Nokia G50 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 22 Sep 2021 13:56:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Nokia G50 5G Phone लॉन्च, यहां देखें इसकी ताकत और जानें क्या है प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/affordable-5g-phone-nokia-g50-launch-feature-specs-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/affordable-5g-phone-nokia-g50-launch-feature-specs-price-sale/#respond Wed, 22 Sep 2021 13:55:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=67467 NOKIA G50 5G Phone Snapdragon 480 चिपसेट के साथ मार्केट में लॉन्च हुआ है।

The post Nokia G50 5G Phone लॉन्च, यहां देखें इसकी ताकत और जानें क्या है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

NOKIA से जुड़ी बड़ी खबर कल ही सामने आई थी कि टेक कंपनी HMD Global आने वाली 6 अक्टूबर को एक ग्लोबल ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से Nokia G50 5G Phone लॉन्च किया जाएगा। लेकिन सभी मोबाइल ब्रांड्स और यूजर्स को सरप्राईज़ देते हुए नोकिया ने अपना यह नया स्मार्टफोन Nokia G50 5G आज ही टेक मार्केट में ऑफिशियल कर दिया है। नोकिया जी50 5जी फोन 4GB RAM, Qualcomm Snapdragon 480 चिपसेट, 48MP Camera और 5000mAh battery के साथ मार्केट में लॉन्च हुआ है।

Nokia G50 5G Specifications

नोकिया जी50 5जी फोन को कंपनी की ओर से 720 × 1640 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.82 इंच की बड़ी एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो तीन किनारों से तो बेजल लेस हैं लेकिन नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। इस लोवर पार्ट पर Nokia की ब्रांडिंग लगी है। ग्लोबल मार्केट में नोकिया जी50 5जी फोन ने Ocean Blue और Midnight Sun कलर में एंट्री ली है।

Nokia G50 5G को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो दो साल की एंडरॉयड रेडी अपडेट और 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आया है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस नए नोकिया मोबाइल फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट दिया गया है। ग्लोबल मार्केट में यह फोन 4जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जो 64जीबी तथा 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। दोनों ही मॉडल्स में स्टोरेज को 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

affordable 5g phone nokia g50 launch feature specs price sale

फोटोग्राफी के लिए नोकिया जी50 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो इलेक्ट्रोनिक ईमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) फीचर से लैस है।

affordable 5g phone nokia g50 launch feature specs price sale

Nokia G50 5G फोन में 3.5mm हेडफोन जैक के साथ ही 4G VoLTE, dual-band Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS और USB Type-C जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए जहां यह नोकिया फोन साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं साथ ही फोन में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए नोकिया जी50 5जी फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।

Nokia G50 5G Price

नोकिया जी50 5जी फोन को कंपनी की ओर से दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है। बेस वेरिएंट में जहां 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है वहीं दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन के बेस वेरिएंट का प्राइस €259 और बड़े मॉडल का प्राइस €279 है। यह कीमत 22,000 और 24,000 रुपये के करीब है। बहरहाल फोन के इंडिया लॉन्च को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। लेकिन उम्मीद है कि भारत में इस फोन का दाम कर ही देखने को मिलेगा।

The post Nokia G50 5G Phone लॉन्च, यहां देखें इसकी ताकत और जानें क्या है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/affordable-5g-phone-nokia-g50-launch-feature-specs-price-sale/feed/ 0
नोकिया से हुई बड़ी चूक, लॉन्च से पहले दिखा दिया Nokia G50 5G का डिजाइन और फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-g50-accidentally-confirmed-by-the-company-on-instagram-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-g50-accidentally-confirmed-by-the-company-on-instagram-launch-soon/#respond Tue, 24 Aug 2021 05:01:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65634 Nokia G50 स्मार्टफोन को कंपनी ने 5G की ताकत के साथ पेश किया है।

The post नोकिया से हुई बड़ी चूक, लॉन्च से पहले दिखा दिया Nokia G50 5G का डिजाइन और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia अपनी जी-सीरीज के अंदर एक नया फोन लाने की प्लानिंग कर रही है, जिसे नोकिया G50 के नाम से मार्केट में लाया जाएगा। वहीं, लॉन्च से पहले स्मार्टफोन्स के बारे में ऑनलाइन जानकारी सामने आनी शुरू हो गई हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह नोकिया का पहला किफायती 5G स्मार्टफोन होगा। इसके अलावा नोकिया जी50 का एक ऑफिशियल प्रोमो हाल ही में Nokia Mobile France के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया था। हालांकि, अब इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया है। लेकिन NokiaMob.net ने विडियो क्लिप और इंस्टाग्राम पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है।

