News Related Features | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sun, 12 Jul 2026 07:14:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 इस सप्ताह लॉन्च होंगे आधा दर्जन से ज्यादा नए स्मार्टफोन, देखें अपकमिंग मोबाइल्स की लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/phone-launch-this-week-redmi-note-17-pro-motorola-edge-70-max-realme-narzo-100x-pova-8-pro-vivo-t5-lite-tecno-camon-50-ultra/ https://www.91mobiles.com/hindi/phone-launch-this-week-redmi-note-17-pro-motorola-edge-70-max-realme-narzo-100x-pova-8-pro-vivo-t5-lite-tecno-camon-50-ultra/#respond Sun, 12 Jul 2026 07:14:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199757 जुलाई का महीना मोबाइल लवर्स के लिए खास साबित हो रहा है। कई नए और बड़े स्मार्टफोन इस महीने में लॉन्च हो रहे हैं। अब आने वाला हफ्ते में यानी 13 जुलाई से 19 जुलाई के बीच आधा दर्जन से ज्यादा नए फोन टेक मंच पर उतारे जा रहे हैं। वहीं इंडियन मार्केट में भी […]

The post इस सप्ताह लॉन्च होंगे आधा दर्जन से ज्यादा नए स्मार्टफोन, देखें अपकमिंग मोबाइल्स की लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जुलाई का महीना मोबाइल लवर्स के लिए खास साबित हो रहा है। कई नए और बड़े स्मार्टफोन इस महीने में लॉन्च हो रहे हैं। अब आने वाला हफ्ते में यानी 13 जुलाई से 19 जुलाई के बीच आधा दर्जन से ज्यादा नए फोन टेक मंच पर उतारे जा रहे हैं। वहीं इंडियन मार्केट में भी इस सप्ताह 4 नए स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं। इन अपकमिंग मोबाइल फोन के नाम, लॉन्च डेट और स्पेक्स डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi Note 17

लॉन्च डेट – 14 जुलाई (चीन)

redmi-note-17-note-17-pro-design-leak-expected-specs

रेडमी नोट 17 5जी फोन को 7 इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। यह OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले होगी जिसमें LTPS तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। पवार बैकअप के लिए इस मोबाइल को 8000mAh Battery से लैस कर लाया जा रहा है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W Reverse चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। वहीं लीक्स के अनुसार Redmi Note 17 में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा। चाइना में इस अपकमिंग 5जी फोन को 12GB RAM और एंड्रॉयड 16 के साथ लाया जा सकता है।

Redmi Note 17 Pro

लॉन्च डेट – 14 जुलाई (चीन)

रेडमी नोट 17 प्रो 5जी फोन की बात करें तो पावर बैकअप के लिए इसमें 9000mAh battery दी गई है। वहीं चार्जिंग के लिए 67W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह मोबाइल IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ लाया जा रहा है। लीक्स की मानें तो यह रेडमी 5जी फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट पर लाया जा सकता है जिसमें 12GB LPDDR5X RAM मिल सकती है। फोन को 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 1.5K OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 17 प्रो में 200 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है और फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है।

Motorola Edge 70 Max

लॉन्च डेट – 15 जुलाई

motorola-edge-70-max-launch-date-specifications-india

मोटोरोला का प्रीमियम मोबाइल ऐज 70 मैक्स 15 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा। इसे फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर लाया जाएगा जिसके साथ 12GB LPDDR5X RAM दी जाएगी। यह मोटोरोला 5जी फोन 144Hz रिफ्रेश रेट वाली QHD+ LTPO डिस्प्ले पर लाया जा रहा है जिसपर 7000nits पीक ब्राइटनेस मिलेगी। ग्राहको को इस 5जी फोन में 7100mAh बैटरी मिलेगी जिसके साथ 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा। साथ ही 25W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद रहेगा। बताते चलें कि गेमिंग के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें ArcticMesh कूलिंग सिस्टम मिलेगा जिसमें 5500mm² वैपर कूलिंग चैंबर शामिल रहेगा।

realme Narzo 100x

लॉन्च डेट – 15 जुलाई

रियलमी नारज़ो 100एक्स 5जी फोन की इंडिया लॉन्च डेट 15 जुलाई है। यह स्मार्टफोन पावरफुल 8000mAh battery पर लाया जा रहा है जिसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी मिलेगा। यह realme 5G फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है जिसमें 14GB Dynamic RAM भी मिलेगी। यह स्मार्टफोन 6.8-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 140Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1200nits ब्राइटनेस का सपोर्ट देखने को मिलेगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर देखने को मिल सकता है।

Pova 8 Pro

लॉन्च डेट – 15 जुलाई (थाईलैंड)

टेक्नो पोवा 8 प्रो 15 जुलाई को थाईलैंड में लॉन्च किया जा रहा है। इसे Matrix Dot Smart Alert Light के साथ लाया जाएगा। प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया जा सकता है जिसके साथ 12GB RAM मिल सकती है। Pova 8 Pro 5G फोन में 1.5K स्क्रीन दिए जाने की बात लीक्स में सामने आ चुकी है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल मेन रियर कैमरा सेंसर के साथ ही 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस अपकमिंग 5जी फोन में 8000mAh से बड़ी बैटरी दी जा सकती है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में Pova 8 Pro इंडिया में लॉन्च हो सकता है।

vivo T5 Lite

लॉन्च डेट – 16 जुलाई

वीवो टी5 लाइट 16 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर लाया जा रहा है जिसमें पावर बैकअप के लिए 6500mAh battery और चार्जिंग के लिए 44W FlashCharge तकनीक दी गई है। इस वीवो 5जी फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits पीक ब्राइटनेस वाली स्क्रीन दी गई है। लीक्स के अनुसार इसमें 6.74-इंच स्क्रीन दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए vivo T5 Lite 5G फोन में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। लीक के मुताबिक वीवो टी5 लाइट Twilight Shadow और Wave Blue कलर में बिकेगा।

Tecno Camon 50 Ultra

लॉन्च डेट – 17 जुलाई

टेक्नो कैमोन 50 अल्ट्रा 17 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा। यह मोबाइल ग्लोबल मार्केट में MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट पर आ चुका है जिसमें LPDDR5X RAM मौजूद है। इस टेक्नो के 5जी फोन में 6.78-इंच की 1.5K Curved AMOLED स्क्रीन दी गई है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल Sony LYT700C + 50-मेगापिक्सल 3x Telescope Periscope + 8-मेगापिक्सल Ultra wide एंगल लेंस दिया गया है और फ्रंट पर 50-मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। कैमोन 50 अल्ट्रा 5जी फोन 6500mAh बैटरी सपोर्ट करता है।

The post इस सप्ताह लॉन्च होंगे आधा दर्जन से ज्यादा नए स्मार्टफोन, देखें अपकमिंग मोबाइल्स की लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/phone-launch-this-week-redmi-note-17-pro-motorola-edge-70-max-realme-narzo-100x-pova-8-pro-vivo-t5-lite-tecno-camon-50-ultra/feed/ 0
इस सप्ताह लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन, मिडरेंज में आएंगे नए ऑप्शन https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-mobile-phone-this-week-moto-g77-power-nothing-phone-4b-oppo-reno-16-reno-16c-and-infinix-hot-70-pro/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-mobile-phone-this-week-moto-g77-power-nothing-phone-4b-oppo-reno-16-reno-16c-and-infinix-hot-70-pro/#respond Sun, 05 Jul 2026 04:26:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199294 इस सप्ताह लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की लिस्ट भले ही ज्यादा लंबी ना हो लेकिन, यह हफ्ता मिड बजट सेग्मेंट में नया स्मार्टफोन खरीदने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। 6 जुलाई से 12 जुलाई के बीच जहां Nothing Phone 4b और Moto G77 Power जैसे स्मार्टफोन इं​डिया […]

The post इस सप्ताह लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन, मिडरेंज में आएंगे नए ऑप्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस सप्ताह लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की लिस्ट भले ही ज्यादा लंबी ना हो लेकिन, यह हफ्ता मिड बजट सेग्मेंट में नया स्मार्टफोन खरीदने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। 6 जुलाई से 12 जुलाई के बीच जहां Nothing Phone 4b और Moto G77 Power जैसे स्मार्टफोन इं​डिया में लॉन्च होंगे। वहीं नए ओपो मोबाइल OPPO Reno 16 और Reno 16C भी भारतीय बाजर में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। इस सप्ताह आने वाले नए फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Infinix Hot 70 Pro

लॉन्च डेट – 6 जुलाई (ग्लोबल)

इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो 5जी फोन 6 जुलाई को केन्या में लॉन्च किया जाएगा जो बाद में भारतीय बाजार में उपलब्ध होगा। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया गया है। यह IP68 रेटिंग के साथ मार्केट में एंट्री लेगा जो इसे धूल और पानी से बचाने में मदद करेगा। वहीं कंपनी ने इसके साइड फ्रेम पर One-Tap AI FlashMemo बटन भी लगाया है।

Infinix Hot 70 Pro 5G फोन में 6000mAh battery दी गई है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इस 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो 5जी स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.76-इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है और बैक पैनल पर Dot Matrix Cube डिस्प्ले भी मौजूद है।

Nothing Phone (4b)

लॉन्च डेट – 7 जुलाई

नथिंग कंपनी पहली बार ‘b’ टाइटल वाला फोन लेकर आ रही है। Nothing Phone 4b 7 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा। इसमें भी ब्रांड के अन्य मोबाइल्स की ही तरह Glyph lights देखने को मिल सकती है। स्मार्टफोन को Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है जो Nothing OS पर काम करेगा। इसे 8GB LPDDR4X RAM पर लॉन्च किया जा सकता है।

पावर बैकअप के लिए इस अपकमिंग नथिंग फोन में 6000mAh battery दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकती है। माना जा रहा है कि Nothing Phone (4b) को 6.7-इंच फुलएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा जो AMOLED पैनल पर बनी होगी और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगी।

Moto G77 Power

लॉन्च डेट – 8 जुलाई

इस सप्ताह मोटोरोला का नया स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी आने वाली 8 जुलाई हो मोटो जी77 पावर भारतीय बाजार में पेश करेगी। जैसा कि नाम से ही पता चलता है, यह मोबाइल पावरफुल बैटरी के साथ आएगी। लंबा बैकअप देने के लिए Moto G77 Power में 7000mAh Battery लगाई गई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है जिसके साथ 6W reverse चार्जिंग भी मिलती है।

Moto G77 Power 5G फोन MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर पर काम करता है। इंडिया में इसे 8GB RAM वाले टॉप वेरिएंट के साथ बेचा जाएगा जिसमें 128GB स्टोरेज मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony LYT600 वाला रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस मोबाइल में 6.72-इंच की Full HD+ डिस्प्ले लगी है।

OPPO Reno 16 series

सेल डेट – 9 जुलाई

OPPO Reno16 5G की बात पहले करें तो यह मोबाइल 61,999 रुपये में लॉन्च हुआ है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं मोबाइल के बड़े वेरिएंट में 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है जिसका प्राइस 67,999 रुपये है। शुरुआती सेल में कंपनी इसपर 10% डिस्काउंट देगी जिसके बाद ओपो रेनो 16 को तकरीबन 55,799 रुपये के इफे​क्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकेगा। ओपो रेनो 16 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

OPPO Reno 16C का प्राइस 46,999 रुपये है जिसमें 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं 8जीबी रैम + 256जीबी मेमोरी वेरिएंट का रेट 49,999 रुपये और 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज की कीमत 55,999 रुपये है। 9 जुलाई को कंपनी यह फोन 10 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ बेचेगी जिसके बाद इस ओपो 5जी फोन का स्टार्टिंग इफेक्टिव प्राइस तकरीबन 42,299 रुपये पड़ेगा। ओपो रेनो 16सी की फुल डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

The post इस सप्ताह लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन, मिडरेंज में आएंगे नए ऑप्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-mobile-phone-this-week-moto-g77-power-nothing-phone-4b-oppo-reno-16-reno-16c-and-infinix-hot-70-pro/feed/ 0
6 नए स्मार्टफोन, LAVA UI और यूके-यूरोप तक विस्तार, जानें क्या है लावा का फ्यूचर प्लान https://www.91mobiles.com/hindi/lava-international-to-launch-6-new-smartphone-in-india-with-lava-ui-and-uk-europe-expansion/ https://www.91mobiles.com/hindi/lava-international-to-launch-6-new-smartphone-in-india-with-lava-ui-and-uk-europe-expansion/#respond Thu, 02 Jul 2026 09:59:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199156 LAVA प्रोडक्ट हेड और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुमित सिंह ने हमें लावा की फ्यूचर प्लानिंग के बारे में बताया

The post 6 नए स्मार्टफोन, LAVA UI और यूके-यूरोप तक विस्तार, जानें क्या है लावा का फ्यूचर प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

बीते दो दशकों में कई मोबाइल कंपनियां भारत में आई और कुछ साल मार्केट में रहने के बाद गायब हो गई। इनमें देशी और विदेशी ब्रांड शामिल थे। लेकिन इंडियन कंपनी LAVA आज 17 साल बाद भी न सिर्फ मोबाइल मार्केट में तेजी से आगे बढ़ रही है बल्कि भारत के बाहर भी अपना विस्तार कर रही है। लावा इंटरनेशनल देश के इकलौती मोबाइल कंपनी है जो आज भी कम रेट पर स्मार्टफोन लॉन्च करती है और विदेशों में भी अपने प्रोडक्ट्स बेचती है। भविष्य के पिटारे में भी लावा ने कई सरप्राइज पैक करके रखे हुए हैं जो आने वाले दिनों में सामने आएंगे। हमें कंपनी के प्रोडक्ट हेड और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुमित सिंह से बात करने का मौका मिला जहां उन्होंने लावा की फ्यूचर प्लानिंग के बारे में बताया। बातचीत के कुछ अहम और खास अंश आप आगे पढ़ सकते हैं।

6 नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी Lava, आएगी नई मोबाइल सीरीज

साल आधा बीत चुका है और अब 2026 का सेकेंड हाफ शुरू हो गया है। यही वो समय है जब कई तरह की बड़ी सेल शुरू होती है और फेस्टिव सीज़न के चलते मोबाइल कंपनियां नए स्मार्टफोंस लेकर आती है। इन 6 महीनों के लिए लावा ने भी कमर कस रखी है। लावा प्रोडक्ट हेड सुमित सिंह ने ब्रांड की स्ट्रेटेजी शेयर करते हुए बताया है कि आने वाले महीनों में कंपनी इंडिया में तकरीबन 6 नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है।

ये सभी अपकमिंग लावा स्मार्टफोन कीमत के मामले में काफी अग्रेसिव रहने वाले हैं। सुमित के अनुसार नए लावा स्मार्टफोंस में अधिकांश की कीमत 20,000 रुपये से कम ही रखी जाएगी और सिर्फ एक या दो मॉडल ही ऐसे होंगे जिनका प्राइस 20 हजार रुपये से उपर जाएगा। ब्रांड प्रोडक्ट हेड के मुताबिक आने वाले समय में यही सेगमेंट सबसे ज्यादा कंपटीशन वाला होगा और ग्राहक भी इसी रेंज में बेहतर वैल्यू की उम्मीद करेंगे। इसलिए लावा इस कैटेगरी में काफी आक्रामक रहते हुए प्रोडक्ट पेश करेगी।

ब्रांड प्रोडक्ट हेड ने बताया है कि कंपनी अगस्त महीने तक एक नई स्मार्टफोन सीरीज भी इंडिया में लॉन्च करने जा रही है जिसे 20 हजार से 25 रुपये की रेंज में लाया जाएगा। इस सीरीज में मिडबजट गेमिंग फोन शामिल किए जाएंगे जिसमें पावरफुल प्रोसेसर के साथ LPDDR5 RAM का सपोर्ट भी दिया जाएगा।

वहीं लावा के अपकमिंग अंडर ₹20000 स्मार्टफोंस में भी Vayu AI दिया जाएगा। इन 6 नए स्मार्टफोंस के अलावा लावा कंपनी आने वाले महीनों में नए फीचर फोन भी भारतीय बाजार में उतारेगी और मोबाइल्स के साथ ही ईयरबड्स जैसे स्मार्ट ऑडियो प्रोडक्ट्स भी इंडिया में लॉन्च करेगी।

इंडिया के बाहर इंग्लैंड और यूरोप में भी लॉन्च होंगे लावा स्मार्टफोन

लावा इस वक्त अकेली ऐसी इंडियन मोबाइल कंपनी है जो देश के बाहर भी अपने स्मार्टफोन बेचती है। नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश सहित दक्षिण एशिया और मिडल ईस्ट में भी कंपनी के प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। वहीं अब पश्चिमी देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए LAVA UK और Europe में भी एंट्री करने जा रही है। इसके लिए भी कंपनी ने खास रणनीति अपना रही है।

