Nokia 5.4 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 06 Jul 2023 08:46:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Nokia ने और भी कम किए इन दो सस्ते स्मार्टफोंस के दाम, चीनी कंपनियों के लिए चुनौती बने Nokia 5.4 और Nokia 3.4 https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-4-nokia-3-4-price-cut-in-india-by-rs-1000/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-4-nokia-3-4-price-cut-in-india-by-rs-1000/#respond Thu, 27 May 2021 09:34:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=59696 Nokia 3.4 और Nokia 5.4 की कीमत में सीधे Rs 1,000 की कटौती कर दी गई है

The post Nokia ने और भी कम किए इन दो सस्ते स्मार्टफोंस के दाम, चीनी कंपनियों के लिए चुनौती बने Nokia 5.4 और Nokia 3.4 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia ने फरवरी महीने में भारत में एक साथ दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। इस मोबाइल फोंस ने Nokia 3.4 और Nokia 5.4 नाम के साथ इंडिया में एंट्री ली है। अटरेक्टिव लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस ये मोबाइल यूं तो मिड बजट सेग्मेंट की कम कीमत पर ही लॉन्च किए गए थे। लेकिन आज अपने फैंस को तोहफा देते हुए नोकिया ने इन दोनों ही डिवाईस के दाम और भी कम कर दिए हैं। नोकिया 3.4 और नोकिया 5.4 की कीमत में कंपनी की ओर से सीधे 1,000 रुपये की कटौती कर दी गई है जिसके बाद से सस्ते फोन पहले से भी अधिक सस्ते हो गए हैं।

नोकिया फोंस के दाम

  • Nokia 5.4 की कीमत

नोकिया ने अपने इस शानदार फोन की कीमत में सीधे 1,000 रुपये की कटौती की है। यह फोन भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध था जिनमें 4GB RAM + 64GB Storage और 6GB RAM + 64GB Storage शामिल थी। Nokia 5.4 के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये थी जो अब घटकर 12,999 रुपये हो गई है। इसी तरह फोन का 6 जीबी रैम वेरिएंट अभी तक 15,499 रुपये में बिक रहा था लेकिन आज से इस वेरिएंट को महज़ 14,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Nokia 5 4 Nokia 3 4 price cut in india by rs 1000

  • Nokia 3.4 की कीमत

नोकिया 3.4 की बात करें तो यह मोबाइल फोन 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन वेरिएंट का दाम सीधे 1,000 रुपये कम किया गया है। अभी तक इस फोन की कीमत 11,999 रुपये थी लेकिन अब प्राइस कट के बाद Nokia 3.4 का दाम घटकर 10,999 रुपये हो गया है। यहां बता दें कि नोकिया 5.4 को Dusk और Polar Night कलर में तथा नोकिया 3.4 को Charcoal, Dusk और Fjord कलर में खरीदा जा सकता है।

Nokia 5.4 की स्पेसिफिकेशन्स

Nokia 5.4 को कंपनी की ओर से 6.39 इंच की एचडीप्लस आईपीएस एलसीडी पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड स्टॉक वर्ज़न पर करता है तथा प्रोसेसिंग के लिए नोकिया 5.4 में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट दिया गया है। यह एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है।

Nokia 5 4 Nokia 3 4 price cut in india by rs 1000

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो नोकिया 5.4 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए नोकिया 5.4 में 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : Nokia ने फिर कसी कमर, लॉन्च से पहले सस्ता नोकिया C20 Plus फोन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

Nokia 3.4 की स्पेसिफिकेशन्स

नोकिया 3.4 को कंपनी की ओर से 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 x 1560 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.39 इंच की एचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। नोकिया 3.4 की यह स्क्रीन 400nits ब्राइटनेस पर विजुअल क्वॉलिटी प्रदान करती है। यह फोन एंडरॉयड 11 रेडी एंडरॉयड 10 पर लॉन्च हुआ है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए नोकिया 3.4 में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट दिया गया है।

Nokia 5 4 Nokia 3 4 price cut in india by rs 1000

फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही नोकिया के इस फोन में 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का यूडब्ल्यू सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नोकिया 3.4 स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए नोकिया 3.4 में 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

The post Nokia ने और भी कम किए इन दो सस्ते स्मार्टफोंस के दाम, चीनी कंपनियों के लिए चुनौती बने Nokia 5.4 और Nokia 3.4 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-4-nokia-3-4-price-cut-in-india-by-rs-1000/feed/ 0
Nokia 5.4 रिव्यू: जानें प्रीमियम लुक वाला ये फोन क्या परफॉर्मेंस में भी है BOSS https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-4-budget-phone-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-4-budget-phone-review-in-hindi/#respond Tue, 16 Mar 2021 04:50:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=55278 लगभग 10-15 दिनों तक हमने इस डिवाइस को परखा और जो भी परिणाम मिले उसे आपसे साझा कर रहे हैं।

The post Nokia 5.4 रिव्यू: जानें प्रीमियम लुक वाला ये फोन क्या परफॉर्मेंस में भी है BOSS first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया काफी समय भारत में अपनी खोई हुई जगह वापस पाने की कोशिश में लगी हुई है और इसी कोशिश में कंपनी काफी समय से नए और दमदार फोन्स को मार्केट में पेश कर रही है। कुछ समय पहले ही कंपनी ने Nokia 5.4 को इंडियन में लॉन्च किया था जिसके बाद से हम इस फोन का परीक्षण करने के लिए बेताब थे और कुछ हुआ भी ऐसा कंपनी ने हमें यह फोन रिव्यू के लिए भेजा और हमने बिना देर किए इसका परीक्षण शुरू कर दिया। लगभग 10-15 दिनों तक हमने इस डिवाइस को परखा और जो भी परिणाम मिले उसे आपसे साझा कर रहे हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले आप इस रिव्यू को पढ़ कर ये तय कर सकते हैं कि ये फोन कैसा है।

