Nokia 1.4 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 03 Feb 2021 16:54:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 नोकिया का मास्टर स्ट्रोक, लॉन्च किया 4000mAh बैटरी और 3GB रैम वाला सस्ता Nokia 1.4 स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-1-4-budget-smartphone-launched-with-4000mah-battery-price-sale-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-1-4-budget-smartphone-launched-with-4000mah-battery-price-sale-specification/#respond Wed, 03 Feb 2021 16:52:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=53664 इस फोन में 4000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post नोकिया का मास्टर स्ट्रोक, लॉन्च किया 4000mAh बैटरी और 3GB रैम वाला सस्ता Nokia 1.4 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया ने अपने किफायती स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को एक्सपेंड करते हुए एक नया हैंडसेट लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस को Nokia 1.4 के नाम से पेश किया गया, जिसे लेकर काफी समय से लीक व जानकारी सामने आ रही थीं। गूगल एंड्रॉयड गो प्रोग्राम पर बेस्ड यह फोन पिछले साल पेश किए गए Nokia 1.3 के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर लाया गया है। अगर अहम खासियतों की बात करें तो फोन में 4000 एमएएच की बैटरी और 3GB की रैम मिलेगी। आइए आगे आपको इस डिवाइस की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

लुक व डिजाइन

लो बजट कैटगरी में आने के चलते नोकिया 1.4 में वाॅटरड्राॅप नाॅच डिजाइन पर पेश किया गया है। वहीं, हैंडसेट के तीनों किनारे जहां बेजल लैस हैं। वहीं, बॉटम पर थोड़ा मोटो चिन पार्ट देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं फोन के रियर लुक की बात करें तो इसमें सर्कुलर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एक एलईडी फ्लैश लाइट भी है। इस सर्कुलर कैमरा सेटअप के बिल्कुल नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर है।

nokia-1-4

Nokia 1.4 की स्पेसिफिकेशन्स

Nokia 1.4 को कंपनी ने बड़ी 6.51-इंत HD+ LCD डिसप्ले के साथ पेश किया है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 1,600 x 720 पिक्सल और 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो है। इसके अलावा फोन 1.3GHz क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन पर काम करता है। प्रोसेसर के साथ फोन में बेहतर ग्राफिक्स के लिए Adreno 308 GPU है। फोन में तीन मॉडलछ 1GB/16GB, 1GB/32GB, और 3GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसे भी पढ़ें: Nokia ने किया खुलासा, ला रही है अफॉर्डेबल 5G स्मार्टफोन, इंडिया को माना अहम बाजार

फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन को कंपनी ने एंडरॉयड10 (Go Edition) के साथ पेश किया है जो कि Android 11 (Go Edition) अपग्रेडेबल है। कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, Bluetooth 4.2, GPS, और microUSB पोर्ट है।

nokia-1-4

फोटोग्राफी के लिए, Nokia 1.4 में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 8MP का प्राथमिक सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस व एलईडी फ्लैश है। हैंडसेट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5MP कैमरा है। इसे भी पढ़ें: Nokia ला रहा लो बजट वाला नया फ्लिप फोन Nokia 2720, क्या चीनी कंपनियों की करेगा छुट्टी?
साथ ही सुरक्षा के लिए एक रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में पावर बैकअप के लिए स्टैंडर्ड 5W चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000mAh की बैटरी दी गई है। इसका साइज 166.42 × 76.72 × 8.7 मिमी है और इसका वजन 178 ग्राम है।

कीमत

Nokia 1.4 के 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 99 डॉलर (लगभग 7,200 रुपए) है। इसके अलावा कंपनी ने अभी दो अन्य वेरिएंट भी हैं, 1 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत का खुलासा नहीं किया है। फोन के तीन कलर चारकोल, डस्क और Fjord में पेश किया गया है।

