Narendra Modi | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Jul 2020 05:49:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 App Innovation Challenge: Made in india ऐप्स बनाने का मास्टर प्लान हुआ शुरू, जानें क्या है पूरा मामला https://www.91mobiles.com/hindi/pm-modi-launches-aatmanirbhar-bharat-app-innovation-challenge-know-how-to-apply-for-this-made-in-india-app-challange/ https://www.91mobiles.com/hindi/pm-modi-launches-aatmanirbhar-bharat-app-innovation-challenge-know-how-to-apply-for-this-made-in-india-app-challange/#respond Mon, 06 Jul 2020 05:49:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=46107 यह चैलेंज दो ट्रैक में काम करेगा, जिसमें मौजूदा ऐप्स का प्रचार और नए ऐप का विकास शामिल है।

The post App Innovation Challenge: Made in india ऐप्स बनाने का मास्टर प्लान हुआ शुरू, जानें क्या है पूरा मामला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल ही में 59 चाइनीज ऐप्स को बैन करने के बाद अब भारत सरकार ने देश के युवाओं के लिए बिल्कुल खास और नए ऐप इनोवेशन चैलेंज को शुरू किया है। इस ऐप इनोवेशन चैलेंज के मदद से सरकार देश में ‘आत्मानिर्भर ऐप इकोसिस्टम’ बनाना चाहती है। इस बात की घोषणा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। पीएम मोदी ने ट्विट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा ‘आज मेड इन इंडिया ऐप्स बनाने के लिए तकनीकी और स्टार्टअप समुदाय के बीच अपार उत्साह है. इसलिए @GoI_MeitY और @AIMtoInnovate मिलकर इनोवेशन चैलेंज शुरू कर रहे हैं।

इसके अलावा पीएम ने अपने ट्विट में कहा कि अगर आपके पास कोई ऐसा प्रोडक्ट है या फिर आपको लगता है कि कुछ अच्छा करने की क्षमता है तो टेक कम्युनिटी के साथ जुड़ जाइए। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने लिंक्डइन पर भी अपने विचारों रखा, जहां देश के युवा बड़ी संख्या में नौकरी की तलाश के लिए एक्टिव रहते हैं।

Photo Credit: pexels
Photo Credit: pexels

2015 में लॉन्च हुआ था डिजिटल इंडिया प्रोग्राम

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जिस चैलेंज की घोषणा पीएम मोदी ने पिछले हफ्ते शनिवार को कि है उसकी नींव आज से पांच साल पहले जुलाई 2015 में रख दी गई थी। दरअसल, भारत सरकार ने साल 2015 में डिजिटल इंडिया प्रोग्राम को लॉन्च किया था। उस समय पीएम मोदी ने कहा था कि भारत में गूगल जैसी कंपनी क्यों नहीं बन सकती है। उस कार्यक्रम में मोदी ने कहा था कि मैं एक ऐसे डिजिटल भारत की कल्पना करता हूं जहां टेक्नॉलजी की मदद से सरकार करप्शन फ्री होगी, रूरल इकॉनमी में ई-हेल्थकेयर की पहुंच होगी। साथ ही साथ भारत की वह पहचान बनेगी जब दुनिया की नजर भारत पर होगी। इसे भी पढ़ें: TikTok बैन से बढ़ी इन देशी ऐप्स की डिमांड, डेली शिफ्ट हो रहे लाखों भारतीय, यहां देखें पूरी लिस्ट

18 जुलाई तक कर सकते हैं एंट्री

मेइटी ने माईगॉव वेबसाइट के जरिए एंट्रीज भेजन की लास्ट डेट 18 जुलाई तय की है। विशेषज्ञों की ज्यूरी एंट्रीज का आकलन करेगी और सबसे अच्ठी ऐप को अवॉर्ड दिया जाएगा। अगर आप भी कोई ऐप बना चुके हैं या बनाने के लिए आपके पास कोई आइडिया है तो यहां पर क्लिक कर इस चैलेंज से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

दो ट्रैक पर काम करेगा ये चैलेंज

यह चैलेंज दो ट्रैक में काम करेगा, जिसमें मौजूदा ऐप्स का प्रचार और नए ऐप का विकास शामिल है। पहला ट्रैक शुरू हो चुका है। इस ट्रैक के तहत पहले से इस्तेमाल हो रही ऐसी बेहतरीन मेड इन इंडिया ऐप की पहचान की जाएगी, जिसमें अपने संबंधित क्षेत्र में विश्वस्तरीय ऐप बनने की क्षमता है। पहला चरण एक माह में पूरा होने की उम्मीद है। इसके अलावा दूसरे ट्रैक में नए ऐप्‍स और प्‍लेटफॉर्म बनाने के लिए आइडिएशन के स्‍तर से लेकर के बाजार की पहुंच तक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसे भी पढ़ें: Google ने Play Store से हटाए 30 खतरनाक ऐप्स, आप भी तुरंत कर दें डिलीट

