Nokia G21 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 10:35:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 आ रहा है नोकिया का नया लो कॉस्ट स्मार्टफोन Nokia G22, स्पेसिफिकेशन्स हुई उजागर https://www.91mobiles.com/hindi/low-cost-smartphone-nokia-g22-latest-update-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/low-cost-smartphone-nokia-g22-latest-update-specifications-leaked/#respond Mon, 13 Feb 2023 04:59:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=97744 HMD Global कंपनी Nokia G21 मोबाइल फोन का अपग्रेडेड वर्ज़न Nokia G22 लाने की तैयारी कर रही है।

The post आ रहा है नोकिया का नया लो कॉस्ट स्मार्टफोन Nokia G22, स्पेसिफिकेशन्स हुई उजागर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Nokia G22 बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है।
  • फोन का 4GB RAM वेरिएंट सामने आ गया है।
  • इस नोकिया मोबाइल में Unisoc T6061 प्रोसेसर मिलेगा।

Nokia G21 स्मार्टफोन पिछले साल इंडिया में लॉन्च हुआ था जो 12,499 रुपये की शुरूआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं अब कंपनी इसी मोबाइल फोन का अपग्रेडेड वर्ज़न Nokia G22 लाने की तैयारी कर रही है। यह नया नोकिया फोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है जहां फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा उठा है। ​इस लिस्टिंग के बाद माना जा रहा है कि कंपनी बेहद जल्द अपनी ‘जी’ सीरीज़ का यह नया मोबाइल फोन बाजार में उतार देगी।

Nokia G22

  • 4GB RAM
  • Android 12
  • Unisoc T606 processor
  • नोकिया जी22 गीकबेंच पर अपने नाम के साथ ही लिस्ट हुआ है जहां फोन का 4 जीबी रैम वेरिएंट सामने आया है। हालांकि यह तय माना जा सकता है कि मार्केट में यह मोबाइल एक से अधिक मैमोरी वेरिएंट्स में एंट्री लेगा। इस नोकिया फोन में यूनिएसओसी टी606 प्रोसेसर दिए जाने का खुलासा हुआ है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करेगा।

    low cost smartphone nokia g22 latest update specifications leaked

    Nokia G22 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ मार्केट में एंट्री लेगा जो स्टॉक एंड्रॉयड यूआई होगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल फोन में माली-जी57 जीपीयू दिए जाने का खुलासा भी गीकबेंच पर हो गया है। बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो नोकिया जी22 को सिंगल-कोर में 308 और मल्टी-कोर में 1094 स्कोर प्राप्त हुआ है। यह भी पढ़ें: 16 फरवरी के लॉन्च से पहले ही iQOO Neo 7 5G के रैम वेरिएंट्स व प्राइस का हुआ खुलासा

    Nokia G21

  • 6.5″ 90Hz Display
  • Unisoc T606 processor
  • 6GB RAM + 128 GB Storage
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 18W 5,050mAh Battery
  • नोकिया जी21 स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की लार्ज वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है और 400निट्स ब्राइटनेस व सनलाईट ब्राइटनेस बूस्ट जैसे फीचर्स से लैस है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ Unisoc T606 चिपसेट दिया गया है।

    low cost smartphone nokia g22 latest update specifications leaked

    फोटोग्राफी के लिए नोकिया जी21 के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/1.8 अपर्चर 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और इतने ही अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है। पवार बैकअप के लिए नोकिया जी21 में 18वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस 5,050एमएएच बैटरी दी गई है

    The post आ रहा है नोकिया का नया लो कॉस्ट स्मार्टफोन Nokia G22, स्पेसिफिकेशन्स हुई उजागर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/low-cost-smartphone-nokia-g22-latest-update-specifications-leaked/feed/ 0
    लॉन्च हुए नोकिया के दो नए फीचर फोन Nokia 105 और Nokia 105 Plus, कीमत सिर्फ 1299! https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-105-plus-cheap-keypad-phone-india-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-105-plus-cheap-keypad-phone-india-price/#respond Tue, 26 Apr 2022 10:05:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=79524 नोकिया 105 को सिर्फ 1,299 रुपये तथा नोकिया 105 प्लस को महज 1,399 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

