MWC 2018 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 26 Feb 2018 13:22:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ज़ेडटीई ने भी लॉन्च किया सस्ता एंडरॉयड गो फोन https://www.91mobiles.com/hindi/zte-temp-go-launched-price-specifications-features-in-hindi/ Mon, 26 Feb 2018 13:22:57 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17478 यह फोन कम स्पेसिफिकेशन्स होने के बावजूद स्मूथ कार्य में सक्षम है।

The post ज़ेडटीई ने भी लॉन्च किया सस्ता एंडरॉयड गो फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ज़ेडटीई ने एमडब्ल्यूसी 2018 में अपने दो प्रीमियम बेज़ल लेस स्मार्टफोन ब्लेड वी9 और ब्लेड वी9 वीटा लॉन्च किए है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के साथ ही ज़ेडटीई ने एक एंडरॉयड ओरियो (गो एडिशन) स्मार्टफोन भी पेश किया है। ज़ेडटीई की ओर से टेंपो गो स्मार्टफोन पेश किया गया है जिसकी कीमत 79.9 डॉलर हैं। यह प्राइज़ भरतीय करंसी अनुसार तकरीबन 5,500 रुपये है।

ज़ेडटीई टेंपो गो स्मार्टफोन की बात करें तो यह फोन 854 x 480 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है। जैसा कि हमनें पहले ही बताया है यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) आधारित है, जिसमें गूगल ऐप प्री इंस्टाल आती है। यह फोन कम स्पेसिफिकेशन्स होने के बावजूद स्मूथ कार्य में सक्षम है।

ज़ेडटीई ने पेश किए 2 नए बेज़ल लेस फोन, ब्लेड वी9 और ब्लेड वी9 वीटा

यह फोन 1.1गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 304 जीपीयू दिया गया है। ज़ेडटीई टेंपो गो में 1जीबी की रैम मैमोरी और 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

सोनी ने लॉन्च किए अपने पहले बेज़ल लेस स्मार्टफोन, एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 और एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 काम्पेक्ट

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन 4जी वोएलटीई के साथ ही डुअल सिम, ब्लूटूथ, वाईफाई, जीपीएस व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 2,200एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन भारत में सेल के लिए कब उपलब्ध होगा इस बारें में अभी जानकारी नहीं दी गई है।

The post ज़ेडटीई ने भी लॉन्च किया सस्ता एंडरॉयड गो फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
ज़ेडटीई ने पेश किए 2 नए बेज़ल लेस फोन, ब्लेड वी9 और ब्लेड वी9 वीटा https://www.91mobiles.com/hindi/zte-bezel-less-phone-blade-v9-and-blade-v9-vita-in-mwc-2018-in-hindi/ Mon, 26 Feb 2018 11:57:20 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17475 ज़ेडटीई के ये दोनों ही फोन एंडरॉयड ओरियो से लैस है।

The post ज़ेडटीई ने पेश किए 2 नए बेज़ल लेस फोन, ब्लेड वी9 और ब्लेड वी9 वीटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी ज़ेडटीई ने आज मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 के मंच से अपने दो नए स्मार्टफोन पेश किये हैं। ज़ेडटीई की ओर से ये दोनों नए फोन ब्लेड सीरीज़ में जोड़े गए हैं, जिनका नाम ज़ेडटीई ब्लेड वी9 और ज़ेडटीई ब्लेड वी9 वीटा है। फोन लॉन्च के साथ ही कंपनी ने यह भी बता दिया है कि ये दोनों डिवाईस पहले स्पेन, जर्मनी, रूस, मैक्सिको और चीनी मार्केट में कदत रखेंगे। ज़ेडटीई ब्लेड वी9 की कीमत जहां 269 यूरो (तकरीबन 21,500 रुपये) बताई गई है वहीं ज़ेडटीई ब्लेड वी9 वीटा को 179 यूरो (तकरीबन 14,000 रुपये) में पेश किया गया है।

ज़ेडटीई ब्लेड वी9
ब्लेड वी9 कंपनी द्वारा पेश किया गया एक बेज़ल लेस फोन है जिसे 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है। इस फोन में 2,160 x 1,440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7-इंच की डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 8.0 ओरियो आधारित है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करता है।

ज़ेडटीई ने अपने इस फोन को दो वेरिएंट में पेश किया है। एक वेरिएंट में जहां 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है वहीं दूसरा वेरिएंट 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज से लैस किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां 16-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,100एमएएच की बैटरी दी गई है।

