The post Vivo का नया 5G फोन आया सामने, क्या यह Vivo V21 Pro 5G है? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले माह Vivo V21 को भारत में पेश किया गया था। वैसे तो यह फोन अच्छा है लेकिन इसके साथ ही मोबाइल जगत में चर्चा होने लगी कि Pro सीरीज कब जाएगा। क्योंकि इससे पहले ज्यादातर समय में कंपनी ने V सीरीज के साथ Pro मॉडल को भी पेश किया था। परंतु इस बार ऐसा नहीं हुआ। हालांकि हाल में ही गीकबेंच पर वीवो का नया फोन लिस्ट हुआ है जो Mediatek Dimensity 900 चिपसेट पर काम करता है। ऐसे में आशा कर सकते हैं कि यह फोन Vivo V21 Pro 5G हो सकता है। क्योंकि इस बार कंपनी ने V21 मॉडल को Mediatek Dimensity 800U चिपसेट पर काम करता है और नए मॉडल को लेकर हम आशा तो कर ही सकते हैं।
Vivo का यह फोन V2123A मॉडल नंबर के साथ Geekbench 4 पर आया है। वैसे तो फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है लेकिन प्रोसेसर और रैम की सूचना उपलब्ध है। इसमें यह फोन MT6877 चिपसेट बेस्ड है और यह चिपसेट नंबर Dimensity 900 का है। गीकबेंच पर यह फोन सिंगल कोर पर 3,467 तक का स्कोर करने और मल्टीकोर पर 8,852 तक का स्कोर कर पाया यह स्कोर काफी अच्छा परफॉर्मेंस बता रहा है। लिस्ट हुआ फोन में एंड्रॉयड 11 पर काम करता है और उसमें 8 GB की रैम मैमोरी दी गई है। अब तक स्क्रीन और कैमरे आदि को लेकर सूचना नहीं है। इस खबर को सबसे पहले mysmartprice ने प्रकाशित किया है। इसे भी पढ़ेंः Realme ने चला बड़ा दांव, लॉन्च कर दिया इंडिया का सबसे सस्ता 5G फोन

