Nokia 301 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 08 Oct 2016 12:25:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 जानें कैसे नोकिया 301 ने बचाई गोली से एक शख्स की जान https://www.91mobiles.com/hindi/know-how-nokia-301-save-a-afganistan-man-life-in-hindi/ Sat, 08 Oct 2016 12:25:20 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=515 अफगानिस्तान में एक व्यक्ति के नोकिया 301 फोन में गोली लगी लेकिन गोली फोन को पार नहीं कर सकी।

The post जानें कैसे नोकिया 301 ने बचाई गोली से एक शख्स की जान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एक समय था जब विश्व भर के मोबाइल बाजार पर नोकिया का ही राज था। साधारण बजट से लेकर महंगे बजट के फोन तक में नोकिया ही तूती बोलती थी। पंरूतु बाजार में बदलाव आया और कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के हाथो बिक गई। हालांकि आज भी नोकिया फोन की लोकप्रियता कम नहीं हुई है। शानदार क्वालिटी, बेहतर फीचर की वजह से कई लोग नोकिया का ही फोन लेना चाहते थे। नोकिया की क्वालिटी का आज भी कोई सानी नहीं है। हाल में एक ऐसी ही घटना सामने आई जो नोकिया फोन के प्रति विश्ववास को और भी बढ़ा देती है।

नोकिया के एक फोन ने एक शख्स की जान बचा ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान में नोकिया का एक फीचर फोन 301 लेकर एक वयक्ति जा रहा था। तभी अचानक एक गोली आकर उसके फोन में लगी। परंतु वह गोली फोन को पार नहीं कर सकी और उसी में धंसी रह गई।

इस बात की जानकारी माइक्रोसॉफ्ट विंडोज डेस्टकटॉप, टैबलेट और फोन के जेनेरेल मैनेजर पीटर स्किलमैन ने एक ट्विट के माध्मस से दी है। गोली नोकिया 301 में लगी और उसी में फंसी रह गई। हालांकि इससे फोन पूरी तरह से टूट गया लेकिन गोली पार नहीं कर सका।

हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब नोकिया के फोन की वजह से किसी जी जान बची हो। बल्कि इससे पहले भी वर्ष 2014 में नोकिया लुमिया 520 की वजह से एक व्यक्ति की जान बच गई थी। ब्राजील पुलिस के उस जावन के पॉकेट में नोकिया का फोन था। इसके अलावा एक बार एचटीसी के फोन की वजह से भी एक शख्स बच गया था। उसके पॉकेट में एचटीसी इवो 3डी था।

The post जानें कैसे नोकिया 301 ने बचाई गोली से एक शख्स की जान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>