ज़ेडटीई ब्लेड वी9 वीटा
इस फोन को ज़ेडटीई ब्लेड वी9 का छोटा वर्ज़न कहा जा सकता है। यह फोन भी 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है तथा इसमें 5.45-इंच की डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 8.0 ओरियो आधारित है तथा 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर रन करता है।

यह फोन भी दो वेरिएंट में पेश किया गया है। एक वेरिएंट में जहां 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है वहीं दूसरा वेरिएंट 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,200एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post ज़ेडटीई ने पेश किए 2 नए बेज़ल लेस फोन, ब्लेड वी9 और ब्लेड वी9 वीटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
वीवो के इस फोन में ​बिना फ्रंट कैमरे के ही खीचेंगी सेल्फी, एमडब्ल्यूसी 2018 में पेश हुआ ऐसा अनूठा डिवाईस https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-apex-concept-ture-bezel-less-display-half-display-under-screen-fingerprint-sensor-in-hindi/ Mon, 26 Feb 2018 11:05:35 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17458 इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 98 प्रतिशत का है।

The post वीवो के इस फोन में ​बिना फ्रंट कैमरे के ही खीचेंगी सेल्फी, एमडब्ल्यूसी 2018 में पेश हुआ ऐसा अनूठा डिवाईस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 के मंच से नोकिया, सैमसंग और सोनी जैसी बड़ी कंपनियां अपने नए शानदार स्मार्टफोन व डिवाईस पेश कर चुकी है। ये डिवाईस बेहद ही आर्कषक फीचर्स और दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। वहीं चीनी टेक कंपनी वीवो ने भी अपनी नई व अनूठी तकनीक को इस मंच पर पेश कर पूरे विश्व को चौंका दिया है। वीवो ने ‘ऐपेक्स’ नाम से ऐसा कान्सेप्ट स्मार्टफोन प्रस्तुत किया है जिसके फ्रंट पैनल पर कोई कैमरा नहीं है लेकिन सेल्फी के लिए फोन की बॉडी में से ही सेंसर निकल कर कैमरे की जगह ले लेता है।

सोनी कान्सेप्ट न सिर्फ अपनी खास कैमरा प्लेसमेंट व तकनीक की वजह से अनूठा है बल्कि इस फोन का डिजाईन भी बेहद खास है। सबसे पहले कैमरे की ही बात करें तो इस फोन में 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। यह कैमरा यूं तो फोन के फ्रंट पैनल पर मौजूद नहीं है लेकिन जैसे ही सेल्फी या वीडियो कॉल की कमांड दी जाती है तो यह कैमरा बाहर निकलकर फ्रंट कैमरे के स्थान पर आ जाता है। हैरान कर देने वाली बात यह भी है कि रियर कैमरे से फ्रंट कैमरे में तब्दील होकर सेल्फी लेने के लिए तैयार होने तक यह कैमरा सिर्फ 0.8 सेकेंड का समय लेता है।

vivo-apex-concept-1

फोन के डिजाईन और डिसप्ले की बात करें तो वीवो ऐपेक्स एक ट्रू बेज़ल फ्री स्मार्टफोन है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 98 प्रतिशत का है। इस फोन की तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेज़ल लेस है वहीं नीचले किनारे पर बेहद ही हल्का बॉडी पार्ट दिया गया है। फोन के बेज़ल्स उपरी ओर से तथा दोनों साईड से महज़ 1.8एमएम की पतले है, वहीं फोन का लोवर बेज़ल ​सिर्फ 4.3एमएम की मोटा है। वीवो ने इस फोन में अंडर-डिसप्ले सेंसर दिया है, यानि टच स्क्रीन के नीचे अदृश्य फिंगरप्रिंट सेंसर है।

सोनी ने लॉन्च किए अपने पहले बेज़ल लेस स्मार्टफोन, एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 और एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 काम्पेक्ट

इस फोन की स्क्रीन पर नीचे के आधे हिस्से में कहीं पर भी उंगली टच करने पर यह फोन अनलॉक हो जाता है। फोन में बेज़ल्स न होने के चलते इस फोन में स्पीकर्स नहीं दिए गए हैं तथा फोन की स्क्रीन ही किसी स्पीकर की तरह साउंट देती है। जैसा कि हमनें बताया यह एक कान्सेप्ट फोन है, लिहाज़ा वीवो कब इस फोन को अमलीज़ामा पहनाकर बाजार में उतारेगी इस बाबत अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