सुमित सिंह का मानना है कि हर देश का बाजार और ग्राहकों की जरूरतें अलग होती हैं। भारत और यूके, यूरोप का इकोसिस्टम एक जैसा नहीं है। इंडिया की तुलना में पश्चिमी देशों के ग्राहकों की पर्चेजिंग पावर काफी ज्यादा है। भारत में जहां 4GB RAM + 64GB Storage से लेकर 6GB RAM + 128GB Storage जैसी कॉन्फिगरेशन की डिमांड ज्यादा रहती है, वहीं यूरोप में एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन का बाजार अलग तरह से काम करता है। वहां के कस्टमर्स ज्यादा प्रीमियम हार्डवेयर चुनना ज्यादा पसंद करते हैं और इसीलिए बाजार की जरूरत को ध्यान में रखते हुए लावा स्मार्टफोन और हार्डवेयर कॉन्फिगरेशन में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे।

LAVA Agni 4 ब्रांड का पहला स्मार्टफोन होगा जो इंग्लैंड और यूरोप में लॉन्च किया जाएगा। जुलाई-अगस्त में यह प्रीमियम लावा फोन ​वहां की मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। यूके-यूरोप में बिकने वाले लावा ​अग्नि 4 5जी फोन तकरीबन सभी स्पेसिफिकेशन्स इंडियन मॉडल जैसी ही होगी लेकिन एक बड़ा बदलाव NFC के रूप में किया जा रहा है। इंडिया में यह Lava 5G फोन बिना एनएफसी के लाया गया था लेकिन वहां के कस्टमर्स को मोबाइल में एनएफसी का सपोर्ट भी मिलेगा।

सुमित सिंह ने बताया कि यूके और यूरोप के बाद लावा कंपनी अफ्रीकन देशों में भी अपने प्रोडक्ट्स का विस्तार करने की योजना बना रही है।

Lava बना रही है खुद का UI, स्मार्टफोंस में बढ़ेगी AI की भूमिका और Vayu होगा एडवांस

Lava स्मार्टफोंस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर चर्चा करते हुए सुमित सिंह ने बताया कि कंपनी धीरे-धीरे अपने प्रोडक्ट्स में एआई इंटीग्रेशन बढ़ा रही है। ब्रांड प्रोडक्ट हेड के मुताबिक लावा इस दिशा में Agentic AI पर काम कर रही है जो सिर्फ सवालों के जवाब देने तक ही सीमित नहीं रहेगी बल्कि यूजर बिहेवियर को समझते हुए उसके मूड के मुताबिक कस्टमर से बातचीत करेगी। सुमित ने साफ शब्दों में कहा कि लावा का लक्ष्य एआई को सिर्फ चैटबॉट नहीं, बल्कि एक सच्चा Personal Assistant बनाना है।

कंपनी की स्ट्रेटेजिक प्लानिंग पर बात करते हुए प्रोडक्ट हेड सुमित सिंह ने बताया कि Lava अपने खुद के UI पर काम कर रही है। सुमित के अनुसार लावा स्मार्टफोंस के लिए ऐसा यूजर इंटरफेस बनाया जा रहा है जो कस्टमर्स की जरूरत और सहुलियतों के हिसाब से काम करेगा। कंपनी का यूआई इस्तेमाल करने में आसान होगा और मोबाइल के अधिकांश ऑपरेशन या टास्क को कम से कम स्टेप्स में फिनिश करेगा। इस Lava UI का नाम आने वाले दिनों में अनाउंस कर दिया जाएगा। वहीं साथ ही Vayu का विस्तार भी तेजी से होगा और 20 हजार से कम के स्मार्टफोंस में भी इसका इंटीग्रेशन किया जाएगा।

बन रही है खास ‘किट’, घर पर ही रिपेयर होगा फोन

लावा इकलौती ऐसी मोबाइल कंपनी है जो अपने कस्टमर्स को ‘Service at Home‘ की सुविधा देती है। इसके तहत अगर कोई लावा फोन खराब हो जाता है तो उसे ठीक कराने के लिए ग्राहकों को सर्विस सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं ​बल्कि लावा के मोबाइल टेक्नीशियन ही यूजर के घर जाकर उसे चेक करते हैं, कलेक्ट करते हैं और बाद में ठीक करके वापिस देते हैं।

लेकिन अब कस्टमर के घर पर मोबाइल को खोल कर चेक किया जा सके और वहीं पर स्मार्टफोन रिपेयर किया जा सके, इसके लिए लावा एक खास तरह की किट पर काम कर ही है। ब्रांड प्रोडक्ट हेड सुमित सिंह का कहना है कि कंपनी की प्राथमिकता यही है कि किसी भी कस्टमर्स को फोन रिपेयर की स्थिति से गुजरना ही ना पड़े। लेकिन फिर भी अगर जरूरत पड़ती है तो कंपनी ऑफ्टर सेल सर्विस की दिशा में लगातार कुछ न कुछ नया प्रयास करती रहेगी।

The post 6 नए स्मार्टफोन, LAVA UI और यूके-यूरोप तक विस्तार, जानें क्या है लावा का फ्यूचर प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lava-international-to-launch-6-new-smartphone-in-india-with-lava-ui-and-uk-europe-expansion/feed/ 0
अपकमिंग मोबाइल: जुलाई में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन की डिटेल्स देखें यहां https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-launch-in-july-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-launch-in-july-2026/#respond Mon, 29 Jun 2026 16:03:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198887 साल 2026 आधा निकल गया है और इन 6 महीनों में ढेरों बड़े स्मार्टफोन भारतीय बाजार में अनाउंस हुए हैं जो काफी फेमस भी हुए हैं। अब जुलाई के साथ साल का सेकेंड हाफ स्टार्ट हो रहा है और यह महीना भी कई शानदार मोबाइल फोन लेकर आ रहा है। इस महीने लो बजट सेग्मेंट […]

The post अपकमिंग मोबाइल: जुलाई में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन की डिटेल्स देखें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साल 2026 आधा निकल गया है और इन 6 महीनों में ढेरों बड़े स्मार्टफोन भारतीय बाजार में अनाउंस हुए हैं जो काफी फेमस भी हुए हैं। अब जुलाई के साथ साल का सेकेंड हाफ स्टार्ट हो रहा है और यह महीना भी कई शानदार मोबाइल फोन लेकर आ रहा है। इस महीने लो बजट सेग्मेंट से लेकर हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स वाले फ्लैगशिप मोबाइल भी आने वाले हैं। OPPO, Samsung, Motorola, Vivo और Nothing जैसे मोबाइल ब्रांड अपने नए फोन लॉन्च करने वाले हैं। इस महीने जुलाई में इंडिया में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोंस ​की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO Reno 16

जुलाई की शुरुआत में ओपो अपनी बहुप्रचलित रेनो सीरीज के दो फोन लॉन्च करने वाला है। 2 जुलाई को भारत में OPPO Reno 16 लॉन्च होने वाला है। यह फोन इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Reno 15 का अपग्रेड वर्जन है। फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.32-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार फोन को Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 6700mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।

OPPO Reno 16C

OPPO Reno 16 के साथ ही कंपनी Reno 16C को भी पेश करने वाली है। यह फोन बड़ी स्क्रीन के साथ लॉन्च होगा। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस फोन में 6.57-इंच की बड़ी स्क्रीन देखने को मिल सकती है। यह फोन MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, फोन में 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का OIS सपोर्ट वाला मेन सेंसर, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6500mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।

samsung-galaxy-a27-5g-launch-ai-features-120hz-amoled-display-6-years-updates

Samsung Galaxy A27 5G

3 जुलाई को सैमसंग भारत में अपनी Galaxy A सीरीज का नया फोन Galaxy A27 5G लॉन्च करने वाली है। मिड-रेंज का यह फोन 6.7-इंच की Super AMOLED डिस्प्ले से लैस है। वहीं, फोन में 120Hz का स्क्रीन रिफ्रेश रेट मिलता है। यह फोन Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है। ओएस की बात करें तो यह Android 16 आधारित One UI 8.5 पर रन करता है। कंपनी ने 6 साल तक OS अपडेट देने का भरोसा दिया है। फोटोग्राफी के लिए Galaxy A27 5G में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं, फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। यह फोन 5000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा।

nothing-phone-4b-design-confirmed-transparent-look-glyph-bar-india-launch

Nothing Phone 4b

इस साल की शुरुआत में नथिंग ने दो फोन मॉडल Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro को भारत में पेश किया था। वहीं, अब कंपनी Nothing Phone (4b) को लेकर आने वाली है। यह फोन 7 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी दे दी है। हालांकि, फोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन लीक के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार यह फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। हाल ही में यह फोन Geekbench पर नजर आया था, जहां से 8GB RAM की जानकारी मिली थी। वहीं, दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है और कंपनी इसे 50MP के डुअल कैमरा सेटअप से लैस कर सकती है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5400mAh की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है।

