The post तो क्या सच में नोकिया फोन का डाटा चोरी होकर जा रहा है चीन ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
साल 2017 की बात है जब खबर सामने आई थी कि कुछ मोबाईल कंपनियां भारतीय यूजर्स द्वारा यूज़ किए जाने वाले स्मार्टफोंस के जरिये उनका पर्सनल डाटा हैक कर के चीन भेज रही है। उस दौरान भारत सरकार की ओर से तकरीबन 21 देसी-विदेशी कंपनियों को नोटिस भी जारी किया गया था, जिसमें यूजर्स की निजी डाटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यूजर्स की जानकारी को लीक न किए जाने संबंधित मामलों पर जवाब मांगा गया था। इन स्मार्टफोन कंपनियों में चीनी स्मार्टफोन कंपनियों का नाम सबसे उपर था। वहीं अब एक बार फिर स्मार्टफोन के जरिये डाटा चोरी का मामला सामने आया है। और इस बार डाटा चोरी का दाग ‘नोकिया’ के दामन पर लगा है।
नोकिया पर आरोप
विदेशी मीडिया में खबर उछली है कि नोकिया स्मार्टफोंस का डाटा चोरी होकर चीन जा रहा है। नोर्वे की सरकारी ब्राडकास्ट कंपनी एनआरके ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि नोकिया स्मार्टफोन के जरिये अनक्रिप्टेड यूजर्स इंर्फोमेशन ट्रांसमिशन होकर चीन भेजी जा रही है। इस आरोप के साथ ही एनआरके से उनके पर चोरी के सूबुत होने का भी दावा किया है।

एनआरके के अनुसार स्मार्टफोन के जरिये यूजर की जीपीएस लोकेशन, डिवाईस का सीरियल नंबर के साथ ही मोबाईल में डले हुए सिम कार्ड का मोबाइल नंबर भी फोन के चीनी सर्वर पर जा रहा है। रिपोर्ट में खुलासा करते हुए मीडिया संस्थान के बताया है कि “vnet.cn” नाम के डोमिन के तहत बने सर्वर नोकिया फोन से डाटा को लीक कर रहे हैं और यह सर्वर चीन सरकार द्वारा अधिकृत टेलीकॉम कंंपनी द्वारा चलाया जा रहा है।
नोकिया 7 प्लस से हुई चोरी
नोकिया पर लगे इस आरोप में सामने आया है कि एचएमडी ग्लोबल द्वारा बेचे जा रहे नोकिया 7 प्लस से सबसे ज्यादा डाटा का ट्रांसमिशन चीनी सर्वर पर हुआ है। जब भी नोकिया 7 प्लस को आॅन किया जाता है तभी उसी वक्त फोन का मौजूदा स्टेटस और उसमें उपलब्ध डाटा की इंर्फोमेशन चीन स्थित सर्वर पर सेंड हो जाती है। सिर्फ इतना ही नहीं जब भी नोकिया 7 प्लस यूजर फोन का अनलॉक करता है या डिसप्ले का आॅन करता है तब भी फोन का डाटा चीन में ट्रांसमिट किया जाता है। यह भी पढ़ें : देश के टेलीकॉम ग्राहक हुए 120 करोड़ के पार, जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा 93 लाख यूजर
नोकिया पर लगे यह आरोप भले ही संगीन हो लेकिन इंडियन यूजर्स के लिए एक बड़ी राहत ही खबर है कि भारत में नोकिया 7 प्लस या नोकिया कि किसी अन्य फोन से ऐसी डाटा की चोरी का मामला सामने नहीं आया है। नोर्वे में इस मामले के सामने आने पर उपजे बवाल को शांत करते हुए एचएमडी ग्लोबल ने कहा है कि डाटा ट्रांसमिशन का सिलसिला नोकिया 7 प्लस के एक सिंगल बेच तक ही सीमित है।

