Nokia 225 4G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sun, 05 Mar 2023 06:44:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सस्ते में खरीदें Nokia के ये 4G मोबाइल फोन, लंबी बैटरी के साथ मिलेंगे ये दमदार फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-225-4g-mobile-sale-on-amazon-india-emi-rs-618-4g-jio-sim-work-on-this-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-225-4g-mobile-sale-on-amazon-india-emi-rs-618-4g-jio-sim-work-on-this-phone/#respond Wed, 21 Sep 2022 08:03:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=88790 Jio Phone को टक्कर देने के लिए कंपनी ने Nokia 225 4G Feature Phone को पेश किया था।

The post सस्ते में खरीदें Nokia के ये 4G मोबाइल फोन, लंबी बैटरी के साथ मिलेंगे ये दमदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia ने पिछले काफी समय से भारतीय बाजार में अपने नए-नए 4G Feature Phone लॉन्च कर रही है। वहीं, इन 4G फोन्स की खास बात है कि इनमें ग्राहक अगर चाहें तो Jio 4G SIM का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप भी अपने घर में किसी बड़े-बुजुर्ग के लिए एक 4G Mobile खरीदने का विचार कर रहे हैं तो हम आपको आज Nokia 225 4G Phone को सिर्फ 618 रुपये में खरीदने का प्लान बताने वाले हैं। हालांकि, इसकी कीमत 3,710 रुपये लेकिन, 700 रुपये से कम में इसे आप ऑनलाइन Amazon india वेबसाइट के माध्यम से खरीद सकते हैं। बाकि की बची कीमत को आप आसान EMI ऑप्शन के माध्यम से चुका सकते हैं। आइए जानत हैं कैसे बिना किसी ब्याज के आप इस फोन को खरीद पाएंगे।

618 रुपये में आपको होगा Nokia 4G Mobile

आपको बता दें कि Nokia 225 4G Mobile को कंपनी की साइट पर 3,249 रुपये में सेल किया जा रहा है। वहीं, अमेजन पर फोन 461 रुपये महंगा मिल रहा है। लेकिन, वहां से आप नो कोस्ट ईएमआई पर फोन को खरीद सकते हैं। Amazon पर Bajaj Finserv और Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड के माध्यम से इस 4G फोन को बिना किसी ब्याज के खरीद सकते हैं। इसे भी पढ़ें: 5000mAh बैटरी, 3 कैमरे वाले Nokia के सस्ते फोन की बिक्री शुरू, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

nokia-emi

अगर आप अमेजन पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से फोन खरीदते हैं तो 618 रुपये की 6 EMI या 1237 रुपये की 3 EMI पर इसे खरीदा जा सकता है। वहीं, Bajaj Finserv के कार्ड से 1237 रुपये की 3 EMI पर इसे खरीदा जा सकता है।

यहां देखें कौनसे बैंक क्रेडिट कार्ड पर कितनी देनी होगी ईएमआई 

बता दें कि डेबिट कार्ड पर EMI फिलहाल किसी बैंक के कार्ड के लिए उपलब्ध नहीं है। HDFC, ICICI, Axis, Kotak Mahindra, भारतीय स्टेट बैंक और Federal पर EMI से फोन खरीदने के लिए आपको ब्याज देना होगा। आइए आगे आपको Nokia 8120 4G के फीचर्स के बारे में जानकारी देते हैं।

Nokia 225 4G Payment Edition Feature Phone launched specs price

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Nokia 225 4G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन पॉलीकार्बोनेट बॉडी पर है जो टी9 न्यूमैरिक कीपैड सपोर्ट करता है। इस फोन में 320 x 240 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 2.4 इंच की क्यूवीजीए एलसीडी डिसप्ले दी गई है जिसके उपरी हिस्से पर स्पीकर दिया गया है तथा नीचे कीपैड मौजूद है। फोन डिसप्ले पर नेविगेशन की भी दी गई है जो टच के साथ काम करती है। इसे भी पढ़ें: Nokia C21 Plus स्मार्टफोन बेहद कम कीमत में भारत में लॉन्च, Nokia T10 टैबलेट से भी उठा पर्दा

