Nokia 5.2 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 05 Mar 2020 04:25:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Nokia 5.2 वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, एंडरॉयड 10 के साथ होगी 3 जीबी रैम, 19 मार्च को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-2-listed-on-geekbench-android-10-3gb-ram-codename-captain-america/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-2-listed-on-geekbench-android-10-3gb-ram-codename-captain-america/#respond Thu, 05 Mar 2020 04:25:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41398 इस दिन Nokia 8.2 5G, Nokia 1.3 और Nokia C2 बाजार में उतारे जा सकते हैं।

The post Nokia 5.2 वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, एंडरॉयड 10 के साथ होगी 3 जीबी रैम, 19 मार्च को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia बता चुकी है कि कंपनी आने वाली 19 मार्च को लंदन में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने वाली है और इसी ईवेंट के मंच से ब्रांड के नए स्मार्टफोन टेक मंच पर कदम रखेंगे। HMD Global के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जुहो सरविकास ने अपने ट्वीट हैंडल के जरिये यह घोषणा की थी। कंपनी ने हालांकि अभी यह नहीं बताया है कि 19 मार्च को ब्रांड के कौन-कौन से फोन लॉन्च किए जाएंगे लेकिन चर्चा है कि इस दिन Nokia 8.2 5G, Nokia 5.2, Nokia 1.3 और Nokia C2 बाजार में उतारे जा सकते हैं। वहीं लॉन्च से पहले इनमे से एक नोकिया 5.2 स्मार्टफोन बेंचमार्किंग साइट पर भी सामने आ गया है।

Nokia 5.2 को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट कर दिया गया है। यह लिस्टिंग कल यानि 4 मार्च की ही है और हैरानी वाली बात यह है कि गीकबेंच पर नोकिया 5.2 को Captain America कोडनेम के साथ लिस्ट किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस कोडनेम का मकसद फोन के बैक पैनल पर लगा रियर कैमरा सेटअप है जो एक शिल्ड की शेप में बना है। बहरहाल गीकबेंच लिस्टिंग में फोन से जुड़ी कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है।

Nokia 5.2 listed on geekbench android 10 3gb ram codename captain america

Nokia 5.2

सबसे पहले लिस्टिंग में सामने आई स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गीकबेंच के अनुसार यह स्मार्टफोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर आधारित होगा जो 1.80गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करेगा। गीकबेंच पर इस फोन को 3 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। वहीं बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो गीकबेंच पर नोकिया 5.2 को सिंगल-कोर में जहां 313 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी-कोर में इस फोन को 1419 स्कोर मिला है। यह भी पढ़ें : Xiaomi का धमाका, इंडिया में जल्द लॉन्च होगा 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन Mi Note 10

नोकिया 5.2 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के अनुसार यह फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। फोन के एक वेरिएंट में जहां 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है वहीं दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की मैमोरी देखने को मिल सकता है। लीक की मानें तो नोकिया 5.2 को 6.2 इंच की एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है।

Nokia 5.2 listed on geekbench android 10 3gb ram codename captain america

Nokia 5.2 को डुअल रियर कैमरे से लैस बताया जा रहा है। लीक्स के मुताबिक फोन के बैक पैनल पर 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। Nokia 5.2 को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट से लैस बताया जा रहा है। तथा पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,500एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। यह भी पढ़ें : 4000एमएएच बैटरी और 48एमपी ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन Huawei P40 Lite E

बहरहाल नोकिया 5.2 के लिए अभी 19 मार्च का इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद है कि इस दिन चार नोकिया फोन लॉन्च किए जाएंगे। बता दें कि पहले जानकारी सामने आई थी कि कंपनी Nokia के आगामी स्मार्टफोन Nokia 8.2 स्मार्टफोन को सिर्फ 5G कनेक्टिविटी के साथ ही लॉन्च करेगी तथा Nokia 8.2 में 4G सपोर्ट नहीं दिया जाएगा। नोकिया 8.2 के अलावा 19 मार्च को लो बजट डिवाईस Nokia 1.3 और Nokia C2 भी टेक मार्केट में दस्तक दे सकते हैं।

The post Nokia 5.2 वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, एंडरॉयड 10 के साथ होगी 3 जीबी रैम, 19 मार्च को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-2-listed-on-geekbench-android-10-3gb-ram-codename-captain-america/feed/ 0
Nokia लेकर आ रहा है तीन नए स्मार्टफोन, 19 मार्च को होंगे लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-launch-event-14-march-london-nokia-new-phone-android-10/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-launch-event-14-march-london-nokia-new-phone-android-10/#respond Tue, 03 Mar 2020 10:49:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41357 कंपनी इस इवेंट में तीन या तीन से ज्यादा फोन्स को पेश कर सकती है।

