Nokia X5 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 23 Jul 2018 10:11:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 इंडियन वेबसाइट पर दिखा नोकिया 6.1 प्लस, जल्द होगा देश में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-6-1-plus-user-manual-leak-indian-website-features-specifications-nokia-x5-in-hindi/ Mon, 23 Jul 2018 10:11:43 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21311 नोकिया द्वारा पिछले हफ्ते ही कंपनी के पहले नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोन नोकिया एक्स6 को ग्लोबल मंच पर लाते हुए हांगकांग में लॉन्च किया गया है। ग्लोबल मार्केट में यह स्मार्टफोन नोकिया 6.1 प्लस नाम के साथ लॉन्च ​हुआ है। फोन के ग्लोबल लॉन्च के बाद से भारतीय यूजर्स में भी इस बात की उम्मीद […]

The post इंडियन वेबसाइट पर दिखा नोकिया 6.1 प्लस, जल्द होगा देश में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया द्वारा पिछले हफ्ते ही कंपनी के पहले नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोन नोकिया एक्स6 को ग्लोबल मंच पर लाते हुए हांगकांग में लॉन्च किया गया है। ग्लोबल मार्केट में यह स्मार्टफोन नोकिया 6.1 प्लस नाम के साथ लॉन्च ​हुआ है। फोन के ग्लोबल लॉन्च के बाद से भारतीय यूजर्स में भी इस बात की उम्मीद बन गई है कि अब नोकिया का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल जल्द ही नोकिया 6.1 प्लस को इंडियन मार्केट में भी उतार देगी। वहीं अब नोकिया 6.1 प्लस की यूजर गाइड इंडियन वेबसाइट पर नज़र आई है जिसके बाद इस फोन के जल्द लॉन्च होने की बात और भी प्रबल हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नोकिया 6.1 प्लस को कंपनी की आॅफिशियल इंडियन वेबसाइट पर देखा गया है। इस वेबसाइट पर नोकिया 6.1 प्लस की यूजर गाइड सामने आई है तथा साथ ही फोन की एसएआर डिटेल्स भी दिखी हैं। रिपोर्ट के अनुसार वेबसाइट पर मिली डिटेल्स नोकिया 6.1 प्लस सभी बिंदुओं पर फिट बैठती है और सही है। बहरहाल कंपनी की ओर से नोकिया 6.1 प्लस के इंडिया लॉन्च को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में हो सकता है कि यह भारत में लॉन्च होने में थोड़ा समय ले ले। वहीं दूसरी ओर लिस्टिंग से यह तो पुख्ता हो गया है कि कंपनी नोकिया 6.1 प्लस को भारत में लॉन्च जरूर करेगी।

nokia-x5-1

वहीं दूसरी ओर नोकिया एक्स5 को लेकर भी खबर सामनें आ रही है कि कंपनी अपनी नॉच डिसप्ले वाली एक्स सीरीज़ के इस दूसरे स्मार्टफोन को भी ग्लोबल मंच पर लाने की तैयारी कर रही है। दरअसल नोकिया एक्स5 गत 18 जुलाई को चीनी बाजार में लॉन्च किया गया था। नोकिया एक्स 5 के लॉन्च को लेकर कंपनी के अधिकारी जुहो सरविकास ने एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट पर एक यूजर द्वारा फोन के इंडिया और श्रीलंका लॉन्च की जानकारी मांगी गई थी, जिसपर जुहो ने रिप्लाई भी किया है।

6जीबी रैम वाले इस धाकड़ फोन के साथ लौट आया है ब्लैकबेरी

एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट आॅफिसर जुहो ने रिप्लाई में कहा है, ‘हमें नहीं लगता कि इस बार पोल की जरूरत है।’ आपको बता दें कि नोकिया एक्स6 के ग्लोबल लॉन्च से पहले कंपनी द्वारा ओपिनियन पोल आयोजित किया गया था, जिसमें चीन से बाहर के स्मार्टफोन यूजर्स से राय मांगी गई थी। लेकिन नोकिया एक्स5 को लेकर जुहो ने इस बार ओपिनियन की जरूरत नहीं समझी है। यानि कंपनी नोकिया एक्स5 के ग्लोबल लॉन्च की घोषणा कभी भी कर सकती है।

nokia-x6-1

नोकिया 6.1 प्लस की बात करें तो यह फोन भारत कब आएगी इसकी कोई पुख्ता तारीख अभी सामनें नहीं आई है, लेकिन हो सकता है कि अगस्त महीने में एचएमडी ग्लोबल अपना यह नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन भारत में भी अनाउंस कर दे।

नोकिया 6.1 प्लस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के लिए यहां क्लिक करें
नोकिया एक्स5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के लिए यहां क्लिक करें

