New Phone | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 24 Apr 2026 09:47:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 अपकमिंग स्मार्टफोन: इस हफ्ते इन नए मोबाइल्स का है लॉन्च और सेल https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-launch-and-sale-this-week/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-launch-and-sale-this-week/#respond Sun, 26 Apr 2026 04:40:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=194970 साल का तीसरा महीना भी खत्म हो रहा है। अप्रैल में कई नए मोबाइल फोन इंडिया में लॉन्च हुए हैं और आखिरी हफ्ते में भी नए स्मार्टफोन भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहे हैं। इस वीक नया फोन लॉन्च तो इंडिया में नहीं है लेकिन ग्लोबल टेक मंच पर कुछ बड़े […]

The post अपकमिंग स्मार्टफोन: इस हफ्ते इन नए मोबाइल्स का है लॉन्च और सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साल का तीसरा महीना भी खत्म हो रहा है। अप्रैल में कई नए मोबाइल फोन इंडिया में लॉन्च हुए हैं और आखिरी हफ्ते में भी नए स्मार्टफोन भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहे हैं। इस वीक नया फोन लॉन्च तो इंडिया में नहीं है लेकिन ग्लोबल टेक मंच पर कुछ बड़े स्मार्टफोन एंट्री लेने वाले हैं। 27 अप्रैल से 3 मई के बीच लॉन्च होने वाले नए फोन और सेल के लिए उपलब्ध होने वाले मोबाइल्स की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

vivo Y600 Pro

लॉन्च डेट – 27 अप्रैल (चाइना)

वीवो वाई600 प्रो 5जी फोन 27 अप्रैल को चीन में लॉन्च होगा। यह ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है जिसमें 10200mAh battery दी गई है। चार्जिंग के लिए 90वॉट का सपोर्ट दिया गया है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 12GB RAM मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। यह वीवो 5जी फोन 6.83-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus Ace 6 Ultra

लॉन्च डेट – 28 अप्रैल (चाइना)

वनप्लस ऐस 6 अल्ट्रा एक गेमिंग फोन है जो डेडिकेटेड gaming controller के साथ आएगा। इसे 28 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया जाएगा। प्रोसेसिंग के लिए फोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया जाएगा। इस वनप्ल्स फोन में 8600mAh battery और 100W फास्ट चार्जिंग मिलेगी। वहीं स्मार्टफोन को 165Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इस वनप्लस 5जी फोन में Plus key भी मौजूद मिलेगी।

Motorola Edge 70 Pro

सेल डेट – 29 अप्रैल

इंडिया का पहला MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर वाला फोन मोटोरोला ऐज 70 प्रो है। 8GB RAM के साथ इसे 38,999 रुपये में और 12GB RAM के साथ 41,999 रुपये में लॉन्च किया गया है जो इस हफ्ते 29 अप्रैल से बिकेगा। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.8-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 50MP+50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 50MP सेल्फी सेंसर लगा है। पावर बैकअप के लिए 6500mAh बैटरी के साथ 90W चार्जिंग मिलती है। फुल डिटेल्स जानने के लिए यहां क्लिक करें।

Lava Bold N1 5G

सेल डेट – 1 मई

सितंबर में लॉन्च हुए लावा बोल्ड एन1 का नया 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट आ रहा है जिसका प्राइस 12,999 रुपये है। यह मोबाइल 1 मई से बिकेगा जो Unisoc T765 प्रोसेसर पर काम करता है। एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी के साथ फोन में 12GB RAM (6जीबी+6जीबी) की ताकत पाई जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल बैक कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए 5000एमएएच बैटरी दी गई है। Lava Bold N1 5G फोन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.75-इंच की एचडी+ ​डिस्प्ले सपोर्ट करता है। पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