गलती से इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस पोस्ट में इस ट्रांसलेट करने पर पता चलता है कि नोकिया जी50 5G स्मार्टफोन को एक शानदार बैटरी लाइफ के साथ पेश किया जाएगा और इसमें 5G की ताकत भी मिलेगी। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा होगा। इसे भी पढ़ें: Jio के साथ मिलकर Nokia ने दिया बड़ा सरप्राइज, इंडिया में लॉन्च किया कम दाम वाला Nokia C20 Plus

nokia-g50

Nokia G50 के डिजाइन

पोस्ट में नोकिया जी50 5G स्मार्टफोन को ब्लू और मिडनाइट सन कलर में दिखाया गया है। वहीं, डिजाइन की बात करें तो डिवाइस के फ्रंट पर एक वाटरड्रॉप नॉच स्क्रीन है जबकि रियर पर राउंड शेप मॉड्यूल में तीन कैमरा लेंस और एलईडी फ्लैश होगा।

nokia-phone

Nokia G50 की स्पेसिफिकेशन

इसके अलावा कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ था कि नोकियी जी50 5G में स्नैपड्रैगन 480 5G चिपसेट होगा। इसके अलावा इस फोन को 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। साथ ही फोन में एंडरॉयड 11 ओएस पहले से इंस्टॉल किया जाएगा। आपको याद दिला दें कि इससे पहले नोकिया ने Nokia X10 और Nokia X20 मॉडल को 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया था। वहीं नोकिया ने G-series के स्मार्टफोन को LTE के साथ पेश किया था। इसे भी पढ़ें: Nokia के टॉप 5 फीचर फोन, 4G की पावर और शानदार फीचर्स से लैस, JioPhone को देते हैं चुनौती

Nokia G50 5G लॉन्च डेट

नोकिया के अपकमिंग स्मार्टफोन Nokia G50 5G के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि नोकिया ने Nokia XR20 स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह स्मार्टफोन 27 जुलाई को पेश किया जाएगा। Nokia G50 5G स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसे Nokia XR20 के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि अभी ये सिर्फ़ अटकलें हैं।

The post नोकिया से हुई बड़ी चूक, लॉन्च से पहले दिखा दिया Nokia G50 5G का डिजाइन और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-g50-accidentally-confirmed-by-the-company-on-instagram-launch-soon/feed/ 0
Nokia G50 5G स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले सामने आई क़ीमत, जानें खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-g50-5g-smartphone-price-revealed-ahead-in-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-g50-5g-smartphone-price-revealed-ahead-in-launch/#respond Wed, 21 Jul 2021 06:54:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63152 Nokia G50 5G स्मार्टफोन नोकिया का G-series सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा जो कि 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जाएगा। बता दे कि नोकिया ने अपनी G-series के स्मार्टफोन को अप्रैल में X-series के साथ पेश किया है।

The post Nokia G50 5G स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले सामने आई क़ीमत, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia G50 5G स्मार्टफोन के ऑफिशियल लॉन्च से पहले क़ीमत लीक हो गई है। यूरोप के दो रिटेलर्स ने अपने ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर नोकिया के इस स्मार्टफ़ोन को लॉन्च से पहले लिस्ट किया है। LambdaTek की वेबसाइट पर अपकमिंग Nokia G50 5G स्मार्टफ़ोन को 217.52 GBP (लगभग 22,100 रुपये) की क़ीमत पर लिस्ट किया गया है। इसमें वैट भी शामिल है। वहीं दूसरे रिटेलर्स MoreComputers ने अपनी वेबसाइट ने नोकिया के इस फ़ोन को 207.56 GBP (लगभग 21,100 रुपये) की क़ीमत पर लिस्ट किया है। इस वेबसाइट पर नोकिया की क़ीमत थोड़ी कम है। इन दोनों वेबसाइट पर नोकिया का यह स्मार्टफोन सैंड और ब्लू कलर ऑप्शन पर लिस्ट किया गया है। ऑनलाइन लिस्टिंग से पता चलता है कि Nokia G50 5G स्मार्टफोन को 4GB RAM + 64GB स्टोरेज के साथ लिस्ट किया गया है।

इस लिस्टिंग में फिलहाल नोकिया के इन स्मार्टफ़ोन के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं मिली है। इसके साथ ही इस स्मार्टफ़ोन के रेंडर भी सामने नहीं आए हैं। सबसे दिलचस्प है कि Nokia G50 5G स्मार्टफोन नोकिया का G-series सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा जो कि 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जाएगा। बता दे कि नोकिया ने अपनी G-series के स्मार्टफोन को अप्रैल में X-series के साथ पेश किया है।

इससे पहले नोकिया ने Nokia X10 और Nokia X20 मॉडल को 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया था। वहीं नोकिया ने G-series के स्मार्टफोन को LTE के साथ पेश किया था। खबरों की माने तो Nokia G50 5G स्मार्टफोन को Qualcomm के सबसे अफोर्डेबल 5G चिपसेट के साथ Snapdragon 480 5G के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि इसे MediaTek Dimensity SoC के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़े : Apple की बड़ी साजिश, जानबूझकर iPhones धीमे करने का लगा आरोप, iOS Updates भेजकर करती है प्रोसेसिंग स्लो

