News | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 28 Dec 2016 10:35:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 अगले साल इन 5 स्मार्टफोन के साथ दस्तक दे सकता है नोकिया https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-smartphones-to-be-launched-in-mwc-2017-in-hindi/ Wed, 28 Dec 2016 10:28:01 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2126 नोकिया एंडरॉयड स्मार्टफोन्स के जरिये मोबाईल बाजार में दस्तक देने को तैयार है। इसके लिए नोकिया ने एचएमडी ग्लोबल के साथ समझौता किया है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि नोकिया के फोन भारत में भी दस्तक देंगे। हाल में कंपनी के बयान से ऐसा जाहिर हुआ है।

The post अगले साल इन 5 स्मार्टफोन के साथ दस्तक दे सकता है नोकिया first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अब तक यह साफ हो गया कि अगले साल नोकिया के स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। इन फोन से जुड़ी अब तक कई जानकारियां आ चुकी हैं। वहीं खबर है कि कंपनी इस साल फरवरी में आयोजित होने वाले वर्ल्ड मोबाईल कांग्रेस 2017 ईवेंट में एचएमडी ग्लोबल नोकिया ब्रांड के तहत एंडरॉयड फोन का प्रदर्शन कर सकती है। अब तक यह कयास लगाए ही जा रहे थे कि नोकिया के कितने फोन लॉन्च होंगे डिवाइस कैसें होंगे इसी बीच एक लीक ने भी जानकारियां दे दीं।


डिजीटाईम्स
पर छपी खबर के मुताबिक एमडब्ल्यूसी 2017 में नोकिया ब्रांड के पांच एंडरॉयड स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं जो फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के सा​थ साथ अलग अलग बजट की रेंज में लॉन्च होंगे। ये फोन मीड रेंज से शुरू होकर हाईऐंड डिवाईस हो सकते हैं, जो विश्व के विभिन्न मोबाईल बाज़ारों में अलग अलग समय पर सेल के लिए उपलब्ध ​किए जाऐंगे। अब तक इन फोंस से जुड़ी जो भी जानकारियां आई हैं उनके आधार पर हमने यह तैयार किया है।

नोकिया डी1सी
अब तक मिली जानकारी के अनुसार पहला फोन नोकिया डी1सी हो सकता है। यह फोन दो अलग-अलग वेरिएंट्स में लॉन्च हो सकता है। एक वेरिएंट में जहां 5-इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ 2 जीबी रैम और 13-मेगापिक्सल का प्राईमरी स्नैपर होने की बात कही जा रही है। वहीं दूसरे वेरिएंट में 5.5-इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ 3जीबी रैम और 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है। नोकिया डी1सी एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर आधारित हो सकता है।

nokia-d1c-first-1

नोकिया ई1
नोकिया ई1 के बारे में अब तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। कुछ दावों के अनुसार यह फोन नोकिया और एचएमडी ग्लोबल का एक बजट स्मार्टफोन होगा। 20-मेगापिक्सल का रियर तथा 5-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस इस फोन में 5-इंच की डिस्प्ले हो सकता है। फोन में 2जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज देखने को मिल सकती है। यह फोन 2.3 गीगाहट्र्रज़ इंटेल एटॉम प्रोसेसर पर आधारित हो सकता है।

nokia-d1c 91Mobiles

नोकिया पी1
नोकिया पी1 की बात की जाए तो यह फोन भी 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल मैमोरी से लैस हो सकता है। 5.3-इंच की स्क्रीन के साथ नोकिया पी1 में 22-मेगापिक्सल का रियर कैमरा त​था 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। प्राप्त सूचना के अनुसार यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट पर आधारित होगा जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करेगा।

4जीबी रैम और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ कूलपैड कूल1 डुअल

नोकिया स्वान
नोकिया स्वान को लेकर अभी टेक्नो वर्ल्ड में भी गहमागहमी बनी हुई है। मोबाईल बाजार में अफवाह है कि यह फोन एंडरॉयड और विंडोज दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। अगर ऐसा होता है तो नोकिया और एचएमडी ग्लोबल का यह फोन मोबाईल फोन के ​इतिहास में एक नई तकनीक होगी। सिर्फ इतना ही नहीं इसमें डुअल एलईडी फ्लैश से लैस 42-मेगापिक्सल का रियर कैमरा होने की बात भी कही जा रही है। 5.3-इंच की डिस्प्ले के साथ इस फोन में 4जीबी रैम और 128जीबी ही इंटरनल मैमोरी हो सकती है।

mystery-nokia

नोकिया सी9
मेटल फ्रेम बॉडी के इस फोन को भी कंपनी की ओर से जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। नोकिया सी9 स्टोरेज के लिहाज से तीन वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसमें 5-इंच की डिस्प्ले के साथ 21-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 4 जीबी रैम के साथ यह फोन 32 जीबी,64 जीबी और 128 जीबी के वेरिएंट में उपलब्ध होगा। नोकिया सी9 64 बीट क्वॉड-कोर स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट पर रन करेगा।

