Nokia 10 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 03 Nov 2020 04:38:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सबसे ताकतवर प्रोसेसर और यूनिक डिजाइन के साथ आएगा Nokia 10 PureView https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-10-pureview-tipped-to-feature-snapdragon-875-soc/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-10-pureview-tipped-to-feature-snapdragon-875-soc/#comments Tue, 03 Nov 2020 04:38:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=50694 फोन को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है।

The post सबसे ताकतवर प्रोसेसर और यूनिक डिजाइन के साथ आएगा Nokia 10 PureView first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global के अपकमिंग फ्लैगशिप फोन को लेकर खबर सामने आई थी। इसमें बताया गया था कि कंपनी Nokia 10 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। वहीं, अब Nokia 10 PureView (संभावित नाम) की ऑफिशियल घोषणा से पहले इसके लुक और डिजाइन के साथ ही प्रोसेसर की जानकारी सामने आई है। दरअसल, एक लीक में नोकिया के इस अपकमिंग स्मार्टफोन की झलक देखने को मिली है, जिससे पता लगा है कि इस फोन में पावरफुल और लेटेस्ट Snapdragon 875 SoC प्रोसेसर होगा।

इसके अलावा NokiaPowerUser की रिपोर्ट के अनुसार इसका फ्रेम स्टेनलेस स्टील का होगा। इतना ही नहीं सैफायर ग्लास डिसप्ले वाले इस फोन में मल्टी कैमरा सेटअप होगा, जो कि Zeiss ऑप्टिक्स से लैस होगा। माना जा रहा है कि यह कंपनी के Nokia 9.3 PureView का सक्सेसर हो सकता है। हालांकि, Nokia 9.3 PureView भी अब तक लॉन्च नहीं हुआ है और इसका लंबे समय से इंतजार हो रहा है। इसे भी पढ़ें: Nokia लाया एक और सस्ता 4G स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 6,500 रुपये के करीब

nokia-10

वहीं नोकिया 10 प्योरव्यू के लॉन्च डेट की घोषणा की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, कहा जा रहा है कि इसे अगले साल पेश किया जा सकता है। हुई है, ऐसे में माना जा रहा है कि इसे अगले साल जून तक लॉन्च किया जा सकता है। नोकिया के इस फोन के दम पर सैमसंग और हुवावे के प्रीमियम स्मार्टफोन को चुनौती पेश करेगी।

गूगल पिक्सल जैसा होगा Nokia 10

कुछ सम पहले सामने आए इस डॉक्यूमेंट में जानकारी मिली थी कि नोकिया कंपनी गूगल के साथ पार्टनरशिप के बारे में सोच रही है। इससे उम्मीद लगाी जा रही नोकिया 10 स्मार्टफोन गूगल पिक्सल जैसा हो सकता है। हालांकि, किसी भी बात की अभी पुष्टी नहीं हुई है। इसे भी पढ़ें: Nokia C3 रिव्यू: स्मार्ट OS के साथ नोकिया का अहसास, लेकिन फीचर्स में थोड़ा पीछे

Nokia 9 3 PureView smartphone might launch on 22 september hmd global event
Curtsey – Digital Trends

नोकिया 6.3 और नोकिया 7.3 5G हो सकते हैं लॉन्च

गौरतलब है कि कंपनी इस साल के खत्म होने से पहले नोकिया 6.3 और नोकिया 7.3 5G को भी लॉन्च कर सकती है। वहीं, कंपनी नोकिया 9.3 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को भी पेश कर सकती है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में कंपनी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पेंटा-लेंस कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स दे सकती है।

The post सबसे ताकतवर प्रोसेसर और यूनिक डिजाइन के साथ आएगा Nokia 10 PureView first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-10-pureview-tipped-to-feature-snapdragon-875-soc/feed/ 1
नोकिया की बड़ी प्लानिंग, एडवांस फीचर्स वाला Nokia 10 जल्द हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-could-planning-for-nokia-10-with-google-pixel-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-could-planning-for-nokia-10-with-google-pixel-features/#respond Thu, 29 Oct 2020 07:25:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=50586 इस फोन को गूगल पिक्सल जैसे फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है।