फोन के फुल रिव्यू करने के दौरान हमने पाया कि फोन कहां काफी दमदार है और कहां कमजोर पड़ता है। इसी को देखते हुए हमने तीन-तीन प्वाइंटर में फोन की खूब और खामी बताने की कोशिश की है।

खूबी:

  • प्रीमियम लुक वाला डिजाइन
  • शानदार वीडियोग्राफी फीचर
  • पावर बैकअप

खामी:

  • अभी भी एंड्रॉयड 10 पर करता है कार्य
  • फोन में है HD+ डिसप्ले
  • 10W चार्जर

 

प्रीमियम डिजाइन मोह लेगा आपका मन

पहली नजर में Nokia 5.4 आपका मन मोहने का दम रखता है। हालांकि, फोन प्लास्टिक बॉडी और मेटल फ्रेम के साथ आता है। मेटल और ग्लास के बाद अब एक बार फिर से पॉलीकार्बोनेट (प्लास्टिक) बॉडी का ट्रेंड शुरू हो चुका है। इसी को देखते हुए नोकिया ने इस फोन में पॉलीकार्बोनेट बॉडी का इस्तेमाल किया है। बात करें Nokia 5.4 के लुक और फील की तो ये फोन अपनी कीमत को पूरी तरह से जस्टिफाई करता है। फोन के फ्रंट की बात करें तो यहां आपको कॉर्नर पर पंच-होल सेल्फी कैमरा मिलेगा, जिससे फोन में काफी कम बेजल्स दिखाई देते हैं, लेकिन चिन काफी है। नीचे की तरफ ही Nokia की ब्रांडिंग भी देखने को मिलेगी। वहीं, रियर लुक की बात करें तो फोन में बैक पर मौजूद टेक्स्चर अच्छा लगता है। हालांकि, ये ग्लॉसी और फिंगरप्रिंट मैग्नेट है तो आपको इसका ध्यान रखना होगा कि बार-बार रियर पैनल पर आपकी उंगलियों के निशान इस पर दिखाई देंगे। इसे भी पढ़ें: Nokia 6300 4G फीचर फोन आ रहा है इंडिया, JioPhone को मिलेगी टक्कर, इसमे चलेगी WhatsApp भी

nokia-5-4-review-004

साथ ही फोन के रियर पर मौजूद कैमरा मॉड्यूल के नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर प्लेस है और इसके नीचे भी Nokia की ब्रांडिंग मिलती है। कुल मिलाकर नोकिया की ब्रांडिंग आगे और बैक पर दिखाई देगा। फोन के बॉटम में यूएसबी टाइप सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दिया गया फोन के राइट साइड में होम बटन और वॉल्यूम रॉकर कीज हैं, जबकि लेफ्ट साइड में गूगल असिस्टेंट के लिए डेडिकेटेड बटन है और इसके पास ही सिम कार्ड ट्रे प्लेस है। इस फोन की एक खास बात यह भी है कि फोन का वजन महज 180g है जो कि ज्यादा भारी नहीं है और आप एक हाथ से आराम से इसे यूज कर सकते हैं।

nokia-5-4-review-001

जैसा कि हमने आपको बताया था कि फोन के रियर पर बायोमेट्रिक के लिए एक तेज कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है, जिसका उपयोग जेस्चर के माध्यम से नोटिफिकेशन को नीचे लाने के लिए भी किया जा सकता है। फिंगरप्रिंट के अलावा फोन में फेस-अनलॉक भी है। लेकिन, यह लो लाइट भी थोड़ा उदास करता है इसलिए ज्यादा टाइम मैंने फोन को अनलॉक करने के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल किया।

डिसप्ले करेगा इंप्रेस

डिसप्ले की बात करें तो नोकिया 5.4 में 60Hz रिफ्रैश रेट के साथ 6.39 इंच का एचडी + एलसीडी पैनल है, जिसका रिज्योलूशन 720X1560 का है। लेकिन, हमें लगता है कि कंपनी को फोन में फुल एचडी डिसप्ले देना चाहिए था क्योंकि इस कीमत पर दूसरी कंपनियों के फोन फुल एचडी ही नहीं 90 हर्ट्ज और AMOLED तकनीक के साथ मार्केट में आ रहे हैं। लेकिन, मैं यहां एक बार फिर इस बात को दोहराऊंगा कि नोकिया 5.4 में HD+ रेजल्यूशन वाला डिसप्ले होने के बावजूद काफी अच्छा है। स्मार्टफोन यहां तक कि Widevine L1 सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आप फोन पर नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम जैसे ओटीटी प्लेटफार्मों से HD कंटेंट को स्ट्रीम कर सकते हैं।

nokia-5-4-review-003

परफॉर्मेंस में मिलेगा मिला-जुला एक्सपीरियंस

फोन के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसके लिए Nokia 5.4 में Qualcomm Snapdragon 662 प्रोसेसर दिया गया है. इस प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन्स हमने पहले भी इस्तेमाल किए हैं। इसके अलावा स्टोरेज की बात करें तो फोन में 4GB और 6GB रैम का ऑप्शन है, लेकिन स्टोरेज 64GB की ही है। यहां मुझे लगता है कंपनी को कम से कम 128GB वेरिएंट का भी ऑप्शन देना चाहिए था। लेकिन, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं। अगर बात करें Nokia 5.4 परफॉर्मेंस की तो यह मिला-जुला। अगर आप फोन का इस्तेमाल नॉर्मल डेली करते हैं तो इस फोन में कोई दिक्कत नहीं आएगी। जैसे कि डेली यूज में फोन न तो लैग होता है और न ही यह हैंग होता है। साथ ही फोन पर हमने कुछ बेंचमार्किंग ऐप्स को भी रन किया, जिसका परर्फोमेंस आप नीचे लगाई हुई फोटो पर देख सकते हैं।