Vivo V80

साल 2026 की शुरुआत से ही वीवो के फोनों की काफी चर्चा रही है। कंपनी ने V सीरीज, T सीरीज के साथ X सीरीज में भी कई फोन लॉन्च किए हैं। वहीं, अब फिर से कंपनी नए फोन की तैयारी कर रही है। खबर के अनुसार जल्द ही भारतीय बाजार में Vivo V80 मॉडल को पेश किया जा सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार Vivo V80 5G को Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, फोन में 200MP का कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। कंपनी इसे 6.59-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन से लैस कर सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आ सकती है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 7000mAh की बैटरी दी जा सकती है।

moto-g87-200mp-camera-design-renders-leak

Moto G87

अप्रैल में Motorola ने Moto G87 5G को लॉन्च किया था। वहीं, उम्मीद है कि जुलाई में यह फोन भारत में दस्तक दे सकता है। इस फोन में बड़ी बैटरी के साथ दमदार कैमरा मिलेगा। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Moto G87 5G में 6.78-इंच की Extreme AMOLED स्क्रीन है, जो 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 200MP का OIS कैमरा उपलब्ध है, जो 2x तक लॉसलेस जूम सपोर्ट करता है। फोन का दूसरा सेंसर 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Moto G87 5G को कंपनी ने MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट के साथ पेश किया है और फोन में 12GB रैम दी गई है। वहीं, पावर बैकअप के लिए इसमें 5200mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन IP66, IP68 और IP69 सर्टिफाइड है।

samsung-galaxy-z-fold-wide-fold-8-flip-8-leak-hindi

Samsung Galaxy Z Fold 8

जुलाई में यदि कोई फोन सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाला है, तो वह Samsung Galaxy Z Fold 8 है। अब तक जहां इस सीरीज में हर साल एक मॉडल पेश किया जाता था, वहीं इस बार उम्मीद है कि कंपनी तीन फोन पेश करेगी। Galaxy Z Fold 8 के साथ Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Fold 8 Wide को भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अब तक सामने आए लीक के अनुसार Galaxy Z Fold 8 को Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में 6.5-इंच का कवर डिस्प्ले और 8-इंच का मेन फोल्डेबल डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। वहीं, यह फोन सिर्फ 4.1mm पतला हो सकता है और इसका वजन करीब 210 ग्राम रखा जा सकता है। इस बार कैमरा भी ज्यादा पावरफुल हो सकता है। लीक के अनुसार Samsung Galaxy Z Fold 8 में 200MP + 50MP + 10MP का ट्रिपल रियर कैमरा हो सकता है।

वहीं, Samsung Galaxy Z Fold Wide की बात करें तो इसमें 7.6-इंच का इनर डिस्प्ले मिल सकता है, जो 4:3 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आ सकता है। फोन में 50MP का प्राइमरी सेंसर और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। यह फोन 4800mAh की बैटरी और 45W चार्जिंग से लैस हो सकता है।

रही बात Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra की, तो अब तक आए लीक के अनुसार यह फोन सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ उपलब्ध होगा और इसका कैमरा व परफॉर्मेंस दोनों ही अन्य मॉडल्स के मुकाबले ज्यादा दमदार होंगे।

Samsung Galaxy Z Flip 8

Samsung Galaxy Z Fold 8 के साथ ही कंपनी Samsung Galaxy Z Flip 8 को भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि, जहां फोल्ड मॉडल Qualcomm प्रोसेसर के साथ उपलब्ध होगा, वहीं Galaxy Z Flip 8 को Samsung के Exynos 2600 प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है। फोन में 6.9-इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

नोट: जैसे-जैसे नए स्मार्टफोंन की जानकारी सामने आएगी, 91मोबाइल्स द्वारा इस लेख को अपडेट किया जाता रहेगा।

The post अपकमिंग मोबाइल: जुलाई में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन की डिटेल्स देखें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-launch-in-july-2026/feed/ 0
अपकमिंग फोन: इस सप्ताह लॉन्च होंगे ये 4 नए स्मार्टफोन, आएंगे नए Samsung, OnePlus और OPPO मोबाइल्स https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-5g-phone-launch-this-week-in-india-samsung-galaxy-m47-oneplus-n6-oppo-reno-16-and-reno-16c/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-5g-phone-launch-this-week-in-india-samsung-galaxy-m47-oneplus-n6-oppo-reno-16-and-reno-16c/#respond Sat, 27 Jun 2026 12:00:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198848 साल 2026 की पहली तिमाही खत्म हो रही है और सेकेंड हाफ शुरू हो रहा है। यह सप्ताह इन दोनों महीनों का साक्षी बनेगा। इस हफ्ते चार नए स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च होंगे। दो मोबाइल जून की तारीख पर और दो फोन जुलाई की डेट पर एंट्री लेने जा रहे हैं। इस वीक Samsung, OnePlus […]

The post अपकमिंग फोन: इस सप्ताह लॉन्च होंगे ये 4 नए स्मार्टफोन, आएंगे नए Samsung, OnePlus और OPPO मोबाइल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साल 2026 की पहली तिमाही खत्म हो रही है और सेकेंड हाफ शुरू हो रहा है। यह सप्ताह इन दोनों महीनों का साक्षी बनेगा। इस हफ्ते चार नए स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च होंगे। दो मोबाइल जून की तारीख पर और दो फोन जुलाई की डेट पर एंट्री लेने जा रहे हैं। इस वीक Samsung, OnePlus और OPPO के नए फोन इंडियन मार्केट में उतारे जाएंगे। 29 जून से 5 जुलाई के बीच इस सप्ताह भारत में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की डिटे​ल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy M47 5G

लॉन्च डेट – 29 जून

सैमसंग गैलेक्सी एम47 5जी फोन 29 जून को इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी इसे LPDDR5X RAM टेक्नोलॉजी के साथ लेकर आ रही है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखेगी। प्रोसेसिंग के लिए फोन में Snapdragon चिपसेट दिया जाएगा। सैमसंग इस 5जी फोन को 6 एंड्रॉयड और 6 सिक्योरिटी अपडेट के साथ लेकर आ रही है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 12MP सेल्फी सेंसर दिया गया है। डिस्प्ले की बात करें तो Galaxy M47 5G फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच की Super AMOLED स्क्रीन दी गई है। यह मोबाइल 45W फास्ट चार्जिंग Bypass Charging तकनीक के साथ आ रहा है।

OnePlus N6

लॉन्च डेट – 30 जून

वनप्लस एन6 30 जून को इंडिया में लॉन्च होगा। इस मोबाइल के साथ कंपनी बिल्कुल नई ‘N series’ की शुरुआत करने जा रही है जिसे 20 हजार से 25 हजार रुपये की रेंज में लाया जा सकता है। ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि यह अपकमिंग वनप्लस 5जी फोन 8000mAh battery पर लॉन्च किया जाएगा। OnePlus N6 7 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आएगा। वहीं लीक्स की मानें तो फोन में MediaTek Dimensity 7400 Super चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाली AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है और वनप्लस एन6 को IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

oneplus-n6-india-launch-date-amazon-microsite-live

OPPO Reno 16

लॉन्च डेट – 2 जुलाई

ओपो रेनो 16 5जी फोन 2 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा। यह मोबाइल ग्लोबल मार्केट में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर लाया गया है और यही प्रोसेसर भारतीय मॉडल में दिया जाएगा। इंडिया में इस नए 5जी फोन को 12GB RAM पर लाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए रेनो 16 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल Telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस दिया जा सकता है। वहीं फोन के फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए रेनो 16 को 6000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग दी जाने की चर्चा है।

OPPO Reno 16C

लॉन्च डेट – 2 जुलाई

ओपो रेनो 16सी इंडिया में लॉन्च होगा जिसे MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए Reno 16F का रिब्रांडिंड वर्जन बताया जा रहा है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 7,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 45वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। लीक की मानें तो यह अपकमिंग 5जी फोन 6.57-इंच फुलएचडी+ एमोलेड स्क्रीन पर लॉन्च होगा​ जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। यह भी 50MP Selfie कैमरा वाला फोन हो सकता है और रियर पैनल पर 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