**गौरतबल है कि सारी जानकारी लीक के आधार पर दी गई है। ऐसे में नोकिया के फोन लॉन्च हों तो उनमें अंतर देखे जा सकते हैं।

The post अगले साल इन 5 स्मार्टफोन के साथ दस्तक दे सकता है नोकिया first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
ये हैं 2016 के इंटरनेट के 5 सबसे खतरनाक इंसान https://www.91mobiles.com/hindi/5-most-dangerous-personality-of-worlds-in-2016-in-hindi/ Mon, 26 Dec 2016 10:37:07 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2914 प्रमुख तकनीकी वेबसाइट वायरर्ड ने वर्ष 2016 में इंटरनेट के सबसे खतरनाक हस्तियों की सूची तैयार की है

The post ये हैं 2016 के इंटरनेट के 5 सबसे खतरनाक इंसान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंटरनेट की दुनिया भी अजीब है, पलभर में किसी को मशहूर कर उसके लाखों चाहने वाले खड़े कर देती है तो क्षणभर में किसी को कुख्यात कर दुनिया का सबसे बड़ा विलेन बना देती है। साल 2016 भी विश्वभर के कई ऐतिहासिक क्षणों का साक्षी बना जिन्होंने पूरी दुनिया को चौंकाया। बीते साल की 5 ऐसी हस्तियों को इंटरनेट पर माना गया कि उन्होंने अपने फैसलों या कार्यों से बड़ी से बड़ी सत्ता का तख्टा पलट कर दिया और इंटरनेट की दुनिया उन्हें खतरनाक मानने लगी।

20 रुपये में डाउनलोड कर सकते हैं पूरी फिल्म, जानें कैसे

इंटरनेट पर खतरनाक लोगों की इस लिस्ट को हमने नहीं तैयार किया बल्कि ​प्रमुख तकनीकी वेबसाइट वायरर्ड द्वारा बनाया गया है। साइट ने वर्ष 2016 में इंटरनेट के सबसे खतरनाक हस्तियों की सूची तैयार की है, जो इस प्रकार है:

1. व्लादिमीर पुतिन
yop-5-putin 91 mobiles
दुनिया के दंबग माने जाने वाले रूसी राष्ट्रपति इस लिस्ट में पहले नंबर हैं। माना गया है कि अमेरिकी मतदान के दौरान इन्होंने रूसी हैंकर्स के जरिये सोशल मीडिया पर बड़ी हेरफेर की थी।

2. डॉनल्ड ट्रंप
yop-5-trump 91 mobiles
अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बने डॉनल्ड ट्रंप ने इस सूची में दूसरा नंबर हासिल किया है। ट्रंप पर आरोप लगे थे कि उन्होंने अमेरिका में राष्ट्रपति की दौड़ में दो साल तक ख़बरों तथा सिद्धांतों को तोड़.मरोड़कर पेश कर वहां की जनता को गुमराह किया।

3. स्टीव बेनन
yop-5-steave 91 mobiles
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के मुख्य रणनीतिकार स्टीव बेनन को वाइअर्ड ने तीसरे नंबर पर रखा है। स्टीव के जातिवादी, यहुदी विरोधी तथा महिला विरोधी विचारों के चलते उन्हें एशियाई देशों में पसंद नहीं किया जाता है।

4. जेम्स कॉमे
james-fbi-portrai 91 mobiles
एफबीई अध्यक्ष जेम्स कॉमे लिस्ट में चौथे नंबर पर है। अमेरिका में राष्ट्र​पति पद की दावेदार रहे हिलेरी क्लिंटन के मेल सर्वर हैक करने जैसे कारनामों की वजह से इन्हें इस सूची में स्थान ​दिलाते हैं।

5. मिलो यिआनपोलोस
yop-5-mill 91 mobiles
​फ्रिडम आॅफ स्पीच के नाम पर लोगों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने तथा स्त्रियों के प्रति हीन भाव रखने वाले ब्रिटिश पत्रकार मिलो यिआनपोलोस भी वायरर्ड की लिस्ट में शामिल हैं। इन्हें यौन दुर्व्यवहार तथा अनैतिक बयानों के चलते ट्वीटर से भी ब्लॉक किया जा चुका है।

The post ये हैं 2016 के इंटरनेट के 5 सबसे खतरनाक इंसान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
भारत बनेगा विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मोबाईल बाज़ार, जानें इस बार किसे छोड़ेगा पीछे https://www.91mobiles.com/hindi/smartphone-companies-in-india-will-quit-indian-mobile-market-in-2017-in-hindi/ Fri, 23 Dec 2016 10:45:47 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2870 भारत में उपभोग होने वाले स्मार्टफोन्स में करीब 86 प्रतिशत का हिस्सा 10 से 20 हजार की कीमत वाले फोन्स का है और 2017 में 10 हजार की रेंज के पास वाले फोन्स के यूजर्स भी तेजी से बढ़ेंगे।

The post भारत बनेगा विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मोबाईल बाज़ार, जानें इस बार किसे छोड़ेगा पीछे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