nokia 215 4g nokia 225 4g feature phone launched in india volte

नए नोकिया 225 4जी फोन को 1 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करने वाले UNISOC प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। फोन में 32 जीबी का माइक्रोएसडी कार्ड यूज़ किया जा सकता है। यह मोबाइल फोन 4जी वोएलटीई कनेक्टिविटी से लैस है जो इंटरनेट ब्राउजिंग के साथ ही एचडी वोएलटीई वॉयस कॉलिंग का भी लाभ देता है। Nokia 225 4G बैक पैनल पर 3 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं साथ ही यह मोबाइल फोन फ्लैशलाईट भी सपोर्ट करता है। फोन में quick dialing, voice recorder और external radio जैसे फीचर्स मौजूद है। यह एक डुअल सिम फोन है जिसमें दोनों सिम पर 4जी नेटवर्क चलाया जा सकता है।

The post सस्ते में खरीदें Nokia के ये 4G मोबाइल फोन, लंबी बैटरी के साथ मिलेंगे ये दमदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-225-4g-mobile-sale-on-amazon-india-emi-rs-618-4g-jio-sim-work-on-this-phone/feed/ 0
Jio Phone को टक्कर देने आया नया Nokia 225 4G Feature Phone, प्राइस है 4 हजार से भी कम https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-225-4g-payment-edition-feature-phone-launched-specs-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-225-4g-payment-edition-feature-phone-launched-specs-price/#respond Fri, 22 Oct 2021 10:32:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=69163 Nokia 225 4G Payment Edition की खासियत फोन में मौजूद वन-की पेमेंट एक्शन है।

The post Jio Phone को टक्कर देने आया नया Nokia 225 4G Feature Phone, प्राइस है 4 हजार से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia ने पिछले साल इन्हीं दिनों में भारतीय बाजार में अपने दो 4G Feature Phone लॉन्च किए थे जिन्होंने Nokia 225 4G और Nokia 215 4G नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली थी। नोकिया 225 4जी जहां 3,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था वहीं नोकिया 215 जी को सिर्फ 2,949 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था। वहीं आज नोकिया ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी HMD Global ने इनमें से ही एक नोकिया 225 का नया और अपग्रेडेड वर्ज़न Nokia 225 4G Payment Edition नाम के साथ लॉन्च कर दिया है।

Nokia 225 4G Payment Edition को कंपनी की ओर से चीनी बाजार में उतारा गया है। यह 4जी फीचर फोन 349 युआन में लॉन्च हुआ है जो भारतीय करंसी अनुसार 4,000 रुपये के करीब है। इस नए नोकिया 225 4जी पेमेंट एडिशन की मुख्य खासियत फोन में मौजूद वन-की पेमेंट एक्शन है। फोन में शार्टकट पेमेंट ऑप्शन दिया गया है जिसपर क्लिक करते ही पेमेंट कोड सामने आ जाता है तथा बिना किसी लंबी प्रक्रिया के ट्राजेक्शन की जा सकती है। इस फोन में दैनिक मनी लिमिट सेट करने की सुविधा भी मिलती है। शुरूआती सेल में यह फोन 309 yuan यानी तकरीबन 3,600 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Nokia 225 4G Payment Edition Feature Phone launched specs price

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Nokia 225 4G Payment Edition के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन पॉलीकार्बोनेट बॉडी पर है जो टी9 न्यूमैरिक कीपैड सपोर्ट करता है। इस फोन में 320 x 240 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 2.4 इंच की क्यूवीजीए एलसीडी डिसप्ले दी गई है जिसके उपरी हिस्से पर स्पीकर दिया गया है तथा नीचे कीपैड मौजूद है। फोन डिसप्ले पर नेविगेशन की भी दी गई है जो टच के साथ काम करती है। यह भी पढ़ें : Jio के इस शानदार और दमदार Exclusive offer के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ सस्ता Nokia C30 फोन, जानें प्राइस