The post Nokia लेकर आ रहा है तीन नए स्मार्टफोन, 19 मार्च को होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाले वाली HMD Global के चीफ प्रोडक्ट ऑफिस जुहो सर्विकास ने ऑफिशियल तौर पर घोषणा कर दी है कि कंपनी 19 मार्च को लंदन में एक इवेंट का आयोजन करने वाली है। हालांकि, इस इवेंट में किन डिवाइस को पेश किया जाएगा इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

बता दें कि नोकिया का इवेंट में MWC 2020 में होना था। लेकिन, कोरोना वायरस के चलते इस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया गया। बर्सिलोना में आयोजित होने वाले इस इवेंट में कंपनी Nokia 8.2 5G, Nokia 5.2 और Nokia 1.3 को भी पेश किया जा सकता था। वहीं, कंपनी लंदने में इन्हीं डिवाइस को पेश कर सकती है।

MWC 2020 में अपने इवेंट का आयोजन कैंसिल करते समय HMD Global ने खुलासा किया था कि वह अपने प्रोडक्ट की घोषणाओं के लिए एक नई समयरेखा पर अपडेट करेगा, जिसकी घोषणा आज कर दी गई है। जुहो सर्विकास ने अपने ट्विटर हैंडल से 9 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में लॉन्च डेट और लंदन के अलावा किसी ओर बात का जिक्र नहीं है।

बता दें कि पहले जानकारी सामने आई थी कि कंपनी Nokia के आगामी स्मार्टफोन Nokia 8.2 स्मार्टफोन को सिर्फ 5G कनेक्टिविटी के साथ ही लॉन्च करेगी तथा Nokia 8.2 में 4G सपोर्ट नहीं दिया जाएगा। आगे आपको Nokia 1.3, Nokia 5.2 और Nokia 8.2 5G स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं।

Nokia 8.2 5G स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें कीमत की तो Nokia 8.2 5G को कंपनी 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज के साथ पेश करेगी। वहीं, डिवाइस के लिमिटेड एडिशन को 8 GB रैम और 128 GB / 256 GB स्टोरेज के साथ पेश करेगी। फोन के बेस मॉडल की कीमत लगभग 30,000 रुपए होगी।

वहीं, अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो इस फोन में स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर दिया जाएगा जो कि 5जी मॉडम के साथ इंटिग्रेट होगा। वहीं, कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन और सेटअप नोकिया 7.2 की तरह होगा। इसके अलावा फोन में 32MP का फ्रंट पॉप-अप कैमरा होगा। हालांकि, अभी यह बात साफ नहीं है कि कंपनी डिवाइस में pOLED और LCD डिसप्ले में से किसे देगी। लेकिन, सोर्स के अनुसार हैंडसेट में पावर बैकअप के लिए 3500 mAh और 3.5mm हेडफ़ोन जैक होगा।

Nokia 1.3

कंपनी नए Nokia 1.3 को LCD स्क्रीन (लगभग 6-इंच) यू शेप और टियर ड्रॉप नॉच के साथ पेश करेगी। वहीं, डिवाइस में 1 GB रैम और 8 GB इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। वहीं, फोन में फोटोग्राफी के लिए 13MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा होगा। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 4000 mAh की बैटरी दी जाएगी। इसके अलावा Nokia 2.3 में 3D नेनो-टेक्चर प्लास्टिक कवर होगा। रिपोर्ट के अनुसार फोन को लगभग 6,200 रुपए होगी।

Nokia 5.2

इसके अलावा कंपनी Nokia 5.2 को 3+32 GB और 4+64 GB के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन का कैमरा मॉड्यूल डिजाइन 6.2 की तरह ही होगा। फोन के रियर में 16+8MP कैमरा होगा। वहीं, सेल्फी के लिए डिवाइस में 8 MP का कैमरा और पावर बैकअप के लिए 3500 mAh की बैटरी होगी। फोन को 6.2-LCD स्क्रीन और स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, फोन को लगभग 13,000 रुपए में पेश किया जा सकता है।

The post Nokia लेकर आ रहा है तीन नए स्मार्टफोन, 19 मार्च को होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-launch-event-14-march-london-nokia-new-phone-android-10/feed/ 0
Nokia 5.2 की लाइव फोटो हुई लीक, 4 कैमरे के साथ हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-2-live-photo-price-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-2-live-photo-price-specifications-leaked/#respond Mon, 03 Feb 2020 04:45:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40418 फोन में रियर पर सर्कुलर कैमरा सेटअप होगा।