विश्व के सबसे बड़े मोबाईल उपभोक्ता बाज़ार में से एक भारत में आज 250 मिलियन से ज़्यादा स्मार्टफोन यूजर्स हैं जो नए साल की शुरूवात तक 280 मिलियन का आकंड़ा पार कर जाऐंगे। देश में स्मार्टफोन यूजर्स की तेजी से बढ़ती गिनती जल्द ही अमेरिका को पीछे छोड़ भारत को दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन मार्केट बना देगी। इन रोचक आकंड़ों के साथ ही काउंटरप्वाइंट रिसर्च ने एक हैरान करने वाली ख़बर यह भी दी है कि अगले साल तक कुछ नई मोबाईल निर्माता कंपनियां भारत में अपने प्रोडक्टस बंद कर सकती है।

काउंटरप्वाइंट रिसर्च की एक ताजा रिसर्च में यह कहा गया है​ कि वर्ष 2017 में एक ओर जहां कई नई कंपनियां भारत में अपना हाथ आजमाने यहां के बाज़ार में कदम रखेंगी वहीं उससे ज़्यादा कंपनियां जो फिलहाल भारतीयों के लिए स्मार्टफोन्स का निर्माण और आयात निर्यात कर रही हैं, देश की मोबाईल मार्केट को अलविदा कह देगी।

mobile-phones 91Mobiles

रिसर्च पर गौर ​करें तो भारतीय बाज़ार को छोड़ कर जाने की कोई एक वजह नहीं हैं। 250 मिलियन से ज़्यादा स्मार्टफोन यूजर्स के बीच मोबाईल कंपनियों में इस वक्त गला-काट प्रतियोगिता चल रही है, और इसी वजह से कंपनियों को अपने प्राईज कम रखने पड़ रहे हैं। हालात ऐसे पनप चुके हैं कि फोन के निर्माण और​ ब्रिकी में लगने वाली लागत फोन के रेवन्यू से ज़्यादा पड़ रही है।

गैलेक्सी नोट 7 की खबर से फ्लाईट में मची अफरातफरी

91मोबाइल्स ने कुछ दिन पहले ही यह खबर प्रकाशित की थी कि चीनी स्मार्टफोन निर्माता लेईको ने भारत में अपनी कंपनी के तकरीबन एक हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है तथा साथ ही कंपनी भारतीय रिटेल शॉप्स स् से भी अपनी सेल बंद कर रही है। ऐसे में काउंटरप्वाइंट की यह रिपोर्ट कई मायनों में भारतीय मोबाईल उद्योग के लिए चिंताजनक है।

smartphone-calling- 91Mobiles

रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में उपभोग होने वाले स्मार्टफोन्स में करीब 86 प्रतिशत का हिस्सा 10 से 20 हजार की कीमत वाले फोन्स का है और 2017 में 10 हजार की रेंज के पास वाले फोन्स के यूजर्स भी तेजी से बढ़ेंगे।

स्नैपडील देगा 2,000 रुपये तक का कैश

इसके साथ ही इस बात को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि देश में नोटबंदी के बाद मोबाईल-टेक वर्ल्ड पर भी बुरा असर पड़ा है और लोगों में करंसी की कमी के चलते भारतीय मोबाईल बाज़ार में निवेशकों को वांछ​नीय परिणाम नहीं मिल पा रहे हैं।

The post भारत बनेगा विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मोबाईल बाज़ार, जानें इस बार किसे छोड़ेगा पीछे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
मी क्रिसमस ऑफर में मिल रही है हजारों की छूट https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomis-mi-christmas-offers-giving-devices-on-heavy-discounts-in-hindi/ Tue, 20 Dec 2016 13:48:35 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2722 शाओमी द्वारा मी क्रिसमस ऑफर का आयोजन किया जा रहा है जो 19 दिसंबर शुरू हो चुकी है त​था 21 दिसंबर तक चलेगी। इस आॅफर सेल के तहत कंपनी अपने कई प्रोडक्ट्स पर छूट दे रही है।

The post मी क्रिसमस ऑफर में मिल रही है हजारों की छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

क्रिसमस और नए साल के रंग में विश्व के सभी शहर रंगने लगे है। हर कोई इस खास मौके को अपने अंदाज़ में सेलिब्रेट करने को तैयार है। ऐसे में लोगों के सेलिब्रेशन को और अधिक रंगीन बनाते हुए शाओमी भी अपने फैन्स के लिए खास आॅफर लेकर आया है। शाओमी की ओर से एक स्पेशल सेल शुरू की जा रही है जहां शाओमी के फोन समेत अन्य डिवाईसेज़ पर भारी छूट दी जा रही है।

शाओमी द्वारा मी क्रिसमस ऑफर का आयोजन किया जा रहा है जो 19 दिसंबर शुरू हो चुकी है त​था 21 दिसंबर तक चलेगी। इस आॅफर सेल के तहत कंपनी अपने कई प्रोडक्ट्स पर छूट दे रही है। ऑफर के तहत शाओमी मी 5 को 3,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। मी क्रिसमस ऑफर एक्सक्लूसिव तौर पर कंपनी के ऑनलाइन स्टोर Mi.com/in पर उपलब्ध है।