The post अपकमिंग स्मार्टफोन: इस हफ्ते इन नए मोबाइल्स का है लॉन्च और सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-launch-and-sale-this-week/feed/ 0
अपकमिंग मोबाइल फोन: इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होंगे लो बजट मोबाइल से लेकर नए फ्लैगशिप फोन https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-mobile-phone-launch-in-india-this-week-honor-x7c-redmi-15-realme-p4-pro-google-pixel-10-pro-xl/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-mobile-phone-launch-in-india-this-week-honor-x7c-redmi-15-realme-p4-pro-google-pixel-10-pro-xl/#respond Sat, 16 Aug 2025 07:31:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=180363 इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होंगे लो बजट मोबाइल से लेकर नए फ्लैगशिप फोन

The post अपकमिंग मोबाइल फोन: इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होंगे लो बजट मोबाइल से लेकर नए फ्लैगशिप फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आने वाला सप्ताह इंडियन मोबाइल यूजर्स के लिए स्पेशल होगा। इस वीक लो बजट मोबाइल से लेकर नए फ्लैगशिप फोन भारत में लॉन्च होने जा रहे हैं। एक ओर जहां लंबे समय बाद realme और Redmi की सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। वहीं दूसरी ओर से Google अपनी तकनीक के साथ Apple और Samsung को पछाड़ने की कोशिश करेगा। 18 अगस्त से 24 अगस्त के बीच कई नए स्मार्टफोन भारत में अनाउंस होने जा रहे हैं। इस हफ्ते इंडिया में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Honor X7c

लॉन्च डेट – 18 अगस्त

honor-x7c-5g-india-launch-confirmed-amazon-microsite-live

इस सप्ताह की शुरुआत ऑनर एक्स7सी के साथ होगी। यह स्मार्टफोन 18 अगस्त को भारतीय बाजार में एंट्री लेगा जो Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर पर काम करेगा। मोबाइल यूजर इसे 256GB तक की स्टोेरेज पर खरीद सकेंगे। कंपनी ने बता दिया है कि फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP AI dual रियर कैमरा सिस्टम दिया जाएगा। वहीं इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.8-इंच की FHD+ स्क्रीन मिलेगी। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,200mAh battery के साथ 35W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जाएगी।

Redmi 15

लॉन्च डेट – 19 अगस्त

Redmi 15 5G launched globally price specs

लंबे समय बाद रेडमी अपनी नंबर सीरीज का स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लेकर आ रही है। यह डिवाइस बीते दिनों ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ है जो अब 19 अगस्त को इंडिया में एंट्री ले रहा है। यह बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन है जिसमें 7,000mAh battery दी गई है। यह मोबाइल 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9-इंच की बड़ी स्क्रीन सपोर्ट करता है। प्रोसेसिंग के लिए जहां इसमें Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है वहीं फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर लगाया गया है। यह 5जी रेडमी फोन 8GB RAM पर खरीदा जा सकेगा।

realme P4

लॉन्च डेट – 20 अगस्त

realme P4 Pro and realme P4 India launch date key specifications confirmed

रियलमी पी4 सीरीज 20 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगी जिसमें पी4 और पी4 प्रो मॉडल लाए जाएंगे। realme P4 5G फोन मीडियाटेक के Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट पर काम करेगा जिसके 8जीबी रैम पर परचेज किया जा सकेगा। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 7,000mAh Battery दी जाएगी जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग तकनीक मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP+8MP रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस रियलमी 5जी फोन में 4500nits पीक ब्राइटनेस वाली AMOLED स्क्रीन मिलेगी।

realme P4 Pro

लॉन्च डेट – 20 अगस्त

सीरीज के ‘प्रो’ मॉडल को इंडिया में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ लाया जा रहा है जिसके साथ Hypervision AI चिप भी लगाई गई है। यह फोन गेमिंग के लिए खास होगा जिसमें 144Hz पर मोबाइल गेमिंग की जा सकेगी। इस स्मार्टफोन में 4D curve+ डिस्प्ले दी गई है जो 6500nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह बड़ी बैटरी बैटरी वाला रियलमी का फोन 7,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP रियर और 50MP Selfie कैमरा दिया गया है। यह रियलमी 5जी फोन एआई फीचर्स से लैस है।