बताया गया है कि नोकिया 7 प्लस की कुछ यूनिट चीनी बाजार के लिए बनाई गई थी, जिन्हें बाद में ग्लोबल मार्केट में फोन की मांग और सप्लाई को देखते हुए यूरोपिय बाजारों में बेच दिया गया। और यही वह स्मार्टफोन हैं जिनसे डाटा ट्रांसमिट हुआ है। एचएमडी ग्लोबल का कहना है कि, ‘मामला सामने आते हुए कंपनी की ओर से उन डिवाईस में मौजूद उन सभी फाइल्स को हटा दिया गया है जो डाटा ट्रांसमिशन का कारण बन रही थी‘
नोकिया फोन से डाटा चोरी होने के इस मामले पर एचएमडीग्लोबल बेशक अपनी दलील पेश कर चुका है, लेकिन इस आरोप के बाद अब फिनलैंड की डाटा प्रोटेक्शन एंजेसियां एचएमडी ग्लोबल तथा नोकिया स्मार्टफोंन की बारीकी से जाँच-पड़ताल कर रही है।
* यह खबर पूरी तरह से विदेशी मीडिया की रिपोर्ट पर आधारित है। 91मोबाइल्स किसी भी तरह के डाटा चोरी की पुष्टि नहीं करता है *
SOURCE
The post तो क्या सच में नोकिया फोन का डाटा चोरी होकर जा रहा है चीन ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सिर्फ़ 3,799 रुपये मिलेंगे नोकिया 6.1, नोकिया 7 प्लस और नोकिया 8 सिरोको, जानें कैसे पाएं लाभ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
नोकिया 8 सिरोको, नोकिया 7 प्लस और नोकिया 6.1 एचएमडी ग्लोबल द्वारा भारत में लॉन्च किए गए लेटेस्ट स्मार्टफोन हैं। ये तीनों ही फोन विभिन्न कीमतों पर देश में सेल के लिए उपलब्ध है। नोकिया के ऐसे फैन्स जो कीमत अधिक होने की वजह से अपना पंसदीदा नोकिया स्मार्टफोन नहीं खरीद पा रहे हैं उन्हें लिए नोकिया एक शानदार मौका लेकर आई है। बिना ज्यादा पैसा खर्च किए ये स्मार्टफोन यूजर्स को उपलब्ध कराने के लिए नोकिया ने एयरटेल से हाथ मिलाया है।
नोकिया ने देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत एयरटेल अपने प्लेटफार्म से नोकिया 8 सिरोको, नोकिया 7 प्लस और नोकिया 6.1 बेच रही है। एयरटेल की ओर से ये तीनों हिट स्मार्टफोन ईएमआई पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एयरटेल की ओर से मामूली की कीमत लेकर ये फोन यूजर्स को दे दिए जाएंगे, जिसके बाद ग्राहको को तय समय के लिए एक फिक्स मूल्स पर रिचार्ज कराते रहता होगा। इस रिचार्ज से न सिर्फ नोकिया फोन की र्इएमआई पूरी होगी बल्कि साथ ही यूज़ करने के लिए ढ़ेर सारा डाटा और असीमित टेलीकॉम बेनिफिट भी मिलेंगे।

नोकिया 6.1 का 3जीबी रैम वेरिएंट खरीदने पर यूजर्स को 3,799 रुपये चुकाने होंगे। इसके बाद 12 महीनों तक 1,499 रुपये प्रतिमाह की दर से पैसो देना होगा। इसी तरह यदि नोकिया 6.1 का 4जीबी रैम वेरिएंट खरीदते हैं तो ग्राहकों को 5,799 रुपये देने होंगे तथा फिर 12 महीनों तक हर महीने 1,499 रुपये चुकाने होंगे। इन दोनों प्लान्स में एयरटेल यूजर्स को 12 महीनों तक हर महीने 30जीबी 4जी डाटा मिलेगा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल मिलेगी।

