Nokia Asha | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 31 Jan 2018 04:40:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 एचएमडी ग्लोबल ने लिया नोकिया एक्सप्रेस सीरीज का अधिकार, क्या फिर आएंगे धमाकेदार म्यूजिक वाले नोकिया फोन https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-global-gets-nokia-xpress-on-trademark-up-to-2028/ Wed, 31 Jan 2018 04:36:14 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16417 एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया एक्सप्रेस सीरीज ट्रेडमार्क का नवीकरण कराया है। इस सीरीज का उपयोग कंपनी बहुत पहले करती थी।

The post एचएमडी ग्लोबल ने लिया नोकिया एक्सप्रेस सीरीज का अधिकार, क्या फिर आएंगे धमाकेदार म्यूजिक वाले नोकिया फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कुछ दिनों से जिसे तरह से नोकिया फोन के बारे में खबरें आ रही हैं वैसे में कहा जा सकता है कि कंपनी कोई बड़ी तैयारी कर रही है। इतना ही नहीं नोकिया के पुराने सीरीज को भी फिर से उतारा जा सकता है। कुछ दिन पहले ही हमने खबर दी थी कि एचएमडी ग्लोबल द्वारा नोकिया आशा सीरीज का ट्रेड मार्क ले लिया गया है वहीं आज एक और बड़ी खबर आई है। एचएमडी ग्लोबल के पास अब नेकिया एक्सप्रेस सीरीज का भी ट्रेड मार्क उपलब्ध है। हाल में एक फोटो के माध्यम से इसका खुलासा हुआ है।

नोकिया पावर यूजर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हाल ही में एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया एक्सप्रेस सीरीज ट्रेडमार्क का नवीकरण कराया है। इस सीरीज का उपयोग कंपनी बहुत पहले करती थी। नोकिया का एक्सप्रेस सीरीज खास कर म्यूजिक के लिए था और इस सीरीज में कई बेहतरीन म्यूजिक वाले फोन उपलब्ध थे। ऐसे में आशा तो कर सकते हैं कि कंपनी म्यूकिक फोन को लॉन्च कर सकती है लेकिन फिलहाल तो एचएमडी ग्लोबल नोकिया एक्सप्रेस सीरीज का उपयोग मोबाइल एक्सेसरीज के लिए कर रही है।
hmd global gets nokia xpress-on trademark up to 2028
प्राप्स सूचना के अनुसार एक्सप्रेस ट्रेडमार्क का उपयोग कंपनी उन कम्यूनिकेशन एक्सेसरीज, माइक्रोफोन, स्पीकर, कवर, केस, बैटरी और बैटरी चार्जर के लिए कर सकती है। इस फोटो में आप खुद भी देख सकते हैं। एचएमडी ग्लोबल के पास नोकिया एक्सप्रेस सीरीज का ट्रेडमार्क 2028 तक है और कंपनी ने इसे एक्स्प्रेस आॅन का नाम दिया है।

हाल में नोकिया आशा सीरीज का भी अधिकार एचएमडी ग्लोबल ने ले लिया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही कंपनी द्वारा नोकिया आशा सीरीज के तरत भी फोन लॉन्च किए जा सकते हैं। कुछ दिन पहले नोकिया के एक क्वर्टी कीपैड वाले फोन की जानकारी लीक हुई थी और कहा जा रहा है कि क्वर्टी कीपैड के साथ कंपनी आशा सीरीज में वापसी कर सकती है।

The post एचएमडी ग्लोबल ने लिया नोकिया एक्सप्रेस सीरीज का अधिकार, क्या फिर आएंगे धमाकेदार म्यूजिक वाले नोकिया फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एचएमडी ग्लोबल ने लिया नोकिया आशा सीरीज का अधिकार, फिर लॉन्च होंगे नोकिया आशा फोन! https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-global-to-launch-nokia-asha-series-phone/ Thu, 11 Jan 2018 08:19:02 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=15761 गौरतबल है कि नोकिया फोन का निर्माण फिलहाल एचएमडी ग्लोबल द्वारा ही किया जा रहा है। वहीं अब कंपनी नोकिया आशा सीरीज के फोन का भी निर्माण कर सकती है।