The post Nokia 5.2 की लाइव फोटो हुई लीक, 4 कैमरे के साथ हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया ब्रैंड के फोन बनाने वाली फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल इस महीने होने वाले MWC 2020 इवेंट 23 फरवरी को अपने इवेंट का आयोजन करेगी। कंपनी का इवेंट बार्सिलोना के स्थानीय समय के अनुसार शाम के 4 बजकर 30 मिनट (इंडिया के समय समयानुसार 9 बजे) शुरू होगा। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस इवेंट में Nokia 8.2 5G, एक एंट्री लेवल फोन और फीचर फोन के साथ ही Nokia 5.2 को पेश कर सकती है। वहीं, अब एक नोकिया फोन ऑनलाइन सामने आया है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि यह नोकिया 5.2 होगा। वहीं, फोन की फोटो, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत सामने आ गई है।

Evan Blass (@evleaks) ने ट्विट कर फोन के बारे में जानकारी दी है। ट्विट में फोन का कोडनेम Captain America रखा गया है। डिवाइस को 6जीबी रैम और 64जीबी की स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि, फिलहाल फोन के स्क्रीन साइज और बैटरी क्षमता की जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा डिवाइस के प्रोसेसर को लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: JioPhone को टक्कर देने आ रहा है Nokia 400 4G फीचर फोन, इसमें मिलेगा सेल्फी कैमरा भी

इसके अलावा ट्विट में डिवाइस की कीमत को लेकर भी जानकारी दी गई है। लीक के अनुसार नोकिया 5.2 को 180 डॉलर (लगभग 12,000 रुपए) के साथ 4 मार्च को पेश किया जाएगा। लेकिन, अभी कंपनी ने डिवाइस के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

डिजाइन

अगर बात करें डिजाइन की तो Nokia का यह फोन वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ आएगा। फोन के बॉटम में थोड़ी मोटी बेजल दी जाएगी। इसके अलावा फोन में तीन नेविगेशन बटन होंगे। इसके अलावा डिवाइस के रियर पर सर्कुलर कैमरा सेटअप होगा। फोन में पिल-शेप एलईडी फ्लैश मिडल में होगी और उसके चारों ओर चार कैमरे होंगे। कैमरा सेटअप के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। फोन का बैक ग्लास्टिक कर्व्ड डिजाइन के साथ आएगा। इसे भी पढ़ें: Motorola के बाद Nokia भी पेश करेगी मुड़ने वाला स्मार्टफोन

गौरतलब है कि कंपनी इस MWC 2020 में अपने इवेंट के दौरान Nokia 400 4G फीचर फोन को 4जी कनेक्टिविटी के साथ पेश सकती है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक इस फोन की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है लेकिन कहा जा रहा है यह फोन बेहद जल्द ग्लोबल मार्केट में दस्तक देगा। वहीं भारतीय यूजर्स के लिए अच्छी खबर यह भी है कि Nokia 400 4G इंडियन मार्केट में भी लॉन्च किया जाएगा। नोकिया 400 4जी फीचर फोन होगा जो बेहद कम कीमत पर बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

सोर्स

The post Nokia 5.2 की लाइव फोटो हुई लीक, 4 कैमरे के साथ हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-2-live-photo-price-specifications-leaked/feed/ 0
Nokia 8.2 5G समते तीन फोन्स के लॉन्च से पहले कीमत हुई लीक, MWC 2020 में हो सकते हैं लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-8-2-5g-nokia-5-2-and-nokia-1-3-specifications-pricing-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-8-2-5g-nokia-5-2-and-nokia-1-3-specifications-pricing-leaked/#respond Tue, 28 Jan 2020 06:52:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40249 Nokia 8.2 5G में 8GB रैम और 3500mAh बैटरी दी जा सकती है।

The post Nokia 8.2 5G समते तीन फोन्स के लॉन्च से पहले कीमत हुई लीक, MWC 2020 में हो सकते हैं लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले दो साल से नोकिया ब्रांड के मोबाइल बेचने वाली एचएमडी ग्लोबल मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में अपने नए डिवाइस को पेश करती आ रही है। इस बार भी कंपनी कुछ ऐसा ही करने का विचार कर रही है। कंपनी MWC 2020 में अपने नए डिवाइस को पेश करने की प्लानिंग कर रही है। वहीं, अब एक नई लीक Nokiamob.net द्वारा सामने आया है कि कंपनी MWC में Nokia 1.3, Nokia 5.2 और Nokia 8.2 5G स्मार्टफोन को पेश कर सकती है। रिपोर्ट में इन डिवाइस की कीमत की भी जानकारी सामने आई है।