नोकिया 7 प्लस यदि आप लेना चाहते हैं तो 5,599 रुपये चुकाकर यह फोन पा सकते हैं। फोन खरीदने के बाद 12 महीनों तक यूजर्स को हर माह 2,099 रुपये का शुल्क देना होगा। यह शुल्क चुकाने पर हर माह 30जीबी 4जी डाटा के साथ ही मुफ्त वॉयस कॉल भी प्राप्त होंगी।
जियोफोन बना विश्व में सबसे ज्यादा बिकने वाला फीचर फोन, नोकिया-सैमसंग को भी पीछे छोड़ा
इसी तरह नोकिया 8 सिरोको के लिए 8,599 रुपये की डाउन पेमेंट करके यह फोन खरीद सकते हैं। इसके बाद 18 महीने के लिए ग्राहकों को 2,799 प्रति माह के हिसाब से शुल्क देना होगा। इस प्लान में यूसर्ज को 18 महीनों तक हर माह 50जीबी 4जी डाटा अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा।
नोकिया 8 सिरोको, नोकिया 7 प्लस और नोकिया 6.1 को एयरटेल नेटवर्क से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
The post सिर्फ़ 3,799 रुपये मिलेंगे नोकिया 6.1, नोकिया 7 प्लस और नोकिया 8 सिरोको, जानें कैसे पाएं लाभ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post आज है नोकिया 8 सिरोको और नोकिया 7 प्लस की पहली सेल, जानें सभी आॅफर्स, कीमत तथा कहां से खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इस महीने की शुरूआत में ही टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया ब्रांड के तहत अपने नए स्मार्टफोंस की बड़ी रेंज भारतीय बाजार में उतारी थी। नोकिया की ओर से नोकिया 8 सिरोको, नोकिया 7 प्लस, न्यू नोकिया 6 और नोकिया 1 देश में लॉन्च किए गए थे। इन सभी स्मार्टफोंन में कंपनी के हाईएंड डिवाईस नोकिया 8 सिरोको और नोकिया 7 प्लस जहां गत 20 अप्रैल से प्री-आॅर्डर के लिए लिस्ट हो गए थे। वहीं आज नोकिया फैंस का लंबा इंतजार खत्म कराते हुए कंपनी ने अपने दोनों डिवाईस सेल के लिए उपलब्ध कर दिए हैं।
नोकिया ब्रांड की अधिकारी एचएमडी ग्लोबल की ओर से आॅनलाईन प्लेटफार्म के साथ ही आॅफलाईन स्टोर्स पर भी नोकिया 8 सिरोको और नोकिया 7 प्लस की सेल शुरू कर दी है। नोकिया 7 प्लस जहां सिर्फ आॅनलाईन सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। वहीं नोकिया 8 सिरोको को आॅफलाईन बाजार के संगीता मोबाईल्स, बिग-सी, क्रोमा, पूर्विका और रिलायंस डिजिटल जैसे बड़े रिटेल चेन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

नोकिया 7 प्लस शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध रहेगा। वहीं नोकिया 8 सिरोको को शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। वहीं नोकिया की आॅफिशियल वेबसाइट पर भी ये दोनों मॉडल सेल के लिए मौजूद है। कीमत की बात करें तो कंपनी की ओर से नोकिया 7 प्लस की कीमत जहां 25,999 रुपये रखी गई है तथा नोकिया 8 सिरोको को 49,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
6.2-इंच की नॉच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ ओपो ए3, इसकी स्पेसिफिकेशन्स है दमदार
कंपनी की ओर से दिए जा रहे लॉन्च ऑफर की बात करें तो एयरटेल नंबर के साथ नोकिया 7 प्लस का यूज़ करने पर 2,000 रुपये कैशबैक दिया जा रहा है तथा 2018 के अंत तक एयरटेल टीवी का फ्री पैक मिल रहा है। अमेज़न पर यह फोन 12 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई पर मौजूद है। वहीं मेकमाईट्रीप का 25प्रतिशत का डिस्काउंट कूपन मिल रहा है।

नोकिया 8 सिरोको पर मिल रहे आॅफर्स की बात करें तो इस फोन की खरीद पर एयरटेल की ओर से 120जीबी अतिरिक्त 4जी इंटरनेट डाटा तथा पूरे साल के लिए एयरटेल टीवी का फ्री ऐक्सेस दिया जा रहा है। वहीं फ्लिपकार्ट पर यह फोन 19,000+3,000रुपये के एक्सचेंज आॅफर के साथ ही 5,000 रुपये की अतिरिक्त छूट पर सेल के लिए उपलब्ध है।
नोकिया 8 सिरोको को फ्लिपकार्ट से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
नोकिया 7 प्लस को अमेज़न पर खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
इन दोनों स्मार्टफोंस को नोकिया की आॅफिशियल वेबसाइट से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
The post आज है नोकिया 8 सिरोको और नोकिया 7 प्लस की पहली सेल, जानें सभी आॅफर्स, कीमत तथा कहां से खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post प्री-आॅर्डर के लिए उपलब्ध हो गए हैं नोकिया 8 सिरोको और नोकिया 7 प्लस, जानें कहां से करे आॅर्डर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इस महीने की शुरूआत में ही टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया ब्रांड के तहत अपने नए स्मार्टफोंस की बड़ी रेंज भारतीय बाजार में उतारी थी। नोकिया की ओर से नोकिया 8 सिरोको, नोकिया 7 प्लस, न्यू नोकिया 6 और नोकिया 1 देश में लॉन्च किए गए थे। नोकिया 6 और नोकिया 1 जहां देश में पहले से ही सेल के लिए मौजूद हैं वहीं कंपनी के दो हाईएंड डिवाईस नोकिया 8 सिरोको और नोकिया 7 प्लस आज से प्री-आॅर्डर के लिए उपलब्ध हो गए है।
नोकिया ब्रांड की अधिकारी एचएमडी ग्लोबल की ओर से आॅनलाईन प्लेटफार्म के साथ ही आॅफलाईन स्टोर्स पर भी प्री-आॅर्डर शुरू कर दिए हैं। आॅफलाईन बाजार में जहां लगभग सभी रिटेल चेन पर नोकिया 8 सिरोको और नोकिया 7 प्लस प्री-आॅर्डर के लिए मौजूद हैं वहीं आॅनलाईन तरीके से नोकिया की आॅफिशियल वेबसाइट पर इन दोनों स्मार्टफोंस को प्री-आॅर्डर किया जा सकता है। इसके साथ ही नोकिया 7 प्लस शॉपिंग साइट अमेज़न तथा नोकिया 8 सिरोको शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी प्री-आॅर्डर के लिए लिस्ट हो गए हैं।

