Nokia 8110 Matrix | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 01 Mar 2018 08:22:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 आइकॉनिक नोकिया 8110 मैट्रिक्स के बाद स्टाईलिश मोटो रेज़र की होगी वापसी https://www.91mobiles.com/hindi/moto-razr-might-launch-again-after-nokia-8110-matrix/ Thu, 01 Mar 2018 08:22:45 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17603 साल 2017 में नोकिया 3310 के फिर से लॉन्च होने और फोन को मिली वाहवाही ने मोबाईल जगत में यह सवाल खड़ा कर दिया था कि क्या अब फिर से पुराने फोन नए अंदाज के साथ वापस आएंगे। हालांकि पूरे साल ऐसा कुछ दोबारा देखने को नहीं मिला लेकिन कुछ दिनों पहले ही एमडब्ल्यूसी 2018 […]

The post आइकॉनिक नोकिया 8110 मैट्रिक्स के बाद स्टाईलिश मोटो रेज़र की होगी वापसी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साल 2017 में नोकिया 3310 के फिर से लॉन्च होने और फोन को मिली वाहवाही ने मोबाईल जगत में यह सवाल खड़ा कर दिया था कि क्या अब फिर से पुराने फोन नए अंदाज के साथ वापस आएंगे। हालांकि पूरे साल ऐसा कुछ दोबारा देखने को नहीं मिला लेकिन कुछ दिनों पहले ही एमडब्ल्यूसी 2018 के मंच ने नोकिया ने जब 18 साल से भी पुराने फोन नोकिया 8110 को नए लुक के साथ पेश किया तो, पूरी दुनिया की निगाहें उस पर टिक गई। वहीं अब टेक जगत में चर्चा है कि मोटोरोला की पहचान रह चुके मोटो रेज़र फोन को भी अब जल्द ही नई लुक में देखने को मौका मिलने वाला है। ले​नोवो कंपनी जल्द ही मोटो रेज़र फोन नए रंग व अंदाज के साथ फिर से लॉन्च करने वाली है।नोकिया-वोडाफोन अब चॉंद पर देगा 4जी नेटवर्क

पुराने मोबाईल फोंस को नई लुक में देखने को दौर शुरू होने को प्रतीत हो रहा है। बेहद ही यूनिक और स्टाईलिश मोटो रेज़र फोन अब नई स्पेसिफिकेशन्स और आर्कषक लुक के टेक बाजार में वापसी कर सकता है। दरअसल एमडब्ल्यूसी के दौरान मोटोरोला का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी लेनोवो के सीईओ यांग युआनकूइंग ने प्रैस कांफ्रेस के दौरान इस बात की ओर ईशारा किया है कि कंपनी जल्द ही मोटो रेज़र को नए लुक के साथ फिर से बाजार में उतार सकती है। उन्होंने इस बात को सिरे से नकार दिया कि ग्राहकों को मोटो रेज़र को दुबारा न लाए जाने की बात अभी नहीं सो​चनी चाहिए। यानि कंपनी मोटो रेज़र को फिर से लॉन्च कर सकती है।

moto-razor-1

गौरतलब है कि मोटो रेज़र अपने अल्ट्रा स्लिम डिजाईन के चलते टेक जगत में काफी सुर्खियां बटोर गया था। यह फोन फोल्ड होता था,​ जिसके एक तरफ कीपैड दी गई थी तथा दूसरी ओर फोन की स्क्रीन थी। मोटो रेज़र को लेकर हालांकि ने अधिक जानकारी नहीं दी है लेकिन आज के टेक वर्ल्ड पर नज़र डाले तो कंपनी अपने इस फोन को आर्कषक कलर में पेश कर सकती है।

नोकिया 8110 4जी मेट्रिक्स फोन: देखें 22 सालों में कितना बदल गया यह फोन

इस बार यह फोन 4जी सपोर्ट के साथ आ सकता है तथा हो सकता है कि इसमें डुअल​ सिम और एक्ट्रनल मैमोरी कार्ड भी लगता हो। वहीं वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में फ्रंट कैमरा ​भी दिया जा सकता है। बहरहाल फिलहाल ​मोटो रेज़र को लेकर अभी कोई नई अपडेट आने का इंतजार किया जा रहा है।

The post आइकॉनिक नोकिया 8110 मैट्रिक्स के बाद स्टाईलिश मोटो रेज़र की होगी वापसी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>