Nokia 7.2 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 18 Mar 2020 11:43:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Nokia के 48MP कैमरे और दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन हुआ सस्ता, जानें नया प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-7-2-price-cut-online-48mp-camera-price-specification-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-7-2-price-cut-online-48mp-camera-price-specification-sale/#respond Wed, 18 Mar 2020 11:43:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41866 फोन के रियर में ट्रिप्ल कैमरा सेटअप है।

The post Nokia के 48MP कैमरे और दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन हुआ सस्ता, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

किया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल ने पिछले पिछले साल भारतीय बाजार में पेश किए गए Nokia 7.2 स्मार्टफोन की कीमत में ऑफलाइन मार्केट में कटौती की थी। वहीं, अब इस डिवाइस की कटौती कंपनी ने ऑनलाइन भी कर दी है। नोकिया के ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक नोकिया 7.2 को 15,499 रुपए की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

बता दें कि कंपनी ने नोकिया 7.2 को 18,599 रुपए में लॉन्च किया गया था। लेकिन, इसे अब सिर्फ 15,499 (4GB+64GB) रुपए में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा डिवाइस के 6GB+64GB मॉडल को 17,099 रुपए में खरीदा जा सकता है। नोकिया 7.2 को चारकोल और स्यान ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

नोकिया 7.2 में 6.3-इंच का फुल-एचडी+ डिसप्ले दिया गया है जो कि एचडीआर10 सपोर्ट के साथ। वहीं, स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। इसके साथ ही स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। फोन में 4 जीबी/ 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसमें 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।

एचएमडी ग्लोबल ने इस फोन में भी तीन रियर कैमरे दिए हैं। नोकिया 7.2 में एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर है। हैंडसेट में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

पावर बैकअप के लिए फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही फोन में कनेक्टिविटी फीचर के तौर पर वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और 4जी एलटीई शामिल हैं।

The post Nokia के 48MP कैमरे और दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन हुआ सस्ता, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-7-2-price-cut-online-48mp-camera-price-specification-sale/feed/ 0
Nokia 6.2 और Nokia 7.2 स्मार्टफोन की कीमत में हुई भारी कटौती, जानें नया प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-6-2-and-nokia-7-2-price-cut-know-new-offline-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-6-2-and-nokia-7-2-price-cut-know-new-offline-price/#respond Thu, 23 Jan 2020 05:20:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40112 Nokia 7.2 फोन की कीमत में पहली बार कटौती की गई है।

The post Nokia 6.2 और Nokia 7.2 स्मार्टफोन की कीमत में हुई भारी कटौती, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल ने पिछले पिछले साल भारतीय बाजार में पेश किए गए Nokia 6.2 और Nokia 7.2 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है। इन दोनों ही फोन की कीमत ऑफलाइन बाजार में कम की गई है। 91मोबाइल्स को ऑफलाइन रिटेल सोर्स द्वारा इन फोन्स की कीमत में कटौती की जानकारी मिली है।

नई कीमत

Nokia 6.2 को 15,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया था। लेकिन, अब कटौती के बाद इस डिवाइस को ऑफलाइन मार्केट में 12,499 रुपए में खरीदा जा सकता है। हालांकि, अमेजन इंडिया पर यह फोन अब भी 13,999 रुपए में सेल किया जा रहा है। वहीं, कंपनी की ऑफिशियल साइट पर डिवाइस 15,999 रुपए में सेल किया जा रहा है।

इसके अलावा Nokia 7.2 के दोनों ही वेरिएंट की कीमत में कटौती की गई है। कीमत कम होने के बाद इस फोन के 4GB/64GB वेरिएंट की नई कीमत अब 15,499 रुपए और 6GB/64GB वेरिएंट की नई कीमत 17,099 रुपए हो गई है।
nokia-price-cut
Nokia 7.2 की स्पेसिफिकेशन्स

नोकिया 7.2 में 6.3-इंच का फुल-एचडी+ डिसप्ले दिया गया है जो कि एचडीआर10 सपोर्ट के साथ। वहीं, स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। इसके साथ ही स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। फोन में 4 जीबी/ 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसमें 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।

एचएमडी ग्लोबल ने इस फोन में भी तीन रियर कैमरे दिए हैं। नोकिया 7.2 में एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर है। हैंडसेट में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
पावर बैकअप के लिए फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही फोन में कनेक्टिविटी फीचर के तौर पर वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और 4जी एलटीई शामिल हैं।

Nokia 6.2 की स्पेसिफिकेशन्स

फोन के फीचर्स औरस्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.3-इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले दी गई है। फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौजूद है। Nokia 6.2 एंडरॉयड वन आधारित है जो एंडरॉयड 9 पाई पर पेश हुआ है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट मौजूद है। इंडियन मार्केट में यह फोन में एक ही वेरिंएट में उपलब्ध है जो 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Nokia 6 2 price drop to rs 13499 on amazon india specifications