The post इंडियन वेबसाइट पर दिखा नोकिया 6.1 प्लस, जल्द होगा देश में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नोकिया ने दी शाओमी को चुनौती, लॉन्च किया बेहद ही सस्ता नॉच डिसप्ले वाला फोन नोकिया एक्स5 https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-x5-official-launched-in-china-feature-specification-price-in-hindi/ Wed, 18 Jul 2018 07:13:06 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21165 नोकिया एक्स को 4जीबी रैम व 3जीबी रैम वेरिएंट में पेश किया गया है

The post नोकिया ने दी शाओमी को चुनौती, लॉन्च किया बेहद ही सस्ता नॉच डिसप्ले वाला फोन नोकिया एक्स5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया ने आज लंबे इंतजार के बाद ब्रांड का दूसरा नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन नोकिया एक्स5 टेक बाजार में सामनें पेश कर दिया है। एक बार लॉन्च डेट बदलने के बाद नोकिया ने आज इस फोन को चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया है। नोकिया एक्स सीरीज़ का यह दूसरा स्मार्टफोन भी नोकिया एक्स6 की ही तरह नॉच डिसप्ले से लैस है। चीनी बाजार में नोकिया एक्स5 की शुरूआती कीमत रुपये रखी गई है

नोकिया एक्स5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसके उपरी ओर नॉच ​मौजूद है। इस फोन में 1,520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.86-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। नोकिया एक्स5 एंडरॉयड 8.1 ओरियो (एंडरॉयड वन) पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड पी की रेडी अपडेट के साथ आता है। यानि एंडरॉयड पी के रोलआउट होते ही यह फोन लेटेस्ट एंडरॉयड से लैस हो जाएगा।

शाओमी मी ए2 लाइट सेल के लिए हुआ लिस्ट, जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

नोकिया एक्स को दो रैम मैमोरी वेरिएंट में पेश किया गया है जो 4जीबी रैम व 3जीबी रैम सपोर्ट करते हैं। साथ ही फोन में प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक का पावरफुल चिपसेट हेलियो पी60 दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो नोकिया एक्स5 का 4जीबी रैम वेरिएंट 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा फोन के 3जीबी रैम वेरिएंट में 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।

nokia-x5-1

नोकिया एक्स5 के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया गया है। यहां एलईडी फ्लैश के साथ वर्टिकल शेप में 13-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए कंपनी ने इस फोन में एआई तकनीक से लैस 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन सिक्योरिटी के लिए इसके बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

बेहद ही एडवांस होगा सैमसंग गैलेक्सी टैब एस4, 7,300एमएएच बैटरी और 10.5-इंच सुपर एमोलेड डिसप्ले के साथ होंगे अनेको आर्कषक फीचर्स

नोकिया एक्स5 में 4जी एलटीई व अन्य ​बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। कीमत की बात करें तो नोकिया एक्स5 का 3जीबी रैम/32जीबी मैमोरी वेरिएंट 999 युआन में लॉन्च किया गया है तथा 4जीबी रैम/64जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत 1,399 युआन रखी गई है। भारतीय करंसी अनुसार इस दोनों वेरिएंट की कीमत क्रमश: 10,100 रुपये और 14,200 रुपये के करीब है।

नोकिया एक्स5 को ब्लैक, बैलाटिक सी और ग्लेशियर वाईट कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। यह फोन चीन के बाहर भारत व अन्य ग्लोबल मार्केट्स में कब लॉन्च होगा इस बारें में अभी कोई आॅफिशियल जानकारी नहीं है। उम्मीद है कि नोकिया का मालिकाना हक रखने वाली एचएमडी ग्लोबल जल्द ही भारत में भी नोकिया एक्स सीरीज़ के स्मार्टफोन को लेकर कोई घोषणा करें।

The post नोकिया ने दी शाओमी को चुनौती, लॉन्च किया बेहद ही सस्ता नॉच डिसप्ले वाला फोन नोकिया एक्स5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नोकिया एक्स5 कल हो रहा है लॉन्च, 6जीबी रैम के साथ होगी नॉच डिसप्ले https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-x5-launch-date-18-july-notch-display-price-features-specifications-in-hindi/ Tue, 17 Jul 2018 06:24:07 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21137 नोकिया अंर्तराष्ट्रीय टेक बाजार में नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोंस की गिनती बढ़ाने वाली है। नोकिया एक्स6 के बाद अब एक्स5 स्मार्टफोन के साथ तैयार है। गत 11 जुलाई को नोकिया द्वारा चीन में यह फोन लॉन्च कियाा जाना था लेकिन कुछ कारणों की वजह से कंपनी को लॉन्च ईवेंट टालना पड़ा था। इस गहमागहमी के […]