The post वीवो के इस फोन में ​बिना फ्रंट कैमरे के ही खीचेंगी सेल्फी, एमडब्ल्यूसी 2018 में पेश हुआ ऐसा अनूठा डिवाईस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सोनी ने लॉन्च किए अपने पहले बेज़ल लेस स्मार्टफोन, एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 और एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 काम्पेक्ट https://www.91mobiles.com/hindi/sony-xperia-xz2-and-xperia-xz2-compact-announced-in-mwc-2018-in-hindi/ Mon, 26 Feb 2018 09:03:27 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17452 सोनी के दोनों ही स्मार्टफोन मार्च महीने से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

The post सोनी ने लॉन्च किए अपने पहले बेज़ल लेस स्मार्टफोन, एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 और एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 काम्पेक्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाईल का महाकुंभ कहे जाने वाले मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस के 2018 संस्करण की शुरूआत हो चुकी है। अपने पहले ही दिन नोकिया व सैमसंग जैसी कंपनियों ने जहां अपने शानदार स्मार्टफोन पेश किये हैं। वहीं आज ईवेंट के दूसरे दिन दिग्गज़ कंपनी सोनी ने भी अपने 2 नए स्मार्टफोन की घोषणा कर दी है। सोनी की ओर से एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 और एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 काम्पेक्ट अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश किया गया हैं। ये दोनों ही फोन सोनी द्वारा पेश किए गए पहले ऐसे डिवाईस हैं जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किए गए हैं।

एक्सपीरिया एक्सज़ेड2
सोनी की ओर से इस फोन को ग्लास सेंडविच डिजाईन पर पेश किया है। फोन के बैक और फ्रंट पैनल पर लगा ग्लास फोन का प्रीमियम अहसास कराता है। इस फोन में 5.7-इंच की फुलएचडी+ एचडीआर डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है।

सैमसंग ने लॉन्च किया अपना सबसे ताकतवर फोन गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+, जानें इन फोंस के बारे में सबकुछ

यह फोन एंडरॉयड ओरियो आधारित है तथा क्वालकॉम के सबसे ताकतवर चिपसेट 845 पर रन करता है। एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 में 4जीबी की रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 400जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 19-मेगापिक्सल का मोशन आई कैमरा सेंसर दिया गया है जो 4के रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

sony-xperia-xz2-compact

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 आईपी68 रेटिड फोन है जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रखता है। फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं डुअल सिम सपोर्ट के साथ ही इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, ग्लोनॉस व यूएसबी टाईप-सी जैसे फीचर्स मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,180एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्वीकचार्ज 3.0 तकनीक से लैस है।

एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 काम्पेक्ट
सोनी का यह फाने पॉलीकार्बोनेट बॉडी पर बना है तथा इसमें 5-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है तथा पावर बैकअप के लिए इसे 2,870एमएएच की बैटरी से लैस किया गया है। इस फोन की अन्य सभी स्पेसिफिकेशन्स एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 के समान ही है।

एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 जहां लिक्विड सिल्वर, लिक्विड ब्लैक, डीप ग्रीन और ऐश पिंक कलर वेरिएंट में बाजार में उतारा गया है वहीं एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 काम्पेक्ट वाईट सिल्वर, ब्लैक, मोज़ ग्रीन व कोलर पिंक ह्यू कलर में पेश किया गया है। सोनी के ये दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल मार्च महीने से विभिन्न बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। विभिन्न बाजारों इस स्मार्टफोन्स की कीमत अलग अलग होगी।

The post सोनी ने लॉन्च किए अपने पहले बेज़ल लेस स्मार्टफोन, एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 और एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 काम्पेक्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
ये हैं नोकिया के 5 नए फोन जो आज हुए हैं लॉन्च, देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-8-sirocco-nokia-7-plus-nokia-6-2018-nokia-1-nokia-8110-4g-specifications-in-hindi/ Sun, 25 Feb 2018 17:04:43 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17382 देखें नोकिया द्वारा एमडब्ल्यूसी 2018 में लॉन्च किए गए सभी नए फोंस की स्पेसिफिकेशन्स

