Nokia X | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 10 May 2018 09:58:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 नोकिया एक्स6 सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स की मिली जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-x6-listed-on-chinese-certification-website-tenaa-with-specifications-in-hindi/ Thu, 10 May 2018 09:58:39 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19680 इस लिस्टिंग में फोन लॉन्च से पहले ही नोकिया एक्स6 की स्पेसिफिकेशन्स सामनें आ गई है।

The post नोकिया एक्स6 सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स की मिली जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया आने वाली 16 मई को अपना आगामी स्मार्टफोन नोकिया एक्स6 लॉन्च करने वाली है। यह ​फोन फिलहाल चीनी बाजार में ही लॉन्च होगा जिसके बाद अन्य मार्केट्स में कदम रखेगा। नोकिया एक्स6 के लॉन्च से पहले एक चीनी रिटेल कंपनी ने इस फोन के लिए कैंपेन शुरू की हुई है जिसमें नोकिया एक्स6 की आॅफिशियल फोटोज़ का यूज़ किया गया है। इन फोटोज़ के सामनें आने से जहां नोकिया एक्स6 के डिजाईन और लुक की जानकारी मिली ​थी वहीं आज यह फोन चीनी ​​सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर भी लिस्ट हो गया है। इस लिस्टिंग में फोन लॉन्च से पहले ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स सामनें आ गई है।

नोकिया एक्स6 को टेना पर नोकिया टीए-1099 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर बनाया है। लिस्टिंग के मुताबिक इस फोन को 1080 x 2280 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.8-इंच की फुल एचडी+ डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। अब तक जहां नोकिया एक्स6 के दो वेरिएंट लॉ​न्च किए जाने की बात सामनें आ रही थी वहीं इस लिस्टिंग से पता चला है कि यह फोन 3जीबी, 4जीबी और 6जीबी रैम वेरिएंट में लॉन्च होगा तथा फोन में 32जीबी और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी।

Nokia X6

गौरतलब है कि कुछ लीक्स में कहा गया है नोकिया एक्स6 का 6जीबी रैम वाला वेरिएंट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर पेश किया जाएगा जब्कि दूसरे वेरिएंट मीडियाटेक हेलीयो पी60 चिपसेट पर रन करेंगे। फोन के सभी वेरिएंट्स में 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट होगा। लिस्टिंग के अनुसार नोकिया एक्स6 एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित होगा तथा आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के पर कार्य करेगा।

Nokia X tenaa-1

टेना के अुनसार नोकिया एक्स6 के बैक पैनल पर वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप होगा तथा फोन के दोनों रियर कैमरा सेंसर 16-मेगापिक्सल के होंगे। टेना पर भी नोकिया एक्स6 के फ्रंट कैमरा को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं फोन के बैक पैनल पर ​फिंगरप्रिंट सेंसर होगा और साथ ही यह फोन फेस अनलॉक तकनीक भी सपोर्ट करेगा। लीक के मुताबिक नोकिया एक्स6 का बैक पैनल ग्लास से बना होगा और कंपनी इसे ब्लू, ब्लैक और सिल्वर व्हाइट रंग में पेश कर सकती है।

न्यू नोकिया 6 का 4जीबी रैम वेरिएंट हुआ लॉन्च

नोकिया एक्स6 की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी 16 मई का इंतजार किया जा रहा है। वहीं यह फोन कब से भारत में उपलब्ध होगा और इस फोन की कीमत क्या होगा इस बारें में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता। लगे हाथ आपको यह भी बता दें कि टेक जगत में 16 मई को नोकिया एक्स6 के लॉन्च के अलावा भारत में 15 मई को आॅनर 10 और 17 मई को वनप्लस 6 स्मार्टफोन भी लॉन्च किया जा रहा है। इन स्मार्टफोन्स की अपडेट आपको हमारी वेबसाइट पर लगातार मिलती रहेगी।

The post नोकिया एक्स6 सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स की मिली जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
लॉन्च से पहले ही सामनें आई नॉच डिसप्ले वाले नोकिया एक्स6 की आॅफिशियल फोटो, 16 मई को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/official-render-nokia-x6-shows-the-notch-display-rear-camera-setup-design-in-hindi/ Tue, 08 May 2018 07:15:19 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19611 कंपनी इस फोन को एप्पल आईफोन जैसी लुक पर पेश करेगी।

