Nokia 5310 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 19 Jun 2020 10:29:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 13 साल बाद फिर लौटा Nokia 5310, 22 दिन तक चलेगी फोन की बैटरी, नए अवतार में मचाएगा धमाल https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5310-xpress-music-launched-in-india-with-22-day-battery-backup-dual-speakers-specs-features-price-sale-offers/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5310-xpress-music-launched-in-india-with-22-day-battery-backup-dual-speakers-specs-features-price-sale-offers/#comments Tue, 16 Jun 2020 06:38:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=45342 फोन में मौजूद डुअल फ्रंट स्पीकर इसकी खासियत है।

The post 13 साल बाद फिर लौटा Nokia 5310, 22 दिन तक चलेगी फोन की बैटरी, नए अवतार में मचाएगा धमाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia ने जब से घोषणा की है कि कंपनी भारत में अपना 13 साल पुराना सुपरहिट फोन Nokia 5310 फिर से नए रूप व नए अंदाज के साथ लेकर आ रही है। तब से ही इंडियन यूजर्स इस फोन लॉन्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपने फैन्स की उत्सुकता को समझते हुए नोकिया ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली HMD Global ने आज आधिकारिक तौर पर भारत में अपना नया फोन Nokia 5310 लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी की ओर से सिर्फ 3,399 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है।

Nokia 5310

नोकिया 5310 के साथ कंपनी ने पुरानी यादों को फिर से ताजा किया है। वहीं नाम नए अंदाज में वापिस लौटा है। इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को कंपनी की ओर से पॉलिकार्बोनेट डिजाईन पर पेश किया गया है। फोन का डिसप्ले सर्फेस कर्व्ड है तथा कीपैड मैट फिनिश वाला है। इस फोन में डेडिकेटेड म्यूज़िक बटन दिए गए हैं तो दाएं पैनल पर लगे हैं। यहां से गाने को प्ले/पॉज़, रिवाइंड, फारर्वड व वॉल्यूम अप/डाउन किया जा सकता है।

Nokia 5310 Xpress Music launched in india with 22 day battery backup dual speakers specs features price sale offers

Nokia 5310 फोन 2.4 इंच की क्यूवीजीए डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन के नीचे न्यूमैरिक कीपैड मौजूद है। इस फोन का डायमेंशन 123.7mm x 52.4mm x 13.1mm का है तथा फोन का वज़न 88.2ग्राम है। फोन में मौजूद डुअल फ्रंट स्पीकर इसकी खासियत है। नोकिया 5310 नोकिया सीरीज़ 30प्लस ऑपरेटिंग सिस्टम पर पेश किया गया है जो एमटी6260ए प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन में 8 एमबी की रैम मैमोरी दी गई है।

यह भी पढ़ें : Xiaomi ने की घोषणा आ रही है Redmi 9 सीरीज़, लॉन्च हो सकते हैं 3 नए और सस्ते स्मार्टफोन

नोकिया 5310 मोबाइल 16एमपी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ वीजीए कैमरा दिया गया है। Nokia 5310 में एमपी3 प्लेयर के साथ ही 3जी2, 3जीपी और एएमआर फाइल्स को भी प्ले किया जा सकता है। यह फोन एफएम रेडियो सपोर्ट करता है जिसे हेडफोन के साथ ही वायरलेस तरीके से भी चलाया जा सकता है।

Nokia 5310 Xpress Music launched in india with 22 day battery backup dual speakers specs features price sale offers

Nokia 5310 में ब्लूटूथ 3.0 के साथ ही 3.5एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है। यह एक डुअल सिम फोन है जो GSM 900/1800 नेटवर्क बैंड पर कनेक्टिविटी देता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 1200एमएएच की बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार 20.7 घंटे का टॉकटाईम और 22 दिन तक का स्टेंड बॉय देने में सक्षम है। खास बात है कि इस फोन की बैटरी को कवर हटाकर फोन के निकाला भी जा सकता है।

