Nokia C20 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 15 Apr 2021 07:29:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Nokia के इस सिक्सर के सामने चीनी कंपनियां हुई बोल्ड, सिर्फ 6 प्वाइंट्स में पढ़ें नोकिया की 6 बड़ी अनाउंसमेंट https://www.91mobiles.com/hindi/full-details-about-nokia-x20-5g-x10-c10-c20-g10-g20-smartphone-india-price-specs-sale-hmd-global/ https://www.91mobiles.com/hindi/full-details-about-nokia-x20-5g-x10-c10-c20-g10-g20-smartphone-india-price-specs-sale-hmd-global/#respond Thu, 08 Apr 2021 15:44:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=56764 ये 6 Nokia स्मार्टफोंस 'सी' सीरीज़, 'जी' सीरीज़ और 'एक्स' सीरीज़ में जोड़े गए हैं

The post Nokia के इस सिक्सर के सामने चीनी कंपनियां हुई बोल्ड, सिर्फ 6 प्वाइंट्स में पढ़ें नोकिया की 6 बड़ी अनाउंसमेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>


Nokia फैन्स के लिए 8 अप्रैल के तारीख यादगार हो गई है। पूरी दुनिया में बैठे नोकिया लवर्स के लिए बड़ा तोहफा लेकर आई है और एक साथ 6 नए मोबाइल फोन में बाजार में उतारे हैं। ये स्मार्टफोंस ‘सी’ सीरीज़, ‘जी’ सीरीज़ और ‘एक्स’ सीरीज़ में जोड़े गए हैं जिन्होंने Nokia C10, Nokia C20, Nokia G10, Nokia G20, Nokia X10 और Nokia X20 नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली है। नोकिया सी10 और सी20 जहां सबसे सस्ते स्मार्टफोन है वहीं नोकिया जी10 व जी20 के साथ कंपनी ने मिडबजट सेग्मेंट का टारगेट किया गया है। इस बड़े ईवेंट के मंच से Nokia ने 5G के क्षेत्र में भी बड़ी उड़ान भरी है और नोकिया एक्स20 व एक्स10 को 5जी कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया गया है। 6 नए स्मार्टफोंस के साथ Nokia Lite Earbuds को भी HMD Global द्वारा लॉन्च किया गया है। इस आर्टिकल के जरिये हमनें एक ही खबर में Nokia द्वारा की गई सभी घोषणाओं को शामिल किया है तथा साथ ही बताया है कि किस स्मार्टफोन में क्या स्पेसिफिकेशन्स दी गई है और उनकी कीमत व सेल के तारीख क्या है।

1. Nokia X20

शुरूआत करें आज लॉन्च हुए सबसे महंगे व पावरफुल फोन से तो नोकिया एक्स20 को पंच-होल पर लॉन्च किया गया है जो 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुआ है जो क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट पर रन करता है। Nokia X20 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

6 new Nokia phone X20 X10 G20 G10 C20 C10 launched specs Price sale offer

Nokia X20 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। नोकिया एक्स20 में ओटीजी सपोर्ट के साथ 4,470एमएएच की बैटरी दी गई है। इंटरनेशनल मार्केट में यह फोन 349 यूरो में लॉन्च हुआ है जो भारतीय करंसी अनुसार 30,000 रुपये के करीब है।

2. Nokia X10

एक्स सीरीज़ में जोड़ा गया नोकिया एक्स10 स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। लेटेस्ट एंडरॉयड 11 ओएस के साथ ही प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर तथा डुअल मोड 5G सपोर्ट करने वाला क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 4जीबी और 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी तक की स्टोरेज सपोर्ट करता है।

6 new Nokia phone X20 X10 G20 G10 C20 C10 launched specs Price sale offer

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में भी चार रियर कैमरा सेंसर्स दिए गए हैं जिनमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी के लिए नोकिया एक्स10 स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5एमएम जैक और गूगल असिस्टेंट बटन के साथ ही पावर बैकअप के लिए Nokia X10 में 4,470एमएएच की बैटरी दी गई है जो ओटीजी सपोर्ट करती है। ग्लोबल मार्केट में इस फोन की शुरूआती कीमत €309 यानि 27,000 रुपये के करीब है। यह भी पढ़ें : 64GB मैमोरी भी पड़ेगी कम, 2021 में फोन खरीदारी से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

