Nokia 5.3 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 11 Aug 2021 13:50:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6GB रैम वाले Nokia 5.3 की कीमत में हुई भारी कटौती, ये रहा नया प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-3-price-drop-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-3-price-drop-in-india/#respond Tue, 05 Jan 2021 11:43:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=52670 फोन का लुक काफी शानदार है।

The post 6GB रैम वाले Nokia 5.3 की कीमत में हुई भारी कटौती, ये रहा नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया ने पिछले साल भारतीय मार्केट में अपनी जगह बनाने के लिए कई स्मार्टफोन्स को पेश किया था, जिनमें से Nokia 5.3 भी शामिल था। इस फोन को कंपनी ने अगस्त में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। वहीं, अब नोकिया के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने देश में नोकिया 5.3 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है। अगर आप एक नॉन-चाइनीज फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो Nokia 5.3 को खरीदने का बढ़िया मौका है। अब इस फोन को 1,000 रुपए सस्ते दाम में लिया जा सकता है।

नई कीमत

नोकिया 5.3 के 4 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरियंट को अब 13,999 रुपए की जगह 12,999 रुपए में सेल किया जा रहा है। वहीं, 6 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को 15,499 रुपए की जगह 14,499 रुपए में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने अपनी ऑफिशियल साइट पर डिवाइस की कीमत को लिस्ट कर दिया है। फोन स्यान, सैंड और चारकोल कलर खरीदा जा सकता है। इसे भी पढ़ें: 3,900mAh बैटरी के साथ लिस्ट हुआ Nokia का सस्ता फोन, जानें कब करेगा एंट्री
स्पेसिफिकेशन्स

नोकिया 5.3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 6.55 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले के साथ आता है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए इसे 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। इसके अलावा Nokia 5.3 को एंडरॉयड 10 ओएस पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है।

7 things to know about nokia 5 3 before india launch features specs price sale

फोन में 4 जीबी रैम मैमोरी व 6 जीबी रैम मैमोरी शामिल है। वहीं फोन में 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। डिवाइस की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Nokia के दो नए फोन आए सामने, एक में 5,000एमएएच तो दूसरे में होगी 4,500एमएएच की बैटरी

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia 5.3 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर बीच में राउंड शेप में दिया गया है। इस सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Nokia 5.3 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए नोकिया 5.3 में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 6GB रैम वाले Nokia 5.3 की कीमत में हुई भारी कटौती, ये रहा नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-3-price-drop-in-india/feed/ 0
4GB रैम और पंच-होल डिसप्ले के साथ एंट्री करेगा Nokia 5.4, सामने आई अहम जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-4-expected-to-launch-soon-with-punch-hole-display-4gb-ram/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-4-expected-to-launch-soon-with-punch-hole-display-4gb-ram/#respond Mon, 30 Nov 2020 04:23:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=51414 फोन को वेरिएंट में पेश किया जा सकता है।

The post 4GB रैम और पंच-होल डिसप्ले के साथ एंट्री करेगा Nokia 5.4, सामने आई अहम जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

HMD Global ने इस साल मार्च में नोकिया ब्रांडिंग के साथ Nokia 5.3 को टेक मार्केट में लॉन्च किया था। वहीं, अब जानकारी सामने आ रही है कि कंपनी इस फोन को सक्सेसर पर काम कर रही है, जिसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस नए फोन को कंपनी Nokia 5.4 के नाम से पेश करने की योजना बना रही है। वहीं, अब इस डिवाइस से जुड़े कई डीटेल्स सामने आए हैं, जिससे माना जा रहा है कि यह डिवाइस जल्द मार्केट में पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी ऑफिशियली कोई हिंट नहीं दिया है।

डिसप्ले

Nokiapoweruser की रिपोर्ट के अनुसार नए Nokia 5.4 में पंच-होल वाला डिसप्ले दिया जा सकता है। वहीं, कंपनी ने Nokia 5.3 को वॉटरड्रॉप नॉच के साथ पेश किया था। इतना ही नहीं नोकिया 5.4 नए डिवाइस में स्क्रीन साइज 6.4 इंच का मिल सकता है। वहीं, डिवाइस में दमदार प्रोसेसर दिए जानें की उम्मीद भी की जा रही है, हालांकि नए चिपसेट से जुड़े डीटेल्स अब तक सामने नहीं आए हैं। इसे भी पढ़ें: Nokia 9.3 PureView के लॉन्च में फिर से देरी, अब इस दिन आएगा यह पावरफुल फोन
रैम व स्टोरेज

Nokia 9 3 PureView 7 3 5G and 6 3 to launch in november

रिपोर्ट्स की मानें तो Nokia 5.4 को दो रैम और स्टोरेज वेरियंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। बेस मॉडल में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगा, वहीं दूसरे टॉप मॉडल में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है। साथ ही हैंडसेट को कंपनी ब्लू और पर्पल कलर ऑप्शंस में पेश किया जा सकता है। है।

