Nokia 8.3 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 13 Mar 2021 09:21:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 आ रहा है Nokia 8.3 5G का एडवांस वर्ज़न, इस नाम के साथ होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-g10-could-be-the-upgraded-version-of-nokia-8-3-5g-phone-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-g10-could-be-the-upgraded-version-of-nokia-8-3-5g-phone-launch-soon/#respond Mon, 15 Mar 2021 01:36:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=55208 इस फोन में क्वॉलकॉम 775जी स्नैपड्रैगन चिपसेट दिया जाएगा।

The post आ रहा है Nokia 8.3 5G का एडवांस वर्ज़न, इस नाम के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia ने पिछले साल फ्लैगशिप सेग्मेंट में अपना नाम दर्ज कराते हुए Nokia 8.3 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह मोबाइल फोन 64एमपी क्वॉड कैमरा और स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर लॉन्च हुआ था जो शानदार डिजाईन से लैस है। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इस मोबाइल फोन का अपग्रेडेड वर्ज़न भी लाने की तैयारी कर रही है। ताजा रिपोर्ट के बताया गया है कि कंपनी नोकिया 8.3 5जी के सक्सेसर को अलग नाम के साथ बाजार में लेकर आएगी और यह Nokia G10 नाम के साथ लॉन्च हो सकता है।

Nokia 8.3 5G के अपग्रेडेड वर्ज़न की खबर नोकियापावरयूजर वेबसाइट ने दी है। वेबसाइट रिपोर्ट के अनुसार एचएमडी ग्लोबल अपने इस नए स्मार्टफोन को Nokia G10 नाम के साथ बाजार में उतार सकती है। इस फोन में क्वॉलकॉम 700 सीरीज़ का नया चिपसेट दिया जाएगा जिसका नाम स्नैपड्रैगन 775 या फिर स्नैपड्रैगन 775जी चिपसेट हो सकता है। यह चिपसेट नोकिया 8.3 5जी में मौजूद स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट का उन्नत वर्ज़न होगा। इस आगामी फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स का इंतजार किया जा रहा है।

Nokia 8.3 5G

नोकिया 8.5 5जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.81 इंच की बड़ी फुलएचडी+ पंच होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। नोकिया ने इस स्क्रीन को प्योर डिसप्ले का नाम दिया है। कंपनी की ओर से नोकिया 8.3 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड वन आधारित है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट दिया गया है जो NSA/SA डुअल मोड 5जी सपोर्ट करता है।

nokia g10 could be the upgraded version of Nokia 8 3 5G phone launch soon

नोकिया 8.3 5जी को ग्लोबल मार्केट में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन को एक वेरिएंट जहां 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इन दोनों ही वेरिएंट्स में फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 400जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यहां आपको बता दें कि एंडरॉयड वन होने के चलते Nokia 8.3 को अगले दो साल तक एंडरॉयड की सभी लेटेस्ट अपडेट प्राप्त होती रहेगी। यह भी पढ़ें : Nokia के 10 मोबाइल फोन, जिन्हें आज भी पसंद करते हैं मोबाइल यूजर्स

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia 8.3 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.89 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। नोकिया 8.3 में ZEISS लेंस तकनीक का यूज़ किया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

nokia g10 could be the upgraded version of Nokia 8 3 5G phone launch soon

Nokia 8.3 5G डुअल सिम फोन है जो डुअल मोड 5जी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट इम्बेडेड बटन दिया गया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जो ओटीजी तकनीक से लैस है। ग्लोबल मंच पर Nokia 8.3 5G को Polar Night कलर में लॉन्च किया गया है।

The post आ रहा है Nokia 8.3 5G का एडवांस वर्ज़न, इस नाम के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-g10-could-be-the-upgraded-version-of-nokia-8-3-5g-phone-launch-soon/feed/ 0
Nokia भी ला रही है अपना पहला 5G फोन, Nokia 8.3 जल्द होगा इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-8-3-5g-coming-soon-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-8-3-5g-coming-soon-in-india/#respond Thu, 24 Sep 2020 14:20:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=49206 यह फोन Nokia 8.3 5G नाम के साथ लॉन्च होगा।

