैसे काम शामिल हैं। शनिवार को जारी इस रिपोर्ट में कहा गया है कि वे कोयले के बंदरगाह, विमानन समूह और एनर्जी डिस्ट्रीब्यूशन आदि के लिए 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में भाग लेना चाह रहे हैं दूरसंचार सेवा में आने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है। Amazon Prime Day Sale 2022 : लगने वाली है ऑफर्स की झड़ी, जानें कब और कैसे लें भाग और क्या मिलेगा खास

5g spectrum auction delayed in india again on private networks issue

कब हो रही है 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी

भारत में 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी इसी माह 26 जुलाई को होने वाली है। इस नीलामी के लिए मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो, सुनील भारती कंपनी एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी कंपनियां पहले अपनी रुचि दिखा चुकी है। ऐसे में अडानी ग्रुप के आने से यह ऑक्शन और भी मजेदार होने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी साफ कर चुकी है कि वे फिलहाल टेलीकॉम सेक्टर में नहीं आएंगे लेकिन ऐसा नहीं कहा गया है कि कभी नहीं आएंगे। इसलिए पूरे टेलीकॉम जगत की नजर अब इस पर रहेगी।

अभी खेल बाकी है

हालांकि भले ही कंपनी ने कह रखा हो कि वह मोबाइल टेलीकॉम सर्विस में नहीं आने वाली है लेकिन हाल में अडानी समूह को NLD यानी National Long-Distance Service का लाइसेंस मिला है जो कि सरकारी संस्था डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन (DOT) द्वारा मोबाइल सेवा प्रदान करने के लिए दिया जाता है। इसके साथ ही ग्रुप को DOT से ILD यानी International Long Distance सर्विसेज के लिए भी लाइसेंस मिला है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि कंपनी भले ही आज की तैयारी न कर रही हो लेकिन हो सकता है कि यह कल की तैयारी है जिसकी शुरुआत 5जी स्पेक्ट्रम में भाग लेकर की जा सकती है। इसे भी पढ़ें: VI के 99, 107 और 111 रुपये के प्लान के आगे, Jio, Airtel और BSNL भी हैं फेल

कैसी है 5G नीलामी की तैयारी

भारत में 5G स्पेक्ट्रम के नीलामी के लिए ट्राई ने तैयारी कर ली है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण की अनुशंसा के अनुसार 5जी स्पेक्ट्रम की कीमतों में 40 प्रतिशत के कमी का सुझाव दिया गया था जिसे कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। वहीं नीलामी के दौरान प्राप्त लाइसेंस की अवधी भी अब 20 सालों के लिए कर दी गई है। इसके साथ ही कुछ शर्तों में भी ढिलाई दी गई है।

5g network allocated to jio airtel vodafone and mtnl for testing purpose

5G स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए इस बार 600 मेगाहर्ट्ज, 700 मेगाहर्ट्ज, 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज, 2100 मेगाहर्ट्ज, 2300 मेगाहर्ट्ज और 3300 मेगाहर्ट्ज मिडियम और 26 गीगाहर्ट्ज़ हाई फ्रीक्वेंसी बैंड रखे गए हैं। वहीं 26 जुलाई, 2022 से शुरू होने वाले इस नीलामी प्रक्रिया में सरकार द्वारा कम से कम 4.3 लाख करोड़ रुपये के कुल 72,097.85 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम को ब्लॉक पर रखा जाएगा।

The post Adani आ रहे हैं 5G में लेकिन नहीं होगा Mukesh Ambani को नुकसान, जानें क्यों first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/adani-in-5g-mobile-services/feed/ 0
Mukesh Ambani ने छोड़ा Jio का साथ, यहां जानें इनके 5 बड़े काम https://www.91mobiles.com/hindi/5-reliance-jio-achievements-mukesh-ambani-chairman/ https://www.91mobiles.com/hindi/5-reliance-jio-achievements-mukesh-ambani-chairman/#respond Wed, 29 Jun 2022 07:28:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83211 Mukesh Ambani की अगुवाई में Jio कंपनी ने क्या-क्या उपलब्धियां हासिल की है।

