Nokia 2 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 30 May 2018 09:59:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 नोकिया ने उतारे तीन नए स्मार्टफोन नोकिया 2.1, नोकिया 3.1 और नोकिया 5.1, जानें इन फोन के बारे में सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-1-nokia-3-1-nokia-2-1-launched-specification-in-hindi/ Wed, 30 May 2018 09:59:49 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20109 नोकिया मोबाइल की मालिकाना हक़ रखने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने कुछ दिन पहले ही यह जानकारी दी थी कि 29 मई को एक इवेंट करने वाली है। हालांकि लोगों को आशा ​थी कि इस दिन नोकिया द्वारा एक्स सीरीज के फोन को प्रदर्शन किया जाएगा लेकिन कंपनी ने तीन दूसरे डिवाइस को लॉन्च किया […]

The post नोकिया ने उतारे तीन नए स्मार्टफोन नोकिया 2.1, नोकिया 3.1 और नोकिया 5.1, जानें इन फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया मोबाइल की मालिकाना हक़ रखने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने कुछ दिन पहले ही यह जानकारी दी थी कि 29 मई को एक इवेंट करने वाली है। हालांकि लोगों को आशा ​थी कि इस दिन नोकिया द्वारा एक्स सीरीज के फोन को प्रदर्शन किया जाएगा लेकिन कंपनी ने तीन दूसरे डिवाइस को लॉन्च किया जो बजट सेग्मेंट के हैं। कंपनी ने पिछले साल लॉन्च नोकिया 2, नोकिया 3 औन नोकिया 5 का अपग्रेड संस्करण पेश किया है जिसे नोकिया 2.1, नोकिया 3.1 और नोकिया 5.1 का नाम दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ये फोन पुराने मॉडल्स की अपेक्षा 50 फीसदी तेज हैं।
नोकिया 2.1, नोकिया 3.1 और नोकिया 5.1 इंडिया प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
नोकिया 2.1 की बात करें तो इस फोन में 5.5—इंच की स्क्रीन दी गई है और यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर कार्य करता है। फोन में 1जीबी रैम और 8जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके साथ ही मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। अचछी बात यह कही जा सकती है कि यह सबसे लेटेस्ट एंडरॉयड पर चलता है। नोकिया 2.1 एंडरॉयड ओरियो पर कार्य करता है और इसे आगे भी अपडेट मिलेंगे। एक्सक्लूसिव: जल्द ही भारत में भी लॉन्च होगा वीवो ऐपेक्स, कंपनी ने बताया प्लान

कैमरे की बात की जाए जो नोकिया 2.1 में 8—मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जबकि सेल्फी कैमरा 5—मेगापिक्सल का है। वहीं पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन दो दिन का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है।
नोकिया 2.1, नोकिया 3.1 और नोकिया 5.1 इंडिया प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
अब नोकिया 3.1 पर आते हैं। इस फोन में आपको थोड़ी छोटी स्क्रीन मिलेगी। कंपनी ने इसे 5.2—इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया है। हालांकि अच्छी बात यह कही जा सकती है​ कि कंपनी ने इसे बेज़ल लेस डिसप्ले दिया गया है। कंपनी ने इसे 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाले स्क्रीन के साथ पेश किया है। इसके साथ ही इमसें 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया गया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्टेड है। एक्सक्लूसिव: 9,990 रुपये में लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी जे4, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

नोकिया 3.1 को मीडियाटेकट 6750 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है। वहीं इसका एक संस्करण 3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी में भी है। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो पर रन करता है और फोन में 2,990 एमएएच की बैटरी दी गई है।

नोकिया 2.1, नोकिया 3.1 और नोकिया 5.1 इंडिया प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
तीसरा मॉडल नोकिया 5.1 है जो इनमें सबसे पावरफुल है। इस फोन को मैटल यूनिबॉडी डिजाइन में पेश किया गया है। कंपनी ने एल्यूमिनियम 6000 सीरीज का उपयोग किया है जो बेहतर बिल्ट क्वालिटी के लिए जाना जाता है। फोन में 5.5—इंच की आईपीएस डिसप्ले है और कंपनी ने इसे 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। यह फोन मीडियाटेक एमटी6755एस चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए नोकिया 5.1 में 16—मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसी के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो पर कार्य करता है और फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post नोकिया ने उतारे तीन नए स्मार्टफोन नोकिया 2.1, नोकिया 3.1 और नोकिया 5.1, जानें इन फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नोकिया 3 और नोकिया 2 पर एयरटेल दे रहा है 2,000 रुपये का कैशबैक, जानें क्या है प्रोसेस https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-offer-2000-cashback-on-nokia-3-and-nokia-2-in-hindi/ Mon, 19 Feb 2018 10:09:31 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17148 'मेरा पहला स्मार्टफोन' मुहिम के तह​त एयरटेल इन दोनों फोन पर 2,000 रुपये का कैशबैक दे रही है।