बता दें कि कुछ समय पहले जानकारी सामने आई थी कि कंपनी Nokia के आगामी स्मार्टफोन Nokia 8.2 स्मार्टफोन को सिर्फ 5G कनेक्टिविटी के साथ ही लॉन्च करेगी तथा Nokia 8.2 में 4G सपोर्ट नहीं दिया जाएगा। आगे आपको Nokia 1.3, Nokia 5.2 और Nokia 8.2 5G स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं।

Nokia 8.2 5G स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें कीमत की तो Nokia 8.2 5G को कंपनी 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज के साथ पेश करेगी। वहीं, डिवाइस के लिमिटेड एडिशन को 8 GB रैम और 128 GB / 256 GB स्टोरेज के साथ पेश करेगी। फोन के बेस मॉडल की कीमत 459 EUR (लगभग 30,000 रुपए) होगी।

वहीं, अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो इस फोन में स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर दिया जाएगा जो कि 5जी मॉडम के साथ इंटिग्रेट होगा। वहीं, कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन और सेटअप नोकिया 7.2 की तरह होगा। इसके अलावा फोन में 32MP का फ्रंट पॉप-अप कैमरा होगा। हालांकि, अभी यह बात साफ नहीं है कि कंपनी डिवाइस में pOLED और LCD डिसप्ले में से किसे देगी। लेकिन, सोर्स के अनुसार हैंडसेट में पावर बैकअप के लिए 3500 mAh और 3.5mm हेडफ़ोन जैक होगा।

Nokia 1.3

कंपनी नए Nokia 1.3 को LCD स्क्रीन (लगभग 6-इंच) यू शेप और टियर ड्रॉप नॉच के साथ पेश करेगी। वहीं, डिवाइस में 1 GB रैम और 8 GB इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। वहीं, फोन में फोटोग्राफी के लिए 13MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा होगा। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 4000 mAh की बैटरी दी जाएगी। इसके अलावा Nokia 2.3 में 3D नेनो-टेक्चर प्लास्टिक कवर होगा। रिपोर्ट के अनुसार फोन को €79 ( लगभग 6,200 रुपए) होगी।

Nokia 5.2

इसके अलावा कंपनी Nokia 5.2 को 3+32 GB और 4+64 GB के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन का कैमरा मॉड्यूल डिजाइन 6.2 की तरह ही होगा। फोन के रियर में 16+8MP कैमरा होगा। वहीं, सेल्फी के लिए डिवाइस में 8 MP का कैमरा और पावर बैकअप के लिए 3500 mAh की बैटरी होगी। फोन को 6.2-LCD स्क्रीन और स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, फोन को 169 EUR (लगभग 13,000 रुपए) में पेश किया जा सकता है।

सोर्स

The post Nokia 8.2 5G समते तीन फोन्स के लॉन्च से पहले कीमत हुई लीक, MWC 2020 में हो सकते हैं लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-8-2-5g-nokia-5-2-and-nokia-1-3-specifications-pricing-leaked/feed/ 0
Nokia का नया स्मार्टफोन 5 दिसंबर को होगा लॉन्च, जानें कौन से फोन से उठेगा पर्दा https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-smartphone-launch-teased-for-december-5/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-smartphone-launch-teased-for-december-5/#respond Tue, 26 Nov 2019 09:32:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38216 उम्मीद की जा रही है कि 5 दिसंबर को कंपनी Nokia 8.2, Nokia 5.2 और Nokia 2.3 लॉन्च कर सकती है।

The post Nokia का नया स्मार्टफोन 5 दिसंबर को होगा लॉन्च, जानें कौन से फोन से उठेगा पर्दा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

HMD ग्लोबल की लाइसेंस धारक कंपनी नोकिया 5 दिसंबर को अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस बात की जानकारी कंपनी ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। उम्मीद की जा रही है कि Nokia 8.2, Nokia 5.2 और Nokia 2.3 को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अभी एचएमडी ग्लोबल ने इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि वह 5 दिसंबर को कौनसा फोन लॉन्च किया जाएगा।

ट्विटर पर आधिकारिक नोकिया मोबाइल के अकाउंट से 15 सेकेंड का एक वीडियो टीजर शेयर किया गया है, जिसमें इस बात की जानकारी दी गई है कि कंपनी अगले महीने 5 दिसंबर को नए प्रोडक्ट को लॉन्च करेगी। टीज़र वीडियो में इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि अगले महीने किस प्रोडक्ट को लॉन्च किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Nokia का सस्ता स्मार्टफोन Nokia 2.3 वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, कीमत है 7800 रुपये के करीब