गौरतलब है कि इन दोनों फोन की सेल 30 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। कीमत की बात करें तो नोकिया 7 प्लस की कीमत जहां 25,999 रुपये रखी गई है तथा नोकिया 8 सिरोको को 49,999 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है।
नोकिया 8 सिरोको को फ्लिपकार्ट से प्री-आॅर्डर करने के लिए यहां क्लिक करें
नोकिया 7 प्लस को अमेज़न पर प्री-आॅर्डर करने के लिए यहां क्लिक करें
इन दोनों स्मार्टफोंस को नोकिया की आॅफिशियल वेबसाइट से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
The post प्री-आॅर्डर के लिए उपलब्ध हो गए हैं नोकिया 8 सिरोको और नोकिया 7 प्लस, जानें कहां से करे आॅर्डर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post भारत में लॉन्च हुए नोकिया 8 सिरोको, नोकिया 7 प्लस, न्यू नोकिया 6 और नोकिया 1 स्मार्टफोन, देखें कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
नोकिया ने फरवरी महीने में आयोजित हुई मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 के मंच से अपने नए मोबाईल फोंस की खेप अंर्तराष्ट्रीय बाजार में उतारी थी। नोकिया का मालिकाना हक रखने वाली एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 1, न्यू नोकिया 6, नोकिया 7 प्लस, नोकिया 8 सिरोको और नोकिया 8110 4जी को पेश किया था। वैश्विक बाजार में इन फोंस के प्रदर्शन के बाद से ही भारत में मौजूद नोकिया फैन्स इस फोन का इंतजार कर रहे थे। आज अपने यूजर्स के इंतजार को खत्म करते हुए नोकिया ने भारत में भी अपने नए स्मार्टफोंस लॉन्च कर दिए हैं।
नोकिया की ओर से आधिकारिक तौर पर नोकिया 8 सिरोको, नोकिया 7 प्लस, न्यू नोकिया 6 और नोकिया 1 आज भारतीय बाजार में उतार दिए गए हैं। कंपनी की ओर से न्यू नोकिया 6 को 16,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। नोकिया 7 प्लस की कीमत 25,999 रुपये रखी गई है तथा नोकिया 8 सिरोको को 49,999 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में उतारा गया है।
भारत में लॉन्च हुआ दो डिसप्ले वाला स्मार्टफोन मीजू प्रो 7, स्पेसिफिकेशन्स भी है दमदार
उपलब्धता की बात करें तो नोकिया 6 (2018) आने वाली 6 अप्रैल से सेल के लिए उपलब्ध होगा। नोकिया 7 प्लस आॅनलाईन शॉपिंग साइट अमेज़न और नोकिया 8 सिरोको आॅनलाईन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर 20 अप्रैल से प्री-आॅर्डर के लिए लिस्ट हो जाएंगे और इन दोनों फोन की सेल 30 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। वहीं नोकिया 1 5,499 रुपये की कीमत पर देश में 28 मार्च से ही सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है।
नोकिया 8 सिरोको
नोकिया 8 सिरोको कंपनी का प्रीमियम फोन है इसे डुअल कर्व्ड स्क्रीन के साथ सिंगल पीस स्टेनलेस स्टील पर पेश किया गया है। इस फोन में 5.5-इंच की क्यूएचडी+ पीओएलईडी स्क्रीन दी गई है जो 3डी ग्लास के साथ कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड है। स्टॉक एंडरॉयड के साथ यह फोन 2.3गीगाहट्र्ज आॅक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करता है।