    The post लॉन्च हुए नोकिया के दो नए फीचर फोन Nokia 105 और Nokia 105 Plus, कीमत सिर्फ 1299! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    NOKIA ने आज अपने भारतीय फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने नया स्मार्टफोन Nokia G21 इंडिया में लॉन्च किया है जिसके साथ Nokia 105 और Nokia 105 Plus Feature Phones ने भी मार्केट में एंट्री ली है। नोकिया जी21 का प्राइस जहां 12,999 रुपये से शुरू है वहीं नोकिया 105 को सिर्फ 1,299 रुपये तथा नोकिया 105 प्लस को महज 1,399 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इन दोनों नोकिया फीचर फोंस की डिटेल्स आगे शेयर की गई है।

    Nokia 105 और Nokia 105 Plus की स्पेसिफिकेशन्स

    नोकिया 105 और नोकिया 105 प्लस को 1.77 इंच की क्यूक्यूवीजीए डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। ये फोन टी9 कीबोर्ड पर बने हैं जिनमें स्क्रीन के नीचे कीपैड लगी है। स्क्रीन के उपरी ओर स्पीकर लगा है। Nokia 105 को जहां Charcoal और Blue कलर में लॉन्च किया गया है वहीं Nokia 105 Plus मोबाइल फोन को Charcoal और Red में खरीदा जा सकता है। ये मोबाइल फोन 3.5एमएम जैक के साथ माइक्रो यूएसबी सपोर्ट करते हैं।

    Nokia 105 Plus cheap keypad phone india price

    Nokia 105 की खूबी इस फोन में मौजूद टॉर्च लाइट व क्लॉसिक नोकिया गेम है वहीं Nokia 105 Plus में मनोरंजन के लिए एमपी3 प्लेयर और ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इन नोकिया फोंस में वायरलेस एफएम रेडियो भी दिया गया है। ये दोनों ही फीचर फोन 2जी सपोर्ट करते हैं। नोकिया 105 प्लस में 32जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा सकता है। ये मोबाइल एस30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं।

    Nokia 105 Plus cheap keypad phone india price

    बता दें कि नोकिया 105 फोन 4एमबी रैम और 4एमबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए नोकिया 105 में जहां 800एमएएच बैटरी दी गई है वहीं नोकिया 105 प्लस फीचर फोन 1,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी की मानें तो ये दोनों नोकिया मोबाइल सिंगल चार्ज में 12 घंटे का टॉक टाईम और 18 दिन का स्टेंडबॉय टाईम देने की क्षमता रखते हैं।

    Nokia 105 Plus cheap keypad phone india price

    Nokia G21 का प्राइस

    यहां नोकिया जी21 की बात करें तो यह मोबाइल फोन दो वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसका प्राइस सिर्फ 12,999 रुपये है। वहीं Nokia G21 का बड़ा मॉडल 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका प्राइस 14,999 रुपये है। नोकिया जी21 स्मार्टफोन को Nordic Blue और Dusk कलर में खरीदा जा सकता है। इस फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

    The post लॉन्च हुए नोकिया के दो नए फीचर फोन Nokia 105 और Nokia 105 Plus, कीमत सिर्फ 1299! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-105-plus-cheap-keypad-phone-india-price/feed/ 0
    Nokia G21 इंडिया में लॉन्च! सिर्फ 12999 रुपये में मिलेगा 50MP Camera और धाकड़ 5,050mAh Battery https://www.91mobiles.com/hindi/6gb-ram-phone-nokia-g21-india-launch-price-12999-know-specifications-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/6gb-ram-phone-nokia-g21-india-launch-price-12999-know-specifications-sale-offer/#respond Tue, 26 Apr 2022 07:22:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=79476 नोकिया मोबाइल फोन 50MP Camera Unisoc T606 चिपसेट और 5,050mAh Battery सपोर्ट करता है।

    The post Nokia G21 इंडिया में लॉन्च! सिर्फ 12999 रुपये में मिलेगा 50MP Camera और धाकड़ 5,050mAh Battery first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    Nokia ने आज अपने इंडियन फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। HMD Global की ओर से नोकिया ब्रांड का नया स्मार्टफोन भारतीय बाजार में पेश कर दिया गया है जो Nokia G21 नाम के साथ लॉन्च हुआ है। लो बजट में आया है नोकिया मोबाइल फोन सिर्फ 12,999 रुपये के शुरूआती प्राइस पर सेल के लिए उपलब्ध होगा जो आर्कषक लुक के साथ ही 50MP Camera, 6GB RAM, Unisoc T606 चिपसेट और 5,050mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है।

