Nokia 3.1 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 28 Jan 2019 04:07:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 कम कीमत में ऑफलाइन मिल रहे नोकिया 6.1, नोकिया 5.1 और नोकिया 3.1 फोन https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-6-1-nokia-5-1-nokia-3-1-prices-in-india-slashed-in-offline-stores/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-6-1-nokia-5-1-nokia-3-1-prices-in-india-slashed-in-offline-stores/#respond Mon, 28 Jan 2019 04:07:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=26732 नोकिया 6.1 के 3जीबी व 4जीबी रैम वेरिएंट के साथ नोकिया 5.1 और नोकिया 3.1 के 3जीबी रैम ऑप्शन की कीमत में हुई कटौती।

The post कम कीमत में ऑफलाइन मिल रहे नोकिया 6.1, नोकिया 5.1 और नोकिया 3.1 फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया के स्मार्टफोन बेचने की लाइसेंसधारकर कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने हाल ही में नोकिया ने 5.1 प्लस मॉडल को ऑफलाइन उपलब्ध कराया था। वहीं, अब कंपनी ने नोकिया 6.1, नोकिया 5.1 और नोकिया 3.1 को ऑफलाइन मार्केट में पेश कर दिया, जहां इन्हें कम कीमत में सेल किया जा रहा है। इससे पहले यह डिवाइस सिर्फ ऑनलाइन सेल किए जा रहे थे।

अब से यह फोन भारत में ऑफलाइन स्टोर पर खरीदा जा सकेगा। हालांकि, ऑनलाइन के मुकाबले ऑफलाइन स्टोर पर इसकी कीमत कम चुकानी होगी। 91मोबाइल्स को ऑफलाइन रिटेल स्टोर से यह खबर मिली है। नोकिया 6.1 के 3जीबी + 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ऑफलाइन अब 11,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इससे पहले डिवाइस 13,499 रुपए में सेल किया जा रहा था। इसी तरह हेंडसेट के 4जीबी + 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ऑफलाइन 16,499 रुपए की जगह 13,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

नोकिया 8.1 प्लस नहीं, नोकिया 6.2 नाम से लॉन्च होगा कंपनी का लेटेस्ट फोन

अगर बात करें नोकिया 5.1 की तो इसके 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज ऑप्शन को अब 2,000 रुपए कम में ऑफलाइन 8,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ऑनलाइन स्टोर पर खबर लिकते समय डिवाइस 8,680 रुपए में बेचा जा रहा था।

नोकिया 6.1 में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 630 एसओसी है। वहीं, इसमें 5.5-इंच फुल एचडी डिसप्ले 1,080 x 1,920 पिक्सल रेजोल्यूशन और 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर और 3,000mAh की बैटरी है।

एक्सक्लूसिव: फरवरी में भारत में लॉन्च हो सकता है 5 कैमरे वाला नोकिया 9

नोकिया 5.1 की बात करें यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो पी18 चिपसेट और 5.5-इंच फुल एचडी डिसप्ले को सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। दूसरे फीचर्स के तौर पर फोन में 2970एमएएच की बैटरी दी गई है।

आखिर में अगर बात करें नोकिया 3.1 की तो इसमें मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट, 5.2-इंच डिसप्ले, 13-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल सेल्फी शूटर और 2,990एमएएच की बैटरी है।

The post कम कीमत में ऑफलाइन मिल रहे नोकिया 6.1, नोकिया 5.1 और नोकिया 3.1 फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-6-1-nokia-5-1-nokia-3-1-prices-in-india-slashed-in-offline-stores/feed/ 0
नोकिया ने ​अपने इन स्मार्टफोंस के दाम किए कम, 2,000 रुपये से लेकर 13,000 रुपये तक कीमतें हुई कम https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-3-1-and-5-1-and-6-1-nokia-8-sirocco-price-cut-in-india-in-hindi/ Mon, 22 Oct 2018 05:19:31 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23726 नोकिया ने लोगों को चौंकाते हुए अपने स्मार्टफोंस की कीमतों में 13,000 रुपये तक की भारी कमी कर ​दी है।