फोटोग्राफी के लिए Nokia 6.2 के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप राउंड शेप में है। इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा Nokia 6.2 में दो सिम और एक कार्ड सपोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए जहां Nokia 6.2 रियर फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3500एमएएमच की बैटरी दी गई है।

The post Nokia 6.2 और Nokia 7.2 स्मार्टफोन की कीमत में हुई भारी कटौती, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-6-2-and-nokia-7-2-price-cut-know-new-offline-price/feed/ 0
Nokia 8.2 पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ जल्द होगा लॉन्च, Nokia 5.2 भी आया सामने https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-8-2-nokia-5-2-to-launch-in-2019-end-with-unique-camera-design-pop-up-selfie-camera-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-8-2-nokia-5-2-to-launch-in-2019-end-with-unique-camera-design-pop-up-selfie-camera-leaked/#respond Mon, 07 Oct 2019 11:00:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36598 Nokia 8.2 साल 2019 के अंत तक टेक मंच पर पेश कर देगी।

The post Nokia 8.2 पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ जल्द होगा लॉन्च, Nokia 5.2 भी आया सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia ने हाल ही में भारत में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Nokia 7.2 लॉन्च किया था। यह फोन 18,599 रुपये की शुरूआती कीमत पर देश में सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी अंर्तराष्ट्रीय मंच अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए दो और नए स्मार्टफोन लाने की योजना बना रही है। नोकिया के इन आगामी स्मार्टफोंस का नाम Nokia 8.2 और Nokia 5.2 बताया गया है। Nokia इन स्मार्टफोंस को इसी साल के अंत तक बाजार में उतार सकती है।

Nokia से जुड़ी यह खबर नोकियामोब नाम की विदेशी वेबसाइट ने छापी है। वेबसाइट रिपोर्ट की मानें तो नोकिया का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल साल 2019 के अंत तक Nokia 8.2 स्मार्टफोन टेक मंच पर पेश कर देगी। इस रिपोर्ट के बताया गया है कि Nokia 8.2 ‘यूनिक’ फ्रंट कैमरा डिजाईन पर बना होगा। यहां यूनिक शब्द को पॉप-अप सेल्फी कैमरे से जोड़ कर देखा जा रहा है जो Nokia 8.2 में दिया जा सकता है।

Nokia 8 2 Nokia 5 2 to launch in 2019 end with pop up selfie camera leaked
Nokia 8

Nokia 8.2 को लेकर इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम की स्नैपड्रैगन 700 सीरीज़ के चिपसेट से लैस होगा। टेक जगत में चर्चा है कि Nokia 8.2 को स्नैपड्रैगन 735 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि Nokia ने अभी तक अपने किसी भी एंडरॉयड फोन को पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च नहीं किया है। ऐसे में Nokia 8.2 ब्रांड का पहला स्मार्टफोन होगा जो यह तकनीक सपोर्ट करेगा। Nokia 5.2 को लेकर कहा गया है कि कंपनी की ओर से यह स्मार्टफोन भी जल्द ही बाजार में उतारा जाएगा। Nokia 5.2 नॉच डिजाईन पर बना होगा।

Nokia 7.2

नोकिया 7.2 में 6.3-इंच का फुल-एचडी+ डिसप्ले दिया गया है जो कि एचडीआर10 सपोर्ट के साथ। वहीं, स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। इसके साथ ही स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। फोन में 4 जीबी/ 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसमें 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है एचएमडी ग्लोबल ने इस फोन में भी तीन रियर कैमरे दिए हैं। नोकिया 7.2 में एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 8 ।मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर है। हैंडसेट में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Nokia 8 2 Nokia 5 2 to launch in 2019 end with pop up selfie camera leaked

पावर बैकअप के लिए फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही फोन में कनेक्टिविटी फीचर के तौर पर वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और 4जी एलटीई शामिल हैं। Nokia 7.2 के 4GB/64GB वेरिएंट की कीमत 18,599 रुपए और 6GB/64GB वेरिएंट की कीमत 19,599 रुपए है। यह फोन ऑनलाईन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध है।

The post Nokia 8.2 पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ जल्द होगा लॉन्च, Nokia 5.2 भी आया सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-8-2-nokia-5-2-to-launch-in-2019-end-with-unique-camera-design-pop-up-selfie-camera-leaked/feed/ 0
48 MP कैमरा के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Nokia 7.2, जानें क्या है खास https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-7-2-launched-in-india-with-48-mp-rear-camera-and-3500mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-7-2-launched-in-india-with-48-mp-rear-camera-and-3500mah-battery/#respond Thu, 19 Sep 2019 05:23:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35969 एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 7.2 को दो वेरिएंट में पेश किया है।