सेल व उपलब्धता

Nokia 5310 को कंपनी की ओर से सिर्फ 3,399 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस फोन को White/Red और Black/Red कलर में खरीदा जा सकेगा। नोकिया 5310 देश में आज से ही प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गया है जो आने वाली 23 जून से नोकिया की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post 13 साल बाद फिर लौटा Nokia 5310, 22 दिन तक चलेगी फोन की बैटरी, नए अवतार में मचाएगा धमाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5310-xpress-music-launched-in-india-with-22-day-battery-backup-dual-speakers-specs-features-price-sale-offers/feed/ 1
16 जून को फिर दोहराया इतिहास, Nokia 5310 हुआ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5310-phone-to-launch-in-india-on-june-16-know-price-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5310-phone-to-launch-in-india-on-june-16-know-price-specification/#comments Thu, 11 Jun 2020 11:53:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=45178 Nokia 5310 के साइड में म्यूजिक कंट्रोल बटन होंगे।

The post 16 जून को फिर दोहराया इतिहास, Nokia 5310 हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया ब्रांड के फोन्स बनाने वाली कंपनी HMD Global अब तक कई इंडिया समेत ग्लोबल मार्केट में कई पुराने नोकिया फोन्स को नए अवतार में पेश कर चुकी है। वहीं, अब एक बार फिर कंपनी अपने पुराने फोन 5310 को नए वर्जन में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। नोकिया ने घोषणा की थी कि वह 16 जून को Nokia 5310 XpressMusic को नए अवतार में लॉन्च करेगी और आज यानि 16 जून को यह फोन भारतीय बाजार में उतार दिया गया है।

बता दें कि कंपनी ने साल 2007 में Nokia 5310 XpressMusic को पेश किया था। अब नोकिया के इस फीचर फोन को नए अवतार में इंडिया में पेश किया है। बता दें कि कंपनी ने कुछ महीनों पहले ही Nokia 5310 2020 को लॉन्च किया था। इस फोन को कंपनी ने 40 यूरो (करीब 3400 रुपए) के प्राइस के साथ लॉन्च किया था। नोकिया की ओर से Nokia 5310 को इंडिया में 3,399 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो आने वाली 23 जून से नोकिया की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसे भी पढ़ें: Nokia 9.3 PureView, Nokia 7.3 और Nokia 6.3 के लॉन्च में होगी देरी, जानें कब देंगे बाजार में दस्तक

Nokia 5310

नए अवतार में फोन पहले ही लॉन्च हो चुका है इसलिए हमें डिवाइस की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी है। म्यूजिक प्लेयर चलाने के लिए फोन के साइड में बटन रेड कलर के दिए मौजूद हैं। इसके अलावा फोन में 2.4 इंच की QVGA डिसप्ले दी गई है और इसमें अल्फान्यूमैरिक कीपैड भी मौजूद हैं। नए Nokia 5310 में 8MB रैम और 16MB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। हालांकि, फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है, जिसकी मदद से आप फोन के स्टोरेज को 32GB तक बढ़ा सकते हैं। इसे भी पढ़ें: सस्ता Nokia 2 V Tella स्मार्टफोन गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, शानदार फीचर्स से होगा लैस

Nokia 5310 नोकिया सीरीज़ 30प्लस ऑपरेटिंग सिस्टम पर पेश किया गया है जो एमटी6260ए प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन में 8 एमबी की रैम मैमोरी दी गई है।नोकिया 5310 मोबाइल 16एमपी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ वीजीए कैमरा दिया गया है। Nokia 5310 में एमपी3 प्लेयर के साथ ही 3जी2, 3जीपी और एएमआर फाइल्स को भी प्ले किया जा सकता है। यह फोन एफएम रेडियो सपोर्ट करता है जिसे हेडफोन के साथ ही वायरलेस तरीके से भी चलाया जा सकता है।

The post 16 जून को फिर दोहराया इतिहास, Nokia 5310 हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5310-phone-to-launch-in-india-on-june-16-know-price-specification/feed/ 1
Nokia 5310 हो रहा है इंडिया में लॉन्च, पुरानी यादें फिर होंगी ताजा, लौटेगा वही टशन https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5310-xpressmusic-feature-phone-launching-in-india-features-specs-price-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5310-xpressmusic-feature-phone-launching-in-india-features-specs-price-sale-offer/#comments Mon, 08 Jun 2020 13:04:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=45060 नोकिया का कहना है वह भारत में अपने ‘मेड इन इंडिया’ मोबाइल ही बेचेगी

