Nokia 8 Sirocco | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 30 Aug 2019 07:35:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 नोकिया के स्मार्टफोन पर मिल रहा 6,000 रुपए तक का डिस्काउंट, ऐसे उठाएं फायदा https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-8-1-nokia-7-1-nokia-8-sirocco-get-a-price-drop-for-limited-time-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-8-1-nokia-7-1-nokia-8-sirocco-get-a-price-drop-for-limited-time-in-india/#respond Wed, 22 May 2019 04:11:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=31091 कुछ समय के लिए इन फोन्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

The post नोकिया के स्मार्टफोन पर मिल रहा 6,000 रुपए तक का डिस्काउंट, ऐसे उठाएं फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया की मालिकाना हक वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने मंगलवार को ही भारतीय मार्केट में अपने Nokia 3.2 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी एक खास ‘नोकिया फोन्स फैन फेस्टिवल’ लेकर आया है, जिसमें कंपनी अपने कुछ फोन पर भारी डिस्काउंट दे रही है। अगर आप भी नोकिया के एंडरॉयड स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो यह एक सही मौका कहा जा सकता है।

इस फेस्टिवल सेल के दौरान कंपनी Nokia 8.1, Nokia 8 Sirocco, Nokia 7.1 और Nokia 6.1 Plus जैसे स्मार्टफोन्स पर 6000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। लेकिन, यह डिस्काउंट ऑफर केवल 24 मई तक की मिल सकेगा। वहीं, कंपनी ने Nokia 5.1 Plus और Nokia 6.1 Plus की कीमत में कटौती भी की है।

ऐसे मिलेगा डिस्काउंट
इस ऑफर के अंतर्गत ग्राहक 4 जीबी रैम वाले Nokia 8.1 पर 6000 रुपए का डिस्काउंट पा सकते हैं, इसके लिए उन्हें कंपनी की वेबसाइट पर फोन खरीदते समय ‘FAN6000’ प्रोमोकोड इस्तेमाल करना होगा। वहीं दूसरी ओर इसके 6 जीबी रैम वेरिएंट पर 4000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है और इसके लिए ग्राहकों को ‘FAN4000’ प्रोमोकोड का इस्तेमाल करना होगा। इस डिस्काउंट के बाद नोकिया 8.1 के 4 जीबी वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपए और 6 जीबी वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए हो जाएगी। इसे भी पढ़ें: Nokia 3.2 इन खास फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, कीमत 9,000 रुपए से भी कम

इसके अलावा एचएमडी ग्लोबल Nokia 8 Sirocco, Nokia 7.1 और Nokia 6.1 Plus पर भी 1000 रुपए का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस डिस्काउंट फायदा उठाने के लिए ग्राहकों नोकिया ई-स्टोर पर ‘FANFESTIVEL’ प्रोमोकोड इस्तेमाल करना होगा। इसे भी पढ़ें: Nokia 6.1 Plus और Nokia 5.1 कीमत में हुई भारी कटौती, जल्दी करें कहीं हाथ से न निकल जाए ये ऑफर

बता दें कि कंपनी ने हाल ही में भारत में Nokia 4.2 और Nokia 3.2 स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। Nokia 4.2 में 5.7 इंच का एचडी डिस्प्ले पैनल दिया गया है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ आता है। वहीं, Nokia 3.2 में यूनीबॉडी डिजाइन के साथ 6.26 इंच का डिसप्ले 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ दिया गया है।

The post नोकिया के स्मार्टफोन पर मिल रहा 6,000 रुपए तक का डिस्काउंट, ऐसे उठाएं फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-8-1-nokia-7-1-nokia-8-sirocco-get-a-price-drop-for-limited-time-in-india/feed/ 0
नोकिया के 7 स्मार्टफोंस को मिलेगा एंडरॉयड 9 पाई का अपडेट, क्या आपका फोन भी है शामिल https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-smartphones-android-oreo-and-android-9-pie-upgrade-in-april/ Thu, 10 Jan 2019 03:32:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=25869 इन स्मार्टफोन्स को एंडरॉयड ओरियो और लेटेस्ट एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पाई का अपडेट इस साल अप्रैल तक मिल जाएगा।

The post नोकिया के 7 स्मार्टफोंस को मिलेगा एंडरॉयड 9 पाई का अपडेट, क्या आपका फोन भी है शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने पहले नोकिया एंडरॉयड स्मार्टफोन को 8 जनवरी 2017 को पेश किया था। नोकिया एंडरॉयड स्मार्टफोन्स के लॉन्च के सयम ही कंपनी ने यह बात साफ कर दी थी कि वह अपने ग्राहकों को समय-समय पर एंडरॉयड और सिक्योरिटी पैच का अपडेट देगी। वहीं, अब कंपनी ने नए साल पर नोकिया के 10 स्मार्टफोन्स की लिस्ट जारी कि है, जिन्हें एंडरॉयड ओरियो और लेटेस्ट एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पाई का अपडेट इस साल अप्रैल तक मिल जाएगा।

एचएमडी ग्लोबल ने ऑफिशियल तौर पर उन सभी स्मार्टफोन्स की लिस्ट बनाई है जिन्हें कंपनी द्वारा एंडरॉयड ओरिया और एंडरॉयड 9 पाई पर अपडेट किया जाएगा। नोकिया के ये स्मार्टफोन इस साल अप्रैल नए ओएस पर अपडेट हो जाएंगे। नोकिया स्मार्टफोन की यह लिस्ट इस प्रकार है।

ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध हुआ नोकिया 6.1 प्लस, इसमें है नॉच स्क्रीन और डुअल कैमरा

इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा एंडरॉयड 9 पाई और एंडरॉयड ओरियो का अपडेट

एचएमडी ग्लोबल द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार नोकिया 8, नोकिया 8 सिराको, नोकिया 7 प्लस, नोकिया 7.1, नोकिया 6.1, नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 5.1 प्लस स्मार्टफोन को एंडरयॉयड पाई का अपडेट मिलेगा। वहीं, नोकिया 6, और नोकिया 5 स्मार्टफोन के लिए एंडरॉयड 8.1 ओरियो व नोकिया 3 के लिए एंडरॉयड 8.0 ओरियो का अपडेट जारी किया जाएगा।

जियोफोन 2 को टक्कर देने के लिए आया नोकिया 106, 21 दिन चलेगी इसकी बैटरी

एंड्रॉयड 9.0 अपडेट के बाद स्मार्टफोन्स में एक ऐप ऐक्शन फीचर जुड़ जाएगा, जिससे यूजर यूज्ड ऐप्स को ज्यादा तेजी से नेविगेट कर सकेंगे। इसके अलावा अडैप्टिव ब्राइटनेस फीचर भी स्मार्टफोन्स में एड हो जाएगा। इस फीचर से डिवाइस की ब्राइटनेस अपने-आप सेट हो जाएगी। बैटरी ऑप्टिमाइजेशन का फीचर भी इस अपडेट के जरिए नोकिया 8, नोकिया 8 सिराको, नोकिया 7 प्लस, नोकिया 7.1, नोकिया 6.1, नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 5.1 प्लस स्मार्टफोन्स में जुड़ जाएगा। इस फीचर के जरिए बैटरी लाइफ पहले से और बेहतर होगी।

इसके अलावा नोकिया द्वारा इस साल पेश किए जाने वाले स्मार्टफोन्स की लीक व जानकारियां सामने आ रही हैं। नोकिया के आने वाले स्मार्टफोन नोकिया 9 प्योरव्यू की खबरों के बाद कुछ दिनो पहले चीनी की माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर नोकिया के एक स्मार्टफोन की फोटो को शेयर की गई थी है, जिसमें ट्रिपल कैमरा वाले बेजल लेस फोन को दिखाया गया है। कमाल की बात यह है कि इस फोन में कोई भी नॉच व सेल्फी कैमरा दिखाई नहीं दिया गया था।

The post नोकिया के 7 स्मार्टफोंस को मिलेगा एंडरॉयड 9 पाई का अपडेट, क्या आपका फोन भी है शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नोकिया ने ​अपने इन स्मार्टफोंस के दाम किए कम, 2,000 रुपये से लेकर 13,000 रुपये तक कीमतें हुई कम https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-3-1-and-5-1-and-6-1-nokia-8-sirocco-price-cut-in-india-in-hindi/ Mon, 22 Oct 2018 05:19:31 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23726 नोकिया ने लोगों को चौंकाते हुए अपने स्मार्टफोंस की कीमतों में 13,000 रुपये तक की भारी कमी कर ​दी है।

The post नोकिया ने ​अपने इन स्मार्टफोंस के दाम किए कम, 2,000 रुपये से लेकर 13,000 रुपये तक कीमतें हुई कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया एंडरॉयड मार्केट में भले ही देरी से आया हो लेकिन इस ब्रांड के प्रति मोबाइल यूजर्स के भरोसे ने नोकिया स्मार्टफोन को थोड़े ही समय में हिट बना दिया है। नोकिया ने भी अपने यूजर्स को ध्यान रखते हुए बेहतरीन बजट में शानदार फीचर्स और दमदार स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। वहीं अब दिपावली के मौके पर नोकिया फैन्स को तोहफा देते हुए कंपनी ने अपने स्मार्टफोंस की कीमतों में भारी गिरावट की है। नोकिया ने लोगों को चौंकाते हुए अपने स्मार्टफोंस की कीमतों में 13,000 रुपये तक की भारी कमी कर ​दी है।

नोकिया ने दिवाली के मौके पर अपने बजट स्मार्टफोंस से लेकर फ्लैगशिप स्मार्टफोंस की कीमतें कम की है। इस प्राइस कट में सस्ते से लेकर मंहगे नोकिया फोन शामिल हैं। सबसे पहले नोकिया के हाईएंड डिवाईस नोकिया 8 सिरोको की बात करें तो यह फोन 49,999 रुपये की कीमत पर भारत में लॉन्च हुआ था। लेकिन दिवाली के मौके पर हुए प्राइस कट के बाद कंपनी इस फोन पर सीधे 13,000 रुपये की छूट दे रही है। इस बड़े प्राइस ड्रॉप के बाद नोकिया के शानदार स्मार्टफोन को 36,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

nokia-priice-drop

नोकिया के मीड रेंज स्मार्टफोन की बात करें तो कंपनी ने नोकिया 6.1 की कीमत में भी आर्कषक कमी की है। इंडियन मार्केट में नोकिया 6.1 4जीबी रैम व 3जीबी रैम के दो वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन के 3जीबी वेरिएंट को 2,000 रुपये के प्राइस कट पर खरीदा जा सकता है। यह फोन पहले जहां 15,499 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध था वहीं अब इसे 13,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह 17,499 रुपये वाला नोकिया 6.1 का 4जीबी रैम वेरिएंट 1,000 रुपये कम में 16,499 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।