The post Nokia भी ला रही है अपना पहला 5G फोन, Nokia 8.3 जल्द होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia द्वारा टेक मार्केट में लॉन्च किए गए दो नए स्मार्टफोन Nokia 3.4 और Nokia 2.4 कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट हो चुके हैं। दोनों ही फोन लो बजट में उतारे गए हैं जिन्हें लेकर कहा जा रहा है कि ये मोबाइल अगले महीने यानि अक्टूबर में इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। नोकिया 3.4 और नोकिया 2.4 के साथ ही एक और बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार नोकिया भारत में अपना 5जी फोन लाने की भी तैयारी कर रही है और यह फोन Nokia 8.3 5G नाम के साथ लॉन्च होगा।

Nokia 8.3 5G से जुड़ी यह बड़ी खबर द मोबाइल इंडियन ने प्रकाशित की है। रिपोर्ट के अनुसार Nokia 3.4 और Nokia 2.4 स्मार्टफोन अक्टूबर में भारत में लॉन्च किए जाएंगे। और इस दोनों फोंस के मार्केट में आने के बाद कंपनी अपना हाईएंड डिवाईस Nokia 8.3 5G भी इंडियन मार्केट में लॉन्च कर देगी। गौरतलब है कि यह भारत में लॉन्च होने वाला नोकिया का पहला 5जी फोन होगा। बहरहाल नोकिया 3.4, नोकिया 2.4 और नोकिया 8.3 5जी की लॉन्च डेट के बारे में अभी कुछ भी कंफर्म नहीं कहा जा सकता है।

Nokia 8.3 5G

नोकिया 8.5 5जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.81 इंच की बड़ी फुलएचडी+ पंच होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। नोकिया ने इस स्क्रीन को प्योर डिसप्ले का नाम दिया है। कंपनी की ओर से नोकिया 8.3 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड वन आधारित है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट दिया गया है जो NSA/SA डुअल मोड 5जी सपोर्ट करता है।

nokia 8 3 5g coming soon in india

नोकिया 8.3 5जी को ग्लोबल मार्केट में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन को एक वेरिएंट जहां 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इन दोनों ही वेरिएंट्स में फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 400जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यहां आपको बता दें कि एंडरॉयड वन होने के चलते Nokia 8.3 को अगले दो साल तक एंडरॉयड की सभी लेटेस्ट अपडेट प्राप्त होती रहेगी।

यह भी पढ़ें : 64 मेगापिक्सल रियर कैमरा वाले 6 लेटेस्ट स्मार्टफोन, जो इंडियन मार्केट में है सेल के लिए उपलब्ध

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia 8.3 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.89 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। नोकिया 8.3 में ZEISS लेंस तकनीक का यूज़ किया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

nokia 8 3 5g coming soon in india

Nokia 8.3 5G डुअल सिम फोन है जो डुअल मोड 5जी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट इम्बेडेड बटन दिया गया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है ​जो ओटीजी तकनीक से लैस है। ग्लोबल मंच पर Nokia 8.3 5G को Polar Night कलर में लॉन्च किया गया है।

कीमत

Nokia 8.3 5G की कीमत की बात करें तो ग्लोबल मार्केट में फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 599 यूरो में लॉन्च किया गया है जो कीमत भारतीय करंसी अनुसार 48,000 रुपये के करीब है। इसी तरह फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 649 यूरो में लॉन्च किया गया है और यह मूल्य भारतीय करंसी अनुसार 52,000 रुपये के करीब है।