The post अपकमिंग फोन: इस सप्ताह लॉन्च होंगे ये 4 नए स्मार्टफोन, आएंगे नए Samsung, OnePlus और OPPO मोबाइल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-5g-phone-launch-this-week-in-india-samsung-galaxy-m47-oneplus-n6-oppo-reno-16-and-reno-16c/feed/ 0
Redmi Turbo 5 प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स, लॉन्च से पहले ही देखें फोन ओवरव्यू https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-turbo-5-price-in-india-and-specifications-details-phone-overview-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-turbo-5-price-in-india-and-specifications-details-phone-overview-in-hindi/#respond Thu, 11 Jun 2026 12:15:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198078 रेडमी का पावरफुल स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 आ रहा है। आने वाली 16 जून को कंपनी इंडिया में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है जिसके मंच से रेडमी टर्बो 5 भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। यह स्टाइलिश लुक वाला स्मार्टफोन ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस है जिसमें 7540mAh battery, 12GB RAM और […]

The post Redmi Turbo 5 प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स, लॉन्च से पहले ही देखें फोन ओवरव्यू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रेडमी का पावरफुल स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 आ रहा है। आने वाली 16 जून को कंपनी इंडिया में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है जिसके मंच से रेडमी टर्बो 5 भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। यह स्टाइलिश लुक वाला स्मार्टफोन ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस है जिसमें 7540mAh battery, 12GB RAM और Mediatek Dimensity 8500 Ultra जैसी खूबियां मौजूद हैं। इस अपकमिंग रेडमी फोन में क्या खास दिया गया है और रेडमी टर्बो 5 5जी मोबाइल की स्पेसिफिकेशन्स आप इंडिया लॉन्च से पहले ही यहां पढ़ सकते हैं।

Redmi Turbo 5 स्पेसिफिकेशन्स

परफॉर्मेंस

Redmi Turbo 5 कंपनी का पावरफुल स्मार्टफोन बनकर आ रहा है जो हैवी परफॉर्मेंस हैंडल करेगा। इस स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G720 जीपीयू दिया गया है। अनुमान है कि यह 20 लाख तक का AnTuTu score अचीव कर पाएगा।

हैवी गेमिंग और परफॉर्मेंस को हैंडल करने के लिए इस स्मार्टफोन में 3D Ice-Loop cooling सिस्टम लगाया है। यह मोबाइल गेमिंग के दौरान फोन में पनपी गर्मी को तेजी से बाहर निकालेगा और फोन हीट होने से रोकेगा। उम्मीद कर सकते हैं कि इसमें 2K फ्रेम रेट पर मोबाइल गेम खेले जा सकेंगे। इंडिया में यह मोबाइल LPDDR5X Ultra RAM पर लाया जा रहा है जो फास्ट और स्मूथ मल्टी टास्किंग देगा।

रेडमी टर्बो 5 5जी फोन एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। यह मोबाइल की 12जीबी फिजिकल रैम में 12जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 24GB RAM की ताकत (12जीबी+12जीबी) देगा। बताते चलें कि इस रेडमी फोन में UFS 4.1 Storage मिलेगी। भारतीय बाजार में यह रेडमी 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर लाया जाएगा जो HyperOS 3 के साथ मिलकर काम करेगा।

बैटरी

रेडमी टर्बो 5 की दूसरी बड़ी खूबी इस फोन में लगी ताकतवर बैटरी बनेगी। पावर बैकअप के लिए इस रेडमी 5जी फोन को इंडिया में तगड़ी 7540mAh battery से लैस कर लाया जा रहा है। यह इसे रेडमी के सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस में से एक बनाएगी। अभी कंफर्म तो नहीं हुआ है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि यह मोबाइल 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ इंडियन मार्केट में उतारा जा सकता है।

Redmi Turbo 5 की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W Hypercharge फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। यह चंद मिनटों में ही फोन को 0 से 50% तक चार्ज कर सकेगी और तकरीबन पूरे दिन का बैकअप दे देगी। कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इस बात के पूरे आसार है कि रेडमी टर्बो 5 में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Redmi Turbo 5 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। यह मोबाइल के बैक पैनल पर वर्टिकल शेप में दिया गया है। कंपनी ने कोई कैमरा आईलैंड या ​मॉड्यूल नहीं लगाया है, बस पैनल पर दो बड़े कैमरा रिंग मौजूद हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन कैमरा रिंग्स में लाइट्स भी मौजूद हैं जो नोटिफिकेशन्स आने पर ग्लो करेंगी। कैमरा सेंसर के साइड में एलइडी फ्लैश लगी है।

redmi-turbo-5-india-specifications-confirmed-7540mah-battery-100w-charging

रेडमी टर्बो 5 के रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.5 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल वाला Sony IMX882 मेन सेंसर दिया गया है जो OIS और EIS फीचर से लैस है। इसके साथ ही एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रेडमी का 5जी फोन 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

डिस्प्ले

Redmi Turbo 5 5G फोन का स्क्रीन साइज अभी कंपनी की ओर बताया नहीं गया है लेकिन चर्चा है कि इस स्मार्टफोन में 2756 x 1268 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच स्क्रीन दी जाएगी। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन AMOLED पैनल पर बनी होगी है। ब्रांड ने खुलासा कर दिया गया है कि इस फोन में 1.5K रेजोल्यूशन के साथ ही 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा।

रेडमी ने इसे Fluid display का नाम दिया है। कंपनी के अनुसार स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए फोन में Gorilla Glass 7i की लेयर दी गई है। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले 3D ultrasonic फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। वहीं मोबाइल में Wet Hand Touch 2.0 जैसे एडवांस फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। बताते चलें कि यह रेडमी 5जी फोन IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ लाया जा रहा है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करेगी।

Redmi Turbo 5 प्राइस

स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए यह तो साफ हो गया है कि रेडमी टर्बो 5 प्रीमियम सेगमेंट का फोन बनकर आ रहा है। हमारा अंदाजा है कि भारतीय बाजार में इस स्मार्टफोन को 40 हजार से 45 हजार रुपये की रेंज में लाया जा रहा है। Redmi Turbo 5 की शुरुआती कीमत 42,999 रुपये के करीब रखी जा सकती है और डिस्काउंट ऑफर्स के बाद इस फोन का रेट 38,999 रुपये के करीब पड़ सकता है।

परफॉर्मेंस के मामले में Redmi Turbo 5 की टक्कर मार्केट में मौजूद OnePlus 15R और iQOO 15R जैसे स्मार्टफोंस से हो सकती है। वहीं कीमत के लिहाज से इसी प्राइस बजट में हाल ही में भारत में लॉन्च हुए Motorola Edge 70 Pro+ सहित realme 16 Pro+ और vivo V70 जैसे मोबाइल्स से भी रेडमी टर्बो 5 को चुनौती मिल सकती है।

स्पेसिफिकेशन्स सोर्स

The post Redmi Turbo 5 प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स, लॉन्च से पहले ही देखें फोन ओवरव्यू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-turbo-5-price-in-india-and-specifications-details-phone-overview-in-hindi/feed/ 0
इस सप्ताह लॉन्च होंगे ये नए स्मार्टफोन, मिलेंगे कम कीमत में 8000mAh battery वाले फोन https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-launch-this-week-in-india-infinix-smart-20-realme-p4r-and-pova-8/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-launch-this-week-in-india-infinix-smart-20-realme-p4r-and-pova-8/#respond Sun, 07 Jun 2026 11:40:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197746 जून का दूसरा सप्ताह शुरू हो गया है और इस हफ्ते इंडियन मोबाइल यूजर्स को बड़ी बैटरी वाले नए स्मार्टफोन मिलने वाले है। इस सप्ताह 8000mAh battery वाले दो नए मोबाइल आ रहे हैं जिनके नाम realme P4R और POVA 8 है। ये दोनों ही 5G फोन हैं। वहीं लो बजट सेग्मेंट में नया 4G […]

The post इस सप्ताह लॉन्च होंगे ये नए स्मार्टफोन, मिलेंगे कम कीमत में 8000mAh battery वाले फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जून का दूसरा सप्ताह शुरू हो गया है और इस हफ्ते इंडियन मोबाइल यूजर्स को बड़ी बैटरी वाले नए स्मार्टफोन मिलने वाले है। इस सप्ताह 8000mAh battery वाले दो नए मोबाइल आ रहे हैं जिनके नाम realme P4R और POVA 8 है। ये दोनों ही 5G फोन हैं। वहीं लो बजट सेग्मेंट में नया 4G Smartphone Infinix Smart 20 लॉन्च हो रहा है जिसकी कीमत 12 हजार से कम रखी जा सकती है। 8 जून से 14 जून के बीच इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Infinix Smart 20

