Nokia 9.3 PureView | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 27 Nov 2020 04:29:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Nokia 9.3 PureView के लॉन्च में फिर से देरी, अब इस दिन आएगा यह पावरफुल फोन https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-9-3-pureview-launch-postponed-to-h1-2021/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-9-3-pureview-launch-postponed-to-h1-2021/#respond Fri, 27 Nov 2020 04:29:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=51372 Nokia 9.3 PureView में होगा 108 MP + 64 MP का कैमरा सेटअप

The post Nokia 9.3 PureView के लॉन्च में फिर से देरी, अब इस दिन आएगा यह पावरफुल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर कहा जाए कि कोरोना वायरस की मार किस कंपनी पर सबसे ज्यादा पड़ी है तो शायद Nokia का नाम सबसे उपर आएगा। कम से कम कंपनी तो ऐसा ही दर्शा रही है। इस साल अप्रैल महीने में खबर आई थी कि एचएमडी ग्लोबल साल के तीसरे क्वॉटर यानि जुलाई से लेकर सितंबर के बीच में अपना पावरफुल फोन Nokia 9.3 PureView लॉन्च करेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और कोरोना को प्रोडक्शन में देरी की वजह बताया गया। वहीं अब फिर से खबर आई है कि नोकिया फैन्स को इस फोन के लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ेगा। ताजा अपडेट के मुताबिक Nokia 9.3 PureView को अब अगले साल यानि 2021 के फर्स्ट हाल्फ में लॉन्च किया जाएगा।

Nokia 9.3 PureView लॉन्च की यह जानकारी नोकिया एन्यू के जरिये सामने आई है। ट्वीट के जरिये बताया गया है कि नोकिया 9.3 प्योरव्यू स्मार्टफोन अगले साल की पहली छमाही में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि यहां फोन लॉन्च का कोई फिक्स महीना या तारीख नहीं बताई गई है इसलिए कुछ साफ नहीं कहा जा सकता है कि फोन मार्च से पहले बाजार में आ जाएगा या फिर इंतजार और भी लंबा होगा। अभी तक यही माना जा रहा था कि दिसंबर में Nokia 9.3 PureView टेक मंच पर दस्तक दे देगा।

Nokia 9 3 PureView launch postponed to h1 2021

लुक व डिजाईन

Nokia 9.3 PureView को लेकर कहा गया है कि यह फोन बेजल लेस डिजाईन पर बनेगा तथा फ्रंट पैनल पर डिसप्ले चारों ओर से किनारों में मिली होगी। फोन में किसी तरह की कोई नॉच नहीं दी जाएगी तथा सेल्फी कैमरे के लिए इसे पंच-होल डिजाईन पर बनाया जाएगा। फोटो में फोन का बैक पैनल पर कर्व्ड नज़र आ रहा है जिसपर राउंट शेप में ​क्वॉड रियर कैमरा सेटअप लगा हुआ है। इस सकुर्लर रिंग के ठीक नीचे फ्लैश लाईट लगी है।

यह भी पढ़ें : लो बजट में लॉन्च हुआ Nokia 2.4 स्मार्टफोन, क्या Xiaomi – Realme जैसी चीनी कंपनियों को दे पाएगा टक्कर

नोकिया 9.3 प्योरव्यू के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। यहां नीचे की ओर वर्टिकल शेप में Nokia की ब्रांडिंग लगाई गई है। इसी तरह फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन नज़र आया है। उम्मीद है कि यह फोन साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा। फोन के लोवर पैनल पर यूएसबी पोर्ट के साथ 3.5एमएम जैक भी देखने को मिल सकता है।

यह हो सकती है स्पेसिफिकेशन्स

Nokia 9.3 PureView को लेकर कहा गया है कि इस फोन को ओएलईडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। लीक के अनुसार फोन के कैमरा सेटअप में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देखने को मिलेगा जो सैमसंग सेंसर होगा। इसके साथ ही 64 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। नोकिया के इस फोन को भी कार्ल जेसिस लेंस इफेक्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Nokia 9 3 PureView launch postponed to h1 2021