The post लॉन्च से पहले ही सामनें आई नॉच डिसप्ले वाले नोकिया एक्स6 की आॅफिशियल फोटो, 16 मई को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया के खेमे से खबर आई थी कि ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल एक हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे नोकिया एक्स6 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। नो​किया एक्स6 को 16 मई के दिन ​चीनी बाजार में पेश किया जाने वाला है जिसके बाद आने वाले हफ्तों में यह भारत समेत विश्व के अन्य बाजारों में लॉन्च होगा। वहीं अब नोकिया एक्स6 के लॉन्च से पहले ही इस फोन की आॅफिशियल तस्वीर सामनें आ गई है। नोकिया एक्स6 की फोटो सामनें आने से यह पता चल गया है कंपनी इस फोन को एप्पल आईफोन जैसी बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर पेश करेगी।

नोकिया एक्स6 की यह आॅफिशियल फोटो एक कैंपेन के जरिये सामनें आई है। यह फोन 16 मई को चीन में लॉन्च होने वाला है। नोकिया एक्स6 के लॉन्च से पहले कंपनी ने चीनी रिटेल पार्टनर के साथ मिलकर एक कैंपेन की शुरूआत की है, जिसमें फोटो प्रतियोगिता कराई जा रही है। इस प्रतियोगता के विजेताओं को कंपनी द्वारा ईनाम के साथ ही नोकिया एक्स6 भी मुफ्त में दिया जा रहा है। एचएमडी ग्लोबल की इस कैंपेन में ही नोकिया के आगामी स्मार्टफोन की फोटो जा यूज़ किया गया है और हमें फोन के डिजाईन व लुक की जानकारी मिली है।

nokia-x6-suning-render

नोकिया एक्स6 को कंपनी ने 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर बनाया है। यह फोन 1080 x 2280 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.8-इंच की फुल एचडी+ डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। कंपनी नोकिया एक्स6 के दो वेरिएंट पेश कर सकती है। एक वेरिएंट में जहां 6जीबी रैम मैमोरी के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट दिया जाएगा वहीं दूसरा वेरिएंट 4जीबी रैम के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी60 चिपसेट पर रन करेगा। नोकिया एक्स6 के ये दोनों ही वेरिएंट एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित होंगे। फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

जल्द आएगा नोकिया 5 (2018), कंपनी अ​धिकारी ने दी जानकारी

फोन के बैक पैनल पर वर्टिकल शेप का डुअल रियर कैमरा दिखाया गया है जो 12 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर से लैस हो सकता है। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने का लीक सामनें आया है। कंपनी की ओर नोकिया एक्स6 ब्लैक और व्हाईट कलर में पेश किया जा सकता है। वहीं सामनें आई फोटो में यह फोन ग्लास बैक पैनल पर बना दिखाई दिया है।

आॅनर 7सी जल्द होगा भारत में लॉन्च, इंडियन वेबसाइट पर मिली प्रोडक्ट मैन्युअल

नोकिया एक्स6 की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिए अभी 16 मई का इंतजार किया जा रहा है। वहीं यह फोन भारत में उपलब्ध होगा यह नहीं इस बारें में अभी कुछ भी कहना जल्दी होगा। लगे हाथ आपको यह भी बता दें कि टेक जगत में 16 मई को नोकिया एक्स6 के लॉन्च के अलावा भारत में 15 मई को आॅनर 10 और 17 मई को वनप्लस 6 स्मार्टफोन भी लॉन्च किया जा रहा है। इन स्मार्टफोन्स की अपडेट आपको हमारी वेबसाइट पर लगातार मिलती रहेगी।

The post लॉन्च से पहले ही सामनें आई नॉच डिसप्ले वाले नोकिया एक्स6 की आॅफिशियल फोटो, 16 मई को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नॉच डिसप्ले वाले नोकिया एक्स की वीडियो हुई लीक, 16 मई को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-x-hands-on-video-leak-display-design-in-hindi/ Wed, 02 May 2018 10:10:10 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19470 वीडियो कुल 13 सेकेंड की है जिसमें फोन के फ्रंट, साईड व बैक पैनल को कैप्चर किया गया है।