    Nokia G21 का प्राइस

    सबसे पहले नए नोकिया जी21 की कीमत बात करें तो यह मोबाइल फोन दो वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च हुआ है। फोन का बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका प्राइस सिर्फ 12,999 रुपये है। इसी तरह Nokia G21 का बड़ा मॉडल 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका रेट 14,999 रुपये है। नोकिया जी21 स्मार्टफोन को Nordic Blue और Dusk कलर में खरीदा जा सकता है।

    6gb ram phone Nokia G21 India Launch Price 12999 know specifications Sale offer

    Nokia G21 की स्पेसिफिकेशन्स

    नोकिया जी21 स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की लार्ज वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस नोकिया मोबाइल की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। Nokia G21 की डिसप्ले तीन साईड से बेजल लेस हैं तथा नीचे चौड़ा चिन पार्ट सपोर्ट करती है। यह स्क्रीन 400निट्स ब्राइटनेस तथा सनलाईट ब्राइटनेस बूस्ट जैसे फीचर्स से लैस है। यह भी पढ़ें : शख्स पर चली गोली जेब में रखे स्मार्टफोन से जा टकराई! मोबाइल में ही फंसकर रह गई बुलेट, बंदे को खरोंच तक न आई

    Nokia G21 को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया गया है जो दो साल तक हर नए एंडरॉयड ओएस पर अपडेट होता रहेगा। इनमें Android 12 और Android 13 शामिल होंगे। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ Unisoc T606 चिपसेट दिया गया है। इंडियन मार्केट में यह फोन 4 जीबी रैम व 6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जो 64 जीबी व 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    6gb ram phone Nokia G21 India Launch Price 12999 know specifications Sale offer

    फोटोग्राफी के लिए नोकिया जी21 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नोकिया मोबाइल 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Samsung के चिपसेट पर लॉन्च हुआ Vivo S15e स्मार्टफोन, 66W चार्जिंग और 50MP कैमरा के साथ है 12GB RAM

    Nokia G21 डुअल सिम के साथ ही 3.5एमएम जैक, एनएफसी व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं साथ ही यह मोबाइल फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पवार बैकअप के लिए नोकिया जी21 में 5,050एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक पर काम करती है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह फोन 3 दिन का बैकअप देने में सक्षम है।

    The post Nokia G21 इंडिया में लॉन्च! सिर्फ 12999 रुपये में मिलेगा 50MP Camera और धाकड़ 5,050mAh Battery first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/6gb-ram-phone-nokia-g21-india-launch-price-12999-know-specifications-sale-offer/feed/ 0
    Nokia G21 स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्चिंग से पहले स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स हुए लीक, जानें क्या-क्या है खास https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-g21-smartphone-specifications-and-features-leaked-ahead-of-india-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-g21-smartphone-specifications-and-features-leaked-ahead-of-india-launch/#respond Mon, 25 Apr 2022 10:30:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=79418 Nokia G21 स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है, जिसके साथ 2MP के दो कैमरा सेंसर दिए जाएंगे।

    The post Nokia G21 स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्चिंग से पहले स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स हुए लीक, जानें क्या-क्या है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    Nokia भारत में अपने नए बजट स्मार्टफोन Nokia G21 को लॉन्च करने को तैयार है। नोकिया का यह स्मार्टफोन भारत में 26 अप्रैल यानी मंगलवार को लॉन्च होना है। Nokia G21 स्मार्टफोन को कंपनी भारत से पहले कुछ देशों में लॉन्च कर चुकी है। नोकिया का यह फोन फरवरी महीने में यूरोपीय मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है। लॉन्च से ठीक एक दिन पहले Pricebaba ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में Nokia G21 स्मार्टफोन के इंडिया वेरिएंट की स्पेसिफिकेशन्स और दूसरी जानकारी शेयर की है।

    Nokia भारत में Nokia G21 स्मार्टफोन के साथ-साथ Nokia G11 स्मार्टफोन को भी लॉन्च करने वाला है। Nokia G11 और Nokia G21 स्मार्टफोन कंपनी के पिछले साल लॉन्च किए Nokia G10 और Nokia G20 के सक्सेसर स्मार्टफोन हैं। यहां हम आपको नोकिया जी21 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में बता रहे हैं।