The post नोकिया ने ​अपने इन स्मार्टफोंस के दाम किए कम, 2,000 रुपये से लेकर 13,000 रुपये तक कीमतें हुई कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया एंडरॉयड मार्केट में भले ही देरी से आया हो लेकिन इस ब्रांड के प्रति मोबाइल यूजर्स के भरोसे ने नोकिया स्मार्टफोन को थोड़े ही समय में हिट बना दिया है। नोकिया ने भी अपने यूजर्स को ध्यान रखते हुए बेहतरीन बजट में शानदार फीचर्स और दमदार स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। वहीं अब दिपावली के मौके पर नोकिया फैन्स को तोहफा देते हुए कंपनी ने अपने स्मार्टफोंस की कीमतों में भारी गिरावट की है। नोकिया ने लोगों को चौंकाते हुए अपने स्मार्टफोंस की कीमतों में 13,000 रुपये तक की भारी कमी कर ​दी है।

नोकिया ने दिवाली के मौके पर अपने बजट स्मार्टफोंस से लेकर फ्लैगशिप स्मार्टफोंस की कीमतें कम की है। इस प्राइस कट में सस्ते से लेकर मंहगे नोकिया फोन शामिल हैं। सबसे पहले नोकिया के हाईएंड डिवाईस नोकिया 8 सिरोको की बात करें तो यह फोन 49,999 रुपये की कीमत पर भारत में लॉन्च हुआ था। लेकिन दिवाली के मौके पर हुए प्राइस कट के बाद कंपनी इस फोन पर सीधे 13,000 रुपये की छूट दे रही है। इस बड़े प्राइस ड्रॉप के बाद नोकिया के शानदार स्मार्टफोन को 36,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

nokia-priice-drop

नोकिया के मीड रेंज स्मार्टफोन की बात करें तो कंपनी ने नोकिया 6.1 की कीमत में भी आर्कषक कमी की है। इंडियन मार्केट में नोकिया 6.1 4जीबी रैम व 3जीबी रैम के दो वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन के 3जीबी वेरिएंट को 2,000 रुपये के प्राइस कट पर खरीदा जा सकता है। यह फोन पहले जहां 15,499 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध था वहीं अब इसे 13,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह 17,499 रुपये वाला नोकिया 6.1 का 4जीबी रैम वेरिएंट 1,000 रुपये कम में 16,499 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।

शाओमी का दिवाली धमाका: रिटेल स्टोर्स पर मिलेगा 3,000 रुपये डिस्काउंट और 1,000 रुपये का कैशबैक

नोकिया 5.1 को कंपनी द्वारा 14,499 रुपये की कीमत पर देश में लॉन्च किया गया था। कीमतों में कमी करते हुए कंपनी इस फोन पर 1,500 रुपये की स्थाई छूट दे रही है जिसके बाद इस फोन को 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह 11,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ नोकिया 3.1 भी 1,000 रुपये की कीमत कटौती के साथ सिर्फ 10,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

The post नोकिया ने ​अपने इन स्मार्टफोंस के दाम किए कम, 2,000 रुपये से लेकर 13,000 रुपये तक कीमतें हुई कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नोकिया 3.1 प्लस कल हो सकता है ​इंडिया में लॉन्च, ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-global-nokia-to-launch-nokia-3-1-plus-in-india-bluetooth-certification-in-hindi/ Wed, 10 Oct 2018 07:42:23 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23477 नोकिया 3.1 प्लस लॉन्च के साथ ही नई अनाउंसमेंट भी करने वाली है।

The post नोकिया 3.1 प्लस कल हो सकता है ​इंडिया में लॉन्च, ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया इंडिया ने हाल ही में अपने आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल के जरिये घोषणा की थी कि कंपनी जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन लाने वाली है। नोकिया ने हालांकि अभी तक इस आने वाले फोन के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन हमें पता चला है​ कल यानि 11 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला यह स्मार्टफोन नोकिया 3.1 प्लस होगा। दरअसल नोकिया के इस आगामी स्मार्टफोन कल ही ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है जिसके बाद इस बात के प्रबल आसार बन गए है कि कल भारत में नोकिया 3.1 प्लस फोन ही लॉन्च होगा। कंपनी इस फोन को नोकिया 4.1 प्लस नाम के साथ भी लॉन्च कर सकती है।