The post नोकिया की बड़ी प्लानिंग, एडवांस फीचर्स वाला Nokia 10 जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global जल्द ही अपने स्मार्टफोन्स की लिस्ट में एक नया फोन जोड़ने वाली है। इस नए फोन को कंपनी Nokia 10 के नाम से पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन से जुड़े डॉक्यूमेंट्स को nokiamob.net  पर शेयर किया है। माना जा रहा है कि कंपनी का यह हैंडसेट एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन, रिपोर्ट्स के अनुसार नोकिया 10 को कंपनी नोकिया 9.3 प्योरव्यू से एडवांस फीचर्स के साथ उतारेगी।

गूगल पिक्सल जैसा होगा Nokia 10

सामने आए इस डॉक्यूमेंट में जानकारी मिली है कि नोकिया कंपनी गूगल के साथ पार्टनरशिप के बारे में सोच रही है। इससे उम्मीद लगाी जा रही नोकिया 10 स्मार्टफोन गूगल पिक्सल जैसा हो सकता है। हालांकि, किसी भी बात की अभी पुष्टी नहीं हुई है।

Nokia 9 3 PureView 7 3 5G and 6 3 to launch in november

Nokia 9.3 Pureview

इसी बीच यह भी खबर आ रही है कि कंपनी Nokia 9.3 Pureview को भी लॉन्च करने की तैयारी में है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स का मानना है कि नोकिया 9.3 प्योरव्यू ही नोकिया 10 हो सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी नोकिया 10 के बारे में कोई ऑफिशल जानकारी नहीं दी गई है। इसे भी पढ़ें: Nokia C3 रिव्यू: स्मार्ट OS के साथ नोकिया का अहसास, लेकिन फीचर्स में थोड़ा पीछे

Nokia 9 3 PureView smartphone might launch on 22 september hmd global event
Curtsey – Digital Trends

नोकिया 6.3 और नोकिया 7.3 5G हो सकते हैं लॉन्च

गौरतलब है कि कंपनी इस साल के खत्म होने से पहले नोकिया 6.3 और नोकिया 7.3 5G को भी लॉन्च कर सकती है। वहीं, कंपनी नोकिया 9.3 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को भी पेश कर सकती है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में कंपनी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पेंटा-लेंस कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स दे सकती है। इसे भी पढ़ें: Nokia लाया एक और सस्ता 4G स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 6,500 रुपये के करीब
nokia-6-2-2019-concept-video-leak-punch-hole-display-design-in-hindi

Nokia के स्मार्टफोन नंबर 1

बता दें कि हाल ही काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार नोकिया के स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर-सिक्यॉरिटी अपडेट, बिल्ड क्वॉलिटी और ड्यूरेबिलिटी में नंबर 1 हैं। इस साल आए नोकिया के सभी स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 10 पर काम करते हैं। इस लिस्ट में नोकिया के बाद OnePlus, Samsung, Realme, Xiaomi, Huawei, Oppo, Lenovo, LG और Vivo का नाम है।

The post नोकिया की बड़ी प्लानिंग, एडवांस फीचर्स वाला Nokia 10 जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-could-planning-for-nokia-10-with-google-pixel-features/feed/ 0
बेहद ही शानदार कैमरा और प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा नोकिया 8 प्रो, जानकारी आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-8-pro-to-launch-on-qualcomm-snapdragon-845-chipset-and-penta-camera/ Tue, 20 Feb 2018 07:10:16 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17187 नोकिया 8 प्रो में आपको क्वालकॉम का सबसे लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 देखने को मिल सकता है।