    Nokia G21 स्पेसिफिकेशन्स

    Nokia G21 स्मार्टफोन में 6.5-इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1,600×720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। नोकिया के इस फोन में V-शेप का नॉच दिया जाएगा। इसके साथ ही Nokia G21 स्मार्टफोन में 12nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर Unisoc T606 SoC दिया जाएगा, जिसमें दो Cortex-A75 कोर और छह A55 कोर हैं। इसके साथ ही फोन में डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन दिया गया है।

    nokia-g21-launch

    कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फ़ोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है, जिसके साथ 2MP के दो कैमरा सेंसर दिए जाएंगे। इस फोन में LED फ्लैश भी दिया जाएगा। इसके साथ ही नोकिया के इस फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। नोकिया का यह स्मार्टफोन भारत में दो वेरिएंट्स – 4GB RAM + 64GB स्टोरेज और 6GB+128GB के साथ पेश किया जाएगा। नोकिया का यह स्मार्टफोन ब्लू और ब्राउन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Ola Electric ने 1441 इलेक्ट्रिक स्कूटर को सेफ़्टी चैक के लिए रिकॉल किया, एक के बाद एक ईवी में आग लगने के कंपनी ने उठाया कदम

    Nokia G21 स्मार्टफोन Android 11 पर रन करेगा। इसके साथ ही नोकिया के इस फोन में साइड माउंट फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। नोकिया के इस स्मार्टफोन में 5,050mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। नोकिया के इस स्मार्टफ़ोन में डुअल बैंड Wi-Fi, 4G, Bluetooth 5.0, GPS, A-GPS, GLONASS, Beidou, Galileo, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफ़ोन जैक दिया गया है। यह भी पढ़ें : 150W Fast Charging के साथ OnePlus Ace लॉन्च! इस पावरफुल फोन में दी गई है 12GB RAM की ताकत

    लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Realme GT 2 Pro

    The post Nokia G21 स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्चिंग से पहले स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स हुए लीक, जानें क्या-क्या है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-g21-smartphone-specifications-and-features-leaked-ahead-of-india-launch/feed/ 0
    Nokia G21 स्मार्टफ़ोन Unisoc T606 प्रोसेसर, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 4GB रैम के साथ हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-g21-smartphone-launched-check-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-g21-smartphone-launched-check-price/#respond Mon, 14 Feb 2022 04:35:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75537 Nokia G21 स्मार्टफोन को यूरोप में 170 यूरो (करीब 14,500 रुपये) की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है।

    The post Nokia G21 स्मार्टफ़ोन Unisoc T606 प्रोसेसर, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 4GB रैम के साथ हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    HMD Global ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Nokia G21 को लॉन्च कर दिया है। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है। नोकिया का यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए Nokia G20 का सक्सेसर है। Nokia G21 स्मार्टफोन के लॉन्च के दौरान कंपनी बताया कि उन्होंने इसके स्क्रीन, कैमरा और बैटरी पर ख़ास रूप से ध्यान दिया है। नोकिया का यह स्मार्टफ़ोन फ़िलहाल यूरोपियन मार्केट में लॉन्च किया गया है। यहां हम आपको Nokia G21 स्मार्टफ़ोन के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

    Nokia G21 की कीमत

    Nokia G21 स्मार्टफोन को कंपनी ने दो कलर – नोर्डिक ब्लू और डस्क ऑप्शन में पेश किया गया है। Nokia G21 स्मार्टफोन को यूरोप में 170 यूरो (करीब 14,500 रुपये) की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। फिलहाल इस फोन के इंडिया लॉन्च को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

    Nokia G21 की स्पेसिफिकेशन्स

    Nokia G21 स्मार्टफोन में 6.5-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसके साथ ही यह डिस्प्ले अडेप्टिव रिफ्रेश रेट भी सपोर्ट सकता है। पावर सेविंग मोड में डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz हो जाता है। नोकिया का यह स्मार्टफोन Unisoc T606 प्रोसेसर के साथ आता है। यह चिपसेट 12nm प्रोसेस पर बना हुआ है। इस प्रोसेसर के में दो Cortex-A75 कोर और छह Cortex-A55 कोर दिए गए हैं। इसके साथ ही फ़ोन में ग्राफ़िक्स के लिए Mali G75-MP1 प्रोसेसर दिया गया है।

    नोकिया के इस स्मार्टफोन में 4GB की रैम दी गई है, जो — 64GB और 128GB के दो स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होता है। नोकिया के इस फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है।

    कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही नोकिया के इस फोन में सुपर रेजलूशन और नाइड मोड़ जैसे फ़ीचर भी दिए गए हैं।

    नोकिया का यह स्मार्टफोन में Android 11 पर रन करता है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह फोन जल्द ही Android 12 पर भी लॉन्च करेगा। नोकिया का कहना है कि वह इस फोन के लिए दो मेजर अपडेट रोलआउट करेगा। यानी इस फोन पर Android 13 भी चलाया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Realme GT 2, Realme C31 और C35 स्मार्टफोन के भारत में इस दिन होंगे लॉन्च, कलर वेरिएंट्स भी हुए लीक

    Nokia G21 स्मार्टफोन में 5,050mAh की बैटरी दी गई है। नोकिया का कहना है कि यह फ़ोन 18W फ़ास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। हालाँकि फ़ोन के साथ कंपनी ने 10W का चार्चर दिया है। नोकिया का दावा है कि सिंगल चार्ज पर यह फ़ोन तीन दिन का बैटरी बैकअप ऑफ़र करता है। यह भी पढ़ें : Micromax In 2 के इंडिया लॉन्च से पहले सामने आए स्पेसिफिकेशन्स और कीमत, जानें क्या होंगी खूबियां

    लेटेस्ट वीडियो : सैमसंग ने लॉन्च किए Galaxy S22 सीरीज़ के स्मार्टफोन

    The post Nokia G21 स्मार्टफ़ोन Unisoc T606 प्रोसेसर, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 4GB रैम के साथ हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-g21-smartphone-launched-check-price/feed/ 0
    सस्ते Nokia G21 का लुक लॉन्च से पहले आया सामने, 50MP Camera के साथ करेगा एंट्री! https://www.91mobiles.com/hindi/budget-smartphone-nokia-g21-renders-leaked-shows-colours-design/ https://www.91mobiles.com/hindi/budget-smartphone-nokia-g21-renders-leaked-shows-colours-design/#respond Fri, 04 Feb 2022 07:13:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75060 काफी समय से खबर सामने आ रही है कि HMD Global Nokia ‘G’ सीरीज़ के नए मोबाइल फोन पर काम कर रही है जिसे Nokia G21 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं, हाल ही में फोन लॉन्च से पहले में बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया था, जहां डिवाइस की कु स्पेसिफिकेशन्स भी […]

    The post सस्ते Nokia G21 का लुक लॉन्च से पहले आया सामने, 50MP Camera के साथ करेगा एंट्री! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    काफी समय से खबर सामने आ रही है कि HMD Global Nokia ‘G’ सीरीज़ के नए मोबाइल फोन पर काम कर रही है जिसे Nokia G21 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं, हाल ही में फोन लॉन्च से पहले में बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया था, जहां डिवाइस की कु स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आई थी। अब नोकिया के इस अपकमिंग बजट स्मार्टफोन का लुक, डिजाइन और कलर रेंडर्स के माध्यम से सामने आया है। इन रेंडर्स को फेमस लीक्सटर Roland Quandt ने जारी किया है। साथ ही लीक हुए रेंडर इस बात की भी पुष्टि करते हैं कि आगामी Nokia G-सीरीज हैंडसेट ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप पेश करेगा। आइए Nokia G21 के लीक हुए रेंडर्स और स्पेसिफिकेशंस पर करीब से नज़र डालते हैं।

    Nokia G21 का डिजाइन

    लीक हुए रेंडर्स से पता चलता है कि हैंडसेट वॉटरड्रॉप नॉच के साथ बेज़ल-लेस डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन में मोटी बॉटम चिन होगी। रेंडर्स को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि हैंडसेट के पैक पैनल में टेक्सचर्ड फिनिश और डुअल-टोन डिज़ाइन से लैस होगा। वहीं, रियर पर आयताकार कैमरा मॉड्यूल पैनल के ऊपरी बाएं कोने पर प्लेस होगा और इसमें एक चमकदार फिनिश होगी जो इसे बाकी बैक पैनल से अलग करेगी। इसे भी पढ़ें: Nokia C30 Review: बड़ी डिसप्ले, पावरफुल बैटरी और कम कीमत वाले नोकिया के इस फोन में कितना है दम