The post Nokia 5310 हो रहा है इंडिया में लॉन्च, पुरानी यादें फिर होंगी ताजा, लौटेगा वही टशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia ने मार्च महीने में अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए 5G फोन Nokia 8.3 और साथ ही तीन अन्य फोन Nokia 5.3, Nokia 1.3 और XpressMusic Nokia 5310 भी लॉन्च किए थे। ग्लोबल लॉन्च के बाद Nokia 5.3 और Nokia 5310 कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट हो गए थे, जिसके बाद से ही नोकिया फैन्स को फोन लॉन्च का इंतजार हो रहा है। वहीं आज नोकिया ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए नोकिया 5310 के इंडिया लॉन्च की घोषणा कर दी है।

नोकिया ने अभी Nokia 5310 की लॉन्च डेट की जानकारी तो नहीं दी है लेकिन ट्वीट करते हुए यह साफ कर दिया है कि कंपनी नोकिया 5310 को अब बाजार में लाने के लिए तैयार है। नोकिया ने ट्वीट में हैशटैग #NeverMissABeat और #Nokia5310 का यूज़ करते हुए ‘काउंटडाउन बिगेन’ किया है। यह ट्वीट से साफ हो गया है कि आने वाले कुछ ही दिन में नोकिया 5310 बाजार में दस्तक दे देगा।

Nokia 5310

HMD Global ने साल 2007 में हिट हुए नोकिया 5310 को एक बार फिर पेश किया है। म्यूजिक प्लेयर चलाने के लिए फोन के साइड में बटन रेड कलर के दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में 2.4 इंच की QVGA डिसप्ले दी गई है और इसमें अल्फान्यूमैरिक कीपैड भी मौजूद हैं। नए Nokia 5310 में 8MB रैम और 16MB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। हालांकि, फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है, जिसकी मदद से आप फोन के स्टोरेज को 32GB तक बढ़ा सकते हैं।

nokia-5310-xpressmusic-feature-phone-launching-in-india-features-specs-price-sale-offer

प्रोसेसिंग के लिए नोकिया 5310 में मीडियाटेक का एमटी6260ए प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे फ्लैश के साथ VGA कैमरा दिया गया है। इसके अलावा नोकिया के इस फोन में 3.5mm का ऑडियो जैक और ब्लूटूथ 3.9 दिया गया है। पावर बैकअप के लिए नोकिया 5310 में 1,200 mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में Series 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। यह भी पढ़ें : 7040एमएएच बैटरी और 10.4-इंच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ Samsung का पावरफुल टैबलेट डिवाईस Galaxy Tab S6 Lite

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि नोकिया ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल इंडिया में Nokia 5.3 का प्रोडक्शन शुरू कर चुकी है। नोकिया का कहना है वह भारत में अपने ‘मेड इन इंडिया’ मोबाइल ही बेचेगी और Nokia 5.3 के साथ ही कंपनी द्वारा XpressMusic Nokia 5310 का निर्माण भी किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार Nokia 5310 मई महीने के अंत तक रिटेल स्टोर्स पर पहुॅंच जाएगी और भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

nokia-5310-xpressmusic-feature-phone-launching-in-india-features-specs-price-sale-offer

वहीं Nokia 5.3 के लिए अगले महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार नोकिया मई महीने ही में नोकिया 5.3 को इंडिया में लॉन्च करने की योजना बना चुकी थी लेकिन कोरोना वायरस के लॉकडाउन के चलते इसमें थोड़ी देरी हो रही है। बताया गया है कि जून महीने के दूसरे सप्ताह तक Nokia 5.3 भी बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। नोकिया के ये दोनों फोन पूरी तरह से इंडिया में ही बनेंगे जो लो बजट में लॉन्च किए जाएंगे।