गौरतलब है कि Dimensity 900 6nm फैब्रिकेशन टेक्नोलॉजी पर तैयार एक प्रोसेसर है जो जिसमें Cortex-A78 आर्किटेक्चर का उपयोग किया गया है। वहीं यह 2.4 GHz के डुअलकोर और 2 GHz के हेक्सा कोर प्रोसेसर पर बेस्ड है। इससे पहले कंपनी Dimensity 800 यू प्रोसेसर को पेश कर चुकी है जो कि मीड सेग्मेंट में अच्छे परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसे भी पढ़ेंः 14,999 रुपये में Redmi Note 10S या Redmi Note 10 Pro है बेस्ट, जानें
लेटेस्ट वीडियो: Redmi Note 10S vs Redmi Note 10 vs Redmi Note 10 Pro: Comparison Overview
Vivo V21 5G में 6.44 इंच की AMOLED स्क्रीन है और इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। कंपनी ने वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ फुल FHD+ डिसप्ले का उपयोग किया है। यह फोन MediaTek Dimensity 800U प्रोसेसर पर काम करता है और फोन में 8 GB की रैम मैमोरी दी गई है। हालांकि कंपनी ने नई तकनीक का उपयोग किया है जिसमें 3GB एक्सटेंड RAM को प्राप्त किया जा सकता है। इसके साथ ही 128 GB की इंटरनल स्टोरेज है। पावर बैकअप के लिए 4,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसे भी पढ़ेंः Xiaomi जल्द लॉन्च करेगा फुल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन, सेल्फी और रियर कैमरा के लिए मिलेगा अनोखा डिजाइन
कैमरे की बात करें तो Vivo V21 5G में ट्रिपल रियर कैमरा है और मेन सेंसर 64 MP का है जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ ही 8 MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो सेंसर है। फोन में 44 MP OIS सेल्फी कैमरा दिया गया है।
The post Vivo का नया 5G फोन आया सामने, क्या यह Vivo V21 Pro 5G है? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post आज भारत में लॉन्च हो रहा है वनप्लस 5, यहां देखें इस लॉन्च ईवेंट को लाईव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इसी सप्ताह अंतराष्ट्रीय बाजार में वनप्लस कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन वनप्लस 5 को लॉन्च किया है। वैश्विक लॉन्च के महज दो दिन बाद ही यह फोन भारतीय बाजार में लॉन्च होने जा रहा है। वनप्लस के इस नए फ्लैगशिप किलर को आज एक ईवेंट के माध्यम से भारत में लॉन्च किया जाएगा, जिसे आप घर बैठे लाईव देख सकते हैं। हां, इस ईवेंट में बॉलीवुड के महानायक शंहशाह अमिताभ बच्चन भी शामिल रहेंगे।
लॉन्च से पहले जानें वनप्लस 5 की 5 खास बातें
वनप्लस की ओर से आज मुबंई में वनप्लस 5 का लॉन्च ईवेंट आयोजित किया जा रहा है। इस ईवेंट में कंपनी के फाउंडर और सीईओ पेटे लाउ तथा वनप्लस 5 के ब्रांड एम्बेसडर अमिताभ बच्चन भी मौजूद होंगे। इस लॉन्च ईवेंट में मीडिया व कंपनी के अधिकारियों के अलावा आम जनता भी शामिल होगी। इस लॉन्च का साक्षी बनने के लिए कंपनी की ओर से लाईव स्ट्रीमिंग की जाऐगी जिसे आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।
वनप्लस 5 आज शाम से ही ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। वनप्लस 5 की बात करें तो इसे 5.5-इंच की डिसप्ले पर पेश किया जाएगा तथा यह फोन 2.35गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करेगा। इस फोन में 20-मेगापिक्सल और 16-मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरे के साथ 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 3,300एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
The post आज भारत में लॉन्च हो रहा है वनप्लस 5, यहां देखें इस लॉन्च ईवेंट को लाईव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post एचटीसी यू11 हो रहा है भारत में लॉन्च, देखें लॉन्च ईवेंट की लाइव अपडेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ताइवानी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी अपनी फ्लैगशिप के तहत यू 11 पेश करने जा रही है। ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स व स्क्वीज़ फीचर जैसी तकनीक से लैस इस फोन को एचटीसी इंडिया की आॅफिशियल वेबसाइट पर पहले ही लिस्ट किया जा चुका है। यदि आप भी एचटीसी के इस दमदार फोन के साक्षी बनना चाहते हैं, तो हम आपको बताते हैं सबसे आसान जरिये।
राजधानी में एक ईवेंट के माध्यम से एचटीसी यू 11 को भारतीय मोबाईल मार्केट में उतारा जा रहा है। भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स को इस फोन का 6जीबी रैम वेरिएंट उपलब्ध होगा। लॉन्च के दौरान एचटीसी साउथ एशिया के प्रेजिडेंट फैज़ल सिद्दीकी की मौजूद होंगे। लेकिन आप भी अपने मोबाईल या लैपटॉप से इस ईवेंट की लाइव अपडेट पा सकते हैं।

एचटीसी इंडिया की आॅफिशियल वेबसाइट के साथ ही एचटीसी इंडिया के फेसबुक पेज़ तथा ट्वीटर अकांउट पर भी लॉन्च ईवेंट की लाईव अपडेट दी जाएंगी।
एचटीसी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर इस फोन की लाईव अपडेट पाने के लिए ( यहां क्लिक करें )
इसी तरह एचटीसी इंडिया के सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये एचटीसी यू 11 की लाईव अपडेट व ईवेंट की जानकारी पाने के लिए यहां क्लिक करें :
फेसबुक / ट्वीटर
The post एचटीसी यू11 हो रहा है भारत में लॉन्च, देखें लॉन्च ईवेंट की लाइव अपडेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post यह है कभी न टूटने वाला फोन, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स भी नहीं किसी से कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
आज स्मार्टफोन के बिना एक दिन भी बिताना हर किसी के लिए बहुत मुश्किल है। एंडरॉयड तकनीक की खोज में बेहद अहम किरदार निभाने वाले एंडी रूबीन ने स्मार्टफोन तकनीक को एक स्तर और आगे पहुंचाते हुए अपना पहला स्मार्टफोन पेश कर दिया है। ‘द असेन्शल फोन’ नाम से लॉन्च हुआ ने यह फोन न सिर्फ बेहतरीन व दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से लैस है बल्कि कंपनी के दावे के अनुसार गिर जाने व टकरा जाने पर भी यह टूटेगा नहीं।
यह वेबसाइट दे रही है 4जी फोन्स पर 60 फीसदी तक की छूट
द असेन्शल फोन को विश्व के सबसे मजबूत स्मार्टफोन्स में से एक कहा जा रहा है। एंडी रूबीन की कंपनी असेन्शल द्वारा बनाया गया यह फोन टाईटेनियम और सेरेमिक बॉडी ने निर्मित है। जो न सिर्फ इसे सशक्त मजबूती प्रदान करती है बल्कि शानदार और आर्कषक लुक भी प्रदान कर रही है।