    nokia-g21-renders

    इसके अलावा हैंडसेट के दाहिने किनारे पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। हैंडसेट का पावर बटन भी फिंगरप्रिंट स्कैनर की तरह काम करेगा। साथ ही हैंडसेट का बायां किनारे पर सिम-कार्ड ट्रे और एक बटन की जगह है, जो संभवत: एक समर्पित Google असिस्टेंट बटन का काम करेगा।

    nokia-g21-launch

    Nokia G21 की स्पेसिफिकेशन्स

    अब तक सामने आई लीक्स के अनुसार अनुसार नोकिया जी21 स्मार्टफोन 20:5 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करेगा। चर्चा है कि यह नोकिया मोबाइल Blue और Dusk कलर में मार्केट में एंट्री लेगा। एक लीक में इस फोन का 3 जीबी रैम वेरिएंट किए जाने की बात भी कई थी जिसके साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। वहीं फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इसे भी पढ़ें: CES 2022 : 4G की ताकत और डुअल स्क्रीन के साथ नए अवतार में लॉन्च हुआ Nokia 2760 Flip फोन

    लेटेस्ट वीडियो

    फोटोग्राफी के लिए नोकिया जी21 में ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इस कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस दिए जाएगा जिसके साथ Nokia G21 स्मार्टफोन 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही थर्ड लेंस सपोर्ट करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नोकिया जी21 मोबाइल फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। Nokia G21 एक डुअल सिम फोन होगा जो 4जी एलटीई के साथ ही एनएफसी व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,050एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो क्विक चार्ज तकनीक से लैस होगी।

    The post सस्ते Nokia G21 का लुक लॉन्च से पहले आया सामने, 50MP Camera के साथ करेगा एंट्री! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/budget-smartphone-nokia-g21-renders-leaked-shows-colours-design/feed/ 0
    4GB RAM के साथ सामने आया 50MP Camera और 5050mAh Battery वाला सस्ता Nokia G21, होने वाला है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-global-nokia-g21-listed-on-geekbench-with-unisoc-t606-chipset-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-global-nokia-g21-listed-on-geekbench-with-unisoc-t606-chipset-launch-soon/#respond Wed, 02 Feb 2022 04:17:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=74870 नोकिया जी21 अब जल्द ही मार्केट में लॉन्च होने वाला है।

    The post 4GB RAM के साथ सामने आया 50MP Camera और 5050mAh Battery वाला सस्ता Nokia G21, होने वाला है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    91मोबाइल्स ने पिछले महीने ही खबर प्रकाशित की थी कि टेक कंपनी HMD Global नोकिया ‘जी’ सीरीज़ के नए मोबाइल फोन पर काम कर रही है जिसे Nokia G21 नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा। वहीं अब मार्केट में आने से पहले ही यह नोकिया स्मार्टफोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट हो गया है। गीकबेंच लिस्टिंग में एक ओर जहां फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है वहीं दूसरी ओर यह भी साफ हो गया है कि नोकिया जी21 अब जल्द ही मार्केट में लॉन्च होने वाला है।

    Nokia G21 की यह लिस्टिंग कल यानी 1 फरवरी की ही है जहां फोन को एचएमडी ग्लोबल नोकिया जी21 नाम के साथ सर्टिफाइड किया गया है। गीकबेंच पर यह नोकिया फोन एंडरॉयड 11 ओएस के साथ लिस्ट हुआ है जिसके मदरबोर्ड सेग्मेंट में Unisoc T606 चिपसेट का कोडनेम लिखा गया है। वेबसाइट पर फोन में 1.61गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की खुलासा हुआ है।

    HMD Global Nokia G21 listed on geekbench with Unisoc T606 chipset launch soon

    गीकबेंच पर यह नोकिया फोन 4 जीबी रैम के साथ लिस्ट हुआ है। हालांकि उम्मीद की जा सकती है कि मार्केट में यह फोन एक से अधिक रैम वेरिएंट्स में एंट्री लेगा। बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो Nokia G21 को सिंगल कोर में 312 स्कोर तथा मल्टीकोर में 1157 स्कोर दिया गया है। गीकबेंच लिस्टिंग के बाद अब उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले कुछ ही दिनों में यह नोकिया मोबाइल मार्केट में एंट्री ले लेगा।