इन कैटगरी में होंगी ऐप

इस चैलेंज के तहत आठ कैटगरी में ऐप विकसित करने पर ध्यान दिया जाएगा, जिसमें सोशल नेटवर्किंग, ई-लर्निंग, मनोरंजन, स्वास्थ्य और वेलनेस, बिजनेस जिसमें एग्रीटेक, फिनटेक, समाचार और गेम्स शामिल हैं।

The post App Innovation Challenge: Made in india ऐप्स बनाने का मास्टर प्लान हुआ शुरू, जानें क्या है पूरा मामला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/pm-modi-launches-aatmanirbhar-bharat-app-innovation-challenge-know-how-to-apply-for-this-made-in-india-app-challange/feed/ 0
पीएम मोदी कल 10 बजे करेंगे देश को संबोधित, क्या है लॉकडाउन 2.0 की तैयारी ? जानें कैसे देखें फोन में लाईव https://www.91mobiles.com/hindi/india-pm-narendra-modi-will-address-the-nation-tomorrow-14-april-morning-10-am-coronavirus-lockdown-could-extend/ https://www.91mobiles.com/hindi/india-pm-narendra-modi-will-address-the-nation-tomorrow-14-april-morning-10-am-coronavirus-lockdown-could-extend/#respond Mon, 13 Apr 2020 09:18:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42797 लॉकडाउन अब खत्म हो जाएगा या फिर आगे बढ़ेगा, इसका जवाब कल सुबह 10 बजे मिलने वाला है।

The post पीएम मोदी कल 10 बजे करेंगे देश को संबोधित, क्या है लॉकडाउन 2.0 की तैयारी ? जानें कैसे देखें फोन में लाईव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

‘मर्ज बढ़ता गया, जो-जो दवा की’ यह पंक्ति कोरोना वायरस की दहशत को बखूबी बयान करती है। इस लाईलाज बीमारी का प्रकोप थमता नहीं दिख रहा है। भारत और पूरी दुनिया इसकी चपेट में है। कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने और भारत को इसके दंश से बचाने के लिए सरकारी की ओर से देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया था। पूरा देश बंद हैं और सारी ​अर्थव्यवस्था ठप्प पड़ी है। कल यानि 14 अप्रैल को 21 दिनों का यह समय खत्म होने जा रहा है और 130 करोड़ देशवासियों को इंतजार है कि क्या लॉकडाउन अब खत्म हो जाएगा या फिर और आगे बढ़ेगा।

भारतवासियों के इस सवाल का जवाब शायद कल सुबह 10 बजे मिलने वाला है। पीएमओ की ओर से जानकारी दी गई है कि कल यानि 14 अप्रैल की सुबह 10 बजे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशवासियों को संबोधित करेंगे। ट्वीट के जरिये इस संबोधन की जानकारी सरकार की ओर से दी गई है। ट्वीट के सामने आते ही पूरे देश में हलचल और तेज हो गई है और सभी नागरिकों के मन में एक ही सवाल है कि क्या कल लॉकडाउन खत्म हो जाएगा, या​ फिर अभी और आगे बढ़ेगा।

आपको बात दें ​कि देश के कुछ राज्यों में लॉकडाउन की समयसीमा बढ़ा दी गई है। ऐसे में कल नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाने वाला संबोधन कई मायनों में खास होने वाला है। यकिनन आप भी संबोधन को सुनना चाहते होंगे। यह संबोधन दूरदर्शन चैनल पर लाईव आएगा जिसे अन्य न्यूज चैनल्स पर भी दिखाया जाएगा। इसके अलावा यदि आप अपने फोन में ही नरेन्द्र मोदी का यह संबोधन सुनना चाहते हैं तो पीएमओ के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के साथ ही मोदी के ट्वीटर , फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये अपने मोबाइल में ही लाईव सुन सकते हैं।

भारत सरकार का व्हाट्सऐप नंबर

भारत सरकार इन दिनों हर पहर कोई न कोई नई अनाउंसमेंट कर रही है। हर घर में COVID-19 यानि Coronavirus के प्रति जागरूकता फैलाने और जानकारी देने के लिए सरकार की ओर से एक स्पेशल व्हाट्सऐप नंबर जारी किया गया है। यह नंबर है ‘+919013151515‘

इंडियन गर्वमेंट ने कोरोना वायरस से जुड़ी हर तरह की जानकारी देने के लिए इस नंबर को जारी किया है। इस नंबर की सुविधा लेने के लिए इसे अपने फोन बुक में सेव करना पड़ेगा। फोन में यह नंबर सेव करने के बाद ‘9013151515‘ व्हाट्सऐप की कॉन्टेक्ट लिस्ट में आ जाएगा।

Coronavirus COVID-19 update news awareness on whatsapp by indian govt 9013151515 free service who

इस नंबर पर सिर्फ एक साधारण का ‘ Hi ‘ लिखकर भेजना है। मैसेज भेजने के तुरंत बाद आपको सरकार की तरफ से रिप्लाई आएगा। मैसेज के जरिये सरकार की ओर से Coronavirus के लक्षण, इससे बचने के तरीके और संक्रमण फैलने के रोकने के उपाय बताएं जाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं इस नंबर पर चैट करते हुए आप सीधे AIIMS के डाक्टरों की सलाह भी प्राप्त कर सकेंगे।