लॉन्च डेट – 8 जून

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 स्मार्टफोन 8 जून को इंडिया मेें लॉन्च होगा जिसकी लुक काफी हद तक iPhone 17 Pro Max जैसी होगी। MediaTek Helio G81 Ultimate चिपसेट पर लाया जा रहा है जो 48 महीने के फ्लुएंसी एक्सपीरियंस के साथ पेश होगा। भारतीय बाजार में यह फोन 4जीबी रैम पर लॉन्च होगा जिसमें Memory Fusion तकनीक भी मिलेगी। फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 8GB RAM की ताकत दी जा सकेगी।

Infinix Smart 20 को 6.78-इंच स्क्रीन पर लाया जा रहा है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 700nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस सस्ते स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा। मोबाइल को IP64 रेटिंग प्रोटेक्शन प्राप्त है जो इसे वॉटर प्रोटेक्शन देगी। यह सस्ता स्मार्टफोन Ultra Link टेक्नोलॉजी और Folax AI जैसे फीचर्स से लैस होगा।

realme P4R 5G

लॉन्च डेट – 10 जून

यह रियलमी का बड़ी बैटरी वाला फोन 10 जून को भारत में लॉन्च होगा। इसमें तगड़ी 8000mAh Battery दी गई है जो कंपनी के अनुसार फुल चार्ज के बाद 3 दिन तक चल सकती है। यह रियलमी 5जी फोन 7 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाया जा रहा है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। ग्राहकों को इसमें AI Power Management और Bypass Charging जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलेंगे।

फोटोग्राफी के लिए यह रियलमी का अपकमिंग 5जी फोन 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ लॉन्च किया जा रहा है जिसके साथ एआई लेंस भी दिया गया है। फोन में 1200निट्स ब्राइटनेस वाली पंच-होल स्क्रीन दी गई है। कंपनी पहले ही बता चुकी है कि यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में Titanium Glare, Silver Glare और Lavender Glare कलर ऑप्शंस में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

POVA 8

लॉन्च डेट – 11 जून

पोवा 8 भी बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन बनकर आ रहा है जो 11 जून को इंडिया में लॉन्च होगा। इस मोबाइल में 8000mAh battery दी गई है जो Ultra Charge तकनीक से लैस होकर आएगी। स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन चर्चा है कि Pova 8 5G को MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट के साथ भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।

tecno-pova-8-india-launch-date-design-8000mah-battery-confirmed

लीक्स के मुताबिक इंडिया में यह स्मार्टफोन 8GB RAM + 256GB Storage वाले टॉप वेरिएंट पर लॉन्च हो सकता है। यह 5जी फोन 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.76-इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मिल सकता है। वहीं फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

The post इस सप्ताह लॉन्च होंगे ये नए स्मार्टफोन, मिलेंगे कम कीमत में 8000mAh battery वाले फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-launch-this-week-in-india-infinix-smart-20-realme-p4r-and-pova-8/feed/ 0
इस सप्ताह ये नए स्मार्टफोन होंगे इंडिया में लॉन्च, हर प्राइस सेग्मेंट में आएंगे नए मोबाइल https://www.91mobiles.com/hindi/new-phone-launch-in-india-this-week-xiaomi-17t-motorola-edge-70-pro-plus-and-lava-bold-n2-5g/ https://www.91mobiles.com/hindi/new-phone-launch-in-india-this-week-xiaomi-17t-motorola-edge-70-pro-plus-and-lava-bold-n2-5g/#respond Sun, 31 May 2026 06:04:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197371 इंडियन मोबाइल यूजर्स के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है। इस वीक इंडिया में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस की गिनती तो ज्यादा नहीं है लेकिन ग्राहकों को तकरीबन हर बजट के नए फोन मिलने वाले हैं। 15 हजार से कम का 5जी फोन Lava Bold N2 आ रहा है। ​30-40 हजार की रेंज में […]

The post इस सप्ताह ये नए स्मार्टफोन होंगे इंडिया में लॉन्च, हर प्राइस सेग्मेंट में आएंगे नए मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन मोबाइल यूजर्स के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है। इस वीक इंडिया में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस की गिनती तो ज्यादा नहीं है लेकिन ग्राहकों को तकरीबन हर बजट के नए फोन मिलने वाले हैं। 15 हजार से कम का 5जी फोन Lava Bold N2 आ रहा है। ​30-40 हजार की रेंज में मिड बजट स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ मिलेगा। वहीं प्रीमियत सेग्मेंट में 60 हजार तक का मोबाइल Xiaomi 17T लॉन्च हो रहा है। इस सप्ताह 1 जून से 7 जून के बीच इंडिया में लॉन्च होने वाले फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Lava Bold N2 5G

लॉन्च डेट – 3 जून

इंडियन मोबाइल कंपनी इस सप्ताह इंडिया में अपना नया मोबाइल लावा बोल्ड एन2 5जी फोन पेश करने जा रही है जो 3 जून को लॉन्च होगा। यह 15 हजार से कम का 5जी फोन बनकर आएगा जिसमें 4GB RAM मिलेगी। कंपनी बता चुकी है कि Bold N2 5G में ऐड-फ्री और ब्लोट-फ्री क्लीन Android 16 वर्जन दिया जाएगा। अनुमान है कि यह सस्ता 5जी फोन UNISOC T8200 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है।

इस सस्ते 5जी फोन की अधिक डिटेल्स तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि पावर बैकअप के लिए Lava Bold N2 5G मोबाइल में 6000mAh battery दी जा सकती है और इसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है। अपकमिंग लावा 5जी फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च हो सकता है।

Xiaomi 17T

लॉन्च डेट – 4 जून

शाओमी 17टी इंडिया में 4 जून को लॉन्च होगा। पिछले सप्ताह ही इस मोबाइल फोन ने ग्लोबल मार्केट में एंट्री ली है जिसके चलते इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पहले से ही सार्वजनिक हैं। ग्लोबल मार्केट में इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट पर पेश किया गया है और यही प्रोसेसर इंडियन मॉडल में भी मिल सकता है।

xiaomi-17t-17t-pro-launched-globally -7000mah-battery-144hz-display-5x-periscope-camera

फोटोग्राफी के लिए शाओमी 17टी Leica कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें बैक पैनल पर 50MP+50MP+12MP वाला रियर कैमरा सेटअप लगा है और फ्रंट पर 32MP सेल्फी सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह शाओमी फोन 6500mAh Battery सपोर्ट करता है जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है। Xiaomi 17T 5G में 6.59-इंच की 1.5K Crystal स्क्रीन दी गई है।

Motorola Edge 70 Pro+

लॉन्च डेट – 4 जून

मोटोरोला ऐज 70 प्रो प्लस 5जी फोन 4 जून को इंडिया में लॉन्च होगा। फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स कंपनी द्वारा रिवील की जा चुकी है और अब बस प्राइस अनाउंस होने का इंतजार है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया गया और जो इंडिया में 12GB LPDDR5X RAM पर बिकेगा। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200निट्स पीक ब्राइटनेस वाली 6.8 इंच AMOLED स्क्रीन दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग 5जी फोन में Sony LYT710 सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा जिसमें टेलीफोटो लेंस भी शामिल है। वहीं फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है।। पावर बैकअप के लिए Edge 70 Pro+ 5G फोन को 6500mAh बैटरी से लैस किया गया है जिसके साथ 90W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है।

Redmi Turbo 5

रिवील डेट – 2 जून

रेडमी टर्बो 5 इंडिया लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है लेकिन कंपनी 2 जून को स्मार्टफोन अनविल कर सकती है। यानी मोबाइल की लुक, डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी जा सकती है। वहीं प्राइस और सेल डिटेल बाद अनाउंस की जा सकती है।

यह मोबाइल चीन में Mediatek Dimensity 8500 Ultra पर लॉन्च हो चुका है। इसमें 7560mAh battery के साथ 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह रेडमी 5जी फोन 6.59-इंच की फुलएचडी+ AMOLED स्क्रीन पर लाया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

Huawei Nova 16 Series

लॉन्च डेट – 1 जून (चीन)

इस सप्ताह चाइना में हुआवई की नोवा 16 सीरीज पेश होने जा रही है। इस सीरीज में Huawei Nova 16, Nova 16 Pro और Nova 16 Pro Max को लॉन्च किया जा सकता है। अगर लीक के आधार पर बात करें तो सीरीज के सबसे बड़े मॉडल को 200MP कैमरा पर लॉन्च किया जा सकता है। इसमें बड़ा 1/1.28-इंच सेंसर मिल सकता है। इसके साथ Periscope Telephoto Lens और Multispectral Sensor भी मिलने की उम्मीद है।

huawei-nova-16-series-china-launch-date-nova-16-pro-design-color-options

Huawei Nova 16 Pro Max को चाइना में 6.84 इंच का 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह LTPO OLED पैनल पर बनी स्क्रीन बताई जा रही है जिसपर हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसे 7000mAh बैटरी से लैस कर मार्केट में उतारा जा सकता है। लीक के अनुसार नोवा 16 प्रो मैक्स 5जी फोन हुआवई के ही Kirin 9000 सीरीज चिपसेट पर लॉन्च होगा।

