Nokia 5.1 Plus | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 28 May 2019 11:27:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Nokia 5.1 Plus और Nokia 6.1 Plus पर मिल रहा 2,000 रुपए का डिस्काउंट, जानें कीमत और ऑफर https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-6-1-plus-and-nokia-5-1-plus-get-2000-discount-limited-time/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-6-1-plus-and-nokia-5-1-plus-get-2000-discount-limited-time/#respond Tue, 28 May 2019 11:27:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=31410 नोकिया के इन दो स्मार्टफोन की कीमत में भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

The post Nokia 5.1 Plus और Nokia 6.1 Plus पर मिल रहा 2,000 रुपए का डिस्काउंट, जानें कीमत और ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस महीने की शुरुआत में फ्लिपकार्ट ने नोकिया के स्मार्टफोन पर डिस्काउंट की पेशकश की थी। वहीं, अब Nokia 5.1 Plus और Nokia 6.1 Plus पर भारी डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। हालांकि, यह डिस्काउंट कुछ समय के लिए ही है। अगर आप इन फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो ऑफलाइन स्टोर्स पर 2,000 रुपए का शानदार डिस्काउंट का लाभ लिया जा सकता है।

91मोबाइल्स को ऑफलाइन रिटेलर्स से मिली जानकारी के अनुसार Nokia 5.1 Plus के 3जीबी रैम और Nokia 6.1 Plus 4जीबी रैम वेरिएंट पर 2,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट के बाद आप Nokia 5.1 Plus के 3जीबी रैम वेरिएंट को 8,599 रुपए और Nokia 6.1 Plus के 4जीबी रैम वेरिएंट को 13,499 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Nokia 3.2 इन खास फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, कीमत 9,000 रुपए से भी कम

अगर बात करें नोकिया 5.1 प्लस की तो इसमें 5.86-इंच की एचडी+ स्क्रीन, 1.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हेलियो पी60 चिपसेट और वर्टिकल शेप में 13-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए कंपनी ने इस फोन में एआई तकनीक से लैस 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। इसे भी पढ़ें: Nokia TA-1153 को मिला वाई-फाई सर्टिफिकेशन, क्या जल्द होगा लॉन्च

वहीं, अगर बात करें Nokia 6.1 Plus की तो इसमें 5.8-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई साथ ही यह फोन 2.0 गीगाहट्र्ज ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए नोकिया 6.1 प्लस में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही फोन में 3,060एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post Nokia 5.1 Plus और Nokia 6.1 Plus पर मिल रहा 2,000 रुपए का डिस्काउंट, जानें कीमत और ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-6-1-plus-and-nokia-5-1-plus-get-2000-discount-limited-time/feed/ 0
Nokia 6.1 Plus और Nokia 5.1 कीमत में हुई भारी कटौती, जल्दी करें कहीं हाथ से न निकल जाए ये ऑफर https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-6-1-plus-nokia-5-1-plus-get-limited-period-price-cut-on-official-website/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-6-1-plus-nokia-5-1-plus-get-limited-period-price-cut-on-official-website/#respond Thu, 09 May 2019 06:25:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=30626 यह कटौती कुछ समय के लिए की गई है।

The post Nokia 6.1 Plus और Nokia 5.1 कीमत में हुई भारी कटौती, जल्दी करें कहीं हाथ से न निकल जाए ये ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

HMD Global के मालिकाना हक वाली कंपनी नोकिया ने Nokia 6.1 Plus और 5.1 Plus को पिछले साल अगस्त और सिंतबर 2018 में लॉन्च किया था। इस डिवाइस की कीमत 15,999 रुपए और 10,999 रुपए थी। वहीं, अब इनकी कीमत में कटौती कर दी गई है। हालांकि, यह कटौती कुछ समय के लिए की गई है। लेकिन, आप अगर इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए यह बेस्ट ऑफर साबित होगा।