कीमत

कंपनी Nokia 5.4 में क्वॉड कैमरा सेटअप दे सकती है और इस फोन दिसंबर में पेश किया जा सकता है। इतना ही नहीं यह फोन ऑस्ट्रेलियन रिटेलर्स की लिस्टिंग में दिखाई दिया था, जहां से इसकी कीमत भी लीक हुई है। फोन का 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट 349 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (करीब 19,000 रुपये) में खरीदा जा सकेगा।

Nokia 5.3

नोकिया 5.3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 6.55 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले के साथ आता है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए इसे 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। इसके अलावा Nokia 5.3 को एंडरॉयड 10 ओएस पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। इसे भी पढ़ें: 2GB रैम के साथ मार्केट में धूम मचाने आ रहा Nokia Cable, जानें क्या होगा खास

फोन में 4 जीबी रैम मैमोरी व 6 जीबी रैम मैमोरी शामिल है। वहीं फोन में 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। डिवाइस की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

7 things to know about nokia 5 3 before india launch features specs price sale

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia 5.3 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर बीच में राउंड शेप में दिया गया है। इस सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Nokia 5.3 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए नोकिया 5.3 में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 4GB रैम और पंच-होल डिसप्ले के साथ एंट्री करेगा Nokia 5.4, सामने आई अहम जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-4-expected-to-launch-soon-with-punch-hole-display-4gb-ram/feed/ 0
15,490 रुपये वाला OPPO A53 या फिर 15,499 रुपये वाला Nokia 5.3, देखें कौन सा फोन है बेस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a53-vs-nokia-5-3-comparison-specs-camera-battery-performance-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a53-vs-nokia-5-3-comparison-specs-camera-battery-performance-price/#comments Wed, 26 Aug 2020 10:56:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=48030 इसे पढ़कर आप चुन पाएंगे कि OPPO फोन लेना है या फिर Nokia का एंडरॉयड स्मार्टफोन।

The post 15,490 रुपये वाला OPPO A53 या फिर 15,499 रुपये वाला Nokia 5.3, देखें कौन सा फोन है बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कल इंडियन मार्केट में दो बड़ी टेक कंपनियों ने अपने नए स्मार्टफोन पेश किए हैं, जिनमें OPPO और Nokia शामिल है। इन दोनों ब्रांड्स ने मिड बजट सेग्मेंट में अपनी दावेदारी पेश करते हुए OPPO A53 और Nokia 5.3 लॉन्च किया है। 6 जीबी रैम वाले ओपो ए53 की कीमत जहां 15,490 रुपये है वहीं 6 जीबी रैम के साथ नोकिया 5.3 को 15,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस बजट में नया स्मार्टफोन ढूंढ रहे स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ये दोनों ही मोबाइल फोन एक अच्छा ऑप्शन है। आगे हमनें OPPO A53 और Nokia 5.3 दोनों स्मार्टफोंस के लुक, डिजाईन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की छोटा सा कंपेरिज़न किया है जिसे पढ़कर आप चुन पाएंगे कि OPPO फोन लेना है या फिर Nokia का एंडरॉयड स्मार्टफोन।

डिजाईन

OPPO A53 को जहां पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है वहीं Nokia 5.3 वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। दोनों स्मार्टफोंस के फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट मौजूद है। इसी तरह नोकिया 5.3 के बैक पैनल पर बीच में राउंड शेप वाला क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है तथा ओपो ए53 के बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप चौकोर शेप में स्थित है। यहां कह सकते हैं कि OPPO A53 की फ्रंट लुक ज्यादा अच्छी है तो Nokia 5.3 का रियर लुक डिफरेंट है। नोकिया 5.3 को Cyan, Sand और Charcoal कलर में तथा ओपो ए53 को Electric Black, Fairy White और Fancy Blue कलर में लॉन्च किया गया है।

डिसप्ले

OPPO A53 को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस ओपो फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। वहीं Nokia 5.3 स्मार्टफोन भी 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। ओपो ए53 जहां पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है वहीं नोकिया 5.3 में वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है।

परफॉर्मेंस

Nokia 5.3 को एंडरॉयड 10 ओएस पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 11नैनोमीटर फेब्रिकेशन तकनीक पर बने क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। वहीं OPPO A53 को एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 11एनएम तकनीक पर बने क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट पर करता है। ओपो ए53 में जहां कलरओएस 7.2 दिय गया है वहीं नोकिया 5.3 प्योर एंडरॉयड पर काम करता है। यह भी पढ़ें : सबसे ताक़तवर प्रोसेसर और डिफरेंट फ्लिप कैमरा वाले ASUS ZenFone 7 और 7 Pro हुए लॉन्च, चीनी कंपनियों को मिलेगी चुनौती