The post ये हैं नोकिया के 5 नए फोन जो आज हुए हैं लॉन्च, देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने आज मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 के मंच से अपने 5 नए बेहतरीन डिवाईस पेश किए हैं। इन 5 फोंस में 1 फीचर फोन व 4 स्मार्टफोन शामिल है जो विभिन्न प्राइज़ सेग्मेंट में पेश हुए है। फीचर फोन नोकिया 8110 4जी के साथ ही नोकिया 8 सिरोको, नोकिया 7 प्लस, नोकिया 6 2018 और नोकिया 1 स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पेश कर दिया गया है। ये फोन अप्रैल माह से विभिन्न मार्केट्स में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। आप नोकिया के पांचों नए फोंस की स्पेसिफिकेशन्स यहां जान सकते हैं।

नोकिया 8 सिरोक्को

nokia-8-sirocco

डिसप्ले: 5.5-इंच क्यूएचडी पीओएलईडी, बेज़ल लेस, गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन
डिजाईन: स्टेनलेस स्टील ​डिजाईन, कर्व्ड ऐज़, आईपी67 रेटिड
रैम: 6 जीबी
सीपीयू: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट
क्लॉक स्पीड: 2.45गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर
जीपीयू: एड्रेनो 540
एंडरॉयड: एंडरॉयड 8.0 ओरियो (एंडरॉयड वन)
स्टोरेज: 128 जीबी
रियर कैमरा: 12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल कैमरा, डुअल टोन एलईडी फ्लैश
फ्रंट कैमरा: 5-मेगापिक्सल, स्क्रीन फ्लैश
कनेक्टिविटी: 4जी एलटीई, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट, एनएफसी
सिक्योरिटी: रियर फिंगरप्रिंट सेंसर
बैटरी: 3,260एमएएच, वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट

नोकिया 7 प्लस

nokia-7-plus-3

डिसप्ले: 6-इंच फुलएचडी+, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो, बेज़ल लेस, गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन
डिजाईन: 6000 सीरीज़ एल्यु​मिनियम बॉडी
रैम: 4 जीबी
सीपीयू: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट
क्लॉक स्पीड: 2.2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर
जीपीयू: एड्रेनो 512
एंडरॉयड: एंडरॉयड 8.0 ओरियो (एंडरॉयड वन)
स्टोरेज: 64 जीबी (256 जीबी एक्सपेंडेबल)
रियर कैमरा: 12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल डुअल कार्ल ज़ेसिस लेंस, 2एक्स ज़ूम
फ्रंट कैमरा: 16-मेगापिक्सल कार्ल ज़ेसिस लेंस
कनेक्टिविटी: 4जी एलटीई, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट
सिक्योरिटी: रियर फिंगरप्रिंट सेंसर
बैटरी: 3,800एमएएच, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

नोकिया 6 (2018)

nokia-6-2018-1

डिसप्ले: 5.5-इंच फुलएचडी, गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन
डिजाईन: 6000 सीरीज़ एल्यु​मिनियम बॉडी
रैम: 3 जीबी
सीपीयू: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट
क्लॉक स्पीड: 2.2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर
जीपीयू: एड्रेनो 508
एंडरॉयड: एंडरॉयड 8.0 ओरियो (एंडरॉयड वन)
स्टोरेज: 32 जीबी (128 जीबी एक्सपेंडेबल)
रियर कैमरा: 16-मेगापिक्सल डुअल कार्ल ज़ेसिस लेंस, 2एक्स ज़ूम
फ्रंट कैमरा: 8-मेगापिक्सल कार्ल ज़ेसिस लेंस
कनेक्टिविटी: 4जी एलटीई, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट
सिक्योरिटी: फेस अनलॉक, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर
बैटरी: 3,000एमएएच

नोकिया 1

nokia-1

डिसप्ले: 4.5-इंच डब्ल्यूवीजीए आईपीएस फुलएचडी, गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन
रैम: 1 जीबी
सीपीयू: मीडियाटेक एमटी6737एम
क्लॉक स्पीड: 1.1गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर
एंडरॉयड: एंडरॉयड 8.1 ओरियो (एंडरॉयड गो)
स्टोरेज: 8 जीबी (128 जीबी एक्सपेंडेबल)
रियर कैमरा: 5-मेगापिक्सल डुअल कार्ल ज़ेसिस लेंस, 2एक्स ज़ूम
फ्रंट कैमरा: 2-मेगापिक्सल कार्ल ज़ेसिस लेंस
फ्रंट कैमरा: 2-मेगापिक्सल कार्ल ज़ेसिस लेंस
मल्टीमीडिया: एफएम रेडियो, एमपी3 प्लेयर, 3जीपी/एमपी4 प्लेयर
कनेक्टिविटी: 4जी एलटीई, माइक्रो यूएसबी
सिम: डुअल नैनो सिम
बैटरी: 2,150एमएएच (रिमूवेबल)