Google Pixel 10

लॉन्च डेट – 20 अगस्त

पिक्सल 10 सीरीज 20 अगस्त की रात ग्लोबल मंच पर एंट्री ले रही है और साथ ही इसे भारतीय बाजार में भी उतारा जाएगा। अभी तक सामने आई डिटेल्स के अनुसार इसे Tenson G5 चिपसेट पर लॉन्च किया गया जा सकता है जिसके साथ 256GB और 512GB स्टोरेज मिलेगी। यह कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला फोन होगा जिसमें 6.3-इंच की स्क्रीन दी जा सकती है। लीक के अनुसार गूगल पिक्सल 10 में 48MP मेन सेंसर और 13MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ 20x Pro Res Zoom की क्षमता वाला टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है।

Google Pixel 10 Pro और Pro XL

लॉन्च डेट – 20 अगस्त

pixel-10-series-launch-date-20-august-confirmed

गूगल पिक्सल 10 प्रो को 6.3-इंच स्क्रीन पर और पिक्सल 10 प्रो एक्स मॉडल को 6.8-इंच डिस्प्ले पर लॉन्च किए जाने की बात लीक में सामने आ चुकी है। इन दोनों ही मॉडल्स में 50MP मेन कैमरा और 48MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिल सकता है। इसके साथ ही प्रो और प्रो एक्सएल में 100x Pro Res Zoom की ताकत वाला 48MP टेलीफोटो लेंस देखने को मिल सकता है। फिलहाल बैटरी कैपेसिटी तो सामने नहीं आई है लेकिन लीक्स की मानें तो ये दोनों फोन अपने पावर सेविंग मोड के साथ 100 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं।

The post अपकमिंग मोबाइल फोन: इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होंगे लो बजट मोबाइल से लेकर नए फ्लैगशिप फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-mobile-phone-launch-in-india-this-week-honor-x7c-redmi-15-realme-p4-pro-google-pixel-10-pro-xl/feed/ 0
ये मोबाइल होंगे मार्च में लॉन्च, आएंगे नए realme, Xiaomi, Samsung, Vivo, iQOO, Tecno और Nothing Phone https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-mobile-in-march-2025-nothing-phone-3a-pro-iqoo-neo-10r-realme-14-pro-lite-samsung-galaxy-m16-vivo-t4x-xiaomi-15/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-mobile-in-march-2025-nothing-phone-3a-pro-iqoo-neo-10r-realme-14-pro-lite-samsung-galaxy-m16-vivo-t4x-xiaomi-15/#respond Sun, 23 Feb 2025 02:33:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=167605 लंबे समय बाद नथिंग फोन आ रहे हैं। सैमसंग, वीवो, आइकू और रियलमी भी नए स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च करने जा रही है।

The post ये मोबाइल होंगे मार्च में लॉन्च, आएंगे नए realme, Xiaomi, Samsung, Vivo, iQOO, Tecno और Nothing Phone first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाइल का महांकुभ कहे जाने वाली Mobile World Congress मार्च के पहले सप्ताह में शुरू हो रही है। इसके मंच से कई टेक कंपनियां अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगी। इसी महीने यानी मार्च 2025 में कई नए मोबाइल फोन भारत में लॉन्च किए जाएंगे। लंबे समय बाद नथिंग फोन आ रहे हैं। सैमसंग, वीवो, आइकू और रियलमी भी नए स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च करने जा रही है। मार्च में लॉन्च होने वाले नए फोंस की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