The post Nokia भी ला रही है अपना पहला 5G फोन, Nokia 8.3 जल्द होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-8-3-5g-coming-soon-in-india/feed/ 0
5G फोन Nokia 8.3 के साथ आए Nokia 5.3, Nokia 1.3 और Nokia 5310, जानें इनके दमदार फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-3-with-four-camera-nokia-1-3-nokia-5310-feature-phone-launched-price-specifications-india-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-3-with-four-camera-nokia-1-3-nokia-5310-feature-phone-launched-price-specifications-india-launch-soon/#comments Fri, 20 Mar 2020 04:16:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41934 तीनों फोन को कंपनी ने नोकिया 8.3 5G फोन के साथ पेश किया है।

The post 5G फोन Nokia 8.3 के साथ आए Nokia 5.3, Nokia 1.3 और Nokia 5310, जानें इनके दमदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने गुरुवार को एक इवेंट का आयोजन कर अपने तीन नए स्मार्टफोन्स को पेश किया है। नोकिया ने इस इवेंट में पहले 5G स्मार्टफोन Nokia 8.3 के साथ तीन और फोन लॉन्च किए हैं। यह स्मार्टफोन Nokia 5.3, Nokia 1.3 और XpressMusic Nokia 5310 हैं। Nokia 1.3 एक बजट स्मार्टफोन है, जो कि Android Go के साथ पेश किया गया है।

इंडिया में जल्द होगे लॉन्च

ग्लोबल लॉन्च के साथ ही Nokia 5.3 और Nokia 5310 को नोकिया की इंडिया वेबसाइट पर स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट हो गए हैं। हालांकि, इस लिस्टिंग में सेल डेट और कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इन दोनों फोन की कीमत और सेल को लेकर खुलासा कर देगी।

कीमत और सेल डिटेल

अगर कीमत की बात करें तो Nokia 5.3 स्मार्टफोन को कंपनी ने 3 स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के केवल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत की घोषणा की गई है। Nokia 5.3 के इस मॉडल की कीमत 189 यूरो (करीब 15,000 रुपये) है। वहीं, Nokia 1.3 की कीमत 95 यूरो (लगभग 7,600 रुपए) है। नोकिया के यह दोनों ही स्मार्टफोन अप्रैल में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। नोकिया 5.3 स्मार्टफोन साइऐन, सैंड और चारकोल कलर ऑप्शन में आया है। वहीं, Nokia 1.3 भी साइऐन, सैंड और चारकोल कलर ऑप्शन में सेल किया जाएगा। आखिर में अगर बात करें XpressMusic Nokia 5310 की तो इसे कंपनी ने यूरो 39 (लगभग 3,129 रुपए) में पेश किया है।

Nokia 5.3 का डिजाइन

अगर बात करें डिजाइन की तो कंपनी ने इस फोन में फ्रंट पर नॉच डिसप्ले दिया है। इस नॉच में फ्रंट कैमरा को पेश किया गया है। इसके अलावा फोन से बॉटम और टॉप को छोड़कर दोनों साइड काफी कम बेजल्स हैं। वहीं, बॉटम और बॉटम में थोड़े मोटो बेज्लस हैं। फोन के लेफ्ट साइड में कंपनी ने डेडिटिकेटिड गूगल असिस्टेंट का बटन दिया है। वहीं, राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर बटन दिया गया है। इसके अलावा बॉटम में टाइप-सी पोर्ट और टॉप पर स्पीकर ग्रिल के साथ 3.5एमएम हैडफोन जैक है। बैक पैनल की बात करें तो कंपनी ने रियर में सार्कुल कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें क्वाड कैमरा को पोजिशन दी गई है। क्वाड कैमरा के बीचों-बीच एलईडी फ्लैश लाइट मौजूद हैं। फोन के कैमरा सेटअप के बिल्कुल नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर और उसके नीचे कंपनी का नाम छपा हुआ है।