नोकिया 8110 4जी

Nokia 8110 4g slider feature phone launched
Photo: techcrunch

डिसप्ले: 2.4-इंच
आॅपरेटिंग सिस्टम: स्मार्ट फीचर ओएस
सीपीयू: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 205, 1.1गीगाहर्ट्ज़
रैम: 512एमबी
स्टोरेज: 4जीबी, मैमोरी कार्ड सपोर्ट
कैमरा: 2एमपी
डाटा व कनेक्टिविटी: 4जी, वाईफाई, ब्लूटूथ, यूएसबी 2.0
बैटरी: 1,500 एमएएच
गूगल मैप्स
एफएम रेडियो
3.5एमएम आॅडियो जैक

The post ये हैं नोकिया के 5 नए फोन जो आज हुए हैं लॉन्च, देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नोकिया का धमाका : एमडब्ल्यूसी में लॉन्च किए 5 नए फोन, नोकिया 8 सिरोको, नोकिया 7 प्लस, नोकिया 6 (2018), नोकिया 1 और नोकिया 8110 4जी https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-7-plus-nokia-1-nokia-9-nokia-8110-4g-nokia-6-2018-launched-in-mwc-2018-in-hindi/ Sun, 25 Feb 2018 15:48:52 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17370 नोकिया ने एक साथ 5 नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं।

The post नोकिया का धमाका : एमडब्ल्यूसी में लॉन्च किए 5 नए फोन, नोकिया 8 सिरोको, नोकिया 7 प्लस, नोकिया 6 (2018), नोकिया 1 और नोकिया 8110 4जी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाईल महाकुंभ मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस का आगाज़ हो चुका है। सभी कंपनियां अपने प्रोडक्ट को लेकर तैयार हैं और मंच भी सज चुका है। ईवेंट में जलवा बिखेरने की शुरुआत नोकिया ने कर दी है। कंपनी ने एक साथ 5 फोन का प्रर्दशन किया है। मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 के मंच से पहले ही दिन नोकिया ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल द्वारा नोकिया 8110 4जी फीचर फोन के साथ ही नोकिया 1, नोकिया 6 (2018), नोकिया 7 प्लस और नोकिया 8 सिरोको स्मार्टफोन का प्रदर्शन कर दिया गया है।

कंपनी ने अपने ये पांचों फोन अलग-अलग प्राइज़ सेग्मेंट में लॉन्च किए है। सबसे पहले नोकिया के 4जी फीचर फोन नोकिया 8110 की बात करें तो यह फोन कंपनी द्वारा 1996 में लॉन्च किए नोकिया 8110 का नया वर्ज़न है। नोकिया 1 कंपनी का आरंभिक स्तर का फोन जो कंपनी द्वारा लॉन्च किए जा चुके अब तक के सभी स्मार्टफोन्स में से सबसे सस्ता है। नोकिया 7 प्लस और नोकिया 6 (2018) कंपनी द्वारा 2017 में पेश किया जा चुके नोकिया 7 का ही अपग्रेडेड वर्ज़न हो जो मीड रेंज में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसी तरह नोकिया 8 सिरोको को कंपनी ने फ्लैगशिप सेग्मेंट में पेश किया है। यह हाईएंड डिवाईस नोकिया के सभी स्मार्टफोन्स में सबसे ज्यादा ताकतवर है।

nokia-8-sirocco-1

नोकिया 8110 4जी को 79 यूरो में लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 6,300 रुपये है। नोकिया 6 (2018) को 279 यूरो में पेश किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 22,000 रुपये बनता है। नोकिया 7 प्लस 399 यूरो की कीमत पर लॉन्च हुआ है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 27,000 रुपये होगी। नोकिया 8 ​सिरोको का अंर्तराष्ट्रीय मूल्य 749 यूरो है जो इंडियन कंरसी के अनुसार 60,000 रुपये के करीब होगा। आज लॉन्च हुए नोकिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन नोकिया 1 को 85 यूएस डॉलर में पेश किया गया है जिसकी वैल्यू तकरीबन 5,500 रुपये है। ये सभी फोन अप्रैल माह से अंर्तराष्ट्रीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होने शुरू हो जाएंगे।

