Nokia G22 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Mar 2023 12:49:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सस्ते स्मार्टफोन Nokia C32 और Nokia C22 हुए लॉन्च, सिंगल चार्ज में देंगे 3 दिन का बैकअप https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-phone-nokia-c32-launched-with-nokia-c22-check-price-features-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-phone-nokia-c32-launched-with-nokia-c22-check-price-features-specifications/#respond Sat, 25 Feb 2023 17:15:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=98508 Nokia C32 और Nokia C22 लॉन्च हो गए हैं जो सिंगल चार्ज में 3 दिन का बैकअप दे सकते हैं।

The post सस्ते स्मार्टफोन Nokia C32 और Nokia C22 हुए लॉन्च, सिंगल चार्ज में देंगे 3 दिन का बैकअप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Nokia C32 और Nokia C22 ग्लोबल मार्केट में पेश ​किए गए हैं।
  • दोनों लो बजट स्मार्टफोन हैं जो Android 13 (Go Edition) पर आए हैं।
  • नोकिया सी22 और सी32 फोन सिंगल चार्ज में 3 दिन का बैकअप दे सकते हैं।

MWC 2023 के मंच से नोकिया ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी HMD Global ने आज तीन नए मोबाइल फोन पेश किए हैं। ये Nokia C22, Nokia C32 और Nokia G22 नाम के साथ लॉन्च हुए हैं। तीनों ही लो बजट स्मार्टफोन हैं तो सस्ते दाम पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। नोकिया जी32 की डिटेल्स आप (यहां क्लिक कर) पढ़ सकते हैं तथा ‘सी’ सीरीज़ में जोड़े गए नोकिया सी22 और सी32 की जानकारी आगे दी गई है।

Nokia C22 और Nokia C32 की कीमत

नोकिया सी22 के बेस वेरिएंट में 2 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज दी गई है तथा बड़ा वेरिएंट 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन की कीमत EUR 109 से शुरू होती है जो 9,500 रुपये के करीब है। यह फोन Midnight Black और Sand कलर में लॉन्च किया गया है।

50MP Camera phone Nokia C32 launched with Nokia C22 check price features specifications

नोकिया सी32 के बेस वेरिएंट में 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज दी गई है तथा बड़ा वेरिएंट 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन की कीमत EUR 129 से शुरू होती है जो 11,300 रुपये के करीब है। यह फोन Charcoal, Autumn Green और Beach Pink कलर में लॉन्च हुआ है।

Nokia C22 और Nokia C32 की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.5″ HD+ display
  • Unisoc SC9863A SoC
  • 10W 5,000mAh battery
  • 8MP selfie sensor
  • 50MP rear camera (Nokia C32)
  • 13MP rear camera (Nokia C22)
  • नोकिया सी22 और सी32 को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है तथा ये दोनों स्मार्टफोन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। पानी व धूल से सु​रक्षित रखने के लिए इन नोकिया मोबाइल फोंस को IP52 रेटिंग से लैस किया गया है।

    50MP Camera phone Nokia C32 launched with Nokia C22 check price features specifications

    ये नोकिया फोन एंड्रॉयड 13 ‘गो’ ​एडिशन पर लॉन्च हुए हैं। इनमें गूगल गो ऐप्स को डाउनलोड व इंस्टाल किया जा सकता है जो कम रैम व स्टोरेज पर भी स्मूथ प्रोसेस कर सकती है। ये ऐप्स बैटरी और इंटरनेट डाटा दोनों की ही खपत कम करती है। प्रोसेसिंग के लिए नोकिया सी22 और सी32 में Unisoc SC9863A प्रोसेसर दिया गया है।

    50MP Camera phone Nokia C32 launched with Nokia C22 check price features specifications

    फोटोग्राफी के लिए ये दोनों नोकिया फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। नोकिया सी22 में जहां 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है वहीं नोकिया सी32 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर सपोर्ट करता है। दोनों फोंस के बैक पैनल पर 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नोकिया सी22 व सी32 दोनों मोबाइल 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करते हैं।

    50MP Camera phone Nokia C32 launched with Nokia C22 check price features specifications

    Nokia C22 और Nokia C32 दोनों डुअ​ल सिम फोन हैं तथा 4जी सपोर्ट करते हैं। पावर बैकअप के लिए इनमें 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 10वॉट चार्जिंग के साथ काम करती है। फिंगर​प्रिंट सेंसर नोकिया सी22 के बैक पैनल पर दिया गया है तथा सी32 के साईड पैनल पर मौजूद है। इन मोबाइल फोन में 3.5एमएम जैक व एफएम रेडियो जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

