Nokia x6 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 23 Jul 2018 10:11:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 इंडियन वेबसाइट पर दिखा नोकिया 6.1 प्लस, जल्द होगा देश में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-6-1-plus-user-manual-leak-indian-website-features-specifications-nokia-x5-in-hindi/ Mon, 23 Jul 2018 10:11:43 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21311 नोकिया द्वारा पिछले हफ्ते ही कंपनी के पहले नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोन नोकिया एक्स6 को ग्लोबल मंच पर लाते हुए हांगकांग में लॉन्च किया गया है। ग्लोबल मार्केट में यह स्मार्टफोन नोकिया 6.1 प्लस नाम के साथ लॉन्च ​हुआ है। फोन के ग्लोबल लॉन्च के बाद से भारतीय यूजर्स में भी इस बात की उम्मीद […]

The post इंडियन वेबसाइट पर दिखा नोकिया 6.1 प्लस, जल्द होगा देश में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया द्वारा पिछले हफ्ते ही कंपनी के पहले नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोन नोकिया एक्स6 को ग्लोबल मंच पर लाते हुए हांगकांग में लॉन्च किया गया है। ग्लोबल मार्केट में यह स्मार्टफोन नोकिया 6.1 प्लस नाम के साथ लॉन्च ​हुआ है। फोन के ग्लोबल लॉन्च के बाद से भारतीय यूजर्स में भी इस बात की उम्मीद बन गई है कि अब नोकिया का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल जल्द ही नोकिया 6.1 प्लस को इंडियन मार्केट में भी उतार देगी। वहीं अब नोकिया 6.1 प्लस की यूजर गाइड इंडियन वेबसाइट पर नज़र आई है जिसके बाद इस फोन के जल्द लॉन्च होने की बात और भी प्रबल हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नोकिया 6.1 प्लस को कंपनी की आॅफिशियल इंडियन वेबसाइट पर देखा गया है। इस वेबसाइट पर नोकिया 6.1 प्लस की यूजर गाइड सामने आई है तथा साथ ही फोन की एसएआर डिटेल्स भी दिखी हैं। रिपोर्ट के अनुसार वेबसाइट पर मिली डिटेल्स नोकिया 6.1 प्लस सभी बिंदुओं पर फिट बैठती है और सही है। बहरहाल कंपनी की ओर से नोकिया 6.1 प्लस के इंडिया लॉन्च को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में हो सकता है कि यह भारत में लॉन्च होने में थोड़ा समय ले ले। वहीं दूसरी ओर लिस्टिंग से यह तो पुख्ता हो गया है कि कंपनी नोकिया 6.1 प्लस को भारत में लॉन्च जरूर करेगी।

nokia-x5-1

वहीं दूसरी ओर नोकिया एक्स5 को लेकर भी खबर सामनें आ रही है कि कंपनी अपनी नॉच डिसप्ले वाली एक्स सीरीज़ के इस दूसरे स्मार्टफोन को भी ग्लोबल मंच पर लाने की तैयारी कर रही है। दरअसल नोकिया एक्स5 गत 18 जुलाई को चीनी बाजार में लॉन्च किया गया था। नोकिया एक्स 5 के लॉन्च को लेकर कंपनी के अधिकारी जुहो सरविकास ने एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट पर एक यूजर द्वारा फोन के इंडिया और श्रीलंका लॉन्च की जानकारी मांगी गई थी, जिसपर जुहो ने रिप्लाई भी किया है।

6जीबी रैम वाले इस धाकड़ फोन के साथ लौट आया है ब्लैकबेरी

एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट आॅफिसर जुहो ने रिप्लाई में कहा है, ‘हमें नहीं लगता कि इस बार पोल की जरूरत है।’ आपको बता दें कि नोकिया एक्स6 के ग्लोबल लॉन्च से पहले कंपनी द्वारा ओपिनियन पोल आयोजित किया गया था, जिसमें चीन से बाहर के स्मार्टफोन यूजर्स से राय मांगी गई थी। लेकिन नोकिया एक्स5 को लेकर जुहो ने इस बार ओपिनियन की जरूरत नहीं समझी है। यानि कंपनी नोकिया एक्स5 के ग्लोबल लॉन्च की घोषणा कभी भी कर सकती है।

nokia-x6-1

नोकिया 6.1 प्लस की बात करें तो यह फोन भारत कब आएगी इसकी कोई पुख्ता तारीख अभी सामनें नहीं आई है, लेकिन हो सकता है कि अगस्त महीने में एचएमडी ग्लोबल अपना यह नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन भारत में भी अनाउंस कर दे।