The post 48 MP कैमरा के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Nokia 7.2, जानें क्या है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एचएमडी ग्लोबल ने इस महीने की शुरुआत में आईएफए 2019 ट्रेड शो के दौरान Nokia 7.2 और Nokia 6.2 लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी ने Nokia 7.2 को ऑफिशियल तौर पर इंडिया में लॉन्च कर दिया है। इस मिड-रेंज स्मार्टफोन को लेकर काफी समय जानकारी सामने आ रही थी। आइए आगे जानते हैं 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा वाले इस फोन में और क्या खास है।

कीमत और उपलब्धता

Nokia 7.2 को कंपनी ने Charcoal और Cyan Green कलर ऑप्शन में पेश किया है। इन कलर ऑप्शन के साथ यह डिवाइस 23 सितंबर से फ्लिपकार्ट और बड़े मोबाइल रिटेल आउटलेट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इस फोन के 4GB/64GB वेरिएंट की कीमत 18,599 रुपए और 6GB/64GB वेरिएंट की कीमत 19,599 रुपए है।

ऑफर्स

रिटेल स्टोर पर एचडीएफसी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड से ईएमआई का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को 10% कैशबैक प्राप्त होगा। यह ऑफर 31 अक्टूबर 2019 तक रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।

विशेष ट्रिपल ज़ीरो ऑफर: ज़ीरो डाउन पेमेंट के जरिए भी नोकिया 7.2 को खरीदा जा सकता है। इसके लिए ग्राहकों को बजाज फाइनेंस, आईडीएफसी फ़र्स्ट बैंक, एचडीएफसी बैंक और एचडीबीएफएस के माध्यम से 31 अक्टूबर 2019 तक खरीददारी करनी होगी।

Jio सब्सक्राइबर्स इस फोन के साथ 7,200 रुपए का लाभ ले पाएंगे। इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए खरीदार को नए फोन से जियो का पहला रीचार्ज 198 या 299 रुपये वाले प्लान से करना होगा। इसके बाद यूजर्स को जियो की ओर से 2,200 कैशबैक, 3,000 वाउचर क्लियरट्रिप और 2,000 रुपए जूमकार पर ऑफ मिलेगा।

स्पेसिफिकेशन्स

नोकिया 7.2 में 6.3-इंच का फुल-एचडी+ डिसप्ले दिया गया है जो कि एचडीआर10 सपोर्ट के साथ। वहीं, स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। इसके साथ ही स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। फोन में 4 जीबी/ 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसमें 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।

एचएमडी ग्लोबल ने इस फोन में भी तीन रियर कैमरे दिए हैं। नोकिया 7.2 में एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर है। हैंडसेट में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

पावर बैकअप के लिए फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही फोन में कनेक्टिविटी फीचर के तौर पर वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और 4जी एलटीई शामिल हैं।

The post 48 MP कैमरा के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Nokia 7.2, जानें क्या है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-7-2-launched-in-india-with-48-mp-rear-camera-and-3500mah-battery/feed/ 0
Nokia 7.2 आने वाला है इंडिया, कंपनी ने टीज़र किया जारी https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-7-2-launching-soon-in-india-feature-specification-triple-rear-camera-teaser-video-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-7-2-launching-soon-in-india-feature-specification-triple-rear-camera-teaser-video-revealed/#respond Tue, 17 Sep 2019 11:45:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35871 Nokia India ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर वीडियो ट्वीट की है

The post Nokia 7.2 आने वाला है इंडिया, कंपनी ने टीज़र किया जारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia बेहद जल्द इंडियन मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाने वाली है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि नोकिया का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी HMD Global 11 सितंबर को भारत में लॉन्च ईवेंट का आयोजन करने वाली थी लेकिन किसी कारणवश यह ईवेंट टालना पड़ा। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक यह घोषणा नहीं की गई थी कि इस दिन Nokia ब्रांड का कौन सा फोन इंडिया में लॉन्च होने वाला था। लेकिन आज एक लेटेस्ट ट्वीट में Nokia ने इंडिया आने वाले आगामी स्मार्टफोन Nokia 7.2 से पर्दा उठा दिया है।

Nokia India ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो ट्वीट की है जिसमें Nokia 7.2 को दिखाया गया है। यह वीडियो टीज़र 16 सेकेंड का है और इसमें नाईट विज़न कैमरे वाले स्मार्टफोन का जिक्र करते हुए ‘जल्द ही देखने के लिए तैयार हो जाइये’ लिखा गया है। विडियो टीज़र में Nokia 7.2 का रियर कैमरा सेटअप दिखाया गया है जिससे साफ हो गया है कि कंपनी इसी स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। बहरहाल Nokia 7.2 किस तारीख को देश में लॉन्च होगा इसके लिए कंपनी की अगली घोषणा का इं​तजार किया जा रहा है।