The post बेहद ही शानदार कैमरा और प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा नोकिया 8 प्रो, जानकारी आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस को लेकर सबसे बड़ी तैयारी नोकिया कर रहा है। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही एचएमडी ग्लोबल के हेड ने ट्विट के माध्यम से जानकारी दी थी कि एमडब्ल्यूसी 2018 में कंपनी कुछ खास करने वाली है आप इंतजार करें। इसके बाद से ही नोकिया के कई फोंस की चर्चा होने लगी है। कल ही हमने नोकिया 4 के बारे में बताया था और आज नोकिया के एक और फोन की जानकारी सामने आई है। खबर के अनुसार जल्द ही नोकिया 8 प्रो को पेश किया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी नोकिया 8 सिरोको पर कार्य कर रही है। हालांकि यह फोन का आफिशियल नाम नहीं है बल्कि यह कोड नेम है। जानकारी के अनुसार इस फोन को अगस्त या सितंबर तक कंपनी लॉन्च कर सकती है और इसका नाम नोकिया 8 प्रो हो सकता है। इस साल कंपनी का यह फ्लैगशिप फोन होगा जिसे बेहद ही ताकतवर चिपसेट से लैस किया जा सकता है। लॉन्च से पहले सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ की पूरी जानकारी आई सामने, देखें फुल स्पेसिफिकेशन
Nokia-10-sketched-image
नोकिया 8 प्रो में आपको क्वालकॉम का सबसे लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही कंपनी इसे अडवांस कैमरा फीचर से भी लैस कर सकती है। जानकारी के अनुसार नोकिया 8 प्रो में रोटेटिंग कैमराा दिया जा सकता है। कंपनी इसे रोटेटिंग ज़ूम लेंस से लैस कर सकती है। नोकिया 3 के बाद नोकिया 4 की है तैयारी, कम बजट में होगा ताकतवर प्रोसेसर

हालांकि इस बात का भी दावा किया गया है कि पहले जिस नोकिया 10 की बात हो रही थी। वह फोन नहीं आएगा और पेंटा लेंस फीचर के साथ नोकिया 8 प्रो ही उपलब्ध होगा। इस फोन में कंपनी कार्लज़ीज़ लेंस का उपयोग कर सकती है।

जहां तक डिजाइन की बात है तो नोकिया 8 प्रो को डुअल ग्लास डिजाइन में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में आपको 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाला डिसप्ले देखने को मिल सकता है।

The post बेहद ही शानदार कैमरा और प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा नोकिया 8 प्रो, जानकारी आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
7 नोकिया फोन जो एमडब्ल्यूसी 2018 में हो सकते हैं लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/7-nokia-phone-to-launch-in-mwc-list/ Mon, 29 Jan 2018 12:22:57 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16373 हमने उन नोकिया फोंस की लिस्ट तैयार की है जो एमडब्ल्यूसी 2018 में प्रदर्शित किए जा सकते हैं और आगे चलकर विश्वभर में लॉन्च होंगे

The post 7 नोकिया फोन जो एमडब्ल्यूसी 2018 में हो सकते हैं लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

माइक्रोसॉफ्ट से अलग होने के बाद एक बार फिर नोकिया ने बाजार में अपनी उपलब्धी दर्ज करा दी है। इस बार कंपनी ने एचएमडी ग्लोबल के साथ मिलकर अपने फोन लॉन्च किये हैं। हालांकि नोकिया फोन की शुरुआत वर्ष 2016 के अंत में ही हो गई थी लेकिन 2017 से कंपनी ने एंडरॉयड सेग्मेंट में दस्तक दिया। पिछले साल कंपनी ने अपने एंडरॉयड फोन सीरीज में नोकिया 6, नोकिया 3, नोकिया 5, नोकिया 7 और नोकिया 8 को उतारा था। इसके लिए फीचर फोन में सेग्मेंट में नोकिया 3310 के साथ कुछ फोन पेश किए गए थे। नए साल में भी कंपनी खास तैयारी कर रही है।

इस बार में एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट आॅफिसर जुहो सरविकास ने कुछ दिन पहले ही अपने ट्विटर अकाउंट जानकारी थी कि इस बार कंपनी बहुत खास करने वाली है। उन्होंने कहा था कि ”लंबे समय तक चुप रहने के लिए आपसे क्षमा चाहता हूं एमडब्ल्यूसी 2018 के लिए एक बहुत बड़ी तैयारी में व्यस्त था। यहां बहुत खास होने की उम्मीद है।” इस ट्विट के बाद से ही नोकिया फोन को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे हैं और हाल में कई नोकिया फोंस की जानकारी भी सामने आई है। इसके आधार पर हमने उन नोकिया फोंस की लिस्ट तैयार की है जो एमडब्ल्यूसी 2018 में प्रदर्शित किए जा सकते हैं और आगे चलकर विश्वभर में लॉन्च होंगे