डिस्काउंट के साथ Nokia 5.1 Plus और Nokia 6.1 Plus को आप नोकिया के ऑफिशियल वेबसाइट पर खरीद सकते हैं। इसके लिए आप को नोकिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा और वहां डिस्काउंट के लिए DEAL1750 कुपन कोड का इस्तेमाल करना होगा। इसे भी पढ़ें: Nokia TA-1153 को मिला वाई-फाई सर्टिफिकेशन, क्या जल्द होगा लॉन्च

कुछ समय के लिए Nokia 6.1 Plus के 4जीबी रैम वेरिएंट और Nokia 5.1 Plus के 3जीबी रैम वेरिएंट पर 1750 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा एयरटेल यूजर्स को अलग से 2000 रुपए कैशबैक मिलेगा। इसे भी पढ़ें: रेडमी 7 को पछाड़ने भारत आया Nokia 4.2, शानदार फीचर्स के दम पर क्या बना पाएगा नया रिकॉर्ड

कीमत में कटौती के बाद Nokia 5.1 Plus के 3जीबी रैम वेरिएंट को 8849 रुपए में खरीद सकते हैं। वहीं, जबकि इसकी रेगुलर कीमत 10,599 रुपए है। वहीं, Nokia 6.1 Plus के 4जीबी रैम वेरिएंट को डिस्काउंट के बाद 13,749 रुपए में खरीदा जा सकता है।

अगर बात करें नोकिया 5.1 प्लस की तो इसमें 5.86-इंच की एचडी+ स्क्रीन, 1.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हेलियो पी60 चिपसेट और वर्टिकल शेप में 13-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए कंपनी ने इस फोन में एआई तकनीक से लैस 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।

वहीं, अगर बात करें Nokia 6.1 Plus की तो इसमें 5.8-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई साथ ही यह फोन 2.0 गीगाहट्र्ज ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए नोकिया 6.1 प्लस में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही फोन में 3,060एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post Nokia 6.1 Plus और Nokia 5.1 कीमत में हुई भारी कटौती, जल्दी करें कहीं हाथ से न निकल जाए ये ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-6-1-plus-nokia-5-1-plus-get-limited-period-price-cut-on-official-website/feed/ 0
6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ नोकिया 5.1 प्लस, 16,999 रुपये में होगी सेल https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-1-plus-launched-two-new-variant-4gb-6gb-ram-price-rs-14499-rs-16999-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-1-plus-launched-two-new-variant-4gb-6gb-ram-price-rs-14499-rs-16999-in-hindi/#respond Tue, 05 Feb 2019 13:27:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=27205 नोकिया 5.1 प्लस के नए वेरिएंट 7 फरवरी से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

The post 6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ नोकिया 5.1 प्लस, 16,999 रुपये में होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया ने पिछले हफ्ते ही भारतीय बाजार में अपने हिट स्मार्टफोन नोकिया 8.1 को और भी ताकतवर करते हुए इस फोन का 6जीबी रैम वेरिएंट लॉन्च किया था। नोकिया 8.1 का यह वेरिएंट 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जो कल यानि 6 फरवरी से 29,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं आज नोकिया ने अपने एक और स्मार्टफोन नोकिया 5.1 प्लस को पहले से अधिक पावरफुल करते हुए इसे दो नए वेरिएंट में लॉन्च किया है।

नोकिया की ओर से नोकिया 5.1 प्लस को नई ताकत के साथ इंडियन मार्केट में पेश किया गया है। कंपनी की ओर से नोकिया 5.1 प्लस के दो नए वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं जो 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी तथा 6जीबी रैम के साथ 64जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। कीमत की बात करें तो कंपनी ने 4जीबी रैम वेरिएंट को 14,499 रुपये में लॉन्च किया है तथा 6जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये रखी है। नोकिया 5.1 प्लस के ये दोनों नए वेरिएंट 7 फरवरी से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

nokia 5 1 plus launched two new variant 4gb 6gb ram price rs 14499 rs 16999 in hindi

नोकिया 5.1 प्लस की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है तथा इसमें 1,520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करने वाली 5.86-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने फोन को 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया है। इस फोन को एंडरॉयड 8.1 ओरियो (एंडरॉयड वन) पर पेश किया गया है। जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हेलियो पी60 चिपसेट पर रन करता है।