अपने फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के दम पर यह फोन आईफोन 7प्लस, सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गूगल पिक्सल एक्सएल जैसे प्रोडक्ट्स को चुनौती दे रहा है। कंपनी की ओर से इसे 2560×1312 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7-इंच की बड़ी डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन 2.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर कार्य करता है।

इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल के दो रियर कैमर दिए गए हैं तथा सेल्फी के लिए इसके फ्रंट पैनल पर 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मौजूद है। यह फोन 4के क्वॉलिटी पर वीडियो रिकार्ड करने में सक्षम है।
वीवो वाई66 रिव्यू: स्टाईल, परफॉर्मेंस और फीचर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन लेकिन थोड़ा महंगा
बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसके बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। यह फोन यूएसबी-टाईप सी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 3,040एमएएच की बैटरी उपलब्ध है। अंर्तराष्ट्रीय बाजार में इस फोन को 699 यूएस डॉलर में लॉन्च किया गया है, दो विभिन्न देशों में अलग अलग कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
The post यह है कभी न टूटने वाला फोन, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स भी नहीं किसी से कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ शाओमी का सस्ता 4जी वोएलटीई फोन रेडमी 4, जानें कैसे खरीदें इस दमदार स्मार्टफोन को first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
लंबे इंतजार के चीन की एप्पल कही जाने वाली स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने आज भारत में अपना लेटेस्ट डिवाईस रेडमी 4 लॉन्च कर दिया है। भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स में शाओमी की चाह को देखते हुए कंपनी ने फोन को भारत में 6,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर पेश किया गया है जो 23 मई दोपहर 12 बजे से शॉपिंग साइट अमेज़न पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
पिछले साल रेडमी 3एस और 3एस प्राइम को भारत में पेश करने के बाद शाओमी द्वारा भारतीय बाजार में रेडमी सीरीज़ में लॉन्च किया गया यह तीसरा स्मार्टफोन है। शाओमी के अन्य स्मार्टफोन्स की तरह रेडमी 4 भी लेटेस्ट व आर्कषक फीचर्स तथा दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। कंपनी द्वारा इसको 1280×720पिक्सल रेज्ल्यूशन वाल 5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है।

यह फोन एमआईयूआई 8 आधारित एंडरॉयड मार्शमैलो पर पेश किया गया है जो 1.4गीगाहर्टज़ आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर कार्य करता है। फोन में ग्राफिक्स के लिए ऐड्रिनो 505 जीपीयू भी शामिल है। भारत में इस फोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिनमें 2जीबी रैम/16जीबी मैमोरी, 3जीबी रैम/32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम/64जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट शामिल है। फोन की स्टोरेज को कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया भी जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए शाओमी रेडमी 4 में एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा वहीं सेल्फ के लिए इसमें एफ/2.2 अपर्चर वाल 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। डुअल सिम सपोर्ट व फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही इस फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी शमिल है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,100एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है।
मोटो सी और मोटो सी प्लस लॉन्च, 8-एमपी कैमरा और 4,000 एमएएच बैटरी सपोर्ट
12 मई से इस फोन को अमेज़न इंडिया से खरीदा जा सकता है। शाओमी रेडमी 4 के 2जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये, 3जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये तथा 4जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये रखी है।
The post 4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ शाओमी का सस्ता 4जी वोएलटीई फोन रेडमी 4, जानें कैसे खरीदें इस दमदार स्मार्टफोन को first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post भारत में सेल के लिए उपलब्ध हुआ नोकिया 3310, कीमत सिर्फ 3,310 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
नोकिया 3310 के विश्वास और रोमांच को एक बार फिर भारतीय यूजर महसूस करने वाले है। नोकिया 3310 के स्नैक गेम का आप एक बार फिर लुफ्त उठाने वाले है। मजबूत बॉडी और लंबे समय तक साथ निभाने वाली नोकिया 3310 की बैटरी का विश्वास भारतीय एक बार पाने वाले हैं। नोकिया लवर्स के लिए कंपनी ने आखिरकार भारत में अपना लेजेंड फोन नोकिया 3310 भारत में लॉन्च कर दिया है।
मोटो सी और मोटो सी प्लस लॉन्च, 8-एमपी कैमरा और 4,000 एमएएच बैटरी सपोर्ट
इस बार न सिर्फ इस नोकिया 3310 का रंग रूप बदला हुआ है बल्कि यह आधुनिक फीचर्स के साथ स्मार्टफोन की शक्ल में सामनें आया है। एचएमडी ग्लोबल ने आधिकारिक घोषणा कर दी है कि नया नोकिया 3310 इस 18 मई से भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। और देश में इस फोन की कीमत होगी महज़ 3,310 रुपये।

