neckband | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 14 Oct 2024 05:43:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 100 घंटे चलने वाले नेकबैंड के साथ लॉन्च हुए ये शानदार प्रोडक्ट्स https://www.91mobiles.com/hindi/ui-launches-neckband-tws-powerbank-and-speaker-launched/ https://www.91mobiles.com/hindi/ui-launches-neckband-tws-powerbank-and-speaker-launched/#respond Sat, 12 Oct 2024 04:30:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=156361 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

U&i ने भारत में अपने ग्राहकों के लिए चार नए प्रीमियम प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर दिया है। कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए नए प्रोडक्ट्स में डॉमिनेटर सीरीज नेकबैंड UINB-2304, बीट्स सीरीज TWS 7650, मॉडर्न सीरीज पावरबैंक UIPB-2151 और इनोवेटिव सीरीज पोर्टेबल स्पीकर UiBS-801 को शामिल किया गया है। इसके अलावा कंपनी का कहना है कि […]

The post 100 घंटे चलने वाले नेकबैंड के साथ लॉन्च हुए ये शानदार प्रोडक्ट्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

U&i ने भारत में अपने ग्राहकों के लिए चार नए प्रीमियम प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर दिया है। कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए नए प्रोडक्ट्स में डॉमिनेटर सीरीज नेकबैंड UINB-2304, बीट्स सीरीज TWS 7650, मॉडर्न सीरीज पावरबैंक UIPB-2151 और इनोवेटिव सीरीज पोर्टेबल स्पीकर UiBS-801 को शामिल किया गया है। इसके अलावा कंपनी का कहना है कि ये प्रोडक्ट्स लंबी बैटरी लाइफ, दमदार साउंड और स्टाइलिश डिजाइन जैसी खूबियों के साथ आते हैं। आइए आगे आपको इनकी कीमत और खूबियों के बारे में बताते हैं।

Dominator Series Neckband UINB-2304

डोमिनेटर सीरीज नेकबैंड UINB-2304 में 35dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) सपोर्ट मिलता है। इससे यह बैकग्राउंड के शोर को कम करके एक इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस प्रदान करता है। कंपनी का कहना है कि फुल चार्ज में यह 100 घंटे का प्लेटाइम और 600 घंटे का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करता है। धूल, पानी और पसीने से सुरक्षित रखने के लिए इसे IPX4 रेटिंग से लैस किया गया है।

Beats Series TWS 7650

बीट्स सीरीज TWS 7650 ईयरबड्स में 120 घंटे का प्लेटाइम मिलता है जो कि इसके सबसे बड़ी खूबी है। वहीं, इसमें 60ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी के साथ इसमें क्वाड माइक सेटअप है, जो एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसलेशन (ENC) सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट मिलता है। वहीं, चार्जिंग के लिए, इसमें टाइप-सी पोर्ट मिलता है।

Modern Series Powerbank UIPB-2151

मॉडर्न सीरीज पावरबैंक UIPB-2151 में PD + QC 22.5W आउटपुट है, जो कई डिवाइस को अल्ट्रा-फास्ट चार्ज करने की परमिशन देता है। इसके अलावा वायरेलस चार्जिंग कम्पैटिबल डिवाइस के लिए इसमें 15W मैगसेफ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह पावरबैंक 10000 mAh कैपेसिटी के साथ आता है।

Innovative Series Portable Speaker UiBS-801

इनोवेटिव सीरीज पोर्टेबल स्पीकर में शक्तिशाली 30W का आउटपुट मिलता है। कंपनी का कहना है कि फुल चार्ज में यह 20 घंटे का प्लेटाइम प्रदान करता है। स्पीकर ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आता है और सभी डिवाइस के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाता है। चार्जिंग के लिए, इसमें टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलता है। स्पीकर एक इन-बिल्ट रिमोट कंट्रोल और एक प्रीमियम हैंगिंग लेदर बेल्ट के साथ आता है।

कीमत और सेल डिटेल

अगर बात करें प्राइस की तो Dominator Series Neckband UINB-2304 की कीमत 1,099 रुपये, Beats Series TWS 7650 की कीमत 799 रुपये, Modern Series Powerbank UIPB-2151 की कीमत 1,699 रुपये और Innovative Series Portable Speaker UiBS-801 की कीमत 3,100 रुपये है। वहीं, ये चारों प्रोडक्ट देशभर के मोबाइल एक्सेसरीज स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

