My Airtel App | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 25 Jul 2019 06:58:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Airtel फ्री में दे रही है 33GB 4G डाटा, जानें कैसे पाएं लाभ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-offering-extra-33gb-4g-data-free-benefits-on-recharge-plan-399-by-my-airtel-app/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-offering-extra-33gb-4g-data-free-benefits-on-recharge-plan-399-by-my-airtel-app/#comments Thu, 25 Jul 2019 06:58:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=33633 इस मुफ्त के फायदे का लाभ उठाने के लिए ये स्टेप्स फॉलों करें

The post Airtel फ्री में दे रही है 33GB 4G डाटा, जानें कैसे पाएं लाभ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Airtel एक वक्त पर इंडिया की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी हुआ करती थी। जितने ज्यादा यूजर्स Airtel से जुड़े थे उतनी गिनती किसी अन्य कंपनी के पास नहीं थी। Vodafone व Idea के एक हो जाने के बाद जहां Airtel को दूसरे पायदान पर आना पड़ा, वहीं Reliance Jio की तेजी के सामने भी Airtel की एफ्तार भी धीमी पड़ गई। हाल ही में Jio ने भी यूजर बेस की गिनती में एयरटेल का पछाड़ दिया जिससे Airtel तीसरे नंबर पर आ गई है। लेकिन अब अपने यूजर्स को जोड़े रखने के लिए Airtel मुफ्त में 33GB 4G डाटा मुफ्त दे रही है।

इंडियन टेलीकॉम बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने और अपने यूजर्स को खुद से जोड़े रखने के लिए Airtel ने नए ऑफर की शुरूआत की है। इस ऑफर के तहत Airtel अपने ग्राहकों को फ्री में 33GB 4G इंटरनेट डाटा दे रही है। Airtel की ओर से यह इंटरनेट डाटा उन्हीं यूजर्स को दिया जा रहा है जो My Airtel App यूज़ करते हैं और इसी ऐप से फोन का रिचार्ज करते हैं। यदि आप भी Airtel द्वारा दिए जाने वाले इस मुफ्त फायदे का लाभ उठाना चाहते हैं तो आगे बताए गए स्टेप्स फॉलों करें :

airtel offering extra 33gb 4g data free benefits on recharge plan 399 by My Airtel App

सबसे पहले अपने फोन में मौजूद My Airtel App को अपडेट करें,

My Airtel App के रिचार्ज सेक्शन में जाकर अपने नंबर पर 399 रुपये के प्लान का रिचार्ज करें,

रिचार्ज कराने के बाद My Airtel App पर अपने प्लान्स को चेक करें,

यहां 399 रुपये वाले प्लान की डिटेल के साथ ही आपको मिले एक्स्ट्रा डाटा की जानकारी भी मिल जाएगी।

ध्यान रहें कि Airtel सिर्फ My Airtel App से ही किए गए 399 रुपये वाले रिचार्ज पर यह अतिरिक्त डाटा का बेनिफिट दे रही है। ऑफर के तहत ​Airtel की ओर से दिए जाने वाले अतिरिक्त डाटा की सीमा अधिकतम 33जीबी ही है। आपको बता दें कि यह जरूरी नहीं कि रिचार्ज कराने वाले हर व्यक्ति को 33जीबी डाटा ही प्राप्त हो। कंपनी की ओर से हर यूजर्स को अलग अलग डाटा दिया जा रहा है। ऑफर में 400एमबी से लेकर 33जीबी डाटा शामिल है जो मुफ्त में मिलेगा।

airtel offering extra 33gb 4g data free benefits on recharge plan 399 by My Airtel App