The post Nokia 5310 हो रहा है इंडिया में लॉन्च, पुरानी यादें फिर होंगी ताजा, लौटेगा वही टशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5310-xpressmusic-feature-phone-launching-in-india-features-specs-price-sale-offer/feed/ 2
भारत में नोकिया फोन का प्रोडक्शन स्टार्ट, Nokia 5310 इसी महीने और Nokia 5.3 अगले महीने होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5310-available-soon-sale-nokia-5-3-production-starts-in-india-launch-specs-price-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5310-available-soon-sale-nokia-5-3-production-starts-in-india-launch-specs-price-offer/#comments Mon, 18 May 2020 09:20:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44220 Nokia भारत में अपने 'मेड इन इंडिया' मोबाइल ही बेचेगी।

The post भारत में नोकिया फोन का प्रोडक्शन स्टार्ट, Nokia 5310 इसी महीने और Nokia 5.3 अगले महीने होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia ने मार्च महीने में ग्लोबल मंच पर अपना 5G फोन Nokia 8.3 लॉन्च किया था। इस फोन के साथ ही तीन अन्य स्मार्टफोन Nokia 5.3, Nokia 1.3 और XpressMusic Nokia 5310 भी बाजार में उतारे गए थे। इन स्मार्टफोंस के इंटरनेशनल लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद Nokia 5.3 और Nokia 5310 स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक इंडियन वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया गया था, जिससे यह पुख्ता हो गया था कि ये फोन जल्द ही भारतीय बाजार में भी दस्तक देंगे। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि नोकिया 5310 और नोकिया 5.3 का प्रोडक्शन भी इंडिया में शुरू हो चुका है।

एनपीयू की रिपोर्ट के मुताबिक नोकिया ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने इंडिया में Nokia 5.3 का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। कंपनी का कहना है वह भारत में अपने ‘मेड इन इंडिया’ मोबाइल ही बेचेगी। और इसीलिए Nokia 5.3 के साथ ही कंपनी द्वारा XpressMusic Nokia 5310 का निर्माण भी किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार Nokia 5310 मई महीने के अंत तक रिटेल स्टोर्स पर पहुॅंच जाएगी और भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

Nokia 5310 available soon sale nokia 5 3 production starts in india launch specs price offer

वहीं Nokia 5.3 के लिए अगले महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार नोकिया मई महीने ही में नोकिया 5.3 को इंडिया में लॉन्च करने की योजना बना चुकी थी लेकिन कोरोना वायरस के लॉकडाउन के चलते इसमें थोड़ी देरी हो रही है। बताया गया है कि जून महीने के दूसरे सप्ताह तक Nokia 5.3 भी बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। नोकिया के ये दोनों फोन पूरी तरह से इंडिया में ही बनेंगे जो लो बजट में लॉन्च किए जाएंगे।

Nokia 5.3

नोकिया इंडिया की लिस्टिंग के अनुसार अगर बात करें Nokia 5.3 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो 6.55 में इंच का फुल HD+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। फोन के टॉप में 2.5D ग्लास और वॉटरड्रॉप नॉच मौजूद है। इसके अलावा फोन में यह स्मार्टफोन 3GB रैम, 4GB रैम और 6GB रैम ऑप्शन के साथ 64GB स्टोरेज के साथ आता है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन के स्टोरेज को 512GB तक बढ़ा सकते हैं। साथ ही फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर की पावर पर काम करेगा। य​ह भी पढ़ें : Nokia 6.3 की स्पेसिफिकेशन्स आई सामने, जुलाई में हो सकता है लॉन्च, चीनी कंपनियों को मिलेगी टक्कर

फोटोग्राफी के लिए Nokia 5.3 स्मार्टफोन के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है और यह Android 10 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है।

Nokia 5310

HMD Global ने आईकॉनिक XpressMusic Nokia 5310 फीचर फोन को एक बार फिर पेश किया है। नोकिया 5310 साल 2007 में लॉन्च किया गया था। म्यूजिक प्लेयर चलाने के लिए फोन के साइड में बटन रेड कलर के दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में 2.4 इंच की QVGA डिसप्ले दी गई है और इसमें अल्फान्यूमैरिक कीपैड भी मौजूद हैं। नए Nokia 5310 में 8MB रैम और 16MB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। हालांकि, फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है, जिसकी मदद से आप फोन के स्टोरेज को 32GB तक बढ़ा सकते हैं। फोन में मीडियाटेक MT6260A सीपीयू दिया गया है।