शाओमी का दिवाली धमाका: रिटेल स्टोर्स पर मिलेगा 3,000 रुपये डिस्काउंट और 1,000 रुपये का कैशबैक

नोकिया 5.1 को कंपनी द्वारा 14,499 रुपये की कीमत पर देश में लॉन्च किया गया था। कीमतों में कमी करते हुए कंपनी इस फोन पर 1,500 रुपये की स्थाई छूट दे रही है जिसके बाद इस फोन को 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह 11,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ नोकिया 3.1 भी 1,000 रुपये की कीमत कटौती के साथ सिर्फ 10,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

The post नोकिया ने ​अपने इन स्मार्टफोंस के दाम किए कम, 2,000 रुपये से लेकर 13,000 रुपये तक कीमतें हुई कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सिर्फ़ 3,799 रुपये मिलेंगे नोकिया 6.1, नोकिया 7 प्लस और नोकिया 8 सिरोको, जानें कैसे पाएं लाभ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-8-nokia-7-plus-nokia-6-1-available-on-down-payment-rs-3799-with-airtel-in-hindi/ Fri, 25 May 2018 11:52:32 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20050 नोकिया फैन्स के लिए कंपनी शानदार मौका लेकर आई है।

The post सिर्फ़ 3,799 रुपये मिलेंगे नोकिया 6.1, नोकिया 7 प्लस और नोकिया 8 सिरोको, जानें कैसे पाएं लाभ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया 8 सिरोको, नोकिया 7 प्लस और नोकिया 6.1 एचएमडी ग्लोबल द्वारा भारत में लॉन्च किए गए लेटेस्ट स्मार्टफोन हैं। ये तीनों ही फोन विभिन्न की​मतों पर देश में सेल के लिए उपलब्ध है। नोकिया के ऐसे फैन्स जो कीमत अधिक होने की वजह से अपना पंसदीदा नोकिया स्मार्टफोन नहीं खरीद पा रहे हैं उन्हें लिए नोकिया एक शानदार मौका लेकर आई है। बिना ज्यादा पैसा खर्च किए ये स्मार्टफोन यूजर्स को उपलब्ध कराने के लिए ​नोकिया ने एयरटेल से हाथ मिलाया है।

नोकिया ने देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत एयरटेल अपने प्लेटफार्म से नोकिया 8 सिरोको, नोकिया 7 प्लस और नोकिया 6.1 बेच रही है। एयरटेल की ओर से ये तीनों हिट स्मार्टफोन ईएमआई पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एयरटेल की ओर से मामूली की कीमत लेकर ये फोन यूजर्स को दे दिए जाएंगे​, जिसके बाद ग्राहको को तय समय के लिए ​एक फिक्स मूल्स पर रिचार्ज कराते रहता होगा। इस रिचार्ज से न सिर्फ नोकिया फोन की र्इएमआई पूरी होगी बल्कि साथ ही यूज़ करने के लिए ढ़ेर सारा डाटा और असीमित टेलीकॉम बेनिफिट भी मिलेंगे।

airtel

नोकिया 6.1 का 3जीबी रैम वेरिएंट खरीदने पर यूजर्स को 3,799 रुपये चुकाने होंगे। इसके बाद 12 महीनों तक 1,499 रुपये प्रतिमाह की दर से पैसो देना होगा। इसी तरह यदि नोकिया 6.1 का 4जीबी रैम वेरिएंट खरीदते हैं तो ग्राहकों को 5,799 रुपये देने होंगे तथा फिर 12 महीनों तक हर महीने 1,499 रुपये चुकाने होंगे। इन दोनों प्लान्स में एयरटेल यूजर्स को 12 महीनों तक हर महीने 30जीबी 4जी डाटा मिलेगा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल मिलेगी।

nokia 6 second generation launched price specification and features

नोकिया 7 प्लस यदि आप लेना चाहते हैं तो 5,599 रुपये चुकाकर यह फोन पा सकते हैं। फोन खरीदने के बाद 12 महीनों तक यूजर्स को हर माह 2,099 रुपये का शुल्क देना होगा। यह शुल्क चुकाने पर हर माह 30जीबी 4जी डाटा के साथ ही मुफ्त वॉयस कॉल भी प्राप्त होंगी।

जियोफोन बना विश्व में सबसे ज्यादा बिकने वाला फीचर फोन, नोकिया-सैमसंग को भी पीछे छोड़ा

इसी तरह नोकिया 8 सिरोको के लिए 8,599 रुपये की डाउन पेमेंट करके यह फोन खरीद सकते हैं। इसके बाद 18 महीने के लिए ग्राहकों को 2,799 प्रति माह के हिसाब से शुल्क देना होगा। इस प्लान में यूसर्ज को 18 महीनों तक हर माह 50जीबी 4जी डाटा अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा।

नोकिया 8 सिरोको, नोकिया 7 प्लस और नोकिया 6.1 को एयरटेल नेटवर्क से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

The post सिर्फ़ 3,799 रुपये मिलेंगे नोकिया 6.1, नोकिया 7 प्लस और नोकिया 8 सिरोको, जानें कैसे पाएं लाभ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आज है नोकिया 8 सिरोको और नोकिया 7 प्लस की पहली सेल, जानें सभी आॅफर्स, कीमत तथा कहां से खरीदें https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-8-sirocco-nokia-7-plus-available-for-sale-in-india-price-offer-specifications-in-hindi/ Mon, 30 Apr 2018 07:33:51 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19408 नोकिया 8 सिरोको और नोकिया 7 प्लस की सेल देश में शुरू हो गई है।