वहीं, हाल ही में Nokia 2.3 को स्पेनिश स्टोर की वेबसाइट पर देखा गया था जहां यह स्मार्टफोन अपने रैम व स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ लिस्ट किया गया था। फोन की कीमत 7,800 रुपए के करीब होगी। साथ ही बताया जा रहा है कि Nokia 2.3 सैंड, स्यान, ग्रीन और चारकोल कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

इसलिए उम्मदी की जा रही है कि कंपनी 5 दिसंबर को Nokia 8.2 के साथ Nokia 2.3 को पेश कर सकती है। इसके अलावा HMD Global अगले महीने 5 दिसंबर को Nokia 5.2 स्मार्टफोन से भी पर्दा उठा सकती है। नोकिया 5.2 स्मार्टफोन जुलाई में कुछ लीक तस्वीरों में स्पॉट किया गया था। याद करा दें कि एचएमडी ग्लोबल ने पिछले साल 5 दिसंबर को नोकिया 8.1 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस साल इसी दिन कंपनी Nokia 8.1 के अपग्रेड वर्जन को लॉन्च कर सकती है। इसे भी पढ़ें: Nokia 2.2 की कीमत हुई 1,000 रुपये कम, अब सिर्फ 5,999 रुपये में मिलेगा यह शानदार स्मार्टफोन

सामने आई जानकारी के अनुसार स्मार्टफोन में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर लॉन्च होने वाले फोन्स के नाम का खुलासा नहीं किया है।

The post Nokia का नया स्मार्टफोन 5 दिसंबर को होगा लॉन्च, जानें कौन से फोन से उठेगा पर्दा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-smartphone-launch-teased-for-december-5/feed/ 0
Nokia 5.2 सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट, डिसप्ले और बैटरी का हुआ खुलासा https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-2-fcc-listing-ta-1214-model-number-battery-display-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-2-fcc-listing-ta-1214-model-number-battery-display-revealed/#respond Mon, 04 Nov 2019 03:33:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37431 Nokia 5.2 को 3,920एमएएच की बैटरी से लैस दिखाया गया है।

The post Nokia 5.2 सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट, डिसप्ले और बैटरी का हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल ही में Nokia ब्रांड से जुड़ी खबर सामने आई थी जिसमें बताया गया था कि यह ब्रांड अंर्तराष्ट्रीय मंच पर दो नए स्मार्टफोन लाने की योजना बना रहा है। नोकिया के इन आगामी स्मार्टफोंस का नाम Nokia 8.2 और Nokia 5.2 बताया गया था, जो इसी साल के अंत तक बाजार में उतारे जा सकते हैं। इस रिपोर्ट में Nokia 8.2 को पॉप-अप कैमरे से लैस बताया गया था और Nokia 5.2 में वॉटरड्रॉप नॉच दिए जाने की बात कही गई थी। वहीं अब एक बार फिर से Nokia 5.2 चर्चा में आया है और इस बार फोन का लीक नहीं बल्कि सर्टिफिकेशन्स सामने आया है।

Nokia 5.2 को सर्टिफिकेशन्स साइट एफसीसी पर लिस्ट कर दिया गया है। इस लिस्टिंग से एक ओर जहां फोन यह पुख्ता हो गया है कि एचएमडी ग्लोबल जल्द ही इस फोन को बाजार में ला सकती है वहीं साथ ही Nokia 5.2 से जुडी कई अहम डिटेल भी सामने आई है। एफसीसी लिस्टिंग के मुताबिक Nokia 5.2 स्मार्टफोन में 6.1 इंच की डिसप्ले देखने को मिलेगी तथा इस फोन का डायमेंशन 157.69 × 75.41एमएम का होगा। वहीं सर्टिफिकेशन में Nokia 5.2 को 3,920एमएएच की बैटरी से लैस दिखाया गया है।

Nokia 5 2 fcc listing TA-1214 model number battery display revealed

यह हुआ खुलासा

एफसीसी पर Nokia 5.2 ‘TA-1214’ मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। वहीं मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फिलहाल Nokia 5.2 के तीन वर्ज़न सामने आए हैं इनमें TA-1206 फोन का डुअल कार्ड वर्ज़न है। इसी तरह TA-1214 मॉडल नंबर वाला फोन Nokia 5.2 का सिंगल सिम वर्ज़न है। वहीं इसके अलावा ‘TA-1211’ मॉडल नंबर के साथ फोन का एक ओर वर्ज़न बताया गया है जो अभी सामने नहीं आया है। लगे हाथ आपको बता दें कि TA-1209 मॉडल नंबर वाला एक नोकिया फोन इंडिया में भी सर्टिफाइड हो चुका है। ऐसे में वह Nokia 5.2 नाम के साथ भी बाजार में आ सकता है।