Nokia 5.3 की स्पेसिफिकेशन्स

नोकिया इंडिया की लिस्टिंग के अनुसार अगर बात करें Nokia 5.3 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो 6.55 में इंच का फुल HD+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। फोन के टॉप में 2.5D ग्लास और वॉटरड्रॉप नॉच मौजूद है। इसके अलावा फोन में यह स्मार्टफोन 3GB रैम, 4GB रैम और 6GB रैम ऑप्शन के साथ 64GB स्टोरेज के साथ आता है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन के स्टोरेज को 512GB तक बढ़ा सकते हैं। साथ ही फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर की पावर पर काम करेगा।

फोटोग्राफी के लिए Nokia 5.3 स्मार्टफोन के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है और यह Android 10 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है।
nokia-5-3-and-nokia-5310-india
Nokia 1.3 की स्पेसिफिकेशन्स

इसमें 5.71 इंच का HD+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका रिजोलूशन 720×1520 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में 1GB की रैम और 16GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन के स्टोरेज को 400GB तक बढ़ा सकते हैं। नोकिया का यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 215 प्रोसेसर आता है।

Nokia 1.3 स्मार्टफोन Android 10 (Go एडिशन) पर चलता है। इस फोन के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं, फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड-फोकस सेल्फी कैमरा मौजूद है। नोकिया के इस स्मार्टफोन में गूगल असिस्टेंट बटन है। वहीं, फोन में पावर बैकअप के लिए 3,000 mAh की बैटरी दी गई है।

Nokia 5310 की स्पेसिफिकेशन्स

HMD Global ने आईकॉनिक XpressMusic Nokia 5310 फीचर फोन को एक बार फिर पेश किया है। नोकिया 5310 साल 2007 में लॉन्च किया गया था। म्यूजिक प्लेयर चलाने के लिए फोन के साइड में बटन रेड कलर के दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में 2.4 इंच की QVGA डिसप्ले दी गई है और इसमें अल्फान्यूमैरिक कीपैड भी मौजूद हैं। नए Nokia 5310 में 8MB रैम और 16MB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। हालांकि, फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है, जिसकी मदद से आप फोन के स्टोरेज को 32GB तक बढ़ा सकते हैं। फोन में मीडियाटेक MT6260A सीपीयू दिया गया है।
nokia-5310
फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे फ्लैश के साथ VGA कैमरा दिया गया है। इसके अलावा नोकिया के इस फोन में 3.5mm का ऑडियो जैक और ब्लूटूथ 3.9 दिया गया है। पावर बैकअप के लिए नोकिया 5310 में 1,200 mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में Series 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

The post 5G फोन Nokia 8.3 के साथ आए Nokia 5.3, Nokia 1.3 और Nokia 5310, जानें इनके दमदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-5-3-with-four-camera-nokia-1-3-nokia-5310-feature-phone-launched-price-specifications-india-launch-soon/feed/ 1
Nokia 8.3 5G लॉन्च, फोन में है 8जीबी रैम, 64एमपी क्वॉड कैमरा और 4500एमएएच बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-8-3-5g-officially-launched-64mp-quad-20mp-selfie-camera-punch-hole-8gb-ram-snapdragon-756g-specs-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-8-3-5g-officially-launched-64mp-quad-20mp-selfie-camera-punch-hole-8gb-ram-snapdragon-756g-specs-price-sale/#respond Fri, 20 Mar 2020 04:06:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41930 एक साथ तीन स्मार्टफोन और एक फीचर फोन लॉन्च किया गया है

The post Nokia 8.3 5G लॉन्च, फोन में है 8जीबी रैम, 64एमपी क्वॉड कैमरा और 4500एमएएच बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia ने आज लंबे इंतजार के बाद टेक बाजार में अपने नए प्रोडक्ट्स को पेश किया है। कंपनी की ओर से एक साथ तीन नए स्मार्टफोन और एक फीचर फोन ग्लोबल मंच पर लॉन्च किया गया है जिनमें Nokia 8.3 5G, Nokia 5.3, Nokia 1.3 और Nokia 5310 शामिल है। ये तीनों ही डिवाईस अलग अलग प्राइज सेग्मेंट में लॉन्च हुए हैं जिनमें से नोकिया 5.3 स्मार्टफोन और नोकिया 5310 फीचर फोन कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर भी लिस्ट हो गया है। कंपनी द्वारा उतारी गई मोबाइल्स की लेटेस्ट खेप में Nokia 8.3 5G सबसे पावरफुल फोन है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है नोकिया 8.3 के साथ ब्रांड ने 5जी के क्षेत्र में नया दांव खेला है। आईये नज़र डालते हैं Nokia 8.3 5G की ताकत पर।