The post आज है नोकिया 8 सिरोको और नोकिया 7 प्लस की पहली सेल, जानें सभी आॅफर्स, कीमत तथा कहां से खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस महीने की शुरूआत में ही टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने ​नोकिया ब्रांड के तहत अपने नए स्मार्टफोंस की बड़ी रेंज भारतीय बाजार में उतारी थी। नोकिया की ओर से नोकिया 8 सिरोको, नोकिया 7 प्लस, न्यू नोकिया 6 और नोकिया 1 देश में लॉन्च किए गए थे। इन सभी स्मार्टफोंन में कंपनी के हाईएंड डिवाईस नोकिया 8 सिरोको और नोकिया 7 प्लस जहां गत 20 अप्रैल से प्री-आॅर्डर के लिए लिस्ट हो गए थे। वहीं आज नोकिया फैंस का लंबा इंतजार खत्म कराते हुए कंपनी ने अपने दोनों डिवाईस सेल के लिए उपलब्ध कर दिए हैं।

नोकिया ब्रांड की अधिकारी एचएमडी ग्लोबल की ओर से आॅनलाईन प्लेटफार्म के साथ ही आॅफलाईन स्टोर्स पर भी नोकिया 8 सिरोको और नोकिया 7 प्लस की सेल शुरू कर दी है। नोकिया 7 प्लस जहां सिर्फ आॅनलाईन सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। वहीं नोकिया 8 सिरोको को आॅफलाईन बाजार के संगीता मोबाईल्स, बिग-सी, क्रोमा, पूर्विका और रिलायंस डिजिटल जैसे बड़े रिटेल चेन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

nokia-8-sirocco-1

नोकिया 7 प्लस शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध रहेगा। वहीं नोकिया 8 सिरोको को शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। वहीं नोकिया की आॅफिशियल वेबसाइट पर भी ये दोनों मॉडल सेल के लिए मौजूद है। कीमत की बात करें तो कंपनी की ओर से नोकिया 7 प्लस की कीमत जहां 25,999 रुपये रखी गई है तथा नोकिया 8 सिरोको को 49,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

6.2-इंच की नॉच​ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ ओपो ए3, इसकी स्पेसिफिकेशन्स है दमदार

कंपनी की ओर से दिए जा रहे लॉन्च ऑफर की बात करें तो एयरटेल नंबर के साथ नोकिया 7 प्लस का यूज़ करने पर 2,000 रुपये कैशबैक दिया जा रहा है तथा 2018 के अंत तक एयरटेल टीवी का फ्री पैक मिल रहा है। अमेज़न पर यह फोन 12 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई पर मौजूद है। वहीं मेकमाईट्रीप का 25प्रतिशत का डिस्काउंट कूपन मिल रहा है।

top 8 features of nokia 8 sirocco

नोकिया 8 सिरोको पर मिल रहे आॅफर्स की बात करें तो इस फोन की खरीद पर एयरटेल की ओर से 120जीबी अतिरिक्त 4जी इंटरनेट डाटा तथा पूरे साल के लिए एयरटेल टीवी का फ्री ऐक्सेस दिया जा रहा है। वहीं फ्लिपकार्ट पर यह फोन 19,000+3,000रुपये के एक्सचेंज आॅफर के साथ ही 5,000 रुपये की अतिरिक्त छूट पर सेल के लिए उपलब्ध है।

नोकिया 8 सिरोको को फ्लिपकार्ट से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
नोकिया 7 प्लस को अमेज़न पर खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
इन दोनों स्मार्टफोंस को नोकिया की आॅफिशियल वेबसाइट से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

The post आज है नोकिया 8 सिरोको और नोकिया 7 प्लस की पहली सेल, जानें सभी आॅफर्स, कीमत तथा कहां से खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
प्री-आॅर्डर के लिए उपलब्ध हो गए हैं नोकिया 8 सिरोको और नोकिया 7 प्लस, जानें कहां से करे आॅर्डर https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-8-sirocco-nokia-7-plus-goes-for-pre-order-know-how-to-get-smartphone-in-hindi/ Fri, 20 Apr 2018 08:37:53 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19214 नोकिया 8 सिरोको और नोकिया 7 प्लस आज से प्री-आॅर्डर के लिए उपलब्ध हो गए है।

The post प्री-आॅर्डर के लिए उपलब्ध हो गए हैं नोकिया 8 सिरोको और नोकिया 7 प्लस, जानें कहां से करे आॅर्डर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस महीने की शुरूआत में ही टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने ​नोकिया ब्रांड के तहत अपने नए स्मार्टफोंस की बड़ी रेंज भारतीय बाजार में उतारी थी। नोकिया की ओर से नोकिया 8 सिरोको, नोकिया 7 प्लस, न्यू नोकिया 6 और नोकिया 1 देश में लॉन्च किए गए थे। नोकिया 6 और नोकिया 1 जहां देश में पहले से ही सेल के लिए मौजूद हैं वहीं कंपनी के दो हाईएंड डिवाईस नोकिया 8 सिरोको और नोकिया 7 प्लस आज से प्री-आॅर्डर के लिए उपलब्ध हो गए है।