नोकिया के आगामी स्मार्टफोन को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट किया गया है। इस सर्टिंफिकेशन साइट पर हालांकि फोन के नाम का जिक्र नहीं किया गया है नोकिया के इस फोन को 6 मॉडल नंबर में दर्शाया गया है। वेबसाइट पर इस फोन के 6 वेरिएंट टीए-1118, टीए-1117, टीए-1104, टीए-1113, टीए-1125 और टीए-1115 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुए हैं। वेबसाइट पर इस बात का भी खुलासा हो गया है कि नोकिया का यह आगामी स्मार्टफोन मीडियाटेक चिपसेट पर रन करेगा।

nokia-bluetooth-certification

गौरतलब है कि नोकिया का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट आॅफि​सर ने नोकिया मोबाईल इंडिया के ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए भी लिखा था कंपनी 11 अक्टूबर को एक से ज्यादा प्रोडक्ट की घोषणा कर सकती है। जुहो सरविकास ने हालांकि इस बात को गुप्त ही रखा है कि कंपनी द्वारा कौन सा फोन या फिर कौन सा प्रोडक्ट पेश किया जाएगा। लेकिन ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स सामने आने के बाद माना जा रहा है कि कल लॉन्च होने वाला फोन नोकिया 3.1 प्लस ही होगा।

nokia-bluetooth-certification-1

नोकिया मोबाइल इंडिया की ओर आगामी स्मार्टफोन का वीडियो टीज़र शेयर किया जा चुका है जिसमें ‘ए मेगा डिसप्ले इज़ कमिंग’ लिखा गया है जिससे मालूम पड़ा है​ कि नोकिया का यह आगामी स्मार्टफोन बड़ी डिसप्ले से लैस होगा। यह वीडियो सिर्फ 6 सेकेंड की है जिसे एमएसपी ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। वीडियो में फोन के बैक पैनल को दिखाया गया है जहां पर डुअल रियर कैमरा मौजूद है। यह कैमरा सेटअप सैमसंग के स्मार्टफोंस की तरह पैनल के बीच में वर्टिकल शेप में लगा है। कैमरा के ठीक नीचे फ्लैश लाईट भी दी गई है।

नोकिया कल अपने इंडियन फैन्स को कौन सा तोहफा देने जा रही है यह तो कल लॉन्च ईवेंट के साथ ही साफ हो पाएगा। हो सकता है कि कंपनी नोकिया 3.1 प्लस देश में लॉन्च कर दें तथा साथ ही नोकिया 7.1 के इंडिया लॉन्च की तारीख भी अनाउंस कर दे।

The post नोकिया 3.1 प्लस कल हो सकता है ​इंडिया में लॉन्च, ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
अब नहीं रहेगा नोकिया पीछे, इंडिया में लॉन्च किए तीन बेहतरीन एंडरॉयड फोन, जानें प्राईस, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-1-and-nokia-3-1-and-nokia-2-1-launched-in-india-feature-specifications-price-availability-in-hindi/ Thu, 09 Aug 2018 11:21:00 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21820 इन तीनों ही स्मार्टफोंस को 12 अगस्त से आॅनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।

The post अब नहीं रहेगा नोकिया पीछे, इंडिया में लॉन्च किए तीन बेहतरीन एंडरॉयड फोन, जानें प्राईस, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया ने कुछ ही समय पहले अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपने तीन नए स्मार्टफोन नोकिया 5.1, नोकिया 3.1 और नोकिया 2.1 पेश किए थे। वहीं आज भारत में मौजूद नोकिया फैन्स को शानदार तोहफा देते हुए कंपनी ने ये तीनों ही फोन इंडियन मार्केट में भी लॉन्च कर दिए हैं। नोकिया का मालिकाना हक रखने वाली नोकिया 5.1 और नोकिया 2.1 के साथ ही नोकिया 3.1 को भी नई अपडेट के साथ बाजार में उतारा है। शानदार बिल्ड क्वॉलिटी व लुक के साथ ही ये तीनों स्मार्टफोन विभिन्न बजट में बेहरतीन स्पेसिफिकेशन्स प्रदान करते हैं। इन तीनों ही स्मार्टफोंस को 12 अगस्त से आॅनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।

