MWC 2025 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 05 Mar 2025 03:45:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 12GB RAM, 50MP Selfie कैमरा और 144Hz AMOLED स्क्रीन के साथ पेश हुआ Tecno Camon 40 Premier 5G https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-camon-40-premier-specifications-12gb-ram-50mp-selfie-camera-144hz-amoled-display-dimensity-8350-soc/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-camon-40-premier-specifications-12gb-ram-50mp-selfie-camera-144hz-amoled-display-dimensity-8350-soc/#respond Wed, 05 Mar 2025 03:45:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=168452 MWC 2025 में चार मोबाइल Tecno Camon 40 4G, Camon 40 Pro 4G, Camon 40 Pro 5G और Camon 40 Premier 5G पेश हुए हैं।

The post 12GB RAM, 50MP Selfie कैमरा और 144Hz AMOLED स्क्रीन के साथ पेश हुआ Tecno Camon 40 Premier 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक्नो ने टेक जगत के सबसे बड़े ईवेंट मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2025 के मंच से अपनी ‘कैमोन 40’ सीरीज प्रदर्शित कर दी है। MWC 2025 में चार मोबाइल Tecno Camon 40 4G, Camon 40 Pro 4G, Camon 40 Pro 5G और Tecno Camon 40 Premier 5G फोन पेश किए गए हैं जो स्टाइलिश लुक और पावरफुल कैमरा के साथ आए है। सीरीज के सबसे बड़े और ताकतवर फोन कैमोन 40 प्रीमियर 5जी की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Tecno Camon 40 Premier का कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इस 5जी टेक्नो मोबाइल में कुल चार कैमरा सेंसर दिए गए हैं तथा चारों ही 50 मेगापिक्सल के हैं। सबसे पहले फ्रंट की बात करें तो यहां ऑटोफोकस तकनीक से लैस 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है जो एफ/2.5 अपर्चर पर करता है। यह 24mm wide एंगल लेंस है जो PDAF फीचर सपोर्ट करता है।

कैमोन 40 प्रीमियर ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ 3x optical ज़ूम वाला 50 मेगापिक्सल periscope telephoto लेंस और 114˚ FOV वाला 50 मेगापिक्सल ultrawide एंगल लेंस मौजूद है।

Tecno Camon 40 Premier की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.67″ 144Hz AMOLED Display
  • Mediatek Dimensity 8350
  • 12GB RAM + 256GB Storage
  • 50MP+50MP+50MP Back Camera
  • 50MP Selfie Camera
  • 5,100mAh Battery
  • 70W Fast Charging

डिस्प्ले

टेक्नो कैमोन 40 प्रीमियर स्मार्टफोन को 1260 x 2800 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की प्रीमियम डिस्प्ले पर लॉन्च पेश किया गया है। यह एलटीपीओ एमोलेड स्क्रीन है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है जिसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है।

प्रोसेसर

Tecno Camon 40 Premier एंड्ररॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो HiOS 15 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8350 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.20GHz से लेकर 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह टेक्नो 5जी फोन Mali G615-MC6 GPU सपोर्ट करता है। एमडब्ल्यूसी में यह फोन 12जीबी रैम के साथ प्र​दर्शित किया गया है जिसके साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है।

बैटरी

ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स वाले Tecno Camon 40 Premier 5G फोन में पावर बैकअप के लिए बैटरी भी तगड़ी दी गई है। यह मोबाइल 5,100एमएएच बैटरी के साथ टेक मार्केट में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस टेक्नो 5जी फोन में 70वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है जो मिनटों में ही इसे फुल चार्ज कर सकती है।

गौरतलब है कि कंपनी की ओर से अभी फोन की कीमत पर से पर्दा नहीं उठाया गया है जिसकी घोषणा कुछ दिनों में कर दी जाएगी। नई कैमोन 40 सीरीज आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में भी उतारी जाएगी, जिसकी आधिकारिक जानकारी सामने आते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा।

The post 12GB RAM, 50MP Selfie कैमरा और 144Hz AMOLED स्क्रीन के साथ पेश हुआ Tecno Camon 40 Premier 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-camon-40-premier-specifications-12gb-ram-50mp-selfie-camera-144hz-amoled-display-dimensity-8350-soc/feed/ 0
25500mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ आए ये धाकड़ रग्ड फोन, इनमें मिलेगा Night Vision कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/25500mah-battery-rugged-mobile-phone-ulefone-armor-34-pro-33-pro-and-mini-4-in-mwc-2025/ https://www.91mobiles.com/hindi/25500mah-battery-rugged-mobile-phone-ulefone-armor-34-pro-33-pro-and-mini-4-in-mwc-2025/#respond Tue, 04 Mar 2025 11:22:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=168365 इन फोंस की बॉडी तो स्ट्रांग है ही तथा साथ ही इनमें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स भी दमदार दी गई हैं।