मल्टी टास्किंग की बात करें तो यहां भी फोन का परफॉर्मेंस स्मूथ रहती है। अगर आप फोन में एक ऐप से दूसरे ऐप में स्विच करते हैं तो यह एक्शन काफी फास्ट होता है। लेकिन आपको यहां हाई रिफ्रेश रेट की कमी खलेगी। गेमिंग की बात करें तो इसमें हमने Call of Duty Mobile जैसा हैवी गेम अच्छे से खेले। लेकिन, इसके लिए आपको सेटिंग में जाकर कुछ बदलाव करने होंगे। साथ ही अगर आप फोन में कोई फिल्म या गेमिंग कई घंटे तक कर रहे हैं तो फोन हीट करने लगता है।। इसके अलावा दूसरे ऐप्स बैकग्राउंड में हैं तो उन्हें भी लोड करने में समय लगेगा।

ऑपरेटिंग सिस्टम है जान

यह फोन Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है और इसमें AndroidOne इंटीग्रेशन है। फोन में स्टॉक एंड्रॉयड देखने को मिलता है जो इसके काफी यूनिक बनाता है होम स्क्रीन पर सिर्फ एक कंट्रोल बटन मिलेगा। उसी से आप टास्क मैनेजर और मेन्यू को ओपेन कर सकते हैं। कंट्रोल बटन को थोड़ा स्लाइड करेंगे तो टास्क मैनेजर और पूरा ऊपर की ओर स्लाइड करेंगे तो मेन्यू सामने आ जाएगा। उपयोग में तो यह आसान है लेकिन इसका धीमा प्रोसेसिंग आपको परेशान करेगा। इसके अलावा फोन में मिलने वाला गूगल असिस्टेंट का इंटीग्रेशन बाकी के नोकिया फोन्स की तरह ही अच्छा है और यह सर्च को काफी आसान बनाता है। इतना ही नहीं फोन के Android One प्रोग्राम पर आने के कारण इसमें आपको प्योर एंड्रॉयड का एक्सपीरिएंस मिलेगा। मतलब है कि फोन में आपको किसी तरह का ब्लोटवेयर देखने को नहीं मिलता है और यूजर इंटरफेस काफी क्लीन रखा गया है। इसे भी पढ़ें: Nokia C3 रिव्यू: स्मार्ट OS के साथ नोकिया का अहसास, लेकिन फीचर्स में थोड़ा पीछे

nokia-5-4-review-008

Nokia 5.4 का कैमरा दिन में करता कमाल की फोटोग्राफी

Nokia 5.4 में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। इस सेटपअ में प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा, दूसरा 5 मेगापिक्सल का है, तीसरा 2 मेगापिक्सल और एक लेंस 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग कैमरा है। अगर बात करें फोन से ली गई तस्वीरों की क्वालिटी तो यह कहीं पर यह आपको इंप्रेस करेगा खासकर जब दिन के दौरान फोटो क्लिक की गई हों। नोकिया 5.4 से क्लिक की गई तस्वीरें प्राकृतिक रंगों को प्रदर्शित करती हैं। अगर आप अउटोडोर में फोन के प्राइमरी कैमरा से फोटो क्लिक करते हैं तो इसमें सब्जेक्ट का कलर ये सही तरीके से कैप्चर होंगे और रिजल्ट अच्छा मिलेगा। अच्छी रोशनी में फोटो के अंदर आपको ओवर सैचुरेशन और फेक कलर आपको नहीं मिलेंगे। लेकिन कम रोशनी में इस फोन का कैमरा एवरेज हो जाता है। हालांकि फोन में आपको नाइट मोड का भी ऑप्शन मिलेगा, जिससे आप रात में ठीक-ठाक फोटो क्लिक कर सकते हैं।

फोन के प्राइमरी कैमरे की तरह ही मैक्रो कैमरा अच्छा काम करता है। हालांकि फोकस करने में हमें थोड़ा समय जरूर लगा। लेकिन, इसके बाद सब्जेक्ट के काफी नजदीक से अच्छी फोटो क्लिक होती हैं। ऐसी ही कुछ फोटो क्लिक करने की मैंने कोशिश की है।

फ्रंट पर मौजूद 16 एमपी सेल्फी से क्लिक की गई तस्वीरों को बेहतर बनाने के लिए इसमें सॉफ्टवेयर बेस्ड पोर्ट्रेट मोड है। इसके अलावा इसमें कई तरह के ब्लर इफेक्ट्स दिए गए हैं जिन्हें आप सेल्फी को और शानदार बना सकते हैं। हालांकि, यहां भी दिन की रोशनी में क्लिक की गई सेल्फी ज्यादा बेहतर आती हैं।

बैटरी में है भरपूर पावर

Nokia 5.4 में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 10W का फास्ट चार्जर दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर कंपनियां इस सेगमेंट में अपने फोन्स को 65W तक का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश कर रही हैं। हालांकि, फोन ज्यादा स्लो चार्ज नहीं होता है। फोन की बैटरी लगभग 2 घंटे में फुल हो जाती है। वहीं, बैटरी बैकअप के मामले में फोन काफी अच्छी परफॉर्मेंस देता है। फुल चार्ज करके इसे आप डेली के इस्तेमाल के दौरान लगभग 1.5 दिन तक चला सकते हैं। वहीं, ज्यादा हेवी यूज में ये पूरे दिन आराम से चलेगा, जिसमें आप गेमिंग, यूट्यूब वीडियोज, म्यूजिक और वेब ब्राउजिंग कर सकते हैँ।