नोकिया 6.1 प्लस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के लिए यहां क्लिक करें
नोकिया एक्स5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के लिए यहां क्लिक करें

The post इंडियन वेबसाइट पर दिखा नोकिया 6.1 प्लस, जल्द होगा देश में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नोकिया 6.1 प्लस हुआ लॉन्च, नॉच डिसप्ले वाला यह फोन जल्द होगा भारत में उपलब्ध https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-6-1-plus-launched-in-global-market-feature-specifications-price-in-hindi/ Fri, 20 Jul 2018 08:30:36 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21272 नोकिया ने पिछले हफ्ते ही चीनी बाजार में अपनी एक्स सीरीज़ को बढ़ाते हुए नोकिया एक्स5 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। नोकिया एक्स5 कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए पहले नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोन नोकिया एक्स6 का ही दूसरा वर्ज़न है। नोकिया एक्स6 अभी तक सिर्फ चीनी बाजार में ही सेल के​ लिए उपलब्ध था, लेकिन अंर्तराष्ट्रीय […]

The post नोकिया 6.1 प्लस हुआ लॉन्च, नॉच डिसप्ले वाला यह फोन जल्द होगा भारत में उपलब्ध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया ने पिछले हफ्ते ही चीनी बाजार में अपनी एक्स सीरीज़ को बढ़ाते हुए नोकिया एक्स5 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। नोकिया एक्स5 कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए पहले नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोन नोकिया एक्स6 का ही दूसरा वर्ज़न है। नोकिया एक्स6 अभी तक सिर्फ चीनी बाजार में ही सेल के​ लिए उपलब्ध था, लेकिन अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपने फैन्स को तोहफा देते हुए कंपनी ने नोकिया एक्स6 को ग्लोबल मंच पर भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर नोकिया एक्स6 को नोकिया 6.1 प्लस नाम के साथ ग्लोबल मार्केट में उतारा गया है।

नोकिया 6.1 प्लस नोकिया का पहला स्मार्टफोन है जो ग्लोबल मंच पर नॉच डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ है। इस फोन को आज हांगकांग में लॉन्च किया गया है जहां यह 2,888 हांगकांग डॉलर की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह कीमत भारतीय कंरसी अनुसार तकरीबन 20,000 रुपये है। हांगकांग में नोकिया 6.1 प्लस 24 जुलाई से सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है। वहीं फोन के ग्लोबल लॉन्च के बाद यह उम्मीद और भी प्रबल हो गई है कि नोकिया 6.1 प्लस जल्द ही भारतीय बाजार में भी कदम रखेगा।

नोकिया ने भारत में लॉन्च किया नोकिया 3.1, देखें इस सस्ते फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

नोकिया 6.1 प्लस की मुख्य यूएसपी इसकी नॉच डिसप्ले है। फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.8-इंच की फुलएचडी+ ​डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह डिसप्ले 1080 × 2280 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है जिसके उपरी हिस्से में नॉच मौजूद है। स्क्रैच और खरोंचे से बचाने के लिए नोकिया 6.1 प्लस को 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है।

nokia-x6

नोकिया का यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो के साथ स्टॉक एंडरॉयड पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड पी के रोल आउट होते ही उसपर अपडेट हो जाएगा। यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर रन करता है। चीन में यह फोन 4जीबी रैम/32जीबी स्टोरेज, 4जीबी रैम/64जीबी मैमोरी तथा 6जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज के 3 वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ था लेकिन ग्लोबल मंच पर कंपनी ने सिर्फ 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को ही पेश किया है।

नोकिया ने दी शाओमी को चुनौती, लॉन्च किया बेहद ही सस्ता नॉच डिसप्ले वाला फोन नोकिया एक्स5

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा दिया गया है। यह कैमरा सेटअप 16-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है जो बैक पैनल के बीच में वर्टिकल शेप में दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए नोकिया 6.1 प्लस में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। नोकिया 6.1 प्लस के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है।

