Nokia 123 Shield | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 23 Jul 2026 08:15:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 लॉन्च हुआ Nokia का बटन वाला वॉटरप्रूफ फोन, सिंगल चार्ज में चलेगा 19 दिन तक https://www.91mobiles.com/hindi/button-wala-phone-nokia-123-shield-with-water-and-dust-resistant-body-launched/ https://www.91mobiles.com/hindi/button-wala-phone-nokia-123-shield-with-water-and-dust-resistant-body-launched/#respond Thu, 23 Jul 2026 08:15:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=200570 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

एक जमाना था जब नोकिया का फोन अपनी मजबूती के लिए पहचाना जाता था। कितना ही हाथ से छूट कर जमीन पर गिर जाए, लेकिन इसका कुछ नहीं बिगड़ता था। अपनी इसी पहचान को बरकरार रखने के मकसद से यह कंपनी एक नया मोबाइल Nokia 123 Shield लेकर आई है। यह भी एक कीपैड फोन […]

The post लॉन्च हुआ Nokia का बटन वाला वॉटरप्रूफ फोन, सिंगल चार्ज में चलेगा 19 दिन तक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एक जमाना था जब नोकिया का फोन अपनी मजबूती के लिए पहचाना जाता था। कितना ही हाथ से छूट कर जमीन पर गिर जाए, लेकिन इसका कुछ नहीं बिगड़ता था। अपनी इसी पहचान को बरकरार रखने के मकसद से यह कंपनी एक नया मोबाइल Nokia 123 Shield लेकर आई है। यह भी एक कीपैड फोन है जिसे ड्यूरेबल बॉडी पर लॉन्च किया गया है। इस नोकिया फीचर फोन की खूबियां आप आगे पढ़ सकते हैं।

Nokia 123 Shield के नाम से ही पता चलता है कि यह मोबाइल बेहद ही स्ट्रांग बॉडी पर लाया गया है। कंपनी ने इसे डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस डिजाइन पर बनाया है जिसकी वजह से ना तो धूल से मोबाइल खराब होगा और ना ही पानी फोन के अंदर जाएगा। यानी मोबाइल पर पानी की छींटे गिरने पर भी यह सुरक्षित रह सकेगा। वहीं साथ ही एक्सीडेंटली जमीन पर गिर जाने पर भी यह नोकिया का फोन टूटेगा ही नहीं।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो नोकिया 123 शिल्ड मोबाइल 2.4 इंच स्क्रीन लाया गया है ​जो QVGA रेजोल्यूशन वाली है। कंपनी ने इस फोन में टी9 कीपैड का इस्तेमाल किया है जो डिस्प्ले के नीचे मौजूद है। स्क्रीन के उपनी ओर स्पीकर लगाया गया है और नीचे की ओर Nokia की ब्रांडिंग दी गई है। दिलचस्प बात यह है कि आगे जहां नोकिया लिखा गया है वहीं फोन के बैक पैनल HMD की ब्रांडिंग भी मौजूद है।

पाठकों को बता दें कि एचएमडी ग्लोबल ​फिनलैंड की टेक कंपनी है और कई सालों से यही कंपनी नोकिया के फोन बना रही है। नोकिया स्मार्टफोंस के बाद अब ब्रांड द्वारा HMD Smartphone भी बाजार में लाए जाने लगे हैं जो इंडिया में भी बिकते हैं। वहीं हो सकता है कि आने वाले दिनों में Nokia Feature phone को बंद करके एचएमडी फीचर फोन भी बेचने शुरू कर दे।

Nokia 123 Shield की ही बात करें तो 2G feature phone है जिसे मजबूत और भरोसेमंड सिग्नल पकड़ने के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। ब्रांड का कहना है कि इस फोन में साफ और सीमलेस कॉल कनेक्टिविटी मिलेगी। इस फोन के बैक पैनल पर टॉर्च भी दी गई है। कंपनी की मानें तो यह Nokia 110 की टॉर्च की तुलना में 300% अधिक ब्राइट है जो अंधेरे में बढिया उजाला कर सकती है।

नोकिया 123 शिल्ड को 1750mAh battery से लैस कर ग्लोबल मार्केट में उतारा गया है। ब्रांड का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह बटन वाला फोन 19 दिन तक चालू रह सकता है। वहीं मोबाइल को चार्ज करने के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोटो खींचने के लिए ग्राहकों को इसमें रियर QVGA कैमरा भी मिलेगा। वहीं म्यूजिक सुनने के लिए 3.5एमएम हेडफोन जैक भी लगाया गया है।

बताते चलें कि यह मोबाइल S30+​ ऑपरेटिंग सिस्टम पर लाया गया है जो Unisoc SC6531E प्रोसेसर पर काम करता है। इस फीचर फोन में 4MB स्टोरेज दी गई है और ग्राहक 32GB का मेमोरी कार्ड लगा सकते हैं। इस फोन में 1 माइक और 1 स्पीकर लगा है और मनोरंजन के लिए कुछ गेम्स के साथ ही वायरलेस FM radio भी दिया गया है। बताते चलें कि इस कीपैड फोन का वजन सिर्फ 108 ग्राम है।

The post लॉन्च हुआ Nokia का बटन वाला वॉटरप्रूफ फोन, सिंगल चार्ज में चलेगा 19 दिन तक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/button-wala-phone-nokia-123-shield-with-water-and-dust-resistant-body-launched/feed/ 0