नए नोकिया 225 4जी फोन को 1गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करने वाले UNISOC प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। फोन में 32 जीबी का माइक्रोएसडी कार्ड यूज़ किया जा सकता है। यह मोबाइल फोन 4जी वोएलटीई कनेक्टिविटी से लैस है जो इंटरनेट ब्राउजिंग के साथ ही एचडी वोएलटीई वॉयस कॉलिंग का भी लाभ देता है।

Nokia 225 4G Payment Edition Feature Phone launched specs price

Nokia 225 4G Payment Edition बैक पैनल पर 3 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं साथ ही यह मोबाइल फोन फ्लैशलाईट भी सपोर्ट करता है। फोन में quick dialing, voice recorder और external radio जैसे फीचर्स मौजूद है। यह एक डुअल सिम फोन है जिसमें दोनों सिम पर 4जी नेटवर्क चलाया जा सकता है। यह नया नोकिया फोन Black, Blue और Sand Gold में लॉन्च किया गया है।

The post Jio Phone को टक्कर देने आया नया Nokia 225 4G Feature Phone, प्राइस है 4 हजार से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-225-4g-payment-edition-feature-phone-launched-specs-price/feed/ 0
नोकिया ने दिया जियो को झटका, JioPhone के सामने लॉन्च किए दो सस्ते 4G फीचर फोन Nokia 215 और Nokia 225 https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-215-4g-nokia-225-4g-feature-phone-launched-in-india-volte/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-215-4g-nokia-225-4g-feature-phone-launched-in-india-volte/#respond Tue, 20 Oct 2020 09:48:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=50213 Nokia 215 4G को 2,949 रुपये तथा Nokia 225 4G को 3,499 रुपये में लॉन्च किया गया है।

The post नोकिया ने दिया जियो को झटका, JioPhone के सामने लॉन्च किए दो सस्ते 4G फीचर फोन Nokia 215 और Nokia 225 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia ने कुछ दिनों पहले ही अंर्तराष्ट्रीय बाजार में आने दो नए 4G फीचर फोन पेश किए थे जिन्होंने Nokia 215 और Nokia 225 नाम के साथ टेक मंच पर एंट्री ली थी। ये दोनों फोन जब सामने आए थे, तभी से ही इंडियन यूजर्स की डिमांड थी कि नोकिया को अपने 4जी फीचर फोन भारत में भी लॉन्च करने चाहिए। वहीं अब भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरत को पूरा करते हुए नोकिया ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने ये दोनों 4G फीचर फोन Nokia 215 और Nokia 225 इंडिया में भी लॉन्च कर दिए हैं।

नोकिया ने अपने इन दो नए 4जी फीचर फोंस को इंडिया में करके सीधी टक्कर रिलायंस जियो के JioPhone को दी है। सबसे पहले कीमत की ही बात कर ले तो Nokia 215 4G को 2,949 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है तथा Nokia 225 4G फोन की कीमत सिर्फ 3,499 रुपये है। ये दोनों ही फोन 23 अक्टूबर से सिर्फ नोकिया की आधिकारिक वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। बाद में ये फोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट व रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध कराए जाएंगे जहां नोकिया 225 की सेल 6 नवंबर से तथा नोकिया 125 फोन की बिक्री 18 नवंबर से शुरू होगी।

nokia 215 4g nokia 225 4g feature phone launched in india volte

ऐसे हैं Nokia 4G फीचर फोन

Nokia 215 और Nokia 225 दोनों ही 4जी फीचर फोन की-पैड वाले मोबाइल फोन है जिनमें टी9 न्यूमैरिक कीपैड दी गई है। ये दोनों ही मोबाइल फोन 320 x 240 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 2.4 इंच की क्यूवीजीए एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। स्क्रीन के ठीक उपरी स्पीकर लगा हुआ है तथा नीचे कीपैड मौजूद है। दोनों ही फोन पॉलीकार्बोनेट बॉडी पर बने हैं।