The post Mukesh Ambani ने छोड़ा Jio का साथ, यहां जानें इनके 5 बड़े काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Jio का नाम जब भी जेहन में आता है तो साथ में एक और शख्स का चेहरा याद आता है। यह शख्स है रिलायंस जिओ के चेयरमैन Mukesh Ambani! Reliance Jio की सफलता के पीछे इसी इंसान का हाथ है। देश में हर व्यक्ति तक Internet पहुंचाने का श्रेय भी रिलायंस जिओ और मुकेश अंबानी को ही जाता है। साल 2016 में अस्तित्व में आए Jio 4G Network को बुलंदी पर ले जाने वाले कंपनी चेयरमैन मुकेश अंबानी अब अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं और उनकी कार्यभार संभालने आए हैं मुकेश के बेटे Akash Ambani. आकाश अंबानी ने इस कंपनी के विस्तार में काफी काम किया है और अब इन्हें रिलायंस जिओ के बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया जा चुका है। इस नई जेनरेशन के आने से पहले Jio के 5 साल के सफर में Mukesh Ambani की अगुवाई में कंपनी ने क्या-क्या उपलब्धियां हासिल की है, उसके कुछ अहम पहलुओं पर हमने आगे बात की है।

4G Service

Reliance Jio इंडिया की पहली टेलीकॉम कंपनी थी, जिसमें देश में 4G Network के जरिये शुरूआत की थी। अन्य दूरसंचार कंपनियां जब 2G और 3G सर्विस दे रही है उस वक्त जिओ एकमात्र ऐसी कंपनी बनकर आई थी, जिसमें सिर्फ अपने नेटवर्क पर सिर्फ 4जी सर्विस चालू की थी। जिओ आने के बाद से ही देश में 4G LTE का विस्तार तेजी से हो पाया है। Airtel, BSNL, Vodafone और Idea जहां 3जी मुहैया करा रही थी वहां सीधे 4जी सर्विस लेकर आना इंडियन टेलीकॉम मार्केट में एक बड़ी छलांग थी।

5 reliance jio achievements mukesh ambani chairman

Jio के आने से पहले Mobile Phone पर एक पूरी फिल्म ही ऑनलाईन देख लेना बहुत बड़ी चीज होती थी, लेकिन आज के वक्त में देश की बड़ी आबादी अपने सभी काम ऑनलाईन ही करने लगी है। फिल्म, वेब सीरीज़ और गेम्स सभी ऑनलाईन तरीके से ही इस्तेमाल हो रहे हैं और वो भी बिना बफरिंग के, यह सब 4G Service की वजह से ही संभव हो पाई है। Jio Sim पाने के लिए दुकानों के बाहर लंबी-लंबी लाईनें लगी थी, जो जिओ से पहले कभी नहीं हुआ था।

Cheap Internet

Mukesh Ambani की Jio ही है जिसने इंडिया में इंटरनेट डाटा का इतना सस्ता किया है। याद हैं वो दिन जब पूरे महीने के लिए कुछ जीबी डाटा मिलता था और इंटरनेट का यूज़ बहुत ही सोच समझकर करना पड़ता था? लेकिन रिलायंस जिओ के आने के बाद पूरा बाजार ही बदल गया। जिओ नेटवर्क पर न सिर्फ बेहद सस्ता इंटरनेट मिला था बल्कि भारतीय लोगों ने जिंदगी में पहली बार जिओ नेटवर्क के जरिये ही अपने मोबाइल फोन पर भरपूर इंटरनेट डाटा का स्वाद चखा था। कंपनी ने कई हफ्तों तक अपने यूजर्स को 4G Internet Free दिया था।

5 reliance jio achievements mukesh ambani chairman

मुफ्त इंटरनेट और वो भी फास्ट 4G Speed वाला, यह सब मुकेश अंबानी की अगुवाई में चल रहे जिओ नेटवर्क पर ही मिल पाया है। वहीं कंपनी जब इंटरनेट डाटा का शुल्क भी वसूला, तब वह भी अन्य कंपनियों की तुलना में बेहद ही ज्यादा सस्ता था। पुरानी फाइल्स खंगाली तो हमे पता चला कि 2016 में जिओ की एंट्री से पहले Vodafone का 1GB 4G data pack 265 रुपये में तथा 2GB data plan 465 रुपये में आता था। वहीं Airtel कंपनी 1.5GB 4G data 347 रुपये में देती थी। इतना डाटा तो आज हम एक दिन में खत्म कर देते हैं।