मिनटों में सोल्ड आउट हुआ सैमसंग गैलेक्सी एम10 और एम20, जानें अगली सेल होगी कब

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया गया है। यहां एलईडी फ्लैश के साथ वर्टिकल शेप में 13-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए कंपनी ने इस फोन में एआई तकनीक से लैस 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। नोकिया 5.1 प्लस 4जी फोन है जिसके बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ​बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ नोकिया 5.1 प्लस, 16,999 रुपये में होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-1-plus-launched-two-new-variant-4gb-6gb-ram-price-rs-14499-rs-16999-in-hindi/feed/ 0
नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 5.1 प्लस होंगे और भी ताकतवर, आ रहे हैं 6जीबी रैम वाले वेरिएंट https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-global-to-launch-nokia-6-1-plus-6gb-ram-5-1-plus-4gb-6gb-ram-variants-to-india-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-global-to-launch-nokia-6-1-plus-6gb-ram-5-1-plus-4gb-6gb-ram-variants-to-india-in-hindi/#respond Fri, 01 Feb 2019 10:59:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=27053 नोकिया भारत में नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 5.1 प्लस के नए और पावरफुल वेरिएंट लाने वाली है।

The post नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 5.1 प्लस होंगे और भी ताकतवर, आ रहे हैं 6जीबी रैम वाले वेरिएंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया ने कल ही भारत में अपने हिट स्मार्टफोन नोकिया 8.1 को और भी ताकतवर करते हुए इस फोन का 6जीबी रैम वेरिएंट लॉन्च किया है। नोकिया 8.1 का यह वेरिएंट 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा 6 फरवरी से 29,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं आज एक और खबर सामने आ रही है कि नोकिया जल्द ही भारतीय बाजार में नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 5.1 प्लस के भी नए और पावरफुल वेरिएंट लाने वाली है।

एक्सक्लूसिव : सैमसंग गैलेक्सी एस10 प्लस की रियल ईमेज, डुअल पंच-होल डिसप्ले के साथ क्वॉड रियर कैमरा

नोकिया पावर यूजर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि एचएमडी ग्लोबल इसी महीने भारत में नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 5.1 प्लस के नए वेरिएंट लाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 5.1 प्लस के ये नए वेरिएंट्स पहले वाले वेरिएंट्स की अपेक्षा अधिक ताकतवर होंगे। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी नोकिया 6.1 प्लस के नए वेरिएंट को 6जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च करेगी तथा इस वेरिएंट में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी।

hmd-global-to-launch-nokia-6-1-plus-6gb-ram-5-1-plus-4gb-6gb-ram-variants-to-india-in-hindi

इसके साथ ही रिपोर्ट में बताया गया है कि नोकिया 5.1 प्लस के दो नए वेरिएंट देश में लाए जाएंगे। इन वेरिएंट्स में एक वेरिएंट जहां 4जीबी रैम वाला होगा वहीं दूसरे वेरिएंट में 6जीबी रैम मैमोरी दी जाएगी। एनपीयू के अनुसार नोकिया 5.1 प्लस के ये दोनों ही वेरिएंट 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेंगे। इस रिपोर्ट में नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 5.1 प्लस के आगामी वेरिएंट्स की कीमतें भी बताई गई है।

6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ नोकिया 8.1, 6 फरवरी से अमेज़न पर होगी सेल

रिपोर्ट के मुताबिक नोकिया 6.1 प्लस के आगामी 6जीबी रैम/64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 17,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं नोकिया 5.1 प्लस के 4जीबी रैम वेरिएंट को 12,499 रुपये तथा 6जीबी रैम वेरिएंट को 13,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा जा सकता है। अभी यह पुख्ता नहीं हो पाया है कि नोकिया कब तक अपने इस स्मार्टफोंस के नए वेरिएंट्स को पेश करेगी तथा ये नए वेरिएंट्स ऑनलाइन या ऑफलाइन किस माध्यम पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