5,000 रुपये के बजट में 5 बेहतरीन 4जी एलटीई फोन

आॅफर के तहत कंपनी 10 लाख लकी मी ग्राहकों कों एक साल के हंगामा म्यूज़िक सब्सक्रिप्शन तथा तीन महीने के लिए हंगामा प्ले मेंबरशिप मुफ्त में दे रही है। यह मेंबरशिप रेडमी 3एस, रेडमी 3एस प्राइम, रेडमी नोट 3, मी मैक्स और मी 5 शामिल पर उपलब्ध है।

xiaomi_offer-1

इसके अलावा शाओमी के अन्य प्रोडक्ट्स भी डिस्काउंटिड मूल्य पर इस सेल में उपलब्ध है। ​इसके तहत 20,000 एमएएच मी पावर बैंक 600 रुपये की छूट के साथ 1,899 रुपये में मिल रहा है तथा 10,000 एमएएच वाला मी पावर बैंक 300 रुपये की छूट के साथ 999 रुपये में उपलब्ध है।

मी इन-ईयर हेडफोन प्रो गोल्ड जहां 200 रुपये की छूट के साथ 1,599 रुपये में उपलब्ध है वहीं शाओमी रेडमी 3एस फ्लिप ब्लू 199 रुपये तथा रेडमी नोट3 फ्लिप केस व्हाइट मात्र 99 रुपये में कंपनी की वेब पर मौजूद है।

पोस्टपेड उपभोक्ताओं के लिए एयरटेल ने लॉन्च किया फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान

इसके अलावा शाओमी अपने पुराने मी बैंड को 1,200 रुपये की छूट के साथ 799 रुपये, मी यूएसबी फैन 100 रुपये की छूट के साथ 149 रुपये तथा मी एलईडी लाइट 50 रुपये की छूट के साथ 199 रुपये में अपने ग्राहकों को उपलब्ध करा रही है।

The post मी क्रिसमस ऑफर में मिल रही है हजारों की छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें डिजिटल पेमेंट से कैसे पाएं 1 करोड़ का इनाम https://www.91mobiles.com/hindi/lucky-grahak-yojana-will-give-thousand-on-every-online-transaction-and-e-payment-in-hindi/ Fri, 16 Dec 2016 09:10:29 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2553 केंद्र सरकार द्वारा जानकारी दी गई है कि किसी भी खरीदारी में कैशलेस सेवा का उपयोग करने पर प्रतिदिन 15 हजार लोगों को 1 हजार रुपये तक का ईनाम दिया जाएगा और मेगा पुरस्कार के तहत 1 करोड़ रुपये का इनाम दिया जा सकता है।

The post जानें डिजिटल पेमेंट से कैसे पाएं 1 करोड़ का इनाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई घोषणाएं की गई हैं। हाल में सरकार ने आॅनलाइन टिकट ​बुकिंग में छूट और बीमा, आॅनलाइन एलआईसी लेने पर छूट, कैशलेस माध्यम से पट्रोल लेने पर छूट की जानकारी दी थी लेकिन अब सरकार ने कैशलेस का उपयोग करने वालों को भारी-भरकम ईनाम देने की भी घोषणा की है।

केंद्र सरकार द्वारा जानकारी दी गई है कि किसी भी खरीदारी में कैशलेस सेवा का उपयोग करने पर प्रतिदिन 15 हजार लोगों को 1 हजार रुपये तक का ईनाम दिया जाएगा और मेगा पुरस्कार के तहत 1 करोड़ रुपये का इनाम दिया जा सकता है।

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस पुरस्कार योजना को लकी ग्राहक योजना का नाम दिया गया है जो 25 दिसंबर से शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत 100 दिन तक हर रोज़ देशभर से 15 हजार लोग चुने जाएंगे। जिन्हें एक-एक हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा। इस बाबत नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत का कहना है कि लकी ग्राहक योजना के अंतर्गत 50 रुपये से लेकर 3,000 रुपये तक का लेनदेन करने वाले लोगों को शामिल किया जाएगा तथा इसके साथ ही व्यापारियों के लिए ‘डिजिधन व्यापार योजना’ शुरू कर उन्हें भी 50 हजार रुपये तक की ईनामी राशि दी जाएगी।

क्या है लकी ग्राहक योजना
इस योजना के तहत 25 दिसंबर से 14 अप्रैल 2017 तक 50 रुपये से लेकर 3,000 रुपये तक का लेनदेन करने वाले 15 हजार लोगों को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा हर रोज़ 1000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।

सिर्फ इतना ही नहीं हर सप्ताह सात हजार लकी ग्राहकों को एक लाख रुपये, 10 हजार रुपये तथा पांच हजार के पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

इसके अलावा 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के मौके पर एनपीसीआई द्वारा मेगा पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी जिसमें तीन विजेताओं को एक करोड़, 50 लाख और 25 लाख रुपये की ईनामी राशि दी जाएगी।