The post एचएमडी ग्लोबल ने लिया नोकिया आशा सीरीज का अधिकार, फिर लॉन्च होंगे नोकिया आशा फोन! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

माइक्रोसॉफ्ट के हाथों में जानें के बाद एचएमडी ग्लोबल ने फिर से नोकिया ब्रांड को पेश किया। हालांकि कंपनी ने वर्ष 2016 के अंत में कुछ फीचर फोन लॉन्च कर नोकिया फोन को दोबारा जिंदा किया लेकिन वर्ष 2017 नोकिया यूजर्स के लिए काफी खास रहा। एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 3310 और नोकिया 6 सहित कई बेहतरीन फोन पेश किए हैं। वहीं भारतीय यूजर्स के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है। नोकिया फीचर फोन और नोकिया एंडरॉयड फोन के बाद अब एचएमडी ग्लोबल नोकिया आशा फोन को लॉन्च कर सकती है। एक्सक्लूसिव: 17 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा ओपो ए83

हाल में खबर आई है कि एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया आशा सीरीज का ट्रेडमार्क ले लिया है। नोकियामोब डॉट नेट वेबसााइट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एचएमडी ग्लोबल और ट्रामो ने आशा सीरीज का ट्रेडमार्क ले लिया है। पहले आशा ब्रांड नोकिया के पास था लेकिन नोकिया ब्रांड जब माइक्रोसॉफ्ट के हाथों में चला गया तो आशा ब्रांड का अधिकार भी हस्तांतरित हो गया था। अब 2015 के बाद फिर से फिनिश कंपनी को नोकिया हैंडसेट निर्माण का अधिकार मिल गया है। वहीं आशा ब्रांड भी कंपनी के पास आ गया है। परंतु अब इसका अधिकार एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया से फिर ले लिया है। फ्लिपकार्ट पर लिस्ट हुआ आॅनर 9 लाइट, 4 कैमरे और 64जीबी मैमोरी पर होगा लॉन्च, देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स

गौरतबल है कि नोकिया फोन का निर्माण फिलहाल एचएमडी ग्लोबल द्वारा ही किया जा रहा है। वहीं अब कंपनी नोकिया आशा सीरीज के फोन का भी निर्माण कर सकती है। वैसे तो आशा सीरीज के फोन कई देशों में उपलब्ध थे लेकिन भारत में ये काफी पॉप्यूलर हैं। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि नोकिया आशा सीरीज के फोन भारत में सबसे पहले उपलब्ध हों।

वर्ष 2011 में नोकिया ने आशा 200 के साथ पहला फोन लॉन्च किया था। इसके बाद कंपनी ने आशा 201, आशा 202 और आशा 205 जैसे बेहतरीन फोन उतारें। वर्ष 2013 में कंपनी ने आशा सीरीज के तहत पहला टच फोन आशा 501 को पेश किया जो काफी पॉप्यूलर हुआ था। आशा 501 को लॉन्च करने के समय नोकिया का अधिकार माइक्रोसॉफ्ट के पास था और उसी ने यह फोन लॉन्च किया था। वहीं दिलचस्प बात यह है कि साल 2013 के अक्टूबर में आशा 503 फोन आया और इसके कुछ समय बाद ही नोकिया आशा सीरीज को बंद कर दिया गया। एचएमडी ग्लोबल के हाथो में आशा सीरीज का आधिकार जाने के बाद ​उम्मीद है कि फिर से ये फोन दिखाई दें।

The post एचएमडी ग्लोबल ने लिया नोकिया आशा सीरीज का अधिकार, फिर लॉन्च होंगे नोकिया आशा फोन! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>