3. Nokia G20

नोकिया जी20 को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.5 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन ब्राइटनेस बूस्ट फीचर से लैस है। नोकिया जी20 एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुआ है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हीलियो जी35 चिपसेट पर रन करता है। यह फोन 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता जिसके साथ एक्सपेंडेबल स्टोरेज 512 जीबी तक की दी गई है।

6 new Nokia phone X20 X10 G20 G10 C20 C10 launched specs Price sale offer

फोटोग्राफी के लिए यह फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही अन्य सेंसर मौजूद है। सेल्फी के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही यह फोन पावर बैकअप के लिए 5,050एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है जो कंपनी के दावेनुसार 3 दिन का बैकअप देने में सक्षम है। Nokia G20 का शुरुआती ग्लोबल प्राइस 159 यूरो (करीब 14,300 रुपये) है।

4. Nokia G10

‘जी’ सीरीज़ के Nokia G10 की बात करें तो यह मोबाइल फोन भी 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर हुआ है तथा स्क्रीन ब्राइटनेस बूस्ट फीचर से लैस 6.5 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 11 आधारित यह स्मार्टफोन आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हीलियो जी25 चिपसेट पर रन करता है। यह फोन 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जिनकी मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

6 new Nokia phone X20 X10 G20 G10 C20 C10 launched specs Price sale offer

नोकिया जी10 ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके अलावा यह फोन 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन को भी 5,050एमएएच की ताकतवर बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। Nokia G10 स्मार्टफोन को अंर्तराष्ट्रीय बाजार में 139 यूरो (करीब 12,300 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। यह भी पढ़ें : Jio और Airtel में हुई बड़ी डील, क्या हैं इसके मायने?

5. Nokia C20

नोकिया सी20 की बात करे तो यह एक लो बजट डिवाईस है जो पॉलिकॉर्बोनेट बॉडी पर बना है। फोन के फ्रंट पैनल पर वॉटरड्रॉप नॉच के साथ ही फ्लैश लाईट भी दी गई है। यह स्मार्टफोन 6.517 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। Nokia C20 को कंपनी के अन्य स्मार्टफोंस की ही तरह लेटेस्ट एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो प्रोसेसिंग के लिए आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ यूनिएसओसी एससी9863ए चिपसेट पर रन करता है। यह स्मार्टफोन 1 जीबी रैम व 2 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो क्रमश: 16 जीबी और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

6 new Nokia phone X20 X10 G20 G10 C20 C10 launched specs Price sale offer

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर सर्किल शेप में सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो 5 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। डुअल सिम, ब्लूटूथ, वाईफाई और 3.5एमएम जैक जैसे फीचर्स के साथ ही फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है जिसे बैक पैनल को हटाकर निकाला भी जा सकता है। Nokia C20 स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में 89 यूरो (करीब 7,800 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Realme C20 और Realme C21 भारत में धमाकेदार एंट्री, कम कीमत में मिलेंगे तगड़े फीचर्स

6. Nokia C10

नोकिया सी10 आज लॉन्च हुए सभी स्मार्टफोंस में सबसे सस्ता है। यह फोन भी नैरो बेजल्स डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जिसके नीचले हिस्से पर Nokia ब्रांडिंग वाला चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है। स्क्रीन के उपरी ओर वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है जिसके साईड में फ्लैश लाईट भी मौजूद है। नोकिया का यह स्मार्टफोन 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में एंडरॉयड 11 ओएस के साथ यूनिएसओसी एससी7331ई चिपसेट दिया गया है जो एंट्री लेवल डिवाईसेज के लिए बना है। यह फोन भी 1 जीबी रैम और 2 जीबी रैम के साथ मार्केट में आया है।

6 new Nokia phone X20 X10 G20 G10 C20 C10 launched specs Price sale offer

Nokia C10 के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह फोन भी डुअल सिम, ब्लूटूथ, वाईफाई और 3.5एमएम जैक जैसे फीचर्स से लैस है और पावर बैकअप के लिए 5वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 3,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। Nokia C10 का शुरूआती इंटरनेशनल प्राइस 75 यूरो (करीब 6,600 रुपये) है।