मार्च में लॉन्च होने वाले फोन

Samsung Galaxy A56 5G

लॉन्च डेट – 2 मार्च

सैमसंग गैलेक्सी ए56 5जी फोन 2 मार्च को लॉन्च होगा जिसकी कीमत 41,999 रुपये (8GB+128GB) से शुरू होकर 47,999 रुपये (12GB+256GB) तक जा सकती है। इसे Exynos 1580 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए 5,000mah battery के साथ 45W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP मेन सेंसर के साथ 12MP + 5MP लेंस तथा फ्रंट पर 12MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। यह सैमसंग फोन एल्युमीनियम फ्रेम पर लाया जा सकता है जिसमें Dynamic AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है।

Samsung teases two new A-series 5G phones, Galaxy A36 and Galaxy A56 may be launched soon

Samsung Galaxy A36 5G

लॉन्च डेट – 2 मार्च

सैमसंग गैलेक्सी ए36 5जी भी 2 मार्च को लॉन्च होगा के 8GB+128GB का रेट 32,999 रुपये तथा 12GB+256GB का प्राइस 38,999 रुपये हो सकता है। यह मोबाइल Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.64-इंच की बड़ी स्क्रीन, पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी तथा फोटोग्राफी के 50MP ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इस सैमसंग 5जी फोन में भी 12MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

Xiaomi 15

लॉन्च डेट – 2 मार्च

लंबा इंतजार कराने के बाद आखिर मार्च 2025 में शाओमी 15 भारतीय बाजार में कदम रख रहा है। यह मोबाइल 2 मार्च को भारत में पेश होगा। पिछले साल ही इसे चीन में पेश कर दिया गया था जो 24GB RAM और Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है। इंडिया में इसे 16GB RAM पर लाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 32MP Selfie तथा 50MP+50MP+50MP बैक कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह फ्लैगशिप शाओमी मोबाइल 90W वायर्ड + 50W वायरलेस चार्जिंग तकनीक से लैस 5,400mAh Battery सपोर्ट करता है। इस फोन में 6.36-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले मिलती है।

Xiaomi 15 Ultra

लॉन्च डेट – 2 मार्च

शाओमी 15 अल्ट्रा भी 2 मार्च को भारत में अनाउंस कर दिया जाएगा। इसे क्वालकॉम के सबसे ताकतवर मोबाइल चिपसेट स्नेपड्रैगन 8 एलिट पर लाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए शाओमी 15 अल्ट्रा 5जी फोन में 6,000एमएएच बैटरी और 90वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग + 50वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसके क्वॉड रियर कैमरा सेटअप में 50MP LYT900 + 200MP Periscope + 50MP IMX858 Telephoto + 50MP Ultra-Wide लेंस दिया जा सकता है। वहीं फ्रंट पर 32MP Selfie सेंसर मिल सकता है। इसमें 6.8-इंच 2के LTPO AMOLED स्क्रीन मिल सकती है।

POCO M7 5G

लॉन्च डेट – 3 मार्च

पोको एम7 5जी फोन इंडिया में 3 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर पर काम करेगा। इस फोन में 6GB RAM दी जाएगी जिसके साथ 6GB Turbo RAM तकनीक भी मौजूद रहेगी। फिजिकल रैम और वचुर्अल रैम मिलकर इसे 12GB RAM की ताकत प्रदान करेगी। गौरतलब है कि यह लो बजट 5जी मोबाइल फोन होगा जो डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा।

Nothing Phone (3a)

लॉन्च डेट – 4 मार्च

नथिंग फोन (3ए) 4 मार्च को टेक मंच पर एंट्री लेगा। इसे Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोेसेसर से लैस कर मार्केट में लाया जा सकता है जिसमें 12GB RAM दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए Nothing Phone (3a) में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। वहीं फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। लीक के मुताबिक यह स्मार्टफोन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.8-इंच की एमोलेड डिस्प्ले पर लॉन्च होगा।