nokia-5-4-review-002

निष्कर्ष

13,999 रुपए की शुरुआती कीमत में Nokia 5.4 काफी प्रीमियम लुक देता है। साथ ही फोन का बैटरी बैकअप शानदार है। वहीं, नोकिया के भरोसे और बिना ब्लॉटवेयर वाले स्टॉक एंड्रॉयड वाला यह एक शानदार फोन है। लेकिन, दुर्भाग्य से स्मार्टफोन अभी भी Android 10 पर कार्य करता है, हालांकि इसे Android 11 का अपडेट जरूर मिलेगा लेकिन अब तक आ जाता तो ज्यादा बेहतर कहा जाता। वहीं, इसमें एचडी + स्क्रीन के साथ अगर क्वालकॉम 700 सीरीज का कोई प्रोसेसर होता तो ज्यादा मजा आता। या यूं कहें सोने पे सुहागा हो जाता। अंतत: कहा जा सकता है कि अगर आप नोकिया फोन हैं तो आपके लिए यह एक अच्छा विकल्प है। अन्यथा इस कीमत में POCO M3, Samsung Galaxy M12 या Realme Narzo 30A जैसे फोंस को देख सकते हैं।

The post Nokia 5.4 रिव्यू: जानें प्रीमियम लुक वाला ये फोन क्या परफॉर्मेंस में भी है BOSS first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-4-budget-phone-review-in-hindi/feed/ 0
Nokia 5.4 हुआ इंडिया में लाॅन्च, स्पेसिफिकेशन्स के दम पर देगा चीनी ब्रांड्स को टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-4-officially-launched-in-india-price-specs-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-4-officially-launched-in-india-price-specs-sale/#comments Wed, 10 Feb 2021 08:22:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=53904 Nokia 5.4 को इंडिया में दो रैम वेरिएंट्स में लाॅन्च किया गया है।

The post Nokia 5.4 हुआ इंडिया में लाॅन्च, स्पेसिफिकेशन्स के दम पर देगा चीनी ब्रांड्स को टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia ने अपने फैन्स का वेलेंटाईन वीक खास बना दिया है। कंपनी ने मोबाइल यूजर्स को तोहफा देते हुए एक साथ दो नए मोबाइल फोन इंडिया में लाॅन्च किए हैं जिन्होंने Nokia 3.4 और Nokia 5.4 नाम के साथ भारतीय बाजार में एंट्री ली है। नोकिया ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने ये दोनों स्मार्टफोन लो बजट सेग्मेंट में ही पेश किए हैं, जिनमें Nokia 5.4 की शुरूआती कीमत जहां 13,999 रुपये है वहीं Nokia 3.4 को 11,999 रुपये में लाॅन्च किया गया है। नोकिया 3.4 की फुल डिटेल जानने के लिए (यहां क्लिक करें)। नोकिया 5.4 की फुल जानकारी आगे की रिपोर्ट में दी गई है।

वेरिएंट व प्राइस

Nokia 5.4 को इंडिया में दो रैम वेरिएंट्स में लाॅन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। नोकिया 5.4 के 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट को 13,999 रुपये तथा 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,499 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है जो Dusk और Polar Night कलर में 17 फरवरी से सेल के लिए उपलब्ब्ध होगा।

nokia 5 4 officially launched in india price specs sale

लुक व डिजाईन

Nokia 5.4 को कंपनी की ओर पंच-होल डिसप्ले डिजाईन पर लॉन्च किया गया है। फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के दोनों किनारें जहां साईड बेजल से मिले हुए हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है जिसपर Nokia की ब्रांडिंग है। डिसप्ले के उपरी बाएं कोने पर सेल्फी कैमरे से लैस पंच-होल मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो एक रिंग के अंदर लगा है। इस सेटअप के दाईं ओर फ्लैश लाईट लगी है तथा नीचे की ओर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। बैक पैनल पर भी वर्टिकल शेप में ब्रांड का नाम लिखा गया है।

फीचर व स्पेसिफिकेशन्स

Nokia 5.4 को कंपनी की ओर से 6.39 इंच की आईपीएस एलसीडी पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो एचडीप्लस रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। एचएमडी ग्लोबल ने अपने इस नए स्मार्टफोन को एंडरॉयड 10 के स्टॉक वर्ज़न पर लॉन्च किया है जो जल्द ही एंडरॉयड 11 ओएस पर अपडेट हो जाएगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए नोकिया 5.4 में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट दिया गया है। यह भी पढ़ें: लेनोवो भी ला रही है चीनी कंपनियों की टक्कर में नया और सस्ता स्मार्टफोन Lenovo K13, यह होगी स्पेसिफिकेशन

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो नोकिया 5.4 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

nokia 5 4 officially launched in india price specs sale

Nokia 5.4 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए नोकिया 5.4 में 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post Nokia 5.4 हुआ इंडिया में लाॅन्च, स्पेसिफिकेशन्स के दम पर देगा चीनी ब्रांड्स को टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-4-officially-launched-in-india-price-specs-sale/feed/ 1
Xiaomi और Realme को टक्कर देने आया Nokia 3.4 स्मार्टफोन, 11999 रुपये में हुआ लाॅन्च https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-3-4-launched-in-india-price-specs-feature-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-3-4-launched-in-india-price-specs-feature-sale-offer/#respond Wed, 10 Feb 2021 07:55:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=53905 इस फोन को 20 फरवरी से 11,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

The post Xiaomi और Realme को टक्कर देने आया Nokia 3.4 स्मार्टफोन, 11999 रुपये में हुआ लाॅन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia ने इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में अपना दांव चलते हुए दो नए स्मार्टफोन Nokia 3.4 और Nokia 5.4 लाॅन्च किए हैं। अटरेक्टिव लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस इन दोनों मोबाइल फोंस ने लो बजट सेग्मेंट में एंट्री ली है जहां ये Xiaomi और Realme जैसी चीनी कंपनियों के सामने कड़ी प्रतिस्पर्धा प्रस्तुत करते हैं। Nokia 3.4 की फुल डिटेल जहां आगे बताई गई है वहीं Nokia 5.4 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी के लिए (यहां क्लिक करें)