कंपनी की ओर से इस फोन में 6जीबी रैम मैमोरी के साथ 128जीबी की बड़ी इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल और 13-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
यह फोन दोहरा सिम सपोर्ट के साथ आता है। हालांकि दूसरा स्लॉट हाईब्रीड है जहां आप सिम या मैमोरी कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा 4जी वोएलटीई और एनएफसी भी मिलेगा। इसमें यूएसबी टाइप सी है। नोकिया 8 सिरोको में 3,260एमएएच की बैटरी दी गई है और यह वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करने में सक्षम है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
नोकिया 7 प्लस
नोकिया 7 प्लस की बॉडी 6000 सीरीज़ एल्युमिनियम की बनी है और यह देखने में स्लिम भी है। नोकिया 7 प्लस में 6-इंच की फुलएचडी+ (1080 x 2160 पिक्सल रेजल्यूशन) डिसप्ले दिया गया है। फोन की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है जो इसे मजबूती प्रदान करते हैं और खरोंच से बचाते हैं। कंपनी ने इसे 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन का उपयोग किया है ऐसे में आपको स्क्रीन के नीचे बहुत कम ही बेज़ल नजर आएंगे।
इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी दी गई हैं। वहीं इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी है और आप 256जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 2.2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही एड्रीनो 512 जीपीयू दिया गया है जो आपको बेहतर ग्राफिक्स का भरोसा देता है।

नोकिया 7 प्लस एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो पर कार्य करता है। यह फोन एंडरॉयड वन इंटीग्रेशन के साथ उपलब्ध है अर्थात आपको प्योर एंडरॉयड का अहसास कराएगा। इसके साथ ही आगे भी अपडेट मिलेंगे। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो नोकिया 7 प्ल्स में 12-मेगापिक्सल और 13-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। दोनों कैमरे का उपयोग आप एक साथ कर सकते हैं।
डाटा व कनेक्टिविटी के लिए इसमें दोहरा सिम सपोर्ट है और दोनों सिम पर आप 4जी वोएलटीई का लाभ ले सकते हैं। वहीं इसमें आपको एनएफसी के साथ ही पिछले पैनल में आपको डुअल कैमरा और रिंग के अंदर फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिलेगा। नोकिया 7 प्लस में आपको 3,800एमएएच की बैटरी मिलेगा। फोन में फास्ट चर्जिंग सपोर्ट है।
न्यू नोकिया 6
न्यू नोकिया 6 एचएमडी ग्लोबल द्वारा आज लॉन्च किए गए सभी स्मार्टफोंस में सबसे सस्ता है। इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह 6000 सीरीज़ एल्युमिनियम बॉडी पर पेश किया गया है जो इसे आर्कषक के साथ ही मजबूत बनाती है। इस फोन में 1920 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी गई है जो गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है।
न्यू नोकिया 6 को भारत में एंडरॉयड वन आधारित 8.0 ओरियो पर पेश किया गया है, जिसके साथ यह 2.2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 508 जीपीयू मौजूद है। कंपनी की ओर से इस फोन के 3जीबी रैम मैमोरी के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो नोकिया के इस फोन के फ्रंट और बैक दोनों कैमरों में कार्ल ज़ेसिस लेंस का इस्तेमाल किया गया है। फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, वहीं न्यू नोकिया 6 के फ्रंट पैनल पर 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।
न्यू नोकिया 6 में सिक्योरिट के लिए जहां बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर से भी लैस है। 4जी वोएलटीई व यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ ही इसमें बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
नोकिया 1
नोकिया 1 को 4.5-इंच की डब्ल्यूवीजीए आईपीएस फुलएचडी पर पेश किया गया है जो गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्टेड है। इस फोन में 1 जीबी रैम मैमोरी के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो (एंडरॉयड वन) आधारित है तथा 1.1गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6737एम चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
4जी के साथ ही इस फोन में डुअल नैनो सिम का यूज़ किया जा सकता है। माइक्रो यूएसबी, एफएम रेडियो, एमपी3 प्लेयर व 3जीपी/एमपी4 प्लेयर के साथ ही इसमें 2,150एमएएच की बैटरी दी गई है।
The post भारत में लॉन्च हुए नोकिया 8 सिरोको, नोकिया 7 प्लस, न्यू नोकिया 6 और नोकिया 1 स्मार्टफोन, देखें कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post नोकिया आज भारत में लॉन्च कर रही है नोकिया 6 (2018), नोकिया 8110 4जी, नोकिया 7 प्लस और नोकिया 8 सिरोको स्मार्टफोन, जानें कैसे देखें लॉन्च ईवेंट लाईव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
नोकिया का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने कुछ दिनों ही पहले ही मीडिया इन्वाईट भेजते हुए इस बात की पुष्टि कर दी थी कि कंपनी 4 अप्रैल को भारत में ईवेंट का आयोजन करने वाली है। इस इन्वाईट के सामनें आते ही माना जाने लगा था कि नोकिया इसी ईवेंट के माध्यम से अपने नए एंडरॉयड स्मार्टफोन नोकिया 6 (2018), नोकिया 8110 4जी, नोकिया 7 प्लस और नोकिया 8 सिरोको को भारतीय बाजार में उतारेगी। वहीं आज वह दिन आ गया है जब नोकिया के नए स्मार्टफोन देश में दस्तक देने वाले हैं।
नोकिया की ओर से इस ईवेंट का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में किया जा रहा है। अपने फैन्स की उत्सुकता को समझते हुए नोकिया ने इस लॉन्च ईवेंट का लाईव टेलीकास्ट करने की भी तैयारी की है। नोकिया की ओर से एक आॅनलाईन ईवेंट की तैयारी की गई है, जिसके जरिये नोकिया फैन्स अपने घर बैठे नोकिया स्मार्टफोन लॉन्च को लाईव अपने मोबाईल पर देख सकते हैं।