    The post सस्ते स्मार्टफोन Nokia C32 और Nokia C22 हुए लॉन्च, सिंगल चार्ज में देंगे 3 दिन का बैकअप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-phone-nokia-c32-launched-with-nokia-c22-check-price-features-specifications/feed/ 0
    मोबाइल यूजर खुद ही कर सकेंगे इस फोन को रिपेयर! लॉन्च हुआ अनूठा स्मार्टफोन Nokia G22, देखें इसकी खूबी https://www.91mobiles.com/hindi/self-repairable-mobile-phone-nokia-g22-launch-know-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/self-repairable-mobile-phone-nokia-g22-launch-know-details/#respond Sat, 25 Feb 2023 15:05:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=98496 मोबाइल यूजर खुद ही कर सकेंगे इस फोन को रिपेयर! लॉन्च हुआ अनूठा स्मार्टफोन Nokia G22, देखें इसकी खूबी

    The post मोबाइल यूजर खुद ही कर सकेंगे इस फोन को रिपेयर! लॉन्च हुआ अनूठा स्मार्टफोन Nokia G22, देखें इसकी खूबी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • Nokia G22 डिस्प्ले, पोर्ट, बैटरी तथा पैनल को खुद ही ठीक किया जा सकता है।
    • यह मोबाइल फोन 100% recycled plastic बैक कवर से बनाया गया है।
    • इस फोन के लिए कंपनी ने iFixit के साथ साझेदारी की है।

    Nokia G22 Launch: MWC 2023 के मंच से आज HMD Global ने नोकिया ब्रांड का ऐसा अनूठा स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसे मोबाइल यूजर खुद ही रिपेयर कर सकते हैं। यह फोन नोकिया जी22 नाम के साथ मार्केट में आया है ​जो 100% recycled plastic बैक कवर से बनाया गया है। इस फोन की डिस्प्ले, चार्जिंग पोर्ट, बैटरी तथा पैनल को घर बैठकर ही ठीक किया जा सकता है और इसके लिए कंपनी iFixit किट भी साथ दे रही है।

    खुद रिपेयर करें फोन

    अमूमन देखा जाता है कि फोन में कोई फॉल्ट आने पर या ​तो लोग उसे सर्विस सेंटर लेकर जाते हैं या फिर उसे छोड़कर नया फोन ही खरीद लेते हैं। लेकिन Nokia G22 ऐसा मोबाइल है जो लंबे समय तक आपका साथ देगा। इस फोन को कुछ इस तरह से डिजाईन किया गया है यूजर इसे खोलकर खुद ही रिपेयर कर सकते हैं। इस फोन के लिए HMD Global ने iFixit से साथ साझेदारी की है।

    self repairable mobile phone nokia g22 launch know details

    कंपनी का दावा है कि कोई भी मोबाइल यूजर सिर्फ 5 मिनट में ही इसके बैक पैनल को खोलकर बैटरी बदल सकता है। इस इसी तरह 20 मिनट में ही फोन डिस्प्ले को चेंज किया जा सकता है। इस फोन के साथ कंपनी मोबाइल फोन रिपेयर टूल्स भी दे रही है तथा रिपेयरिंग की यूजर मैनुअल भी साथ में मिल रही है।

    Nokia G22 specifications

  • 6.52″ HD+ 90Hz Display
  • 4GB RAM + 128GB storage
  • 2GB virtual RAM
  • Unisoc T606 processor
  • 50MP Rear Camera
  • 20W 5,050mAh battery
  • नोकिया जी22 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश हुआ है जो 720 x 1200 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.52 इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल वाली यह फोन स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा 500निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस डिस्प्ले को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है

    self repairable mobile phone nokia g22 launch know details

    Nokia G22 एंड्रॉयड 12 पर पेश किया गया है 2 साल की ओएस अपडेट के साथ आता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Unisoc T606 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह नोकिया फोन माली जी57 जीपीयू सपोर्ट करता है। नोकिया जी22 2जीबी वचुर्अल रैम तकनीक से लैस है जो इसे 6जीबी रैम की परफॉर्मेंस प्रदान करता है।

    self repairable mobile phone nokia g22 launch know details

    फोटोग्राफी के लिए यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

    self repairable mobile phone nokia g22 launch know details

    Nokia G22 4G फोन है जो डुअल सिम सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 20वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,050एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। वहीं सिक्योरिटी के लिए यह स्मार्टफोन साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। यह फोन आईपी52 रेटिड है जो इसे वॉटर व डस्ट प्रूफ बनाता है। नोकिया जी22 में 3.5एमएम जैक, एफएम रेडियो और एनएफसी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

    self repairable mobile phone nokia g22 launch know details

    Nokia G22 Price

    नोकिया जी22 दो मैमोरी वेरिएंट्स में पेश किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है तथा बड़ा वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन की कीमत EUR 179 से शुरू होती है जो भारतीय करंसी अनुसार 15,500 रुपये के करीब है। यह नोकिया फोन Meteor Grey और Lagoon Blue कलर में मार्केट में उतारा गया है।