कैमरा

OPPO A53 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर फोन में मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो ए53 एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Nokia 5.3 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है, जिसे ओपो ए53 से आगे कहा जाएगा। इस फोन के सेटअप में भी एलईडी के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए नोकिया 5.3 एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप

OPPO A53 को कंपनी की ओर से 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी पर लॉन्च किया गया है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। वहीं दूसरी ओर Nokia 5.3 में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है। यहां साफ है कि ओपो का फोन नोकिया स्मार्टफोन पर भारी पड़ता है। ये दोनों ही डिवाईस यूएसबी टाईप सी पोर्ट सपोर्ट करते हैं। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी वाले Vivo Y20 और Y20i इंडिया में हुआ लॉन्च, कीमत: 11,490 रुपए से शुरू

वेरिएंट व कीमत

OPPO A53 और Nokia 5.3 दोनों स्मार्टफोंस को कंपनी द्वारा इंडियन मार्केट में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। ओपो ए53 की बात पहले करें तो इस फोन का बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 12,990 रुपये है। इसी तरह फोन के बड़े वेरिएंट को 15,490 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है जो 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

Nokia 5.3 का बेस वेरिएंट भी 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं फोन के बड़े वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की ही इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है। ये दोनों ही फोन ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

The post 15,490 रुपये वाला OPPO A53 या फिर 15,499 रुपये वाला Nokia 5.3, देखें कौन सा फोन है बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a53-vs-nokia-5-3-comparison-specs-camera-battery-performance-price/feed/ 2
सिर्फ 7,499 रुपये में लॉन्च हुआ Nokia C3, क्या लो बजट में दे पाएगा Realme-Xiaomi को चुनौती https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-c3-and-nokia-5-3-smartphone-nokia-125-and-150-feature-phone-launched-in-india-specs-price-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-c3-and-nokia-5-3-smartphone-nokia-125-and-150-feature-phone-launched-in-india-specs-price-sale-offer/#comments Tue, 25 Aug 2020 06:23:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47972 Nokia C3 को इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।

The post सिर्फ 7,499 रुपये में लॉन्च हुआ Nokia C3, क्या लो बजट में दे पाएगा Realme-Xiaomi को चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia फैन्स के लिए आज का दिन बड़ा यादगार रहने वाला है। इस कंपनी ने अपने भारतीय यूजर्स को आज एक या दो नहीं बल्कि पूरे 4 नए मोबाइल फोन दिए हैं। कंपनी ने इंडिया में Nokia 5.3 और Nokia C3 स्मार्टफोन के साथ ही Nokia 125 और Nokia 150 फीचर फोन लॉन्च किए हैं। नोकिया मोबाइल्स की इस खेप ने भारत में आते ही अन्य ब्रांड्स के सामने बड़ी चुनौती रख दी है। इनमें से एक Nokia C3 को कंपनी द्वारा सिर्फ 7,499 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है जो अगले महीने से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Nokia C3 को इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 2 जीबी रैम मैमोरी के साथ 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। नोकिया सी3 के 2 जीबी रैम वेरिएंट को कंपनी द्वारा 7,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है तथा 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। Nokia C3 को आने वाली 10 सितंबर से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा जो 17 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Nokia C3

नोकिया सी3 एक लो बजट फोन है जो नॉचलेस बेजल लैस डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। इस फोन को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1440 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। डिसप्ले के दोनों साईड जहां हल्के बेजल्स मौजूद है वहीं उपर और नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। उपरी हिस्से पर स्पीकर और सेल्फी कैमरा मौजूद है तथा नीचले हिस्से पर Nokia की ब्रांडिंग लगी है।

Nokia C3 and Nokia 5 3 smartphone Nokia 125 and 150 feature phone launched in India specs price sale offer

Nokia C3 को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ Unisoc SC9863A चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में आईएमजी8322 जीपीयू भी मौजूद है। भारतीय बाजार में यह फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जिनमें 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज शामिल है।

यह भी पढ़ें : चीनी कंपनियों को टक्कर देने इंडिया आया सस्ता Nokia 5.3, जानें क्या है प्राइस

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia C3 के बैक पैनल पर सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक कैमरा लेंस और एक एलईडी फ्लैश मौजूद है। यह सेटअप पैनल के बीच में वर्टिकल स्टाईल में मौजूद है जिसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Nokia C3 and Nokia 5 3 smartphone Nokia 125 and 150 feature phone launched in India specs price sale offer

Nokia C3 रियल डुअल सिम फोन है जिसमें दो नैनो सिम के साथ ही 400जीबी तक की एक्सपेंडेबल स्टोरेज वाला माइक्रोएसडी कार्ड भी लगाया जा सकता है। यह फोन 4जी वोएलटीई के साथ ही 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां नोकिया सी3 में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 3,040एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। इंडिया में इस फोन को 17 सितंबर से Nordic Blue और Sand कलर में खरीदा जा सकेगा जो 1 साल की रिप्लेसमेंट गारंटी के साथ मिलेगा।