The post नोकिया 3 और नोकिया 2 पर एयरटेल दे रहा है 2,000 रुपये का कैशबैक, जानें क्या है प्रोसेस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ‘मेरा पहला स्मार्टफोन’ मुहिम के तह​त कई ब्रांड्स के 4जी स्मार्टफोन को अपने कैशबैक आॅफर के साथ पेश कर चुकी है। अब इसी कड़ी में एयरटेल ने टेक जगत के दिग्गज़ ब्रांड नोकिया से हाथ मिलाया है। एयरटेल अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए नोकिया 3 और नोकिया 2 पर कैशबैक आॅफर लेकर आई है जिसमें नोकिया के ये दोनों ही शानदार स्मार्टफोन 2,000 रुपये के कैशबैक के साथ बेहद ही कम कीमत पर पाएं जा सकते हैं।

एयरटेल कैशबैक आॅफर के तहत नोकिया 3 को जहां 7,499 रुपये की प्रभावी कीमत पर पाया जा सकता है वहीं नोकिया 2 को 4,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइज़ पर खरीदा जा सकता है। गौरतलब है कि भारतीय बाजार में नोकिया 3 और नोकिया 2 स्मार्टफोन क्रमश: 9,499 रुपये तथा 6,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है लेकिन ‘मेरा पहला स्मार्टफोन’ मुहिम के तह​त एयरटेल इन दोनों फोन पर 2,000 रुपये का कैशबैक दे रही है।

courtesy-The Financial Express
courtesy-The Financial Express

एयरटेल की ओर से दिया जाने वाला यह 2,000 रुपये का कैशबैक ग्राहकों को 2​ किश्तों में प्राप्त होगा। एयरटेल यूजर्स को फोन की खरीद के बाद 18 महीनों के भीतर 3,500 रुपये का रिचार्ज कराना होगा, ​जिसके बाद 18 महीने पूरे होने पर ग्राहकों को 500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसी तरह से 18 से 36 महीने तक फिर से 3,500 रुपये का रिचार्ज कराने पर कंपनी की ओर से 1,500 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक दिया जाएगा। इस तरह से 36 महीनें पूरे होने पर यूजर्स को कुल 2,000 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा।

4,000एमएएच बैटरी वाला कॉर्बन का फोन हुआ लॉन्च, 3,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर दे रहा है एयरटेल

नोकिया 3 और नोकिया 2 स्मार्टफोन के साथ ही भारती एयरटेल ने 169 रुपये का टैरिफ प्लान भी पेश किया है, जिसमें एक महीने तक हर दिन 1जीबी 4जीबी इंटरनेट डाटा मिलेगा तथा साथ ही अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल प्राप्त होगी। नोकिया के इन दोनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए नीचे क्लिक करें

नोकिया 3
नोकिया 2

The post नोकिया 3 और नोकिया 2 पर एयरटेल दे रहा है 2,000 रुपये का कैशबैक, जानें क्या है प्रोसेस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नोकिया 2 https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-2-price-specification-and-features-in-india/ Mon, 04 Dec 2017 09:52:05 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14382 भरतीय बाजार में नोकिया 2 का प्राइस 6,999 रुपये है और यह फोन आॅफलाइन स्टोर पर उपलब्ध है।

The post नोकिया 2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया 2 प्राइम प्राइस इन इंडिया
नोकिया 2, 1जीबी रैम 16जीबी मैमोरी- 6,999 रुपये

एचएमडी ग्लोबल ने इस साल फिर से नोकिया फोन की वापसी कराई है। कंपनी ने सबसे पहले नोकिया 6 को लॉन्च किया था और हाल में कंपनी ने सबसे सस्ते नोकिया 2 को पेश किया। सस्ता होने के बावजूद कंपनी ने इसे अच्छे फीचर्स से लैस किया है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि फोन में बड़ी बैटरी के साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। भरतीय बाजार में नोकिया 2 का प्राइस 6,999 रुपये है और यह फोन आॅफलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। इस फोन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है ऐसे में कर कोई इसके बारे में जानना चाहता है। आगे हमने नोकिया 2 के सारे स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी है।