Free Call

आज हम किसी से बात करते वक्त यह नहीं सोचते की बिल ज्यादा आ जाएगा या फिर बैलेंस खत्म हो जाएगा। पहले किसी से फोन कॉल पर बात करने के लिए टॉकटाईम रिचार्ज करवाने पड़ते थे, लेकिन Jio के आने के बाद से वॉयस कॉलिंग पूरी तरह से फ्री हो गई है। पहले सभी कंपनियां कॉलिंग का शुल्क वसूलती थी लेकिन मुकेश अंबानी की जिओ के बाद अन्य कंपनियों को भी मजबूरन वॉयस कॉलिंग फ्री करनी पड़ी है।

5 reliance jio achievements mukesh ambani chairman

फ्री कॉलिंग के साथ ही अब पूरे देश में कोई भी व्यक्ति राज्य बदलने की टेंशन तथा रोमिंग के डर के बिना कहीं भी घूम सकता है। पहले स्टेट बदलते ही कॉल मिलाने या रिसीव करने पर पेलेंटी चुकानी पड़ती थी लेकिन अब सबकुछ रोमिंग फ्री है। Reliance Jio ने ही इस ट्रेंड की शुरूआत की है कि मोबाइल ऑपरेटर इंटरनेट डाटा का शुल्क तो लेते हैं लेकिन वॉयस कॉलिंग पूरी तरह मुफ्त हो चुकी है तथा SMS सर्विस भी भरपूर मिल रही है।

JioPhone

0 रुपये में 4G Phone! यह सुनने में किसी सपने जैसा ही लगता है लेकिन मुकेश अंबानी ने इस सपने को सच करके दिखाया था। रिलायंस जिओ ने अपनी पहली ही सालगिरह पर 4G Feature Phone JioPhone पेश किया था जो 1500 रुपये की सिक्योरिटी मनी डिपॉजिट के बाद ज़ीरो रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। बता दें कि यह जियोफोन सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला नंबर वन 4जी फीचर फोन बना था।

5 reliance jio achievements mukesh ambani chairman

JioPhone की सफलता के कंपनी इसका एडवांस वर्ज़न JioPhone 2 भी लाया गया और पिछले साल ही कंपनी ने Google के साथ मिलकर बनाया गया Ultra Affordable 4G SmartPhone JioPhone Next भी लॉन्च कर दिया है। खासतौर पर इंडियन यूजर्स के लिए बनाया यह स्मार्टफोन Pragati OS पर काम करने वाला दुनिया का पहला मोबाइल फोन है। बाजार में इस स्मार्टफोन को बंडल ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है।

Jio 5G

इंडिया में 5G Network आने को तैयार है। केंद्र सरकार की ओर से 5G Spectrum Auction को मंजूरी मिल चुकी है और टेलीकॉम कंपनियां बेहद जल्द 5जी नेटवर्क शुरू कर देगी। जब देश में 5G Trials चल रहे थे तब मुकेश अंबानी की अगुवाई में Reliance Jio ने सफलता पूर्वक सभी तरह के टेस्ट पास करते हुए सुपरफास्ट 5G Internet Speed को अचीव किया था। जिओ ही थी जिसने दावा किया था 5जी को मंजूरी मिलते ही वह सबसे पहले 5जी नेटवर्क लॉन्च करेगी।

5 reliance jio achievements mukesh ambani chairman
Jio 5G

5जी के अलावा रिलायंस जिओ ने JioFiber को लाकर भी ब्राडबैंड के क्षेत्र बड़ा काम किया था। जिओ फाइबर बेहद ही शानदार प्लान्स के साथ आया था जो कम कीमत में अधिक बेनिफिट्स देता है। जियोफाइबर यूजर को यह फायदा भी मिला है वह टीवी से ही वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। इसी तरह मुकेश अंबानी ने 4K TV Setup Box को लाकर भी अपने यूजर्स को बेमिसाल तोहफा दिया था।

The post Mukesh Ambani ने छोड़ा Jio का साथ, यहां जानें इनके 5 बड़े काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5-reliance-jio-achievements-mukesh-ambani-chairman/feed/ 0
Jio यूजर फ्री में देख सकते हैं 800 से भी ज्यादा टीवी चैनल! बिना पैसे दिए मिलेगा Live TV का मजा, यह है तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/watch-free-live-tv-on-reliance-jio-number-jio-tv-app-jiotv/ https://www.91mobiles.com/hindi/watch-free-live-tv-on-reliance-jio-number-jio-tv-app-jiotv/#respond Mon, 27 Jun 2022 10:35:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83116 क्या आपको पता है जिओ ग्राहक अपने फोन में मुफ्त में ही 800 से भी अधिक टीवी चैनल्स को लाईव देख सकते हैं?