The post सिर्फ 7,499 रुपये में लॉन्च हुआ Nokia C3, क्या लो बजट में दे पाएगा Realme-Xiaomi को चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-c3-and-nokia-5-3-smartphone-nokia-125-and-150-feature-phone-launched-in-india-specs-price-sale-offer/feed/ 3
चीनी कंपनियों को टक्कर देने इंडिया आया सस्ता Nokia 5.3, जानें क्या है प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-3-launch-in-india-with-4000mah-battery-6gb-ram-know-price-and-sale-detail/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-3-launch-in-india-with-4000mah-battery-6gb-ram-know-price-and-sale-detail/#comments Tue, 25 Aug 2020 06:15:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47958 फोन में क्वाड कैमरा सेटअप है।

The post चीनी कंपनियों को टक्कर देने इंडिया आया सस्ता Nokia 5.3, जानें क्या है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया ने आज एक बार फिर इंडिया में कमबैक करते हुए भारतीय बाजार में अपने चार फोन्स को पेश किया है। भारतीय स्मार्टफोन बाजार में वापसी कर रहा नोकिया एक समय पर इंडिया में सबसे अधिक बिकने वाला ब्रांड था। कंपनी ने आज आयोजित किए गए इवेंट के दौरान Nokia 5.3, Nokia C3, Nokia 125 और Nokia 150 फीचर फोन को पेश किया है। अगर बात करें नोकिया 5.3 की तो पिछले दिनों नोकिया की आधिकारिक वेबसाइट पर फोन की सभी डिटेल्स सार्वजनिक हो गई हैं। वहीं, आज कंपनी ने इसे ऑफिशियल तौर पर कीमत का भी खुलासा कर दिया है। आइए इस पोस्ट में आगे जानते हैं Nokia 5.3 की सभी जानकारी।

डिजाइन

Nokia 5.3 को कंपनी की ओर से वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया गया है जिसके तीन किनारे बेज़ल लेस हैं। लेकिन, बॉटम की ओर हल्का सा चिन पार्ट मौजूद है। इसी चिन पर ‘Nokia’ की ब्रांडिंग प्लेस की गई है। फोन के बैक पैनल पर राउंड शेप का रियर कैमरा सेटअप बीच में मौजूद है। इसेक अलावा फोन का डायमेंनशन 164.3 x 76.6 x 8.5एमएम और वज़न 180ग्राम है। कंपनी ने नोकिया 5.3 को Cyan, Sand और Charcoal कलर में लॉन्च किया है।

7 things to know about nokia 5 3 before india launch features specs price sale

स्पेसिफिकेशन्स

नोकिया 5.3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 6.55 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले के साथ आता है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए इसे 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। इसके अलावा Nokia 5.3 को एंडरॉयड 10 ओएस पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है।

फोन में 4 जीबी रैम मैमोरी व 6 जीबी रैम मैमोरी शामिल है। वहीं फोन में 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। डिवाइस की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

7 things to know about nokia 5 3 before india launch features specs price sale

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia 5.3 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर बीच में राउंड शेप में दिया गया है। इस सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Nokia 5.3 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए नोकिया 5.3 में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

कीमत
डुअल सिम Nokia 5.3 की सेल 25 अगस्त से अमेजन इंडिया और कंपनी की ऑफिशियल साइट पर की जाएगी। अगर बात करें कीमत की तो फोन के 4GB/64GB और 6GB/64GB की कीमत क्रमश: 13,999 रुपए व 15,499 रुपए है। Nokia 5.3 फिलहाल Nokia.com और अमेजन पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। अमेजन इंडिया से फोन खरीदने पर जियो सब्सक्राइबर्स को 4,000 रुपए के लाभ मिलेंगे।

The post चीनी कंपनियों को टक्कर देने इंडिया आया सस्ता Nokia 5.3, जानें क्या है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-3-launch-in-india-with-4000mah-battery-6gb-ram-know-price-and-sale-detail/feed/ 2
Nokia 5.3 की 7 बातें जो बनाती है इसे एक दमदार फोन https://www.91mobiles.com/hindi/7-things-to-know-about-nokia-5-3-before-india-launch-features-specs-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/7-things-to-know-about-nokia-5-3-before-india-launch-features-specs-price-sale/#comments Fri, 21 Aug 2020 11:23:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47855 Nokia 5.3 की कीमत 15,000 रुपये के करीब होने की उम्मीद है।