नोकिया 6.1 प्लस में 4जी वोएलटीई व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में 3,060एमएएच की बैटरी दी गई है। ग्लोबल मंच पर नोकिया 6.1 प्लस की दस्तक के बाद अब भारतीय फैन्स को फोन के इंडिया लॉन्च का इंतजार है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही भारत में नोकिया 6.1 प्लस को लेकर कोई घोषणा करेगी।

The post नोकिया 6.1 प्लस हुआ लॉन्च, नॉच डिसप्ले वाला यह फोन जल्द होगा भारत में उपलब्ध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नोकिया एक्स5 कल हो रहा है लॉन्च, 6जीबी रैम के साथ होगी नॉच डिसप्ले https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-x5-launch-date-18-july-notch-display-price-features-specifications-in-hindi/ Tue, 17 Jul 2018 06:24:07 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21137 नोकिया अंर्तराष्ट्रीय टेक बाजार में नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोंस की गिनती बढ़ाने वाली है। नोकिया एक्स6 के बाद अब एक्स5 स्मार्टफोन के साथ तैयार है। गत 11 जुलाई को नोकिया द्वारा चीन में यह फोन लॉन्च कियाा जाना था लेकिन कुछ कारणों की वजह से कंपनी को लॉन्च ईवेंट टालना पड़ा था। इस गहमागहमी के […]

The post नोकिया एक्स5 कल हो रहा है लॉन्च, 6जीबी रैम के साथ होगी नॉच डिसप्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया अंर्तराष्ट्रीय टेक बाजार में नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोंस की गिनती बढ़ाने वाली है। नोकिया एक्स6 के बाद अब एक्स5 स्मार्टफोन के साथ तैयार है। गत 11 जुलाई को नोकिया द्वारा चीन में यह फोन लॉन्च कियाा जाना था लेकिन कुछ कारणों की वजह से कंपनी को लॉन्च ईवेंट टालना पड़ा था। इस गहमागहमी के बीच नोकिया ने अपने स्मार्टफोन की लॉन्च डेट फिर से घोषित कर दी है। नोकिया 18 जुलाई यानि कल ही अपना नया नॉच डिसप्ले वाला शानदार स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है।

नोकिया ने माइक्रोब्लागिंग वेईबो अकाउंट के जरिये नये स्मार्टफोन की जानकारी दी है। आपको बता दें कि नो​किया ने कल लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के नाम से पर्दा अभी तक नहीं उठाया है लेकिन माना जा रहा है कि यह फोन नोकिया एक्स5 नाम के साथ ही टेक जगत में दस्तक देगा। नोकिया की ओर से यह नोकिया एक्स5 फिलहाल चीनी बाजार में ही लॉन्च किया जाएगा तथा ग्लोबल मार्केट में इस फोन को नोकिया 5.1 प्लस नाम के साथ पेश किया जा सकता है।

nokia-x5-launch

नोकिया एक्स5 को लेकर अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार यह फोन कंपनी का दूसरा नॉच डिसप्ले वाला फोन होगा ​तथा इसमें 5.85-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी जाएगी। चर्चा है कि यह फोन मॉडल में पेश किया जाएगा। एक मॉडल जहां मीडियाटेक हेलियो पी23 चिपसेट से लैस होगा वहीं फोन का दूसरा मॉडल मीडियाटेक हेलियो पी60 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा।

भारत में लॉन्च होगा 6-इंच बेजल लेस डिस्पले वाला वीवो वाई71आई, देखे स्पेसिफिकेशन्स

नोकिया एक्स5 एंडरॉयड ओरियो आधारित होगा तथा फोन में 3जीबी रैम/32जीबी मैमोरी, 4जीबी रैम/64जीबी मैमोरी और 6जीबी रैम/64जीबी मैमोरी देखने को मिल सकती है। फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है ​तथा रियर पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद रहेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। फोन की अंर्तराष्ट्रीय कीमत और पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए फोन लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है।