Airtel 399 प्लान

Airtel के 399 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यह एक प्रीपेड प्लान है जो 84 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के तहत यूजर्स को हर दिन 1जीबी 4जी इंटरनेट डाटा प्राप्त होता है। इस हिसाब से पूरी वेलि​डिटी में Airtel यूजर्स को कुल 84जीबी 4जी डाटा मिलेगा। डाटा के अलावा Airtel ग्राहकों को लोकल व एसटीडी नंबरों पर वॉयस कॉल फ्री में प्राप्त होगी जो रोमिंग के दौरान भी फ्री रहेगी। इसके साथ ही प्लान में हर दिन 100एसएमएस भी प्राप्त होंगे।

The post Airtel फ्री में दे रही है 33GB 4G डाटा, जानें कैसे पाएं लाभ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-offering-extra-33gb-4g-data-free-benefits-on-recharge-plan-399-by-my-airtel-app/feed/ 1
एयरटेल फ्री में दे रहा है 60जीबी 4जी डाटा, जानें उठाएं इस मुफ्त आॅफर का लाभ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-offers-60gb-free-data-to-postpaid-users-know-how-to-get-it-now-in-hindi/ Sat, 16 Sep 2017 10:36:26 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11900 यानि बिना किसी रिचार्ज व भुगतान के एयरटेल यूजर्स फ्री में 60जीबी डाटा का लाभ उठा सकते हैं।

The post एयरटेल फ्री में दे रहा है 60जीबी 4जी डाटा, जानें उठाएं इस मुफ्त आॅफर का लाभ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

4जी इंटरनेट सेवाओं की शुरूआत करते ही रिलायंस जियो ने अपने ​यूजर्स को 6 माह से भी ज्यादा समय तक फ्री डाटा दिया था। आज जब जियो की सेवाएं पेड हो गई है तो ऐसे में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के 60जीबी 4जी डाटा मुफ्त देने की घोषणा की है। यानि बिना किसी रिचार्ज व भुगतान के एयरटेल यूजर्स फ्री में 60जीबी डाटा का लाभ उठा सकते हैं।

क्या है आॅफर
एयरटेल की ओर से फ्री 60जीबी डाटा की स्कीम शुरू कर दी गई है। एयरटेल की यह स्कीम ​सिर्फ कंपनी के पोस्टपेड यूजर्स के लिए शुरू की गई है। तथा इसका लाभ उठाने के लिए किसी अलग रिचार्ज की जरूरत नहीं, यूजर्स के पुराने पैक पर ही अतिरिक्त 60जीबी डाटा जुड़ जाएगा।

courtesy-The Financial Express
courtesy-The Financial Express

क्या ​मिलेगा फायदा
इस आॅफर के तहत कुल 60जीबी डाटा प्राप्त होगा। इसमें 6 महीनों तक एयरटेल यूजर्स को 10जीबी डाटा प्रति माह के हिसाब से 4जी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा। यानि हर माह 10जीबी डाटा ​बिल्कुल मुफ्त।

कैसे उठाएं लाभ
एयरटेल द्वारा मुफ्त में दिए जा रहे 60जीबी डाटा का लाभ उठाने के लिए एयरटेल पोस्टपेड यूजर्स को अपने स्मार्टफोन में ‘एयरटेल टीवी‘ ऐप डाउनलोड करनी होगी।

2

‘एयरटेल टीवी’ को माय एयरटेल ऐप से डाउनलोड किया जा सकता है।

डाउनलोड करने के बाद माय एयरटेल ऐप के होम पेज़ पर ही 60जीबी फ्री डाटा का आॅप्शन मिलेगा।

गूगल का सर्वर हुआ डाउन, बंद हुई यूट्यूब और जीमेल ​सहित कई सेवाएं

इस आॅप्शन में आपको सिर्फ एयरटेल टीवी ऐप डाउनलोड करनी है और फ्री डाटा क्लेम का बटन दबाना है।

बस ये तीन आसान से स्टेप्स पूरे करने के 24 घंटे बाद ही आपके अकाउंट में फ्री डाटा क्रेडिट हो जाएगा, जिसमें अगले 6 महीनों तक 10जीबी डाटा फ्री मिलता रहेगा।