डिजाईन

Nokia 8.3 5G को कपंनी की ओर से पंच-होल डिजाईन पर पेश किया गया है। फोन की डिसप्ले बेजल लेस है तथा नीचे की ओर हल्का का चिन पार्ट मौजूद है। इस हिस्से पर Nokia की ब्रांडिंग लगी हुई है। डिसप्ले के उपरी बाईं ओर छोटा सा होल दिया गया है और इसी में फोन का सेल्फी कैमरा फिट है। इसी तरह Nokia 8.3 के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है जो राउंड शेप में है। यह ​सर्किल पैनल के बीच में लगा है जो थोड़ा उभरा हुआ है। सर्किल के दाईं ओर डुअल फ्लैश लगी हुई है। इसी तरह नोकिया 8.3 5जी के साईड पैनल पर वाल्यूम रॉकर के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है। फोन के लोवर पैनल पर यूएसबी टाईपी सी पोर्ट मौजूद है

Nokia-8-3-5g officially launched 64mp quad 20mp selfie camera punch hole 8gb ram snapdragon 756g specs price sale

स्पेसिफिकेशन्स

Nokia 8.3 5G को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.81 इंच की बड़ी फुलएचडी+ पंच होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। नोकिया ने इस स्क्रीन को प्योर डिसप्ले का नाम दिया है। कंपनी की ओर से नोकिया 8.3 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड वन आधारित है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट दिया गया है जो NSA/SA डुअल मोड 5जी सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें : 31 मार्च को भारत में लॉन्च होगा 108एमपी कैमरे वाला Xiaomi का पावरफुल फोन Mi 10 5G

नोकिया 8.3 5जी को ग्लोबल मार्केट में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन को एक वेरिएंट जहां 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इन दोनों ही वेरिएंट्स में फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 400जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यहां आपको बता दें कि एंडरॉयड वन होने के चलते Nokia 8.3 को अगले दो साल तक एंडरॉयड की सभी लेटेस्ट अपडेट प्राप्त होती रहेगी।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia 8.3 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.89 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। नोकिया 8.3 में ZEISS लेंस तकनीक का यूज़ किया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें : OPPO ला रही है सस्ता स्मार्टफोन OPPO A12e, फोन में होगी 4250एमएएच बैटरी और डुअल रियर कैमरा

Nokia 8.3 5G डुअल सिम फोन है जो डुअल मोड 5जी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट इम्बेडेड बटन दिया गया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है ​जो ओटीजी तकनीक से लैस है। ग्लोबल मंच पर Nokia 8.3 5G को Polar Night कलर में लॉन्च किया गया है।

कीमत

Nokia 8.3 5G की कीमत की बात करें तो कंपनी की ओर से फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 599 यूरो में लॉन्च किया गया है जो कीमत भारतीय करंसी अनुसार 48,000 रुपये के करीब है। इसी तरह फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 649 यूरो में लॉन्च किया गया है और यह मूल्य भारतीय करंसी अनुसार 52,000 रुपये के करीब है।

The post Nokia 8.3 5G लॉन्च, फोन में है 8जीबी रैम, 64एमपी क्वॉड कैमरा और 4500एमएएच बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-8-3-5g-officially-launched-64mp-quad-20mp-selfie-camera-punch-hole-8gb-ram-snapdragon-756g-specs-price-sale/feed/ 0