किसे मिलेगा ईनाम
इस योजना में रूपे कार्ड, यूनिफाईड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई), यूएसएसडी तथा आधार समर्थित भुगतान प्रणाली (एईपीएस) द्वारा ट्रांजेक्शन करने वाले ग्राहकोंं को विजेताओं की चयनित श्रेणी में शामिल किया जाएगा।

yojna-hindustantimes

किन बातों का रखें ध्यान
ईनामी राशि अपने नाम करने के लिए आपको किसी भी तरह की पेमेंट एईपीएस द्वारा करनी होगी। यह इनाम किसी निजी कंपनी द्वारा दिए गए क्रेडिट व डेबिट कार्ड के ट्रांजेक्शन्स को इस योजना में शामिल नहीं किया गया है। पुरस्कार राशि के लिए कोई भी ग्राहक किसी भी विक्रेता के सा​थ अधिकतम 3,000 रुपये तक का लेनदेन कर सकता है।

कैसे होगा लकी ग्राहकों का चयन
योजना के लिए संचालन एजेंसी राष्ट्रीय भुगतान निगम का निर्माण​ किया गया है। प्रतिदिन जितने वाले ग्राहकों का चयन रैंडम तरीके से सॉफ्टवेयर द्वारा किया जाएगा। कोई भी विजेता अधिकतम तीन बार ही पुरस्कार प्राप्त कर सकता है तथा पुरस्कार की राशि सीधे विजेता ग्राहक आधार कार्ड से जुड़े खाते में भेज दी जाएगी।

The post जानें डिजिटल पेमेंट से कैसे पाएं 1 करोड़ का इनाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) के फीचर्स लीक, 16एमपी फ्रंट कैमरे से होगा लैस https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-a5-2017-leaked-with-images-and-features-in-hindi/ Fri, 16 Dec 2016 06:57:11 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2539 ए5 (2017) में गोरिल्ला ग्लास 4 के साथ 5.2-इंच की 1080पी फुलएचडी डिस्प्ले हो सकती है जिसे 2.5डी की सुपर एमोलेड स्क्रीन पर पेश किया जा सकता है। ऐलु​मिनियम फ्रैम में 3डी बैक ग्लास होने की उम्मीद है।

The post सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) के फीचर्स लीक, 16एमपी फ्रंट कैमरे से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग जल्द ही अपनी ‘ए’ सीरीज़ के आगामी फोन गैलेक्सी ए3, गैलेक्सी ए7 और गैलेक्सी ए5 के नए वेरिएंट मोबाईल वर्ल्ड में उतार सकता है। वैसे तो कंपनी की ओर से इन तीनों फोन्स गैलेक्सी ए3 (2017), गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) को लेकर किसी भी तरह का कोई बयान नहीं दिया गया है लेकिन फिर भी अलग-अलग सूत्रों के हवाले से सैमसंग के इन तीनों फोन को लेकर तरह-तरह के लीक सामने आते रहे हैं। इसी कड़ी में ​​​अब सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) के​ डिस्प्ले के साथ अन्य फीचर्स भी लीक हुए हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही सैमसंग गैलक्सी ए3 (2017) के कुछ रेंडर तथा गैलेक्सी ए7 (2017) का मीडिया इन्वाईट सामने आया था और अब ए5 (2017) के फीचर्स का खुलासा होने से मोबाईल बाजार में सैमसंग चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें कि कुछ सप्ताह पहले ए5 (2017) को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साईट पर एसएम-ए520एक्स और एसएम-ए520के मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था जिसके बाद इस फोन के दो वेरिएंट होने की बात सामने आई थी।

samsung-a5

ताजा लीक के अनुसार ए5 (2017) में गोरिल्ला ग्लास 4 के साथ 5.2-इंच की 1080पी फुलएचडी डिस्प्ले हो सकती है जिसे 2.5डी की सुपर एमोलेड स्क्रीन पर पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही लीक हुई फोटो को देखा जाए तो ए5 (2017) को ऐलु​मिनियम फ्रैम में 3डी बैक ग्लास होने की उम्मीद है तथा साथ ही इसके किनारें भी हल्के कर्व्ड हो सकते हैं। इसलिए कहा जा सकता है कि सैमसंग का यह फोन वाटर रिज़िस्टेंट हो सकता है।

गूगल टॉप 10 सर्च ट्रेंड 2016: जानें किसके सिर सजी ताज और किसकी हुई हार

लीक के अनुसार गैलेक्सी ए5 (2017) में एफ/1.9 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा हो सकता है। इस डिवाईस में 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी देखने को मिल सकती है। स्पेसिफिकेशन्स के मामले में गैलेक्सी ए5 (2017) को आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ एक्सनोस 7880 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। फोन को एंडरॉयड 7.0 नुगट पर भी पेश किया जा सकता है।

samsung-a5-1

इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) में डुअल सिम, फिंगरप्रिंट सेंसर, यूएसबी टाईप-सी जैसे ​फीचर्स भी हो सकते हैं।

The post सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) के फीचर्स लीक, 16एमपी फ्रंट कैमरे से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नए चेहरों के आगे फिकी पड़ी सलमान और सनी लियॉन की चमक https://www.91mobiles.com/hindi/top-10-trending-bollywood-actors-and-actresses-of-2016-in-google-search-in-hindi/ Thu, 15 Dec 2016 08:23:14 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2487 गूगल इंडिया की ओर 2016 में इंटरनेट पर सबसे ज़्यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रेटिज़ की लिस्ट सामने आ गई है, जिसमें इस बार इंडस्ट्री के बड़े नामों से ज्यादा न्यूकमर्स और स्टारकिड ने अपना जलवा बिखेरा है।