नोकिया की ओर से यह ईवेंट फेसबुक पर लाईव दिखाया जाएगा। फेसबुक पर इस ईवेंट की शुरूआत दोपहर के 12 बजे से होगी। एचएमडी ग्लोबल के ईवेंट में नोकिया 6 (2018), नोकिया 8110 4जी, नोकिया 7 प्लस और नोकिया 8 सिरोको के लॉन्च को लाईव देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें :-
नोकिया मोबाईल इंडिया लॉन्च 2018
The post नोकिया आज भारत में लॉन्च कर रही है नोकिया 6 (2018), नोकिया 8110 4जी, नोकिया 7 प्लस और नोकिया 8 सिरोको स्मार्टफोन, जानें कैसे देखें लॉन्च ईवेंट लाईव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post नोकिया अगले हफ्ते भारत में लॉन्च करेगी अपना सबसे ताकतवर डुअल डिसप्ले वाला स्मार्टफोन नोकिया 8 सिरोको first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सालों तक मोबाईल जगत पर राज कर चुके नोकिया ब्रांड ने एंडरॉयड फोन के जरिये स्मार्टफोन बाजार में वापसी की है। आज ही हमनें खबर छापी थी कि नोकिया आने वाली 4 अप्रैल को भारत में एक ईवेंट का आयोजन करने वाली है और इस ईवेंट में कंपनी एमडब्ल्यूसी 2018 में पेश कर चुकी 4 नए स्मार्टफोन इंडिया में भी प्रदर्शित कर सकती है। कंपनी ने हालांकि 4 अप्रैल को लॉन्च होने वाले किसी भी फोन के नाम की जानकारी नहीं दी है, लेकिन एक लीक के माध्यम से अब खबर सामनें आ रही है कि इस दिन नोकिया का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन नोकिया 8 सिरोको भारत में लॉन्च होगा।
किलर फीचर्स की रिपोर्ट के अनुसार ब्यूरो आॅफ इंडिया स्टैंडर्ड सर्टिफिकेशन वेबसाइट (बीआईएस) पर नोकिया के एक स्मार्टफोन को देखा गया है। इस वेबसाइट पर टीए-1005 मॉडल नंबर वाले नोकिया के स्मार्टफोन को लिस्ट किया गया है। गौरतलब है कि मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 में पेश किए जा चुके नोकिया स्मार्टफोंस में से नोकिया 8 सिरोको को इसी मॉडल नंबर के साथ प्रस्तुत किया गया था।