91मोबाइल्स आपको सलाह देता है कि इस खबर को और इस नंबर को अधिक से अधिक लोगों तक पहुॅंचाए ताकि आपका प्यार, परिवार, दोस्त और रिश्तेदार सभी सही और जरूरतमंद जानकारी पा सकें। इस वक्त सही जानकारी और बचाव ही Coronavirus का ईलाज है।

The post पीएम मोदी कल 10 बजे करेंगे देश को संबोधित, क्या है लॉकडाउन 2.0 की तैयारी ? जानें कैसे देखें फोन में लाईव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/india-pm-narendra-modi-will-address-the-nation-tomorrow-14-april-morning-10-am-coronavirus-lockdown-could-extend/feed/ 0
CoronaVirus से स्मार्टफोन इंडस्ट्री को लगा झटका, Samsung, Vivo, Xiaomi और दूसरी कंपनियों की सेल गिरी https://www.91mobiles.com/hindi/coronavirus-effect-smartphone-company-sales-down-oppo-vivo-samsung-smartphone/ https://www.91mobiles.com/hindi/coronavirus-effect-smartphone-company-sales-down-oppo-vivo-samsung-smartphone/#respond Wed, 25 Mar 2020 05:07:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42125 कोरोना वायरस से पूर विश्व में हाहाकार मचा हुआ है।

The post CoronaVirus से स्मार्टफोन इंडस्ट्री को लगा झटका, Samsung, Vivo, Xiaomi और दूसरी कंपनियों की सेल गिरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन से शुरु हुआ CoronaVirus से इस समय लगभग पूरी दुनिया को प्रभावित हो रही है। कोरोना वायरस का असल दूसरी इंडस्ट्री कके साथ ही स्मार्टफोन इंडस्ट्री पर देखने को मिला है। COVID-19 संक्रमण के कारण फरवरी महीने में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है।

38 प्रतिशत गिरी सेल

सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल फरवरी में स्मार्टफोन मार्केट की परफॉर्मेंस के मुकाबले इस साल स्मार्टफोन्स की सेल काफी कम रही है और इसका सीधा कारण कोरोना वायरस को माना जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार ग्लोबल शिपमेंट फरवरी महीने में 6.1 करोड़ यूनिट्स रही थी। इस तरह पिछले साल के मुकाबले सेल में 38 प्रतिशत की कमी देखी गई थी।

वहीं, अगर बात करें पिछले साल 2019 की तो इस साल फरवरी में 9.9 करोड़ स्मार्टफोन्स की सेल देखने को मिली थी। स्मार्टफोन मार्केट में यह स्थिति का कसूरवार COVID-19 महामारी को बताया जा रहा है। इसी वायरस के कारण स्मार्टफोन कंपनियां भी नए डिवाइस लॉन्च इवेंट्स करने के बजाय ऑनलाइन ही लॉन्च कर रहे हैं।
how to track live status new announcement in india on Coronavirus updates covid 19 outbreak
स्मार्टफोन्स की सेल डेट आगे बड़ी

इसके अलावा कुछ कंपनियों ने अपने फोन्स की सेल डिटेल को आगे बढ़ा दिया है। इसे में शाओमी और रियलमी जैसी कंपनियां भी शामिल हैं। इसके अलावा वीवो ने इंडिया में लॉन्च होने वाले वीवो वी19 की लॉन्चिंग को टाल दिया है। यह लॉन्च 26 मार्च को इंडिया में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होना था।

2019 रहा था अच्छा

बाता दें कि जनवरी में चीन में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग पर रोक लगानी पड़ी थी। इस का असर बड़ी कंपनियों की सप्लाई चेन पर पड़ा था। ग्लोबल मार्केट में जहां ऐपल और शाओमी जैसी कंपनियां 2019 के आखिर तक अच्छा परफॉर्म कर रही थीं, 2020 की शुरुआत में उनकी सेल पर भी असर पड़ा है।
एंडरॉयड फोन की समस्या और उनका समाधान हिंदी में
इंडिया में बंद हुए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट

गौरतलब है कि इंडिया में भी कई कंपनियों ने अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लानंट को बंद कर दिया है। साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग ने अपने नोएडा स्थित सबसे बड़े प्लांट को कुछ दिनों के लिए शट डाउन कर दिया है।

इंडिया हुआ लॉकडाउन

सैमसंग के अलावा भारत में ओप्पो, वीवो और एलजी के भी प्लांट हैं, जिसे कंपनियां कुछ समय के लिए बंद कर दिया है। दूसरी ओर सरकार ने आज यानी 25 मार्च से 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया है। यह लॉकडाउन पूरे देश में लागू होगा।