The post इस सप्ताह ये नए स्मार्टफोन होंगे इंडिया में लॉन्च, हर प्राइस सेग्मेंट में आएंगे नए मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/new-phone-launch-in-india-this-week-xiaomi-17t-motorola-edge-70-pro-plus-and-lava-bold-n2-5g/feed/ 0
जून में लॉन्च होने वाले फोन: देखें इंडिया में कौन से नए स्मार्टफोन होंगे इस महीने पेश https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-launch-in-india-in-june-smartphone-list/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-launch-in-india-in-june-smartphone-list/#respond Sat, 30 May 2026 10:31:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197366 जून का महीना शुरू हो गया है और साथ ही पूरे देश को गर्मी ने अपनी चपेट में ले लिया है। इस महीने भारतीय मोबाइल भी नए लॉन्च के साथ गर्म रहने वाला है। इस महीने Xiaomi, Redmi, Motorola, OPPO, vivo, realme, Samsung और LAVA सहित Pova ब्रांड के नए स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में कदम […]

The post जून में लॉन्च होने वाले फोन: देखें इंडिया में कौन से नए स्मार्टफोन होंगे इस महीने पेश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जून का महीना शुरू हो गया है और साथ ही पूरे देश को गर्मी ने अपनी चपेट में ले लिया है। इस महीने भारतीय मोबाइल भी नए लॉन्च के साथ गर्म रहने वाला है। इस महीने Xiaomi, Redmi, Motorola, OPPO, vivo, realme, Samsung और LAVA सहित Pova ब्रांड के नए स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में कदम रखने जा रहे हैं। इंडिया में जून में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की लिस्ट और डिटेल्स आप आगे देख सकते हैं।

Lava Bold N2 5G

लावा बोल्ड एन2 5जी फोन 3 जून को इंडिया में लॉन्च होगा। यह 15 हजार से कम का 5जी फोन बनकर आएगा जिसमें 4GB RAM मिलेगी। कंपनी बता चुकी है कि Bold N2 5G में ऐड-फ्री और ब्लोट-फ्री क्लीन Android 16 वर्जन दिया जाएगा। अनुमान है कि यह सस्ता 5जी फोन UNISOC T8200 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 6000mAh battery दी जा सकती है और इसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है। अपकमिंग लावा 5जी फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च हो सकता है।

Motorola Edge 70 Pro+

मोटोरोला ऐज 70 प्रो प्लस 5जी फोन 4 जून को इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी की ओर से बताया जा चुका है कि इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया जाएगा और भारतीय बाजार में इसे 12GB LPDDR5X RAM पर लाया जाएगा। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200निट्स पीक ब्राइटनेस वाली 6.8 इंच AMOLED स्क्रीन दी गई है। वहीं फोटोग्राफी के लिए फोन में Sony LYT710 सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जाएगा। वहीं पावर बैकअप के लिए 6500mAh बैटरी, 90W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग मिलेगी।

motorola-edge-70-pro-plus-price-specs-overview-hindi

Xiaomi 17T

शाओमी 17टी इंडिया लॉन्च डेट 4 जून है। यह ग्लोबल मार्केट में पेश हो चुका है लिहाजा फोन की स्पेसिफिकेशन्स पहले से ही सार्वजनिक है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए शाओमी 17टी Leica कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें बैक पैनल पर 50MP+50MP+12MP वाला रियर कैमरा सेटअप लगा है और फ्रंट पर 32MP सेल्फी सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह शाओमी फोन 6500mAh Battery सपोर्ट करता है जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है। Xiaomi 17T 5G में 6.59-इंच की 1.5K Crystal स्क्रीन दी गई है।

xiaomi-17t-series-price-specifications-leaked-before-launch

Redmi Turbo 5

रेडमी टर्बो 5 इसी महीने जून में इंडिया में लॉन्च होगा। यह मोबाइल भी शाओमी 17टी की ही तरह Mediatek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट पर लाया जा सकता है जिसके साथ 3D ice-cooling सिस्टम मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए इस रेडमी 5जी फोन को 7560mAh battery से लैस किया जा सकता है जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग तकनीक मिल सकती है। इसे 6.59-इंच की फुलएचडी+ AMOLED स्क्रीन पर लाया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए Redmi Turbo 5 5G फोन में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

realme P4R 5G

रियलमी ने पी4आर इंडिया लॉन्च अनाउंस कर दिया है। फिलहाल लॉन्च डेट आनी बाकी है लेकिन इस मोबाइल की माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव की जा चुकी है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 6GB RAM मिल सकती है। पावर बैकअप के लिए इस अपकमिंग realme 5G फोन को 7000एमएएच से बड़ी बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं डिस्प्ले की बात करें तो realme P4R 5G फोन में 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड स्क्रीनल देखने को मिल सकता है। यह 5जी फोन 50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा के साथ भारतीय बाजार में एंट्री ले सकता है।

realme-p4r-5g-flipkart-microsite-live-india-launch-soon

Pova 8

पोवा 8 इंडिया लॉन्च कंफर्म हो गया है और रोचक बात यह है कि इस मोबाइल को Tecno के अंदर नहीं बल्कि Pova ब्रांड के तहत लाया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को Nothing Phone से इस्पायर्ड Glyph Lights वाले डिजाइन पर लाया जाएगा। वहीं कैमरा मॉड्यूल में भी एलइडी लाइट्स लगाई जा सकती हैं। लीक्स के अनुसार Pova 8 5G स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। इस 5जी फोन में 8000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.76-इंच की FHD+ डिस्प्ले मिल सकती है और फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy A27 5G

सैमसंग गैलेक्सी ए27 5जी फोन इंडिया में जून महीने में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने इस मोबाइल से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन माना जा रहा है कि यह मोबाइल Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर लाया जाएगा जिसके साथ 8GB RAM मिल सकती है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की कैपेसिटी ​दी जा सकती है जिसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग सैमसंग 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। कंपनी इसे 25 हजार तक की रेंज में ला सकता है।

iQOO Z11 5G

आइकू का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन iQOO Z11 जून महीने में इंडिया में लॉन्च हो सकता है। यह मोबाइल 9020mAh battery के साथ चाइना में पहले ही पेश हो चुका है। चाइना मॉडल की ही बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट दिया गया है। वहीं फोन हीट होने से रोकने के लिए 7K Ice Dome VC liquid कूलिंग सिस्टम दिया गया है। आइकू ज़ेड11 5जी फोन 165Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह आइकू स्मार्टफोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लाया जा सकता है।

OPPO Reno 16

ओपो रेनो 16 चीन में लॉन्च हो गया है जो जून महीने में इंडियन मार्केट में आने की तैयारी भी कर रहा है। यह 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन है जिसमें 3.5x optical व 120x digital zoom वाला 50MP Telephoto लेंस और 50MP Ultra-Wide एंगल लेंस भी लगा है। ओपो रेनो 16 50MP Selfie कैमरा सपोर्ट करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8550 SUPER ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। ओपो रेनो 16 स्मार्टफोन 6.32-इंच की कॉम्पैक्ट 1.5K स्क्रीन सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 6700mAh battery और 80W SuperVOOC चार्जिंग दी गई है। इस ओप्पो 5जी फोन को IP66, IP68, IP69, IP69K रेटिंग प्राप्त है।

vivo T5 Lite 5G

वीवो टी5 लाइट 15 हजार से कम का 5जी फोन बनकर आ रहा है जो इसी महीने जून में इंडिया में लॉन्च होगा। लीक के अनुसार इस वीवो 5जी फोन को MediaTek Dimensity 6300 या फिर Dimensity 6400 चिपसेट पर लाया जा सकता है। यह मोबाइल SGS Five-Star सर्टिफाइड Military-Grade बॉडी पर लाया गया जा सकता है जिसमें IP64 रेटिंग भी मिल सकती है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6500एमएएच बैटरी दी जा सकती है और फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।