The post नए चेहरों के आगे फिकी पड़ी सलमान और सनी लियॉन की चमक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

किसी फिल्म में सिर्फ सलमान का नाम लग जाए तो वो फिल्म हिट हो जाती है। सलमान खान की कोई फिल्म रिलीज हो जाए तो लोग पहले ही जान जाते हैं कि यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म होगी। यह जलवा है भाई जान का। पंरतु लगता है कि अब सलमान की चमक धुमिल हो गई है। क्योंकि गूगल द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट में सलमान खान नए चेहरों के आगे पिछड़ गए हैं।

हाल में गूगल ने 2016 के गूगल पर सर्च ट्रेंड पर अपनी रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में सलमान खान पांचवें नंबर पर हैं। जबकि इससे पहले भाई जान एक नंबर से हिलते नहीं थे। गूगल इंडिया की ओर 2016 में इंटरनेट पर सबसे ज़्यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रेटिज़ की लिस्ट सामने आ गई है, जिसमें इस बार इंडस्ट्री के बड़े नामों से ज्यादा न्यूकमर्स और स्टारकिड ने अपना जलवा बिखेरा है।

actors

इंडिया की टॉप ट्रेंडिंग बॉलीवुड एक्टर मेल की लिस्ट में टॉप पर जगह पाई है छोटे पर्दे निकल बॉलीवुड पर राज करने वाले सुशांत सिंह राजपूत जिनकी फिल्म धोनी-दी अनटोल्ड स्टोरी काफी सफल रही। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सत्तर की उम्र में चौथी शादी करने वाले कबीर बेदी हैं जो हाल में मोहनजोदाड़ो में ने​गेटिव किरदार में नजर आए हैं।

​फिल्म मिर्जया से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर इस लिस्ट में जहां तीसरे स्थान है। वहीं रिश्तें में तो सलमान के जीजा लगने वाले दिल्ली के फुकरे पुलकित सम्राट लिस्ट में चौथे स्थान पर काबिज हुए। बॉलीवुड सुल्तान दंबग खान को इस बार पांचवें नंबर से ही संतोष करना पड़ रहा है। वहीं इस लिस्ट में अरशद वारसी और सूरज पांचोली जैसे नाम भी शामिल हैं।

जानें कैसे खेलें वर्चुअल रियालिटी गेम ‘पोकेमॉन गो’

बॉलीवुड के पेशवा बाजीराव रणवीर सिंह को टॉप ट्रेंडिंग एक्टर मेल की लिस्ट में नौवें स्थान से संतुष्ट होना पड़ा है तथा रामन राघव 2.0 के इंस्पेक्टर राघव सिंह ने इस​ लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराते हुए दसवां पायदान हासिल किया है।

गूगल इंडिया
के टॉप ट्रेंडिंग बॉलीवुड एक्टर फिमेल की सर्च लिस्ट ने तो इस बार और चौंकाया। पिछले कई साल से टॉप पर काबिज रहने वाली सनी लियॉनी का नाम इस लिस्ट से गायब है। सनी लियॉन टॉप 10 में भी नहीं हैं।

actors-1

इस लिस्ट में भी सभी नामी तथा बॉलीवुड की मोस्ट डिमांडिंग हिरोईनों को पीछे छोड़ न्यूकमर्स ने अपनी चमक से चौंकाया है। अपनी मनमोहक मुस्कान के चलते सिर्फ एक ही फिल्म से करोड़ों दिलों को धड़काने वाली दिशा पटानी इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। धोनी-दी अनटोल्ड स्टोरी में वे दिख चुकी हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो दोनों जगह धोनी का ही कब्ज़ा रहा।

इस लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है अपने सेक्सी फिगर और तीखे नैननक्श के लिए पहचाने जाने वाली उर्वशी रौतेला ने। वहीं अन्य नामों में पूजा हेगड़े, बिग बॉस कंटेस्टेंड मंदाना करिमी, वानी कपूर ओर निम्रत कौर जैसे नाम शामिल हैं।

याहू का खुलासा: 100 करोड़ याहू अकाउंट हुए थे है

हां एक इस लिस्ट में एक बात खास थी कि मूवी के मामले में भाई जान अब भी अव्वल थे।
टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों की बात की जाए तो सुल्तान को पहला स्थान मिला है वहीं साउथ इंडस्ट्री के थलाईवा रजनीकांत की कबाली ने दूसरें स्थान पर कब्जा किया है। अपने बोल्ड डायलॉग्स तथा कान्सेप्ट के लिए रिलीज़ से पहले सेंसर बोर्ड में फंसी उड़ता पंजाब इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रही। इस लिस्ट में एयरलिफ्ट, ऐ दिल है मुश्किल और सनम रे जैसे नाम शामिल हैं।