Nokia 7.2

Nokia 7.2 को कंपनी की ओर से 6.3-इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन का फ्रंट और बैक दोनों पैनल कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड वन आधारित एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड 10 ओएस के रोलआउट होते ही उसपर अपडेट हो जाएगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Nokia 7.2 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने इंडिया में पेश किए 4 नए स्मार्ट टीवी, Mi TV 4X के साथ स्टाईलिश Mi Smart Band 4 भी हुआ लॉन्च

कंपनी की ओर से Nokia 7.2 को दो वेरिएंट में पेश किया गया है जिनमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी और 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia 7.2 को कंपनी ने राउंड शेप रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया है। फोन के बैक पैनल पर मौजूद रिंग में तीन कैमरा सेंसर और एक फ्लैश लाईट दी गई है। यहां एफ/1.79 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है।

nokia 7 2 launching soon in india feature specification triple rear camera teaser video revealed

इसी तरह Nokia 7.2 एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Nokia 7.2 के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Nokia 7.2 रियल डुअल सिम फोन जो ओटीजी व यूएसबी टाईपी सी पोर्ट भी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां Nokia 7.2 में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 3500एमएएमच की बैटरी सपोर्ट करता है। Nokia 7.2 Cyan Green, Charcoal और Ice कलर में लॉन्च हुआ है।

The post Nokia 7.2 आने वाला है इंडिया, कंपनी ने टीज़र किया जारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-7-2-launching-soon-in-india-feature-specification-triple-rear-camera-teaser-video-revealed/feed/ 0
Nokia 4.2 और Nokia 3.2 की कीमत में भारी गिरावट, Realme-Redmi को मिलेगी टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-3-2-nokia-4-2-price-cut-slashed-india-offer-sale-redmi-realme/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-3-2-nokia-4-2-price-cut-slashed-india-offer-sale-redmi-realme/#respond Mon, 16 Sep 2019 03:58:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35760 कंपनी ने Nokia 3.2 और Nokia 4.2 की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है।

The post Nokia 4.2 और Nokia 3.2 की कीमत में भारी गिरावट, Realme-Redmi को मिलेगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia ने इसी महीने बर्लिन में आयोजित हुए IFA 2019 ईवेंट के मंच से एक साथ 5 नए मोबाइल फोन टेक मंच पर उतारे थे। कंपनी की ओर से 3 फीचर फोन और 2 स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिनमें Nokia 110, Nokia 800 Tough, Nokia 2720 Flip फीचर फोंस और Nokia 6.2 तथा Nokia 7.2 स्मार्टफोन शामिल है। Nokia इस महीने भारत में भी ये स्मार्टफोन लाने वाली थी लेकिन अभी लॉन्च डेट कंफर्म नहीं हो पाई है। वहीं नए स्मार्टफोन लाने से पहले कंपनी ने भारतीय बाजार में मौजूद दो सस्ते स्मार्टफोंस Nokia 3.2 और Nokia 4.2 की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है।

Nokia 3.2 की बात पहले करें तो इस फोन को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था जिनमें 2 जीबी रैम + 16 जीबी मैमोरी और 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज शामिल थी। कंपनी की ओर से 2 जीबी रैम वेरिएंट को 8,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था तथा फोन के 3 जीबी रैम वेरिएंट को 10,790 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया था। वहीं अब इस स्मार्टफोन की कीमत में कटौती होने के बाद Nokia 3.2 के 2 जीबी रैम वेरिएंट को 7,990 रुपये तथा 3 जीबी रैम वेरिएंट को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

nokia 3 2 nokia 4 2 price cut slashed india offer sale redmi realme

Nokia 4.2 की कीमत में भी कंपनी ने सीधे 1,500 रुपये की भारी कटौती की है। यह स्मार्टफोन सिंगल वेरिएंट में ही लॉन्च हुआ था जो 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन को बाजार में 10,999 रुपये की कीमत पर उतारा गया था। लेकिन अब प्राइस कट होने के बाद Nokia 4.2 का मूल्य घटकर 9,499 रुपये हो गया है। गौरतलब है कि यह कटौती दोनों ही स्मार्टफोंस में स्थाई तौर पर की गई है लिहाजा Nokia 3.2 और Nokia 4.2 को नई कीमत पर किसी भी प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।

