Nokia Tablet | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 23 Jan 2017 05:54:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 फोन के बाद नोकिया टैबलेट की आई जानकारी, होगा बेहद ही दमदार https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-tablet-features-and-specifications-leaked-in-hindi/ Mon, 23 Jan 2017 05:54:38 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4014 नोकिया का नया स्मार्टडिवाइस नोकिया टैबलेट लेटेस्ट चिपसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 ​पर कार्य करेगा। इससे पहले नोकिया टैबलेट को एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित भी बताया जा चुका है जिसके 2.2 गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करने की उम्मीद है।

The post फोन के बाद नोकिया टैबलेट की आई जानकारी, होगा बेहद ही दमदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया 6 की धमाकेदार सेल के बाद अब नोकिया का आगामी टैबलेट भी स्मार्टफोन मार्केट में हलचल मचाने को तैयार नज़र आ रहा है। नोकिया के इस ​डिवाईस को लेकर एक ताजा लीक सामने आया है जिसके अनुसार नोकिया टैबलेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 ​चिपसेट पर आधारित हो सकता है।

आज दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा शाओमी रेडमी नोट 4

चीनी वेबसाईट ने इस बात का दावा किया है कि नोकिया का नया स्मार्टडिवाइस नोकिया टैबलेट लेटेस्ट चिपसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 ​पर कार्य करेगा। इससे पहले नोकिया टैबलेट को एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित भी बताया जा चुका है जिसके 2.2 गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करने की उम्मीद है।

nokia-tab-1 91Mobiles

नोकिया टैबलेट को लेकर पहले सामने आई जानकारी में यह बताया गया था कि यह डिवाईस 2के रेज्यूलेशन वाली 18.4-इंच की टचस्क्रीन डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है जो 5 फिंगर गेस्चस सपोर्ट करेगा। हालांकि इसके बाद अनेंको टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी भी टैबलेट के लिए 18.4-इंच की स्क्रीन काफी बड़ी मानी जाऐगी। अगर सच में नोकिया इस स्क्रीन साईज़ पर कोई डिवाईस पेश करता है तो हो सकता है वो नोकिया का कोई लैपटॉप हो और रही बात नोकिया टैबलेट की तो यह 8.4-इंच तक की डिसप्ले पर उतारा जा सकता है।

टॉप सेल्फी एडिटिंग ऐप्लिकेशन

नोकिया टैबलेट के अन्स स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो इसमें 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी हो सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 12-मेगापिक्सल का रियर तथा फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। नोकिया का यह डिवाईस 4जी एलटीई, जीपीएस, एनएफसी जैसे फ़ीचर्स से लैस होगा। उम्मीद की जा सकती है कि नोकिया फरवरी में होने वाले मोबाईल वर्ल्ड काग्रेंस में अपना यह टैबलेट लॉन्च कर स​कता है।

The post फोन के बाद नोकिया टैबलेट की आई जानकारी, होगा बेहद ही दमदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>