Nokia C1 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 03 Mar 2020 05:46:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Nokia करने वाला है धमाका, सस्ते फोन C2 की स्पेसिफिकेशन हुईं लीक https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-c2-ta-1204-smartphone-specifications-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-c2-ta-1204-smartphone-specifications-launch-soon/#respond Tue, 03 Mar 2020 05:46:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41344 नोकिया सी2 हैंडसेट में 4जी सपोर्ट के साथ आएगा।

The post Nokia करने वाला है धमाका, सस्ते फोन C2 की स्पेसिफिकेशन हुईं लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाले वाली HMD Global जल्द ही Nokia C सीरीज़ के एक नए स्मार्टफोन को मार्केट में लाने की तैयारी कर रही है। काफी समय से रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि कंपनी Nokia C1 के अपग्रेडेड वेरिएंट Nokia C2 को जल्द ही मार्केट में ला सकती है। कंपनी ने नोकिया सी1 पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया था।

लॉन्च किया गया Nokia C1 पुराने फीचर फोन का स्मार्ट वर्जन था। याद रहे कि Nokia C1-01 साल 2010 में लॉन्च हुआ था। वहीं, कंपनी की ओर से अभी तक नोकिया सी2 को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इस डिवाइस को पेश कर सकती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार नोकिया सी2 हैंडसेट में 4जी सपोर्ट और यूनीसॉक प्रोसेसर दे सकती है। इस फोन में डुअल सिम कार्ड स्लॉट दिया जा सकता है। फोन को TA-1204 मॉडल नंबर के साथ आएगा। लुक के मामले में नए स्मार्टफोन को नए अपग्रेड्स के साथ पेश किया जा सकता है। नोकिया सी1 की को कंपनी ने लगभग 4 हजार रुपए में पेश किया गया था। वहीं, नोकिया सी2 की कीमत भी इसी के आसपास हो सकती है।

बता दें कि नोकिया सी2 को MWC 2020 में पेश किए जाने के उम्मीद थी। लेकिन कोरोना वायरस के चलते इस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया गया। बर्सिलोना में आयोजित होने वाले इस इवेंट में कंपनी Nokia 8.2 5G, Nokia 5.2 और Nokia 1.3 को भी पेश किया जा सकता था।

सोर्स

The post Nokia करने वाला है धमाका, सस्ते फोन C2 की स्पेसिफिकेशन हुईं लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-c2-ta-1204-smartphone-specifications-launch-soon/feed/ 0
Nokia C1 लॉन्च, इस सस्ते फोन में मिलेगा 5एमपी सेल्फी कैमरा, 2500एमएएच बैटरी और एंडरॉयड पाई का गो एडिशन https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-c1-low-budget-smartphone-launched-5mp-selfie-camera-android-9-pie-go-edition/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-c1-low-budget-smartphone-launched-5mp-selfie-camera-android-9-pie-go-edition/#respond Thu, 12 Dec 2019 03:45:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38778 कंपनी ने एक और नया डिवाईस Nokia C1 भी लॉन्च कर दिया है।

The post Nokia C1 लॉन्च, इस सस्ते फोन में मिलेगा 5एमपी सेल्फी कैमरा, 2500एमएएच बैटरी और एंडरॉयड पाई का गो एडिशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia ने इस महीने की शुरूआत में ही अंर्तराष्ट्रीय बाजार में सस्ता स्मार्टफोन Nokia 2.3 लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन Nokia 2.2 का अपग्रेडेड वर्ज़न है जो 4000एमएएच बैटरी और एंडरॉयड 10 रेडी ओएस के साथ आया था। वहीं अब ग्लोबल मार्केट में अपने स्मार्टफोंस की गिनती को बढ़ाते हुए आज Nokia का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी ने एक और नया डिवाईस Nokia C1 भी लॉन्च कर दिया है।

Nokia C1 को कंपनी की ओर से ग्लोबल मंच पर पेश किया गया है जो अफ्रीका व मध्यपूर्वी देशों में सेल के लिए उपलब्ध होगा। Nokia C1 ब्रांड का लो बजट फोन है जो एंट्री लेवल स्पेसिफिकेशन्स के साथ आया है। कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन में 5.45 इंच की एफडब्ल्यूवीजीए+ आईपीएस डिसप्ले दी गई है। फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है। डिसप्ले के उपरी ओर स्पीकर और सेल्फी कैमरा तथा फ्लैश लाईट लगी हुई है।

Nokia C1 को कपंनी की ओर से एंडरॉयड 9 पाई के गो एडिशन पर पेश किया गया है जो बाजार में आने के कुछ ही दिनों बाद एंडरॉयड 10 पर अपडेट हो जाएगा। यह स्मार्टफोन 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले क्वॉडकोर प्रोसेसर पर रन करता है। Nokia C1 में चिपसेट कौन सा होगा इस बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia C1 के बैक पैनल पर एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो फ्लैश लाईट से लैस है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Nokia का यह सस्ता स्मार्टफोन 5 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो फ्लैश लाईट से लैस है। Nokia C1 में 1 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है जिसके साथ यह फोन 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। Nokia C1 में एफएम रेडियो के साथ 3.5एमएम जैक दिया गया है।

Nokia C1 low budget smartphone launched 5mp selfie camera android 9 pie go edition