The post नोकिया एक्स5 कल हो रहा है लॉन्च, 6जीबी रैम के साथ होगी नॉच डिसप्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया अंर्तराष्ट्रीय टेक बाजार में नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोंस की गिनती बढ़ाने वाली है। नोकिया एक्स6 के बाद अब एक्स5 स्मार्टफोन के साथ तैयार है। गत 11 जुलाई को नोकिया द्वारा चीन में यह फोन लॉन्च कियाा जाना था लेकिन कुछ कारणों की वजह से कंपनी को लॉन्च ईवेंट टालना पड़ा था। इस गहमागहमी के बीच नोकिया ने अपने स्मार्टफोन की लॉन्च डेट फिर से घोषित कर दी है। नोकिया 18 जुलाई यानि कल ही अपना नया नॉच डिसप्ले वाला शानदार स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है।

नोकिया ने माइक्रोब्लागिंग वेईबो अकाउंट के जरिये नये स्मार्टफोन की जानकारी दी है। आपको बता दें कि नो​किया ने कल लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के नाम से पर्दा अभी तक नहीं उठाया है लेकिन माना जा रहा है कि यह फोन नोकिया एक्स5 नाम के साथ ही टेक जगत में दस्तक देगा। नोकिया की ओर से यह नोकिया एक्स5 फिलहाल चीनी बाजार में ही लॉन्च किया जाएगा तथा ग्लोबल मार्केट में इस फोन को नोकिया 5.1 प्लस नाम के साथ पेश किया जा सकता है।

nokia-x5-launch

नोकिया एक्स5 को लेकर अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार यह फोन कंपनी का दूसरा नॉच डिसप्ले वाला फोन होगा ​तथा इसमें 5.85-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी जाएगी। चर्चा है कि यह फोन मॉडल में पेश किया जाएगा। एक मॉडल जहां मीडियाटेक हेलियो पी23 चिपसेट से लैस होगा वहीं फोन का दूसरा मॉडल मीडियाटेक हेलियो पी60 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा।

भारत में लॉन्च होगा 6-इंच बेजल लेस डिस्पले वाला वीवो वाई71आई, देखे स्पेसिफिकेशन्स

नोकिया एक्स5 एंडरॉयड ओरियो आधारित होगा तथा फोन में 3जीबी रैम/32जीबी मैमोरी, 4जीबी रैम/64जीबी मैमोरी और 6जीबी रैम/64जीबी मैमोरी देखने को मिल सकती है। फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है ​तथा रियर पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद रहेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। फोन की अंर्तराष्ट्रीय कीमत और पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए फोन लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है।

The post नोकिया एक्स5 कल हो रहा है लॉन्च, 6जीबी रैम के साथ होगी नॉच डिसप्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
19 जुलाई को ग्लोबली लॉन्च होगा नोकिया एक्स6, भारतीय बाजार में जल्द देगा दस्तक https://www.91mobiles.com/hindi/19-july-nokia-x6-global-launch-leak-price-features-specifications/ Mon, 09 Jul 2018 12:11:16 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20985 हाल ही में खबर आई थी कि नोकिया अपनी एक्स सीरीज़ में एक और डिवाईस जोड़ने जा रही है और यह फोन 11 जुलाई को अंर्तराष्ट्रीय टेक बाजार में दस्तक देगा। वहीं अब सूचना मिल रही है कि नोकिया का पहला नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन नोकिया एक्स6 भी अब ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने वाला […]

The post 19 जुलाई को ग्लोबली लॉन्च होगा नोकिया एक्स6, भारतीय बाजार में जल्द देगा दस्तक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल ही में खबर आई थी कि नोकिया अपनी एक्स सीरीज़ में एक और डिवाईस जोड़ने जा रही है और यह फोन 11 जुलाई को अंर्तराष्ट्रीय टेक बाजार में दस्तक देगा। वहीं अब सूचना मिल रही है कि नोकिया का पहला नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन नोकिया एक्स6 भी अब ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने वाला है। यह फोन फिलहाल सिर्फ चीनी बाजार में ही सेल के लिए उपलब्ध है लेकिन आने वाली 19 जुलाई को यह फोन ग्लोबली लॉन्च कर दिया जाएगा।

विदेशी वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि एचएमडी ग्लोबल आने वाली 19 जुलाई को नोकिया एक्स6 ग्लोबल मंच पर लॉन्च कर देगी। ग्लोबल लॉन्च के बाद यह फोन भारत में अन्य बाजारों में ​अलग अलग तारीखों पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही नोकिया की इंडियन वेबसाइट पर एक सपोर्ट पेज देखा गया था जिसमें नोकिया एक्स6 स्मार्टफोन को दिखाया गया ​था। इस वेबपेज़ के सामने आने के बाद से ही उम्मीद की जा रही थी नोकिया एक्स6 जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है।