Nokia G50 5G लॉन्च डेट

नोकिया के अपकमिंग स्मार्टफोन Nokia G50 5G के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि नोकिया ने Nokia XR20 स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह स्मार्टफोन 27 जुलाई को पेश किया जाएगा। Nokia G50 5G स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसे Nokia XR20 के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि अभी ये सिर्फ़ अटकलें हैं। यह भी पढ़े : इस दिन होगा Samsung Galaxy Unpacked 2021 इवेंट, जानें किन डिवाइस से उठेगा पर्दा

लेटेस्ट वीडियो : OnePlus Nord vs Nord CE कौन-सा स्मार्टफोन है दमदार

The post Nokia G50 5G स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले सामने आई क़ीमत, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-g50-5g-smartphone-price-revealed-ahead-in-launch/feed/ 0
अब Nokia G50 देगा चीनी ब्रांड्स को टक्कर, जल्द होगा लॉन्च, कीमत भी होगी कम https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-g50-smartphone-launch-soon-specs-price-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-g50-smartphone-launch-soon-specs-price-sale-offer/#respond Tue, 20 Jul 2021 08:14:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63073 Nokia G20 के बाद अब HMD Global नया नोकिया मोबाइल Nokia G50 लेकर आ रही है।

The post अब Nokia G50 देगा चीनी ब्रांड्स को टक्कर, जल्द होगा लॉन्च, कीमत भी होगी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने लो बजट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए ‘जी’ सीरीज़ के तहत Nokia G20 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह फोन 12,990 रुपये की कीमत पर मार्केट में उतारा गया था जो Helio G35 चिपसेट, 4GB RAM, 5050mAh Battery और 48MP Quad Camera जैसे फीचर्स से लैस था। वहीं अब खबर आ रही है कि HMD Global इस सीरीज़ के तहत एक और नया मोबाइल फोन लाने की तैयारी कर रही है जिसे नाम Nokia G50 के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Nokia G50 को दरअसल यूके की रिटेलर वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है जिसकी जानकारी हमें नोकिया पावर यूजर वेबसाइट के जरिये मिली है। यूके रिटेलस साइट की बात करें तो यहां पर नोकिया जी50 का स्लॉट पेज बनाया गया है। अभी इस पेज पर फोन की कोई फोटो या स्पेसिफिकेशन्स शेयर नहीं की गई है लेकिन प्रोडक्ट पेज स्लॉट बुक होने की वजह से यहां Nokia G50 नाम की पुष्टि हो गई है। यहां Nokia G50 Blue dummy unit का EAN नंबर 5056489733217 तथा MPN नंबर F16BYA1022003/DUM लिस्ट है।

Nokia G20 की स्पेसिफिकेशन्स

लेटेस्ट नोकिया जी20 की बात करें तो इस फोन को वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जिसके तीनों किनारे बेजल लैस हैं। वहीं, बॉटम पर दोनों डिवाइस के थोड़ा मोटा चिन पार्ट मौजूद है, जिसमें नोकिया की ब्रांडिंग देखने को मिलेगी। इसके अलावा रियर पर सर्कुलर शेप में क्वाड रियर कैमरा मौजूद है। इसके अलावा नोकिया जी10 में राइट साइड पर पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर इंबेड है तथा वॉल्यूम बटन भी दिया गया है। दूसरी ओर नोकिया जी20 में राइट साइड पर वॉल्यूम रॉकर बटन व ऑन-ऑफ बटन है। यह भी पढ़ें : 16GB RAM और Snapdragon 888+ चिपसेट के साथ ताकत का प्रदर्शन करेगी iQOO 8 सीरीज़, साथ में मिलेगी 2K डिसप्ले और 120W चार्जिंग

Nokia G20 को 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर पेश किया गया है जिसमें 6.5-इंच एचडी+ डिसप्ले दी गई है। एंडरॉयड 11 के साथ प्रोसेसिंग के लिए इस नोकिया फोन में मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिया गया है। इंडियन मार्केट में यह फोन 4GB रैम के साथ लॉन्च हुआ है जो 64GB की स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है तथा इस मॉडल की कीमत 12,990 रुपये है।

Nokia G50 smartphone launch soon Specs Price Sale Offer

फोटोग्राफी के लिए Nokia G20 में क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही यह मोबाइल फोन 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,050एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। इंडिया में इस फोन को Night और Glacier कलर में खरीदा जा सकता है।

The post अब Nokia G50 देगा चीनी ब्रांड्स को टक्कर, जल्द होगा लॉन्च, कीमत भी होगी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-g50-smartphone-launch-soon-specs-price-sale-offer/feed/ 0