The post Nokia के इस सिक्सर के सामने चीनी कंपनियां हुई बोल्ड, सिर्फ 6 प्वाइंट्स में पढ़ें नोकिया की 6 बड़ी अनाउंसमेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/full-details-about-nokia-x20-5g-x10-c10-c20-g10-g20-smartphone-india-price-specs-sale-hmd-global/feed/ 0
Nokia C10 और Nokia C20 हुए लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे दमदार फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-c10-and-nokia-c20-launched-check-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-c10-and-nokia-c20-launched-check-price-and-specifications/#respond Thu, 08 Apr 2021 15:18:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=56766 Nokia ने स्मार्टफोन मार्केट में अफोर्डेबल स्मार्टफोन Nokia C10 और Nokia C20 को लॉन्च कर दिया है। यहां हम आपको दोनों ही स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।

The post Nokia C10 और Nokia C20 हुए लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे दमदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia ने स्मार्टफोन मार्केट में धमाकेदार एंट्री करते हुए तीन अफोर्डेबल स्मार्टफोन सीरीज – Nokia C सीरीज, Nokia G सीरीज और Nokia X सीरीज को लॉन्च कर दिया। कंपनी ने कुल छह स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। आज 8 अप्रैल 2021 को नोकिया ने Nokia C10, Nokia C20, Nokia G10, Nokia G20, Nokia X10 और Nokia X20 को लॉन्च किया है। यहां हम आपको Nokia C10 और Nokia C20 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर और कीमत के बारे में बता रहे हैं।

Nokia C10 और Nokia C20 : डिजाइन और डिस्प्ले

Nokia C10 और Nokia C20 स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो दोनों फोन का बैक पैनल पॉलीकार्बोनेट का बना है। दोनों ही स्मार्टफोन का डिजाइन करीब-करीब एक जैसा है। दोनों फोन के बैक पैनल में सर्कूलर कैमरा मॉड्यूल जिसमें सिंगल कैमरा सेंसर के साथ LED फ्लैश दिया गया है। डिस्प्ले की बात करें तो Nokia के दोनों स्मार्टफोन में 6.517 इंच की HD+ डिस्प्ले दिया है। इसके साथ ही सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया है। यह भी पढ़ें : Realme C20 और Realme C21 भारत में धमाकेदार एंट्री, कम कीमत में मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Nokia C10 और Nokia C20 : परफॉर्मेंस

नोकिया के दोनों बजट स्मार्टफोन एंट्री लेवल चिपसेट के साथ पेश किए गए हैं। Nokia C10 स्मार्टफोन में क्वाड कोर Unisoc SC7331e चिपसेट के साथ पेश किया गया है। वहीं, Nokia C20 स्मार्टफोन को ऑक्टा कोर SC9863a चिपसेट के साथ पेश किया है। Nokia C10 को तीन वेरिएंट्स 1GB रैम + 16GB स्टोरेज, 1GB रैम + 32GB स्टोरेज और 2GB रैम + 16GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। नोकिया के दूसरे स्मार्टफोन Nokia C20 को दो वेरिएंट्स 1GB रैम + 16GB स्टोरेज और 2GB रैम + 32GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

Nokia C10 और Nokia C20 : कैमरा

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन में सिंगल कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च किया गया है। Nokia C10 और Nokia C20 स्मार्टफोन दोनों के फ्रंट और बैक में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही दोनों स्मार्टफोन में नाइट सेल्फी के लिए फ्रंट में भी LED फ्लैश दिया गया है। यह भी पढ़ें : 5G की रेस में Nokia ने बढ़ाई रफ्तार, लॉन्च किए दो कम कीमत वाले पावरफुल स्मार्टफोन Nokia X20 और Nokia X10

Nokia C10 और Nokia C20 : बैटरी और अन्य

Nokia C10 और Nokia C20 दोनों ही स्मार्टफोन में 3000mAh की बैटरी दी गई है। दोनों फोन में रिमूवेबल बैटरी मिलती है। नोकिया इन दोनों स्मार्टफोन के साथ 5W का चार्जर दिया जाएगा। दोनों फोन में 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो दोनों फोन में डुअल सिम, ब्लूटूथ, वाईफाई का सपोर्ट मिलता है।