The post नए चेहरों के आगे फिकी पड़ी सलमान और सनी लियॉन की चमक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जियो के टक्कर देने के लिए अब एयरसेल लाया है अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान https://www.91mobiles.com/hindi/aircel-launches-new-cheaper-plans-in-india-in-hindi/ Wed, 14 Dec 2016 13:00:30 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2468 सस्ते प्लान लाकर कस्टमर्स को लुभाने की होड़ में एयरसेल की ओर से 14 रुपये और 249 रुपये के दो नए प्लान लॉन्च किए गए हैं। जिनके तहत एयरसेल यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल्स दी जा रही हैं।

The post जियो के टक्कर देने के लिए अब एयरसेल लाया है अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अब कोई मानें या ना मानें लेकिन यह सच ही है कि रिलायंस जियो ने अपनी लॉन्चिंग के साथ ही देश में इंटरनेट की शक्ल ही बदल दी है। जियो के वेलकम आॅफर और हैप्पी न्यू ईयर आॅफर के बाद तमाम टेलीकॉम कंपनियों में कस्टमर्स को लुभाने की होड़ सी मच गई है। हर कोई आकर्षक इंटरनेट और वॉयस पैक के जरिये लोगों को अपनी ओर खींचना चाह रहा है, और अब इस दौड़ में एयरसेल ने भी छलांग लगा दी है।

सस्ते प्लान लाकर कस्टमर्स को लुभाने की होड़ में एयरसेल की ओर से 14 रुपये और 249 रुपये के दो नए प्लान लॉन्च किए गए हैं। जिनके तहत एयरसेल यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल्स दी जा रही हैं।

क्या है प्लान

बात करें 14 रुपये वाले प्लान की तो इसमें कंपनी द्वारा यूजर्स को आॅन नेटवर्क तथा आॅफ नेटवर्क अनलिमिटेड फ्री लोकल व एसटीडी कॉल्स दी जा रही है। 14 रुपये वाले इस प्लान की वैलिडिटी एक दिन की रखी गई है।

aircel-unlimited-calls-plans

एयरसेल का दूसरा प्लान 249 रुपये का है। इस पैक में कस्टमर्स को अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी फ्री कॉल्स के साथ ही अनलिमिटेड 2जी डाटा भी दिया जा रहा है।
अपने 3जी और 4जी यूजर्स का पूरा ख्याल रखते हुए कंपनी इसी पैक में उन्हें क्रमश: 500 एमबी और 1.5 जीबी अतिरिक्त डाटा भी दे रही है। इस पैक की वेलिडिटी 28 दिन की है।

एयरसेल के इस कदम पर कंपनी के चीफ मार्केटिंग अधिकारी अनुपम वासुदेव का कहना है कंपनी की ओर से इन अपने ग्राहकों का ध्यान रखते हुए कम कीमत में फ्री कॉलिंग सर्विस दी जा रही हैं।

जानें कैसे खेलें वर्चुअल रियालिटी गेम ‘पोकेमॉन गो’

गौरतलब है कि ग्राहकोंं को लुभाने की इस रेस में एयरसेल इससे पहले भी कुछ प्लान पेश कर चुकी है जिनके तहत यूजर्स को 149 रुपए के एफआरसी में 90 दिनों के लिए एयरसेल टू एयरसेल फ्री कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। तथा इस पैक में ग्राहकों को इतने ही दिनों के लिए प्रति माह 15,000 सेकेंड भी मिलते हैं।

The post जियो के टक्कर देने के लिए अब एयरसेल लाया है अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6.2 इंच की डुअल कर्व्ड-ऐज ​स्क्रीन से लैस होगा सैमसंग गैलेक्सी एस8 https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s8-will-have-dual-edge-display-in-hindi/ Tue, 13 Dec 2016 12:45:37 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2406 सैमसंग गैलेक्सी एस8 में डुअल कर्व्ड-ऐज ​स्क्रीन के साथ ही लॉन्च किया जाएगा। एक वेरिएंट की स्क्रीन का साईज़ जहां 5.7—इंच बताया गया है। वहीं दूसरे वेरिएंट में 6.2—इंच की डिस्प्ले दी गई है। गैलेक्सी एस8 बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ 90:1 स्क्रीन टू बॉडी रेशियो का होगा।

The post 6.2 इंच की डुअल कर्व्ड-ऐज ​स्क्रीन से लैस होगा सैमसंग गैलेक्सी एस8 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग गैलेक्सी एस सीरीज़ के आगामी फोन एस8 को लेकर चर्चाओं का बाजार शुरू से ही गर्म है। गैलेक्सी एस8 के डिजाईन को लेकर अब तक जहां यह कहा जा रहा था कि एस7 की तरह यह भी फ्लैट तथा कर्व्ड डिस्प्ले के साथ दो वेरिएंट में लॉन्च होगा। वहीं अब ताजा लीक में यह बात सामने आई है कि यह फोन फ्लैट डिस्प्ले में न होकर सिर्फ कर्व्ड-ऐज डिजाईन में ही लॉन्च होगा।