Nokia C1 में पावर बैकअप के लिए 2500एमएएच की बैटरी दी गई है जिसे माइक्रो यूएसबी से चार्ज किया जा सकेगा। नोकिया सी1 एक डुअल सिम फोन है। गौरतलब है कि Nokia C1 में 4G कनेक्टिविटी नहीं दी गई है तथा यह फोन सिर्फ 3G ही सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन का साईज़ जहां 147.6 x 71.4 x 8.7एमएम बताया गया है वहीं फोन का वज़न 155ग्राम का है। एचएमडी ग्लोबल ने इस फोन को ब्लैक और रेड कलर में लॉन्च किया है।

The post Nokia C1 लॉन्च, इस सस्ते फोन में मिलेगा 5एमपी सेल्फी कैमरा, 2500एमएएच बैटरी और एंडरॉयड पाई का गो एडिशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-c1-low-budget-smartphone-launched-5mp-selfie-camera-android-9-pie-go-edition/feed/ 0
नोकिया सी1 स्मार्टफोन की जानकारी लीक, 4जीबी रैम और डुअल कैमरे से हो सकता है लैस https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-c1-render-photo-leaks-to-launch-4gb-ram-qualcomm-snapdragon-830-soc-and-dual-camera-in-hindi/ Mon, 19 Dec 2016 12:41:23 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2646 रेंडर फोटो देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह फोन कितना स्टाइलिश है। फोन के मुख्य पैनल पर ज्यादातर हिस्सा स्क्रीन का ही है। वहीं फोटो में देखा जा सकता है कि स्क्रीन के नीचे कोई भी फिजिकल बटन नहीं है।

The post नोकिया सी1 स्मार्टफोन की जानकारी लीक, 4जीबी रैम और डुअल कैमरे से हो सकता है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कई माह से नोकिया स्मार्टफोन की चर्चा हो रही थी। इसी ​बीच कंपनी ने अपने एक फीचर फोन की जानकारी दी। नोकिया 150 से पर्दा उठा दिया और यह भी बताया कि अगले साल पहली तिमाही में इसे लॉन्च किया जाएगा। हालांकि अब भी रह सह कर नोकिया के नए स्मार्टफोन की जानकारियां आ रही हैं और आशा है कि कंपनी 2017 के शुरुआत में ही इसका प्रदर्शन कर दे। इससे पहले नोकिया का एक स्लाइड शो भी उजागर हो गया था कि कंपनी वर्ष 2017 में स्मार्टफोन बाजार में दस्तक देने वाली है। वहीं आज नोकिया सी1 स्मार्टफोन के बारे में एक नई जानकारी सामने आई है।

चीनी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट वोइबो पर नोकिया सी1 का रेंडर फोटो शेयर किया गया है। इस खबर को सबसे पहले गिजमोचाइना ने प्रकाशित किया है। रेंडर फोटो देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह फोन कितना स्टाइलिश है। फोन के मुख्य पैनल पर ज्यादातर हिस्सा स्क्रीन का ही है। वहीं फोटो में देखा जा सकता है कि स्क्रीन के नीचे कोई भी फिजिकल बटन नहीं है। स्क्रीन के उपर बड़े से स्पीकर ग्रिल के साथ सेंसर और कैमरा दिखाई दे रहा है।
nokia-c1
फोन के साइड में हार्डवेयर बटन हैं और पिछले पैनल में स्पष्ट रूप से डुअल कैमरा देखा जा सकता है। कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश दिया गया है। वहीं फोन के अन्य फोटो में आप यूएसबी टाइप-सी और 3.5एमएम आॅडियो जैक देख सकते हैं।

10 नोकिया फोन जिन्हें आज आप खरीदना चाहेंगे

अब तक मिली जानकारी के अनुसार नोकिया सी1 कंपनी का एक उंचे रेंज का फोन हो सकत है। इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 830 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 4जीबी रैम मैमोरी देखने को मिल सकती है। सी1 को कंपनी तीन मैमोरी आॅप्शन के साथ पेश कर सकती है 32जीबी, 64जीबी और 128जीबी। इसके साथ ही यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट आधारित हो सकता है।
nokia-c1-3
जहां तक डुअल कैमरा सेटअप की बात है तो नोकिया सी1 में 12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। कंपनी पहले की तरह इसमें भी जेनन फ्लैश का उपयोग कर सकती है। इसका सेल्फी कैमरा 5-मेगापिक्सल का हो सकता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,200 एमएएच की बैटरी देखी जा सकती है। आशा है कि इस फोन का प्रदर्शन कंपनी 2017 के पहली तिमाही के दौरान करे।

जल्द ही लॉन्च होगा 6जीबी रैम वाला सैमसंग गैलेक्सी सी9, जानें इस फोन में और क्या है खास

जैसा कि मालूम है कि इस बार नोकिया फोन का निर्माण खुद नोकिया द्वारा नहीं किया जा रहा है बल्कि इसके लिए कंपनी ने एचएमडी ग्लोबल के साथ समझौता किया है। नोकिया एचएमडी ग्लोबल समझौते के तहत अगले 10 सालों तक नोकिया के सभी फोन का निर्माण एचडएमडी ग्लोगल ​द्वारा ही किया जाएगा।

The post नोकिया सी1 स्मार्टफोन की जानकारी लीक, 4जीबी रैम और डुअल कैमरे से हो सकता है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>