Nokia 3.1 Plus | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 12 Oct 2018 07:22:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 नोकिया एक्स7 बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट, लॉन्च से पहले ही स्पेसिफिकेशन्स की मिली जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-x7-listed-on-geekbench-to-launch-on-16-october-feature-specifications-hindi/ Fri, 12 Oct 2018 07:22:04 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23552 नोकिया एक्स7 क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर रन करेगा।

The post नोकिया एक्स7 बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट, लॉन्च से पहले ही स्पेसिफिकेशन्स की मिली जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया ने कल ही इंडियन मार्केट में अपने दो शानदार स्मार्टफोन नोकिया 3.1 प्लस और नोकिया 8110 4जी बनाना फोन लॉन्च किए हैं। ये दोनों ही नोकिया फैन्स के लिए बड़ा सरप्राईज़ हैं क्योंकि पूरे टेक बाजार में नोकिया 7.1 प्लस के लॉन्च की चर्चा थी परंतु कंपनी ने अपने अन्य दो बेहतरीन फोन बाजार में उतारे। नोकिया ने हालांकि अभी तक नोकिया 7.1 प्लस के लॉन्च को स्थिति साफ नहीं की है लेकिन अब एक बार फिर नए लीक नोकिया 7.1 प्लस को चीनी बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है, जिससे फोन लॉन्च की उम्मीद बन गई है।

नोकिया 7.1 प्लस को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। गीकबेंच पर फोन को नोकिया एक्स7 नाम के साथ लिस्ट किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 5.1 प्लस को चीन में नोकिया एक्स6 तथा नोकिया एक्स5 नाम के साथ ही लॉन्च किया गया है। गीकबेंच की इस लिस्टिंग में पता चला है कि नोकिया एक्स7 को एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया जाएगा तथा यह क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर रन करेगा।

nokia-x7-teaser

नोकिया एक्स7 को ले​कर ​गीकबेंच लिस्टिंग में बताया गया है एचएमडी ग्लोबल इस फोन को 6जीबी रैम मैमोरी से लैस कर बाजार में उतारेगी। गीकबेंच पर नोकिया एक्स7 यानि नोकिया 7.1 प्लस को सिंगल-कोर में जहां 1827 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी-कोर में इस फोन को 5937 स्कोर दिया गया है। गौरतलब है कि एचएमडी ग्लोबल आने वाली 16 अक्टूबर को चीन में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी दिन नोकिया एक्स7 वहां लॉन्च होगा।

विश्व का पहला 6 कैमरे वाला फोन, लेनोवो करेगी 18 अक्टूबर को लॉन्च

गीकबेंच की लिस्टिंग के बाद यह उम्मीद और भी प्रबल हो गई है कि चीन के बाद कंपनी नोकिया एक्स7 यानि नोकिया 7.1 प्लस को जल्द ही भारतीय बाजार में भी ले आएगी। लीक्स के अनुसार नोकिया एक्स7 में 6.2-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी जाएगी। इस फोन को 6जीबी रैम के साथ ही 4जीबी रैम पर भी लॉन्च किया जा सकता है वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 3400एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

कल भारत में लॉन्च हुए नोकिया 3.1 प्लस के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स व कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
नोकिया 8110 4जी बनाना फोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स व कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें

The post नोकिया एक्स7 बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट, लॉन्च से पहले ही स्पेसिफिकेशन्स की मिली जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
बड़ी स्क्रीन, बड़ी बैटरी और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ नोकिया 3.1 प्लस, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशन https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-3-1-plus-launched-in-india-price-specification-and-features-in-hindi/ Thu, 11 Oct 2018 07:07:57 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23508 नोकिया 3.1 प्लस के साथ कंपनी ने कम रेंज में नॉच स्क्रीन और डुअल कैमरे की शुरुआत कर दी है।

The post बड़ी स्क्रीन, बड़ी बैटरी और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ नोकिया 3.1 प्लस, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

दो माह पहले ही एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 3.1 मॉडल को भारतीय बाजार में उतारा था। वहीं आज कंपनी ने इसके अपग्रेड संस्करण नोकिया 3.1 प्लस को पेश कर दिया है। अच्छी बात यह कही जा सकती है ​कि फोन में काफी अपग्रेड है जिससे यह पुराने मॉडल की अपेक्षा बेहतर हो गया है। भारतीय बाजार में नोकिया 3.1 प्लस का प्राइस 11,499 रुपये है और यह फोन ऑफलाइन स्टोर पर 19 अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

नोकिया 3.1 प्लस में आपको बेज़ल लेस डिजाइन में बड़ी स्क्रीन देखने को मिलेगा। वहीं फोन की बिल्ट क्वालिटी भी शानदार है और कंपनी ने ​हीटिंग समस्या से बचाव के लिए विशेष कूलिंग सिस्टम का प्रयोग किया है। फोन में 6—इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। हालांकि कंपनी ने स्क्रीन कोटिंग के बारे में जानकारी नहीं दी है लेकिन इस बात का दावा किया है कि आपको इम्प्रेसिव कॉन्ट्रास्ट और क्लियर व्यू देने में सक्षम है। बड़ी स्क्रीन, दमदार प्रोसेसर और सबसे नए एंडरॉयड के साथ लॉन्च हुआ गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्सएल