नोकिया 9.3 प्योरव्यू को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि यह फोन 8 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करेगा। बहरहाल इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि शायद नोकिया अपने फोन को एक से अधिक वेरिएंट्स में बाजार में उतारे। फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स या लॉन्च से जुड़ी कोई भी नई जानकारी मिलते ही पाठकों को जल्द सूचित किया जाएगा।

The post Nokia 9.3 PureView के लॉन्च में फिर से देरी, अब इस दिन आएगा यह पावरफुल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-9-3-pureview-launch-postponed-to-h1-2021/feed/ 0
22 सितंबर को है Nokia का बड़ा ईवेंट, लॉन्च हो सकता है Nokia 3.4, Nokia 7.3 और Nokia 9.3 PureView https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-9-3-pureview-smartphone-might-launch-on-22-september-hmd-global-event/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-9-3-pureview-smartphone-might-launch-on-22-september-hmd-global-event/#respond Mon, 14 Sep 2020 13:12:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=48754 ईवेंट भारतीय समयानुसार शाम को 8:30 PM पर शुरू होगा

The post 22 सितंबर को है Nokia का बड़ा ईवेंट, लॉन्च हो सकता है Nokia 3.4, Nokia 7.3 और Nokia 9.3 PureView first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

HMD Global के बैनर तले स्मार्टफोन बना रहे टेक ब्रांड Nokia को लेकर पिछले हफ्तों में कई लीक्स सामने आए हैं जिनमें कंपनी के ​अलग-अलग स्मार्टफोंस का जिक्र हुआ है। इस लीक्स में बजट स्मार्टफोन Nokia 3.4 और Nokia 2.4 से लेकर Nokia 7.3 और 9.3 PureView जैसे हाईएंड डिवाईसेज़ का भी नाम सामने आया है। वहीं आज नोकिया एक बड़ी घोषणा करते हुए पूरे टेक जगत का ध्यान अपनी खींचा है। कंपनी ने बताया है कि आने वाली 22 सितंबर को Nokia का एक बड़ा ईवेंट आयोजित किया जाएगा, जिसमें ब्रांड के नए प्रोडक्ट्स को पेश किया जाएगा।

Nokia की ओर से यह तो बता दिया गया है कि 22 सितंबर को लॉन्च ईवेंट के जरिये कंपनी अपने नए प्रोडक्ट्स टेक मार्केट में उतारेगी, लेकिन ये प्रोडक्ट्स कौन से होंगे इस बात की जानकारी अभी गुप्त ही रखी गई है। उम्मीद की जा रही है कि इस दिन फ्लैगशिप सेग्मेंट के Nokia 7.3 और 9.3 PureView के साथ ही लो बजट स्मार्टफोन Nokia 3.4 और Nokia 2.4 को भी आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। नोकिया का यह लॉन्च ईवेंट भारतीय समयानुसार शाम को 8:30 PM पर शुरू होगा जिसे नोकिया के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाईव देखा जा सकेगा।

Nokia 9 3 PureView smartphone might launch on 22 september hmd global event

Nokia 9.3 PureView

नोकिया 9.3 प्योरव्यू को लेकर कहा गया है कि यह फोन बेजल लेस डिजाईन पर बनेगा तथा फ्रंट पैनल पर डिसप्ले चारों ओर से किनारों में मिली होगी। फोन में किसी तरह की कोई नॉच नहीं दी जाएगी तथा सेल्फी कैमरे के लिए इसे पंच-होल डिजाईन पर बनाया जाएगा। फोटो में फोन का बैक पैनल पर कर्व्ड नज़र आ रहा है जिसपर राउंट शेप में ​क्वॉड रियर कैमरा सेटअप लगा हुआ है। इस सकुर्लर रिंग के ठीक नीचे फ्लैश लाईट लगी है। यह भी पढ़ें : टॉप 6 स्मार्टफोन जो हैं 6,000एमएएच बैटरी से लैस, कीमत सिर्फ 7,999 रुपये से शुरू