Nokia 5310 available soon sale nokia 5 3 production starts in india launch specs price offer

फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे फ्लैश के साथ VGA कैमरा दिया गया है। इसके अलावा नोकिया के इस फोन में 3.5mm का ऑडियो जैक और ब्लूटूथ 3.9 दिया गया है। पावर बैकअप के लिए नोकिया 5310 में 1,200 mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में Series 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

The post भारत में नोकिया फोन का प्रोडक्शन स्टार्ट, Nokia 5310 इसी महीने और Nokia 5.3 अगले महीने होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5310-available-soon-sale-nokia-5-3-production-starts-in-india-launch-specs-price-offer/feed/ 1
5G फोन Nokia 8.3 के साथ आए Nokia 5.3, Nokia 1.3 और Nokia 5310, जानें इनके दमदार फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-3-with-four-camera-nokia-1-3-nokia-5310-feature-phone-launched-price-specifications-india-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-3-with-four-camera-nokia-1-3-nokia-5310-feature-phone-launched-price-specifications-india-launch-soon/#comments Fri, 20 Mar 2020 04:16:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41934 तीनों फोन को कंपनी ने नोकिया 8.3 5G फोन के साथ पेश किया है।

The post 5G फोन Nokia 8.3 के साथ आए Nokia 5.3, Nokia 1.3 और Nokia 5310, जानें इनके दमदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने गुरुवार को एक इवेंट का आयोजन कर अपने तीन नए स्मार्टफोन्स को पेश किया है। नोकिया ने इस इवेंट में पहले 5G स्मार्टफोन Nokia 8.3 के साथ तीन और फोन लॉन्च किए हैं। यह स्मार्टफोन Nokia 5.3, Nokia 1.3 और XpressMusic Nokia 5310 हैं। Nokia 1.3 एक बजट स्मार्टफोन है, जो कि Android Go के साथ पेश किया गया है।

इंडिया में जल्द होगे लॉन्च

ग्लोबल लॉन्च के साथ ही Nokia 5.3 और Nokia 5310 को नोकिया की इंडिया वेबसाइट पर स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट हो गए हैं। हालांकि, इस लिस्टिंग में सेल डेट और कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इन दोनों फोन की कीमत और सेल को लेकर खुलासा कर देगी।

कीमत और सेल डिटेल

अगर कीमत की बात करें तो Nokia 5.3 स्मार्टफोन को कंपनी ने 3 स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के केवल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत की घोषणा की गई है। Nokia 5.3 के इस मॉडल की कीमत 189 यूरो (करीब 15,000 रुपये) है। वहीं, Nokia 1.3 की कीमत 95 यूरो (लगभग 7,600 रुपए) है। नोकिया के यह दोनों ही स्मार्टफोन अप्रैल में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। नोकिया 5.3 स्मार्टफोन साइऐन, सैंड और चारकोल कलर ऑप्शन में आया है। वहीं, Nokia 1.3 भी साइऐन, सैंड और चारकोल कलर ऑप्शन में सेल किया जाएगा। आखिर में अगर बात करें XpressMusic Nokia 5310 की तो इसे कंपनी ने यूरो 39 (लगभग 3,129 रुपए) में पेश किया है।

Nokia 5.3 का डिजाइन

अगर बात करें डिजाइन की तो कंपनी ने इस फोन में फ्रंट पर नॉच डिसप्ले दिया है। इस नॉच में फ्रंट कैमरा को पेश किया गया है। इसके अलावा फोन से बॉटम और टॉप को छोड़कर दोनों साइड काफी कम बेजल्स हैं। वहीं, बॉटम और बॉटम में थोड़े मोटो बेज्लस हैं। फोन के लेफ्ट साइड में कंपनी ने डेडिटिकेटिड गूगल असिस्टेंट का बटन दिया है। वहीं, राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर बटन दिया गया है। इसके अलावा बॉटम में टाइप-सी पोर्ट और टॉप पर स्पीकर ग्रिल के साथ 3.5एमएम हैडफोन जैक है। बैक पैनल की बात करें तो कंपनी ने रियर में सार्कुल कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें क्वाड कैमरा को पोजिशन दी गई है। क्वाड कैमरा के बीचों-बीच एलईडी फ्लैश लाइट मौजूद हैं। फोन के कैमरा सेटअप के बिल्कुल नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर और उसके नीचे कंपनी का नाम छपा हुआ है।