Nokia 8.2

नोकिया 8.2 स्मार्टफोन की बात करें तो फोन से जुड़ी एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Nokia 8.2 ‘यूनिक’ फ्रंट कैमरा डिजाईन पर बना होगा। यहां यूनिक शब्द को पॉप-अप सेल्फी कैमरे से जोड़ कर देखा जा रहा है जो Nokia 8.2 में दिया जा सकता है। Nokia 8.2 को लेकर इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम की स्नैपड्रैगन 700 सीरीज़ के चिपसेट से लैस होगा। टेक जगत में चर्चा है कि Nokia 8.2 को स्नैपड्रैगन 735 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि Nokia ने अभी तक अपने किसी भी एंडरॉयड फोन को पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च नहीं किया है। ऐसे में Nokia 8.2 ब्रांड का पहला स्मार्टफोन होगा जो यह तकनीक सपोर्ट करेगा।

Nokia 6.2

हाल ही में इंडिया में लॉन्च हुए Nokia 6.2 की बात करें तो यह फोन 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ है जिसे 15,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस फोन में 6.3-इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले दी गई है तथा फ्रंट और बैक दोनों पैनल पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौजूद है। एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च हुए Nokia 6.2 में प्रोसेसिंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट दिया गया है।

Nokia 5 2 fcc listing TA-1214 model number battery display revealed

फोटोग्राफी के लिए Nokia 6.2 के बैक पैनल पर राउंड शेप का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। वहीं सेल्फी के लिए Nokia 6.2 एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Nokia 6.2 में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही पावर बैकअप के लिए 3500एमएएमच की बैटरी दी गई है।

The post Nokia 5.2 सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट, डिसप्ले और बैटरी का हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-2-fcc-listing-ta-1214-model-number-battery-display-revealed/feed/ 0
Nokia 8.2 पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ जल्द होगा लॉन्च, Nokia 5.2 भी आया सामने https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-8-2-nokia-5-2-to-launch-in-2019-end-with-unique-camera-design-pop-up-selfie-camera-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-8-2-nokia-5-2-to-launch-in-2019-end-with-unique-camera-design-pop-up-selfie-camera-leaked/#respond Mon, 07 Oct 2019 11:00:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36598 Nokia 8.2 साल 2019 के अंत तक टेक मंच पर पेश कर देगी।

The post Nokia 8.2 पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ जल्द होगा लॉन्च, Nokia 5.2 भी आया सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia ने हाल ही में भारत में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Nokia 7.2 लॉन्च किया था। यह फोन 18,599 रुपये की शुरूआती कीमत पर देश में सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी अंर्तराष्ट्रीय मंच अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए दो और नए स्मार्टफोन लाने की योजना बना रही है। नोकिया के इन आगामी स्मार्टफोंस का नाम Nokia 8.2 और Nokia 5.2 बताया गया है। Nokia इन स्मार्टफोंस को इसी साल के अंत तक बाजार में उतार सकती है।

Nokia से जुड़ी यह खबर नोकियामोब नाम की विदेशी वेबसाइट ने छापी है। वेबसाइट रिपोर्ट की मानें तो नोकिया का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल साल 2019 के अंत तक Nokia 8.2 स्मार्टफोन टेक मंच पर पेश कर देगी। इस रिपोर्ट के बताया गया है कि Nokia 8.2 ‘यूनिक’ फ्रंट कैमरा डिजाईन पर बना होगा। यहां यूनिक शब्द को पॉप-अप सेल्फी कैमरे से जोड़ कर देखा जा रहा है जो Nokia 8.2 में दिया जा सकता है।

Nokia 8 2 Nokia 5 2 to launch in 2019 end with pop up selfie camera leaked
Nokia 8

Nokia 8.2 को लेकर इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम की स्नैपड्रैगन 700 सीरीज़ के चिपसेट से लैस होगा। टेक जगत में चर्चा है कि Nokia 8.2 को स्नैपड्रैगन 735 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि Nokia ने अभी तक अपने किसी भी एंडरॉयड फोन को पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च नहीं किया है। ऐसे में Nokia 8.2 ब्रांड का पहला स्मार्टफोन होगा जो यह तकनीक सपोर्ट करेगा। Nokia 5.2 को लेकर कहा गया है कि कंपनी की ओर से यह स्मार्टफोन भी जल्द ही बाजार में उतारा जाएगा। Nokia 5.2 नॉच डिजाईन पर बना होगा।