Nokia C10 और Nokia C20 : कीमत

Nokia C10 और Nokia C20 की कीमत की बात करें तो ये अफोर्डेबल कीमत में पेश किए गए हैं। Nokia C10 स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इस फोन को 75 यूरो (करीब 6,600 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही Nokia C20 स्मार्टफोन को 89 यूरो (करीब 7,800 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है।

The post Nokia C10 और Nokia C20 हुए लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे दमदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-c10-and-nokia-c20-launched-check-price-and-specifications/feed/ 0
Nokia फैंस के लिए आज की शाम होगी खास, लॉन्च होंगे नए नोकिया स्मार्टफोन, जानें किस-किस की होगी एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-x20-c20-g20-launch-today-how-to-watch-live-hmd-global-event/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-x20-c20-g20-launch-today-how-to-watch-live-hmd-global-event/#respond Wed, 07 Apr 2021 18:33:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=56662 यह ईवेंट भारतीय समयानुसार शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

The post Nokia फैंस के लिए आज की शाम होगी खास, लॉन्च होंगे नए नोकिया स्मार्टफोन, जानें किस-किस की होगी एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia ने पिछले महीने ही बता दिया था कि कंपनी अप्रैल में एक ग्लोबल ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से ब्रांड के नए स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च किए जाएंगे। वहीं आज नोकिया इंडिया ने भी इस लॉन्च का इन्वाईट शेयर कर दिया है। कंपनी ने बताया है कि आने वाली 8 अप्रैल को नोकिया जिस बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी उसके मंच से नए नोकिया फोन भारतीय बाजार में भी अनाउंस किए जाएंगे। नोकिया ने हालांकि इस दिन लॉन्च होने स्मार्टफोंस के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन चर्चा है कि 8 अप्रैल को Nokia X10, Nokia X20 और Nokia G20 स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं।

HMD Global का यह ईवेंट आज यानि 8 अप्रैल को यूरोप में आयोजित होगा जो भारतीय समयानुसार शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। यूरोप में आयोजित होने वाले इस ईवेंट को ऑनलाईन रखा जाएगा जिसका प्रसारण पूरी दुनिया में होगा। कंपनी ने हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि आज कौन कौन से फोन लॉन्च होंगे और कितने डिवाईस इंडियन मार्केट में ऑफिशियल किए जाएंगे लेकिन उम्मीद है कि आज की शाम भारत में मौजूद नोकिया फैंस के लिए बेहद खास होगी। यह भी पढ़ें : 20MP सेल्फी कैमरा और 6GB रैम वाला Samsung Galaxy A31 फिर हुआ सस्ता, ये रहा नया प्राइस

यह हो सकता है प्राइस

लीक्स में आगामी नोकिया स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इनकी कीमत भी शेयर की जा चुकी है। इन लीक्स की मानें तो Nokia G10 को ग्लोबल मार्केट में 139 यूरो की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। यह मूल्य भारतीय करंसी अनुसार 12,000 रुपये के करीब होगा। इसी तरह Nokia X10 5G की कीमत 300 यूरो और Nokia X20 5G की कीमत 350 यूरो के करीब हो सकती है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 25,900 रुपये और 30,000 रुपये के करीब है। बहरहाल पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिए 8 अप्रैल का इंतजार किया जा रहा है।

यह हो सकती है स्पेसिफिकेशन्स

बीते दिनों सामने आए लीक्स और विभिन्न सर्टिफिकेशन्स के अनुसार Nokia G10 को 6.38 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। लीक की मानें तो यह फोन एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च होगा और आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हीलियो पी22 चिपसेट पर रन करेगा। लीक में नोकिया जी10 का 3 जीबी रैम वेरिएंट सामने आया था लेकिन फिर भी उम्मीद है कि कंपनी इस फोन के एक से अधिक वेरिएंट मार्केट में उतारेगी।

nokia3-4

इसके अलावा लीक्स में खुलासा हुआ है कि फोन बैक पर क्वॉड-कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस सेटअप में 48MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा। इसके अलावा फोन में 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस देखने को मिल सकता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन को 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे से लैस किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

The post Nokia फैंस के लिए आज की शाम होगी खास, लॉन्च होंगे नए नोकिया स्मार्टफोन, जानें किस-किस की होगी एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-x20-c20-g20-launch-today-how-to-watch-live-hmd-global-event/feed/ 0