The post 100 घंटे चलने वाले नेकबैंड के साथ लॉन्च हुए ये शानदार प्रोडक्ट्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ui-launches-neckband-tws-powerbank-and-speaker-launched/feed/ 0
CMF Neckband Pro रिव्यू: 2 हजार में मिलेगी म्यूजिक की ‘महंगी’ वाली फील https://www.91mobiles.com/hindi/cmf-neckband-pro-review-in-hindi-after-one-month-use/ https://www.91mobiles.com/hindi/cmf-neckband-pro-review-in-hindi-after-one-month-use/#respond Tue, 07 May 2024 11:44:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=139876 Nothing में Something तो ऐसा है जो इसे दूसरों के अलग बनाता है। हाल ही में CMF ने अपना Neckband Pro इंडिया में लॉन्च किया था जो 1999 रुपये में बिक रहा है। हमने भी पूरा 1 महीना इस सीएमएफ नेकबैंड प्रो का इस्तेमाल किया और अच्छे से परखने के बाद तय किया कि अब […]

The post CMF Neckband Pro रिव्यू: 2 हजार में मिलेगी म्यूजिक की ‘महंगी’ वाली फील first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing में Something तो ऐसा है जो इसे दूसरों के अलग बनाता है। हाल ही में CMF ने अपना Neckband Pro इंडिया में लॉन्च किया था जो 1999 रुपये में बिक रहा है। हमने भी पूरा 1 महीना इस सीएमएफ नेकबैंड प्रो का इस्तेमाल किया और अच्छे से परखने के बाद तय किया कि अब इसका सही तथा एक्सपीरियंस बेस्ड रिव्यू पाठकों के सामने पेश किया जाए। CMF यानी Color, Material, and Finish. नए Neckband Pro में यह सबकुछ है। डिटेल्ड रिव्यू आप आगे पढ़ सकते हैं।

कैसा है CMF Neckband Pro

देखने में कैसा है?

नेकबैंड के मामले में अधिकांश लोग सबसे पहले कंफर्ट की बात करते हैं। लंबे समय तक इसे पहले रहने से गर्दन में दर्द व असहजता की शिकायतें आती हैं। लेकिन CMF Neckband Pro के साथ ऐसा नहीं है। यह वाकई में काफी आरामदेह है। इनका वजन इतना हल्का है कि ध्यान ही नहीं रहता कि गर्दन पर लटके हुए हैं। इस नेकबैंड पर सॉफ्ट मटेरियल की लेयर चढ़ी है जो नेक मूवमेंट में भी कोई परेशानी नहीं डालता है।

CMF Neckband Pro का डिजाइन और बिल्ट क्वालिटी भी शानदार है। यह जितना कंफर्टेबल है उतना मजबूत भी है। इसकी फ्लैक्सिबिलिटी परखने के लिए हमने इसे खींचा, मोड़ा और मरोड़ा तथा इसका नेकबैंड पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ा। इसकी वायर भी सुरक्षित ही रही। यह डिवाइस IP55 रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रखता है।

Smart Dial CMF Neckband Pro का एक बड़ा हाइलाइट है। यह एक 3-इन-1 साउंड कंट्रोल बटन है जो किसी घड़ी के क्राउन की तरह काम करता है। इसे वॉल्यूम अडजेस्ट की जा सकती है, गानों को प्ले/पॉज किया जा सकता है, नेक्स्ट और बैक किया जा सकता है, तथा नॉइस कैंसिलेशन को एक्टिवेट किया जा सकता है। सीएमएफ नेकबैंड प्रो Dark Grey, Light Grey और Orange कलर में उपलब्ध है तथा हमने जिसे यूज़ किया वह ऑरेंज रंग का था।

सुनने में कैसा है?