डिजाइन
नोकिया 2 को कंपनी द्वारा बजट सेग्मेंट में पेश किया गया है। फोन की बॉडी मैटल फ्रेम पर बनी है कंपनी ने 6,000 एल्यूमिनियम सीरीज का उपयोग किया है। हालांकि मुख्य पैनल पर जहां ग्लास दिखाई देगा वहीं पिछला पैनल पॉलिकार्बोनेट प्लास्टिक का उपयोग किया है।

डिसप्ले
इस फोन में 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की एचडी एलटीपीएस डिसप्ले दी गई है। इस प्राइस में स्क्रीन रेजल्यूशन अच्छा कहा जाएगां पर पेश किया गया है जो गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन आईपी52 रेटिड है जो इसे हल्की फुल्की पानी की छीटों से सुरक्षित रखता है।

हार्डवेयर
नोकिया 2 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 चिपसेट दिया गया है, जो इसकी प्रोसेसिंग स्मूथ बनाता है। इस फोन में गूगल असिस्टेंट भी मौजूद है, जो इस कीमत के फोन में देखने को अब तक नहीं मिला है। कंपनी की ओर से इस फोन में 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। यहां पर यह फोन थोड़ा कमजोर कहा जा सकता है।

सॉफ्टवेयर
नोकिया का यह नया फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर कार्य करता है लेकिन कंपनी का दावा है कि यह 8.0 ओरियो रेडी फोन है और इसे जल्द ही अपडेट भी मिल जाएगा। यह स्टॉक एंडरॉयड पर कार्य करता है और आपको साफ सुथरा और बेहतरीन एंडरॉयड का अनुभव मिलेगा।

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए नोकिया 2 के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी
यह एक डुअल सिम फोन है जो 4जी सर्विस पर काम करता है। इसमें तीन स्लॉट हैं जहां दो सिम के साथ माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा वाईफाई, ब्लूटूथ और ओटीजी सपोर्ट भी मिलेगा।

बैटरी
कंपनी ने नोकिया 2 को बड़ी बैटरी से लैस किया है। यह फोन 4,100एमएएच की बैटरी के साथ उपलब्ध है। कंपनी इसे 2 दिनों तक चलने का वायदा करती है।

नोकिया 2 के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडल नोकिया 2
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच) 5.0 इंच (12.7 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशन एचडी (720 x 1,280 पिक्सल)
प्रोटेक्शन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास  3
स्क्रीन टाइप आइपीएस एलसीडी
टचस्क्रीन हां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212
प्रोसेसर  1.3गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स-ए7 क्वाडकोर प्रोसेसर
ग्राफिक्स प्रोसेसर एड्रीनो 304
मैमोरी
रैम 1जीबी
इंटरनल मैमेरी 8जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी 128जीबी माइक्रोएसडी
कैमरा
रियर कैमरा 8-मेगापिक्सल
रियर फ्लैश हां
फ्रंट कैमरा 5-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश नहीं
वीडियो रिकॉर्डिंग 720 @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड वी7.1 (मार्शमेलो), 8.0 अपग्रेडेबल
यूआई स्टॉक
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता 4,100 एमएएच
रीमूवेबल बैटरी नहीं
बैटरी टाइप लिथियम आॅयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइज सिम1- नैनो, सिम 2- नैनो
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
वाई-फाई हां
जीपीएस हां
ब्लूटूथ हां
एनएफसी नहीं
यूएसबी ओटीजी हां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं
इंफ्रारेड नहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसर हां
एक्सेलेरोमीटर हां
एंबियंट लाइट सेंसर हां
जायरोस्कोप हां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयर हां
हेडफोन हां, 3.5एमएम आॅडियो जैक
एफएम हां
डायमेंशन 143.5 X71.3X9.3एमएम
वज़न 150ग्राम
कलर ब्लैक, व्हाइट, कॉपर ब्लैक

The post नोकिया 2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6,999 रुपये में लॉन्च हुआ नोकिया 2, क्या यह है बेहतर सौदा ? https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-2-launched-in-india-in-hindi/ Thu, 23 Nov 2017 07:19:20 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13947 फीचर और मल्टी​मीडिया फोन्स के जरिये मोबाईल बाजार पर राज करने के बाद नोकिया ने एंडरॉयड स्मार्टफोन्स के साथ फिर से टेक मार्केट में वापसी की है। सालभर में कई बेहतरीन डिवाईस लॉन्च करने के बाद नोकिया ने पिछले माह भारतीय मंच से अपने नए और सबसे सस्ते स्मार्टफोन नोकिया 2 को विश्व टेक जगत […]