नोकिया ब्रांड की अधिकारी एचएमडी ग्लोबल की ओर से आॅनलाईन प्लेटफार्म के साथ ही आॅफलाईन स्टोर्स पर भी प्री-आॅर्डर शुरू कर दिए हैं। आॅफलाईन बाजार में जहां लगभग सभी रिटेल चेन पर नोकिया 8 सिरोको और नोकिया 7 प्लस प्री-आॅर्डर के लिए मौजूद हैं वहीं आॅनलाईन तरीके से नोकिया की आॅफिशियल वेबसाइट पर इन दोनों स्मार्टफोंस को प्री-आॅर्डर किया जा सकता है। इसके साथ ही नोकिया 7 प्लस शॉपिंग साइट अमेज़न तथा नोकिया 8 सिरोको शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी प्री-आॅर्डर के लिए लिस्ट हो गए हैं।

nokia-8-sirocco-1

गौरतलब है कि इन दोनों फोन की सेल 30 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। कीमत की बात करें तो नोकिया 7 प्लस की कीमत जहां 25,999 रुपये रखी गई है तथा नोकिया 8 सिरोको को 49,999 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है।

नोकिया 8 सिरोको को फ्लिपकार्ट से प्री-आॅर्डर करने के लिए यहां क्लिक करें
नोकिया 7 प्लस को अमेज़न पर प्री-आॅर्डर करने के लिए यहां क्लिक करें
इन दोनों स्मार्टफोंस को नोकिया की आॅफिशियल वेबसाइट से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

The post प्री-आॅर्डर के लिए उपलब्ध हो गए हैं नोकिया 8 सिरोको और नोकिया 7 प्लस, जानें कहां से करे आॅर्डर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें नोकिया 8 सिरोको के 8 शानदार फीचर्स, क्यों खास है यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/top-8-features-of-nokia-8-sirocco/ Sat, 07 Apr 2018 08:10:59 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17443 नोकिया के इस फोन को लेकर काफी चर्चा हो रही है और यूजर भी जानना चाहेंगे कि कैसा है यह फोन। तो चलिए नोकिया 8 सिरोको के 8 खास फीचर्स की जानकारी हम आपको दे रहे हैं।

The post जानें नोकिया 8 सिरोको के 8 शानदार फीचर्स, क्यों खास है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले माह ही खबर आ गई थी कि जल्द ही एचएमडी ग्लोबल नोकिया फोन की पूरी खेप भारत में पेश करने वाला है और कंपनी ने 4 ​अप्रैल को इसका प्रदर्शन कर भी दिया। कंपनी ने नोकिया 1 को पहले ही लॉन्च कर दिया था। वहीं अब नोकिया 7प्लस, दी न्यू नोकिया 6 और नोकिया 8 सिरोको को उतारा है। इन सबमें सबसे ताकतवर फोन नोकिया 8 सिरोको है। कंपनी ने पहली बार डुअल कर्व्ड डिसप्ले वाला फोन लॉन्च किया है। नोकिया के इस फोन को लेकर काफी चर्चा हो रही है और यूजर भी जानना चाहेंगे कि कैसा है यह फोन। तो चलिए नोकिया 8 सिरोको के 8 खास फीचर्स की जानकारी हम आपको दे रहे हैं।

1. डुअल कर्व्ड स्क्रीन डिजाइन: कंपनी ने इसे प्रीमियम फोन के तौर पर पेश किया और इसका डिजाइन बेहतरीन है। नोकिया 8 सिरोको को सिंगल पीस स्टेनलेश स्टील पर पेश किया गया है। कंपनी ने इसे डुअल कर्व्ड स्क्रीन के साथ पेश किया है। कंपनी ने फ्रंट और बैक में ग्लास का उपयोग किया है जो आपको शानदार अहसास कराएगा। जानें सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ के 9 शानदार फीचर्स
top 8 features of nokia 8 sirocco
2. बेहतरीन डिसप्ले: 5.5-इंच क्यूएचडी+ पीओएलईडी 3डी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का उपयोग किया है जो कि बेहद ही शानदार कहा जा सकता है। ये हैं नोकिया के 5 नए फोन जो आज हुए हैं लॉन्च, देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स

3. बड़ी मैमोरी: नोकिया 8 सिरोको को कंपनी ने बड़ी मैमोरी के साथ पेश किया है। इस फोन में 6जीबी रैम मैमोरी के साथ 128जीबी की बड़ी इंटरनल मैमोरी दी गई है।
top 8 features of nokia 8 sirocco
4. दमदार प्रोसेसर: ताकत के मामले में भी यह कम नहीं है। कंपनी ने इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश किया है। फोन में आपको 2.3गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा।
नोकिया के इस फोन को लेकर काफी चर्चा हो रही है और यूजर भी जानना चाहेंगे कि कैसा है यह फोन। तो चलिए नोकिया 8 सिरोको के 8 खास फीचर्स की जानकारी हम आपको दे रहे हैं।
5. लेटेस्ट एंडरॉयड: नोकिया 8 सिरोको एंडरॉयड फोन है और कंपनी ने इसे नए आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 पर पेश किया है। वहीं अच्छी बात यह कजी जा सकती है कि इसमें स्टॉक एंडरॉयड है जिसे आप प्योर एंडरॉयड भी कह सकते हैं। अतिरिक्त लेयर न होने की वजह से यह आपको बेहतरीन यूजर एक्सपीरियंट देगा। 22 साल बाद फिर से लॉन्च हुआ नोकिया 8110, स्लाइड डिजाइन वाला फोन फिर मचाएगा तहलका

6. ओएस अपडेट: नए ओएस के साथ यह आपको आगे भी अपडेट का आॅप्शन देगा। इस फोन को कंपनी ने एंडरॉयड वन इंटीग्रेशन के साथ पेश​ किया है।
top 8 features of nokia 8 sirocco
7. दमदार कैमरा: नोकिया 8 सिरोको में दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ बेहतरीन कैमरा भी दिया गया है। कंपनी ने इसे डुअल रियर कैमरे से लैस किया है। फोन में 12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल कैमरा, डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ उपलब्ध है। वहीं सेकेंडी कैमरा 5-मेगापिक्सल का है। आप फोन में दोनों कैमरे का उपयोग एक साथ कर सकते हैं।