    Nokia G21 की स्पेसिफिकेशन्स

    विभिन्न लीक्स के जरिये सामने आई डिटेल्स के अनुसार नोकिया जी21 स्मार्टफोन 20:5 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करेगा। चर्चा है कि यह नोकिया मोबाइल Blue और Dusk कलर में मार्केट में एंट्री लेगा। एक लीक में इस फोन का 3 जीबी रैम वेरिएंट किए जाने की बात भी कई ​थी जिसके साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। वहीं फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    HMD Global Nokia G21 listed on geekbench with Unisoc T606 chipset launch soon
    Nokia G20

    फोटोग्राफी के लिए नोकिया जी21 में ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इस कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस दिए जाएगा जिसके साथ Nokia G21 स्मार्टफोन 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही थर्ड लेंस सपोर्ट करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नोकिया जी21 मोबाइल फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। Nokia G21 एक डुअल सिम फोन होगा जो 4जी एलटीई के साथ ही एनएफसी व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,050एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो क्विक चार्ज तकनीक से लैस होगी।

    The post 4GB RAM के साथ सामने आया 50MP Camera और 5050mAh Battery वाला सस्ता Nokia G21, होने वाला है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-global-nokia-g21-listed-on-geekbench-with-unisoc-t606-chipset-launch-soon/feed/ 0
    एक्सक्लूसिव: Nokia G21 फरवरी में हो सकता है इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-g21-india-launch-in-february-know-price-specs-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-g21-india-launch-in-february-know-price-specs-sale-offer/#respond Wed, 19 Jan 2022 09:33:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=74142 नोकिया जी21 बेहद जल्द इंडिया में भी लॉन्च होने वाला और फरवरी में सेल भारत में शुरू हो जाएगी।

    The post एक्सक्लूसिव: Nokia G21 फरवरी में हो सकता है इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    NOKIA को लेकर हाल ही में एक खबर सामने आई थी कि HMD Global कंपनी नोकिया ‘जी’ सीरीज़ के नए मोबाइल फोन पर काम कर रही है जो Nokia G21 नाम के साथ मार्केट में एंट्री लेगा। यह नोकिया फोन बीते दिनों सर्टिफिकेशन्स साइट पर रिटेलस साइट पर भी स्पॉट किया जा चुका है। वहीं अब 91मोबाइल्स को खबर मिली है कि नोकिया जी21 बेहद जल्द इंडिया में भी लॉन्च होने वाला और अगले महीने यानी फरवरी में ही Nokia G21 की सेल भारत में शुरू हो जाएगी।

    Nokia G21 India launch

    नोकिया जी21 के भारत लॉन्च को लेकर कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन 91मोबाइल्स को सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि नोकिया ब्रांड का यह आगामी स्मार्टफोन अगले महीने ही इंडियन मार्केट में उतार दिया जाएगा। फिलहाल Nokia G21 के इंडिया लॉन्च की कोई फिक्स डेट तो सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि फरवरी शुरू होते ही कंपनी इस फोन को टीज़ करना शुरू कर देगी और फिर बेहद जल्द इसे इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध करा देगी।

    Nokia G21 की स्पेसिफिकेशन्स

    नोकिया जी21 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो प्राप्त जानकारी अनुसार यह नोकिया फोन 20:5 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करेगा। बताया जा रहा है कि यह नोकिया मोबाइल Blue और Dusk कलर में मार्केट में एंट्री लेगा। यह भी पढ़ें : 108MP कैमरा और मिनटों में चार्ज होने वाला स्टाइलिश स्मार्टफोन Xiaomi 11T Pro 5G हुआ लॉन्च, फीचर्स जान हो जाएंगे दीवाने

    Nokia G21 एंडरॉयड आधारित फोन होगा जिसमें आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ Unisoc chipset दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। बीते दिनों वेबसाइट पर यह नोकिया फोन 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ लिस्ट किया गया है जिसके साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई थी। वहीं लीक में इस फोन का 3 जीबी रैम वेरिएंट दिए जाने का खुलासा भी हुआ है। इस फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    4gb ram 5050mah battery phone Nokia G21 Specs Leaked launch soon HMD Global
    Nokia G20

    फोटोग्राफी के लिए नोकिया जी21 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस दिए जाएगा जिसके साथ Nokia G21 स्मार्टफोन 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही थर्ड लेंस सपोर्ट करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नोकिया जी21 मोबाइल फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। यह भी पढ़ें : 8,499 रुपये में लॉन्च हुआ 6,000mAh battery वाला यह सस्ता मोबाइल फोन, Xiaomi-Realme के लिए बनेगा चुनौती