Nothing Phone (3a) Pro

लॉन्च डेट – 4 मार्च

4 मार्च को नथिंग फोन (3ए) प्रो भी लॉन्च होगा। यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है जिसमें 12GB RAM के साथ 256GB Storage दिए जाने की उम्मीद है। चर्चा है कि इस नथिंग मोबाइल में iPhone जैसा Action button भी दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें periscope telephoto सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिए जाने की बात लीक में सामने आ चुकी है।

Tecno Camon 40 Premier

लॉन्च डेट – 4 मार्च

टेक्नो कैमोन 40 सीरीज MWC 2025 में पेश होगी जिसे इंडिया में भी ऑफिशियल किया जा सकता है। सीरीज के सबसे बड़े और पावरफुल मॉडल Camon 40 Premier में 6.74-इंच की AMOLED कर्व्ड ऐज़ डिस्प्ले दी जा सकती है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। 12GB RAM के साथ यह 5जी मोबाइल मीडियाटेक के Dimensity 8350 Ultimate प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल ओआईएस + 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड + 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस दिए जाने की उम्मीद है। वहीं सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

Tecno Camon 30S launched globally price specifications

Tecno Camon 40 और 40 Pro

लॉन्च डेट – 4 मार्च

प्रोसेसिंग के लिए टेक्नो कैमोन 40 प्रो 5जी फोन को जहां MediaTek Dimensity 7300 Ultimate चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। कैमोन 40 और 40 प्रो दोनों ही 12GB RAM वाले फोन हो सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए Tecno Camon 40 और 40 Pro में 50 मेगापिक्सल ओआईएस + 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड रियर कैमरा ​दिया जा सकता है। वहीं ये मोबाइल 32MP सेल्फी कैमरा के साथ आ सकते हैं। इन दोनों में फ्लैट पैनल वाली 6.74-इंच की AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है।

vivo-t4x-specs-ai-features-ir-blaster-leaked

Vivo T4x 5G

लॉन्च डेट – 5 मार्च

वीवो टी4एक्स 5जी मोबाइल फोन 5 मार्च को लॉन्च होगा जिसे 8GB RAM + Dimensity 7300 प्रोसेसर से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। सामने आई डिटेल्स के अनुसार यह स्मार्टफोन पावरफुल 6,500mAh battery के साथ इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। यह वीवो फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.68-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च हो सकता है।

iqoo-neo-10r-fast-charging-speed-confirmed-india-launch

iQOO Neo 10R

लॉन्च डेट – 11 मार्च

आइकू नियो 10आर 11 मार्च को लॉन्च होगा। यह 5जी मोबाइल फोन क्वालकॉम के Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर पर लाया जाएगा जिसमें 12GB RAM + 256GB Storage मिलेगी। इस फोन की कीमत 25 हजार रुपये के करीब रखी जा सकती है। यह फोन गेमिंग के लिए खास होगा जिसमें 6000mm2 Vapour Cooling चैंबर और 2000Hz इंस्टेंट टच सेंपलिंग रेट मिलेगी। पावर बैकअप के लिए iQOO Neo 10R में बड़ी 6,400एमएएच बैटरी दी जाएगी जिसके साथ 80वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलेगा।

Honor X9c

लॉन्च डेट – तय नहीं

ऑनर एक्स9सी मलेशिया में पहले ही लॉन्च हो चुका है जो अब मार्च में इंडिया में अनाउंस किया जा सकता है। यह मिड रेंज मोबाइल फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर पर काम करता है जिसमें 12GB RAM दी गई है। इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा तथा 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। ऑनर एक्स9सी स्मार्टफोन तगड़ी 6,600एमएएच बैटरी दी गई है तथा इस स्मार्टफोन को 66वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। यह 5जी फोन कर्व्ड ओएलईडी स्क्रीन पर बना है जिसमें 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 4000निट्स ब्राइटनेस मिलती है।