8. बेहरीन बैटरी बैकअप: नोकिया 8 सिरोको में 3,260एमएएच की बैटरी दी गई है और यह वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करने में सक्षम है।
top 8 features of nokia 8 sirocco
नोकिया 8 ​सिरोक्को को कीमत 749 यूरो है जो इंडियन कंरसी के अनुसार 60,000 रुपये के करीब हो सकती है। इस फोन को मई जून तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

The post जानें नोकिया 8 सिरोको के 8 शानदार फीचर्स, क्यों खास है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
भारत में लॉन्च हुए नोकिया 8 सिरोको, नोकिया 7 प्लस, न्यू नोकिया 6 और नोकिया 1 स्मार्टफोन, देखें कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-8-nokia-6-2018-nokia-7-plus-nokia-8110-4g-launched-in-india-in-hindi/ Wed, 04 Apr 2018 08:05:12 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18704 नोकिया ने आज भारत में एक साथ 4 नए मोबाईल फोन लॉन्च कर दिए हैं।

The post भारत में लॉन्च हुए नोकिया 8 सिरोको, नोकिया 7 प्लस, न्यू नोकिया 6 और नोकिया 1 स्मार्टफोन, देखें कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया ने ​फरवरी महीने में आयोजित हुई मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 के मंच से अपने नए मोबाईल फोंस की खेप अंर्तराष्ट्रीय बाजार में उतारी थी। नोकिया का मालिकाना हक रखने वाली एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 1, न्यू नोकिया 6, नोकिया 7 प्लस, नोकिया 8 सिरोको और नोकिया 8110 4जी को पेश किया था। वैश्विक बाजार में इन फोंस के प्रदर्शन के बाद से ही भारत में मौजूद नोकिया फैन्स इस फोन का इंतजार कर रहे थे। आज अपने यूजर्स के इंतजार को खत्म करते हुए नोकिया ने भारत में भी अपने नए स्मार्टफोंस लॉन्च कर दिए हैं।

नोकिया की ओर से आधिकारिक तौर पर नोकिया 8 सिरोको, नोकिया 7 प्लस, न्यू नोकिया 6 और नोकिया 1 आज भारतीय बाजार में उतार दिए गए हैं। कंपनी की ओर से न्यू नोकिया 6 को 16,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। नोकिया 7 प्लस की कीमत 25,999 रुपये रखी गई है तथा नोकिया 8 सिरोको को 49,999 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में उतारा गया है।

भारत में लॉन्च हुआ दो ​डिसप्ले वाला स्मार्टफोन मीजू प्रो 7, स्पेसिफिकेशन्स भी है दमदार

उपलब्धता की बात करें तो नोकिया 6 (2018) आने वाली 6 अप्रैल से सेल के लिए उपलब्ध होगा। नोकिया 7 प्लस आॅनलाईन शॉपिंग साइट अमेज़न और नोकिया 8 सिरोको आॅनलाईन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर 20 अप्रैल से प्री-आॅर्डर के लिए लिस्ट हो जाएंगे और इन दोनों फोन की सेल 30 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। वहीं नोकिया 1 5,499 रुपये की कीमत पर देश में 28 मार्च से ही सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है।

नोकिया 8 सिरोको

नोकिया 8 सिरोको कंपनी का प्रीमियम फोन है इसे डुअल कर्व्ड स्क्रीन के साथ सिंगल पीस स्टेनलेस स्टील पर पेश किया गया है। इस फोन में 5.5-इंच की क्यूएचडी+ पीओएलईडी स्क्रीन दी गई है जो 3डी ग्लास के साथ कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड है। स्टॉक एंडरॉयड के साथ यह फोन 2.3गीगाहट्र्ज आॅक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करता है।

नोकिया के इस फोन को लेकर काफी चर्चा हो रही है और यूजर भी जानना चाहेंगे कि कैसा है यह फोन। तो चलिए नोकिया 8 सिरोको के 8 खास फीचर्स की जानकारी हम आपको दे रहे हैं।

कंपनी की ओर से इस फोन में 6जीबी रैम मैमोरी के साथ 128जीबी की बड़ी इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल और 13-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

यह फोन दोहरा सिम सपोर्ट के साथ आता है। हालांकि दूसरा स्लॉट हाईब्रीड है जहां आप सिम या मैमोरी कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा 4जी वोएलटीई और एनएफसी भी मिलेगा। इसमें यूएसबी टाइप सी है। नो​किया 8 सिरोको में 3,260एमएएच की बैटरी दी गई है और यह वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करने में सक्षम है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

नोकिया 7 प्लस
नोकिया 7 प्लस की बॉडी 6000 सीरीज़ एल्यु​मिनियम की बनी है और यह देखने में स्लिम भी है। नोकिया 7 प्लस में 6-इंच की फुलएचडी+ (1080 x 2160 पिक्सल रेजल्यूशन) डिसप्ले दिया गया है। फोन की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है जो इसे मजबूती प्रदान करते हैं और खरोंच से बचाते हैं। कंपनी ने इसे 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन का उपयोग किया है ऐसे में आपको स्क्रीन के नीचे बहुत कम ही बेज़ल नजर आएंगे।

इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी दी गई हैं। वहीं इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी है और आप 256जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 2.2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही एड्रीनो 512 जीपीयू दिया गया है जो आपको बेहतर ग्राफिक्स का भरोसा देता है।

nokia-7-plus-3

नोकिया 7 प्लस एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो पर कार्य करता है। यह फोन एंडरॉयड वन इंटीग्रेशन के साथ उपलब्ध है अर्थात आपको प्योर एंडरॉयड का अहसास कराएगा। इसके साथ ही आगे भी अपडेट मिलेंगे। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो नोकिया 7 प्ल्स में 12-मेगापिक्सल और 13-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। दोनों कैमरे का उपयोग आप एक साथ कर सकते हैं।

डाटा व कनेक्टिविटी के लिए इसमें दोहरा सिम सपोर्ट है और दोनों सिम पर आप 4जी वोएलटीई का लाभ ले सकते हैं। वहीं इसमें आपको एनएफसी के साथ ही पिछले पैनल में आपको डुअल कैमरा और रिंग के अंदर फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिलेगा। नोकिया 7 प्लस में आपको 3,800एमएएच की बैटरी मिलेगा। फोन में फास्ट चर्जिंग सपोर्ट है।

न्यू नोकिया 6

न्यू नोकिया 6 एचएमडी ग्लोबल द्वारा आज लॉन्च किए गए सभी स्मार्टफोंस में सबसे सस्ता है। इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह 6000 सीरीज़ एल्यु​मिनियम बॉडी पर पेश किया गया है जो इसे आर्कषक के साथ ही मजबूत बनाती है। इस फोन में 1920 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी गई है जो गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है।

न्यू नोकिया 6 को भारत में एंडरॉयड वन आधारित 8.0 ओरियो पर पेश किया गया है, जिसके साथ यह 2.2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 508 जीपीयू मौजूद है। कंपनी की ओर से इस फोन के 3जीबी रैम मैमोरी के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

nokia-6-2018-1

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो नोकिया के इस फोन के फ्रंट और बैक दोनों कैमरों में कार्ल ज़ेसिस लेंस का इस्तेमाल किया गया है। फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, वहीं न्यू नोकिया 6 के फ्रंट पैनल पर 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

न्यू नोकिया 6 में सिक्योरिट के लिए जहां बैक पैनल पर फिंगर​प्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर से भी लैस है। 4जी वोएलटीई व यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ ही इसमें बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

नोकिया 1

नोकिया 1 को 4.5-इंच की डब्ल्यूवीजीए आईपीएस फुलएचडी पर पेश किया गया है जो गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्टेड है। इस फोन में 1 जीबी रैम मैमोरी के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ​जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

nokia 1-2

यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो (एंडरॉयड वन) आधारित है तथा 1.1गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6737एम चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

4जी के साथ ही इस फोन में डुअल नैनो सिम का यूज़ किया जा सकता है। माइक्रो यूएसबी, एफएम रेडियो, एमपी3 प्लेयर व 3जीपी/एमपी4 प्लेयर के साथ ही इसमें 2,150एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post भारत में लॉन्च हुए नोकिया 8 सिरोको, नोकिया 7 प्लस, न्यू नोकिया 6 और नोकिया 1 स्मार्टफोन, देखें कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
ऐज स्क्रीन और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ नोकिया 8 सिरोको, सैमसंग गैलेक्सी एस9 को मिलेगी कड़ी टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-8-sirocco-launched-in-india-price-specification-and-features/ Wed, 04 Apr 2018 07:47:43 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18706 नोकिया 8 सिरोको सबसे ताकतवर फोन है। कंपनी ने पहली बार डुअल कर्व्ड डिसप्ले वाला फोन लॉन्च किया है।

The post ऐज स्क्रीन और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ नोकिया 8 सिरोको, सैमसंग गैलेक्सी एस9 को मिलेगी कड़ी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फरवरी में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस के दौरान नोकिया ने नोकिया 8110 4जी, नोकिया 1, न्यू नोकिया 6, नोकिया 7 प्लस और नोकिया 8 सिरोको का प्रदर्शन किया था वहीं आज कंपनी ने इन फोंस को भारत लॉन्च कर दिया है। इन सब में नोकिया 8 सिरोको सबसे ताकतवर फोन है। कंपनी ने पहली बार डुअल कर्व्ड डिसप्ले वाला फोन लॉन्च किया है। भारतीय बाजार में नोकिया 8 सिरोको का प्राइस 49,999 रुपये है और सेल के लिए यह फोन 20 अप्रैल से प्री आॅडर के लिए के उपलब्ध होगा। वहीं 30 अप्रैल से इसकी खरीदारी की जा सकती है। यह फोन एक्सक्लूसिव आॅनलाइन फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