Nokia 9.3 PureView के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। यहां नीचे की ओर वर्टिकल शेप में Nokia की ब्रांडिंग लगाई गई है। इसी तरह फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन नज़र आया है। उम्मीद है कि यह फोन साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा। फोन के लोवर पैनल पर यूएसबी पोर्ट के साथ 3.5एमएम जैक भी देखने को मिल सकता है।

Nokia 9 3 PureView smartphone might launch on 22 september hmd global event

Nokia 9.3 PureView को लेकर कहा गया है कि इस फोन को ओएलईडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। लीक के अनुसार फोन के कैमरा सेटअप में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देखने को मिलेगा जो सैमसंग सेंसर होगा। इसके साथ ही 64 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। नोकिया के इस फोन को भी कार्ल जेसिस लेंस इफेक्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Samsung इस महीने लॉन्च करेगी कैमरा सेंट्रिक Galaxy F सीरीज, कीमत होगी 15,000 के करीब

नोकिया 9.3 प्योरव्यू को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि यह फोन 8 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करेगा। बहरहाल इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि शायद नोकिया अपने फोन को एक से अधिक वेरिएंट्स में बाजार में उतारे। फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स या लॉन्च से जुड़ी कोई भी नई जानकारी मिलते ही पाठकों को जल्द सूचित किया जाएगा।

The post 22 सितंबर को है Nokia का बड़ा ईवेंट, लॉन्च हो सकता है Nokia 3.4, Nokia 7.3 और Nokia 9.3 PureView first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-9-3-pureview-smartphone-might-launch-on-22-september-hmd-global-event/feed/ 0
Nokia 9.3 PureView के डिजाईन का खुलासा, इस फोन में मिलेगा 108 MP + 64 MP का क्वॉड कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-9-3-pureview-design-revealed-punch-hole-108mp-64mp-camera-specs-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-9-3-pureview-design-revealed-punch-hole-108mp-64mp-camera-specs-leaked/#respond Fri, 04 Sep 2020 09:02:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=48417 नोकिया 9.3 प्योरव्यू पर चला रहा काम लगभग पूरा हो चुका है और

The post Nokia 9.3 PureView के डिजाईन का खुलासा, इस फोन में मिलेगा 108 MP + 64 MP का क्वॉड कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia को लेकर जब से खबर आई कि कंपनी की फ्लैगशिप डिवाईस Nokia 9.3 PureView ब्रांड का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें 108 मेगापिक्सल और 64 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए जाएंगे, तब से ही न सिर्फ नोकिया फैन बल्कि अन्य टेक लवर्स भी इस फोन का इंतजार कर रहे हैं। कोरोना वायरस के चलते नोकिया के कई स्मार्टफोन देरी से लॉन्च हो रहे हैं। चर्चा है कि इस महीने Nokia अपने कुछ स्मार्टफोंस से पर्दा उठा देगी। वहीं अब इन्हीं में एक Nokia 9.3 PureView से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है, जिसमें फोन की लुक और डिजाईन का खुलासा हो गया है।

दरअसल Nokia 9.3 PureView का क्लियर केस इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसे नोकिया पावर यूजर वेबसाइट ने शेयर किया है। नई रिपोर्ट में इस केस को शेयर करने के साथ ही सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि नोकिया 9.3 प्योरव्यू पर चला रहा काम लगभग पूरा हो चुका है और डिवाईस फाईनल की ​टेस्टिंग शुरू होने वाली है।​ फोन का प्रोडक्शन सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरूआत में शुरू हो जाएगा और कंपनी साल की अंतिम तिमाही में यह फोन फोन बाजार में उतार देगी।