tecno-pova-6-5g-google-play-console-listing

Tecno Pova Curve 5G

लॉन्च डेट – तय नहीं

मार्च महीने में इंडिया में टेक ब्रांड टेक्नो भी अपना नया स्मार्टफोन पेश कर सकती है। चर्चा है कि यह मोबाइल फोन पोवा कर्व 5जी नाम के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है। लीक्स की मानें तो यह कर्व्ड स्क्रीन वाला फोन होगा जिसमें राउंड ऐज मिल सकते हैं। इस टेक्नो फोन स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। यह मिड बजट मोबाइल होगा तथा Tecno Pova Curve 5G फोन का रेट 20 हजार रुपये के करीब रखा जा सकता है। इस मोबाइल में 8GB RAM के साथ MediaTek प्रोसेसर देखने को मिल सकता है।

The post ये मोबाइल होंगे मार्च में लॉन्च, आएंगे नए realme, Xiaomi, Samsung, Vivo, iQOO, Tecno और Nothing Phone first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-mobile-in-march-2025-nothing-phone-3a-pro-iqoo-neo-10r-realme-14-pro-lite-samsung-galaxy-m16-vivo-t4x-xiaomi-15/feed/ 0
नए कैमरा फोन जो फरवरी में हो सकते हैं लॉन्च, देखें ​लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-camera-phone-in-india-in-february-vivo-v50-iqoo-neo-10r-samsung-galaxy-a56-tecno-pova/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-camera-phone-in-india-in-february-vivo-v50-iqoo-neo-10r-samsung-galaxy-a56-tecno-pova/#respond Fri, 31 Jan 2025 12:00:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=165854 इस वैलेंटाइन मंथ में फोटोग्राफी में माहिर मोबाइल भारत में अनाउंस होंगे।

The post नए कैमरा फोन जो फरवरी में हो सकते हैं लॉन्च, देखें ​लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साल 2025 की शुरुआत मोबाइल मार्केट के लिए शानदार रही है। जनवरी महीने में एक से बढ़कर एक पावरफुल फ्लैगशिप फोन इंडिया में लॉन्च हुए हैं और यह महीना परफॉर्मेंस बेस्ड स्मार्टफोंस के नाम रहा है। वहीं अब फरवरी 2025 भी कई बेहतरीन फोंस को लाने वाली है। इस वैलेंटाइन मंथ में फोटोग्राफी में माहिर मोबाइल भारत में अनाउंस होंगे। इन कमाल का कैमरा वाले फोन (Upcoming Camera Phone) की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

फरवरी में लॉन्च होने वाले कैमरा फोन

Vivo V50

वीवो की ‘वी’ स्मार्टफोन सीरीज अपनी प्रीमियम लुक और क्वालिटी कैमरा के लिए जानी जाती है। नए Vivo V50 में भी कमाल का कैमरा मिलेगा जिसमें Carl Zeiss लेंस का इस्तेमाल किया जाएगा। सामने आए लीक्स के अनुसार यह मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें 50MP OIS सेंसर और 50MP ultrawide एंगल लेंस मिलेगा। वहीं फ्रंट पर भी 50MP Selfie कैमरा दिया जा सकता है।

अन्य फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि यह 5जी फोन 12GB RAM पर बाजार में एंट्री लेगा। पावर बैकअप के लिए इस फोन में तगड़ी 6,000mAh बैटरी देखने का मिल सकती है। वहीं वीवो वी50 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली Quad-curved AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है।

Tecno POVA

टेक ब्रांड टेक्नो भी अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए नया स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में उतारने जा रहा है। फिलहाल नाम तो स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन इतना कंफर्म है कि यह मोबाइल Tecno POVA सीरीज़ में ही आएगा। यह मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसे ट्रायंगल (तिकोनी) शेप में बनाया गया है। इस कैमरा सेटअप के साथ इंटिग्रेटेड एलइडी लाइटिंग भी मिलेगी।