लुक व डिजाईन

Nokia 3.4 को लेकर यह कहना गलत नहीं होगा कि इस फोन के जरिये कंपनी ने कम कीमत पर प्रीमियम लुक वाला डिवाईस लॉन्च किया है। नोकिया का यह नया स्मार्टफोन पंच-होल डिसप्ले डिजाईन पर पेश हुआ है। फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की चिन पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के उपरी बाईं ओर सेल्फी कैमरे से लैस पंच-होल दी गई है।

nokia 3 4 launched in india price specs feature sale offer

नोकिया 3.4 के बैक पैनल पर एक राउंड सर्किल शेप बनाई गई है और इसी में फोन के तीन कैमरा सेंसर और एक रियर कैमरा सेटअप फिट है। ये चारों आब्जेक्ट रिंग पर ही मौजूद है और इसके बीच का हिस्सा खाली है। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे ​फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन के साईड पैनल पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर के साथ ही गूगल असिस्टेंट शार्टकट बटन भी दिया गया है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Nokia 3.4 को कंपनी की ओर से 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 x 1560 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.39 इंच की एचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। नोकिया 3.4 की यह स्क्रीन 400nits ब्राइटनेस पर विजुअल क्वॉलिटी प्रदान करती है। नोकिया 3.4 का डायमेंशन 160.97×75.99×8.7एमएम और वज़न 180 ग्राम है। इस फोन को Charcoal, Dusk, और Fjord कलर में लाॅन्च किया गया है। यह भी पढ़ें: Samsung का स्ट्रोक, लाॅन्च किया कंपनी का सबसे सस्ता 5G फोन Samsung Galaxy A32, हर स्पेसिफिकेशन दमदार

नोकिया 3.4 एंडरॉयड 11 रेडी एंडरॉयड 10 पर लॉन्च हुआ है। इंडियन मार्केट में इस फोन को 4 जीबी रैम मैमोरी पर उतारा गया है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए नोकिया 3.4 में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट दिया गया है।

nokia 3 4 launched in india price specs feature sale offer

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia 3.4 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही नोकिया के इस फोन में 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का यूडब्ल्यू सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नोकिया 3.4 स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें: Redmi Note 10 सीरीज़ मार्च में होगी इंडिया में लाॅन्च, 10 तारीख को हो सकती है एंट्री

Nokia 3.4 रियल डुअल सिम फोन है जिसमें दो सिम और एक मैमोरी कार्ड साथ में लगाया जा सकता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए नोकिया 3.4 में 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। इस फोन को 20 फरवरी से 11,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

The post Xiaomi और Realme को टक्कर देने आया Nokia 3.4 स्मार्टफोन, 11999 रुपये में हुआ लाॅन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-3-4-launched-in-india-price-specs-feature-sale-offer/feed/ 0
Nokia 5.4 होने वाला है इंडिया में लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर हुआ लिस्ट, यह होगी स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-4-listed-on-flipkart-product-page-live-india-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-4-listed-on-flipkart-product-page-live-india-launch-soon/#respond Mon, 08 Feb 2021 04:29:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=53786 Nokia 5.4 के साथ Nokia 3.4 भी लॉन्च किया जा सकता है।

The post Nokia 5.4 होने वाला है इंडिया में लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर हुआ लिस्ट, यह होगी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia ने पिछले हफ्ते ही बताया था कि कंपनी इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन Nokia 3.4 लाने की तैयारी कर रही है। नोकिया ने इस फोन को प्रोडक्ट पेज भी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लाईव कर​ दिया था जहां नोकिया 3.4 फुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट है। वहीं अब नोकिया ने अपने एक और नए फोन Nokia 5.4 के इंडिया लॉन्च की घोषणा कर दी है। कंपनी ने बता दिया है कि नोकिया 5.4 भी जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है और शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर इस फोन का प्रोडक्ट पेज भी लाईव कर दिया गया है।

Nokia 5.4 का प्रोडक्ट पेज शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर लाईव हो गया है जहां ‘कमिंग सून’ लिखा है। प्रोडक्ट पेज पर फोन की फोटोज़ और वीडियोज़ का यूज़ किया गया है और इनके ​जरिये ही फोन को टीज़ किया गया है। इस पेज पर फोन की लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले दिनों में Nokia 5.4 के इंडिया लॉन्च की डेट की घोषणा भी कर दी जाएगी। वहीं फ्लिपकार्ट लिस्टिंग ने भी साफ कर दिया है कि नोकिया 5.4 इस ई-कॉमर्स साइट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

nokia 5 4 listed on flipkart product page live india launch soon

नोकिया 5.4 को लेकर पिछले दिनों सामने आई रिपोर्ट में कहा गया था कि आने वाली 10 फरवरी को नोकिया 5.4 स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर कंपनी द्वारा Nokia 3.4 स्मार्टफोन को भी टीज़ किया जा रहा है लेकिन इसकी लॉन्च डेट अभी तक घोषित नहीं हुई है। अंदेशा जताया जा रहा है कि 10 फरवरी को नोकिया 5.4 के साथ नोकिया 3.4 भी लॉन्च किया जा सकता है। बहरहाल एचएमडी ग्लोबल द्वारा Nokia 5.4 और Nokia 3.4 की इंडिया लॉन्च डेट अनाउंस करने का इंतजार किया जा रहा है।