नोकिया 3310 को आॅनलाईन के साथ ही आॅफलाईन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा। यह फोन ग्लास फिनिश के साथ येलो और वार्म रेड कलर में तथा मैट फिनिश के साथ डार्क ब्लू व ग्रे वेरिएंट कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ भी उपलब्ध है।
नोकिया 3310 की बात करें तो इसमें 2.4-इंच की स्क्रीन दी गई है। इसे एस30 सीरीज़ आॅपरेटिंग सिस्टम पर पेश किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 2-मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। नए नोकिया 3310 में आप इंटरनेट का उपयोग भी कर सकते हैं और इसके लिए इसमें ओपेरा ब्राउजर भी दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 3.0, माइक्रो यूएसबी और 3.5एमएम जैक भी मौजूद है। इस नोकिया 3310 में आप एफएम रेडियो व एमपी3 का आंनद भी उठा सकते हैं। आपकी फोटोज़, वीडियो व गानों को सहेज़कर रखने के लिए इसमें 32जीबी की कार्ड सपोर्ट भी दिया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के बारे में आई नई जानकारी, 6.3-इंच स्क्रीन के साथ होगा डुअल रियर कैमरा
फ़ोन की बैटरी की बात की जाए तो कंपनी के दावेनुसार यह लगभग 22 घंटे का टॉकटाइम देने में सक्षम है, जो पुराने फोन की अपेक्षा दस गुणा ज्यादा है। वहीं कहा गया है कि इस फोन का स्टैंडबाय टाइम लगभग 25.3 दिन का है। और अंत में एक सवाल हमारा भी, जब इस ब्यूटीफुल, कलरफुल नोकिया 3310 में वहीं पुरानी आइकॉनिक नोकिया की रिंगटोन बजेगी तो क्या आपको भी अपने पुराने दिन याद आएंगे..??
The post भारत में सेल के लिए उपलब्ध हुआ नोकिया 3310, कीमत सिर्फ 3,310 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post महज़ 5,790 रुपये में सैमसंग ने लॉन्च किया ज़ेड4 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
कोरियन कंपनी सैमसंग ने अपने टाईज़न ओएस पर आधारित नये स्मार्टफोन सैमसंग ज़ेड4 को भारत में पेश कर दिया है। महज़ 5,790 रुपये की कीमत पर लॉन्च सैमसंग ज़ेड4 गोल्ड ह्यू कलर में आगामी 19 मई से आॅनलाईन व आॅफलाईन दोनो माध्यमों पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
कल लॉन्च होगा शाओमी रेडमी 4, लॉन्च से पहले जानें इस फोन के बार में 5 खास बातें
सैमसंग ज़ेड4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो इसका टाईज़न ओएस के 3.0 वर्ज़न पर पेश किया जाना इस अन्य स्मार्टफोन्स से अलग और खास बनाता है। कंपनी की ओर से इसे 800×480 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 4.5-इंच की स्क्रीन पर पेश किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है।

1जीबी रैम के साथ यह फोन 1.2गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। फोन की इंटरनल मैमोरी 8जीबी की है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा फोन के फ्रंट पर पैनल पर भी सेल्फी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
जज्बे को सलाम: विश्व का सबसे हल्का सैटेलाइट बनाकर 18 साल के इस भारतीय ने रचा इतिहास
4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही ज़ेड4 टाईज़न ओएस के आर्कषक फीचर्स से लैस है। पावर बैकअप के लिए कंपनी की ओर से इसमें 2,050एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन में मौजूद अल्ट्रा सेविंग मोड, एस बाईक मोड और माय मनी ट्रांसफर जैसे फीचर्स यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस देंगे।
The post महज़ 5,790 रुपये में सैमसंग ने लॉन्च किया ज़ेड4 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post मीजु एम5 भारत में हुआ लॉन्च, जानें इस फाने के कीमत अैर स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
स्मार्टफोन कंपनी मीजु ने भारत में अपने स्मार्टफोन्स की रेंज को बढ़ाते हुए आज नया स्टालिश फोन मीजु एम5 लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 10,499 रुपये की कीमत में पेश किया गया है और यह सेल के लिए जो ई-कॉमर्स साइट टाटाक्लिक पर एक्सक्लूसिव उपलब्ध होगा।
शाओमी ला रहा है डुअल कैमरे वाला फोन, ओपो और वीवो के छूटेंगे पसीनें
मीजु एम5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी की ओर से इसे 282पीपीआई पिक्सल डेनसिटी वाली 5.2-इंच की एचडी आईपीएस स्क्रीन पर पेश किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है।