नोकिया 3.1 प्लस के स्पेसिफिकेशन ​फीचर्स और प्राइस हिंदी में

यह फोन मीडियाटेक हेलिया पी22 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में आक्टाकोर (आॅक्टाकोर 2.0गीगाहट्र्ज + आॅक्टाकोर 1.4गीगाहट्र्ज) प्रोसेसर दिया गया है। मीडियाटेक का यह नया प्रोसेसर है जो मध्य रेंज के फोन में अच्छे परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। यह फोन 2जीबी और 3जीबी की रैम मैमोरी के साथ उपलब्ध है। इसके साथ ही 16जीबी और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 400जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और 128जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ ओपो के1, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

नोकिया 3.1 प्लस एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो पर कार्य करता है और यह एंडरॉयड वन इंटीग्रेशन के साथ आता है। इसका फायदा यह है कि फोन में आपको प्योर एंडरॉयड का अहसास मिलेगा। साथ ही साथ इसमें नए ओएस का अपडेट भी मिलता रहेगा।

कंपनी ने इसे डुअल रियर कैमरे से लैस किया है। नोकिया 3.1 प्लस में एक सेंसर 13—मेगापिक्सल का है जो एफ 2.0 अपर्चर के साथ है। कंपनी ने इसे पीडीएएफ तकनीक से लैस किया है जो फास्ट फोकस के लिए जाना जाता है। वहीं दूसरा सेंसर 5—मेगापिक्सल का है जो मोनोक्रोम तस्वीर लेता है। यह सेंसर एफ/2.4 अपर्चर के साथ आता है। सेल्फी के लिए फोन में 8—मेगापिक्सल का है तो एफ/2.2 अपर्चर के साथ है।

दोहरा सिम आधारित इस फोन में डुअल 4जी का उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही वाईफाई ब्लूटूथ और जीपीएस भी मिलेगा। कंपनी ने सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है। रही बात पावर बैकअप की तो इस फोन में 3,500 एमएएच की बड़ी बैटरी उपलब्ध है।

The post बड़ी स्क्रीन, बड़ी बैटरी और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ नोकिया 3.1 प्लस, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
16 अक्टूबर को लॉन्च होगा नोकिया का पावरफुल कैमरे वाला फोन नोकिया एक्स7 https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-x7-to-launch-on-16-october-with-dual-camera-in-hindi/ Wed, 10 Oct 2018 10:23:19 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23493 नोकिया का यह नया स्मार्टफोन नोकिया एक्स7 नाम के साथ बाजार में लॉन्च होगा।

The post 16 अक्टूबर को लॉन्च होगा नोकिया का पावरफुल कैमरे वाला फोन नोकिया एक्स7 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने पिछले दिनों ही नोकिया ब्रांड का लेटेस्ट स्मार्टफोन नोकिया 7.1 ग्लोबल मंच पर पेश किया है। यह फोन फिलहाल अमेरिकी बाजार में उतारा गया है जो आने वाले दिनों में भारत समेत अन्य बाजारों में दस्तक देगा। वहीं आज नोकिया के एक और नए स्मार्टफोन की जानकारी सामने आई है। एचएमडी ग्लोबल ने चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर टीज़र ईमेज शेयर की है जिसमें बताया गया है कि कंपनी आने वाली 16 अक्टूबर को चीन में नया नोकिया एंडरॉयड फोन लॉन्च करने जा रही है। चर्चा है कि नोकिया का यह नया स्मार्टफोन नोकिया एक्स7 नाम के साथ चीनी बाजार में लॉन्च होगा।

नोकिया मोबाइल ने वेईबो पर इस स्मार्टफोन की जानकारी दी है। कंपनी ने टीज़र ईमेज के ​जरिये बताया है कि कंपनी 16 अक्टूबर को चीन में एक ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच ने कंपनी का नया डिवाईस नोकिया एक्स7 पेश किया जाएगा। कुछ लीक्स में हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि ये फोन नोकिया 7.1 का ही चीनी वर्ज़न होगा लेकिन चीनी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीज़र में इस आगामी स्मार्टफोन का ​रियर कैमरा सेटअप नोकिया 7.1 से अलग है और इस नए फोन को नोकिया एक्स7 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा।

nokia-x7-teaser

नोकिया एक्स7 की सामने आई टीज़र ईमेज में फोन के बैक पैनल पर मौजूद रियर कैमरा सेटअप दिखाया गया है। इस कैमरा सेटअप में उपर नीचे दो कैमरा सेंसर मौजूद है तथा इनके बीच में ‘जेसिस’ लिखा साफ नज़र आ रहा है। यह कैमरा सेटअप वर्टिकल शेप में मौजूद है। वहीं कैमरा सेटअप के दाएं ओर डुअल टोन एलईडी फ्लैश लाईट दी गई है। चीनी मीडिया के अनुसार इस आगामी स्मार्टफोन का कैमरा सेटअप काफी हद तक टेना पर लिस्ट हुए नोकिया टीए-1131 मॉडल नंबर वाले फोन जैसा है।