    The post मोबाइल यूजर खुद ही कर सकेंगे इस फोन को रिपेयर! लॉन्च हुआ अनूठा स्मार्टफोन Nokia G22, देखें इसकी खूबी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/self-repairable-mobile-phone-nokia-g22-launch-know-details/feed/ 0
    आ रहा है नोकिया का नया लो कॉस्ट स्मार्टफोन Nokia G22, स्पेसिफिकेशन्स हुई उजागर https://www.91mobiles.com/hindi/low-cost-smartphone-nokia-g22-latest-update-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/low-cost-smartphone-nokia-g22-latest-update-specifications-leaked/#respond Mon, 13 Feb 2023 04:59:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=97744 HMD Global कंपनी Nokia G21 मोबाइल फोन का अपग्रेडेड वर्ज़न Nokia G22 लाने की तैयारी कर रही है।

    The post आ रहा है नोकिया का नया लो कॉस्ट स्मार्टफोन Nokia G22, स्पेसिफिकेशन्स हुई उजागर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • Nokia G22 बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है।
    • फोन का 4GB RAM वेरिएंट सामने आ गया है।
    • इस नोकिया मोबाइल में Unisoc T6061 प्रोसेसर मिलेगा।

    Nokia G21 स्मार्टफोन पिछले साल इंडिया में लॉन्च हुआ था जो 12,499 रुपये की शुरूआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं अब कंपनी इसी मोबाइल फोन का अपग्रेडेड वर्ज़न Nokia G22 लाने की तैयारी कर रही है। यह नया नोकिया फोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है जहां फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा उठा है। ​इस लिस्टिंग के बाद माना जा रहा है कि कंपनी बेहद जल्द अपनी ‘जी’ सीरीज़ का यह नया मोबाइल फोन बाजार में उतार देगी।

    Nokia G22

  • 4GB RAM
  • Android 12
  • Unisoc T606 processor
  • नोकिया जी22 गीकबेंच पर अपने नाम के साथ ही लिस्ट हुआ है जहां फोन का 4 जीबी रैम वेरिएंट सामने आया है। हालांकि यह तय माना जा सकता है कि मार्केट में यह मोबाइल एक से अधिक मैमोरी वेरिएंट्स में एंट्री लेगा। इस नोकिया फोन में यूनिएसओसी टी606 प्रोसेसर दिए जाने का खुलासा हुआ है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करेगा।

    low cost smartphone nokia g22 latest update specifications leaked

    Nokia G22 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ मार्केट में एंट्री लेगा जो स्टॉक एंड्रॉयड यूआई होगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल फोन में माली-जी57 जीपीयू दिए जाने का खुलासा भी गीकबेंच पर हो गया है। बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो नोकिया जी22 को सिंगल-कोर में 308 और मल्टी-कोर में 1094 स्कोर प्राप्त हुआ है। यह भी पढ़ें: 16 फरवरी के लॉन्च से पहले ही iQOO Neo 7 5G के रैम वेरिएंट्स व प्राइस का हुआ खुलासा

    Nokia G21

  • 6.5″ 90Hz Display
  • Unisoc T606 processor
  • 6GB RAM + 128 GB Storage
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 18W 5,050mAh Battery
  • नोकिया जी21 स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की लार्ज वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है और 400निट्स ब्राइटनेस व सनलाईट ब्राइटनेस बूस्ट जैसे फीचर्स से लैस है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ Unisoc T606 चिपसेट दिया गया है।

    low cost smartphone nokia g22 latest update specifications leaked

    फोटोग्राफी के लिए नोकिया जी21 के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/1.8 अपर्चर 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और इतने ही अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है। पवार बैकअप के लिए नोकिया जी21 में 18वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस 5,050एमएएच बैटरी दी गई है

    The post आ रहा है नोकिया का नया लो कॉस्ट स्मार्टफोन Nokia G22, स्पेसिफिकेशन्स हुई उजागर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/low-cost-smartphone-nokia-g22-latest-update-specifications-leaked/feed/ 0