The post नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 5.1 प्लस होंगे और भी ताकतवर, आ रहे हैं 6जीबी रैम वाले वेरिएंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-global-to-launch-nokia-6-1-plus-6gb-ram-5-1-plus-4gb-6gb-ram-variants-to-india-in-hindi/feed/ 0
नोकिया 6.1 प्लस के बाद 5.1 प्लस भी ऑफलाइन स्टोर पर हुआ उपलब्ध, ऑनलइन से दाम भी हैं कम https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-1-plus-now-available-via-offline-stores/ Mon, 14 Jan 2019 03:30:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=26003 इसके बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

The post नोकिया 6.1 प्लस के बाद 5.1 प्लस भी ऑफलाइन स्टोर पर हुआ उपलब्ध, ऑनलइन से दाम भी हैं कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया के स्मार्टफोन बेचने की लाइसेंसधारकर कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने पिछले साल अगस्त में नोकिया ने 5.1 प्लस मॉडल को भारत में पेश किया था। लॉन्च के बाद यह फोन सिर्फ फ्लिपकार्ट और नोकिया ऑनलाइन स्टोर पर बिक रहा था। लेकिन, अब नोकिया ने इस फोन को ग्रहकों के लिए ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध करा दिया है। अब से यह फोन भारत में ऑफलाइन स्टोर पर खरीदा जा सकेगा। हालांकि, ऑनलाइन के मुकाबले ऑफलाइन स्टोर पर इसकी कीमत ज्यादा चुकानी होगी।

इस डिवाइस को ऑफलाइन स्टोर पर 500 रुपए महंगा यानी 10,5999 रुपए का बेचा जा रहा है। जबकि डिवाइस को कंपनी ने 10,999 रुपए का लॉन्च किया था। हालांकि कंपनी ने इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। वहीं, 91मोबाइल्स को ऑफलाइन रिटेल स्टोर से यह खबर मिली है। कंपनी ने इससे पहले नोकिया 6.1 प्लस को भी ऑफलाइन स्टोर पर पेश किया था।

एक्सक्लूसिव: विश्व में सबसे पहले हम लेकर आए हैं नोकिया 8.1 प्लस का वीडियो और इमेज, देखें इस स्टाइलिश फोन को

नोकिया 5.1 प्लस के स्पेसिफिकेशन

नोकिया 5.1 प्लस में 1,520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करने वाली 5.86-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने फोन को 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया है। नोकिया 5.1 प्लस एंडरॉयड 8.1 ओरियो (एंडरॉयड वन) पर पेश किया गया है। एंडरॉयड वन होने के चलते हुए फोन को गूगल की ओर जारी एंडरॉयड की सभी अपडेट सबसे पहले मिलेगी। यानि कुछ ही दिनों में यह फोन एंडरॉयड पाई पर भी अपडेट हो जाएगा। यह फोन 1.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हेलियो पी60 चिपसेट पर रन करता है।

6जीबी रैम और डुअल कैमरा के साथ फरवरी में लॉन्च हो सकता है नोकिया 6 (2019)
कंपनी की ओर से इस फोन को 3जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। यह फोन 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया गया है। यहां एलईडी फ्लैश के साथ वर्टिकल शेप में 13-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए कंपनी ने इस फोन में एआई तकनीक से लैस 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।

नोकिया 5.1 प्लस 4जी फोन है। वहीं, इसके बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। नोकिया का मालिकाना हक रखने वाली एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 5.1 प्लस को 10,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है जो 1 अक्टूबर से ग्लॉस ब्लैक और ग्लॉस मीडनाईट ब्लू कलर में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