किसी भी ऑडियो प्रोडक्ट का स्टाइल बेशक कैसा भी हो, जब तक साउंड अच्छा नहीं आएगा वह बेकार ही माना जाएगा। CMF Neckband Pro के मामले में हम ‘ऊंची दुकान, बेहद मीठा पकवान’ कहेंगे। यानी इसका स्टाइल जितना शानदार है, आवाज उतनी ही बेमिसाल है। बास और ट्रेबल इक्वलाइज़र परफेक्ट है तथा फुल वॉल्यूम में यह सिर्फ लाउड नहीं होता है बल्कि बैलेंस्ड आउटपुट प्रदान करता है। शोर शराबे में भी यह आपको एकांत का अहसास कराता है।

यह नेकबैंड प्रो Spatial Audio Effect सपोर्ट करता है जो 360° लिसनिंग एक्सपीरियंस देता है। नेकबैंड में दिया गया हेड-रिलेटेड ट्रांसफर फंक्शन (HRTF) इस अनुभव को और भी ज्यादा शानदार बना देता है। यह इतना गजब का साउंड इफेक्ट उत्पन्न करता है कि आपको लगेगा जैसे आपके सिर के पीछे ही कोई संगीत बजा रहा है। ऐसा अनुभव हमें अभी तक महंगे ऑडियो वियरेबल में ही देखने को मिला था।

टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालें तो CMF के इस Neckband Pro में 13.6mm डायनामिक ड्राइवर्स, 50dB हाइब्रिड एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) और Ultra Bass 2.0 जैसे कमाल के फीचर दिए गए हैं। इन सभी का तालमेल बेहतरीन म्यूजिक एक्सपीरियंस देता है। इस नेकबैंड में 5 HD microphones लगे हैं जो कॉलिंग के दौरान बिल्कुल क्लियर आवाज देते हैं।

कनेक्शन में कैसा है?

स्टाइलिश लुक और शानदार साउंड क्वालिटी वाले इस सीएमएफ नेकबैंड प्रो को फोन से कनेक्ट करना आसान है। इसमें Bluetooth 5.3 दी गई है जो कनेक्शन को स्ट्रांग बनाए रखती है। 1 फ्लोर उपर मोबाइल रखा होने पर भी यह फोन से कनेक्टेड था तथा बिना लैग तथा लेटेंसी के गाने परफेक्ट सुनाई दे रहे थे।

वहीं Neckband Pro में मौजूद Dual Device Connection तकनीक की खूबी के चलते यह नेकबैंड एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट रखा जा सकता है। हमने इसे अपने आईफोन और मैक दोनों से कनेक्ट किया था तथा यह बड़ी तेजी से दोनों पर स्वीच कर रहा था।

नेकबैंड प्रो में Magnetic Connection फीचर भी दिया गया है। इसके चलते earbuds को जैसे ही आपस में चिपकाया जाता है यह ऑफ हो जाता है तथा जैसे ही अलग किया जाता है यह ऑन हो जाता है। लगे हाथ बता दें कि इस नेकबैंड में 220एमएएच बैटरी दी गई है जो आधा घंटा चार्ज पर लगाने के बाद दो दोपहर आराम से निकाल देती है।

पावर बैकअप कैसा है?

बताते चलें कि नेकबैंड प्रो में 220mAh Battery दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार सिर्फ 10 मिनट चार्ज किए जाने पर ही ANC off में 18 घंटे का बैकअप देने की क्षमता रखती है। वहीं ब्रांड की मानें तो यह फुल चार्ज के बाद नॉइस कैंसिलेशन के बिना 38 घंटे चल सकती है।

1 महीने के यूज के दौरान हमने इस नेकबैंड को हर तीसरे दिन तकरीबन आधा घंटा चार्ज पर लगाया तथा कभी भी बैटरी ऑफ होने की शिकायत सामने नहीं आई। इसे किसी भी यूएसबी टाइप-सी केबल से चार्ज किया जा सकता है। यहां बता दें कि कंपनी बॉक्स में यह केबल साथ नहीं देती है। आपको इसका जुगाड़ खुद ही करना होगा।