Nokia 4.2

कंपनी की ओर से इस फोन 5.71-इंच का एचडी+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 720X1520 पिक्सल है। वहीं, स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसके साथ ही फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर दिया गया है। डिवाइस में 3जीबी रैम+32जीबी इंटरनल स्टोरेज का कॉम्बिनेशन दिया गया है। साथ ही डिवाइस की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 400जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

nokia 3 2 nokia 4 2 price cut slashed india offer sale redmi realme

इसके अलावा फोन में फोटोग्राफी को लेकर रियर पर 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिकक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। इतना ही नहीं फोन ऑउट ऑफ द बॉक्स ऐंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है।

Nokia 3.2

यह फोन भी 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन 720 x 1520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.26-इंच एचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह फोन भी एंडरॉयड 9 पाई आधारित एंडरॉयड वन वर्ज़न पर पेश किया गया है। जो क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 429 चिपसेट पर रन करेगा।

nokia 3 2 nokia 4 2 price cut slashed india offer sale redmi realme

फोटोग्राफी के लिए नोकिया 3.2 एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा त​था सेल्फी के लिए एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Nokia 3.2 के बैक पैनल पर भी फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। डुअल सिम, 4जी वोएलटीई के साथ ही इस फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post Nokia 4.2 और Nokia 3.2 की कीमत में भारी गिरावट, Realme-Redmi को मिलेगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-3-2-nokia-4-2-price-cut-slashed-india-offer-sale-redmi-realme/feed/ 0
Nokia 7.2 और Nokia 6.2 कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट, 11 सितंबर को होंगे लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-7-2-6-2-official-on-india-website-launch-date-11-septmeber-spces-price-fearure/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-7-2-6-2-official-on-india-website-launch-date-11-septmeber-spces-price-fearure/#respond Mon, 09 Sep 2019 11:06:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35489 Nokia की इंडियन वेबसाइट पर दोनों फोन का प्रोडक्ट पेज लाईव कर दिया गया है।

The post Nokia 7.2 और Nokia 6.2 कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट, 11 सितंबर को होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी HMD Global ने पिछले हफ्ते ही बर्लिन में आयोजित हुए IFA 2019 ईवेंट के मंच से 5 नए मोबाइल फोन टेक बाजार में पेश किए थे। इनमें 3 फीचर फोन और 2 स्मार्टफोन शामिल थे जिन्हें Nokia 110, Nokia 800 Tough, Nokia 2720 Flip और Nokia 6.2 तथा Nokia 7.2 नाम से ऑफिशियल किया गया है। वहीं नोकिया अब अपने दोनों लेटेस्ट स्मार्टफोंस को जल्द ही इंडिया लाने वाली है। Nokia 6.2 और Nokia 7.2 कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट हो गए हैं और आने वाली 11 सितंबर को भारतीय बाजार में दस्तक दे सकते हैं।

Nokia की इंडियन वेबसाइट पर Nokia 7.2 और Nokia 6.2 का प्रोडक्ट पेज लाईव कर दिया गया है। वेबपेज पर ये दोनों ही स्मार्टफोन ऑफिशियल टीज़र व वीडियोज़ सहित स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट है। वहीं दूसरी ओर Nokia यह पहले ही बता चुकी है कि कंपनी 11 सितंबर को इंडिया में एक ईवेंट का आयोजन करने वाली है जिसमें ब्रांड के नए प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे। ऐसे में कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर लाईव हुए प्रोडक्ट पेज को देखकर यह पुख्ता हो गया है कि Nokia 7.2 और Nokia 6.2 इस 11 सितंबर को इंडिया में लॉन्च हो जाएंगे।

Nokia 7 2 6 2 official on india website launch date 11 septmeber spces price fearure

Nokia 7.2

Nokia 7.2 को कंपनी की ओर से 6.3-इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन का फ्रंट और बैक दोनों पैनल कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड वन आधारित एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड 10 ओएस के रोलआउट होते ही उसपर अपडेट हो जाएगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Nokia 7.2 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट दिया गया है। यह भी पढें : 11 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होंगे 4000एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरे वाले Samsung Galaxy A50s और Galaxy A30s

कंपनी की ओर से Nokia 7.2 को दो वेरिएंट में पेश किया गया है जिनमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी और 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia 7.2 को कंपनी ने राउंड शेप रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया है। फोन के बैक पैनल पर मौजूद रिंग में तीन कैमरा सेंसर और एक फ्लैश लाईट दी गई है। यहां एफ/1.79 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है।

इसी तरह Nokia 7.2 एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Nokia 7.2 के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Nokia 7.2 रियल डुअल सिम फोन जो ओटीजी व यूएसबी टाईपी सी पोर्ट भी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां Nokia 7.2 में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 3500एमएएमच की बैटरी सपोर्ट करता है। Nokia 7.2 Cyan Green, Charcoal और Ice कलर में लॉन्च हुआ है।