हमें ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें

The post नोकिया 6.1 प्लस के बाद 5.1 प्लस भी ऑफलाइन स्टोर पर हुआ उपलब्ध, ऑनलइन से दाम भी हैं कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
10,999 रुपये में लॉन्च हुआ नोकिया का नॉच डिसप्ले वाला फोन नोकिया 5.1 प्लस, 1 अक्टूबर से होगी सेल https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-1-plus-launch-price-10999-in-india-sale-from-1-october-on-flipkart-feature-specifications-in-hindi/ Mon, 24 Sep 2018 07:26:00 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23005 नोकिया 5.1 प्लस 1 अक्टूबर से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post 10,999 रुपये में लॉन्च हुआ नोकिया का नॉच डिसप्ले वाला फोन नोकिया 5.1 प्लस, 1 अक्टूबर से होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया ने पिछले महीने ही भारत में नॉच ​डिसप्ले वाले सेग्मेंट में एंट्री करते हुए एक साथ दो फोन पेश किए थे। कंपनी की ओर से नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 5.1 प्लस पेश किए गए थे। इनमें से नोकिया 6.1 प्लस जहां पहले ही देश में सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है वहीं आज कंपनी ने नोकिया 5.1 प्लस को भी भारतीय बाजार में कीमत के साथ लॉन्च ​कर दिया है। नोकिया 5.1 प्लस को 10,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो 1 अक्टूबर से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।

नोकिया 5.1 प्लस की सबसे बड़ी खासियत इनमें मौजूद नॉच डिसप्ले है। य​ह नोकिया का दूसरा स्मार्टफोन है जो नॉच डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ है।फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिसप्ले पर पेश किया गया है तथा इसमें 1,520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करने वाली 5.86-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने फोन को 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया है।

nokia-5-1-plus

नोकिया 5.1 प्लस एंडरॉयड 8.1 ओरियो (एंडरॉयड वन) पर पेश किया गया है। एंडरॉयड वन होने के चलते हुए फोन को गूगल की ओर जारी एंडरॉयड की सभी अपडेट सबसे पहले मिलेगी। यानि कुछ ही दिनों में यह फोन एंडरॉयड पाई पर भी अपडेट हो जाएगा। यह फोन 1.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हेलियो पी60 चिपसेट पर रन करता है।

nokia-x5

कंपनी की ओर से इस फोन को 3जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। यह फोन 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया गया है। यहां एलईडी फ्लैश के साथ वर्टिकल शेप में 13-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए कंपनी ने इस फोन में एआई तकनीक से लैस 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।

नोकिया 5.1 प्लस 4जी फोन है जिसके बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ​बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। नोकिया का मालिकाना हक रखने वाली एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 5.1 प्लस को 10,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है जो 1 अक्टूबर से ग्लॉस ब्लैक और ग्लॉस मीडनाईट ब्लू कलर में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

The post 10,999 रुपये में लॉन्च हुआ नोकिया का नॉच डिसप्ले वाला फोन नोकिया 5.1 प्लस, 1 अक्टूबर से होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नॉच डिसप्ले और डुअल कैमरा के साथ नोकिया 7.1 प्लस लीक, 6जीबी रैम पर होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-7-1-plus-leaked-notch-display-specifications-in-hindi/ Thu, 20 Sep 2018 11:17:51 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22917 नोकिया 7.1 प्लस की फोटो इंटरनेट पर वायरल हुई है

The post नॉच डिसप्ले और डुअल कैमरा के साथ नोकिया 7.1 प्लस लीक, 6जीबी रैम पर होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया आने वाली 24 सितंबर को अपना नया स्मार्टफोन नोकिया 5.1 प्लस भारतीय बाजार में लाने जा रही है। यह फोन देश में आॅफिशियली अनाउंस तो हो चुका है लेकिन इसकी कीमत आनी बाकी है। वहीं आज नोकिया के एक और नए स्मार्टफोन की जानकारी सामनें आई है। ताजा लीक में नोकिया 7.1 प्लस की फोटो इंटरनेट पर वायरल हुई है जिससे न सिर्फ फोन की लुक और डिजाईन का पता चला ​है बल्कि साथ ही नोकिया 7.1 प्लस की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी हाथ लगी है।