The post Jio यूजर फ्री में देख सकते हैं 800 से भी ज्यादा टीवी चैनल! बिना पैसे दिए मिलेगा Live TV का मजा, यह है तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Mukesh Ambani ने जब से Reliance Jio कंपनी को बाजार में उतारा है तब से ही इंडियन टेलीकॉम मार्केट की सूरत काफी बदल गई है। इंटरनेट का चलन बढ़ गया है और डाटा प्राइस पहले की तुलना में काफी कम हो गया है। देश में 4G Internet यूजर्स की गिनती में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। इंटरनेट यूज़ बढ़ने के साथ ही OTT Platform और Live TV के दर्शकों में भी वृद्धि हुई है। न्यूज़ चैनल, टीवी सीरीयल या फिल्में देखने के लिए अब टेलीविज़न के सामने बैठने की जरूरत नहीं पड़ती है, बल्कि Smartphone हाथ में लेकर ही टीवी का मजा लिया जा सकता है। लेकिन क्या आपको पता है जिओ ग्राहक अपने फोन में मुफ्त में ही 800 से भी अधिक टीवी चैनल्स को लाईव देख सकते हैं?

अगर आप भी Jio SIM चलाते हैं तो रिलायंस जिओ ने एक ऐसी सर्विस लॉन्च कर रखी है जिसके जरिये आप बिना कोई अतिरिक्त पैसा चुकाए, अपने मोबाइल फोन पर ही फ्री में 800 से भी ज्यादा टीवी चैनल्स का मज़ा ले सकते हैं। हम जिस जिओ सर्विस की बात कर रहे हैं उसका नाम है JioTV. जिओ टीवी का फायदा कंपनी द्वारा लाए गए लगभग सभी रिचार्ज प्लान्स में उठाया जा सकता है और इसके किसी तरह के अतिरिक्स सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं पड़ती है। आगे हमने Jio TV फीचर्स की जानकारी देने के साथ ही बताया है कि इसका मुफ्त लाभ कैसे उठाया जा सकता है।

watch free live tv on Reliance jio number jio tv app JioTV

Jio TV के फीचर्स

1) जिओ टीवी का इस्तेमाल Android Smartphone और Apple iPhone दोनों में किया जा सकता है।

2) JioTV का यूज़ पूरी तरह से फ्री है इसके लिए किसी अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं पड़ती है।

3) जिओटीवी रिलायंस जिओ सिम यूज़ करने वाले उपभोक्ताओं को 800+ TV channels देखने की सुविधा देता है।

watch free live tv on Reliance jio number jio tv app JioTV

4) इन 800 टीवी चैनल्स में यूजर्स को 100+ HD channels भी मिलते हैं।

5) जिओ टीवी पर हिंदी और अंग्रेजी सहित 15 से भी अधिक भाषाओं में कंटेंट देखने के लिए उपलब्ध है।

6) लाईव टीवी चैनल देखने के साथ-साथ टीवी प्रोग्रॉम्स को रिकॉर्ड भी किया जा सकता है।

7) Jio TV App आपके मोबाइल फोन में औसत रूप से सिर्फ 40MB के करीब जगह ही घेरती है।

how to set caller tune on jio mobile number free

8) यह 7 days catch-up service के साथ आती है, जिसमें एक हफ्ते पुराना कंटेंट भी देखने के लिए उपलब्ध रहता है।

9) जिओटीवी पर मौजूद एचडी वीडियोज़ लो इंटरनेट स्पीड पर भी अपनी क्वॉलिटी मेंटेन रखती है।

10) अपने फेवरेट सीरीयल या शो के लिए जिओ टीवी पर रिमांडर भी सेट किया जा सकता है।

किन मोबाइल फोंस में फ्री चलेगा JioTV?