निष्कर्ष

अक्सर किसी प्रोडक्ट की कीमत के हिसाब से हम उसकी क्वालिटी व काम का अंदाजा लगा लेते हैं। लेकिन CMF Neckband Pro आपकी इसी सोच को बदलने की काबिलियत रखता है। सीधे शब्दों में कहे तो इस प्राइस पर इतना बेहतरीन रिजल्ट मिलने की उम्मीद हमें भी कम ही थी, लेकिन इसने वाकई में चौकाया। साउंड जबरदस्त है। डिजाइन के मामले में बाजार में मौजूद अन्य नेकबैंड से यह अलग और आरामदेह है तथा हर उम्र के यूजर्स के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। रोजाना के इस्तेमाल में यह आपके काम आएगा। ना गिरने का डर, ना खराब होने की चिंता, ना ही बार बार चार्ज की टेंशन। वहीं म्यूजिक के मामले में मस्त है CMF Neckband Pro.

The post CMF Neckband Pro रिव्यू: 2 हजार में मिलेगी म्यूजिक की ‘महंगी’ वाली फील first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/cmf-neckband-pro-review-in-hindi-after-one-month-use/feed/ 0
2,000 रुपये के बजट में ये स्टाइलिश नेकबैंड बन सकते हैं आपकी पसंद, क्वालिटी भी- स्मार्ट भी https://www.91mobiles.com/hindi/best-neckband-under-rs-2000/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-neckband-under-rs-2000/#respond Wed, 02 Dec 2020 04:59:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=51399 ​कम बजट के ये नेकबैंड न सिर्फ स्टाइलिश हैं बल्कि फीचर और क्वालिटी में भी बेस्ट हैं।

The post 2,000 रुपये के बजट में ये स्टाइलिश नेकबैंड बन सकते हैं आपकी पसंद, क्वालिटी भी- स्मार्ट भी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आजकल वायरलेस ईयरफोन का ट्रेंड काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। वायरलेस ईयरफोन उनके लिए भी काफी उपयोगी हैं जिनके स्मार्टफोन में हेडफोन जैक नहीं दिया गया है। वायरलेस ईयरफोन में नेकबैंड स्टाइल वाले ईयरफोन कुछ ज्यादा ही फेमस हैं। क्योंकि ये ईयरफोन कम कीमत में भी बेहतरीन साउंड क्वालिटी के साथ मिल जाते हैं। नेकबैंड स्टाइल वाले ईयरफोन को रनिंग, वॉकिंग के अलावा कई अन्य काम करते हुए भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि आप 2000 रुपये से कम कीमत में नेकबैंड स्टाइल वाला ईयरफोन खोज रहे हैं तो हम आपको ऑनलाइन उपलब्ध ऐसे ही ईयरफोन के बारे में बता रहे हैं।

1. boAt Rockerz 255 Pro
बोट एक भारतीय कंपनी है और बीते कुछ सालों में यह कंपनी ऑडियो सेगमेंट में अपनी जगह बनाने में सफल रही है। बोट कंपनी का Rockerz 255 Pro नेकबैंड स्टाइल वाला काफी पॉपुलर ईयरफोन है। यह ईयरफोन अमेजन पर ऑनलाइन उपलब्ध है। स्टाइलिश डिजाइन के साथ आने वाले इस ईयरफोन में ईयरहुक दिए गए हैं जिससे यह आपके कानों में आसानी से फंस जाता है। ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी के साथ आने वाला यह ईयरफोन 6 घंटे का बैटरी बैकअप प्रदान करता है। यह ईयरफोन एंड्राएड और आईओएस दोनों डिवाइस को सपोर्ट करता है और यह 10 मीटर तक की रेंज प्रदान करता है। ईयरफोन आईपीएक्स5 वॉटर एंड स्वेट रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। इसमें दिए गए 10एमएम के ड्राइवर्स शानदार साउंड क्वालिटी प्रदान करते हैं। इसे 1599 रुपये में खरीदा जा सकता है।