1. नोकिया 6 सेकेंड जेनरेशन
nokia-6 second-generation-price-specification-and-features-in-india
हाल में चीन में कंपनी ने नोकिया 6 सेकेंड जेनरेशन को पेश किया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च नोकिया 6 का ही अपग्रेड संस्करण है। वहीं आशा है कि एचएमडी ग्लोबल द्वारा नोकिया 6 सेकेंड जेनरेशन का ग्लोबल वेरियंट मोबाइल वर्ल्ड कॉग्रेस 2018 में प्रदर्शित किया जा सकता है। 6 सेकेंड जेनरेशन को वनपीस बॉडी डिजाइन में पेश किया गया है। फोन की बॉडी 6000 सीरीज एल्यूमिनियम से बनी है। नोकिया 6 सेकेंड जेनरेशन को कंपनी ने 5.5-इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया गया है। फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर पेश किया है और इमसें आपको 2.2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 4जीबी रैम मैमोरी दी गई है। यह फोन 32जीबी और 64जीबी के मैमोरी वेरियंट में उपलब्ध है। इसके साथ ही आप 128जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए नोकिया 6 सेकेंड जेनरेशन 16-मेगापिक्सल रियर और कैमरा 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। 15,000 के प्राइस में 10 सबसे अच्छे फोन जिनमें है 4जीबी रैम और 64जीबी की मैमोरी

2. नोकिया 7 प्ल्स
nokia-7
हाल में एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 7 को पेश किया था। वहीं अब इसका अपग्रेड संस्करण नोकिया 7 प्लस के बारे में जानकारी आई है। आशा है कि इस फोन को भी कंपनी मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में लॉन्च कर सकती है। अब तक मिली जानकरी के अनुसार इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है और इसमें 4जीबी रैम मैमोरी होने की उम्मीद है। यह फोन सबसे लेटेस्ट एंडरॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित हो सकता है।

3. नोकिया 9
nokia-9-render
पिछले कुछ महीनों में नोकिया 9 को लेकर सबसे ज्यादा लीक आए हैं। आशा की जा रही है कि इस फोन को भी कंपनी मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में दिखा सकती है। हाल में मिली जानकारी के अनुसार नोकिया 9 में दो 5-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर होगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल और 12-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। नोकिया 9 के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.5-इंच की ओएलईडी डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 8.0 नुगट आधारित हो सकता है और कंपनी इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश कर सकती है।

4. नोकिया 10
nokia-back-panel
हाल में एक खबर आई है कि नोकिया 5 कैमरे वाला फोन लाने की तैयारी कर रहा है। इस तकनीक को पेंटा कैमरा तकनीक का गया है और पिछले कुछ दिनों से यह खबर मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रहा है। खबर है कि कंपनी नोकिया 10 नाम से फोन लाने वाली है जिसमें यह कैमरा तकनीक होगी और मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में इस फोन का प्रदर्शन किया जा सकता है। हाल में आई रिपोर्ट के अनुसार अगले 6 महीनें के दौरान अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश किया जाएगा। बताया गया है कि यह फोन बेहद ही दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करेगा। 20,000 रुपये के प्राइस में 10 सबसे अच्छे मोबाइल फोन

5. नोकिया 1
nokia-1
पिछले कुछ माह से नोकिया के सबसे सस्ते फोन नोकिया 1 को लेकर भी काफी चर्चा है। खबर है कि यह फोन ओरियो गो ओएस से लैस होगा। कम रेंज के इस फोन में आप लेटेस्ट एंडरॉयड चला सकेंगे। आशा है कि एमडब्ल्यूसी 2018 में कंपनी इस फोन से पर्दा उठा सकती है। माना जा रहा है कि इस फोन को 5-इंच के एचडी डिसप्ले के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में 1 जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो (गो एडिशन) पर चलेगा तथा इसमें फाइल्स गो, गूगल मैप्स गो और यूट्यूब गो जैसे ऐप इनबिल्ट होंगे। 15 फुलबॉडी डिसप्ले वाले बेज़ल लेस फोन, जो हैं एप्पल iPhone X से बेहद ही सस्ते

6. नोकिया 3310 4जी
nokia-3310-1
पिछले साल नोकिया ने अपने बहुप्रचलित मॉडल 3310 को पेश किया था। हालांकि इस फोन की काफी चर्चा थी लेकिन 4जी की कमी कही जा रही थी। ऐसे में आशा है कि कंपनी नोकिया 3310 का 4जी संस्करण दिखा सकती है और जल्द ही यह फोन लॉन्च भी हो सकता है। हाल में नोकिया 3310 4जी संस्करण के काफी लीक्स भी आए हैं।