ब्रांड की ओर कंफर्म कर दिया गया है कि अपकमिंग टेक्नो फोन में सीरीज के पोवा 3 जैसा एलइडी लाइट डिजाइन दिया जाएगा तथा पोवा 6 प्रो जैसा स्लीक व पोवा 5 प्रो जैसा RGB Arc Interface मिलेगा। उम्मीद कर सकते हैं कि इस फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजर फीचर वाला कैमरा लेंस, अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और टेलीफोटो लेंस शामिल रहेगा। डिटेल्स कंफर्म होते ही यहां पर जानकारी अपडेट कर दी जाएगी।

iQOO Neo 10R

आइकू नियो 10आर इसी महीने मिड बजट सेग्मेंट में लाया जाएगा। यह स्मार्टफोन स्टाइलिश डिजाइन के साथ शानदार कैमरा भी सपोर्ट करेगा। लीक के जानकारी अनुसार इस आइकू मोबाइल में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा और इसके लिए Sony LYT-600 लेंस का इस्तेमाल किया जाएगा। बैक पैनल पर एक 8MP ultra-wide एंगल लेंस भी मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन 16MP front मिलने की उम्मीद है।

iqoo-neo-10r-india-exclusive-colour

चर्चा है कि iQOO Neo 10R बड़ी बैटरी वाला फोन होगा जिसे भारत में 6,400mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इस तगड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए फोन में 80W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। इस स्मार्टफोन को Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ लाया जा सकता है जिसमें 12GB RAM मिलने की उम्मीद है। मोबाइल में 6.78-इंच की 144Hz AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है।

Samsung Galaxy A56

गैलेक्सी एस25 सीरीज को पेश करने के बाद अब कंपनी का अगला लक्ष्य गैलेक्सी ए56 5जी फोन पर है। इसे फरवरी में लॉन्च किया जा सकता है। इस मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मिलने की उम्मीद है। वहीं फ्रंट पर 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

Galaxy A56 5G फोन को One UI 7 से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है और इसके चलते फोन को Galaxy AI भी मिलेगी। अपने एआई फीचर्स के चलते फोन कैमरा से खींची गई फोटोज़ को यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ और भी बेहतर बनाने में सक्षम होगा। फिलहाल लॉन्च डेट सामने नहीं आई है लेकिन इसी महीने यह फोन Exynos 1580 प्रोसेसर, 12GB RAM तथा AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश हो सकता है।

realme P3 Pro

रियलमी पी3 प्रो भी एक मिड बजट मोबाइल होगा जिसे 20 हजार रुपये के बजट में लाया जा सकता है। इस फोन का कैमरा भी यूजर्स के लिए सही साबित हो सकता है। सामने आए लीक्स की मानें तो realme P3 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें मेन 50MP OIS सेंसर शामिल हो सकता है। वहीं इसके साथ ही फोन में अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस व मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है। लीक की मानें तो यह रियलमी मोबाइल 32MP Selfie कैमरा सपोर्ट करेगा।

realme-p3-ultra-india-launch-timeline-colour-storage-leaked

रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन को Qualcomm के Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है जिसके साथ 12GB RAM मिलने की उम्मीद है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को 5,500mAh बैटरी से लैस किया जा सकता है तथा इसे चार्ज करने के लिए मोबाइल में 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक मिल सकती है। लीक्स के अनुसार इस फोन को 6.78-इंच की 120हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा।

नोट : उपरोक्त मोबाइल फोंस की लॉन्च डेट या अन्य कोई भी आधिकारिक डिटेल सामने आने पर इस लेख को अपडेट कर दिया जाएगा तथा साथ ही नए मोबाइल का नाम व जानकारी भी इस लिस्ट में शामिल कर दी जाएगी।

The post नए कैमरा फोन जो फरवरी में हो सकते हैं लॉन्च, देखें ​लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-camera-phone-in-india-in-february-vivo-v50-iqoo-neo-10r-samsung-galaxy-a56-tecno-pova/feed/ 0