लुक व डिजाईन

Nokia 9.3 PureView को लेकर कहा गया है कि यह फोन बेजल लेस डिजाईन पर बनेगा तथा फ्रंट पैनल पर डिसप्ले चारों ओर से किनारों में मिली होगी। फोन में किसी तरह की कोई नॉच नहीं दी जाएगी तथा सेल्फी कैमरे के लिए इसे पंच-होल डिजाईन पर बनाया जाएगा। फोटो में फोन का बैक पैनल पर कर्व्ड नज़र आ रहा है जिसपर राउंट शेप में ​क्वॉड रियर कैमरा सेटअप लगा हुआ है। इस सकुर्लर रिंग के ठीक नीचे फ्लैश लाईट लगी है।

Nokia 9.3 PureView design revealed punch hole 108mp 64mp camera specs leaked

नोकिया 9.3 प्योरव्यू के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। यहां नीचे की ओर वर्टिकल शेप में Nokia की ब्रांडिंग लगाई गई है। इसी तरह फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन नज़र आया है। उम्मीद है कि यह फोन साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा। फोन के लोवर पैनल पर यूएसबी पोर्ट के साथ 3.5एमएम जैक भी देखने को मिल सकता है।

यह हो सकती है स्पेसिफिकेशन्स

Nokia 9.3 PureView को लेकर कहा गया है कि इस फोन को ओएलईडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। लीक के अनुसार फोन के कैमरा सेटअप में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देखने को मिलेगा जो सैमसंग सेंसर होगा। इसके साथ ही 64 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। नोकिया के इस फोन को भी कार्ल जेसिस लेंस इफेक्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Nokia 9.3 PureView design revealed punch hole 108mp 64mp camera specs leaked
Nokia 9 PureView

नोकिया 9.3 प्योरव्यू को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि यह फोन 8 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करेगा। बहरहाल इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि शायद नोकिया अपने फोन को एक से अधिक वेरिएंट्स में बाजार में उतारे। फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स या लॉन्च से जुड़ी कोई भी नई जानकारी मिलते ही पाठकों को जल्द सूचित किया जाएगा।

The post Nokia 9.3 PureView के डिजाईन का खुलासा, इस फोन में मिलेगा 108 MP + 64 MP का क्वॉड कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-9-3-pureview-design-revealed-punch-hole-108mp-64mp-camera-specs-leaked/feed/ 0
Nokia 9.3 PureView, Nokia 7.3 और Nokia 6.3 के लॉन्च में होगी देरी, जानें कब देंगे बाजार में दस्तक https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-9-3-pureview-nokia-73-nokia-6-3-launch-postponed-to-q4-2020/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-9-3-pureview-nokia-73-nokia-6-3-launch-postponed-to-q4-2020/#respond Wed, 10 Jun 2020 09:03:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=45125 इंडिया में नोकिया को चीनी कंपनियों के विकल्प के तौर पर भी देखा जा रहा है।

The post Nokia 9.3 PureView, Nokia 7.3 और Nokia 6.3 के लॉन्च में होगी देरी, जानें कब देंगे बाजार में दस्तक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia को लेकर अप्रैल में खबर आई थी कि कंपनी साल के तीसरे क्वॉटर यानि जुलाई से लेकर सितंबर के बीच में अपने तीन पावरफुल फोन Nokia 9.3 PureView, Nokia 7.3 और Nokia 6.3 लॉन्च करेगी। इस न्यूज़ के बाद से ही नोकिया फैन्स को फोन लॉन्च का इंतजार था। इंडिया में नोकिया को चीनी मोबाइल कंपनियों के विकल्प के तौर पर भी देखा जा रहा है। लेकिन अब जानकारी सामने आ रही है कि Nokia पसंद करने वाले लोगों को इन स्मार्टफोंस के लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

नोकिया पावर यूजर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कपंनी अपने नए स्मार्टफोंस के लॉन्च में देरी कर सकती है। जो स्मार्टफोन पहले साल की तीसरी तिमाही में लॉन्च होने थे, उन्हें बाजार में आने में अभी थोड़ा और वक्त लग सकता है। कंपनी अलगे महीने से ही Nokia 9.3 PureView, Nokia 7.3 और Nokia 6.3 स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में थी, लेकिन अब इस योजना को किनारे करना पड़ रहा है।