The post नॉच डिसप्ले वाले नोकिया एक्स की वीडियो हुई लीक, 16 मई को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया मोबाईल ने कुछ दिनों पहले ही माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो के माध्यम से बताया था कि कंपनी आने वाली 16 मई को अपना आगामी नॉच डिसप्ले वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया एक्स पेश करने वाली है। इस फोन को अंर्तराष्ट्रीय बाजार में नोकिया एक्स या फिर नोकिया एक्स6 नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से हालांकि फोन की स्पेसिफिकेशन व कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन फोन के आॅफिशियली लॉन्च होने से पहले ही इसकी एक वीडियो सामनें आ गई है। इस वीडियो में फोन के डिजाईन व डिसप्ले की जानकारी मिली है।

नोकिया एक्स की यह वीडियो स्लैशलीक ने अपने यूट्यब चैनल पर शेयर की है। यह वीडियो कुल 13 सेकेंड की है जिसमें फोन को हाथ में पकड़ कर दिखाया गया है। यह फोन आॅन है तथा इसके फ्रंट, साईड व बैक पैनल को वीडियो में कैप्चर किया गया है। फोन की डिसप्ले पर 16 मई तारीख लिखी गई है जिस दिन फोन पहली बार टेक जगत के सामनें पेश किया जाएगा।

वीडियो में नोकिया एक्स के बैक पैनल पर कार्ल ज़ेसिस का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जो वर्टिकल शेप में है। कैमरा सेटअप के साथ ही एलईडी फ्लैश दी गई है तथा इसके ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। नोकिया एक्स को फुल बेजल लेस डिसप्ले पर दिखाया गया है ​जिसके किनारे कर्व्ड है। फोन के फ्रंट पैनल पर नीचे की ओर हल्का सा बेजल दिया गया है जिसपर ‘नोकिया’ लिखा है। वहीं फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर की मौजूद है।

6जीबी रैम वाला आॅनर 10 इसी महीने होगा भारत में लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर होगी एक्सक्लूसिव सेल

नोकिया एक्स को लेकर सामनें आए लीक्स के अनुसार यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.8-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह फोन एंडरॉयड ओरियो आधारित होगा। लीक के मुताबिक यह फोन दो वेरिएंट में लॉन्च होगा। एक वेरिएंट में जहां 4जीबी रैम होगी और मीडियाटेक हेलियो पी60 चिपसेट पर करेगी वहीं दूसरा वेरिएंट 6जीबी रैम से लैस होगा और क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर रन करेगा।

‘सिंगल’ लोगों को फेसबुक का तोहफा, अब चैटिंग के साथ होगी डेटिंग भी

4जीबी रैम वेरिएंट में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है तथा 6जीबी रैम वाले वेरिएंट में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें फोन में 12-मेगापिक्सल और 13-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकताी है। बहरहाल नोकिया एक्स की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए फोन लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है।

The post नॉच डिसप्ले वाले नोकिया एक्स की वीडियो हुई लीक, 16 मई को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
ओपो वीवो और असूस के बाद अब नोकिया ला रहा है नॉच डिसप्ले वाला फोन 16 मई को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-x6-to-launch-on-16-may-in-hindi/ Mon, 30 Apr 2018 08:29:59 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19413 स्वयं कंपनी ने नोकिया एक्स की जानकारी दी है और लॉन्च डेट से पर्दा उठाया है।

The post ओपो वीवो और असूस के बाद अब नोकिया ला रहा है नॉच डिसप्ले वाला फोन 16 मई को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

तकरीबन दो हफ्तों पहले चीन के किसी मल्टीप्लेक्स में लगे बिलबोर्ड पर नोकिया के नए स्मार्टफोन की फोटो देखी गई है। फोटो से पता चला कि यह नोकिया द्वारा लॉन्च किया जाने वाला नया स्मार्टफोन ‘नोकिया एक्स’ है जो नॉच डिसप्ले से लैस होगा। कुछ ही समय में यह फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई थी। वहीं आज एक बार फिर ‘नोकिया एक्स’ की चर्चा से टेक बाजार में गर्म है। इस बार स्वयं कंपनी ने इस फोन की जानकारी दी है और नोकिया एक्स की लॉन्च डेट से पर्दा उठाया है।

नोकिया मोबाईल ने चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें नोकिया एक्स के लॉन्च की जानकारी दी है। इस पोस्ट में बताया गया है कि नोकिया अपना नॉच डिसप्ले वाला आगामी स्मार्टफोन 16 मई को पेश करने वाली है। इस फोन को अंर्तराष्ट्रीय बाजार में नोकिया एक्स या फिर नोकिया एक्स6 नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से हालांकि फोन की स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन इतना तय है कि यह फोन एप्पल आईफोन 10 की ही तरह नॉच डिसप्ले पर लॉन्च होगा।

nokia x-2

नोकिया एक्स/एक्स6 को लेकर अब तक सामनें आए लीक्स की बात करें तो इस फोन को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.8-इंच की फुलएचडी+ नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह फोन स्टॉक एंडरॉयड आधारित हो सकता है जिसके साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 या मीडियाटेक हेलियो पी60 चिपसेट पर रन करेगा। कंपनी की ओर से इस फोन को 4जीबी रैम व 6जीबी रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।