कोरिया हैराल्ड में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी एस8 में डुअल कर्व्ड-ऐज ​स्क्रीन के साथ ही लॉन्च किया जाएगा। पहले हुए लीक को गलत साबित करते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन के दोनों वेरिएंट की स्क्रीन का साईज़ अलग अलग होगा। रिपोर्ट में एक वेरिएंट की स्क्रीन का साईज़ जहां 5.7-इंच बताया गया है। वहीं दूसरे वेरिएंट में 6.2-इंच की डिस्प्ले दी गई है। गैलेक्सी एस8 बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ 90:1 स्क्रीन टू बॉडी रेशियो का होगा।

samsung-galaxy-s8-edge

फ्लैट डिस्प्ले की बजाय कर्व्ड-ऐज स्क्रीन के साथ एस8 को लॉन्च करने के सैमसंग के फैसले के लेकर टेक्नों जगत के समीक्षकों की विभिन्न प्रति​क्रियाऐं सामने आ रही है। इनका कहना है कि स्मार्टफोन यूजर्स के बीच डुअल कर्व्ड-ऐज ​को खासा पसंद नहीं किया गया है। क्योकि कई बार फोन को हाथ में पकड़े भर रहने से भी फोन की साईड ऐज स्क्रीन टच हो जाती थी। ऐसे में 5.5-इंच से बड़ी स्क्रीन होने के साथ ऐसी डिस्प्ले में समस्या सामने आ सकती है।

जल्द लॅन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017)

सैमसंग गैलेक्सी एस8 की डिस्प्ले के बारे में बताया जाए तो इसमें क्वॉड एचडी रेज्यूलेशन की ​स्क्रीन होगी जिसमें आरजीबी सुपर एमोलेड पैनल होगा। इसलिए यह कहा जा सकता है कि फोन डिस्प्ले अधिक शार्प तथा हायर पिक्चर क्वालिटी वाली होगी। फोन की स्क्रीन पर अन्य फोन की अपेक्षा मोटी भी बताई जा रही है जो इसे किसी भी तरह की डैमेज से अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करेगी।

The post 6.2 इंच की डुअल कर्व्ड-ऐज ​स्क्रीन से लैस होगा सैमसंग गैलेक्सी एस8 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जल्द लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a7-2017-receives-its-wifi-certification-know-the-features-and-specifications-in-hindi/ Tue, 13 Dec 2016 09:56:20 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2388 गैलेक्सी ए7 (2017) के मीडिया इन्वाईट लीक के ज​रिये सामने आए थे और अब वाई फाई अलाईन्स पर इस डिवाईस को वाई फाई सर्टिफाईड बताया है। डब्ल्यूएफए पर सर्टिफिकेट के साथ फोन का मॉडल नंबर एसएम-ए720एक्स दर्शाया गया है।

The post जल्द लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग अपनी ‘ए’ सीरीज़ के तहत आने वाले नए साल में सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2017), गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) को लॉन्च करने की पूरी तैयारी में है। हालांकि कंपनी की ओर से इनमें से किसी भी फोन को लेकर कोई खुलासा नहीं किया हैं लेकिन एक ताजा लीक में सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) को वाईफाई सर्टिफाईड दिखाया है।

गौरतलब है कि हाल ही में गैलेक्सी ए7 (2017) के मीडिया इन्वाईट लीक के ज​रिये सामने आए थे और अब वाई फाई अलाईन्स पर इस डिवाईस को वाई फाई सर्टिफाईड बताया है। डब्ल्यूएफए पर सर्टिफिकेट के साथ फोन का मॉडल नंबर एसएम-ए720एक्स दर्शाया गया है। आपको बता दें कि पहले सामने आई जान​कारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) के इंटरनेशनल वेरिएंट का मॉडल नंबर एसएम-ए720एफ बताया गया था। इसलिए इस बात की प्रबल उम्मीद है कि वेब पर सर्टिफाईड फोन गैलेक्सी सीरीज का ए7 (2017) ही है।

samsung-galaxy-a7-2017

सैमसंग के इस नये डिवाइस को कुछ दिनों पहले गोल्ड कलर में है दिखाया गया था। जिसमें फोन के फ्रंट पैनल के ऊपर सेल्फी कैमरा के लैंस ​तथा नीचे की ओर होम बटन दिखाए गए थे।

गैलेक्सी ए7 (2017) के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो इसमें 5.5 या 5.7 इंच की 1080 x 1920 रेज्यूलेशन वाली डिस्प्ले हो सकती है। यह एंडरॉयड 6.0.1 पर रन कर सकता है। ए7 (2017) को एक्सनोस 7880 चिपसेट पर पेश किया जा सकत है। फोन में आपको 1.8 गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिल सकता है।

4जीबी रैम और 32मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ माटो एम, जानें फीचर, स्पेसिफिकेशन और कीमत

इसके साथ ही फोन में 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी उपलब्ध होने की उम्मीद है। साथ ही इसमें टाईप-सी यूएसबी पोर्ट भी हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में रियर कैमरा और फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का होगा तथा पावर बैक के लिए इसमें 3,600 एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। गैलेक्सी ए7 2017 को आईपी68 रेटेड बताया गया है अर्थात यह फोन का वॉटर प्रूफ भी हो सकता हैं।

The post जल्द लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>