The post 6,999 रुपये में लॉन्च हुआ नोकिया 2, क्या यह है बेहतर सौदा ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फीचर और मल्टी​मीडिया फोन्स के जरिये मोबाईल बाजार पर राज करने के बाद नोकिया ने एंडरॉयड स्मार्टफोन्स के साथ फिर से टेक मार्केट में वापसी की है। सालभर में कई बेहतरीन डिवाईस लॉन्च करने के बाद नोकिया ने पिछले माह भारतीय मंच से अपने नए और सबसे सस्ते स्मार्टफोन नोकिया 2 को विश्व टेक जगत के सामनें पेश किया था। वहीं अब नोकिया ने इस फोन को बाजार में उतार दिया है जो 6,999 रुपये की कीमत पर 24 नवंबर से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

भरोसेमंद नोकिया को मिला जियो का साथ, अब 100जीबी 4जी डाटा मिलेगा मुफ्त

नोकिया 2 को कंपनी ने अपने सबसे सस्ते स्मार्टफोन के ​रूप में लॉन्च किया है। यह फोन 6,000 एल्यूमिनियम सीरीज़ वाले मैटल फ्रेम पर बना है। कंपनी की ओर से इस फोन को 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की एचडी एलटीपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है जो गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन आईपी52 रेटिड है जो इसे हल्की फुल्की पानी की छीटों से सुरक्षित रखता है।

नोकिया का यह नया फोन एक प्योर एंडरॉयड फोन है जो एंडरॉयड नुगट पर पेश हुआ है। एंडरॉयड 8.0 ओरियो की अपडेट आते ही यह लेटेस्ट एंडरॉयड वर्ज़न से लैस हो जाएगा। नोकिया 2 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 चिपसेट दिया गया है, जो इसकी प्रोसेसिंग स्मूथ बनाता है। इस फोन में गूगल असिस्टेंट भी मौजूद है, जो इस कीमत के फोन में देखने को अब तक नहीं मिला है।

nokia-2

कंपनी की ओर से इस फोन में 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए नोकिया 2 के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के ​लिए फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बेहद ही बेकार है शाओमी का ‘मी एक्सचेंज प्रोग्राम’

यह एक डुअल सिम फोन है जो 4जी सर्विस पर काम करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,100एमएएच की बैटरी दी गई है जो 2 दिनों तक चलने का वायदा करती है। नोकिया 2 को तीन खूबसूरतों रंगों में पेश किया है। यह फोन 6,999 रुपये की कीमत पर 24 नवंबर से देशभर में रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

The post 6,999 रुपये में लॉन्च हुआ नोकिया 2, क्या यह है बेहतर सौदा ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
अगर आप हैं नोकिया फैन तो यह खबर आपको निराश कर सकती है https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-7-will-not-launch-in-india-anytime-soon-in-hindi/ Thu, 02 Nov 2017 11:23:32 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13357 नोकिया ने भारत में अपना सबसे सस्ता एंडरॉयड स्मार्टफोन नोकिया 2 लॉन्च किया है। इस फोन के लॉन्च से पहले लोगों में उत्सुकता थी कि लॉन्च ईवेंट में कंपनी नोकिया 2 नहीं ​बल्कि नोकिया 7 लॉन्च करेगी। कुछ हफ्तों पहले ही चीन में लॉन्च हुए इ फोन का इंतजार इंडिया में बैठे नोकिया फैन्स बेसब्री […]

The post अगर आप हैं नोकिया फैन तो यह खबर आपको निराश कर सकती है first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया ने भारत में अपना सबसे सस्ता एंडरॉयड स्मार्टफोन नोकिया 2 लॉन्च किया है। इस फोन के लॉन्च से पहले लोगों में उत्सुकता थी कि लॉन्च ईवेंट में कंपनी नोकिया 2 नहीं ​बल्कि नोकिया 7 लॉन्च करेगी। कुछ हफ्तों पहले ही चीन में लॉन्च हुए इ फोन का इंतजार इंडिया में बैठे नोकिया फैन्स बेसब्री से कर रहे हैं। लेकिन अब नोकिया के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा नोकिया 7 को लेकर ऐसा बयान दिया गया है जिससे नोकिया फैन्स को निराशा हो सकती है।

किसी सदमें से कम नहीं होगा आईफोन 10 की स्क्रीन टूटना, इसकी रिपेयर कॉस्ट है आईफोन 7 की कीमत से भी ज्यादा