इस डाक्यूमेंट के सामनें आने के बाद यह चर्चा और भी प्रबल हो गई है कि 4 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाले एचएमडी ग्लोबल के ईवेंट में नोकिया 8 सिरोको को आॅफिशियल किया जा सकता है। कंपनी ने हालांकि इस दिन भारत में लॉन्च होने वाले किसी भी फोन के नाम से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन उम्मीद की जा रहा है कि नोकिया 8 सिरोको के साथ ही नोकिया 6 (2018), नोकिया 7 प्लस और नोकिया 8110 4जी को भी भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
4 अप्रैल को नोकिया भारत में लॉन्च कर रही है अपने नए स्मार्टफोंस, मीडिया इन्वाईट भेजा
गौरतलब है कि नोकिया अपनी आॅफिशियल इंडियन वेबसाइट पर नोकिया 8 सिरोको, नोकिया 7 प्लस, नोकिया 6 (2018) को पहले ही लिस्ट कर चुकी है। लेकिन भारत में इन फोन्स की कीमतें क्या होगी तथा ये फोन किस तारीख से सेल के लिए उपलब्ध होंगे, इसके लिए 4 अप्रैल को होने वाले नोकिया ईवेंट का इंतजार करना होगा।
The post नोकिया अगले हफ्ते भारत में लॉन्च करेगी अपना सबसे ताकतवर डुअल डिसप्ले वाला स्मार्टफोन नोकिया 8 सिरोको first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 4 अप्रैल को नोकिया भारत में लॉन्च कर रही है अपने नए स्मार्टफोंस, मीडिया इन्वाईट भेजा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले माह आयोजित हुए मोबाईल वर्ल्ड कॉग्रेस में नोकिया ब्रांड के 5 नए फोन पेश किए गए थे। इस फोंस के सामनें आने के बाद से ही नोकिया फैन्स भारत में भी फोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब नोकिया जल्द ही इस इंतजार को खत्म करने वाली है। नोकिया ने घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 4 अप्रैल को भारत में एक ईवेंट का आयोजन करने वाली है और इसी दिन नोकिया इंडिया में अपने नए स्मार्टफोन आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी।
नोकिया की ओर से मीडिया इन्वाईट भेजे जा चुके हैं। हमें प्राप्त हुए इन्वाईट में नोकिया ने बताया है कि नोकिया ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल आगामी 4 अप्रैल का राजधानी दिल्ली में एक ईवेंट का अयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट के मंच ने कंपनी भारत में नई घोषणाएं करेगी। उम्मीद की जा रही है कि नोकिया ब्रांड के सभी नए फोन कंपनी इस दिन भारत में प्रदर्शित करेगी।

मीडिया इन्वाईट में नोकिया ने ‘एन-पावर्ड सिटी’ लिखा है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कपंनी एक से ज्यादा फोन इस ईवेंट में प्रदर्शित करेगी। माना जा रहा है कि सभी चार नए फोन के प्रदर्शन के साथ ही कंपनी नोकिया 6 (2018) और नोकिया 8110 4जी को देश में आॅफिशियली लॉन्च कर देगी तथा अप्रैल के दूसरे ही हफ्तें में यह फोन सेल के लिए बाजार में उपलब्ध हो जाएगे।

आपको बता दें कि पिछले दिनों ही नोकिया का सस्ता स्मार्टफोन नोकिया 1 देश में लॉन्च किया जा चुका है और नोकिया 6 (2018) व नोकिया 8110 4जी के लॉन्च के बाद आने वाले कुछ ही महीनों में कंपनी नोकिया 7 प्लस और नोकिया 8 सिरोको को भी भारतीय बाजार में लॉन्च कर देगी।
नोकिया 1 हुआ भारत में लॉन्च, 28 मार्च से सेल शुरू
गौरतलब है कि नोकिया अपनी आॅफिशियल इंडियन वेबसाइट पर नोकिया 8 सिरोको, नोकिया 7 प्लस, नोकिया 6 (2018) और नोकिया 1 को पहले ही लिस्ट कर चुकी है। लेकिन भारत में इन फोन्स की कीमतें क्या होगी तथा ये फोन किस तारीख से सेल के लिए उपलब्ध होंगे, इसके लिए 4 अप्रैल को होने वाले नोकिया ईवेंट का इंतजार करना होगा।
The post 4 अप्रैल को नोकिया भारत में लॉन्च कर रही है अपने नए स्मार्टफोंस, मीडिया इन्वाईट भेजा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post नोकिया 7 प्लस, नोकिया 6 (2018), नोकिया 8 सिरोको और नोकिया 1 हैं भारत में लॉन्च के लिए तैयार, इंडियन वेबसाइट पर हुए लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
फरवरी में मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 में मंच से एचएमडी ग्लोबल कंपनी ने नोकिया ब्रांड के तहत एक साथ 5 मोबाईल फोन पेश किए थे। इनमें 4 स्मार्टफोन और एक 4जी फीचर फोन शामिल था जो विभिन्न प्राइस सेग्मेंट में उतारे गए थे। अंर्तराष्ट्रीय मंच पर ये फोन सामनें आते ही भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स और नोकिया लवर्स को भी इंतजार था कि कब ये फोन भारतीय बाजार में दस्तक देंगे। वहीं अब इस इंतजार को कुछ कम करते हुए नोकिया ने अपनी आॅफिशियल इंडियन वेबसाइट पर नोकिया 8 सिरोको, नोकिया 7 प्लस, नोकिया 6 (2018) और नोकिया 1 को लिस्ट कर दिया है।
नोकिया ने अपनी इंडियन वेबसाइट पर ये चारों नए स्मार्टफोन लिस्ट किए हैं। इस लिस्टिंग के बाद यह तय हो गया है कि एचएमडी ग्लोबल नोकिया 8 सिरोको, नोकिया 7 प्लस, नोकिया 6 (2018) और नोकिया 1 को भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी की ओर से हालांकि फोन के लॉन्च की कोई तारीख या देश में ये फोन किस किस कीमत पर उपलब्ध होंगे इसकी जानकारी नहीं दी है, लेकिन वेबसाइट पर इन चारों फोन के फुल फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स देखें जा सकते हैं।