नोकिया एक्स/एक्स6 में अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। बताया गया है कि फोन के बैक पैनल पर लेईका का डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। बहरहाल एचएमडी ग्लोबल की ओर से अब तक इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स की कोई जानकारी नहीं दी गई है, लिहाजा कंपनी की आॅफिशियल घोषणा तथा 16 मई का इंतजार किया जा रहा है।

The post ओपो वीवो और असूस के बाद अब नोकिया ला रहा है नॉच डिसप्ले वाला फोन 16 मई को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नए अवतार में सामनें आया नोकिया एक्स, 27 अप्रैल को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-x-photo-leak-might-launch-on-27-april-in-hindi/ Mon, 16 Apr 2018 09:58:50 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19016 साल 2014 में लॉन्च हुआ नोकिया एक्स एक बार फिर टेक बाजार में दस्तक देने जा रहा है।

The post नए अवतार में सामनें आया नोकिया एक्स, 27 अप्रैल को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साल 2014 में नोकिया ब्रांड के पहले एंडरॉयड स्मार्टफोन नोकिया एक्स ने टेक बाजार में दस्तक दी थी। उस वक्त यह फोन माइक्रोसॉफ्ट द्वारा लॉन्च किया गया था जो एंडरॉयड 4.1.2 जैलीबीन से लैस था। वहीं अब एक बार फिर नोकिया ब्रांड का यह स्मार्टफोन नए अवतार में लॉन्च के लिए तैयार है। नोकिया का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ‘नोकिया एक्स’ को फिर से लॉन्च करने वाली है और यह फोन 27 अप्रैल को अंर्तराष्ट्रीय बाजार में दस्तक देगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नोकिया एक्स एक बार फिर टेक जगत में एंट्री लेने जा रहा है। एचएमडी ग्लोबल आने वाली 27 अप्रैल को इस फोन को लॉन्च करने वाली है। कंपनी की ओर से हालांकि इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन एक लीक में माध्यम के नोकिया एक्स की फोटो सामनें आ गई है। ये फोटो चीन के किसी मल्टीप्लेक्स में लगे बिलबोर्ड पर देखी गई है जहां नोकिया एक्स टाईटल के साथ स्मार्टफोन की ईमेज दिखाई गई है।

Nokia X

​सामनें आई फोटो से पता चला है कि नया नोकिया एक्स एक बेजल लेस फोन होगा जो मैटालिक बॉडी से लैस होगा। एचएमडी ग्लोबल नए नोकिया एक्स को 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड डिसप्ले के साथ लॉन्च करेगी तथा फोटो में फोन के किनारें भी कर्व्ड नज़र आ रहे हैं। न्यू नोकिया एक्स के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाया गया है जो नोकिया लोगो के साथ ही है।

शाओमी ने शेयर की मी 6एक्स की फोटो, आईफोन 10 जैसे रियर कैमरे के साथ 25 अप्रैल को होगा लॉन्च

न्यू नोकिया एक्स की सामनें आई फोटो से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फोन नॉच डिसप्ले के लैस होगा तथा यह नॉच फ्रंट पैनल पर ​बीच में न होकर बाएं कोने पर होगी। नॉच के अंदर ही सेल्फी कैमरा और सेंसर मौजूद होंगे। वहीं फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। माना जा रहा है कि नए नोकिया एक्स में कार्ल जेसिस के कैमरा सेंसर दिए जाएंगे।

लॉन्च से पहले गीकबेंच पर लिस्ट हुआ मोटो जी6 प्लस, क्वालकॉम के दामदार प्रोसेसर से है लैस

न्यू नोकिया एक्स को लेकर हालांकि कंपनी ने अब तक घोषणा नहीं की है तथा न ही फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी है। लिहाजा फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए एचएमडी ग्लोबल द्वारा फोन के आॅफिशियल लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है।

The post नए अवतार में सामनें आया नोकिया एक्स, 27 अप्रैल को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>