नोकिया का स्वामित्व रखने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल के ​चीफ मार्केटिंग आॅफिसर पेक्का रंताला ने नोकिया 7 के इंडिया लॉन्च को लेकर बड़ा बयान दिया है। द इंडियन एक्सप्रेस से जानकारी मिली है कि पेक्का ने कहा है कंपनी ने नोकिया 7 को खास चीनी यूजर्स और वहीं के बाजार को देखते हुए बनाया गया था। पेक्का का कहना है कि कंपनी यह फोन चीनी यूजर्स के लिए डिजाईन हुआ है और इसे भारत में लॉन्च करने का अभी कंपनी का कोई ईरादा नहीं है।

nokia-7-official

आपको बता दें कि चीन में नोकिया 7 लॉन्च होने के बाद इस फोन की सेल शुरू होने से पहले ही 1 लाख से भी ज्यादा लोगों के इसे प्री रजिस्ट्रर किया है। नोकिया 7 की बात करें तो इसे सीरीज़ 7,000 एल्यूमिनियम पर पेश किया गया है। फोन के दोनों पैनल कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड है तथा इसके होम पैनल पर ही फिंगर​प्रिंट सेंसर दिया गया है।

6जीबी रैम, 6.43-इंच बेज़ल लेस स्क्रीन और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ ओपो आर11एस

नोकिया 7 में 5.2-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 2.0गीगाहट्र्ज आॅक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी ने इसे 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी पर लॉन्च किया है। फोटोग्राफी के​ लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में एक साथ फ्रंट और बैक कैमरे का उपयोग किया जा सकता है।

nokia-7

नोकिया 7 में ओज़ो तकनीक का उपयोग किया गया है जहां आप 360 डिग्री क्रिस्टल क्लियर साउंड का मजा ले सकते हैं। पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। उम्मीद की जा रही है भारतीय बाजार में नोकिया 7 को तकरीबन 24,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

The post अगर आप हैं नोकिया फैन तो यह खबर आपको निराश कर सकती है first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
ये 5 स्मार्टफोन देंगे नोकिया 2 को टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/top-5-competitors-of-nokia-2-in-hindi/ Tue, 31 Oct 2017 12:35:44 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13255 हमनें 5 ऐसे स्मार्टफोन्स की लिस्ट बनाई है जो नोकिया 2 के लिए कड़े प्रतिस्पर्धी हैं।

The post ये 5 स्मार्टफोन देंगे नोकिया 2 को टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया ने आज भारतीय बाजार के जरिये अंर्तराष्ट्रीय मंच पर कंपनी के नए और लेटेस्ट स्मार्टफोन नोकिया 2 पर्दापण किया है। नोकिया 2 कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। इसे 99 यूरो यानि तकरीबन 7,400 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। मैटल फ्रेम वाला यह फोन 6,000 एल्यूमिनियम सीरीज़ पर बना है जो गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड 5-इंच की एचडी एलटीपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 8.0 ओरियो पर पेश किया गया है तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 चिपसेट पर रन करता है। नोकिया 2 में 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है तथा इसमें गूगल असिस्टेंट भी मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,100एमएएच की बैटरी मौजूद है। यह फोन नंवबर के मध्य में सेल के लिए उपलब्ध होगा लेकिन बाजार में पहले से ही कुछ ऐसे फोन मौजूद है जो नोकिया 2 को टक्कर देने की क्षमता रखते हैं। आगे हमनें 5 ऐसे ही स्मार्टफोन्स की लिस्ट बनाई है जो नोकिया 2 के लिए कड़े प्रतिस्पर्धी हैं।

लॉन्च हुआ नोकिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन जो चलता है लेटेस्ट एंडरॉयड पर

शाओमी रेडमी 4ए
xiaomi-redmi-4a
इसी सूची में सबसे पहला नाम शाओमी के रेडमी 4ए का है। इस फोन का एक संस्करण 3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी के साथ उपलब्ध है। इस फोन में 5-इंच एचडी स्क्रीन दी गई है और फोन की स्क्रीन लेमिनेटेड है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 1.4गीगाहट्र्ज क्लॉक स्पीड वाला 64बिट्स का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए आपको 13-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही इस फोन में पावर बैकअप के लिए 3,120 एमएएच की बैटरी दी गई है।