Nokia 6.2

Nokia 6.2 भी 6.3-इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है तथा फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौजूद है। यह स्मार्टफोन भी एंडरॉयड वन आधारित है जो फिलहाल एंडरॉयड 9 पाई पर पेश हुआ है लेकिन जल्द ही एंडरॉयड 10 ओएस पर अपडेट हो जाएगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Nokia 6.2 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट मौजूद है।

Nokia 7 2 6 2 official on india website launch date 11 septmeber spces price fearure

Nokia 6.2 ने दो रैम वेरिएंट्स में दस्तक दी है जिनमें 3जीबी रैम और 4जीबी रैम शामिल है। यह फोन 32जीबी मैमोरी, 64जीबी मैमोरी और 128जीबी मैमोरी पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। सभी वेरिएंट्स में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia 6.2 का रियर कैमरा सेटअप Nokia 7.2 के समान ही है। यहां एफ/1.8 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। यह भी पढें : Breaking : Vivo U10 पावरफुल बैटरी के साथ इसी महीने होगा इंडिया में लॉन्च, शुरूआती कीमत होगी 12,000 रुपये से कम

Nokia 6.2 के बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Nokia 6.2 में भी दो सिम और एक कार्ड सपोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए जहां Nokia 6.2 रियर फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3500एमएएमच की बैटरी दी गई है। Nokia 6.2 को Ceramic Black और Ice कलर में लॉन्च किया गया है।

The post Nokia 7.2 और Nokia 6.2 कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट, 11 सितंबर को होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-7-2-6-2-official-on-india-website-launch-date-11-septmeber-spces-price-fearure/feed/ 0
Nokia 7.2 और Nokia 6.2 लॉन्च, देखें फोन की लुक, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-7-2-nokia-6-2-officially-launched-in-ifa-2019/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-7-2-nokia-6-2-officially-launched-in-ifa-2019/#respond Thu, 05 Sep 2019 14:48:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35366 कंपनी ने कुल 5 फोन को पेश किया है।

The post Nokia 7.2 और Nokia 6.2 लॉन्च, देखें फोन की लुक, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia ने आज टेक मंच पर बड़ा धमाका किया है। इस कंपनी ने साथ 5 नए मोबाइल फोन टेक मंच पर उतार दिए हैं। बर्लिन में चल रहे IFA 2019 ईवेंट के मंच से Nokia ने टेक मार्केट में अपनी हिस्सेदारी को मजबूत करते हुए 3 नए फीचर फोन और 2 नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनमें Nokia 110, Nokia 800 Tough, Nokia 2720 Flip फीचर फोंस और Nokia 6.2 तथा Nokia 7.2 स्मार्टफोन शामिल है। Nokia के फीचर फोंस की डिटेल जाननें के लिए यहां क्लिक करें तथा आगे हमने Nokia 7.2 और Nokia 6.2 की विस्तृत जानकारी दी है।

Nokia 7.2

Nokia 7.2 को कंपनी की ओर से 6.3-इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन का फ्रंट और बैक दोनों पैनल कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड वन आधारित एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड 10 ओएस के रोलआउट होते ही उसपर अपडेट हो जाएगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Nokia 7.2 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट दिया गया है।

कंपनी की ओर से Nokia 7.2 को दो वेरिएंट में पेश किया गया है जिनमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी और 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia 7.2 को कंपनी ने राउंड शेप रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया है। फोन के बैक पैनल पर मौजूद रिंग में तीन कैमरा सेंसर और एक फ्लैश लाईट दी गई है। यहां एफ/1.79 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है।

इसी तरह Nokia 7.2 एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Nokia 7.2 के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Nokia 7.2 रियल डुअल सिम फोन जो ओटीजी व यूएसबी टाईपी सी पोर्ट भी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां Nokia 7.2 में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 3500एमएएमच की बैटरी सपोर्ट करता है। Nokia 7.2 Cyan Green, Charcoal और Ice कलर में लॉन्च हुआ है।

Nokia 6.2

Nokia 6.2 भी 6.3-इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है तथा फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौजूद है। यह स्मार्टफोन भी एंडरॉयड वन आधारित है जो फिलहाल एंडरॉयड 9 पाई पर पेश हुआ है लेकिन जल्द ही एंडरॉयड 10 ओएस पर अपडेट हो जाएगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Nokia 6.2 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट मौजूद है।

nokia 7 2 nokia 6 2 officially launched in ifa 2019

Nokia 6.2 ने दो रैम वेरिएंट्स में दस्तक दी है जिनमें 3जीबी रैम और 4जीबी रैम शामिल है। यह फोन 32जीबी मैमोरी, 64जीबी मैमोरी और 128जीबी मैमोरी पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। सभी वेरिएंट्स में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia 6.2 का रियर कैमरा सेटअप Nokia 7.2 के समान ही है। यहां एफ/1.8 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है।