नोकिया 8 सिरोक्को
डिसप्ले: 5.5-इंच क्यूएचडी पीओएलईडी, बेज़ल लेस, गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन
डिजाईन: स्टेनलेस स्टील ​डिजाईन, कर्व्ड ऐज़, आईपी67 रेटिड
रैम: 6 जीबी
नोकिया 8 सिरोको के सारे स्पेसिफिकेशन यहां क्लिक देखें

नोकिया 7 प्लस
डिसप्ले: 6-इंच फुलएचडी+, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो, बेज़ल लेस, गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन
डिजाईन: 6000 सीरीज़ एल्यु​मिनियम बॉडी
रैम: 4 जीबी
नोकिया 7 प्लस के सारे स्पेसिफिकेशन यहां क्लिक देखें

नोकिया 6 (2018)
डिसप्ले: 5.5-इंच फुलएचडी, गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन
डिजाईन: 6000 सीरीज़ एल्यु​मिनियम बॉडी
रैम: 3 जीबी
नोकिया 6 (2018) के सारे स्पेसिफिकेशन यहां क्लिक देखें

nokia-8110-4g

नोकिया 1
डिसप्ले: 4.5-इंच डब्ल्यूवीजीए आईपीएस फुलएचडी, गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन
रैम: 1 जीबी
नोकिया 1 के सारे स्पेसिफिकेशन यहां क्लिक देखें

नोकिया 8110 4जी
डिसप्ले: 2.4-इंच
आॅपरेटिंग सिस्टम: स्मार्ट फीचर ओएस
नोकिया 8110 4जी के सारे स्पेसिफिकेशन यहां क्लिक देखें

The post नोकिया का धमाका : एमडब्ल्यूसी में लॉन्च किए 5 नए फोन, नोकिया 8 सिरोको, नोकिया 7 प्लस, नोकिया 6 (2018), नोकिया 1 और नोकिया 8110 4जी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
27 तारीख को लॉन्च होगा शाओमी मी मिक्स 2एस https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-2s-to-launch-on-27th-march-in-hindi/ Sun, 25 Feb 2018 13:06:42 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17351 शाओमी ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर अकाउंट से घोषणा कर दी है कि मी मिक्स 2एस लॉन्च किया जाएगा।

The post 27 तारीख को लॉन्च होगा शाओमी मी मिक्स 2एस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

काफी समय से शाओमी मी मिक्स 2एस को लेकर लीक्स सामनें आ रहे थे। इस फोन को लेकर कई रिपोर्ट्स में जहां यह कहा गया था कि शाओमी मी मिक्स 2 के नए वर्ज़न को लॉन्च नहीं करेगी वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स इस बात का दावा कर रही थी कि शाओमी मी मिक्स 2एस को मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 के मंच पर पेश करेगी। वहीं आज शाओमी ने स्वयं अपने नए फोन की घोषणा करते हुए कह दिया है कि शाओमी मी मिक्स 2एस लॉन्च किया जा रहा है।

शाओमी ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर अकाउंट से घोषणा कर दी है कि मी मिक्स 2एस लॉन्च किया जाएगा। शाओमी ने ट्वीट करते हुए बताया है कि कंपनी अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 27 मार्च को अंर्तराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च करेगी। सिर्फ लॉन्च डेट ही नहीं ब​ल्कि शाओमी ने अपने ट्वीट में इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र किया है।

शाओमी ने ट्वीट में बताया है कि मी मिक्स 2एस क्वालकॉम के लेटेस्ट व सबसे ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 पर पेश किया जाएगा। इस ट्वीट में शाओमी की ओर से ‘273741’ नंबर भी लिखा गया है। माना जा रहा है कि यह नंबर कुछ और नहीं बल्कि चीनी बेंचमार्किंग साइट एनटूटू द्वारा मी मिक्स 2एस को दिया गया स्कोर है। आपको बता दें कि एनटूटू की ओर से आज रात ही लॉन्च होने वाले सैमसंग गैलेक्सी एस9+ को ‘265267’ स्कोर दिया गया है।