नोकिया 5.1
नोकिया 5.1 की बात करें तो इस फोन को मैटल यूनिबॉडी डिजाइन में पेश किया गया है। कंपनी ने एल्यूमिनियम 6000 सीरीज का उपयोग किया है जो बेहतर बिल्ट क्वालिटी के लिए जाना जाता है। फोन को 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन में 5.5-इंच की आईपीएस स्क्रीन दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है।

नोकिया 2.1, नोकिया 3.1 और नोकिया 5.1 इंडिया प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

नोकिया 5.1 एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया गया है जो जो 2.0गीगाहट्र्ज आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलियो पी18 चिपसेट पर कार्य करता है। कंपनी की ओर से फोन में 3जीबी की रैम तथा 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए नोकिया 5.1 के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में रियर ​फिंगर​प्रिंट सेंसर के साथ ही पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

नोकिया 5.1 को कॉपर, टेंपर्ड ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट में 14,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

नोकिया 2.1
नोकिया 2.1 कंपनी द्वारा पेश किया सेकेंड जेनेरेशन का सबसे सस्ता फोन है। इस फोन में 5.5-इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है। यह फोन भी एंडरॉयड वन आधारित एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया गया है जिसके साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 1 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। फोन में 8जीबी की इंटरनल मैमोरी मौजूद है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।

nokia-2-1

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो नोकिया 2.1 के बैक पैनल पर जहां फ्लैश लाईट के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। बेसिक कने​क्टिविटी फीचर्स के साथ ही नोकिया 2.1 में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन दो दिन का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है।

नोकिया 2.1 को ब्लू/कॉपर, ग्रे/कॉपर और ग्रे/सिल्वर कलर वेरिएंट में 6,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

नोकिया 3.1
जुलाई महीने में नोकिया ने भारत में नोकिया 3.1 को लॉन्च किया था। आज इस फोन की पावर को और बढ़ाते हुए कंपनी ने फोन का 3जीबी रैम वेरिएंट भी बाजार में उतार दिया है जो 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशिया वाली बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जिसे ऐज एल्युमीनियम डिजाईन पर बने हैं। फोन में 2.5डी कर्व्ड ​कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड 5.2-इंच की एचडी+ स्क्रीन मौजूद है।

nokia-3-1

नोकिया 3.1 को भी एंडरॉयड वन आधारित एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया गया है जो 1.5गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक 6750 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के फोन के बैक पैनल पर जहां 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। नोकिया का यह फोन एआर ऐप्स को सपोर्ट करता है तथा पावर बैकअप के लिए यह फोन 2,990 एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

इस फोन को ब्लू/कॉपर, ब्लैक/क्रोम और व्हाईट/आयरन कलर वेरिएंट में 11,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

The post अब नहीं रहेगा नोकिया पीछे, इंडिया में लॉन्च किए तीन बेहतरीन एंडरॉयड फोन, जानें प्राईस, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नोकिया ने भारत में लॉन्च किया नोकिया 3.1, देखें इस सस्ते फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-3-1-launch-official-in-india-feature-specification-price-offers-in-hindi/ Thu, 19 Jul 2018 06:54:51 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21213 नोकिया ने मई महीने में अपने बजट स्मार्टफोन नोकिया 3 को और भी एडवांस करते हुए फोन के अपग्रेड मॉडल नोकिया 3.1 अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश किया था। नोकिया ने नोकिया 3.1 के साथ ही नोकिया 5.1 और नोकिया 2.1 भी पेश किए थे। नोकिया 3.1 को पेश करते हुए नोकिया ने दावा किया था […]

The post नोकिया ने भारत में लॉन्च किया नोकिया 3.1, देखें इस सस्ते फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया ने मई महीने में अपने बजट स्मार्टफोन नोकिया 3 को और भी एडवांस करते हुए फोन के अपग्रेड मॉडल नोकिया 3.1 अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश किया था। नोकिया ने नोकिया 3.1 के साथ ही नोकिया 5.1 और नोकिया 2.1 भी पेश किए थे। नोकिया 3.1 को पेश करते हुए नोकिया ने दावा किया था कि यह स्मार्टफोन अपने पुराने वेरिएंट की अपेक्षा 50 प्रतिशत तक अधिक फास्ट होगा। वहीं आज कंपनी द्वारा इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है।