The post CoronaVirus से स्मार्टफोन इंडस्ट्री को लगा झटका, Samsung, Vivo, Xiaomi और दूसरी कंपनियों की सेल गिरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/coronavirus-effect-smartphone-company-sales-down-oppo-vivo-samsung-smartphone/feed/ 0
प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे Coronavirus पर बात, जानें कैसे घर बैठे सुनें लाईव https://www.91mobiles.com/hindi/indian-pm-narendra-modi-will-address-the-nation-at-8-pm-today-24th-march-2020-on-vital-coronavirus-covid-19/ https://www.91mobiles.com/hindi/indian-pm-narendra-modi-will-address-the-nation-at-8-pm-today-24th-march-2020-on-vital-coronavirus-covid-19/#respond Tue, 24 Mar 2020 06:49:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42080 पीएम मोदी ने घोषणा की है कि आज यानि 24 मार्च की रात 8 बजे वह देश को संबोधित करेंगे।

The post प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे Coronavirus पर बात, जानें कैसे घर बैठे सुनें लाईव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में Coronavirus से संक्रमित लोगों की गिनती 500 के पार जाने वाली है। पिछले 24 घंटो में यानि 23 मार्च को देश में 100 से भी अधिक कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं जो वाकई में चिंताजनक है। पिछले गुरुवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना आपातकाल के संदर्भ में राष्ट्र को संबोधित किया था। उस दिन पीएम ने गत रविवार यानि 22 मार्च को जनताकर्फ्यू का आव्हान किया था जो काफी हद तक सफल भी रहा था। वहीं आज फिर से प्रधानमंत्री मोदी देश के नाम संदेश लेने वाले हैं, जो पूरे राष्ट्र व हरेक भारतवासी के लिए बेहद ज्यादा अहम होने वाला है।

पीएम मोदी ने घोषणा की है कि आज यानि 24 मार्च की रात 8 बजे वह देश को संबोधित करेंगे। इस संबोधन को पूरे देश में लाईव प्रसारित किया जाएगा। हर भारतवासी अपने टेलीविज़न व मोबाइल पर इस संबोधन को लाईव देख सकेगा। आगे हमनें यही बताया है कि किस तरह बिना किसी न्यूज चैनल के अपने फोन पर ही प्रधानमंत्री मोदी के इस लाईव भाषणा को आसानी से देखा जा सकता है। यहां हम आपको बता दें कि आज का संबोधन पूरे भारत के लिए बहुत जरूरी होगा। आज मोदी Coronavirus के बढ़ते खतरे के मद्देनज़र कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं और इंडिया में नए नियम व कानून भी लगाए जा सकते हैं।

यू-ट्यूब के साथ ही आप अपने फेसबुक, ट्वीटर व इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस राष्ट्र संबोधन को सुन सकते हैं।

मोदी का संबोधन फेसबुक पर सुनने के लिए (यहां क्लिक करें)

ट्वीटर पर इस संदेश को सुनने के लिए (यहां क्लिक करें)

इंस्टाग्राम पर यह संबोधन सुनना चाहते हैं तो (यहां क्लिक करें)

व्हाट्सऐप पर पाएं सरकार से सीधी अपडेट

भारत सरकार इन दिनों हर पहर कोई न कोई नई अनाउंसमेंट कर रही है। हर घर में COVID-19 यानि Coronavirus के प्रति जागरूकता फैलाने और जानकारी देने के लिए सरकार की ओर से एक स्पेशल व्हाट्सऐप नंबर जारी किया गया है। यह नंबर है ‘+919013151515‘

यह भी पढ़ें : ऐसे ट्रैक करें Coronavirus की लाईव अपडेट, हैल्पलाईन नंबर से लेकर हर नई घोषणा और एडवाइज़री

इंडियन गर्वमेंट ने कोरोना वायरस से जुड़ी हर तरह की जानकारी देने के लिए इस नंबर को जारी किया है। इस नंबर की सुविधा लेने के लिए इसे अपने फोन बुक में सेव करना पड़ेगा। फोन में यह नंबर सेव करने के बाद ‘9013151515‘ व्हाट्सऐप की कॉन्टेक्ट लिस्ट में आ जाएगा।

Coronavirus COVID-19 update news awareness on whatsapp by indian govt 9013151515 free service who

इस नंबर पर सिर्फ एक साधारण का ‘ Hi ‘ लिखकर भेजना है। मैसेज भेजने के तुरंत बाद आपको सरकार की तरफ से रिप्लाई आएगा। मैसेज के जरिये सरकार की ओर से Coronavirus के लक्षण, इससे बचने के तरीके और संक्रमण फैलने के रोकने के उपाय बताएं जाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं इस नंबर पर चैट करते हुए आप सीधे AIIMS के डाक्टरों की सलाह भी प्राप्त कर सकेंगे।

91मोबाइल्स आपको सलाह देता है कि इस खबर को और इस नंबर को अधिक से अधिक लोगों तक पहुॅंचाए ताकि आपका प्यार, परिवार, दोस्त और रिश्तेदार सभी सही और जरूरतमंद जानकारी पा सकें। इस वक्त सही जानकारी और बचाव ही Coronavirus का ईलाज है।