Nokia 9 3 PureView Nokia 73 Nokia 6 3 launch postponed to q4 2020

रिपोर्ट के मुताबिक नोकिया स्मार्टफोंस में देरी की मुख्य वजह COVID-19 यानि कोरोना वायरस महामारी ही है। इस वायरस की वजह से नोकिया का मालिकान हक रखने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल को अपनी स्ट्रेटजी में बदलाव करना पड़ा है। रिपोर्ट की मानें तो Nokia 9.3 PureView, Nokia 7.3 और Nokia 6.3 स्मार्टफोन अब साल की अंतिम तिमाही यानि अक्टूबर, नवंबर या दिसंबर महीने में ही लॉन्च किए जाएंगे। वहीं लॉन्च की बाबत नोकिया की आधिकारिक अनाउंसमेंट का भी इंतजार किया जा रहा है।

Nokia 9.3 PureView

नोकिया 9.3 प्योरव्यू को लेकर कहा जा रहा है कि यह ब्रांड का पहला स्मार्टफोन होगा जो 108 मेगापिक्सल और 64 मेगापिक्सल का कैमरा कॉम्बिनेशन सपोर्ट करेगा। रिपोर्ट के अनुसार फोन में 108 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही इस फोन में 64 मेगापिक्सल का एक और ओआईएस यानि आप्टिकल इमेज स्टेबलाईज़ेशन तकनीक से लैस सेंसर मौजूद रहेगा। वहीं चर्चा है कि फोन में साथ ही टेलीफोटो लेंस, मैक्रो लेंस और डेफ्थ सेंसर भी देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार फोन में 32 मेगापिक्सल या 48 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

Nokia 9 3 PureView Nokia 73 Nokia 6 3 launch postponed to q4 2020

Nokia 9.3 PureView की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार यह फोन एंडरॉयड 10 से लैस होगा और क्वॉलकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट 865 पर रन करेगा। लीक की मानें तो नोकिया 9.3 दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा जिनमें 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज तथा 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज देखने को मिल सकती है। नोकिया 9.3 प्योरव्यू में 6.29 इंच की क्यूएचडी+ पीओएलईडी डिसप्ले देखने को मिल सकती है जो 2के रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी। वहीं पावर बैकअप के लिए 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है।

Nokia 6.3

फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आई रिपोर्ट के अनुसार इस फोन को प्योरडिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। नोकिया 6.3 को 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा तथा फोन में 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। हालांकि इस फोन को एक से अधिक वेरिएंट्स में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लीक के अनुसार Nokia 6.3 में फिंगरप्रिंट सेंसर साईड पैनल पर दिया जाएगा जो पावर बटन एम्बेडेड होगा।

Nokia 9 3 PureView Nokia 73 Nokia 6 3 launch postponed to q4 2020

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia 6.3 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जो कार्ल जेसिस ब्रांड का ही होगा। फोन के बैक पैनल पर 24 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाईड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एक मैक्रो सेंसर देखने को मिल सकता है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार नोकिया 6.3 के 3जीबी रैम वाले बेस वेरिएंट की कीमत 249 यूरो हो सकती है।

The post Nokia 9.3 PureView, Nokia 7.3 और Nokia 6.3 के लॉन्च में होगी देरी, जानें कब देंगे बाजार में दस्तक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-9-3-pureview-nokia-73-nokia-6-3-launch-postponed-to-q4-2020/feed/ 0
चीनी कंपनियों को टक्कर देने आ रहा है Nokia 6.3, देखें कैसी होगी स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-6-3-launching-in-q3-full-specs-price-camera-snapdragon-processor-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-6-3-launching-in-q3-full-specs-price-camera-snapdragon-processor-leaked/#respond Thu, 07 May 2020 05:00:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43794 यह फोन जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है।