नोकिया 3.1 शानदार लुक के साथ ही बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशिया वाली बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जिसे ऐज एल्युमीनियम डिजाईन पर बने हैं। नोकिया 3.1 को 5.2-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर पेश किया गया है तथा इसे खरोंचो व स्क्रैच से बचाने के लिए 2.5डी कर्व्ड ​कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है।

nokia-3-1-1

नोकिया 3.1 को एंडरॉयड वन आधारित एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया गया है जो 1.5गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक 6750 चिपसेट पर रन करता है। नोकिया की ओर से यह फोन 2 वेरिएंट में पेश किया गया है। एक वेरिएंट जहां 2जीबी रैम के साथ 16जीबी मैमोरी सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

नोकिया ने दी शाओमी को चुनौती, लॉन्च किया बेहद ही सस्ता नॉच डिसप्ले वाला फोन नोकिया एक्स5

फोटोग्राफी डिपार्टमेंट की बात करें तो नोकिया 3.1 के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ आॅटोफोकस तकनीक वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन में 3.5एमएम जैक के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं। नोकिया का यह फोन एआर ऐप्स को सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 2,990 एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

nokia-3-1-2

नोकिया 3.1 के 2जीबी रैम वेरिएंट को भारत में 10,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस फोन को ब्लू/कॉपर, ब्लैक/क्रोम और व्हाईट/आयरन कलर वेरिएंट में पेश किया गया है जो आने वाली 21 जुलाई से देश में सेल के​ लिए उपलब्ध हो जाएगा। वहीं फोन के 3जीबी रैम वेरिएंट के लिए अभी कुछ दिन इं​तजार करना होगा। इस फोन को आॅनलाईन प्लेटफॉर्म के साथ ही पेटीएम और आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।

वोडाफोन और आइडिया की ओर नोकिया 3.1 के यूजर्स को 149 रुपये के पैक पर 28 दिनों तक हर दिन 1जीबी डाटा दिया जाएगा। पेटीएम की ओर से इस नए स्मार्टफोन की खरीद पर 10 प्रतिशत का कैशबैक दिया जा रहा है। वहीं साथ ही पेटीएम अपने यूजर्स को 250 रुपये की दो फ्री मूवी टिकट भी दे रही है। नोकिया 3.1 पर आईसीआईसीआई बैंक कार्ड धारकों को 5 प्रतिशत का कैशबैक भी मिलेगा।

The post नोकिया ने भारत में लॉन्च किया नोकिया 3.1, देखें इस सस्ते फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नोकिया 5.1 इंडियन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-1-listed-on-indian-website-might-launch-soon/ Wed, 11 Jul 2018 06:42:42 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21012 नोकिया ने कुछ ही समय पहले अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपने तीन नए स्मार्टफोन नोकिया 5.1, नोकिया 3.1 और नोकिया 2.1 पेश किए हैं। ये तीनों ही फोन फिलहाल रशियन बाजार में मौजूद है, लेकिन कंपनी अब जल्द ही इन्हें भारत में भी लाने वाली है। नोकिया की आॅफिशियल इंडियन वेबसाइट पर नोकिया के नए स्मार्टफोन […]

The post नोकिया 5.1 इंडियन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया ने कुछ ही समय पहले अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपने तीन नए स्मार्टफोन नोकिया 5.1, नोकिया 3.1 और नोकिया 2.1 पेश किए हैं। ये तीनों ही फोन फिलहाल रशियन बाजार में मौजूद है, लेकिन कंपनी अब जल्द ही इन्हें भारत में भी लाने वाली है। नोकिया की आॅफिशियल इंडियन वेबसाइट पर नोकिया के नए स्मार्टफोन को लिस्ट किया गया है जिससे फोन के लॉन्च की खबर पुख्ता हो गई है।