Nokia 5.3 की स्पेसिफिकेशन्स

नोकिया इंडिया की लिस्टिंग के अनुसार अगर बात करें Nokia 5.3 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो 6.55 में इंच का फुल HD+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। फोन के टॉप में 2.5D ग्लास और वॉटरड्रॉप नॉच मौजूद है। इसके अलावा फोन में यह स्मार्टफोन 3GB रैम, 4GB रैम और 6GB रैम ऑप्शन के साथ 64GB स्टोरेज के साथ आता है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन के स्टोरेज को 512GB तक बढ़ा सकते हैं। साथ ही फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर की पावर पर काम करेगा।

फोटोग्राफी के लिए Nokia 5.3 स्मार्टफोन के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है और यह Android 10 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है।
nokia-5-3-and-nokia-5310-india
Nokia 1.3 की स्पेसिफिकेशन्स

इसमें 5.71 इंच का HD+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका रिजोलूशन 720×1520 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में 1GB की रैम और 16GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन के स्टोरेज को 400GB तक बढ़ा सकते हैं। नोकिया का यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 215 प्रोसेसर आता है।

Nokia 1.3 स्मार्टफोन Android 10 (Go एडिशन) पर चलता है। इस फोन के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं, फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड-फोकस सेल्फी कैमरा मौजूद है। नोकिया के इस स्मार्टफोन में गूगल असिस्टेंट बटन है। वहीं, फोन में पावर बैकअप के लिए 3,000 mAh की बैटरी दी गई है।

Nokia 5310 की स्पेसिफिकेशन्स

HMD Global ने आईकॉनिक XpressMusic Nokia 5310 फीचर फोन को एक बार फिर पेश किया है। नोकिया 5310 साल 2007 में लॉन्च किया गया था। म्यूजिक प्लेयर चलाने के लिए फोन के साइड में बटन रेड कलर के दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में 2.4 इंच की QVGA डिसप्ले दी गई है और इसमें अल्फान्यूमैरिक कीपैड भी मौजूद हैं। नए Nokia 5310 में 8MB रैम और 16MB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। हालांकि, फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है, जिसकी मदद से आप फोन के स्टोरेज को 32GB तक बढ़ा सकते हैं। फोन में मीडियाटेक MT6260A सीपीयू दिया गया है।
nokia-5310
फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे फ्लैश के साथ VGA कैमरा दिया गया है। इसके अलावा नोकिया के इस फोन में 3.5mm का ऑडियो जैक और ब्लूटूथ 3.9 दिया गया है। पावर बैकअप के लिए नोकिया 5310 में 1,200 mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में Series 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

The post 5G फोन Nokia 8.3 के साथ आए Nokia 5.3, Nokia 1.3 और Nokia 5310, जानें इनके दमदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-3-with-four-camera-nokia-1-3-nokia-5310-feature-phone-launched-price-specifications-india-launch-soon/feed/ 1
Nokia 8.3 5G लॉन्च, फोन में है 8जीबी रैम, 64एमपी क्वॉड कैमरा और 4500एमएएच बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-8-3-5g-officially-launched-64mp-quad-20mp-selfie-camera-punch-hole-8gb-ram-snapdragon-756g-specs-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-8-3-5g-officially-launched-64mp-quad-20mp-selfie-camera-punch-hole-8gb-ram-snapdragon-756g-specs-price-sale/#respond Fri, 20 Mar 2020 04:06:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41930 एक साथ तीन स्मार्टफोन और एक फीचर फोन लॉन्च किया गया है