नोकिया 7.1 प्लस की फोटो से पता चला है यह फोन भी नोकिया 6.1 प्लस की ही तरह नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोटो में फोन की डिसप्ले तीन ओर से जहां बेजल लेस है वहीं डिसप्ले के नीचे की ओर हल्के से बेजल्स दिए गए हैं। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर कार्ल जेसिस का डुअल रियर कैमरा सेटअप लगा हुआ है जो फ्लैश लाईट से लैस है। रियर कैमरा बैक पैनल पर बीच की ओर वर्टिकल शेप में दिया गया है। कैमरा सेटअप के ​ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा पावर बटन और वाल्यूम रॉकर फोन के दाईं ओर मौजूद है।

nokia-x5-1

नोकिया 7.1 प्लस को लेकर सामनें आए लीक के अनुसार यह फोन 5.99-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। कंपनी इस फोन को एंडरॉयड 9.0 पाई पर पेश कर सकती है जिसके साथ यह आॅक्टा-कोर प्रोसेसर और क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर रन करेगा। कंपनी की ओर से इस फोन में 6जीबी की रैम मैमोरी और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

टेक्नो ला रही है अपना पहला नॉच डिसप्ले वाला फोन, डुअल रियर कैमरा से होगा लैस

लीक के अनुसार नोकिया का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल आने वाले महीनों में अपने इस फोन से आॅफिशियली पर्दा उठा सकती है। माना जा रहा है कि नोकिया 7.1 प्लस की कीमत तकरीबन 25,000 रुपये होगी। यह फोन पहले चीनी बाजार में लॉन्च किया जाएगा जिसके बाद भारत व अन्य बाजारों में सेल के​ लिए उपलब्ध होगा।

The post नॉच डिसप्ले और डुअल कैमरा के साथ नोकिया 7.1 प्लस लीक, 6जीबी रैम पर होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नोकिया ने इंडिया में लॉन्च किए 2 नॉच डिसप्ले वाले फोन, नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 5.1 प्लस, देखें स्पेसिफिकेशन्स और कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-6-1-plus-nokia-5-1-plus-launch-in-india-with-notch-display-feature-specifications-price-in-hindi/ Tue, 21 Aug 2018 07:21:06 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22134 नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 5.1 प्लस आज भारत में लॉन्च हो गए हैं।

The post नोकिया ने इंडिया में लॉन्च किए 2 नॉच डिसप्ले वाले फोन, नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 5.1 प्लस, देखें स्पेसिफिकेशन्स और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एंडरॉयड मार्केट में देरी से एंट्री करने के बावजूद नोकिया ने कम समय में ही एंडरॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के बीच अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना ली है। नोकिया ने नॉच डिसप्ले वाले सेग्मेंट में दाखिल होते हुए नोकिया 6एक्स स्मार्टफोन लॉन्च किया था जो नोकिया का पहला नॉच ​डिसप्ले वाला स्मार्टफोन है। वहीं आज इस शानदार लुक और दमदार स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफोन को नोकिया ने इंडिया में भी लॉन्च कर दिया है। नोकिया की ओर से भारत में यह फोन नोकिया 6.1 प्लस नाम के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं अपने फैन्स को सरप्राइज देते हुए कंपनी ने नोकिया 5.1 प्लस से भी पर्दा उठा दिया है।

नोकिया 6.1 प्लस

नोकिया 6.1 प्लस विश्व में लॉन्च हुआ नोकिया का पहला नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन है। फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.8-इंच की फुलएचडी+ ​डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह डिसप्ले 1080 × 2280 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है जिसके उपरी हिस्से में नॉच मौजूद है। स्क्रैच और खरोंचे से बचाने के लिए नोकिया 6.1 प्लस को 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है।

नोकिया का यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो के साथ स्टॉक एंडरॉयड पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड पी के रोल आउट होते ही उसपर अपडेट हो जाएगा। यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर रन करता है। भारत में यह फोन 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को ही पेश किया है।

nokia-x6

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा दिया गया है। यह कैमरा सेटअप 16-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है जो बैक पैनल के बीच में वर्टिकल शेप में दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए नोकिया 6.1 प्लस में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। नोकिया 6.1 प्लस के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है।