The post एयरटेल फ्री में दे रहा है 60जीबी 4जी डाटा, जानें उठाएं इस मुफ्त आॅफर का लाभ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एयरटेल का अनोखा आॅफर, पापा का बचा डाटा यूज करेगा बेटा, जानें तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-postpaid-promise-for-internet-data-users-in-hindi/ Mon, 10 Jul 2017 12:21:00 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9427 एयरटेल द्वारा शुरू की गई नई सेवा के तहत एयरटेल ग्राहक न सिर्फ अपने बचे हुए इंटरनेट डाटा को वैलिडिटी खत्म होने के बाद भी अगले माह में यूज़ कर सकेंगे बल्कि अपने अकाउंट में दूसरों का नंबर जोड़कर उनके डाटा बेनिफिट का भी लाभ उठा सकेंगे।

The post एयरटेल का अनोखा आॅफर, पापा का बचा डाटा यूज करेगा बेटा, जानें तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय टेलीकॉम जगत में नया बदलाव लाते हुए आज देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल के अपने ग्राहकों के लिए नई सर्विस की शुरूआत की है। एयरटेल द्वारा शुरू की गई नई सेवा के तहत एयरटेल ग्राहक न सिर्फ अपने बचे हुए इंटरनेट डाटा को वैलिडिटी खत्म होने के बाद भी अगले माह में यूज़ कर सकेंगे बल्कि अपने अकाउंट में दूसरों का नंबर जोड़कर उनके डाटा बेनिफिट का भी लाभ उठा सकेंगे।

फोन का कैमरा कर रहा है परेशान तो जानें 7 आसान समाधान

एयरटेल भारती ने आज अपनी इन नई सेवाओं की घोषणा करते हुए कहा है कि कंपनी अपने ग्राहकों की संतुष्टि और अच्छे अनुभव के लिए इस सेवाओं का आगाज कर रही है। ‘डाटा रोल ओवर’ की बात की जाए तो अब एयरटेल ग्राहक अपनी बिलिंग साईकल में बचे रह जाने वाले अन-यूज़ड डाटा को अगले बिलिंग पीरियड में यूज़ कर सकेंगे। यानि अब एयरटेल ग्राहकों को महीना खत्म होने से पहले पूरा डाटा यूज़ करने की टेशन लेने की जरूरत नहीं।

airtel-v-fiber1 91Mobiles

इसी तरह यदि आपकी फैमिली मेंबर्स के पास भी एयरटेल नंबर है तथा आपका डाटा यूज़ बहुत ज्यादा होता है लेकिन आपके पापा-मम्मी का डाटा यूज़ बेहद ​कम है तो अब आप अपने डाटा के अलावा अपने फैमिली मेंबर्स का इंटरनेट डाटा भी यूज़ कर पाएंगे।

एक्सक्लूसिव: आॅफलाइन में दस्तक देने के साथ ही शुरू हुई सैमसंग-शाओमी की जंग

एयरटेल की ओर से जारी की गई इस ​सर्विस में एयरटेल यूजर्स अपने एयरटेल अकाउंट पर अपने नंबर के अलावा अपने फैमिली मेंबर्स के नंबर भी जोड़ पाएंगे तथा उन सभी एयरटेल नंबर पर डाटा भी शेयर कर सकेंगे। कंपनी की ओर से माय एयरटेल ऐप पर मल्टीपल नंबर जोड़े जाने पर एयरटेल की ओर से 20 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

ध्यान रहे कि एयरटेल की ये नई सेवाएं सिर्फ एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है तथा एयरटेल ग्राहक इन सेवाओं का लाभ 1 अगस्त से उठा सकेंगे। इस सर्विस के तहत अधिकतम 200जीबी डाटा का इस्तेमाल बचाया जा सकेगा।

The post एयरटेल का अनोखा आॅफर, पापा का बचा डाटा यूज करेगा बेटा, जानें तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>