The post प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे Coronavirus पर बात, जानें कैसे घर बैठे सुनें लाईव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/indian-pm-narendra-modi-will-address-the-nation-at-8-pm-today-24th-march-2020-on-vital-coronavirus-covid-19/feed/ 0
Coronavirus पर आज पीएम मोदी करेंगे राष्ट्र को संबोधित, हो सकती है बड़ी घोषणाएं, जानें कैसे देखें अपने फोन पर लाईव https://www.91mobiles.com/hindi/coronavirus-covid-19-india-pm-narendra-modi-will-address-to-the-nation-today-8pm-how-to-watch-live/ https://www.91mobiles.com/hindi/coronavirus-covid-19-india-pm-narendra-modi-will-address-to-the-nation-today-8pm-how-to-watch-live/#respond Thu, 19 Mar 2020 09:40:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41923 देश के हालात पर कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

The post Coronavirus पर आज पीएम मोदी करेंगे राष्ट्र को संबोधित, हो सकती है बड़ी घोषणाएं, जानें कैसे देखें अपने फोन पर लाईव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Coronavirus आज पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुका है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। आज देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 174 हो गए हैं। हर दिन देश के किसी न किसी ईलाके से कोई न कोई नया व्यक्ति इस वायरस की चपेट में आ रहा है। यूं तो भारत सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए व्यापक उपाय किए गए हैं और लगातार आम जनता को स्वास्थय विभाग की ओर से चेतावनी दी जा रही है, लेकिन फिर भी Coronavirus का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस फैलती तबाही से लोगों को जीवन अस्तव्यस्त हो रहा है। भारत में बिगड़े माहौल को देखते हुए आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं।

पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए इस संबोधन की जानकारी दी है। मोदी ने बताया है कि आज यानि 19 मार्च की रात 8 बजे वह देश को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में हो सकता है कि कोरोन के प्रकोप को रोकने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की जाए और जनहित में कुछ कड़े फैसले लिए जाएं। यह संबोधन भारत के हर नागरिक और हर तबके के लोगों के लिए बेहद आवश्यक होने वाला है। ऐसे में आपको भी देश के नाम मोदी के इस संदेश को जरूर सुनना चाहिए।

उपर दिए गए लिंक के अलावा आप अपने फेसबुक, ट्वीटर व इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस राष्ट्र संबोधन को सुन सकते हैं।

मोदी का संबोधन फेसबुक पर सुनने के लिए (यहां क्लिक करें)

ट्वीटर पर इस संदेश को सुनने के लिए (यहां क्लिक करें)

इंस्टाग्राम पर यह संबोधन सुनना चाहते हैं तो (यहां क्लिक करें)

ऐसे ट्रैक करें Coronavirus की लाईव अपडेट

Corona जैसी घातक बीमारी को रोकने व खत्म करने के लिए हर एक व्यक्ति को अपने निजी स्तर पर स्वास्थय विभाग द्वारा जारी दिशानिर्देशों को पालन करना होगा। ऐसे में हमनें आगे उन तरीकों का ब्यौरा दिया है जिससे न सिर्फ आप अपने मोबाइल पर एक क्लिक करते ही कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे लोगों की लाईव अपडेट जान पाएंगे बल्कि साथ ही इस वायरस से बचाव के तरीकों और कोरोना के प्रकोप को कम करने के लिए सरकार जारी का जा रही गाइडलाइन्स को भी पढ़ पाएंगे।

how to track live status new announcement in india on Coronavirus updates covid 19 outbreak
गूगल से ली गई प्रतिरूपक फोटो

इस महामारी की गंभीरता को समझते हुए देश की राज्य सरकारें भी अपने अपने स्तर पर कदम उठा रही है। विभिन्न राज्यों में स्कूल व कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। दफ्तर व कंपनियों को घर से काम करने की हिदायत दी गई है। सिनेमा हॉल पर ताला जड़ दिया गया है और नाईट लाईफ पर बैन लगा दिया गया है। मुबंई फिल्म सिटी से लेकर कई बड़े धार्मिक स्थल को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। कुछ राज्यों ने टूरिज़्म पर बैन लगा दिया है। भारत सरकार कोरोना वायरस के फैलावा को रोकने के लिए तथा संक्रमण को कंट्रोल करने के लिए लगातार चेतावनी और सुझाव दे रही है तथा सरकार हर दिन कोई न कोई नई घोषणा कर रही है।

इन सभी घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए और कोरोना से बचने के ​उपायों को समझने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post Coronavirus पर आज पीएम मोदी करेंगे राष्ट्र को संबोधित, हो सकती है बड़ी घोषणाएं, जानें कैसे देखें अपने फोन पर लाईव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/coronavirus-covid-19-india-pm-narendra-modi-will-address-to-the-nation-today-8pm-how-to-watch-live/feed/ 0
PM मोदी ने किया सोशल मीडिया छोड़ने का इशारा https://www.91mobiles.com/hindi/pm-narendra-modi-quitting-social-media-twitter-facebook-instagram-youtube/ https://www.91mobiles.com/hindi/pm-narendra-modi-quitting-social-media-twitter-facebook-instagram-youtube/#respond Tue, 03 Mar 2020 04:54:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41342 पीएम मोदी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाखों फॉलोर्स हैं।