नोकिया 6.1 प्लस में 4जी वोएलटीई व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में 3,060एमएएच की बैटरी दी गई है। नोकिया 6.1 प्लस आने वाली 30 अगस्त से नोकिया आॅनलाईन शॉप और फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए ​उपलब्ध होगा। कंपनी की ओर से इस फोन की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है।

nokia-x5-1

नोकिया 5.1 प्लस

यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसके उपरी ओर नॉच ​मौजूद है। इस फोन में 1,520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.86-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। नोकिया 5.1 प्लस एंडरॉयड 8.1 ओरियो (एंडरॉयड वन) पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड पाई की रेडी अपडेट के साथ आता है। साथ ही फोन में प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक का पावरफुल चिपसेट हेलियो पी60 दिया गया है।

नोकिया 5.1 प्लस को देश में 4जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है जो 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। नोकिया 5.1 प्लस के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया गया है। यहां एलईडी फ्लैश के साथ वर्टिकल शेप में 13-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए कंपनी ने इस फोन में एआई तकनीक से लैस 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।

nokia-x5-1

फोन सिक्योरिटी के लिए इसके बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। नोकिया 5.1 प्लस में 4जी एलटीई व अन्य ​बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। नोकिया इंडिया ने नोकिया 5.1 प्लस की कीमत से अभी पर्दा नहीं उठाया है लेकिन अंदाजा दिया है कि यह फोन 199 यूरो यानि तकरीबन 15,000 रुपये तक की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। नोकिया 5.1 प्लस सितंबर महीने में सेल के लिए लिस्ट होगा।

The post नोकिया ने इंडिया में लॉन्च किए 2 नॉच डिसप्ले वाले फोन, नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 5.1 प्लस, देखें स्पेसिफिकेशन्स और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
भारत आ रहा है नोकिया 6.1 प्लस, कंपनी ने किया ट्वीट https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-india-tweet-nokia-6-1-plus-might-launch-soon-in-hindi/ Thu, 02 Aug 2018 12:42:09 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21604 नोकिया ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल पर लॉन्च ईवेंट की जानकारी दी है। इस ट्वीट के साथ ही कंपनी ने कैंपेन के शुरूआत की घोषणा भी कर दी है।

The post भारत आ रहा है नोकिया 6.1 प्लस, कंपनी ने किया ट्वीट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ दिनों पहले ही नोकिया की आॅफिशियल इंडियन वेबसाइट पर कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन नोकिया 6.1 प्लस की यूजर गाइड देखी गई थी, जिसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी अपने इस नए नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लाएगी। वहीं अब एक बार फिर नोकिया फैन्स की यह उम्मीद और भी प्रबल हो रही है। इस बार नोकिया ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल पर लॉन्च ईवेंट की जानकारी दी है। इस ट्वीट के साथ ही कंपनी ने कैंपेन के शुरूआत की घोषणा भी कर दी है।

नोकिया इंडिया ने अपने ट्वीटर अकांउट ने ट्वीट करते हुए एक कैंपेन की शुरूआत की है जिसमें नोकिया फैंस ने उनके फेवरेट नोकिया स्मार्टफोन के किसी खास अनुभव को शेयर करने के लिए कहा गया है। साथ ही इस ट्वीट में कंपनी ने यह भी कहा है कि जो व्यक्ति इस प्रतियोगिता में विजेता रहेगा उसे कंपनी द्वारा जल्द किए जाने वाले एक्सक्लूसिव लॉन्च ईवेंट में आने का इन्वाईट प्राप्त होगा।

इस ट्वीट में नोकिया ने यह तो जाहिर कर दिया है कि कंपनी आने वाले दिनों में भारत में एक लॉन्च ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। लेकिन नोकिया ने यह साफ नहीं किया है कि कंपनी कौन सा स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। चर्चा है कि इस ईवेंट में नोकिया द्वारा हाल ही में हांगकांग में लॉन्च किए गए स्मार्टफोन नोकिया 6.1 प्लस को लॉन्च किया जा जाएगा।