जिओ टीवी ऐप को iOS और Android दोनों प्लेटफॉर्म के लिए बनाया गया है। जिन भी एंडरॉयड स्मार्टफोन या टैबलेट में Android 4.1 या इससे उपर का वर्ज़न है उनमें JioTV App को डाउनलोड किया जा सकता है। इसी तरह iOS 7.0 वर्जन से उपर वाले आईफोन और आईपैड में भी जियो टीवी ऐप को डाउनलोड और इंस्टाल किया जा सकता है। इस ऐप का फ्री एक्सेस पाने के लिए Jio SIM यानी Jio Number का होना जरूरी है, और उसमें टैरिफ प्लान एक्टिव होना आवश्यक है।

watch free live tv on Reliance jio number jio tv app JioTV

Jio TV App कैसे डाउनलोड करें

1) सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में प्ले स्टोर या ऐप स्टोर ओपन करें।

2) यहां स्टोर को ओपन करने के बाद सर्च बार पर जाएं और टैप करें।

3) सर्च बार में JioTV टाईप करें और सर्च का बटन दबा दें।

watch free live tv on Reliance jio number jio tv app JioTV

4) ऐप लिस्ट में सबसे आगे जिओ टीवी ऐप खुलकर सामने आ जाएगी और ऐप आइकन के साथ ही इंस्टॉल का बटन दिखेगा, इसे दबा दें।

5) इंस्टॉल बटन प्रेस करते हुए Jio TV App आपके फोन में इंस्टाल होने लगेगी। एक बार इंस्टाल पूरी होते ही इसका यूज़ किया जा सकेगा।

JioTV डाउनलोड करने के लिए iPhone यूजर (यहां क्लिक करें)
JioTV डाउनलोड करने के लिए Android यूजर (यहां क्लिक करें)

The post Jio यूजर फ्री में देख सकते हैं 800 से भी ज्यादा टीवी चैनल! बिना पैसे दिए मिलेगा Live TV का मजा, यह है तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/watch-free-live-tv-on-reliance-jio-number-jio-tv-app-jiotv/feed/ 0
Mukesh Ambani ने Jio यूजर्स को दिया झटका! अब ये सस्ता Plan किया 150 रुपये महंगा https://www.91mobiles.com/hindi/jio-price-hike-jiophone-plan-price-increase-rs-150/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-price-hike-jiophone-plan-price-increase-rs-150/#respond Mon, 06 Jun 2022 05:23:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=81790 इस प्लान की कीमत में पूरे 150 रुपये का इजाफा किया गया है।

The post Mukesh Ambani ने Jio यूजर्स को दिया झटका! अब ये सस्ता Plan किया 150 रुपये महंगा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Jio Plan Price Hike: Mukesh Ambani की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने यूजर्स को कई सस्ते प्लान्स ऑफर करती है। लेकिन, इइस बार जियो यूजर्स (Jio users) को जोर का झटका देते हुए मुकेश अंबानी ने जियो के एक प्लान में पूरे 150 रुपये का इजाफा कर दिया है। इस प्लान को पहले यूजर्स कम कीमत में कई सारे कमाल के बेनिफिट्स के साथ यूज कर पा रहे थे। लेकिन, अब कंपनी के इस कदम के बाद ग्राहकों की जेब पर ज्यादा बोझ पड़ने वाला है। आइए जानते हैं कि हम किस प्लान की बात कर रहे हैं, इसकी कीमत को कितना बढ़ाया गया है और इसमें आपको क्या बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।

Jio का ये Plan हुआ महंगा

कंपनी ने जिस प्लान की कीमत में इजाफा किया है वह दरअसल, खास तौर पर जियो फोन यूजर्स के लिए है। आपको बता दें कि यूजर्स की लिए 4जी फीचर फोन JioPhone को खरीदने के लिए कंपनी कई प्रकार के ऑप्शन देती है, जिसके तहत 1999 रुपये, 1499 रुपये और 749 रुपये का विकल्प चुनने का ऑप्शन मिलता है। लेकिन, अब कंपनी ने 749 रुपये के प्लान की कीमत बढ़ाकर 899 रुपये कर दी है। यानी इस प्लान की कीमत में पूरे 150 रुपये का इजाफा किया गया है। इसे भी पढ़ें: इन दो रिचार्ज पर FREE 4G फोन दे रहा Jio, यहां जानें फुल ऑफर