The post PM मोदी ने किया सोशल मीडिया छोड़ने का इशारा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब छोड़ने का इशारा करा है। उन्होंने सोमवार शाम को इस बात को लेकर एक ट्विट किया है। इस ट्विट में उन्होंने कहा कि वह सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने लिखा- ‘इस रविवार को मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब छोड़ने पर विचार कर रहा हूं. आपको इस बारे में जानकारी दूंगा.’ इस ट्विट को लेकर कई तरह के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं।

इस चौंकाने वाले ट्विट के बाद उनके समर्थक और उन्हें ऐसा नहीं करने की अपील कर रहे हैं, वहीं विपक्ष और एक्टिविस्ट पीएम मोदी के इस ट्वीट के अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता शशि थरूर ने कहा कि पीएम मोदी के अचानक से सोशल मीडिया छोड़ने के ऐलान ने लोगों को चिंतित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि लोग को डर सता रहा है कि क्या यह पूरे देश में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैन लगाया जा सकता है। इसी को देखकर ऐसा भी माना जा सकता है कि पीएम मोदी इंडिया का अपना सोशल मीडिया चैनल पेश करने का विचार कर रहे हैं। इसलिए हो सकता है कि वह अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स को बंद कर रहे हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर पर 5 करोड़ 33 लाख से फॉलोर्स हैं, जबकि डोनाल्ड ट्रंप के 7 करोड़ा 32 लाख फॉलोर्स हैं। इसके अलावा पीएम मोदी खुद ट्विटर पर 2372 लोगों को फॉलो करते हैं।
weak-social-media-management-is-real-problem-for-brand-oppo-in-hindi
इसी प्रकार पीएम मोदी के फेसबुक पेज पर 4 करोड़ 47 लाख 33 हजार 955 लाइक हैं, जबकि 4 करोड़ 46 लाख 10 हजार 232 फॉलोअर्स हैं। वही, पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ 52 लाख लोग फॉलो करते हैं। आखिर में अगर बात करें यूट्यूब की तो यहां पर पीएम मोदी को 45 लाख 10 हजार सब्सक्राइबर्स हैं।

The post PM मोदी ने किया सोशल मीडिया छोड़ने का इशारा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/pm-narendra-modi-quitting-social-media-twitter-facebook-instagram-youtube/feed/ 0
इंडिया बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी स्पेस शक्ति, लॉन्च की अंतरिक्ष में भी मार गिराने वाली मिसाईल https://www.91mobiles.com/hindi/anti-satellite-weapon-a-sat-mission-shakti-pm-modi/ https://www.91mobiles.com/hindi/anti-satellite-weapon-a-sat-mission-shakti-pm-modi/#respond Wed, 27 Mar 2019 09:11:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=28993 अब हम पृथ्वी से दूर अंतरिक्ष में भी दुश्मनों के छक्के छुड़ा सकते हैं।

The post इंडिया बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी स्पेस शक्ति, लॉन्च की अंतरिक्ष में भी मार गिराने वाली मिसाईल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

किसी भी देश की पहली सुरक्षा उस राष्ट्र की सेना होती है। कहा जाता है, कि युद्ध हथियारों से नहीं बल्कि सैनिकों के मनोबल से लड़े जाते हैं। यह बात बिल्कुल सच है। लेकिन साथ ही यह भी सच है कि सैनिकों और देशवासियों का मनोबल बढ़ाना है तो, उन्हें यह अहसास कराना भी जरूरी हो जाता है कि उनकी रक्षा के लिए पर्याप्त त​कनीक और ​हथियार हमारें देश के पास मौजूद है। भारत की सैन्य शाक्ति विश्व की सबसे बड़ी ताकतों में शुमार है। हमारा देश जल, थल और वायु तीनों आयामों पर मुस्तैदी से खड़ा है। वहीं आज देश का मान विश्वपटल पर और भी गौरविंत करते हुए भारत ने अंतरिक्ष में भी दुश्मन को मार गिराने का सफल परिक्षण कर लिया है। अब हम पृथ्वी से दूर अंतरिक्ष में भी दुश्मनों के छक्के छुड़ा सकते हैं।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह राष्ट्र को संबोधित करते हुए बताया है कि इंडिया दुनिया का चौथा ऐसा देश बन गया है जो अंतरिक्ष में दूसरे उपग्रहों को मार सकता है। अपने संबोधन में मोदी ने बताया है कि भारत सरकार और डिफेंस रिसर्च एंड डेवलेपमेंट आर्गेनाइज़ेशन (DRDO) ने एंटी-सेटेलाईट हथियार ए-सैट (A-SAT) का सफल प्रक्षेपण कर दिया है। इस मिशन का नाम ‘मिशन शक्ति’ रखा गया था जो सिर्फ तीन मिनट में पूरा कर लिया गया।

anti-satellite-weapon-a-sat-mission-shakti-pm-modi

मिशन शक्ति

* इस स्पेस मिशन को डीआरडीओ ने अंजाम दिया है। भारत से पहले सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन ही इस कारनामे को अंजाम दे पाए हैं।

* मिशन शक्ति में अंतरिक्ष में पृथ्वी की कक्षा से 300 किलोमीटर दूर लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) सेटलाइट को मार कर इस ​मिशन को सफल किया गया है।