    Nokia G21 एक डुअल सिम फोन होगा जो 4जी एलटीई के साथ ही एनएफसी व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करेगा। पावर बैकअप के लिए इस नोकिया फोन में 5,050एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है जो क्विक चार्ज तकनीक से लैस होगी। नोकिया जी21 की लॉन्च डेट अभी पुख्ता नहीं हो पाई है लेकिन उम्मीद है कि कंपनी बेहद जल्द इस फोन को टीज़ करना शुरू कर देगी और लॉन्च डेट से पर्दा उठा देगी।

    The post एक्सक्लूसिव: Nokia G21 फरवरी में हो सकता है इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-g21-india-launch-in-february-know-price-specs-sale-offer/feed/ 0
    4GB RAM और 5,050mAh Battery के साथ सामने आया नया नोकिया फोन Nokia G21, स्पेसिफिकेशन्स भी हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/4gb-ram-5050mah-battery-phone-nokia-g21-specs-leaked-launch-soon-hmd-global/ https://www.91mobiles.com/hindi/4gb-ram-5050mah-battery-phone-nokia-g21-specs-leaked-launch-soon-hmd-global/#respond Mon, 17 Jan 2022 04:44:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=73966 HMD Global नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो Nokia G21 नाम के साथ लॉन्च होगा।

    The post 4GB RAM और 5,050mAh Battery के साथ सामने आया नया नोकिया फोन Nokia G21, स्पेसिफिकेशन्स भी हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    NOKIA ब्रांड की ‘जी’ सीरीज़ के तहत हाल ही में दो नोकिया फोन Nokia G100 और Nokia G400 टेक मंच पर लॉन्च हुए है। HMD Global ने कन्ज्यूमर इलेक्ट्रिक शो CES 2022 के मंच से इन मोबाइल फोंस को टेक मंच पर पेश किया है। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी नोकिया जी सीरीज़ के एक और नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो Nokia G21 नाम के साथ लॉन्च होगा। नोकिया जी21 बाजार में आने से पहले वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है जहां फोन की कई स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है।

    Nokia G21

    नोकिया जी21 को एक रशियन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है जहां फोन को TA-1418 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। गिज़मोचाइना की खबर के मुताबिक यह नोकिया फोन 20:5 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करेगा। बताया जा रहा है कि यह नोकिया मोबाइल मार्केट में Blue और Dusk कलर में एंट्री लेगा। यह भी पढ़ें : Nokia ने किया कमाल, लॉन्च किए एक साथ दो सस्ते Smartphone, कीमत 7400 रुपये से शुरू

    Nokia G21 एंडरॉयड आधारित फोन होगा जिसमें आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की पुष्टि हुई है। हालांकि यह फोन किस चिपसेट पर रन करेगा इस बारे में जानकारी सामने नहीं आ पाई है। वेबसाइट पर नोकिया जी21 को 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ लिस्ट किया गया है जिसके साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    4gb ram 5050mah battery phone Nokia G21 Specs Leaked launch soon HMD Global
    Nokia G20

    फोटोग्राफी के लिए नोकिया जी21 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन के बैक पैनल पर मौजूद प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का बताया गया है। इसके साथ ही Nokia G21 के बैक पैनल पर 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही थर्ड लेंस दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Nokia G21 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। यह भी पढ़ें : Motorola ला रही है एक और कम कीमत वाला स्टाईलिश स्मार्टफोन Moto G22, स्पेसिफिकेशन्स भी होगी शानदार

    Nokia G21 एक डुअल सिम फोन होगा जो 4जी एलटीई के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस होगा। पावर बैकअप के लिए इस नोकिया फोन में 5,050एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है। बहरहाल नोकिया कब तक अपने इस नए मोबाइल फोन को बाजार में उतारेगी इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है। उम्मीद है कि साल की पहली तिमाही में नोकिया जी21 मार्केट में एंट्री ले लेगा।

    The post 4GB RAM और 5,050mAh Battery के साथ सामने आया नया नोकिया फोन Nokia G21, स्पेसिफिकेशन्स भी हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/4gb-ram-5050mah-battery-phone-nokia-g21-specs-leaked-launch-soon-hmd-global/feed/ 0