The post 25500mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ आए ये धाकड़ रग्ड फोन, इनमें मिलेगा Night Vision कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

rugged phone बनाने में माहिर टेक ब्रांड Ulefone ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस MWC 2025 के मंच से तीन नए डिवाइस टेक मार्केट में पेश किए हैं। कंपनी की ओर से Armor 34 Pro, Armor 33 Pro और Armor Mini 4 को लॉन्च किया गया है जो मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ आए हैं। इन फोंस की बॉडी तो स्ट्रांग है ही तथा साथ ही इनमें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स भी दमदार दी गई हैं।

Rugged Phone

यह एक मजबूत rugged फोन है जो MIL-STD-810H मिलिट्री सर्टिफिकेशन प्राप्त है। जमीन पर गिरने तथा पत्थर से टकराने पर भी यह सुरक्षित रहता है। इस मोबाइल को IP68 और IP69K रेटिंग के साथ पेश किया गया है जो इसे पानी, धूल और कीचड़ में भी सुरक्षित रखता है। वहीं अधिक गर्मी तथा सदी के माहौल में भी यह रग्ड मोबाइल खराब नहीं होगा तथा बिल्कुल सही काम करेगा।

Ulefone Armor 34 Pro

आर्मर 34 प्रो की दूसरी सबसे बड़ी यूएसपी फोन में मौजूद ताकतवर बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 25,500mAh बैटरी दी गई है। कह सकते हैं कि यह फोन नहीं बल्कि पूरी इन्वर्टर है! वहीं इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने में ज्यादा समय ना लगे, इसके लिए कंपनी ने 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है।

फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.95-इंच का 1080p LCD डिस्प्ले दी गई है जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह फोन फोन Android 14 पर लॉन्च हुआ है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए MediaTek 7300 5G चिपसेट दिया गया है। यह रग्ड 5जी फोन 12GB RAM के साथ 512GB स्टोरेज सपोर्ट करता है।

यह मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 50MP मेन सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 64MP नाइट विजन कैमरा मौजूद है। इस फोन की एक खासियत यह है कि इसमें 150 ल्यूमेन ब्राइटनेस वाला इनबिल्ट मोबाइल प्रोजेक्टर लगा है जिसके साथ 1,200 ल्यूमेन की क्षमता वाली तगड़ी LED फ्लैशलाइट मिलती है। यानी अंधेरी रात में भी यह आपका साथ निभाएगा।

Ulefone Armor 33 Pro

यह मोबाइल Armor 34 Pro जैसा ही है, लेकिन इसमें प्रोजेक्टर और LED फ्लैशलाइट की जगह रियर पैनल पर 3.4-इंच की सेकेंडरी स्क्रीन लगाई है। वहीं इस मोबाइल में दमदार आवाज वाला 118dB लाउडस्पीकर दिया गया है। इस फोन में भी 66वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 25,500एमएएच बैटरी दी गई है जो फुल चार्ज के बाद लंबा साथ निभाती है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह रग्ड स्मार्टफोन मीडियाटेक के ही Dimensity 7300X 5G प्रोसेसर पर काम करता है। इस मोबाइल में भी 12GB रैम + 512GB स्टोरेज दी गई है। इसका कैमरा डिपार्टमेंट आर्मर 34 प्रो फोन जैसा ही है। वहीं फोन में 6.95-इंच 1080p स्क्रीन दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट आउटपुट प्रदान करती है।

Ulefone Armor Mini 4

यह बटन वाला मोबाइल है जिसे आर्मर सीरीज के अन्य फोंस की ही तरह सॉलिड बॉडी पर पेश किया गया है। यह rugged feature phone 64MB RAM के साथ लाया गया है जिसमें 128MB स्टोरेज मिलती है। इस फोन 2.8-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है जो TFT पैनल पर बनी है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस कीपैड फोन में 2,100mAh बैटरी दी गई है। इस फोन में हैंड्स-फ्री FM रेडियो और 4G नेटवर्क सपोर्ट मिलता है। बताते चलें कि इन तीनों फोन का प्राइस आने वाले दिनों में अनाउंस होगा।