शाओमी रेडमी 4
xiaomi-redmi-4-1
यहां दूसरा नाम भी शाओमी का ही है। कम बजट में रेडमी 4 का सबसे उंचा मॉडल 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ लिया जा सकता है। इस फोन में 5-इंच की 2.5डी एचडी कर्व्ड डिसप्ले है। सिक्योरिटी के लिए इसके बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर आधारित इस फोन में 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ​13-मेगापिक्सल के रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 4,100 एमएएच की बैटरी दी गई है।

जल्द ही शुरू होने वाली है जियोफोन की प्रीबुकिंग, कंपनी ने किया खुलासा

मोटो सी प्लस
moto-c-plus-first-impressions-91mobiles-04
मोटोरोला का मोटो सी प्लस भी नोकिया के लिए बड़ी टक्कर है। इस फोन में 5-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.3गीगाहट्र्ज क्वॉडकोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर रन करता है। 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ ही इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर तथा 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो एलईडी फ्लैश से लैस हैं। पावर बैकअप के लिए इसमें रेपिड चार्जिंग तकनीक से लैस 4,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

इनफोकस टर्बो 5
infocus-turbo-5-plus
यूएस की कंपनी इनफोकस का टर्बो 5 भी इस सूची में शामिल है। इस फोन में रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। टर्बो 5 में 5.2-इंच एचडी आईपीएस ​डिसप्ले है और यह फोन मीडियाटेक एमटी 6737 चिपसेट पर रन करता है। फोन में फोन 1.2गीगाहट्र्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। भारतीय बाजार में इनफोकस टर्बो 5 3जीबी रैम/32जीबी मैमोरी और 2जीबी रैम/16जीबी मैमोरी वेरिएंट में उपलब्ध है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 2जीबी रैम वाले मॉडल की कीमत 6,999 रुपये है जबकि 3जीबी रैम वाले फोन के लिए आपको 7,999 रुपये चुकाने होंगे।

एयरटेल डिजिटल स्टोर पर भी उपलब्ध होगा iPhone X, होगा स्पेशल स्टॉक

माइक्रोमैक्स ईवोक पावर
micromax-evoke-1
भारतीय कंपनी माइक्रोमैक्स के ईवोक पावर स्मार्टफोन 5-इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमैलो पर पेश किया गया है जो 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की स्टोरेज दी गई है तथा फोटोग्राफी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सन का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए माइक्रोमैक्स ईवोक पावर में 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है।

The post ये 5 स्मार्टफोन देंगे नोकिया 2 को टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
लॉन्च हुआ नोकिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन जो चलता है लेटेस्ट एंडरॉयड पर https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-2-launched-in-india-with-4100mah-battery-in-hindi/ Tue, 31 Oct 2017 07:29:50 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13229 नोकिया 2 को इतनी कम कीमत पर देश में मौजूद स्मार्टफोन्स में सबसे बेस्ट कहा जा सकता है।

The post लॉन्च हुआ नोकिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन जो चलता है लेटेस्ट एंडरॉयड पर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लंबे समय तक मोबाईल बाजार पर राज करने वाली नोकिया ने एंडरॉयड स्मार्टफोन्स के साथ टेक मार्केट में फिर से एंट्री की है। पिछले 11 महीनों में नोकिया स्मार्टफोन्स ने पूरे विश्वभर में अपनी पैठ बनाई है। वहीं आज अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ में एक और नया डिवाईस जोड़ते हुए कंपनी ने नोकिया 2 लॉन्च कर दिया है। भारतीय बाजार से शुरूआत करते हुए यह फोन विश्व के अन्य देशों में पहॅुंचेगा। इंडिया में नोकिया 2 को 99 यूरो (तकरीबन 7,400 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है, जो इस बजट में मौजूद कई ब्रांड्स के लिए कड़ी टक्कर साबित होगा।

मैट्रो स्टेशन में हुआ हादसा, लेनोवो के फोन में लगी आग

नोकिया 2 को कंपनी द्वारा बजट सेग्मेंट में पेश किया गया है। मैटल फ्रेम वाला यह फोन 6,000 एल्यूमिनियम सीरीज़ पर बना है। कंपनी की ओर से इस फोन को 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की एचडी एलटीपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है जो गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन आईपी52 रेटिड है जो इसे हल्की फुल्की पानी की छीटों से सुरक्षित रखता है।

नोकिया का यह नया फोन एक प्योर एंडरॉयड फोन है जो एंडरॉयड 8.0 ओरियो पर पेश किया गया है। नोकिया 2 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 चिपसेट दिया गया है, जो इसकी प्रोसेसिंग स्मूथ बनाता है। इस फोन में गूगल असिस्टेंट भी मौजूद है, जो इस कीमत के फोन में देखने को अब तक नहीं मिला है।

nokai-2-fe

कंपनी की ओर से इस फोन में 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए नोकिया 2 के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के ​लिए फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