* मिशन शक्ति एक एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था और आपको जानकार हैरानी होगी कि इस मुश्किल मिशन को सिर्फ तीन मिनट में ही पूरा कर लिया गया है।

आपको बता दें कि साल 2012 में डीआरडीओ के तत्कालीन चीफ विजय कुमार सारस्वत ने एक मीडिया इन्टरव्यू में कहा था कि ‘इंडिया के पास अं​तरिक्ष में सैटेलाईन तबाह करने की तकनीक विकसित हो चुकी है, लेकिन अभी हम इसके परिक्षण की कोई योजना नहीं बना रहे हैं।’ इस इन्टरव्यू में सारस्वत ने अंतरिक्ष में ​हथियारों की तैयारी जरूर होनी चाहिए लेकिन वह इसके पक्षधर नहीं है। उस वक्त डीआरडीओ प्रमुख ने बोला था कि इंडिया को एंटी ​सैटेलाईन ​सिस्टम को थोड़ा ‘फाईन ट्यून’ करने की जरूरत है। और आज मोदी के नेतृत्व में इंडिया ने यह मुकाम भी ​हासिल कर लिया है।

The post इंडिया बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी स्पेस शक्ति, लॉन्च की अंतरिक्ष में भी मार गिराने वाली मिसाईल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/anti-satellite-weapon-a-sat-mission-shakti-pm-modi/feed/ 0
उमंग ऐप: 100 से ज्यादा सरकारी काम होंगे एक ही​ क्लिक में https://www.91mobiles.com/hindi/umang-app-launched-by-pm-modi-in-hindi/ Thu, 23 Nov 2017 13:00:08 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13971 यह एक आॅल-इन-वन ऐप है जो 100 से ज्यादा सर्विस एक ही प्लेटफार्म पर मुहैया कराती है।

The post उमंग ऐप: 100 से ज्यादा सरकारी काम होंगे एक ही​ क्लिक में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

डिजीटल इंडिया प्रोग्राम के जरिये भारतीय प्रधानमंत्री का विज़न था देश को तकनीक की ओर प्रेरित करना तथा कागजी कार्यों को स्मार्ट तरीके से इंटरनेट पर लाना। इस विज़न के साथ आज मोदी ने एक और नई ई-गवर्नेस ऐप ‘उमंग ऐप’ देश में लॉन्च की है। यह एक आॅल-इन-वन ऐप है जो 100 से ज्यादा सर्विस एक ही प्लेटफार्म पर मुहैया कराती है।

30 नवंबर को शाओमी लॉन्च करेगी ‘देश का स्मार्टफोन’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजधानी में साइबर स्पेस पर आयोजित हुए वैश्विक सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान UMANG ऐप को देश में सभी के लॉन्च कर दिया है। ‘उमंग ऐप’ को पिछले साल मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने नेशनल ई-गवर्नेंस डिविजन के साथ मिलकर बनाया था, जिसे आज मोदी ने राष्ट्रीय मंच से एक बार फिर भारत के सभी नागरिकों के लिए सार्वजनिक कर दिया है।

umang-app

उमंग यानि यूनिफाइड मोबाइल ऐप्लिकेशन फॉर न्यू ऐज गवर्नेंस। इस ऐप के जरिए 100 से ज्यादा सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे एक क्लिक में ही उठाया जा सकता है। इसमें केंद्र विभाग तथा राज्य सरकारों के विभागों को शामिल किया गया है। इस ऐप को एंडरॉयड, आईओएस तथा विंडोज स्मार्टफोन तीनों ही प्लेटफार्म पर यूज़ कर सकते हैं।

28 को लॉन्च होगा 6जीबी रैम वाला यह बेज़ल लेस स्मार्टफोन

उमंग ऐप के माध्यम से नगर निगम, पीएफ, अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन, पासपोर्ट व पैन कार्ड की एप्लीकेशन, कौशल योजना, किसान योजना के साथ ही गैस इत्यादि की बुकिंग घर बैठे की जा सकती है। यह ऐप हिंदी, अंग्रेजी समेत 12 भाषाओं में काम करती है। ऐप संबंधी अन्य जानकारी पाने के लिए यहां क्लिक करें

The post उमंग ऐप: 100 से ज्यादा सरकारी काम होंगे एक ही​ क्लिक में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नरेन्द्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो शेयर करने पर व्हाट्सऐप एडमिन हुआ गिरफ्तार, जानें पूरा मामला https://www.91mobiles.com/hindi/a-whatsapp-group-admin-arrested-for-share-of-narendra-modi-ugly-photo/ Fri, 05 May 2017 07:18:19 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7417 अब तक व्यक्ति का नाम समाने नहीं आया है लेकिन खबर है जिस ग्रुप का व्यक्ति एडमिन था उस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कि तस्वीर ​जिसके साथ काफी छेड़-छाड़ किया गया था उसे शेयर किया जा रहा था।

The post नरेन्द्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो शेयर करने पर व्हाट्सऐप एडमिन हुआ गिरफ्तार, जानें पूरा मामला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