The post Nokia 5.3 की 7 बातें जो बनाती है इसे एक दमदार फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia आधिकारिक तौर पर घोषणा कर चुकी है कि कंपनी आने वाले हफ्ते में अपना नया स्मार्टफोन Nokia 5.3 भारत में लॉन्च करने वाली है। यह फोन अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पहले ही दस्तक दे चुका है और आने वाली 25 अगस्त को इंडियन मार्केट में एंट्री लेने वाला है। नोकिया 5.3 का प्रोडक्ट पेज भी कंपनी की वेबसाइट पर लाईव किया जा चुका है जिसके चलते फोन की सारी स्पेसिफिकेशन्स व डिटेल्स पहले ही यूजर्स के सामने आ चुकी है। अब सिर्फ नोकिया 5.3 की कीमत और फोन की सेल डेट का इंतजार किया जा रहा है। यह नोकिया फोन मिड बजट में लॉन्च होगा जिसकी कीमत 15,000 रुपये के करीब होने की उम्मीद है। लेकिन कम कीमत के अलावा Nokia 5.3 में 7 ऐसी खास बातें हैं जो इस फोन को अन्यों से दमदार बनाती है। आगे अपने लेख में हमनें नोकिया 5.3 की उन्हीं खास बातों को जिक्र किया है।

डिजाईन

Nokia 5.3 को कंपनी की ओर से वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया गया है जिसके तीन किनारें जहां बेज़ल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट मौजूद है। इसी चिन पर ‘Nokia’ की ब्रांडिंग लगी है। फोन के बैक पैनल पर राउंड शेप का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो बीच में स्थित है। यह सेटअप वर्टिकल शेप वाले कैमरा सेटअप के बेहतर लुक देता है। फोन का डायमेंनशन 164.3 x 76.6 x 8.5एमएम और वज़न 180ग्राम है। इंडिया मार्केट में नोकिया 5.3 को Cyan, Sand और Charcoal कलर में लॉन्च किया जाएगा।

7 things to know about nokia 5 3 before india launch features specs price sale

डिसप्ले

Nokia 5.3 स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 6.55 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए इसे 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। वहीं लंबे समय तक फोन यूज करने वाले लोगों का ख्याल रखते हुए नोकिया 5.3 को TÜV Rheinland द्वारा लो ब्लू लाईट सर्टिफिकेशन्स प्राप्त हुआ है जो आंखों को सुरक्षित रखता है। फोन की स्क्रीन 270PPI, 450निट्स ब्राइटनेस और 1:1500 कॉन्ट्रास्ट सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें : नोकिया का सस्ता स्मार्टफोन Nokia C3 आ रहा है इंडिया, कीमत होगी 8000 से भी कम

कैमरा

Nokia 5.3 फोटोग्राफी के लिए क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर बीच में राउंड शेप में दिया गया है। इस सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

7 things to know about nokia 5 3 before india launch features specs price sale

एंडरॉयड 11

Nokia 5.3 को ‘एंडरॉयड वन’ पर पेश किया जाएगा। यानि गूगल द्वारा जब भी किसी भी एंडरॉयड की नई अपडेट जारी की जाएगी तो उसे सबसे पहले पाने स्मार्टफोंस में नोकिया 5.3 का नाम भी शुमार रहेगा। यह फोन फिलहाल मार्केट में एंडरॉयड 10 ओएस पर पेश किया जाएगा जो एंडरॉयड 11 के इंडिया में रोलआउट होते ही उसपर अपडेट हो जाएगा। नोकिया 5.3 यूज करने वाले लोगों को एंडरॉयड 11 के नए फीचर्स अन्य स्मार्टफोन यूजर्स के मुकाबले पहले ही मिल जाएंगे। बता दें कि इंडिया में यह फोन 4जीबी व 6जीबी रैम पर लॉन्च होगा जिनमें 64 जीबी की इंटरनल और 512 जीबी की एक्सपेंडेबल स्टोरेज होगी। यह फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करेगा।

यह भी पढ़ें : पसंद है Nokia ब्रांड लेकिन फिर भी बना रहे दूरी, जानें क्या है भारतीयों की मजबूरी

बैटरी

Nokia 5.3 को कंपनी की ओर से 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी पर लॉन्च किया गया है। फोन की खासियत है कि यह AI-assisted Adaptive Battery से लैस है जो बैटरी के खपत को सीमित करती है और बैटरी की लाइफ हेल्दी बनाए रखती है। कंपनी का दावा है कि नोकिया 5.3 नॉर्मल यूज़ के दौरान 2 दिन का बैकअप आसानी से दे सकता है। इस फोन में 5V/2A चार्जिंग का यूज़ किया गया है।

7 things to know about nokia 5 3 before india launch features specs price sale

गूगल असिस्टेंट

Nokia 5.3 का यूजर एक्सपीरियंस बेहद ही स्मूथ और शानदार रहे इस बात का ख्याल रखते हुए कंपनी ने अपने नए फोन को Google Assistant बटन के साथ ही बाजार में उतारा है। यह बटन फोन के दाएं पैनल पर दिया गया है जिसके दबाते ही गूगल असिस्टेंट एक्टिव हो जाएगा और यूजर द्वारा दी गई कमांड रिक्वेस्ट को पूरा करेगा। रोज़ाना के यूज़ के साथ साथ यह और भी एडवांस होता चला जाएगा।