The post 25500mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ आए ये धाकड़ रग्ड फोन, इनमें मिलेगा Night Vision कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/25500mah-battery-rugged-mobile-phone-ulefone-armor-34-pro-33-pro-and-mini-4-in-mwc-2025/feed/ 0
10100mAh बैटरी और 11 इंच की बड़ी स्क्रीन वाला यह 5G Tablet हुआ ग्लोबली लॉन्च, फुल चार्ज में चल सकता है 80 दिन! https://www.91mobiles.com/hindi/10100mah-battery-and-11-5-inch-big-screen-tablet-honor-pad-v9-launched-in-mwc-2025/ https://www.91mobiles.com/hindi/10100mah-battery-and-11-5-inch-big-screen-tablet-honor-pad-v9-launched-in-mwc-2025/#respond Mon, 03 Mar 2025 15:09:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=168340 ऑनर पैड वी9 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और ग्लोबल प्राइस की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post 10100mAh बैटरी और 11 इंच की बड़ी स्क्रीन वाला यह 5G Tablet हुआ ग्लोबली लॉन्च, फुल चार्ज में चल सकता है 80 दिन! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाइल का महाकुंभ कहे जाने वाली MWC यानी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के मंच से आज टेक कंपनी ऑनर ने अपना नया टैबलेट डिवाईस HONOR Pad V9 ग्लोबल मार्केट में उतार दिया है। बड़ी स्क्रीन, पावरफुल बैटरी और दमदार प्रोसेसर की ताकत से लैस यह टैब अब विदेशी बाजारों में भी सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। ऑनर पैड वी9 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और ग्लोबल प्राइस की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

HONOR Pad V9 स्पेसिफिकेशन्स

  • 11.5″ 144Hz OLED display
  • MediaTek Dimensity 8350 Elite
  • 8GB RAM + 256GB storage
  • 13MP Back Camera
  • 8MP Front Camera
  • 10,100mAh battery
  • 66W Turbo Charge

डिस्प्ले

यह ऑनर टैबलेट 2800 × 1840 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 11.5-इंच इंच की 2.8K स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह ओएलइडी पेपरमैट डिस्प्ले है जिसपर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 500निट्स ब्राइटनेस और 274पीपीआई आउटपुट प्राप्त होता है। यह TÜV Rheinland सर्टिफाइड है जो एआई तकनीक से आंखों को नुकसान पहुंचने से बचाता है।

परफॉर्मेंस

HONOR Pad V9 लेटेस्ट एंडरॉयड 15 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो MagicOS 9.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस टैबलेट में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक का डाइमेंसिटी एलिट 8350 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस टैब में Mali-G615 MC6 GPU मौजूद है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए य​ह ऑनर का टैबलेट सिंगल बैक और सिंगल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसके रियर पैनल पर ऑटोफोकस तकनीक से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है जो 30fps पर 4K video रिकॉर्डिंग कर सकता है। वहीं वीडियो कॉलिंग व कांफ्रेसिंग के लिए इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल स्मार्ट फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए बड़ी स्क्रीन वाले HONOR Pad V9 में बैटरी भी बड़ी दी गई है। यह टैबलेट 10,100एमएएच बैटरी की ताकत के साथ पेश किया गया है। इसमें दरअसल 5,050mAh dual-cell बैटरी दी गई है जो टैबलेट की थिकनेस को भी बनाए रखती है। कंपनी का दावा है कि यह टैबलेट सीमित यूज़ में 80 दिन का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के यह ऑनर 5जी टैबलेट 66वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।

अन्य फीचर्स

ऑनर पैड वी9 की बड़ी स्क्रीन इसमें किसी लैपटॉप जैसा व्यूइंग ए​क्सपीरियंस देती है। ऐसे में मूवी का मजा लेने के लिए कंपनी ने इसमें 8 Speakers लगाए हैं जो Spatial Audio इफेक्ट देते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Dual Band Wi-Fi 802.11 और Bluetooth 5.2 के साथ USB 3.1 Gen 1 मिलता है। बताते चलें कि इस टैबलेट का डायमेंशन 259.1x 176.1x 6.1एमएम और वजन 475 ग्राम है।

HONOR Pad V9 प्राइस

ऑनर पैड वी9 को ग्लोबल मार्केट में 8जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जिसके साथ 256जीबी स्टोरेज मिलती है। इस टैबलेट डिवाइस का रेट 449.90 Euros है जो भारतीय करंसी अनुसार 40,800 रुपये के करीब है। यह टैबलेट फिलहाल इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध नहीं होगी लेकिन ग्लोबल बाजार में इसे White और Gray कलर में खरीदा जा सकेगा।