The post चीनी कंपनियों को टक्कर देने आ रहा है Nokia 6.3, देखें कैसी होगी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया ने मार्च महीने में अंर्तराष्ट्रीय बाजार में Nokia 8.3, Nokia 5.3 और Nokia 1.3 स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। ये तीनों ही डिवाईस विभिन्न प्राइस सेग्मेंट में उतारे गए थे जिन्हें काफी पसंद किया गया था। वहीं अब खबर आ रही है कि नोकिया अपने एक और सस्ते स्मार्टफोन Nokia 6.3 पर काम शुरू कर चुकी है और कुछ ही महीनों में इस फोन को टेक मार्केट में लॉन्च कर देगी। एक ताजा मीडिया रिपोर्ट में नोकिया 6.3 की डिटेल्स शेयर की गई है, जिसमें फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशस साझा हुई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह फोन जुलाई महीने में लॉन्च किया जा सकता है।

Nokia 6.3 की जानकारी नोकियापावरयूजर द्वारा दी गई है। रिपोर्ट की मानें तो नोकिया 6.3 ब्रांड का सस्ता फोन होगा जो मिडबजट में लॉन्च किया जाएगा। वेबसाइट के अनुसार Nokia 6.3 में क्वॉलकॉम 600 सीरीज़ का चिपसेट दिया जाएगा और यह फोन स्नैपड्रैगन 670 या फिर स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक फोन के एक से ज्यादा वेरिएंट लॉन्च होंगे और इनमें बेस वेरिएंट में 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

nokia 6 3 launching in q3 full specs price camera snapdragon processor leaked

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia 6.3 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जो कार्ल जेसिस ब्रांड का ही होगा। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। इस फोन को कंपनी की ओर से प्योरडिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार नोकिया 6.3 के 3जीबी रैम वाले बेस वेरिएंट की कीमत 249 यूरो यानि तकरीबन 20,000 रुपये जो सकती है। कहा गया है कि Nokia 6.3 साल की तीसरी तिमाही में Nokia 7.3 और Nokia 9.3 PureView 5G स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Nokia 8.3

नोकिया 8.3 की बात करें तो फोन को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.81 इंच की बड़ी फुलएचडी+ पंच होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। नोकिया ने इस स्क्रीन को प्योर डिसप्ले का नाम दिया है। कंपनी की ओर से नोकिया 8.3 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड वन आधारित है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट दिया गया है जो NSA/SA डुअल मोड 5जी सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Exclusive: लॉन्च से पहले सामने आई POCO F2 की कीमत, 12 मई को दस्तक देगा ये धांसू फोन

नोकिया 8.3 5जी को ग्लोबल मार्केट में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन को एक वेरिएंट जहां 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इन दोनों ही वेरिएंट्स में फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 400जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यहां आपको बता दें कि एंडरॉयड वन होने के चलते Nokia 8.3 को अगले दो साल तक एंडरॉयड की सभी लेटेस्ट अपडेट प्राप्त होती रहेगी।

nokia 6 3 launching in q3 full specs price camera snapdragon processor leaked

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia 8.3 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.89 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। नोकिया 8.3 में ZEISS लेंस तकनीक का यूज़ किया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : इंडिया में इंटरनेट यूजर्स की गिनती 50,00,00,000 से पार, इनमें से 7.1 करोड़ की उम्र 11 साल से भी कम

Nokia 8.3 5G डुअल सिम फोन है जो डुअल मोड 5जी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट इम्बेडेड बटन दिया गया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जो ओटीजी तकनीक से लैस है। ग्लोबल मंच पर Nokia 8.3 5G को Polar Night कलर में लॉन्च किया गया है।

The post चीनी कंपनियों को टक्कर देने आ रहा है Nokia 6.3, देखें कैसी होगी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-6-3-launching-in-q3-full-specs-price-camera-snapdragon-processor-leaked/feed/ 0
108 MP + 64 MP कैमरे के साथ दुनिया का पहला फोन बनेगा Nokia 9.3 PureView https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-9-3-pureview-will-support-108mp-and-64mp-penta-camera-specs-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-9-3-pureview-will-support-108mp-and-64mp-penta-camera-specs-leaked/#respond Tue, 14 Apr 2020 07:44:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42835 फोन के बैक पैनल पर पांच कैमरा सेंसर दिए जाएंगे।