यह भी पढ़ें : OnePlus 8T vs Xiaomi Mi 10T, देखें कौन निकलता है आगे और किसे मिलती है मात

Nokia 215 4G और Nokia 225 4G दोनों मोबाइल फोंस में फीचर ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जिसके साथ ये फोन 1गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करने वाली यूनिसॉक प्रोसेसर पर रन करते हैं। नोकिया के इन दोनों ही फोंस को कंपनी द्वारा 4जी वोएलटीई कनेक्टिविटी से लैस किया गया है जिसके चलते न सिर्फ इंटरनेट ब्राउजिंग बल्कि साथ ही एचडी वोएलटीई वॉयस कॉलिंग का भी लाभ उठाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Nokia 225 4G फीचर फोन में कंपनी ने वीजीए कैमरा भी दिया है जो फोन के बैक पैनल पर लगा है। वहीं Nokia 215 4G फीचर फोन में फोटोग्राफी की सुविधा नहीं है। ये दोनों ही मोबाइल फोन 64 एमबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करते हैं जिसके साथ 128 एमबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। दोनों ही मोबाइल फोंस में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Jio, Airtel और Vodafone idea के इन प्लान में मिलेगा 50GB डाटा, जानें फुल डिटेल

Nokia 215 4G और Nokia 225 4G को कंपनी ने 3.5एमएम ऑडियो जैक से भी लैस किया है, जिसकी मदद से एमपी3 प्लेयर और एफएम रेडियो दोनों का लाभ उठाया जा सकता है। ब्लूटूथ और माइक्रो यूएसबी के साथ ही इन फोंस में GSM/GPRS 900/1800, LTE1 Cat-1 और 10Mbps DL / 5Mbps UL जैसे फीचर्स ​दिए गए हैं। अच्छी बात यह भी कही जाएगी कि 4जी नेटवर्क कनेक्टिविटी वीक होने पर ये फोन 4जी नेटवर्क से गिर कर 2जी नेटवर्क पर काम करने लगेगे।

nokia 215 4g nokia 225 4g feature phone launched in india volte

पावर बैकअप के लिए Nokia ने दोनों ही 4जी फीचर फोंस में 1,200एमएएच की बैटरी दी है जिसे बैक पैनल को हटाकर रिमूव भी किया जा सकता है। Nokia 215 4G और Nokia 225 4G दोनों मोबाइल फोंस का वज़न 91ग्राम और डायमेंशन 124.74×51.02×13.71एमएम का है। भारतीय बाजार में नोकिया 215 को जहां Cyan Green और Black कलर में खरीदा जा सकेगा वहीं नोकिया 225 4जी फीचर फोन Classic Blue, Metallic Sand और Black कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post नोकिया ने दिया जियो को झटका, JioPhone के सामने लॉन्च किए दो सस्ते 4G फीचर फोन Nokia 215 और Nokia 225 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-215-4g-nokia-225-4g-feature-phone-launched-in-india-volte/feed/ 0
JioPhone की टक्कर में नोकिया लाया दो सस्ते 4G फीचर फोन, Nokia 215 और Nokia 225 हुए लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-215-4g-nokia-225-4g-feature-phone-launched/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-215-4g-nokia-225-4g-feature-phone-launched/#comments Mon, 12 Oct 2020 08:47:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=49824 इंडिया में इन दोनों Nokia 4जी फीचर फोंस की टक्कर रिलायंस जियो के JioPhone से होगी।

The post JioPhone की टक्कर में नोकिया लाया दो सस्ते 4G फीचर फोन, Nokia 215 और Nokia 225 हुए लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia पिछले कुछ महीनों से मोबाइल बाजार में लगातार एक्टिव नज़र आ रहा है। हाल ही में नई और एडवांस तकनीक से लैस स्मार्टफोंस की खेप बाजार में उतारने के बाद अब नोकिया ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने दो नए 4जी फीचर फोन मोबाइल बाजार में पेश किए हैं। कंपनी की ओर से ये दोनें 4G फीचर फोन Nokia 215 और Nokia 225 नाम के साथ लॉन्च किए गए हैं, जिन्होंने फिलहाल चीनी बाजार में एंट्री ली है। इंडिया में नोकिया के इन दोनों 4जी फीचर फोंस की सीधी टक्कर रिलायंस जियो के JioPhone से होगी।