The post 10100mAh बैटरी और 11 इंच की बड़ी स्क्रीन वाला यह 5G Tablet हुआ ग्लोबली लॉन्च, फुल चार्ज में चल सकता है 80 दिन! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/10100mah-battery-and-11-5-inch-big-screen-tablet-honor-pad-v9-launched-in-mwc-2025/feed/ 0
4 मार्च को लॉन्च होगी TECNO CAMON 40 Series, साथ में आएगा AI वाला चश्मा https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-camon-40-series-ai-glass-and-ai-laptop-megabook-s14-will-launch-in-mwc-barcelona-2025-on-4-march/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-camon-40-series-ai-glass-and-ai-laptop-megabook-s14-will-launch-in-mwc-barcelona-2025-on-4-march/#respond Thu, 27 Feb 2025 03:57:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=167953 Tecno CAMON 40 Series के साथ AI laptop MEGABOOK S14 और AI glasses series भी आएगी।

The post 4 मार्च को लॉन्च होगी TECNO CAMON 40 Series, साथ में आएगा AI वाला चश्मा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

MWC यानी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस की शुरुआत होने जा रही है। इसे मोबाइल का महाकुंभ भी कहा जाता है क्योंकि सैकड़ों टेक कंपनियां यहां अपनी तकनीक का प्रदर्शन करती है। फेमस ब्रांड TECNO ने भी घोषणा कर दी है कि वह एमडब्ल्यूसी 2025 में हिस्सा ले रही है और इस ईवेंट में अपनी नई Tecno CAMON 40 Series लॉन्च करेगी। इसके कैमोन 40 सीरीज के साथ ही कंपनी द्वारा AI laptop MEGABOOK S14 और AI glasses series भी MWC Barcelona 2025 में पेश की जाएगी।

Tecno CAMON 40 Series लॉन्च डिटेल

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2025 का आयोजन स्पेन के बार्सिलोना में हो रहा है। इस ग्लोबल ईवेंट के मंच से टेक्नो कैमोन 40 सीरीज दुनिया के सामने पेश की जाएगी। 4 मार्च को कंपनी CAMON 40 Series पर से पर्दा उठाते हुए इसमें शामिल फोन मॉडल, उनकी कीमत तथा स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देगी। उम्मीद है कि 4 मार्च को टेक्नो कैमोन 40 सीरीज को इंडियन मार्केट में भी ऑफिशियल किया जा सकता है।

Tecno CAMON 40 Series के फोन

  • Tecno CAMON 40 5G
  • Tecno CAMON 40 Pro 5G
  • Tecno CAMON 40 Premier 5G

कंपनी की ओर से अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है कि कैमोन 40 सीरीज़ में कुल कितने और कौन-कौन से मोबाइल लाए जाएंगे। हमारा अनुमान है कि ब्रांड की ओर से 3 स्मार्टफोन पेश किए जा सकते हैं जिसमें कैमोन 40 5जी, कैमोन 40 प्रो 5जी और कैमोन 40 प्रीमियर 5जी शामिल हो सकते हैं। बहरहाल पुख्ता जानकारी के लिए अभी 4 मार्च का इंतजार करना होगा।

Tecno Camon 40 की स्पेसिफिकेशन (लीक)

Tecno Camon 40 और Camon 40 Pro 5जी फोन को 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78-इंच की AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं सीरीज के सबसे बड़े और पावरफुल मॉडल Camon 40 Premier में 6.74-इंच की AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। यह प्रीमियर मॉडल कर्व्ड ऐज़ डिस्प्ले वाला हो सकता है तथा अन्य दोनों में फ्लैट स्क्रीन दी जा सकती है।

प्रोसेसिंग के लिए टेक्नो कैमोन 40 प्रो 5जी फोन को जहां MediaTek Dimensity 7300 Ultimate चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। वहीं कैमोन 40 प्रीमियर 5जी मोबाइल में मीडियाटेक का ही Dimensity 8350 Ultimate प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। ये दोनों ही 12GB RAM वाले फोन हो सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए Tecno Camon 40 और 40 Pro में 50 मेगापिक्सल ओआईएस + 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड रियर कैमरा ​दिया जा सकता है। वहीं Camon 40 Premier 5G के रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल ओआईएस + 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड + 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस दिए जाने की उम्मीद है। सेल्फी के लिए कैमोन 40 और 40 प्रो 5जी में 32MP तथा प्रीमियर मॉडल में 50MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

The post 4 मार्च को लॉन्च होगी TECNO CAMON 40 Series, साथ में आएगा AI वाला चश्मा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-camon-40-series-ai-glass-and-ai-laptop-megabook-s14-will-launch-in-mwc-barcelona-2025-on-4-march/feed/ 0