व्हाट्सऐप ग्रुप पर एक आपत्तिजनक तस्वीर शेयर करने के आरोप में आज एक ग्रुप एडमिन को गिरफ्तार कर लिया गया। 30 साल के एक व्यक्ति को कर्नाटक से गिरफ्तार किया गया जिसे बाद में बेल भी मिल गई। कृष्णा नाम का यह व्यक्ति कर्नाटक के उत्तर कन्नडा जिसे से है खबर है जिस ग्रुप का व्यक्ति एडमिन था उस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कि तस्वीर ​जिसके साथ काफी छेड़-छाड़ किया गया था उसे शेयर किया जा रहा था।

खबर के अनुसार पुलिस द्वारा यह जानकारी दी गई है कि नरेन्द्र मोदी की जिस फोटो को शेयर किया जा रहा था वह देखने में बेहद ही बदसूरत और अभद्र था। इस फोटो को द बैल्से ब्वॉयज ग्रुप पर शेयर किया जा रहा था। इस फोटो को लेकर ए​डमिन के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।

व्हाट्सऐप ने पेश किया चैट पिन फीचर, जानें कैसे करें उपयोग

गौरतलब है कि पिछले साल ही भारत के दो राज्यों ने निर्देश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि यदि व्हाट्सऐप ग्रुप पर कोई भी अभद्र, गैरकानूनी या अश्लिल कंटेंट शेयर किया जाएगा तो इसके लिए ग्रुप एडमिन जिम्मेदार होगा और उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। परंतु दिल्ली हाई कोर्ट ने इस निर्देश पर रोक लगा थी। परंतु व्हाट्सऐप और फेसबुक पर कंटेंट कंट्रोल को लेकर मांगे उठती आई हैं।

12 गलतियां जिनकी वजह से बंद हो सकता है आपका फेसबुक अकाउंट

जहां तक व्हाट्सऐप की बात है तो यह विश्व का सबसे लोकप्रिय मैसेंजर सर्विस में से एक है। भारत भर में ही इसके 160 मिलियन से भी ज्यादा के यूजर हैं।

The post नरेन्द्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो शेयर करने पर व्हाट्सऐप एडमिन हुआ गिरफ्तार, जानें पूरा मामला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
10 दिनों में 10 मिलियन डाउनलोड के साथ ‘भीम’ ऐप ने रचा इतिहास https://www.91mobiles.com/hindi/10-millions-download-of-bhim-app-in-10-days-in-hindi/ Mon, 09 Jan 2017 13:14:52 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3617 रिलीज़ के दसवें दिन 'भीम' ऐप ने अपने 10 मिलियन डाउनलोड का आंकड़ा पार कर लिया है।

The post 10 दिनों में 10 मिलियन डाउनलोड के साथ ‘भीम’ ऐप ने रचा इतिहास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोटबंदी के बाद डिजिटल ट्रांजेक्शन्स और कैशलैस ईकॉनमी के विस्तार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 30 दिसंबर को ‘भीम’ ऐप को लॉन्च किया गया था जिसने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए लॉन्च के 48 घंटो के भीतर ही गूगल प्ले स्टोर पर सबसे ज़्यादा डाउनलोड किए जाने वाली ऐप में अपना नाम शुमार कर लिया था। वहीं रिलीज़ के दसवें दिन ‘भीम’ ऐप ने अपने 10 मिलियन डाउनलोड का आंकड़ा पार कर लिया है।

रिलायंस जियो या आईडिया के साथ वोडाफोन का विलय हो सकता है

‘भीम’ ऐप के इस नए कीर्तिमान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों के लिए प्रसन्नता जताई गई है। पीएम के अनुसार ‘भीम’ ऐप प्रयोग करने में आसान और प्रोसेसिंग में तेज है इसीलिए यह आज देश के युवाओं के साथ साथ व्यस्कों के बीच भी तेजी से लोकप्रिय हो रही है। मोदी का कहना है कि ‘भीम’ मेक इंन इंडिया का बेहतरीन उदाहरण है।

bhim-1

नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा निर्मित ‘भीम’ ऐप के जरिये अधिकतम 10 हजार रुपये तक का लेन-देन प्रति ट्राजेंक्शन के हिसाब से किया जा सकता है तथा एक दिन में अधिकतम 20 हजार रुपये तक का आदान-प्रदान होता है। यह ऐप यूपीआई के माध्यम से इंस्टेट मनी ट्रासंफर की सुविधा भी देती है तथा इसमें बैंक डिटेल्स और आईएफएससी कोड के ​बिना भी ट्राजेंक्शन संभव है।

5,000 रुपये के बजट में 10 दमदार फोन जिनमें है 2जीबी रैम

गौरतबल है कि कैशलेस ट्रांजेक्शन बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा जारी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस आ​धारित इस ऐप को संविधान के जनक डा. बाबा साहेब अंबेडकर के नाम पर लॉन्च किया गया है। फिलहाल यह ऐप एंडरॉयड स्मार्टफोन पर ही उपलब्ध है पंरतु जल्द ही आईओएस पर भी पेश की जाने की उम्मीद है।

The post 10 दिनों में 10 मिलियन डाउनलोड के साथ ‘भीम’ ऐप ने रचा इतिहास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>