Nokia 5.4

नोकिया 5.4 को ग्लोबल मार्केट 6.39 इंच की एचडीप्लस आईपीएस एलसीडी पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड स्टॉक वर्ज़न पर लॉन्च हुआ है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट पर रन करता है। अंर्तराष्ट्रीय बाजार में यह फोन 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है।

nokia 5 4 listed on flipkart product page live india launch soon
Nokia 5.4

फोटोग्राफी के लिए यह फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Nokia 5.4 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए फोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post Nokia 5.4 होने वाला है इंडिया में लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर हुआ लिस्ट, यह होगी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-4-listed-on-flipkart-product-page-live-india-launch-soon/feed/ 0
Nokia 5.4 स्मार्टफोन 10 फरवरी को होगा इंडिया में लॉन्च, Nokia 3.4 की भी होगी साथ में एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-4-might-launch-in-india-on-10-february-with-nokia-3-dot-4-smartphone/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-4-might-launch-in-india-on-10-february-with-nokia-3-dot-4-smartphone/#respond Thu, 04 Feb 2021 04:38:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=53674 10 फरवरी को नोकिया 5.4 स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा

The post Nokia 5.4 स्मार्टफोन 10 फरवरी को होगा इंडिया में लॉन्च, Nokia 3.4 की भी होगी साथ में एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia इंडियन ने कल ही आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि कंपनी भारत में अपना नया स्मार्टफोन Nokia 3.4 लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने फोन के लॉन्च को टीज़ करते हुए ‘कमिंग सून’ लिखा है। वहीं आज नोकिया से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है जिसमें बताया गया है कि कंपनी Nokia 5.4 स्मार्टफोन को भी इंडिया में लॉन्च की तैयारी कर रही है और आने वाली 10 फरवरी को नोकिया 5.4 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में पेश कर दिया जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि Nokia 5.4 और Nokia 3.4 दोनों ही फोन 10 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होंगे।

Nokia 5.4 के इंडिया लॉन्च की जानकारी गिज़मोचाइना वेबसाइट ने दी है। इस वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से खबर ​पब्लिश करते हुए बताया है कि आने वाली 10 फरवरी को नोकिया 5.4 स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा यानि कंपनी आज या कल में इस फोन के लॉन्च को टीज़ कर सकती है। वहीं दूसरी ओर रिपोर्ट में अंदेशा जताया गया है कि 10 फरवरी को नोकिया 5.4 के साथ Nokia 3.4 भी लॉन्च किया जा सकता है। याद दिला दें कि नोकिया 5.4 स्मार्टफोन दिसंबर महीने में यूरोपियन मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है।

nokia 5 4 might launch in india on 10 february with nokia 3 dot 4 smartphone

Nokia 5.4

नोकिया 5.4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को कंपनी की ओर से 6.39 इंच की आईपीएस एलसीडी पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो एचडीप्लस रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। एचएमडी ग्लोबल ने अपने इस नए स्मार्टफोन को एंडरॉयड 10 के स्टॉक वर्ज़न पर लॉन्च किया है जो जल्द ही एंडरॉयड 11 ओएस पर अपडेट हो जाएगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए नोकिया 5.4 में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट दिया गया है। यह भी पढ़ें : नोकिया का मास्टर स्ट्रोक, लॉन्च किया 4000mAh बैटरी और 3GB रैम वाला सस्ता Nokia 1.4 स्मार्टफोन

एचएमडी ग्लोबल ने अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपने फोन को तीन वेरिएंट्स में पेश किया है जिसका बेस वेरिएंट जहां 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज तथा तीसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। ग्लोबल मार्केट में यह फोन Polar Night और Dusk कलर में लॉन्च किया गया है।

nokia 5 4 might launch in india on 10 february with nokia 3 dot 4 smartphone

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो नोकिया 5.4 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : बजट कैटेगरी वाला Nokia 3.4 आ रहा इंडिया, कंपनी ने किया टीज

Nokia 5.4 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए नोकिया 5.4 में 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post Nokia 5.4 स्मार्टफोन 10 फरवरी को होगा इंडिया में लॉन्च, Nokia 3.4 की भी होगी साथ में एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-4-might-launch-in-india-on-10-february-with-nokia-3-dot-4-smartphone/feed/ 0
Nokia 5.4 हुआ लॉन्च, इसमें है 6 जीबी रैम, 48एमपी क्वॉड कैमरा और 4,000एमएएच बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-4-officially-launched-with-snapdragon-662-soc-price-specs-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-4-officially-launched-with-snapdragon-662-soc-price-specs-sale/#respond Tue, 15 Dec 2020 08:15:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=51845 Nokia 5.4 शानदार लुक के साथ ही दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है।

The post Nokia 5.4 हुआ लॉन्च, इसमें है 6 जीबी रैम, 48एमपी क्वॉड कैमरा और 4,000एमएएच बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia ने कल ही अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपना लो बजट स्मार्टफोन Nokia C1 Plus पेश किया है। यह फोन कंपनी द्वारा यूरोपियन मार्केट में उतारा गया है जिसे नोकिया ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी HMD Global का अभी तक का सबसे सस्ता 4जी स्मार्टफोन कहा जा रहा है। नोकिया सी1 प्लस के बाद आज कंपनी ने अपना एक और नया स्मार्टफोन टेक मंच पर पेश कर दिया है। ब्रांड का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन Nokia 5.4 नाम के साथ लॉन्च हुआ है जो शानदार लुक के साथ ही दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है।

लुक व डिजाईन

Nokia 5.4 को कंपनी की ओर पंच-होल डिसप्ले डिजाईन पर लॉन्च किया गया है। फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के दोनों किनारें जहां साईड बेजल से मिले हुए हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है जिसपर Nokia की ब्रांडिंग है। डिसप्ले के उपरी बाएं कोने पर सेल्फी कैमरे से लैस पंच-होल मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो एक रिंग के अंदर लगा है। इस सेटअप के दाईं ओर फ्लैश लाईट लगी है तथा नीचे की ओर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। बैक पैनल पर भी वर्टिकल शेप में ब्रांड का नाम लिखा गया है।