Nokia 6.2 के बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Nokia 6.2 में भी दो सिम और एक कार्ड सपोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए जहां Nokia 6.2 रियर फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3500एमएएमच की बैटरी दी गई है। Nokia 6.2 को Ceramic Black और Ice कलर में लॉन्च किया गया है।

Nokia 6.2, Nokia 7.2 की कीमत

HMD Global ने Nokia 6.2 को EUR 199 (लगभग 15,800 रुपए ) में लॉन्च किया है। यह डिवाइस Ceramic Black और Ice कलर के साथ अक्टूबर में सेल किया जाएगा। वहीं, Nokia 7.2 को EUR 249 (लगभग 19,800 रुपए) में लॉन्च किया है जो कि इस महीने सेल के लिए आएगा।

The post Nokia 7.2 और Nokia 6.2 लॉन्च, देखें फोन की लुक, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-7-2-nokia-6-2-officially-launched-in-ifa-2019/feed/ 0
11 सितंबर को इंडिया में होगा Nokia का बड़ा ईवेंट, लॉन्च हो सकते हैं Nokia 8.2, Nokia 7.2 और Nokia 6.2 https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-to-launch-new-smartphone-in-india-on-11-september-event-hmd-global/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-to-launch-new-smartphone-in-india-on-11-september-event-hmd-global/#respond Tue, 03 Sep 2019 10:40:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35195 इस दिन Nokia एक से ज्यादा स्मार्टफोन लॉन्च करेगी

The post 11 सितंबर को इंडिया में होगा Nokia का बड़ा ईवेंट, लॉन्च हो सकते हैं Nokia 8.2, Nokia 7.2 और Nokia 6.2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia जल्द ही इंडिया में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाने वाली है। कंपनी ने आज आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि आने वाली 11 सितंबर को HMD Global भारत में एक ईवेंट का आयोजन करेगी और इस दिन Nokia ब्रांड के नए स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे। कंपनी ने हालांकि अभी तक 11 सितंबर को लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस दिन Nokia एक से ज्यादा स्मार्टफोन लॉन्च करेगी और इनमें Nokia 7.2, Nokia 6.2 और Nokia 5.2 के साथ ही Nokia 8.2 भी देखने को मिल सकता है।

Nokia 8.2

Nokia 8.2 को लेकर लीक्स में कहा गया है कि यह डिवाईस 32-मेगापिक्सल के पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस रिपोर्ट में फोन की अत्याधिक स्पेसिफिकेशन्स तो नहीं बताई गई है लेकिन इतना जरूर कहा गया है कि Nokia 8.2 एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10.0 यानि एंडरॉयड क्यू पर पेश किया जाएगा। Nokia 8.2 कंपनी का फ्लैगशिप डिवाईस होगा जो 8जीबी रैम मैमोरी के साथ 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा।

nokia to launch new smartphone in india on 11 september event hmd global

माना जा सकता है कि 8जीबी रैम Nokia 8.2 के सबसे बड़े वेरिएंट में होगी। कंपनी इस फोन को 6जीबी रैम मैमोरी वेरिएंट में भी लॉन्च कर सकती है। वहीं लीक के अनुसार प्रोसेसिंग के लिए Nokia 8.2 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 735 चिपसेट दिया जा सकता है।

Nokia 7.2

Nokia 7.2 की बात सबसे पहले करें तो इस फोन का रियर कैमरा सेटअप राउंड रिंग में दिया जाएगा जिसमें तीन कैमरा लेंस और एक फ्लैश लाईट होगी। इस फोन को वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.3 इंच की डिसप्ले देखने को मिल सकती है। Nokia 7.2 को कंपनी द्वारा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 600 सीरीज़ के चिपसेट पर जा सकता है तथा फोन में 3जीबी की रैम मैमोरी देखने को मिल सकती है। लीक के अनुसार कंपनी की ओर से Nokia 7.2 को 3500एमएएच की बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा।

nokia to launch new smartphone in india on 11 september event hmd global

Nokia 6.2

Nokia 6.2 की बात करें तो अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार यह पिछले साल लॉन्च हुए Nokia 6.1 का अपडेटेड वर्ज़न होगा। इस स्मार्टफोन में 6.39-इंच की फुलएचडी प्लस प्योर डिसप्ले दी जा सकती है। कहा जा रहा है कि Nokia 6.2 कंपनी का पंच-होल डिसप्ले पर बना डिवाईस होगा। Nokia 6.2 को ट्रिपल रियर कैमरे पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

