Nokia 108 4G 2024 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 01 Nov 2024 07:08:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ये बटन वाले फोन देंगे इंटरनेट का मजा, पेश हुए नए Nokia 125 4G और Nokia 108 4G मोबाइल https://www.91mobiles.com/hindi/4g-keypad-mobile-nokia-125-4g-2024-and-nokia-108-4g-2024-official/ https://www.91mobiles.com/hindi/4g-keypad-mobile-nokia-125-4g-2024-and-nokia-108-4g-2024-official/#respond Sat, 02 Nov 2024 11:30:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=158351 HMD ने दो और नए 4जी फीचर फोन Nokia 125 4G (2024) और Nokia 108 4G (2024) को भी पेश कर दिया है।

The post ये बटन वाले फोन देंगे इंटरनेट का मजा, पेश हुए नए Nokia 125 4G और Nokia 108 4G मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ ही दिनों पहले Nokia 110 4G (2024) फोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ है। वहीं अब कंपनी ने दो और नए 4जी फीचर फोन Nokia 125 4G (2024) और Nokia 108 4G (2024) को भी पेश कर दिया है। इन दोनों बटन वाले फोन में इंटरनेट चलाया जा सकता है। HMD द्वारा बनाए गए इन कीपैड फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

डिजाइन

नोकिया 125 4जी (2024) और नोकिया 108 4जी (2024) टी9 कीपैड पर बने हैं। फ्रंट पैनल पर उपरी हिस्से में चौड़े बेजल्स वाली स्क्रीन तथा नीचे बटन वाली पैड लगी है। नए Nokia 125 4G के बैक पैनल पर जहां सर्किल शेप का कैमरा सेटअप दिया गया है वहीं Nokia 108 4G का रियर पैनल सपाट है। नए नोकिया 125 4जी पर अटरेक्टिव nano-patterned ceramic कोटिंग भी मिलेगी।

फीचर्स

Nokia 125 4G और Nokia 108 4G फोन के 2024 मॉडल 2 इंच की स्क्रीन सपोर्ट करते हैं। दोनों में ही TFT LCD पैनल पर इस्तेमाल किया गया है।

ये मोबाइल फोन 128MB RAM सपोर्ट करते हैं जिसके साथ 64MB storage दी गई है। कंपनी की मानें तो इस मेमोरी के सहारे मोबाइल में 2000 कॉन्टेक्ट सेव किए जा सकते हैं।

कंपनी ने अपने फोन को HD phone calls वाला मोबाइल कहा है। ये बटन वाले फोन इंटरनेट के जरिये कॉल कर पाएंगे जिससे मोबाइल नेटवर्क कमजोर होने पर भी बढ़िया तरीके से बात हो सकेगी।

पावर बैकअप के लिए नोकिया 108 4जी (2024) में 1450mAh battery दी गई है तथा नोकिया 125 4जी (2024) 1000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। दोनों फोंस की बैटरी लंबी चल सकती है तथा इन्हें मोबाइल में से निकाला भी जा सकता है।

नोकिया के नए 4जी फीचर फोन Cloud Apps service से लैस है जिसके चलते इनपर मौसम की जानकारी, न्यूज और वीडियोज़ इत्यादि को लाइव देखा जा सकेगा।

मनोरंजन के लिए नोकिया के बटन वाले फोन FM radio और MP3 player सपोर्ट करते हैं। वहीं इन मोबाइल्स में फेमस सांप वाला गेम (Snake game) भी दिया गया है।

नोकिया 108 4जी (2024) को कंपनी की ओर से Black और Cyan कलर में लाया गया है। वहीं नोकिया 115 4जी (2024) फोन को Titanium और Blue कलर में पेश किया गया है।

कंपनी कीे ओर से फिलहाल इन दोनों 4जी फीचर फोंस की कीमत तथा उपलब्धता पर से पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि नवंबर महीने की शुरुआत में ही ये मोबाइल ग्लोबली सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। प्राइस की जानकारी मिलते ही इस खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।

The post ये बटन वाले फोन देंगे इंटरनेट का मजा, पेश हुए नए Nokia 125 4G और Nokia 108 4G मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/4g-keypad-mobile-nokia-125-4g-2024-and-nokia-108-4g-2024-official/feed/ 0