The post नोकिया का मास्टर स्ट्रोक, लॉन्च किया 4000mAh बैटरी और 3GB रैम वाला सस्ता Nokia 1.4 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-1-4-budget-smartphone-launched-with-4000mah-battery-price-sale-specification/feed/ 0
Nokia एक-दो नहीं, लेकर आ रहा 3 नए दमदार स्मार्टफोन, Xiaomi-Realme को चुनौती देने की है तैयारी https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-1-4-nokia-6-3-and-nokia-7-3-may-launch-soon-know-all-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-1-4-nokia-6-3-and-nokia-7-3-may-launch-soon-know-all-specification/#respond Mon, 25 Jan 2021 05:59:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=53407 रिपोर्ट के अनुसार Nokia इस साल की पहली तिमाही या दूसरी तिमाही में Nokia 1.4, Nokia 6.3 और Nokia 7.3 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।

The post Nokia एक-दो नहीं, लेकर आ रहा 3 नए दमदार स्मार्टफोन, Xiaomi-Realme को चुनौती देने की है तैयारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global इस साल नए और धांसू स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। पिछले कुछ समय से Nokia 1.4, Nokia 6.3 और Nokia 7.3 को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। वहीं, अब एक नई रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि इन नए Nokia फोन्स को 2021 की पहली तिमाही या फिर दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। नोकिया 6.3 और नोकिया 7.3 को 2020 की तीसरी तिमाही में लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, फोन के लॉन्च प्लान को लेकर लेकर अभी तक कंपनी की ओर से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

इसके अलावा नोकिया 6.3 और नोकिया 7.3 को लेकर रिपोर्ट में बताया गया है कि हो सकता है कि कंपनी नोकिया इन दोनों फोन्स को Nokia 6.4 या Nokia 7.4 नाम से लॉन्च किया जाए। दरअसल, Nokiapoweruser की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि नोकिया 1.4 अब तक मल्टीपल लिस्टिंग में देखा जा चुका है। वहीं, हाल ही में नोकिया 1.4 की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ था। इसे भी पढ़ें: 6GB रैम के साथ आने वाला है Nokia का सस्ता 5G फोन, Xiaomi-Realme की करेगा छुट्टी?

लीक में बताया गया था कि फोन में 6.51 इंच एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले, एक क्वाड कोर प्रोसेसर, 1GB रैम, 16 GB स्टोरेज और ड्यूल-रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन को 100 यूरो (करीब 8,800 रुपये) से कम दाम पर लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यहां क्लिक कर फोन की पूरी लीक स्पेसिफिकेशन्स जान सकते हैं।

Nokia 9 3 PureView 7 3 5G and 6 3 to launch in november

नोकिया 6.3 और नोकिया 7.3 के बारे में भी काफी समय से लीक व जानकारी सामने आ रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन फोन्स को 2021 की पहली तिमाही के आखिर या दूसरी तिमाही की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Nokia 6.3/6.4 के रेंडर्स में सामने आया डिजाइन, लॉन्च से पहले देखें लुक

अगर फीचर्स की बात करें तो कुछ लीक्स में बताया गया था कि नोकिया 6.3 स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर और 24 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिए जाने का पता चला था। नोकिया 7.3 में एक होल-पंच कटआउट के साथ 6.5 इंच फुल एचडी+ डिसप्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर से लैस होगा। वहीं, इस फोन में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी और 24 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा हो सकता है। नोकिया 6.3 और नोकिया 7.3 में क्रमशः 4500mAh और 5000mAh बैटरी दिए जाने की उम्मीद है।

nokia-6-3-new

हमने हाल ही में नोकिया मोबाइल योजना के बारे में बताया था कि 2021 में 5जी सपोर्ट के साथ कंपनी कम से कम चार स्मार्टफोन लाने की योजना बना रही है। फिलहाल 5G कैटगरी में नोकिया ने एक ही फोन को पेश किया है, जिसका नाम Nokia 8.3 5G है। कंपनी के अपकमिंग 5जी फोन की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