jiophone-plan

JioPhone का 899 रुपये का ऑफर

अगर बात करें इस ऑफर कि तो यह जियोफोन के वर्तमान यूजर के लिए है। अगर वह यूजर्स नया JioPhone खरीदना चाहते हैं तो 899 रुपये में उन्हें जियो फोन तो मिलेगा ही, साथ ही 1 साल का अनलिमिटेड प्लान फ्री ऑफर किया जाएगा। इसमें उन्हें सालभर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ कुल 24 जीबी डाटा मिलता है। इसके साथ जियो ऐप्स का भी मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। इसे भी पढ़ें: Jio के इन रिचार्ज से सस्ता और कुछ नहीं, डाटा और कॉलिंग समेत मिलते हैं कई बेनिफिट्स, शुरुआती कीमत 10 रुपये

jio-plan-price-hike

JioPhone के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

जियो फोन के फीचर्स की बात करें तो रिलायंस जियो के इस फर्स्ट जेनरेशन 4G फीचर फोन में 240×320 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 2.4-इंच की क्यूडब्ल्यूवीजीए डिसप्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ स्प्रेडट्रम SPRD 9820A/QC8905 डुअल कोर प्रोसेसर, 512 एमबी रैम और इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है। फोटोग्राफी के लिए रियर में 2-मेगापिक्सल का कैमरा और और फ्रंट पैनल पर वीजीए कैमरा है। जियो फोन की बैटरी 2000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई, एनएफसी, एफएम रेडियो, जीपीएस और यूएसबी 2.0 सपोर्ट शामिल हैं।

The post Mukesh Ambani ने Jio यूजर्स को दिया झटका! अब ये सस्ता Plan किया 150 रुपये महंगा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-price-hike-jiophone-plan-price-increase-rs-150/feed/ 0
Jio यूजर फ्री में लगा सकते हैं अपने नंबर पर Caller Tune ! जानें तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-set-caller-tune-on-jio-mobile-number-free/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-set-caller-tune-on-jio-mobile-number-free/#respond Wed, 01 Jun 2022 09:55:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=81551 जियो यूजर किस तरह से JioTunes यानि अपने फेवरेट गाने की Caller Tune फ्री में पा सकते हैं।

The post Jio यूजर फ्री में लगा सकते हैं अपने नंबर पर Caller Tune ! जानें तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Mukesh Ambani की Reliance Jio ने मार्केट में एंट्री लेते ही पूरे देश के टेलीकॉम बाजार को बदलकर रख दिया था। जियो कंपनी ने अपनी शुरूआत में ही फ्री में 4G Internet देकर न सिर्फ लाखों लोगों को अपना फैन बना लिया था बल्कि Airtel और Vodafone Idea जैसी कंपनियों को भी बड़ा झटका दिया था। रिलायंस जियो के आने से पहले भारतीय मोबाइल यूजर्स को कभी नहीं लगा था कि उन्हें कॉलिंग की सुविधा पूरी तरह से मुफ्त मिल सकती है और वो जब चाहे जितना चाहे उतनी देर फोन पर बात कर सकते हैं। फ्री इंटरनेट और फ्री कॉलिंग देने वाली जियो आज भी अपने यूजर्स को कई सुविधाएं मुफ्त में दे रही है। क्या आपको आपको पता है आप अपने जियो नंबर पर जितनी चाहे उतनी कॉलरट्यून सेट कर सकते हैं और वो भी बिल्कुल फ्री में? आज हम यही तरीका बताने जा रहे हैं कि जियो यूजर किस तरह से JioTunes यानि अपने फेवरेट गाने की Caller Tune फ्री में पा सकते हैं।

फोन नंबर पर Caller Tune कैसे एक्टिवेट करें?