डिजाइन
नोकिया 8 सिरोको कंपनी का प्रीमियम फोन है और इसका डिजाइन बेहतरीन है। फोन को सिंगल पीस स्टेनलेस स्टील पर पेश किया गया है और इसमें आपको डुअल कर्व्ड स्क्रीन देखने को मिलेगा। कंपनी ने फ्रंट और बैक में ग्लास का उपयोग किया है जो आपको शानदार अहसास कराएगा।
नोकिया के इस फोन को लेकर काफी चर्चा हो रही है और यूजर भी जानना चाहेंगे कि कैसा है यह फोन। तो चलिए नोकिया 8 सिरोको के 8 खास फीचर्स की जानकारी हम आपको दे रहे हैं।
डिसप्ले
नोकिया 8 सिरोको में 5.5-इंच क्यूएचडी+ (1440 x 2560) पिक्सल रेजल्यूशन वाली पीओएलईडी स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने 3डी ग्लास का उपयोग किया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड है। यह तकनीक कम बैटरी खपत और शानदार डिसप्ले के लिए जाना जाता है।
top 8 features of nokia 8 sirocco
हार्डवेयर
नोकिया 8 सिरोको को कंपनी ने बड़ी मैमोरी के साथ पेश किया है। इस फोन में 6जीबी रैम मैमोरी के साथ 128जीबी की बड़ी इंटरनल मैमोरी दी गई है। ताकत के मामले में भी यह कम नहीं है। कंपनी ने इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश किया है। फोन में आपको 2.3गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा।
top 8 features of nokia 8 sirocco
सॉफ्टवेयर
नोकिया 8 सिरोको एंडरॉयड फोन है और कंपनी ने इसे नए आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 पर पेश किया है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें स्टॉक एंडरॉयड है जिसे आप प्योर एंडरॉयड भी कह सकते हैं। अतिरिक्त लेयर न होने की वजह से यह आपको बेहतरीन यूजर एक्सपीरियंस देगा। नए ओएस के साथ यह आपको आगे भी अपडेट का आॅप्शन देगा। इस फोन को कंपनी ने एंडरॉयड वन इंटीग्रेशन के साथ पेश​ किया है।
top 8 features of nokia 8 sirocco
कैमरा
नोकिया 8 सिरोको में दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ बेहतरीन कैमरा भी दिया गया है। कंपनी ने इसे डुअल रियर कैमरे से लैस किया है। फोन में 12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल कैमरा, डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ उपलब्ध है। वहीं सेकेंडरी कैमरा 5-मेगापिक्सल का है। आप फोन में दोनों कैमरे का उपयोग एक साथ कर सकते हैं।
नोकिया 8 सिरोको के प्राइस और स्पेसिफिकेशन
बैटरी
नोकिया 8 सिरोको में 3,260एमएएच की बैटरी दी गई है और यह वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करने में सक्षम है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

कनेक्टिविटी
यह फोन दोहरा सिम सपोर्ट के साथ आता है। हालांकि दूसरा स्लॉट हाईब्रीड है जहां आप सिम या मैमोरी कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा 4जी वोएलटीई और एनएफसी भी मिलेगा। इसमें यूएसबी टाइप सी है।

The post ऐज स्क्रीन और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ नोकिया 8 सिरोको, सैमसंग गैलेक्सी एस9 को मिलेगी कड़ी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नोकिया आज भारत में लॉन्च कर रही है नोकिया 6 (2018), नोकिया 8110 4जी, नोकिया 7 प्लस और नोकिया 8 सिरोको स्मार्टफोन, जानें कैसे देखें लॉन्च ईवेंट लाईव https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-mobile-india-launch-2018-watch-live-nokia-8-sirocco-nokia-7-plus-nokia-6-2018-nokia-8110-4g-in-hindi/ Tue, 03 Apr 2018 12:54:46 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18692 आज वह दिन आ गया है जब नोकिया के नए स्मार्टफोन देश में दस्तक देने वाले हैं।

The post नोकिया आज भारत में लॉन्च कर रही है नोकिया 6 (2018), नोकिया 8110 4जी, नोकिया 7 प्लस और नोकिया 8 सिरोको स्मार्टफोन, जानें कैसे देखें लॉन्च ईवेंट लाईव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने कुछ दिनों ही पहले ही मीडिया इन्वाईट भेजते हुए इस बात की पुष्टि कर दी थी कि कंपनी 4 अप्रैल को भारत में ईवेंट का आयोजन करने वाली है। इस इन्वाईट के सामनें आते ही माना जाने लगा था कि नोकिया इसी ईवेंट के माध्यम से अपने नए एंडरॉयड स्मार्टफोन नोकिया 6 (2018), नोकिया 8110 4जी, नोकिया 7 प्लस और नोकिया 8 सिरोको को भारतीय बाजार में उतारेगी। वहीं आज वह दिन आ गया है जब नोकिया के नए स्मार्टफोन देश में दस्तक देने वाले हैं।

नोकिया की ओर से इस ईवेंट का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में किया जा रहा है। अपने फैन्स की उत्सुकता को समझते हुए नोकिया ने इस लॉन्च ईवेंट का लाईव टेलीकास्ट करने की भी तैयारी की है। नोकिया की ओर से एक आॅनलाईन ईवेंट की तैयारी की गई है, जिसके ​जरिये नोकिया फैन्स अपने घर बैठे नोकिया स्मार्टफोन लॉन्च को लाईव अपने मोबाईल पर देख सकते हैं।

nokia-8-sirocco-1

नोकिया की ओर से यह ईवेंट फेसबुक पर लाईव दिखाया जाएगा। फेसबुक पर इस ईवेंट की शुरूआत दोपहर के 12 बजे से होगी। एचएमडी ग्लोबल के ईवेंट में नोकिया 6 (2018), नोकिया 8110 4जी, नोकिया 7 प्लस और नोकिया 8 सिरोको के लॉन्च को लाईव देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें :-

नोकिया मोबाईल इंडिया लॉन्च 2018

The post नोकिया आज भारत में लॉन्च कर रही है नोकिया 6 (2018), नोकिया 8110 4जी, नोकिया 7 प्लस और नोकिया 8 सिरोको स्मार्टफोन, जानें कैसे देखें लॉन्च ईवेंट लाईव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>