मीजु एम5 को फ्लैम 5 आधारित एंडरॉयड माशमैलो पर पेश किया गया है जो माली-टी860 जीपीयू के साथ आॅक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट पर कार्य करता है। इस फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जो कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।
सैमसंग के इस 64जीबी वाले फोन पर मिल रही है 3,000 रुपये छूट, बेहद ही कम कीमत में हुआ उपलब्ध
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल फ्लैश के साथ पीडीएएफ तकनीक वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर तथा डुअल सिम सपोर्ट के साथ ही यह फोन बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,070एमएएच की बैटरी दी गई है।
The post मीजु एम5 भारत में हुआ लॉन्च, जानें इस फाने के कीमत अैर स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post दमदार बैटरी और 4जी सपोर्ट के साथ पैनासोनिक ने लॉन्च किए दो सस्ते शानदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पैनासोनिक ने अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ का विस्तार करते हुए आज दो नए डिवाईस लॉन्च किए हैं। एलुगा रे तथा पी85 के साथ कंपनी ने भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स को कम कीमत के फोन उपलब्ध कराए हैं। पैनासोनिक पी85 को जहां 6,499 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है वहीं एलुगा रे की कीमत मात्र 7,999 रुपये रखी गई है। ये दोनों स्मार्टफोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर आगामी 15 मई से एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।
पैनासोनिक एलुगा रे
इस फोन को पैनासोनिक के एआई एसिस्टेंट ‘अर्बो’ के साथ पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमैलो आधारित है तथा 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। डिसप्ले की बात करें तो इसे 5-इंच की एचडी आईपीएस स्क्रीन पर पेश किया गया है।

एलुगा रे में 3जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी है। फोन की स्टोरेज को कार्ड सपोर्ट के जरिये 64जीबी की क्षमता तक बढ़ा सकते हैं। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन में रियर फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का बैक कैमरा तथा फ्रंट फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
एंडरॉयड फोन के 15 छुपे हुए फीचर्स जो हैं बेहद उपयोगी
4जी वोएलटीई, डुअल सिम व फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही इसमें बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी मौजूद है। तथा साथ ही पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन स्पेस ग्रे, गोल्ड व रोज़ गोल्ड कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
पैनासोनिक पी8
पैनासोनिक ने अपने इस फोन को 5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले पर उतारा है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमैलो आधारित है तथा 1.0गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। कंपनी की ओर इसमें 2जीबी रैम व 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिहाज से पैनासोनिक के इस फोन में फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। डुअल सिम होने के साथ ही पी85 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है तथा पावर बैकअप के लिए यह भी 4,000एमएएच की दमदार बैटरी से लैस है। इस फोन को ग्रे और गोल्ड कलर में खरीदा जा सकता है।
The post दमदार बैटरी और 4जी सपोर्ट के साथ पैनासोनिक ने लॉन्च किए दो सस्ते शानदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post कार्बन ने लॉन्च किया कीमत का 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इंडियन मोबाईल कंपनी कार्बन ने आज अपने सस्ते स्माटफोन की सीरीज़ में एक और डिवाईस जोड़ दिया है। कपंनी की ओर से कार्बन आॅरा 4जी लॉन्च किया गया है। 5,290 रुपये की कीमत पर पेश किया गया यह स्मार्टफोन ब्लू शेपेंन और कॉफी शेपेंन कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है।
बेहद ही आर्कषक लुक और दमदार स्पेसिफिकेशन्स में हुवावे ने लॉन्च किया आॅनर 8 लाइट
कार्बन आॅरा 4जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी की ओर से इसे 5-इंच की एचडी आईपीएस एफएल डिसप्ले पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमेलो पर आधारित है तथा 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है।

कंपनी की ओर से इसमें 1जीबी की रैम तथा 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए कार्बन आॅरा 4जी में जहां एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।
फिर लॉन्च हुआ माइक्रोमैक्स का आईकॉनिक फोन कैनवस 2, एयरटेल देगा हर रोज 1जीबी डाटा मुफ्त
4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही कार्बन के इस फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ व जीपीएसी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स शामिल है। पावर बैकअप के लिए ओरा 4जी में 2,150एमएएच की बैटरी दी गई है। आॅनलाईन साइट्स के साथ ही इस फोन को आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है
The post कार्बन ने लॉन्च किया कीमत का 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>