Nokia 4G फीचर फोन

Nokia 215 और Nokia 225 दोनों ही 4जी फीचर फोन कीपैड वाले मोबाइल फोन है जिनमें टी9 न्यूमैरिक कीपैड दी गई है। ये दोनों ही मोबाइल फोन 320 x 240 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 2.4 इंच की क्यूवीजीए एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। स्क्रीन के ठीक उपरी स्पीकर लगा हुआ है तथा नीचे कीपैड मौजूद है। दोनों ही फोन पॉलीकार्बोनेट बॉडी पर बने हैं।

Nokia 215 4G Nokia 225 4G feature phone launched

Nokia 215 4G और Nokia 225 4G दोनों मोबाइल फोंस में फीचर ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जिसके साथ ये फोन 1गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करने वाली यूनिसॉक प्रोसेसर पर रन करते हैं। नोकिया के इन दोनों ही फोंस को कंपनी द्वारा 4जी वोएलटीई कनेक्टिविटी से लैस किया गया है जिसके चलते न सिर्फ इंटरनेट ब्राउजिंग बल्कि साथ ही एचडी वोएलटीई वॉयस कॉलिंग का भी लाभ उठाया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 10,999 रुपये में लॉन्च हुआ इंडिया का सबसे सस्ता 64MP कैमरा फोन, इसमें है 6.8 इंच डिसप्ले और 5000mAh बैटरी

फोटोग्राफी के लिए Nokia 225 4G फीचर फोन में कंपनी ने वीजीए कैमरा भी दिया है जो फोन के बैक पैनल पर लगा है। वहीं Nokia 215 4G फीचर फोन में फोटोग्राफी की सुविधा नहीं है। ये दोनों ही मोबाइल फोन 64 एमबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करते हैं जिसके साथ 128 एमबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। दोनों ही मोबाइल फोंस में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Nokia 215 4G Nokia 225 4G feature phone launched

Nokia 215 4G और Nokia 225 4G को कंपनी ने 3.5एमएम ऑडियो जैक से भी लैस किया है, जिसकी मदद से एमपी3 प्लेयर और एफएम रेडियो दोनों का लाभ उठाया जा सकता है। ब्लूटूथ और माइक्रो यूएसबी के साथ ही इन फोंस में GSM/GPRS 900/1800, LTE1 Cat-1 और 10Mbps DL / 5Mbps UL जैसे फीचर्स ​दिए गए हैं। अच्छी बात यह भी कही जाएगी कि 4जी नेटवर्क कनेक्टिविटी वीक होने पर ये फोन 4जी नेटवर्क से गिर कर 2जी नेटवर्क पर काम करने लगेगे। यह भी पढ़ें : 20,000 रुपये के बजट में ये 5 स्मार्टफोन हैं सबसे धाकड़

पावर बैकअप के लिए कंपनी ने दोनों ही 4जी फीचर फोंस में 1,200एमएएच की बैटरी दी है जिसे बैक पैनल को हटाकर रिमूव भी किया जा सकता है। Nokia 215 4G और Nokia 225 4G दोनों मोबाइल फोंस का डायमेंशन 124.74×51.02×13.71एमएम और वज़न 91ग्राम का है। Nokia 215 4G को जहां Black और Green कलर में लॉन्च किया गया है वहीं Nokia 225 4G को Black, Blue और Gold कलर में बाजार में उतारा गया है।

The post JioPhone की टक्कर में नोकिया लाया दो सस्ते 4G फीचर फोन, Nokia 215 और Nokia 225 हुए लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-215-4g-nokia-225-4g-feature-phone-launched/feed/ 2