Nokia 7.2

नोकिया 7.2 में 6.3-इंच का फुल-एचडी+ डिसप्ले दिया गया है जो कि एचडीआर10 सपोर्ट के साथ। वहीं, स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। इसके साथ ही स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। फोन में 4 जीबी/ 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसमें 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है एचएमडी ग्लोबल ने इस फोन में भी तीन रियर कैमरे दिए हैं। नोकिया 7.2 में एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 8 ।मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर है। हैंडसेट में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Nokia 8 2 Nokia 5 2 to launch in 2019 end with pop up selfie camera leaked

पावर बैकअप के लिए फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही फोन में कनेक्टिविटी फीचर के तौर पर वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और 4जी एलटीई शामिल हैं। Nokia 7.2 के 4GB/64GB वेरिएंट की कीमत 18,599 रुपए और 6GB/64GB वेरिएंट की कीमत 19,599 रुपए है। यह फोन ऑनलाईन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध है।

The post Nokia 8.2 पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ जल्द होगा लॉन्च, Nokia 5.2 भी आया सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-8-2-nokia-5-2-to-launch-in-2019-end-with-unique-camera-design-pop-up-selfie-camera-leaked/feed/ 0
11 सितंबर को इंडिया में होगा Nokia का बड़ा ईवेंट, लॉन्च हो सकते हैं Nokia 8.2, Nokia 7.2 और Nokia 6.2 https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-to-launch-new-smartphone-in-india-on-11-september-event-hmd-global/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-to-launch-new-smartphone-in-india-on-11-september-event-hmd-global/#respond Tue, 03 Sep 2019 10:40:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35195 इस दिन Nokia एक से ज्यादा स्मार्टफोन लॉन्च करेगी

The post 11 सितंबर को इंडिया में होगा Nokia का बड़ा ईवेंट, लॉन्च हो सकते हैं Nokia 8.2, Nokia 7.2 और Nokia 6.2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia जल्द ही इंडिया में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाने वाली है। कंपनी ने आज आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि आने वाली 11 सितंबर को HMD Global भारत में एक ईवेंट का आयोजन करेगी और इस दिन Nokia ब्रांड के नए स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे। कंपनी ने हालांकि अभी तक 11 सितंबर को लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस दिन Nokia एक से ज्यादा स्मार्टफोन लॉन्च करेगी और इनमें Nokia 7.2, Nokia 6.2 और Nokia 5.2 के साथ ही Nokia 8.2 भी देखने को मिल सकता है।

Nokia 8.2

Nokia 8.2 को लेकर लीक्स में कहा गया है कि यह डिवाईस 32-मेगापिक्सल के पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस रिपोर्ट में फोन की अत्याधिक स्पेसिफिकेशन्स तो नहीं बताई गई है लेकिन इतना जरूर कहा गया है कि Nokia 8.2 एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10.0 यानि एंडरॉयड क्यू पर पेश किया जाएगा। Nokia 8.2 कंपनी का फ्लैगशिप डिवाईस होगा जो 8जीबी रैम मैमोरी के साथ 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा।

nokia to launch new smartphone in india on 11 september event hmd global

माना जा सकता है कि 8जीबी रैम Nokia 8.2 के सबसे बड़े वेरिएंट में होगी। कंपनी इस फोन को 6जीबी रैम मैमोरी वेरिएंट में भी लॉन्च कर सकती है। वहीं लीक के अनुसार प्रोसेसिंग के लिए Nokia 8.2 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 735 चिपसेट दिया जा सकता है।

Nokia 7.2

Nokia 7.2 की बात सबसे पहले करें तो इस फोन का रियर कैमरा सेटअप राउंड रिंग में दिया जाएगा जिसमें तीन कैमरा लेंस और एक फ्लैश लाईट होगी। इस फोन को वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.3 इंच की डिसप्ले देखने को मिल सकती है। Nokia 7.2 को कंपनी द्वारा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 600 सीरीज़ के चिपसेट पर जा सकता है तथा फोन में 3जीबी की रैम मैमोरी देखने को मिल सकती है। लीक के अनुसार कंपनी की ओर से Nokia 7.2 को 3500एमएएच की बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा।

nokia to launch new smartphone in india on 11 september event hmd global

Nokia 6.2

Nokia 6.2 की बात करें तो अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार यह पिछले साल लॉन्च हुए Nokia 6.1 का अपडेटेड वर्ज़न होगा। इस स्मार्टफोन में 6.39-इंच की फुलएचडी प्लस प्योर डिसप्ले दी जा सकती है। कहा जा रहा है कि Nokia 6.2 कंपनी का पंच-होल डिसप्ले पर बना डिवाईस होगा। Nokia 6.2 को ट्रिपल रियर कैमरे पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