Nokia 6.2 में इसके अलावा क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। लीक्स में बताया गया है कि Nokia 6.2 को 6जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। वहीं पावर बैकअप के लिए Nokia 6.2 में क्वालकॉम क्विक चार्ज सपोर्ट वाली 3,500एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है।

nokia to launch new smartphone in india on 11 september event hmd global

जैसा कि हमने पहले ही बताया Nokia की ओर से अभी तक 11 सितंबर को लॉन्च किए जाने स्मार्टफोंस के नाम व उनसे संबंधित अन्य कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लिहाजा सामने आई फोन की स्पेसिफिकेशन्स को अभी पुख्ता करार नहीं दिया जा सकता है। तथा हम जल्द ही Nokia के आने वाले स्मार्टफोंस के नाम की पुष्टि करेंगे।

The post 11 सितंबर को इंडिया में होगा Nokia का बड़ा ईवेंट, लॉन्च हो सकते हैं Nokia 8.2, Nokia 7.2 और Nokia 6.2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-to-launch-new-smartphone-in-india-on-11-september-event-hmd-global/feed/ 0
Nokia 7.1 की कीमत में हुई भारी कटौती, अब सिर्फ 12,999 रुपये में मिलेगा यह शानदार स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-7-1-price-cut-in-india-to-12999rs-sale-offer-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-7-1-price-cut-in-india-to-12999rs-sale-offer-specs/#respond Fri, 23 Aug 2019 06:18:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=34763 Nokia 7.1 अब महज़ 12,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post Nokia 7.1 की कीमत में हुई भारी कटौती, अब सिर्फ 12,999 रुपये में मिलेगा यह शानदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia ने पिछले महीने इंडिया में अपनी एंडरॉयड स्मार्टफोन सीरीज़ में Nokia 7.1 लॉन्च किया था। नॉच डिसप्ले और ​डुअल रियर कैमरे वाला यह स्मार्टफोन 19,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था जो ऑनलाईन व ऑफलाईन दोनों प्लेटफॉर्म पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं अब अपने फैन्स को तोहफा देते हुए कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है। प्राइस कट के बाद Nokia 7.1 अब महज़ 12,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Nokia 7.1 को नई कीमत पर आज से ही खरीदा जा सकेगा। गौरतलब है कि कंपनी इससे पहले भी Nokia 7.1 की कीमत 2 बार कम कर चुकी है। यह स्मार्टफोन 19,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था। पहले प्राइज कट के बाद Nokia 7.1 की कीमत 17,999 रुपये आ गई थी वहीं पिछले महीने हुई कटौती के बाद यह स्मार्टफोन 15,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। वहीं अब 3,000 रुपये फिर से कम किए जाने के बाद Nokia 7.1 को 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Nokia 7.1

इस फोन को कंपनी ने ब्रांड के पहले प्योरडिसप्ले तकनीक वाले फोन के रुप में पेश किया था। Nokia 7.1 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम बॉडी पर बना जिसके फ्रंट पैनल पर 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली नॉच डिसप्ले दी गई है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 2280 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.84-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है जिसे खरोंचों व स्क्रेच से बचाने के लिए इसे 2.5डी कर्व्ड कोर्निग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है। यह भी पढ़ें : Vivo iQoo Pro हुआ लॉन्च, स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर और 12जीबी रैम है इसकी जान

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia 7.1 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल डुअल फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और एफ/2.4 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कंपनी ने अपने नए फोन में भी कार्ल जेसिस लेंस का प्रयोग किया है जो फोटोग्राफी को उम्दा बनाता है।

nokia 7 1 price cut in india to 12999rs sale offer specs

Nokia 7.1 एंडरॉयड वन आधारित एंडरॉयड पाई पर पेश किया गया है जो क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से नोकिया 7.1 को 4जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया था जो 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के ​जरिये 400जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन डुअल सिम के साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। रियर फिंग​र​प्रिंट सेंसर व फेस अनलॉक फीचर के साथ पावर बैकअप के लिए Nokia 7.1 में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3060एमएएच की बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : ट्रिपल रियर कैमरा और 4,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुए Samsung Galaxy A50s और Galaxy A30s

Nokia 7.1 को ग्लॉस मीडनाईट ब्लू और ग्लॉस स्टील कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। यह फोन नई कीमत पर कंपनी की वेबसाइट के साथ ही टाटा क्लिक पर भी सेल के लिए उपलब्ध हो गया है वहीं इस फोन को आज से ही 12,999 रुपये में रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा। आपको बता दें कि खबर लिखे जाने तक शॉपिंग साइट्स फ्लिपकार्ट व अमेज़न पर Nokia 7.1 पुरानी कीमत के साथ ही लिस्ट था।

The post Nokia 7.1 की कीमत में हुई भारी कटौती, अब सिर्फ 12,999 रुपये में मिलेगा यह शानदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-7-1-price-cut-in-india-to-12999rs-sale-offer-specs/feed/ 0