नोकिया 6.1 प्लस के साथ ही नोकिया 5.1 प्लस और नोकिया 2.1 का नाम भी प्रमुखता से सामनें आ रहा है लेकिन नोकिया 6.1 प्लस की यूजर गाइड कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट होने की वजह से इसी फोन के लॉन्च की उम्मीद प्रबल हो रही है। कंपनी की आॅफिशियल इंडियन वेबसाइट पर सामने आई यूजर गाइड में फोन की एसएआर डिटेल्स शामिल थी जो नोकिया 6.1 प्लस के सभी बिंदुओं पर फिट बैठती है।

बहरहाल नोकिया द्वारा कौन सा स्मार्टफोन भारत लाया जा रहा है और यह स्मार्टफोन किस दिन देश में लॉन्च किया जाएगा इसके लिए कंपनी की अगली घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post भारत आ रहा है नोकिया 6.1 प्लस, कंपनी ने किया ट्वीट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नोकिया ला रहा है दूसरा नॉच डिसप्ले वाला फोन, 11 जुलाई को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-x5-aka-nokia-5-1-plus-to-launch-on-11-july-with-notch-display-teaser-in-hindi/ Mon, 09 Jul 2018 08:08:35 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20974 लंबे समय से नोकिया ब्रांड के नए स्मार्टफोन को लेकर लीक्स सामनें आ रहे थे कि, एचएमडी ग्लोबल कंपनी अपने एक और नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है और जल्द ही टेक जगत के सामने पेश करेगी। वहीं अब नोकिया ने स्वयं इस फोन से पर्दा उठाते हुए लॉन्च की घोषणा कर […]

The post नोकिया ला रहा है दूसरा नॉच डिसप्ले वाला फोन, 11 जुलाई को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लंबे समय से नोकिया ब्रांड के नए स्मार्टफोन को लेकर लीक्स सामनें आ रहे थे कि, एचएमडी ग्लोबल कंपनी अपने एक और नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है और जल्द ही टेक जगत के सामने पेश करेगी। वहीं अब नोकिया ने स्वयं इस फोन से पर्दा उठाते हुए लॉन्च की घोषणा कर दी है। नोकिया ने माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर पोस्ट शेयर करते हुए बता दिया है कि कंपनी अपने वाली 11 जुलाई को एक नया स्मार्टफोन अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश करने वाली है।

नोकिया ने हालांकि इस बात को स्पष्ट नहीं किया है कि 11 जुलाई को ब्रांड का अगला फोन किस नाम के साथ बाजार में कदम रखेगा लेकिन इतना जरूर साफ कर दिया है कि यह फोन ‘नोकिया एक्स’ सीरीज़ का दूसरा फोन होगा। माना जा रहा है कि यह फोन नोकिया 5एक्स या फिर नोकिया 5.1 प्लस नाम के साथ लॉन्च होगा।

nokia-july-11-launch-event-teaser

गौरतलब है कि वेईबो पर शेयर हुए मीडिया इन्वाईट में 666 डिजीट यूज़ अधिक किया गया है। हो सकता है कि इस फोन में 6-इंच तक की स्क्रीन, 6जीबी की रैम मैमोरी और साथ में क्वालकॉल स्नैपड्रैगन 660 या मीडियाटेक हेलीयो पी60 चिपसेट देखने को मिले। बहरहाल नोकिया ने इस आने वाले फोन को लेकर अन्य कोई जानकारी नहीं दी है लिहाजा अभी इंतजार करना होगा।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही नोकिया की ग्लोबल वेबसाइट तथा कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर एक सपोर्ट पेज देखा गया था जिसमें नोकिया एक्स6 स्मार्टफोन को दिखाया गया ​था। इस वेबपेज़ के सामने आने के बाद से ही उम्मीद की जा रही है कि कंपनी नोकिया का यह पहला नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन नोकिया एक्स6 जल्द ही भारत में लॉन्च कर सकती है।

The post नोकिया ला रहा है दूसरा नॉच डिसप्ले वाला फोन, 11 जुलाई को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>