सेल

Nokia का यह आगामी स्मार्टफोन इंडिया में ऑनलाईन शॉपिंग साइट के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं साथ ही कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर से भी इस फोन को खरीदा जा सकेगा। यहां सेल को इसीलिए खास माना जाएगा क्यूंकि एक ओर जहां कुछ ब्रांड्स अपने फोन को सिर्फ शॉपिंग साइट पर ही बेचते हैं वहीं साथ ही रिटेल स्टोर्स पर उन स्मार्टफोंस के दाम भी अधिक रहते हैं। लेकिन Nokia 5.3 को ऑनलाईन शॉपिंग साइट के साथ नजदीकी मोबाइल की दुकान पर से भी समान कीमत व ऑफर पर खरीदा जा सकेगा।

The post Nokia 5.3 की 7 बातें जो बनाती है इसे एक दमदार फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/7-things-to-know-about-nokia-5-3-before-india-launch-features-specs-price-sale/feed/ 1
नोकिया का सस्ता स्मार्टफोन Nokia C3 आ रहा है इंडिया, कीमत होगी 8000 से भी कम https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-c3-launching-in-india-features-specifications-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-c3-launching-in-india-features-specifications-price-sale/#respond Fri, 21 Aug 2020 08:10:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47849 Nokia C3 का इंडियन प्रोमोशनल पोस्टर सामने आ गया है।

The post नोकिया का सस्ता स्मार्टफोन Nokia C3 आ रहा है इंडिया, कीमत होगी 8000 से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia घोषणा कर चुकी है कि कंपनी अगले हफ्ते भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Nokia 5.3 लॉन्च करने वाली है। यह एक मिडबजट डिवाईस होगा जो 15,000 रुपये के करीब बजट में लॉन्च किया जाएगा। नोकिया 5.3 के लॉन्च से पहले अब खबर आ रही है कि कंपनी इस फोन के अलावा एक और अन्य डिवाईस Nokia C3 भी इंडिया में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। नोकिया सी3 स्मार्टफोन के प्रोमोशनल पोस्टर्स सामने आ चुके हैं और आने वाले दिनों में फोन की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठ जाएगा।

Nokia C3 एक लो बजट फोन है जो इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है। नोकिया अब इस फोन को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने तो हालांकि नोकिया सी3 के इंडिया लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन वेबसाइट नोकियापावरयूजर ने इस फोन का एक प्रोमोशनल पोस्टर अपनी खबर में शेयर किया है जो इंडियन मार्केट के लिए बनाया है। इस पोस्टर में एक ओर जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स और आफर लिखे हुए हैं वहीं दूसरी ओर से भी साफ हो गया है कि अब जल्द ही Nokia C3 भी भारत में लॉन्च होने वाला है।

nokia c3 launching in india features specifications price sale

Nokia C3

नोकिया सी3 के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी की ओर से इसे 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1440 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ Unisoc SC9863A चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में आईएमजी8322 जीपीयू भी मौजूद है।

यह भी पढ़ें : एलजी ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन LG K31, गिरने पर नहीं टूटेगी इस फोन की स्क्रीन

नोकिया सी3 को अंर्तराष्ट्रीय बाजार में 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। यह फोन 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia C3 एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

nokia c3 launching in india features specifications price sale

Nokia C3 रियल डुअल सिम फोन है सिमें दो नैनो सिम के साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड भी लगाया जा सकता है। यह फोन 4जी वोएलटीई के साथ ही 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां नोकिया सी3 में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 3,040एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। Nokia C3 की कीमत 699 युआन यानि तकरीबन 7,500 रुपये है। आशा है भारत में भी इसी प्राइस रेंज में लॉन्च किया जाएगा।

The post नोकिया का सस्ता स्मार्टफोन Nokia C3 आ रहा है इंडिया, कीमत होगी 8000 से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-c3-launching-in-india-features-specifications-price-sale/feed/ 0
Nokia 5.3 आ रहा है इंडिया, टीज़र हुआ जारी, जानें क्या होगी इस शानदार फोन की कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-3-coming-soon-in-india-launch-date-25-august-teaser-out-specs-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-3-coming-soon-in-india-launch-date-25-august-teaser-out-specs-price-sale/#respond Tue, 18 Aug 2020 08:26:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47712 Nokia 5.3 आने वाली 25 अगस्त को इंडिया में लॉन्च हो जाएगा।