The post 108 MP + 64 MP कैमरे के साथ दुनिया का पहला फोन बनेगा Nokia 9.3 PureView first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia को लेकर कल ही एक खबर सामने आई थी जिसमें बताया गया था कि कंपनी साल की तीसरी तिमाही में अपने नए स्मार्टफोंस लॉन्च करने की योजना बना रही है और इस दौरान Nokia 7.3 तथा Nokia 9.3 PureView जैसे फ्लैगशिप फोन बाजार में उतारे जाएंगे। गौरतलब है कि नोकिया ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने फरवरी में एमडब्ल्यूसी 2020 में यह फोन लॉन्च करने की तैयारी की थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसे कैंसिल करना पड़ा था। वहीं अब फोन के बाजार में आने से पहले इसकी स्पेसिफिकेशन्स् से जुड़ी बड़ी जानकारी भी सामने आ गई है।

Nokia 9.3 PureView को लेकर एक बड़ा लीक सामने आया है। इस लीक में फोन की कैमरा डिटेल्स के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स शेयर की गई है। लीक की मानें तो नोकिया 9.3 प्योरव्यू भी पहले वाले वर्ज़न की ही तरह पेंटा कैमरा सपोर्ट करेगा। यानि फोन के बैक पैनल पर पांच कैमरा सेंसर दिए जाएंगे। सामने आए लीक के अनुसार Nokia 9.3 PureView ब्रांड का पहला स्मार्टफोन होगा जो 108 मेगापिक्सल और 64 मेगापिक्सल का कैमरा कॉम्बिनेशन सपोर्ट करेगा।

Nokia 9 3 PureView will support 108mp and 64mp penta camera specs leaked

रिपोर्ट के अनुसार Nokia 9.3 PureView में 108 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही इस फोन में 64 मेगापिक्सल का एक और कैमरा सेंसर दिए जाने की बात कही गई है। लीक के अनुसार यह ओआईएस यानि आप्टिकल इमेज स्टेबलाईज़ेशन तकनीक से लैस होगा। वहीं उम्मीद की जा सकती है कि फोन में साथ ही टेलीफोटो लेंस, मैक्रो लेंस और डेफ्थ सेंसर भी देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार फोन में 32 मेगापिक्सल या 48 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : मुड़ने वाला LG Folder 2 फ्लिप फोन हुआ लॉन्च, जानें क्या है इस शानदार फोन की कीमत

Nokia 9.3 PureView की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार यह फोन एंडरॉयड 10 से लैस होगा और क्वॉलकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट 865 पर रन करेगा। लीक की मानें तो नोकिया 9.3 दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। फोन के एक वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी जा सकती है वहीं दूसरे वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें : 12 जीबी रैम और 65वॉट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ बेहद ही स्टाईलिश और पावरफुल 5G फोन Oppo Ace 2

नोकिया 9.3 प्योरव्यू में 6.29 इंच की क्यूएचडी+ पीओएलईडी डिसप्ले देखने को मिल सकती है जो 2के रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी। लीक के अनुसार इस फोन में 3.5एमएम जैक नहीं दिया जाएगा तथा नोकिया 9.3 प्योरव्यू वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगा। इस फोन में पावर बैकअप के लिए 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। लीक की मानें तो Nokia 9.3 PureView स्मार्टफोन के साथ Nokia 7.3 भी लॉन्च किया जाएगा। लेकिन फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post 108 MP + 64 MP कैमरे के साथ दुनिया का पहला फोन बनेगा Nokia 9.3 PureView first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-9-3-pureview-will-support-108mp-and-64mp-penta-camera-specs-leaked/feed/ 0