2. OnePlus Bullets Wireless Z
वनप्लस की तरफ से शानदार साउंड क्वालिटी वाले हेडफोन उपलब्ध हैं। यह ईयरफोन शानदार साउंड क्वालिटी के साथ ही 20 घंटे की जबरदस्त बैटरी बैकअप प्रदान करता है। यह ईयरफोन रैप चार्ज को सपोर्ट करता है जिसकी मदद से आप मात्र 10 मिनट चार्ज कर इसे 10 घंटे तक इस्तेमाल कर सकेंगे। बेहतरीन कनेक्शन और जल्दी कनेक्ट होने के लिए ईयरफोन में ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी दी गई है। बेहतरीन ऑडियो क्वालिटी के लिए इसमें 9.2एमएम के डायनमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। इसमें दिया गया मैग्नेटिक कंट्रोल आपके म्यूजिक को उसी समय रोक देता है जब आप इसको यूज नहीं कर रहे होते हैं और इसको अपने गले में डाल देते हैं। यह एक बेहतरीन वॉयरलेस ईयरफोन है। यह ईयरफोन 1999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है।

3. Noise Tune Active
नॉइस की तरफ से आने वाला ट्यून एक्टिव ईयरफोन 10एमएम ड्राइवर्स के साथ आता है जो आपके म्यूजिक के आनंद को बेहतरीन करता है। 90 मिनट की चार्जिंग के बाद इसे 10 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। ईयरबड्स के ऊपर दी गई सिलिकॉन विंगटिप्स इसको कान से बार-बार गिरने से बचाती है। इसमें दिए गए स्टैंडर्ड ब्लूटूथ 5.0 की मदद से 10 मीटर दूरी से भी वॉयस कॉल किया जा सकता है। आईपीएक्स5 रेटिंग होने की वजह से पानी के छीटों से इस ईयरफोन के खराब होने का डर नहीं है। इसमें दी गई इनलाइन बटन से म्यूजिक, वैल्यूम आदि को कंट्रोल किया जा सकता है। जब इस्तेमाल न हो तो इनके मैग्नेटिक ईयरबड्स को एक-दूसरे से चिपका कर रखा जा सकता है। यह ईयरफोन 1,371 रुपये में उपलब्ध है।

4. JBL T205BT Pure Bass
यदि आप ईयरफोन में बेस ज्यादा पसंद करते हैं तो जेबीएल प्योर बेस आपके लिए बेहतरीन वॉयरलेस ईयरफोन हो सकता है। इसमें दिए गए 12.5एमएम ड्राइवर्स साउंड एक्सपीरियंस को शानदार बनाते हैं। यह ईयरफोन 6 घंटे का बैटरी बैकअप प्रदान करता है। वॉयस कॉल को सपोर्ट करने के साथ यह टैंगल फ्री फ्लैट केबल के साथ आता है। इसके ईयरबड्स को ऐसे डिजाइन किया गया है जिससे कि लंबे समय तक इस्तेमाल में भी कोई परेशानी न हो। इसे 1,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Customer's favourite
₹ 0
₹ 0
Buy on Amazon

5. Mivi Collar
मीवी कॉलर ईयरफोन दमदार बेस और ट्रेबल के साथ एचडी साउंड क्वालिटी प्रदान करता है। ब्लूटूथ 5.0 के साथ आने वाला यह ईयरफोन एक बार फुल चार्ज पर 10 घंटे का बैकअप देता है। ईयरफोन ब्लिट-इन माइक्रोफोन के साथ आता है जिससे आप फोन से दूर रहते हुए भी बात कर सकते हैं। इसमें आईपीएक्स4 रेटिंग दी गई है जिससे स्वेट(पसीना) और पानी के छीटों से इसको कोई नुकसान नहीं पहुंचता। इसकी कीमत 1,599 रुपये है।

अन्य विकल्प
रियलमी बड्स वायरलेस को 1750 रुपये में खरीदा जा सकता है।

बोल्ट ऑडियो प्रो बेस कर्व 1299 रुपये में उपलब्ध है।

ओप्पो एनको M31 की कीमत 1999 रुपये है।

पीट्रॉन टैंजेंट Evo को 849 रुपये में उपलब्ध है।

सोनी WI-C200 की कीमत 1982 रुपये है।

बोल्ट ऑडियो प्रोबेस X1-WL को 1199 रुपये में खरीदा जा सकता है।

The post 2,000 रुपये के बजट में ये स्टाइलिश नेकबैंड बन सकते हैं आपकी पसंद, क्वालिटी भी- स्मार्ट भी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-neckband-under-rs-2000/feed/ 0