एयरटेल डिजिटल स्टोर पर भी उपलब्ध होगा iPhone X, होगा स्पेशल स्टॉक

यह एक डुअल सिम फोन है जो 4जी सर्विस पर काम करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,100एमएएच की बैटरी दी गई है जो 2 दिनों तक चलने का वायदा करती है। नोकिया 2 को तीन खूबसूरतों रंगों में मीड नंवबर से खरीदा जा सकता है। देश में नोकिया की कीमत तकरीबन 7,465 रुपये होगी।

The post लॉन्च हुआ नोकिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन जो चलता है लेटेस्ट एंडरॉयड पर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
लॉन्च होने जा रहा है नोकिया का सबसे सस्ता एंडरॉयड स्मार्टफोन नोकिया 2, यहां देखें लाईव https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-watch-live-launch-event-of-nokia-2-in-hindi/ Mon, 30 Oct 2017 13:08:25 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13221 पूरे विश्व में भारत ही ऐसा देश है जहां नोकिया 2 सबसे पहले लॉन्च किया जा रहा है।

The post लॉन्च होने जा रहा है नोकिया का सबसे सस्ता एंडरॉयड स्मार्टफोन नोकिया 2, यहां देखें लाईव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय बाजार में नोकिया कंपनी कल अपना सबसे सस्ता एंडरॉयड स्मार्टफोन नोकिया 2 लॉन्च करने जा रही है। कंपनी की ओर से कल यानि 31 अक्टूबर को एनसीआर में एक ईवेंट का आयो​जन किया जा रहा है जिसके मंच से कंपनी अपना नया स्मार्टफोन पहली बार टेक बाजार के समक्ष पेश करेगी। पूरे विश्व में भारत ही ऐसा देश होगा जहां नोकिया 2 सबसे पहले लॉन्च किया जा रहा है। नोकिया की ओर से इस फोन का लॉन्च ईवेंट सोशल मीडिया पर लाईव दिखाया जाएगा, जिसके माध्यम से आप भी घर बैठे इस बड़े ईवेंट का साक्षी बन सकते है।

जियो के टक्कर में एयरटेल लाया है एक और बेहद सस्ता 4 वोएलटीई स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 1,349 रुपये

नोकिया की ओर से दोपहर 12 बजे इस ईवेंट का आयोजन किया जाएगा। भारत में होने वाले इस ईवेंट को नोकिया का मालिकान हक रखने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल पूरी दुनिया में लाईव स्ट्रीम के जरिये दिखाने वाली है।

नए नोकिया फोन की पहले लुक को कंपनी की वेबसाइट पर देखने के लिए (यहां क्लिक) करें। इसके साथ ही यदि आप नोकिया के आॅफिशियल फेसबुक अकाउंट पर इस ईवेंट को लाईव देखना चाहते हैं तो (यहां क्लिक) करें।

The post लॉन्च होने जा रहा है नोकिया का सबसे सस्ता एंडरॉयड स्मार्टफोन नोकिया 2, यहां देखें लाईव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नोकिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा नोकिया 2, सिर्फ 99 यूएस डॉलर की कीमत में देगा बजट स्मार्टफोन्स को टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-2-price-leak-on-us-website-in-hindi/ Mon, 23 Oct 2017 07:50:07 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12951 नोकिया 2 स्मार्टफोन तकरीबन 6,500 रुपये के बजट में लॉन्च किया जाएगा।

The post नोकिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा नोकिया 2, सिर्फ 99 यूएस डॉलर की कीमत में देगा बजट स्मार्टफोन्स को टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

विश्व टेक बाजार में नोकिया अपनी मौजूदगी समय दर समय दर्ज कराता रहता है। पिछले हफ्ते नोकिया 7 के लॉन्च और हाल में ही सामनें आई फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 9 की फोटो के बाद अब नोकिया के कम बजट वाले स्मार्टफोन नोकिया 2 की जानकारी भी सामनें आ गई है। मीडिया रिपोर्ट में नोकिया की कीमत का खुलासा हुआ है जिसके अनुसार यह स्मार्टफोन तकरीबन 6,500 रुपये के बजट में लॉन्च किया जाएगा।