रिलायंस जियो ने फोन नंबर पर लगाई जाने वाली कॉलरट्यून को जियो ट्यून्स का नाम दिया है। कोई भी जियो कस्टमर अपने मोबाइल नंबर पर किसी भी गाने की कॉलर ट्यून सेट कर सकता है जो पूरी तरह से फ्री सर्विस है। JioTunes यानि जियो नंबर पर लगने वाली CallerTunes को अपने स्मार्टफोन पर इन चार तरीकों से एक्टिवेट किया जा सकता है।

1. MyJio app के जरिये
2. IVR के माध्यम से
3. Jio customer की कॉलरट्यून कॉपी करके
4. SMS के जरिये

how to set caller tune on jio mobile number free

MyJio app के जरिये JioTunes कैसे एक्टिवेट करें?

1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में मायजियो ऐप को डाउनलोड करें।

एंड्रॉयड यूजर MyJio app को डाउनलोड और इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें

आईओएस यूजर MyJio app को डाउनलोड और इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें

2. JioTunes ओपन करने के बाद उसमें Trending Now सेक्शन पर जाएं और टैप करें।

3. यहां अपने फेवरेट गाने के शब्द लिखकर उसे सर्च करें।

4. लिस्ट में से अपना पसंदीदा गाना सलेक्ट करें और listen to preview दबाएं।

5. गाना चुने जाने के बाद आपको Set JioTune का ऑप्शन दिखाई देगा, इसपर क्लिक करें।

जैसे ही गाना सलेक्ट करेंगे तो आपके नंबर पर कॉलरट्यून एक्टिवेट का मैसेज आ जाएगा।

how to set caller tune on jio mobile number free

IVR के जरिये कॉलरट्यून कैसे लगाएं?

1. अपने Jio number से 56789 पर कॉल मिलाएं।

2. आपको टॉप सॉग्स सुनाए जाएंगे और हर गाने के साथ उनका नंबर भी बताया जाएगा।

3. गानों की उस लिस्ट में आपका फेवरेट सॉंग जिस नंबर पर है उसके दबा दें।

4. नंबर दबाएं जाने के बाद उस गाने को अपकी JioTune बनाने की कंफर्मेशन पूछी जाएगी।

5. हॉं के ऑप्शन चुन लें, बस इतना करते ही वह गाना अपने नंबर की कॉलरट्यून बन जाएगा।

how to set caller tune on jio mobile number free

दूसरे की कॉलरट्यून को कॉपी कैसे करें?

1. जिस व्यक्ति के फोन पर लगी कॉलरट्यून आपको पसंद आई है उसे कॉल लगाएं।

2. जैसे ही कॉल कनेक्ट होने पर गाना बजने लगे, तभी अपने फोन में * यानि स्टार का बटन दबा दें।

3. यह स्टार बटन आपको फोन रिसीव होने से पहले ही दबाना होगा, जब गाना बज रहा हो।

4. स्टार प्रैस करने के बाद आपको कंफर्मेशन का एसएमएस प्राप्त होगा, जिसमें 30 मिनट के अंदर आपको अपनी सह​मति दर्ज करानी होगी।

5. प्राप्त हुए SMS पर ‘Y’ लिखकर भेज दें। बस आपके फोन नंबर पर भी वही JioTune कॉपी होकर एक्टिवेट हो जाएगी।

how to set caller tune on jio mobile number free

SMS भेजकर कॉलरट्यून कैसे सेट करें?

1. स्मार्टफोन में मैसेज बॉक्स ओपन करें और उस गाने के पहले 3 शब्द लिखें जिसे कॉलरट्यून बनाना चाहते हैं।

2. गाने, फिल्म या एल्बम के 3 शब्द लिखने के बाद अपने जियो मोबाइल नंबर से 56789 पर एसएमएस सेंड करें।

3. आपको उस शब्द से जुड़े गानों की लिस्ट मैसेज में प्राप्त होगी। लिस्ट में आपने गानें को चुनकर उसका नंबर रिप्लाई कर दें।

4. आपको फिर से एक मैसेज प्राप्त होगा जिसमें गाने को कॉलरट्यून बनाए जाने की कंफर्मेशन मांगी जाएगी, उसका भी रिप्लाई कर दें।

5. वह गाना आपकी JioTune बन जाएगा। इसके अलावा 56789 नंबर पर “JT” लिखकर सेंड करने से अन्य इंस्ट्रक्शन भी आपके पास आ जाएगी।

The post Jio यूजर फ्री में लगा सकते हैं अपने नंबर पर Caller Tune ! जानें तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-set-caller-tune-on-jio-mobile-number-free/feed/ 0