फीचर व स्पेसिफिकेशन्स

Nokia 5.4 को कंपनी की ओर से 6.39 इंच की आईपीएस एलसीडी पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो एचडीप्लस रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। एचएमडी ग्लोबल ने अपने इस नए स्मार्टफोन को एंडरॉयड 10 के स्टॉक वर्ज़न पर लॉन्च किया है जो जल्द ही एंडरॉयड 11 ओएस पर अपडेट हो जाएगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए नोकिया 5.4 में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट दिया गया है।

nokia 5 4 officially launched with snapdragon 662 soc price specs sale

एचएमडी ग्लोबल ने अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपने फोन को तीन वेरिएंट्स में पेश किया है जिसका बेस वेरिएंट जहां 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज तथा तीसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। यह भी पढ़ें : लॉन्च हुआ नोकिया का सबसे सस्ता 4जी स्मार्टफोन Nokia C1 Plus, देखें इसकी शानदार स्पेसिफिकेशन्स और सस्ती कीमत

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो नोकिया 5.4 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

nokia 5 4 officially launched with snapdragon 662 soc price specs sale

Nokia 5.4 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए नोकिया 5.4 में 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : जानें अपने OS को, कैसे बनाता है यह हर ब्रांड को अलग और स्मार्टफोन को खास

कंपनी ने अभी फोन की शुरूआती कीमत ही घोषित की है जो 189 यूरो यानि भारतीय करंसी अनुसार 16,900 रुपये के करीब है। नोकिया ने बता दिया है कि यह स्मार्टफोन बेहद जल्द भारतीय बाजार में भी एंट्री लेगा लिहाजा फिलहाल फोन की लॉन्च डेट का इंतजार किया जा रहा है। इंडिया में इस फोन की कीमत कम ही देखने को मिलेगी। टेक मंच पर यह फोन Polar Night और Dusk कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post Nokia 5.4 हुआ लॉन्च, इसमें है 6 जीबी रैम, 48एमपी क्वॉड कैमरा और 4,000एमएएच बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-4-officially-launched-with-snapdragon-662-soc-price-specs-sale/feed/ 0
चीनी कंपनियों को टक्कर देने आ रहा है Nokia 5.4, इस खास फीचर से होगा लैस https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-4-listed-on-google-ar-core-supported-devices-list/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-4-listed-on-google-ar-core-supported-devices-list/#respond Thu, 10 Dec 2020 05:39:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=51697 यह स्मार्टफोन गूगल की वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है।

The post चीनी कंपनियों को टक्कर देने आ रहा है Nokia 5.4, इस खास फीचर से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यह खबर पहले ही सामने आ चुकी है कि नोकिया ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल अपने नए डिवाईस पर काम कर रही है जिसे Nokia 5.4 नाम के साथ लाॅन्च किया जाएगा। विभिन्न लीक्स में इस फोन की कई अहम डिटेल्स भी सामने आ चुकी है। कंपनी ने हालांकि अभी तक यह साफ नहीं किया है कि नोकिया 5.4 कब तक बाजार में एंट्री लेगा लेकिन लाॅन्च से पहले ही अब यह स्मार्टफोन गूगल की वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है।

नोकिया 5.4 को दरअसल Google AR Core supported devices list में शामिल किया गया है। यहां कंपनी का नाम HMD Global और फोन का नाम Nokia 5.4 साफ तौर पर लिखा गया है। इस वेब पेज पर फोन की अधिक जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन लिस्ट में नाम होने पर माना जा रहा है कि नोकिया 5.4 खास आग्यूमेंटेंड रियालिटी फीचर से लैस होकर आएगा और फोन में भी एआर ईमोजी और अन्च आर्कषक फीचर्स देखने को मिलेंगे। इस फोन में बेहतरीन एआर क्वाॅलिटी के चलते यूजर्स एक्सपीरियंस अन्य मोबाइल की तुलना में ज्यादा बेहतर दिया जा सकता है।

nokia 5 4 listed on Google AR Core supported devices list

Nokia 5.4

अभी तक सामने आई जानकारी व लीक्स के अनुसार नोकिया 5.4 में 6.39 इंच एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि फोन को वाटरड्रॉप नॉच या फिर पंच-होल डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। साथ ही डिवाइस का डाइमेंशन 160.97 x 75.99 x 8.70 मिलीमीटर और वजन 182 ग्राम होगा। नोकिया के इस फोन को ब्लू और पर्पल दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Samsung ने की नए साल की तैयारी, ये दो सस्ते फोन इंडियन साईट पर हुए लिस्ट

इसके अलावा नोकिया 5.4 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं, फोन में 4 जीबी रैम व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। नोकिया 5.4 में ड्यूल सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया जाएगा। इसेक अलावा डिवाइस में एंडराॅयड ओएस के साथ कंपनी की कस्टम स्किन होगी। डिवाइस के रियर पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा।

nokia 5 4 listed on Google AR Core supported devices list
Nokia 5.3

फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा। इस सेटअप में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी, 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड, 2 मेगापिक्सल मैक्रो और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नोकिया 5.4 में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया जाएगा। बात करें पावर बैकअप के लिए दिए जाने वाली बैटरी की तो नोकिया 5.4 में 4000mAh बैटरी होगी।

The post चीनी कंपनियों को टक्कर देने आ रहा है Nokia 5.4, इस खास फीचर से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-4-listed-on-google-ar-core-supported-devices-list/feed/ 0
लॉन्च से पहले जानें Nokia 5.4 के फुल स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-4-full-specifications-leaked-ahead-of-official-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-4-full-specifications-leaked-ahead-of-official-launch/#comments Tue, 08 Dec 2020 04:13:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=51654 फोन में 4000mAh की बैटरी होगी।