नोकिया 9 की फोटो आई सामनें, बेजल लेस डिसप्ले पर हो सकता है लॉन्च

गौरतलब है कि नोकिया 2 एमएमडी ग्लोबल द्वारा अब तक लॉन्च किए गए सभी नोकिया एंडरॉयड स्मार्टफोन में सबसे सस्ता होगा। एक अमेरिकी वेबसाइट ने नोकिया 2 को सेल के लिए लिस्ट किया है जहां इस फोन को टीए-1035 मॉडल नंबर के लिस्ट किया गया है तथा फोन की कीमत 99 यूएस डॉलर बताई गई है। यह कीमत अलग-अलग बाजारों में भिन्न हो सकती है लेकिन माना जा रहा है कि यह फोन 6,500 रुपये तक के मूल्य पर ही लॉन्च किया जाएगा।

nokia-2-1

वेबसाइट पर नोकिया 2 को डुअल सिम सपोर्टेड फोन बताया गया है। वहीं फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार नोकिया 2 में 4.5-इंच की स्क्रीन देखने को मिलेगी। यह फोन एंडरॉयड 7.1.1 नुगट पर आधारित होगा त​था 1.3गीगाहर्ट्ज़ 32बिट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 क्वॉड-कोर चिपसेट पर रन करेगा।

आईफोन X का सस्ता संस्करण होगा लॉन्च

नोकिया 2 में 1जीबी की रैम मैमोरी दी जा सकती है तथा ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रेनो 304 जीपीयू देखने को मिल सकता है। फोन के कैमरा सेग्मेंट को लेकर कोई अहम जानकारी नहीं है ​लेकिन फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस सिंगल कैमरा इसमें दिया जाएगा। नोकिया 2 के फ्रंट पैनल पर कोई फिजिकल बटन न देते हुए कंपनी इसे आॅन-स्क्रीन नेविगेशन बटन के साथ लॉन्च कर सकती है।

आपको बता दें कि अमेरिकी वेबसाइट ने कुछ समय बाद नोकिया 2 को अपने वेबपेज से हटा दिया है। नोकिया 2 को इस लिंक पर देखा गया था।

The post नोकिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा नोकिया 2, सिर्फ 99 यूएस डॉलर की कीमत में देगा बजट स्मार्टफोन्स को टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नोकिया ला रहा है 4,000एमएएच बैटरी वाला सस्ता एंडरॉयड फोन, जानें इस फोन के बारे में सब कुछ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-2-leaked-with-4000mah-battery-and-specifications-in-hindi/ Thu, 14 Sep 2017 06:19:44 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11799 नोकिया द्वारा लॉन्च किए जा चुके किसी भी एंडरॉयड स्मार्टफोन में कंपनी ने अब तक इतनी पावर की बैटरी नहीं दी है।

The post नोकिया ला रहा है 4,000एमएएच बैटरी वाला सस्ता एंडरॉयड फोन, जानें इस फोन के बारे में सब कुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज ही जहां हमनें नोकिया के फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 9 की लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी थी, वहीं अब नोकिया के सबसे छोटे एंडरॉयड नोकिया 2 को लेकर भी नई खबर सामनें आई है। नोकिया 2 को यूएस सर्टिफिकेशन साइट एफसीसी पर लिस्ट किया गया है जहां एचएमडी के इस नए तथा लो बजट एंडरॉयड फोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।

एंडरॉयड ओरियो के साथ लीक हुआ नोकिया 9, तीन वेरिएंट में हो सकता है लॉन्च

नए लीक के अनुसार नोकिया 2 को 4,000एमएएच की बैटरी से लैस किया जा सकता है। आपको बता दें कि नोकिया द्वारा लॉन्च किए जा चुके किसी भी एंडरॉयड स्मार्टफोन में कंपनी ने अब तक इतनी पावर की बैटरी नहीं दी है। यदि नोकिया 2 4,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च होता है तो यह फोन तकरीबन 2 दिन तक लगातार काम कर पाएगा।

nokia-2-2

नोकिया 2 की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के अनुसार इस फोन को 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा तथा 2जीबी रैम के साथ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करेगा।

आॅनलाईन स्टोर से बुक किया था फोन बदले में मिला फेना साबुन

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक तथा फ्रंट दोनों पैनल पर 5-मेगापिक्सल के कैमरे देखने को मिल सकते हैं तथ माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ इसमें 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। नोकिया 2 को कंपनी 7,000 से भी कम कीमत पर लॉन्च कर सकती है तथा इसमें 4जी वोएलटीई, डुअल सिम, एफ रेडियो जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

The post नोकिया ला रहा है 4,000एमएएच बैटरी वाला सस्ता एंडरॉयड फोन, जानें इस फोन के बारे में सब कुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>