7. नोकिया आशा
hmd global to launch nokia asha series phone
खबर है​ कि कंपनी नोकिया इस इवेंट में नोकिया आशा सीरीज के फोन भी पेश कर सकती है। कुछ दिन पहले नोकिया के नए क्वार्टी कीपैड वाले फोन की जानकारी लीक हुई थी। वहीं बाद में खबर आई थी कि एचएमडी ग्लोबल ने आशा सीरीज का भी पेटेंट ले लिया है। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में नए आशा सीरीज के फोन का प्रदर्शन किया जा सकता है।

The post 7 नोकिया फोन जो एमडब्ल्यूसी 2018 में हो सकते हैं लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
5 रियर कैमरे के साथ लॉन्च होगा नोकिया 10, बदल जाएगी स्मार्टफोन्स की दुनिया https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-10-penta-lens-camera-module-design-leaked-in-hindi/ Mon, 22 Jan 2018 08:58:12 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16165 फोन के बैक पैनल पर सर्कल यानि गोलाकार प्लेसमेंट वाले होंगे।

The post 5 रियर कैमरे के साथ लॉन्च होगा नोकिया 10, बदल जाएगी स्मार्टफोन्स की दुनिया first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

समय के साथ साथ मोबाईल फोन की तकनीक एडवांस होती जा रही है। आज डुअल सेल्फी और डुअल रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन बाजार में देखने को मिल रहे हैं। स्मार्टफोन के कैमरा तकनीक को कदम और आगे ले जाते हुए नोकिया अब जल्द ही टेक मंच पर 5 कैमरा सेंसर से लैस स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी में है। नोकिया इस स्मार्टफोन को नोकिया 10 नाम के साथ प्रस्तुत कर सकती है, जिसे लेकर बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामनें आई है।

नोकिया पावर यूजर की रिपोर्ट के अनुसार नोकिया 10 में 5 रियर कैमरा देखने को मिलेंगे जो फोन के बैक पैनल पर सर्कल यानि गोलाकार प्लेसमेंट वाले होंगे। इस कैमरा सेटअप में 5 कैमरा सेंसर, 1 एलईडी फ्लैश लाईट और ठीक नीचे एक फिंगर​प्रिंट सेंसर दिया जाएगा। वेबसाइट ने नोकिया 10 के रियर कैमरा सेटअप का एक स्कैच भी शेयर किया है जिसमें इस माड्यूल का साफ देखा जा सकता है। कहा गया है कि ये कैमरा सेंसर एक सर्कल में घुमेंगे और आब्जेक्ट की आवश्यक कंडिशन को देखते हुए अपनी अपर्चर, ज़ूम व शटर स्पीड जैसी क्षमताओं का प्रयोग करेंगे।

nokia-10-penta-lens

रिपोर्ट की मानें तो ये कैमरा सेंसर कार्ल ​जेसिस के होंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि नोकिया का मालिकाना हक रखने वाली एचएमडी ग्लोबल अभी नोकिया 10 पर काम कर रही है और इस फोन को साल के अंतिम 6 महीनें के दौरान अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश किया जाएगा। बताया गया है कि यह फोन बेहद ही दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करेगा।

आॅनर 9 लाइट ने बनाया नया रिकॉर्ड, हर 1 सेकेंड में बिके 150 से भी ज्यादा हैंडसेट, शाओमी के लिए खतरे की घंटी

नोकिया 10 को लेकर सामनें आए लीक के अनुसार यह फोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेज़ल लेस डिसप्ले पर पेश किया जाएगा तथा फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल पर ग्लास के बने होंगे। बहरहाल इस फोन को लेकर सामनें आई जान​कारियों को अभी महज़ के लीक के तौर ही लिया जा रहा है। लेकिन यदि नोयिका 10 5 रियर कैमरा के साथ आता है तो यह मोबाईल जगत की एक और नई शुरूआत होगी।

The post 5 रियर कैमरे के साथ लॉन्च होगा नोकिया 10, बदल जाएगी स्मार्टफोन्स की दुनिया first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>