Pic : Nokia X6
Pic : Nokia X6

नोकिया एक्स6 की बात करें तो यह कंपनी का पहला ऐसा एंडरॉयड स्मार्टफोन है जो नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। इस फोन को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.8-इंच की फुलएचडी+ ​डिसप्ले पर पेश किया गया है। नोकिया का यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो के साथ स्टॉक एंडरॉयड पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड पी के रोल आउट होते ही उसपर अपडेट हो जाएगा। यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर रन करता है।

नोकिया ला रहा है दूसरा नॉच डिसप्ले वाला फोन, 11 जुलाई को होगा लॉन्च

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा दिया गया है। यह कैमरा सेटअप 16-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है जो बैक पैनल के बीच में वर्टिकल शेप में दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए नोकिया एक्स6 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। नोकिया एक्स6 के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है। 4जी वोएलटीई व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में 3,060एमएएच की बैटरी दी गई है।

कल शाओमी मनाएगी भारत में अपनी चौथी सालगिरह, सिर्फ 4 रुपये में मिलेंगे रेडमी स्मार्टफोन और मी टीवी, जानें कैसे पाएं लाभ

नोकिया एक्स6 को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। यह फोन 4जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज, 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी तथा 6जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। तीनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 1,299 युआन ( तकरीबन 13,800 रुपये), 1,499 युआन ( तकरीबन 16,000 रुपये) तथा 1,699 युआन ( तकरीबन 18,000 रुपये) है। तीनों की वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। चीन में नोकिया एक्स6 ब्लैक एंड व्हाईट कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।

The post 19 जुलाई को ग्लोबली लॉन्च होगा नोकिया एक्स6, भारतीय बाजार में जल्द देगा दस्तक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नोकिया ला रहा है दूसरा नॉच डिसप्ले वाला फोन, 11 जुलाई को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-x5-aka-nokia-5-1-plus-to-launch-on-11-july-with-notch-display-teaser-in-hindi/ Mon, 09 Jul 2018 08:08:35 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20974 लंबे समय से नोकिया ब्रांड के नए स्मार्टफोन को लेकर लीक्स सामनें आ रहे थे कि, एचएमडी ग्लोबल कंपनी अपने एक और नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है और जल्द ही टेक जगत के सामने पेश करेगी। वहीं अब नोकिया ने स्वयं इस फोन से पर्दा उठाते हुए लॉन्च की घोषणा कर […]

The post नोकिया ला रहा है दूसरा नॉच डिसप्ले वाला फोन, 11 जुलाई को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लंबे समय से नोकिया ब्रांड के नए स्मार्टफोन को लेकर लीक्स सामनें आ रहे थे कि, एचएमडी ग्लोबल कंपनी अपने एक और नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है और जल्द ही टेक जगत के सामने पेश करेगी। वहीं अब नोकिया ने स्वयं इस फोन से पर्दा उठाते हुए लॉन्च की घोषणा कर दी है। नोकिया ने माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर पोस्ट शेयर करते हुए बता दिया है कि कंपनी अपने वाली 11 जुलाई को एक नया स्मार्टफोन अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश करने वाली है।

नोकिया ने हालांकि इस बात को स्पष्ट नहीं किया है कि 11 जुलाई को ब्रांड का अगला फोन किस नाम के साथ बाजार में कदम रखेगा लेकिन इतना जरूर साफ कर दिया है कि यह फोन ‘नोकिया एक्स’ सीरीज़ का दूसरा फोन होगा। माना जा रहा है कि यह फोन नोकिया 5एक्स या फिर नोकिया 5.1 प्लस नाम के साथ लॉन्च होगा।

nokia-july-11-launch-event-teaser

गौरतलब है कि वेईबो पर शेयर हुए मीडिया इन्वाईट में 666 डिजीट यूज़ अधिक किया गया है। हो सकता है कि इस फोन में 6-इंच तक की स्क्रीन, 6जीबी की रैम मैमोरी और साथ में क्वालकॉल स्नैपड्रैगन 660 या मीडियाटेक हेलीयो पी60 चिपसेट देखने को मिले। बहरहाल नोकिया ने इस आने वाले फोन को लेकर अन्य कोई जानकारी नहीं दी है लिहाजा अभी इंतजार करना होगा।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही नोकिया की ग्लोबल वेबसाइट तथा कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर एक सपोर्ट पेज देखा गया था जिसमें नोकिया एक्स6 स्मार्टफोन को दिखाया गया ​था। इस वेबपेज़ के सामने आने के बाद से ही उम्मीद की जा रही है कि कंपनी नोकिया का यह पहला नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन नोकिया एक्स6 जल्द ही भारत में लॉन्च कर सकती है।

The post नोकिया ला रहा है दूसरा नॉच डिसप्ले वाला फोन, 11 जुलाई को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>