NanoPhone C | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 13 Jul 2017 14:09:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 यह है विश्व का सबसे छोटा फोन, लुक के साथ-साथ फीचर्स भी है शानदार https://www.91mobiles.com/hindi/worlds-smallest-gsm-phone-nanophone-c-launched-in-india-in-hindi/ Thu, 13 Jul 2017 13:56:39 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9539 आज भारत में 'नैनोफोन सी' नाम से सबसे छोटा जीएसएम फोन लॉन्च किया गया है, जो न सिर्फ देखने में बेहद खूबसूरत है बल्कि फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में भी यह कम नहीं है।

The post यह है विश्व का सबसे छोटा फोन, लुक के साथ-साथ फीचर्स भी है शानदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एक ओर जहां तमाम स्मार्टफोन कंपनियां बड़ी से बड़ी स्क्रीन की ओर भाग रही है वहीं एक ब्रांड ऐसा भी है जिसने विश्व का सबसे छोटा जीएसएम मोबाईल फोन बनाया है। ई-कॉमर्स वेब येरहा डॉट कॉम की ओर से आज भारत में ‘नैनोफोन सी‘ नाम से सबसे छोटा जीएसएम फोन लॉन्च किया गया है, जो न सिर्फ देखने में बेहद खूबसूरत है बल्कि फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में भी यह कम नहीं है।

यह है रिलायंस जियो का 500 रुपये वाला 4जी फीचर फोन, जानें इसके बारे में सबकुछ

येरहा डॉट कॉम द्वारा लॉन्च किया गया ‘नैनोफोन सी’ फोन मोबाईल फोन के साथ ही एक ब्लूटूथ हैंडसेट का काम भी करता है। यानि इसे आप अपने स्मार्टफोन के साथ ब्लूटूथ के जरिये कनेक्ट कर सकते हैं तथा इसी हैंडसेट के कॉल आॅउट व रिसिव कर सकते हैं।

smallest-gsm-phone-1

नैनोफोन सी का वजन सिर्फ 30 ग्राम है तथा यह इतना छोटा है कि आसानी से हथेली के बीच छुपाया जा सकता है। कंपनी की ओर से इसे एलूमीनियम बॉडी के साथ सिलिकॉन कीपैड पर पेश किया गया है। अपने डिजाईन के चलते यह किसी एयर कंडीशनर के रिमोट जैसा प्रतीत होता है।

smallest-gsm-phone-2

इस फोन में टीएफटी स्क्रीन के सा​थ ही माइक्रोसिम स्लॉट दिया है। फोन में 32जीबी की मैमोरी डाली जा सकती है तथा यह एमपी3 प्लेयर व एफरेडियो का लुफ्त भी देता है। वॉयस कॉल के दौरान यह कॉल रिकार्डिंग की सुविधा प्रदान करता है।

कमाल की तकनीक: कुछ ही सेकंड में चार्ज होगा फोन, एक हफ्ते तक नहीं पड़ेगी चार्जर की जरूरत

हैडफोन व माइक्रोयूएसबी जैक से लैस यह फोन रोज़ गोल्ड, ब्लैक और सिल्वर कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। कंपनी की वेबसाइट से इस फोन को 3,940 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

The post यह है विश्व का सबसे छोटा फोन, लुक के साथ-साथ फीचर्स भी है शानदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>