Nokia 6.2 में इसके अलावा क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। लीक्स में बताया गया है कि Nokia 6.2 को 6जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। वहीं पावर बैकअप के लिए Nokia 6.2 में क्वालकॉम क्विक चार्ज सपोर्ट वाली 3,500एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है।

nokia to launch new smartphone in india on 11 september event hmd global

जैसा कि हमने पहले ही बताया Nokia की ओर से अभी तक 11 सितंबर को लॉन्च किए जाने स्मार्टफोंस के नाम व उनसे संबंधित अन्य कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लिहाजा सामने आई फोन की स्पेसिफिकेशन्स को अभी पुख्ता करार नहीं दिया जा सकता है। तथा हम जल्द ही Nokia के आने वाले स्मार्टफोंस के नाम की पुष्टि करेंगे।

The post 11 सितंबर को इंडिया में होगा Nokia का बड़ा ईवेंट, लॉन्च हो सकते हैं Nokia 8.2, Nokia 7.2 और Nokia 6.2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-to-launch-new-smartphone-in-india-on-11-september-event-hmd-global/feed/ 0
Nokia 5.2 और Nokia 6.2 इस देश के साथ भारत में 6 जून को हो सकते हैं लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-global-schedules-june-6th-event-in-italy-nokia-5-2-and-nokia-6-2-expected-to-be-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-global-schedules-june-6th-event-in-italy-nokia-5-2-and-nokia-6-2-expected-to-be-launch/#respond Fri, 31 May 2019 04:36:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=31590 नोकिया 6.2 को कंपनी Nokia X71 के वैश्विक वर्जन के रूप में लॉन्च कर सकती है

The post Nokia 5.2 और Nokia 6.2 इस देश के साथ भारत में 6 जून को हो सकते हैं लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

HMD ग्लोबल भारत में 6 जून को एक इवेंट आयोजित करने वाली है, जिसके लिए कंपनी पहले ही इनवाइट भेज चुकी है। वहीं, अब कंपनी ने इसी दिन इटली में होने वाले एक दूसरे इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट्स भेजने शुरू कर दिए हैं। लीक हुई रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस इवेंट में Nokia 5.2 और Nokia 6.2 फोन लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि कंपनी भारत में इस दिन Nokia 9 Pure View के साथ-साथ नोकिया 5.2 और नोकिया 6.2 से भी पर्दा उठा सकती है।

अगर रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए, तो नोकिया 6.2 को कंपनी Nokia X71 के वैश्विक वर्जन के रूप में लॉन्च कर सकती है, जिसे अप्रैल में ताइवान में पेश किया गया था। इस समय Nokia 5.2 के बारे में कोई रिपोर्ट नहीं हैं। हालांकि, यह नोकिया 6.2 स्मार्टफोन के डाउनडाउन वर्जन होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अफसोस की बात यह है कि फिलहाल इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, इसलिए हम आपको सलाह देते हैं कि आप अभी से इन खरबरों को सिर्फ लीक रिपोर्ट की मानें। इसे भी पढ़ें: Nokia 5.1 Plus और Nokia 6.1 Plus पर मिल रहा 2,000 रुपए का डिस्काउंट, जानें कीमत और ऑफर
जानकारी के अनुसार नोकिया 6.2 स्मार्टफोन में 6.2 इंच की आईपीएस एलसीडी डिसप्ले दिया जाएगा। खास बात यह होगी कि डिसप्ले में सेल्फी कैमरा के लिए एक पंच होल दिए जाने की भी जानकारी सामने आई है। वहीं, यह नोकिया फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ आ सकता है।
screenshot-2019-05-31-at-8-55-35-am
पावर बैकअप के लिए फोन में 3,500एमएएच बैटरी होगी, जो क्वालकॉम क्विक चार्ज सपोर्ट करेगी। फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 16-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल वाले दो रियर कैमरा हो सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Nokia 3.2 इन खास फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, कीमत 9,000 रुपए से भी कम

रियर कैमरा में Leica लेंस का इस्तेमाल किए जाने की खबर है। वहीं, फ्रंट कैमरे को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इसके अलावा नोकिया 5.2 के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह फोन एंडरॉयड 9 पाई पर रन करेगा।

The post Nokia 5.2 और Nokia 6.2 इस देश के साथ भारत में 6 जून को हो सकते हैं लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-global-schedules-june-6th-event-in-italy-nokia-5-2-and-nokia-6-2-expected-to-be-launch/feed/ 0