The post Nokia 8.3 5G लॉन्च, फोन में है 8जीबी रैम, 64एमपी क्वॉड कैमरा और 4500एमएएच बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia ने आज लंबे इंतजार के बाद टेक बाजार में अपने नए प्रोडक्ट्स को पेश किया है। कंपनी की ओर से एक साथ तीन नए स्मार्टफोन और एक फीचर फोन ग्लोबल मंच पर लॉन्च किया गया है जिनमें Nokia 8.3 5G, Nokia 5.3, Nokia 1.3 और Nokia 5310 शामिल है। ये तीनों ही डिवाईस अलग अलग प्राइज सेग्मेंट में लॉन्च हुए हैं जिनमें से नोकिया 5.3 स्मार्टफोन और नोकिया 5310 फीचर फोन कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर भी लिस्ट हो गया है। कंपनी द्वारा उतारी गई मोबाइल्स की लेटेस्ट खेप में Nokia 8.3 5G सबसे पावरफुल फोन है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है नोकिया 8.3 के साथ ब्रांड ने 5जी के क्षेत्र में नया दांव खेला है। आईये नज़र डालते हैं Nokia 8.3 5G की ताकत पर।

डिजाईन

Nokia 8.3 5G को कपंनी की ओर से पंच-होल डिजाईन पर पेश किया गया है। फोन की डिसप्ले बेजल लेस है तथा नीचे की ओर हल्का का चिन पार्ट मौजूद है। इस हिस्से पर Nokia की ब्रांडिंग लगी हुई है। डिसप्ले के उपरी बाईं ओर छोटा सा होल दिया गया है और इसी में फोन का सेल्फी कैमरा फिट है। इसी तरह Nokia 8.3 के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है जो राउंड शेप में है। यह ​सर्किल पैनल के बीच में लगा है जो थोड़ा उभरा हुआ है। सर्किल के दाईं ओर डुअल फ्लैश लगी हुई है। इसी तरह नोकिया 8.3 5जी के साईड पैनल पर वाल्यूम रॉकर के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है। फोन के लोवर पैनल पर यूएसबी टाईपी सी पोर्ट मौजूद है

Nokia-8-3-5g officially launched 64mp quad 20mp selfie camera punch hole 8gb ram snapdragon 756g specs price sale

स्पेसिफिकेशन्स

Nokia 8.3 5G को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.81 इंच की बड़ी फुलएचडी+ पंच होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। नोकिया ने इस स्क्रीन को प्योर डिसप्ले का नाम दिया है। कंपनी की ओर से नोकिया 8.3 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड वन आधारित है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट दिया गया है जो NSA/SA डुअल मोड 5जी सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें : 31 मार्च को भारत में लॉन्च होगा 108एमपी कैमरे वाला Xiaomi का पावरफुल फोन Mi 10 5G

नोकिया 8.3 5जी को ग्लोबल मार्केट में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन को एक वेरिएंट जहां 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इन दोनों ही वेरिएंट्स में फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 400जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यहां आपको बता दें कि एंडरॉयड वन होने के चलते Nokia 8.3 को अगले दो साल तक एंडरॉयड की सभी लेटेस्ट अपडेट प्राप्त होती रहेगी।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia 8.3 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.89 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। नोकिया 8.3 में ZEISS लेंस तकनीक का यूज़ किया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें : OPPO ला रही है सस्ता स्मार्टफोन OPPO A12e, फोन में होगी 4250एमएएच बैटरी और डुअल रियर कैमरा

Nokia 8.3 5G डुअल सिम फोन है जो डुअल मोड 5जी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट इम्बेडेड बटन दिया गया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है ​जो ओटीजी तकनीक से लैस है। ग्लोबल मंच पर Nokia 8.3 5G को Polar Night कलर में लॉन्च किया गया है।

कीमत

Nokia 8.3 5G की कीमत की बात करें तो कंपनी की ओर से फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 599 यूरो में लॉन्च किया गया है जो कीमत भारतीय करंसी अनुसार 48,000 रुपये के करीब है। इसी तरह फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 649 यूरो में लॉन्च किया गया है और यह मूल्य भारतीय करंसी अनुसार 52,000 रुपये के करीब है।

The post Nokia 8.3 5G लॉन्च, फोन में है 8जीबी रैम, 64एमपी क्वॉड कैमरा और 4500एमएएच बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-8-3-5g-officially-launched-64mp-quad-20mp-selfie-camera-punch-hole-8gb-ram-snapdragon-756g-specs-price-sale/feed/ 0