नोकिया 3.1 प्लस कल हो सकता है ​इंडिया में लॉन्च, ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट

कंपनी ने हालांकि अभी तक चीन में 16 अक्टूबर को लॉन्च होने वाले फोन के नाम व स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया है ले​किन हाल ही में सामने आए लीक्स के अनुसार नोकिया एक्स7 में 6.2-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी जाएगी। इस फोन को 6जीबी रैम/128जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है जो क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर रन करेंगे।

बड़ी स्क्रीन, दमदार प्रोसेसर और सबसे नए एंडरॉयड के साथ लॉन्च हुआ गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्सएल

नोकिया एक्स7 को लीक में एंडरॉयड ओरियो से लैस बताया है जिसमें पावर बैकअप के लिए 3400एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। लगे हाथ आपको बता दें कि नोकिया कल यानि 11 अक्टूबर को इंडिया में भी नया फोन लॉन्च करने वाली है और मीडिया में चर्चा है कि यह फोन नोकिया 3.1 प्लस हो सकता है।

The post 16 अक्टूबर को लॉन्च होगा नोकिया का पावरफुल कैमरे वाला फोन नोकिया एक्स7 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नोकिया 3.1 प्लस कल हो सकता है ​इंडिया में लॉन्च, ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-global-nokia-to-launch-nokia-3-1-plus-in-india-bluetooth-certification-in-hindi/ Wed, 10 Oct 2018 07:42:23 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23477 नोकिया 3.1 प्लस लॉन्च के साथ ही नई अनाउंसमेंट भी करने वाली है।

The post नोकिया 3.1 प्लस कल हो सकता है ​इंडिया में लॉन्च, ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया इंडिया ने हाल ही में अपने आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल के जरिये घोषणा की थी कि कंपनी जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन लाने वाली है। नोकिया ने हालांकि अभी तक इस आने वाले फोन के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन हमें पता चला है​ कल यानि 11 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला यह स्मार्टफोन नोकिया 3.1 प्लस होगा। दरअसल नोकिया के इस आगामी स्मार्टफोन कल ही ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है जिसके बाद इस बात के प्रबल आसार बन गए है कि कल भारत में नोकिया 3.1 प्लस फोन ही लॉन्च होगा। कंपनी इस फोन को नोकिया 4.1 प्लस नाम के साथ भी लॉन्च कर सकती है।

नोकिया के आगामी स्मार्टफोन को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट किया गया है। इस सर्टिंफिकेशन साइट पर हालांकि फोन के नाम का जिक्र नहीं किया गया है नोकिया के इस फोन को 6 मॉडल नंबर में दर्शाया गया है। वेबसाइट पर इस फोन के 6 वेरिएंट टीए-1118, टीए-1117, टीए-1104, टीए-1113, टीए-1125 और टीए-1115 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुए हैं। वेबसाइट पर इस बात का भी खुलासा हो गया है कि नोकिया का यह आगामी स्मार्टफोन मीडियाटेक चिपसेट पर रन करेगा।

nokia-bluetooth-certification

गौरतलब है कि नोकिया का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट आॅफि​सर ने नोकिया मोबाईल इंडिया के ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए भी लिखा था कंपनी 11 अक्टूबर को एक से ज्यादा प्रोडक्ट की घोषणा कर सकती है। जुहो सरविकास ने हालांकि इस बात को गुप्त ही रखा है कि कंपनी द्वारा कौन सा फोन या फिर कौन सा प्रोडक्ट पेश किया जाएगा। लेकिन ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स सामने आने के बाद माना जा रहा है कि कल लॉन्च होने वाला फोन नोकिया 3.1 प्लस ही होगा।

nokia-bluetooth-certification-1

नोकिया मोबाइल इंडिया की ओर आगामी स्मार्टफोन का वीडियो टीज़र शेयर किया जा चुका है जिसमें ‘ए मेगा डिसप्ले इज़ कमिंग’ लिखा गया है जिससे मालूम पड़ा है​ कि नोकिया का यह आगामी स्मार्टफोन बड़ी डिसप्ले से लैस होगा। यह वीडियो सिर्फ 6 सेकेंड की है जिसे एमएसपी ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। वीडियो में फोन के बैक पैनल को दिखाया गया है जहां पर डुअल रियर कैमरा मौजूद है। यह कैमरा सेटअप सैमसंग के स्मार्टफोंस की तरह पैनल के बीच में वर्टिकल शेप में लगा है। कैमरा के ठीक नीचे फ्लैश लाईट भी दी गई है।

नोकिया कल अपने इंडियन फैन्स को कौन सा तोहफा देने जा रही है यह तो कल लॉन्च ईवेंट के साथ ही साफ हो पाएगा। हो सकता है कि कंपनी नोकिया 3.1 प्लस देश में लॉन्च कर दें तथा साथ ही नोकिया 7.1 के इंडिया लॉन्च की तारीख भी अनाउंस कर दे।

The post नोकिया 3.1 प्लस कल हो सकता है ​इंडिया में लॉन्च, ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>