The post Nokia 5.3 आ रहा है इंडिया, टीज़र हुआ जारी, जानें क्या होगी इस शानदार फोन की कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia 5.3 तकरीबन पिछले एक महीने से भारतीय स्मार्टफोन बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है। नोकिया की बात जब भी शुरू होती है तभी यह सवाल उठता है कि आखिर नोकिया 5.3 इंडिया में कब लॉन्च होगा। पिछले दिनों नोकिया इस फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर पेश भी कर चुकी है जहां फोन की सभी डिटेल्स सार्वजनिक है। वहीं अब नोकिया ने इस डिवाईस का लॉन्च टीज़र भी इंडिया में जारी करते हुए Nokia 5.3 के लॉन्च की घोषणा कर दी है।

नोकिया ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर Nokia 5.3 का लॉन्च टीज़र शेयर कर दिया है। इस टीज़र में फोन की फोटो के साथ ही ‘नोकिया 5.3 कमिंग सून’ लिखा गया है। कंपनी ने हालांकि अभी तक यह साफ शब्दों में नहीं बताया है कि किस तारीख से यह फोन भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। लेकिन नोकिया द्वारा भेजे गए प्रेस इन्वाईट के बल पर माना जा रहा है कि Nokia 5.3 आने वाली 25 अगस्त को इंडिया में लॉन्च हो जाएगा।

Nokia 5.3

नोकिया 5.3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 6.55 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है जिस पर Nokia की ब्रांडिंग लगी हुई है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए इसे 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। यह भी पढ़ें : 6,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुए Realme C12 और Realme C15, कीमत सिर्फ से 8,999 रुपये से शुरू

Nokia 5.3 को एंडरॉयड 10 ओएस पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। गौरतलब है कि नोकिया इंडिया की वेबसाइट पर यह फोन दो रैम वेरिएंट के साथ लिस्ट किया गया है जिसमें 4 जीबी रैम मैमोरी व 6 जीबी रैम मैमोरी शामिल है। वहीं फोन में 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात कही गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

Nokia 5 3 coming soon in india launch date 25 august teaser out specs price sale

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia 5.3 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर बीच में राउंड शेप में दिया गया है। इस सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी के साथ आ रहा Oppo A53 फोन, लीक फुल फीचर्स

Nokia 5.3 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए नोकिया 5.3 में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। उम्मीद है कि यह फोन 15,000 रुपये तक के बजट में लॉन्च किया जाएगा।

The post Nokia 5.3 आ रहा है इंडिया, टीज़र हुआ जारी, जानें क्या होगी इस शानदार फोन की कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-3-coming-soon-in-india-launch-date-25-august-teaser-out-specs-price-sale/feed/ 0
Nokia के इन 4 स्मार्टफोन्स को मिला ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन, बजट कैटगरी में जल्द होंगे लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-ta-1239-ta-1258-ta-1298-and-ta-1292-receive-bluetooth-certification-launch-soon-in-budget-category/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-ta-1239-ta-1258-ta-1298-and-ta-1292-receive-bluetooth-certification-launch-soon-in-budget-category/#respond Mon, 10 Aug 2020 05:16:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47392 इन चार फोन के अलावा HMD Global जल्द ही Nokia 5.3 को इंडिया में लॉन्च कर सकती है।

The post Nokia के इन 4 स्मार्टफोन्स को मिला ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन, बजट कैटगरी में जल्द होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global बहुत जल्द नए स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार नोकिया के नए स्मार्टफोन इस साल की तीसरी तिमाही के आखिर या चौथी तिमाही की शुरुआत में लॉन्च हो सकते हैं। वहीं, अब Nokia के चार बजट कैटगरी वाले फोन्स को ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। इस बात की जानकारी टिपस्टर मुकुल शर्मा ने दी है। सर्टिफिकेशन साइट पर Nokia TA-1239, TA-1258, TA-1298, और TA-1292 को स्पॉट किया गया है। इनमें से Nokia TA-1258 को छोड़कर अधिकांश मॉडल के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

Nokia TA-1258 को पिछले महीने TENAA पर स्पॉट किया गया था। Nokia TA-1258 एक एंट्री-लेवल मॉडल है जिसमें सिंगल रियर कैमरा, 5.99-इंच डिस्प्ले और 3GB रैम होगा। वहीं, अन्य तीन मॉडल भी बजट स्मार्टफोन हो सकते हैं, लेकिन इनके नाम पर अब तक रहस्य बना हुआ है। इसे भी पढ़ें: नोकिया ने लॉन्च किया 3 जीबी रैम वाला सस्ता स्मार्टफोन Nokia C3, चीनी ब्रांड्स को देगा टक्कर

nokia-phone-blueetooth-certification

ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन पर फोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन यह इशारा करता है कि यह चारों फोन ब्लूटूथ 4.2 सपोर्ट और यूनिसोक चिपसेट द्वारा संचालित हो सकते हैं। यह संभव है कि इनमें से एक या अधिक मॉडल बर्लिन में IFA 2020 में पेश किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: 5 बेस्ट Nokia स्मार्टफोन, 20,000 रुपये से कम बजट में