The post लॉन्च से पहले जानें Nokia 5.4 के फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global के नए फोन Nokia 5.4 स्मार्टफोन को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी इस फोन की लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है। लेकिन, लगातार लीक खबरों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोन अब लॉन्च से दूर नहीं है। वहीं, अब एक नई लीक से नोकिया 5.4 के फुल स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है। आइए आपको बताते हैं नोकिया के इस अपकमिंग फोन में क्या-कुछ होगा खास।

टेक वेबासइट MySmarprice ने टिप्स्टर सुधांशु के हवाले से इस बात की जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया 5.4 में 6.39 इंच एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि फोन को वाटरड्रॉप नॉच या फिर पंच-होल डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। साथ ही डिवाइस का डाइमेंशन 160.97 x 75.99 x 8.70 मिलीमीटर और वजन 182 ग्राम होगा। नोकिया के इस फोन को ब्लू और पर्पल दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Nokia 9.3 PureView के लॉन्च में फिर से देरी, अब इस दिन आएगा यह पावरफुल फोन

Nokia 9 3 PureView 7 3 5G and 6 3 to launch in november

इसके अलावा नोकिया 5.4 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं, फोन में 4 जीबी रैम व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

नोकिया 5.4 में ड्यूल सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया जाएगा। इसेक अलावा डिवाइस में एंडरॉयज ओएस के साथ कंपनी की कस्टम स्किन होगी। डिवाइस के रियर पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा।  इसे भी पढ़ें: 2GB रैम के साथ मार्केट में धूम मचाने आ रहा Nokia Cable, जानें क्या होगा खास

फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा। इस सेटअप में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी, 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड, 2 मेगापिक्सल मैक्रो और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नोकिया 5.4 में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया जाएगा। आखिर में अगर बात करें पावर बैकअप के लिए दिए जाने वाली बैटरी की तो नोकिया 5.4 में 4000mAh बैटरी होगी।

The post लॉन्च से पहले जानें Nokia 5.4 के फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-4-full-specifications-leaked-ahead-of-official-launch/feed/ 1
4GB रैम और पंच-होल डिसप्ले के साथ एंट्री करेगा Nokia 5.4, सामने आई अहम जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-4-expected-to-launch-soon-with-punch-hole-display-4gb-ram/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-4-expected-to-launch-soon-with-punch-hole-display-4gb-ram/#respond Mon, 30 Nov 2020 04:23:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=51414 फोन को वेरिएंट में पेश किया जा सकता है।

The post 4GB रैम और पंच-होल डिसप्ले के साथ एंट्री करेगा Nokia 5.4, सामने आई अहम जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

HMD Global ने इस साल मार्च में नोकिया ब्रांडिंग के साथ Nokia 5.3 को टेक मार्केट में लॉन्च किया था। वहीं, अब जानकारी सामने आ रही है कि कंपनी इस फोन को सक्सेसर पर काम कर रही है, जिसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस नए फोन को कंपनी Nokia 5.4 के नाम से पेश करने की योजना बना रही है। वहीं, अब इस डिवाइस से जुड़े कई डीटेल्स सामने आए हैं, जिससे माना जा रहा है कि यह डिवाइस जल्द मार्केट में पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी ऑफिशियली कोई हिंट नहीं दिया है।

डिसप्ले

Nokiapoweruser की रिपोर्ट के अनुसार नए Nokia 5.4 में पंच-होल वाला डिसप्ले दिया जा सकता है। वहीं, कंपनी ने Nokia 5.3 को वॉटरड्रॉप नॉच के साथ पेश किया था। इतना ही नहीं नोकिया 5.4 नए डिवाइस में स्क्रीन साइज 6.4 इंच का मिल सकता है। वहीं, डिवाइस में दमदार प्रोसेसर दिए जानें की उम्मीद भी की जा रही है, हालांकि नए चिपसेट से जुड़े डीटेल्स अब तक सामने नहीं आए हैं। इसे भी पढ़ें: Nokia 9.3 PureView के लॉन्च में फिर से देरी, अब इस दिन आएगा यह पावरफुल फोन
रैम व स्टोरेज

Nokia 9 3 PureView 7 3 5G and 6 3 to launch in november

रिपोर्ट्स की मानें तो Nokia 5.4 को दो रैम और स्टोरेज वेरियंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। बेस मॉडल में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगा, वहीं दूसरे टॉप मॉडल में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है। साथ ही हैंडसेट को कंपनी ब्लू और पर्पल कलर ऑप्शंस में पेश किया जा सकता है। है।

कीमत

कंपनी Nokia 5.4 में क्वॉड कैमरा सेटअप दे सकती है और इस फोन दिसंबर में पेश किया जा सकता है। इतना ही नहीं यह फोन ऑस्ट्रेलियन रिटेलर्स की लिस्टिंग में दिखाई दिया था, जहां से इसकी कीमत भी लीक हुई है। फोन का 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट 349 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (करीब 19,000 रुपये) में खरीदा जा सकेगा।

Nokia 5.3

नोकिया 5.3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 6.55 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले के साथ आता है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए इसे 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। इसके अलावा Nokia 5.3 को एंडरॉयड 10 ओएस पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। इसे भी पढ़ें: 2GB रैम के साथ मार्केट में धूम मचाने आ रहा Nokia Cable, जानें क्या होगा खास

फोन में 4 जीबी रैम मैमोरी व 6 जीबी रैम मैमोरी शामिल है। वहीं फोन में 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। डिवाइस की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

7 things to know about nokia 5 3 before india launch features specs price sale

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia 5.3 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर बीच में राउंड शेप में दिया गया है। इस सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Nokia 5.3 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए नोकिया 5.3 में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 4GB रैम और पंच-होल डिसप्ले के साथ एंट्री करेगा Nokia 5.4, सामने आई अहम जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-4-expected-to-launch-soon-with-punch-hole-display-4gb-ram/feed/ 0