इस स्कोर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शाओमी मी मिक्स 2एस सैमसंग गैलेक्सी एस9+ को कड़ी टक्कर देने की क्षमता रखता है। बहरहाल फोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स व इसकी कीमत जानने के लिए 27 मार्च का इंतजार करना होगा। वहीं दूसरी ओर इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है एमडब्ल्यूसी 2018 के मंच पर भी इस फोन की पहली झलक देखने को मिल जाए।

The post 27 तारीख को लॉन्च होगा शाओमी मी मिक्स 2एस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी जे4 (2018) लॉन्च से पहले आया सामनें, एंडरॉयड ओरियो से होगा लैस https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j4-2018-listed-with-specifications-ahed-mwc-in-hindi/ Mon, 19 Feb 2018 08:06:47 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17127 सैमसंग गैलेक्सी एस9 के साथ ही इस फोन को भी लॉन्च करेगी।

The post सैमसंग गैलेक्सी जे4 (2018) लॉन्च से पहले आया सामनें, एंडरॉयड ओरियो से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पूरे टेक बाजार की नज़रें सैमसंग द्वारा जल्द लॉन्च किए जाने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस9 पर टिकी है। कंपनी 25 फरवरी को इस फोन के पर्दा उठाने वाली है। वहीं अब इस हाईएंड डिवाईस के साथ ही सैमसंग के एक सस्ते स्मार्टफोन की भी जानकारी सामनें आई है जिसके बाद माना जा रहा है कि कंपनी अपने इस मीड बजट स्मार्टफोन को भी गैलेक्सी एस9 के साथ ही लॉन्च करेगी। सामनें आने वाला यह फोन सैमसंग गैलेक्सी जे4 (2018) बताया गया है।

सैमसंग के इस आगामी फोन को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। वेबसाइट पर यह फोन एसएम-जे400एफ मॉडल नंबर के साथ लिस्टेड है। इस लिस्टिंग में हालांकि की फोन के नाम को पुख्ता करार नहीं दिया गया है लेकिन टेक जगत में माना जा रहा है कि यह फोन गैलेक्सी सीरीज़ में जे4 (2018) नाम के साथ ही लॉन्च किया जाएगा।

samsung-galaxy-j4-2018

वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक यह फोन एंडरॉयड 8.0 ओरियो आधारित होगा तथा 1.43गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग के ही एक्सनॉस 7570 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली-टी720 एमपी1 जीपीयू दिए जाने की भी पुष्टि वेबसाइट ने की है। गीकबेंच के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी जे4 (2018) 2जीबी की रैम मैमोरी के साथ लॉन्च किया जाएगा।

4,000एमएएच बैटरी वाला कॉर्बन का फोन हुआ लॉन्च, 3,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर दे रहा है एयरटेल

सैमसंग गैलेक्सी जे4 (2018) की इस लिस्टिंग व सामनें आई स्पेसिफिकेशन्स को हालांकि अभी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 के मंच से ही सैमसंग अपने इस फोन को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश करेगी। इस फोन की कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 18,000 रुपये हो सकती है।

The post सैमसंग गैलेक्सी जे4 (2018) लॉन्च से पहले आया सामनें, एंडरॉयड ओरियो से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एचटीसी ला रहा है सस्ता ​फोन, जिसमें होगी 5.5-इंच की बेज़ल लेस स्क्रीन और 13-एमपी का कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/htc-bezel-less-smartphone-leak-with-specifications-in-hindi/ Tue, 06 Feb 2018 06:20:46 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16579 यह फोन भी ट्रेंड में छाई हुई बेज़ल लेस डिजाईन पर पेश किया जाएगा

The post एचटीसी ला रहा है सस्ता ​फोन, जिसमें होगी 5.5-इंच की बेज़ल लेस स्क्रीन और 13-एमपी का कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले महीने ही एचटीसी ने अपना 6 इंच की बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्टफोन यू11 आईएस पेश किया था। वहीं अब जल्द ही कंपनी एक सस्ता कम बजट वाला स्मार्टफोन भी लॉन्च करने की तैयारी में है। प्रसिद्ध टिप्स्टर इवान ब्लास ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर अकाउंट के जरिये एचटीसी के इस फोन की जानकारी दी है और फोन की स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया है।