बता दें कि हाल ही में Nokia 5.3 से जुड़ी खबर सामने आई थी। द मोबाइल इंडियन वेबसाइट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नोकिया 5.3 को इसी महीने भारत में लॉन्च कर देगी। इस रिपोर्ट की मानें तो नोकिया की प्लानिंग अकेले Nokia 5.3 की ही नहीं बल्कि साथ में अन्य फोन लॉन्च करने की भी है। हालांकि ये अन्य मोबाइल कौन से होंगे इस जानकारी अभी सामने नहीं आई है। खबर की पुष्टि के लिए अभी कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post Nokia के इन 4 स्मार्टफोन्स को मिला ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन, बजट कैटगरी में जल्द होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-ta-1239-ta-1258-ta-1298-and-ta-1292-receive-bluetooth-certification-launch-soon-in-budget-category/feed/ 0
Nokia 5.3 इसी महीने होगा इंडिया में लॉन्च, साथ में यह फोन भी लेगा एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-3-launching-in-india-this-month-price-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-3-launching-in-india-this-month-price-specs/#respond Thu, 06 Aug 2020 12:58:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47341 Nokia इस फोन को इसी महीने भारतीय बाजार में भी लॉन्च कर देगी।

The post Nokia 5.3 इसी महीने होगा इंडिया में लॉन्च, साथ में यह फोन भी लेगा एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जब से खबर आई है कि नोकिया इंडिया में अपने नए स्मार्टफोन Nokia 5.3 का प्रोडक्शन शुरू कर चुका है तब से ही नोकिया फैन्स व मोबाइल यूजर्स इस फोन का इंतजार कर रहे हैं। नोकिया का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने मार्च महीने में Nokia 8.3 5G, Nokia 5.3, Nokia 1.3 और XpressMusic Nokia 5310 स्मार्टफोन इंटरनेशनल मार्केट में उतारे थे। वहीं अब इन्हीं में से एक नोकिया 5.3 से जुड़ी खबर आ रही है कि Nokia अपने इस फोन को इसी महीने यानि अगस्त में ही भारतीय बाजार में भी लॉन्च कर देगी।

Nokia 5.3 से जुड़ी यह बड़ी खबर द मोबाइल इंडियन ने पब्लिश की है। वेबसाइट ने बताया है कि इस उन्हें प्रोडक्शन से जुड़े सूत्र ने बताया है कि कंपनी नोकिया 5.3 को इसी महीने भारत में लॉन्च कर देगी। इस रिपोर्ट की मानें तो नोकिया की प्लानिंग अकेले Nokia 5.3 की ही नहीं बल्कि साथ में अन्य फोन लॉन्च करने की भी है। हालांकि ये अन्य मोबाइल कौन से होंगे इस जानकारी अभी सामने नहीं आई है। खबर की पुष्टि के लिए अभी कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

Nokia 5.3

नोकिया इंडिया की लिस्टिंग के अनुसार अगर बात करें Nokia 5.3 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो 6.55 में इंच का फुल HD+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। फोन के टॉप में 2.5D ग्लास और वॉटरड्रॉप नॉच मौजूद है। इसके अलावा फोन में यह स्मार्टफोन 3GB रैम, 4GB रैम और 6GB रैम ऑप्शन के साथ 64GB स्टोरेज के साथ आता है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन के स्टोरेज को 512GB तक बढ़ा सकते हैं। साथ ही फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर की पावर पर काम करेगा।

Nokia 5 3 launching in india this month price specs

फोटोग्राफी के लिए Nokia 5.3 स्मार्टफोन के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है और यह Android 10 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। इंटरनेशनल मार्केट में 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट 189 यूरो यानि तकरीबन 15,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है।

Nokia C3

इसी हफ्ते चीन में लॉन्च हुआ नोकिया सी3 की बात करें तो कंपनी की ओर से 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1440 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ Unisoc SC9863A चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में आईएमजी8322 जीपीयू भी मौजूद है।

यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Note20 सीरीज़ इंडिया में लॉन्च, प्री-बुकिंग पर मिल रहा है 19,000 का फायदा

नोकिया सी3 को अंर्तराष्ट्रीय बाजार में 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। यह फोन 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia C3 एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Nokia 5 3 launching in india this month price specs

Nokia C3 रियल डुअल सिम फोन है सिमें दो नैनो सिम के साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड भी लगाया जा सकता है। यह फोन 4जी वोएलटीई के साथ ही 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां नोकिया सी3 में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 3,040एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। नोकिया सी3 की कीमत 699 युआन यानि तकरीबन 7,500 रुपये के करीब है।

The post Nokia 5.3 इसी महीने होगा इंडिया में लॉन्च, साथ में यह फोन भी लेगा एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-3-launching-in-india-this-month-price-specs/feed/ 0