⁠Moto G87 5G

Motorola का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन इंडिया आ रहा है। अभी कंपनी ने तो कंफर्म नहीं किया है लेकिन चर्चा है कि मोटो जी87 5जी फोन जून में भारत में लॉन्च हो सकता है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 200 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है। वहीं मोबाइल में 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगा है। ग्लोबल मार्केट में इसे MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट पर लॉन्च किया गया था जिसमें 12GB RAM भी लगी है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5200mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 30वॉट फास्ट चार्जिंग मौजूद है। Motorola G87 5G फोन में 6.78 इंच की 1.5K Extreme AMOLED स्क्रीन लगाई गई है जिसपर 5000निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है।

moto-g87-200mp-camera-design-renders-leak

Redmi 17 5G

रेडमी 17 5जी फोन 18 जून को इंडिया में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने अभी इस मोबाइल से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन चर्चा है कि यह अपकमिंग फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर के साथ भारतीय बाजार में कदम रख सकता है। पावर बैकअप के लिए इसे 7000mAh से भी बड़ी बैटरी पर लाया जा सकता है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। इस फोन को 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली एलसीडी स्क्रीन पर लाया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।

Samsung Galaxy F70 Pro

सैमसंग कंपनी इस महीने जून में अपनी ‘गैलेक्सी एफ सीरीज’ का भी विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन ला सकती है। बीते दिनों अपकमिंग गैलेक्सी एफ70 प्रो को इंडियन सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हो चुका है। Galaxy F70 Pro एक लो बजट 5जी फोन होगा जिसे 15 हजार से 20 हजार की रेंज में लाया जा सकता है। इस मोबाइल में MediaTek Dimensity प्रोसेसर दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए Galaxy F70 Pro में 6000mAh बैटरी दी जा सकती है। यह मोबाइल 120Hz रिफ्रेश रेट ​वाला एलसीडी डिस्प्ले पर लाया जा सकता है।

नोट : जैसे-जैसे कंपनियों द्वारा उपरोक्त स्मार्टफोंस की लॉन्च डेट अनाउंस की जाएगी, इस आर्टिकल को भी अपडेट कर दिया जाएगा। वहीं साथ किसी अन्य नए मोबाइल की जानकारी सामने आने पर उस अपकमिंग फोन को भी इस लिस्ट में शामिल कर दिया जाएगा।

The post जून में लॉन्च होने वाले फोन: देखें इंडिया में कौन से नए स्मार्टफोन होंगे इस महीने पेश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-launch-in-india-in-june-smartphone-list/feed/ 0
Motorola Edge 70 Pro+: लॉन्च से पहले फीचर्स से लेकर कीमत तक जानें सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-70-pro-plus-price-specs-overview-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-70-pro-plus-price-specs-overview-hindi/#respond Fri, 29 May 2026 07:52:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197299 Motorola का आगामी Motorola Edge 70 Pro+ भारत में लॉन्च से पहले चर्चा में बना हुआ है। इसका माइक्रोसाइट कुछ दिन पूर्व Flipkart पर लाइव हुआ है। वहीं, अब कंपनी ने इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया है। जिससे फोन के लगभग सभी फीचर्स, डिजाइन और कलर ऑप्शन सामने आ चुके हैं। […]

The post Motorola Edge 70 Pro+: लॉन्च से पहले फीचर्स से लेकर कीमत तक जानें सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola का आगामी Motorola Edge 70 Pro+ भारत में लॉन्च से पहले चर्चा में बना हुआ है। इसका माइक्रोसाइट कुछ दिन पूर्व Flipkart पर लाइव हुआ है। वहीं, अब कंपनी ने इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया है। जिससे फोन के लगभग सभी फीचर्स, डिजाइन और कलर ऑप्शन सामने आ चुके हैं। आइए, इस पोस्ट में आपको लॉन्च से पहले ही आगामी मोटोरोला फोन की पूरी डिटेल्स देते हैं।

भारत में कब लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Pro+

Motorola का प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। यह प्रीमियम फ्लैगशिप अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। जिसमें हाई-एंड डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, पावरफुल कैमरा और शानदार डिजाइन देखने को मिलेगा।

Motorola Edge 70 Pro+ प्रीमियम डिस्प्ले और डिजाइन

Motorola Edge 70 Pro+ में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। जिसका रिजॉल्यूशन 2772×1272 पिक्सल होगा। इस स्क्रीन पर 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। कंपनी ने इसमें Pantone Validated कलर टेक्नोलॉजी भी दी है, जिससे कलर आउटपुट ज्यादा नैचुरल दिखाई देगा। इसके अलावा Water Touch फीचर और SGS सर्टिफिकेशन भी दिए गए हैं, जो आंखों पर कम असर और स्मूद व्यूइंग अनुभव देगा।

डिजाइन की बात करें तो Motorola Edge 70 Pro Plus फोन काफी प्रीमियम फिनिश के साथ आएगा। इसमें wood-inspired, silk-inspired और twill-inspired रियर पैनल देखने को मिलेंगे। फोन Pantone Stormy Sea, Zinfandel और Chicory Coffee जैसे यूनिक कलर ऑप्शन में सेल किया जाएगा। बड़ी बैटरी के बावजूद इसकी मोटाई सिर्फ 7.19mm से 7.34mm के बीच रहोगी और वजन करीब 190 ग्राम होगा।

Motorola Edge 70 Pro+ परफॉरमेंस डिटेल्स

Motorola Edge 70 Pro+ फोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर मिलेगा। जिसे 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह कॉम्बिनेशन फ्लैगशिप लेवल परफॉरमेंस प्रदान करेगा। जिससे गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI बेस्ड फीचर्स में यह फोन स्मूद अनुभव दे सकता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Motorola Edge 70 Pro+ Android 16 पर काम करेगा। कंपनी इसमें 3 साल के OS अपडेट्स और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने वाली है। लंबे समय तक अपडेट सपोर्ट मिलना इसे फ्यूचर के लिए भी अच्छा विकल्प बना सकता है।

Motorola Edge 70 Pro+ कैमरा डिटेल्स

Motorola Edge 70 Pro+ फोन में ट्रिपल 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका प्राइमरी कैमरा Sony LYTIA 710 सेंसर के साथ आएगा। इसमें OIS सपोर्ट भी मिलेगा। फोन का दूसरा कैमरा अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो फोटोग्राफी सपोर्ट वाला होगा। जबकि तीसरा कैमरा सेंसर पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होगा जो 3.5x ऑप्टिकल जूम और 50x Super Zoom सपोर्ट करेगा।

सेल्फी के लिए Motorola Edge 70 Pro+ में 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा मिलेगा। वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो फोन 4K HDR10+ 60fps तक रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा। जबकि स्लो-मोशन रिकॉर्डिंग 4K 120fps तक जा सकती है। कैमरा फीचर्स को देखते हुए यह फोन कंटेंट क्रिएटर्स और मोबाइल फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए शानदार साबित हो सकता है।

Motorola Edge 70 Pro+ बैटरी और चार्जिंग डिटेल्स

Motorola Edge 70 Pro+ में 6500mAh की बड़ी silicon-carbon बैटरी दी जाएगी। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। फोन 15W वायरलेस चार्जिंग, 10W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट से लैस होकर आएगा। इतनी बड़ी बैटरी और प्रीमियम चार्जिंग फीचर्स इस फोन को लंबे समय तक उपयोग करने वालों के लिए बेहतर बना सकता है।

Motorola Edge 70 Pro+ अन्य फीचर्स की डिटेल्स

Motorola Edge 70 Pro+ फोन में Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C जैसे लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा ThinkShield सिक्योरिटी, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, फेस अनलॉक, Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर्स, IP68/IP69 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी दिया जाएगा। वहीं, स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलेगा।

Motorola Edge 70 Pro+ कीमत (संभावित)

पूर्व में आए Motorola ने Edge 70 Pro को भारत में 38,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। ऐसे में Edge 70 Pro+ की कीमत 45 से 50 हजार रुपये तक हो सकती है। यदि ऐसा होता है, तो यह Edge 70 सीरीज का अब तक का सबसे महंगा स्मार्टफोन बन सकता है।

क्या आपको Motorola Edge 70 Pro+ का इंतजार करना चाहिए?

Motorola Edge 70 Pro+ का मुकाबला OnePlus, iQOO, Xiaomi और Samsung के प्रीमियम स्मार्टफोंस से हो सकता है। हालांकि असल टक्कर लॉन्च के बाद पता चल पाएगी। अगर आप 50,000 रुपये के आसपास स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें प्रीमियम डिजाइन, लंबी बैटरी लाइफ, फ्लैगशिप कैमरा और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलें, तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन यानी 4 जून को फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post Motorola Edge 70 Pro+: लॉन्च से पहले फीचर्स से लेकर कीमत तक जानें सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-70-pro-plus-price-specs-overview-hindi/feed/ 0