हमें मिली जानकारी के अनुसार एचएमडी ग्लोबल इन चारों में से नोकिया 6 (2018) स्मार्टफोन को सबसे पहले बाजार में उतार सकती है। उम्मीद है कि मार्च के अंत या अप्रैल की शुरूआत में यह फोन सेल के लिए उपलब्ध हो जाए। इस फोन के बाद नोकिया की ओर से नोकिया 7 प्लस भारतीय बाजार में उतारा जाएगा और यह फोन भी चौथे महीने में यूजर्स को उपलब्ध हो सकता है।
4जीबी रैम के साथ सैमसंग गैलेक्सी ए6 और ए6+ आये सामनें, जल्द होंगे लॉन्च
नोकिया 8 सिरोको जहां कंपनी का हाईएंड फ्लैगशिप डिवाईस है वहीं नोकिया 1 को कंपनी ने सस्ते बजट में पेश किया है। नोकिया के ये चारों स्मार्टफोन भारत में किसी कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे, इस बारें में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। फोन के लॉन्च की तारीख और मूल्य के लिए कंपनी की आॅफिशियल घोषणा का इंतजार है।

The post नोकिया 7 प्लस, नोकिया 6 (2018), नोकिया 8 सिरोको और नोकिया 1 हैं भारत में लॉन्च के लिए तैयार, इंडियन वेबसाइट पर हुए लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post भारत में लॉन्च होने वाला है नोकिया 7 प्लस, जानें क्या होगी इस फोन की कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
नोकिया का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने इस साल मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस के मंच से 5 नए फोन टेक जगत के समक्ष पेश किए थे। इन फोंस में कंपनी का एंडरॉयड स्मार्टफोन नोकिया 7 प्लस भी शामिल था जो चीनी बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है। वहीं अब जानकारी मिली है कि नोकिया ब्रांड का यह शानदार फोन जल्द ही भारत में भी आने वाला है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एचएमडी ग्लोबल नोकिया 7 प्लस को भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है। फोन की लॉन्च डेट को लेकर हालांकि कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है लेकिन माना जा रहा है कि यह फोन साल 2018 की दूसरी तिमाही में भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि भारत में नोकिया 7 प्लस की कीमत तकरीबन 23,000 रुपये होगी तथा अप्रैल, मई या जून माह के बीच यह फोन लॉन्च होकर सेल के लिए भी उपलब्ध हो जाएगा।

नोकिया 7 प्लस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 6000 सीरीज़ एल्युमिनियम बॉडी पर बना है तथा गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर पेश किया गया है। 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ यह फोन 2.2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करता है।
शाओमी के तीनों स्मार्ट टीवी भारत में सेल के लिए हुए उपलब्ध, जानें क्या है इनमें खास
यह फोन एंडरॉयड 8.0 ओरियो (एंडरॉयड वन) आधारित है तथा ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 512 जीपीयू दिया गया है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो इसमें 12-मेगापिक्सल और 13-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फिंगरप्रिंट जहां फोन के बैक पैनल पर मौजूद है वहीं 4जी एलटीई व यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,800एमएएच की बैटरी दी गई है।
The post भारत में लॉन्च होने वाला है नोकिया 7 प्लस, जानें क्या होगी इस फोन की कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>