The post Nokia एक-दो नहीं, लेकर आ रहा 3 नए दमदार स्मार्टफोन, Xiaomi-Realme को चुनौती देने की है तैयारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-1-4-nokia-6-3-and-nokia-7-3-may-launch-soon-know-all-specification/feed/ 0
लो बजट सेग्मेंट के लिए नोकिया का अगला दांव तैयार, ला रही है बेहद ही सस्ता 4G फोन Nokia 1.4 https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-1-4-specs-leaked-launch-soon-know-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-1-4-specs-leaked-launch-soon-know-price/#respond Thu, 21 Jan 2021 03:36:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=53312 इस फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

The post लो बजट सेग्मेंट के लिए नोकिया का अगला दांव तैयार, ला रही है बेहद ही सस्ता 4G फोन Nokia 1.4 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia ने पिछले साल मार्च महीने में अपने लो बजट सेग्मेंट में Nokia 1.3 स्मार्टफोन लाॅन्च किया था जिसने एंडराॅयड ‘गो’ वर्ज़न के साथ मार्केट में एंट्री ली थी। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इस सस्ते स्मार्टफोन का नेक्स्ट वर्ज़न लाने की तैयारी कर रही है जिसे Nokia 1.4 नाम के साथ लाॅन्च किया जाएगा। एमएसपी की एक ताजा रिपोर्ट में नोकिया 1.4 स्मार्टफोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स शेयर की गई है जिसके साथ ही दावा किया गया है कि यह स्मार्टफोन इंटरनेशनल मार्केट में के करीब कीमत पर लाॅन्च होगा और इंडिया में Nokia 1.4 का प्राइस 8,000 रुपये से कम देखने को मिल सकता है।

यह होगी स्पेसिफिकेशन्स

Nokia 1.4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो एमएसपी की रिपोर्ट के अनुसार यह फोन 6.51 इंच की बड़ी एचडी+ डिसप्ले पर लाॅन्च किया जाएगा जो एलसीडी पैनल पर बनी होगी। यह एक लो बजट फोन होगा लिहाजा नोकिया 1.4 में वाॅटरड्राॅप नाॅच डिजाईन देखने का मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार Nokia 1.4 का डायमेंशन 116.42X76.72X8.70एमएम होगा। यह भी पढ़ें: 10 दिन में चौथा फोन लेकर आई वीवो, आज लाॅन्च किया 6 जीबी रैम और 5,000एमएएच बैटरी वाला Vivo Y31 स्मार्टफोन

प्रोसेसिंग के लिए नोकिया 1.4 में 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्लाॅक स्पीड वाला क्वाॅड-कोर प्रोसेसर दिए जाने की बात कही गई है जिसके साथ फोन में एंडराॅयड 10 ओएस देखने को मिलेगा। यहां फोन में मौजूद चिपसेट की डिटेल सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के अनुसार नोकिया 1.4 स्मार्टफोन 1 जीबी रैम पर लाॅन्च होगा जिसके साथ 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। गौरतलब है कि फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

Nokia 1 4 specs leaked launch soon know price

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia 1.4 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिए जाने की बात कही गई है जिसके साथ फोन में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया जाएगा। इसी तरह सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। यह भी पढ़ें: सिर्फ 5 प्वाइंट में जानें अभी क्यों न लें सस्ता 5G स्मार्टफोन?

Nokia 1.4 एक डुअल सिम फोन होगा जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ लाॅन्च होगा। फोन में वाईफाई और ब्लूटूथ के साथ ही 3.5एमएम जैक व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार सिक्योरिटी के लिए नोकिया 1.4 रियर फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा तथा पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी। इस फोन को बाजार में Blue और Gray कलर में लाॅन्च किया जा सकता है।

The post लो बजट सेग्मेंट के लिए नोकिया का अगला दांव तैयार, ला रही है बेहद ही सस्ता 4G फोन Nokia 1.4 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-1-4-specs-leaked-launch-soon-know-price/feed/ 0