इवान ने अपने ट्वीट में कहा है एचटीसी अपने कम बजट वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे ब्रीज़ कोडनोम दिया गया है। इवान ने ट्वीट से जानकारी दी है कि यह फोन भी ट्रेंड में छाई हुई बेज़ल लेस डिजाईन पर पेश किया जाएगा तथा इसमें 18:9 आस्पेक्ट रेशियों की डिसप्ले होगी। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 5.5-इंच की बड़ी फुलव्यू स्क्रीन देखने को मिलेगी।

लीक के अनुसार एचटीसी अपने नए फोन को लेटेस्ट एंडरॉयड वर्ज़न पर पेश करेगा ​जिसके साथ यह फोन मीडियाटेक के प्रोसेसर पर रन करेगा। हालांकि लीक में चिपसेट की जानकारी नहीं दी गई है। वहीं बताया गया है कि इस फोन में 2जीबी की रैम मैमोरी के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी तथा फोन की स्टोरेज़ को कार्ड के जरिये एक्सपेंड किया जा सकेग।

फोटोग्राफी के लिए एचटीसी के इस फोन के बैक पैनल पर जहां 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा बताया गया है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,730एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। बहरहाल एचटीसी की ओर से अभी तक किसी नए फोन की जानकारी नहीं दी गई है​ लिहाजा कंपनी की घोषणा तक इसे महज़ एक लीक ही माना जा रहा है।

The post एचटीसी ला रहा है सस्ता ​फोन, जिसमें होगी 5.5-इंच की बेज़ल लेस स्क्रीन और 13-एमपी का कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नोकिया 7 प्लस आया सामनें, देखें तस्वीरें https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-7-plus-image-leak-with-specifications-and-189-ratio-display-in-hindi/ Mon, 05 Feb 2018 07:51:03 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16522 नोकिया 7 प्लस कंपनी का पहला ऐसा होगा जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली नैरो बेज़ल्स बॉडी पर लॉन्च होगा।

The post नोकिया 7 प्लस आया सामनें, देखें तस्वीरें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एक हफ्ते पहले ही हमनें ​एक रिपोर्ट तैयार की थी जिसमें हमनें उन स्मार्टफोन्स के नाम शामिल किए थे जो नोकिया ब्रांड के तहत इस साल लॉन्च किए जा सकते हैं। इस लिस्ट में नोकिया 7 प्लस का नाम भी जोड़ा गया था जिसके इसी महीने आयोजित होने वाली मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 में पेश किये जाने की उम्मीद थी। वहीं आज नोकिया के इसी फोन की फोटोज़ भी सामनें आ गई है। इस फोटोज़ के सामनें आने से यह बात और भी प्रबल हो गई है कि नोकिया 7 प्लस जल्द ही अंर्तराष्ट्रीय बाजार में उतार दिया जाएगा।

आईटीहोम ने नोकिया 7 प्लस की फोटोज़ को शेयर किया है। इन फोटोज़ में न सिर्फ नोकिया 7 प्लस को दिखाया गया है बल्कि फोन की स्पेसिफिकेशन्स की साझा की गई है। फोटोज़ में फोन का फ्रंट और बैक पैनल दिखाया गया है। फोन की बॉडी और इसका डिजाईन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला दिखाया गया है। गौरतलब है कि नोकिया 7 प्लस कंपनी का पहला ऐसा हौगा जो इस रेशियो वाली नैरो बेज़ल्स बॉडी पर लॉन्च होगा।

nokia-7-plus-1

नोकिया 7 प्लस के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिखाया गया है जो ठीक बीच में दिया गया है। कैमरा सेटअप के नीचे ही फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। लीक्स के अनुसार यह फोन एल्यूमिनियम बॉडी पर पेश किया जाएगा। इस फोन में 6-इंच की डिसप्ले दी जा सकती है। माना जा रहा है कि नोकिया 7 प्लस एंडरॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित होगा तथा क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करेगा।

nokia-7-plus

कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी की रैम तथा 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के फ्रंट पैनल पर जहां 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है वहीं बैक पैनल पर 12-मेगापिक्सल और 13-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर देखने को मिल सकते हैं जो 2एक्स जूम की क्षमता से लैस होंगे। नोकिया 7 प्लस की फोटोज़ सामनें आने से माना जा रहा है कि एचएमडी ग्लोबल एमडब्ल्यूसी 2018 में इस फोन को टेक जगत के सामनें पेश कर सकती है।

The post नोकिया 7 प्लस आया सामनें, देखें तस्वीरें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>