टेलीकॉमटॉक ने नोकिया 5.1 को सबसे पहले कंपनी की वेबसाइट पर देखा है। इस रिपोर्ट में नोकिया 5.1 को नोकिया की आधिकारिक इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट दिखाया है। इस लिस्टिंग में फोन लॉन्च की कोई तारीख तो नहीं लिखी गई है लेकिन वेबपेज सामने आने से इतना जरूर साफ हो गया है ​कि नोकिया का मालिकाना हक रखने वाली एचएमडी ग्लोबल जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में लाने वाली है।

nokia-5-1

नोकिया 5.1 की बात करें तो इस फोन को मैटल यूनिबॉडी डिजाइन में पेश किया गया है। कंपनी ने एल्यूमिनियम 6000 सीरीज का उपयोग किया है जो बेहतर बिल्ट क्वालिटी के लिए जाना जाता है। फोन में 5.5-इंच की आईपीएस डिसप्ले है और कंपनी ने इसे 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। यह फोन मीडियाटेक एमटी6755एस चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए नोकिया 5.1 में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसी के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो पर कार्य करता है और फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। लगे हाथ आपको यह भी बता दें कि नोकिया आने वाली 19 जुलाई को नोकिया 6.1 प्लस स्मार्टफोन ग्लोबल मंच पर लॉन्च करने वाली है। वहीं भारत में नोकिया 5.1 के साथ ही नोकिया 3.1 और नोकिया 2.1 भी लॉन्च किए जा सकते हैं।

The post नोकिया 5.1 इंडियन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नोकिया 3.1 की फोटो हुई लीक, डिजाईन और कैमरे की मिली जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-3-1-image-leak-with-dual-rear-camera-in-hindi/ Thu, 17 May 2018 12:28:50 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19859 नोकिया 3.1 के बैक पैनल पर एंडरॉयड वन का ठप्पा लगाया गया है

The post नोकिया 3.1 की फोटो हुई लीक, डिजाईन और कैमरे की मिली जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने कल ही एक मीडिया इन्वाईट शेयर किया था। इस मीडिया इन्वाईट में बताया गया था कि आने वाली 29 मई को कंपनी रशिया में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है​ जिसमें नोकिया ब्रांड के नए स्मार्टफोन पेश किये जाएंगे। कंपनी ने हालांकि किसी भी स्मार्टफोन के नाम से पर्दा नहीं उठाया है ​लेकिन लॉन्च के दो हफ्ते ही नोकिया के आगामी स्मार्टफोन की फोटो सामनें आ गई है।

वेबसाइट बाइडू पर नोकिया के इस आगामी स्मार्टफोन की फोटो को देखा गया है। रिपोर्ट में अंदेशा जताया गया है कि फोटो में दिखाया गया स्मार्टफोन एचएमडी ग्लोबल द्वारा 29 मई को पेश किए जाने वाले स्मार्टफोन में से एक नोकिया 3.1 है। फोटो में फोन का बैक पैनल दिखाया गया है जो व्हाईट कलर का है। फोन के बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिखाया गया है तथा साथ ही नोकिया का लोगो लगा हुआ है।

nokia-event-invite

कथित नोकिया 3.1 का ​रियर कैमरा वर्टिकल शेप का है। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे राउंड शेप में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। खास बात यह भी है कि नोकिया 3.1 के बैक पैनल पर एंडरॉयड वन का ठप्पा भी लगाया गया है, जिससे साफ हो जाता है ​कि नोकिया का यह आने वाला फोन एंडरॉयड वन पर पेश होगा।

29 मई को है नोकिया का ईवेंट, लॉन्च हो सकते हैं नोकिया 2, नोकिया 3 और नोकिया 5 के 2018 वर्ज़न

डिजाईन की बात करें तो फोटो में दिखाया गया है नोकिया 3.1 काफी चौड़ा नज़र आया है। बहरहाल फोटो में दिखाया गया स्मार्टफोन सच में नोकिया 3.1 है या नहीं इस बारें में ​अभी कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। गौरतलब है कि आने वाली 29 मई को नोकिया ब्रांड के तीन फोन रशिया में लॉन्च किए जा सकते हैं जिनमें नोकिया 3.1 के साथ ही नोकिया 2.1 और नोकिया 5.1 शामिल हो सकते हैं।

The post नोकिया 3.1 की फोटो हुई लीक, डिजाईन और कैमरे की मिली जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>