The post नोकिया एक्स5 कल हो रहा है लॉन्च, 6जीबी रैम के साथ होगी नॉच डिसप्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
19 जुलाई को ग्लोबली लॉन्च होगा नोकिया एक्स6, भारतीय बाजार में जल्द देगा दस्तक https://www.91mobiles.com/hindi/19-july-nokia-x6-global-launch-leak-price-features-specifications/ Mon, 09 Jul 2018 12:11:16 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20985 हाल ही में खबर आई थी कि नोकिया अपनी एक्स सीरीज़ में एक और डिवाईस जोड़ने जा रही है और यह फोन 11 जुलाई को अंर्तराष्ट्रीय टेक बाजार में दस्तक देगा। वहीं अब सूचना मिल रही है कि नोकिया का पहला नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन नोकिया एक्स6 भी अब ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने वाला […]

The post 19 जुलाई को ग्लोबली लॉन्च होगा नोकिया एक्स6, भारतीय बाजार में जल्द देगा दस्तक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल ही में खबर आई थी कि नोकिया अपनी एक्स सीरीज़ में एक और डिवाईस जोड़ने जा रही है और यह फोन 11 जुलाई को अंर्तराष्ट्रीय टेक बाजार में दस्तक देगा। वहीं अब सूचना मिल रही है कि नोकिया का पहला नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन नोकिया एक्स6 भी अब ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने वाला है। यह फोन फिलहाल सिर्फ चीनी बाजार में ही सेल के लिए उपलब्ध है लेकिन आने वाली 19 जुलाई को यह फोन ग्लोबली लॉन्च कर दिया जाएगा।

विदेशी वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि एचएमडी ग्लोबल आने वाली 19 जुलाई को नोकिया एक्स6 ग्लोबल मंच पर लॉन्च कर देगी। ग्लोबल लॉन्च के बाद यह फोन भारत में अन्य बाजारों में ​अलग अलग तारीखों पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही नोकिया की इंडियन वेबसाइट पर एक सपोर्ट पेज देखा गया था जिसमें नोकिया एक्स6 स्मार्टफोन को दिखाया गया ​था। इस वेबपेज़ के सामने आने के बाद से ही उम्मीद की जा रही थी नोकिया एक्स6 जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है।

Pic : Nokia X6
Pic : Nokia X6

नोकिया एक्स6 की बात करें तो यह कंपनी का पहला ऐसा एंडरॉयड स्मार्टफोन है जो नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। इस फोन को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.8-इंच की फुलएचडी+ ​डिसप्ले पर पेश किया गया है। नोकिया का यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो के साथ स्टॉक एंडरॉयड पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड पी के रोल आउट होते ही उसपर अपडेट हो जाएगा। यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर रन करता है।

नोकिया ला रहा है दूसरा नॉच डिसप्ले वाला फोन, 11 जुलाई को होगा लॉन्च

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा दिया गया है। यह कैमरा सेटअप 16-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है जो बैक पैनल के बीच में वर्टिकल शेप में दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए नोकिया एक्स6 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। नोकिया एक्स6 के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है। 4जी वोएलटीई व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में 3,060एमएएच की बैटरी दी गई है।

कल शाओमी मनाएगी भारत में अपनी चौथी सालगिरह, सिर्फ 4 रुपये में मिलेंगे रेडमी स्मार्टफोन और मी टीवी, जानें कैसे पाएं लाभ

नोकिया एक्स6 को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। यह फोन 4जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज, 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी तथा 6जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। तीनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 1,299 युआन ( तकरीबन 13,800 रुपये), 1,499 युआन ( तकरीबन 16,000 रुपये) तथा 1,699 युआन ( तकरीबन 18,000 रुपये) है। तीनों की वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। चीन में नोकिया एक्स6 ब्लैक एंड व्हाईट कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।

The post 19 जुलाई को ग्लोबली लॉन्च होगा नोकिया एक्स6, भारतीय बाजार में जल्द देगा दस्तक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नोकिया ला रहा है दूसरा नॉच डिसप्ले वाला फोन, 11 जुलाई को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-x5-aka-nokia-5-1-plus-to-launch-on-11-july-with-notch-display-teaser-in-hindi/ Mon, 09 Jul 2018 08:08:35 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20974 लंबे समय से नोकिया ब्रांड के नए स्मार्टफोन को लेकर लीक्स सामनें आ रहे थे कि, एचएमडी ग्लोबल कंपनी अपने एक और नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है और जल्द ही टेक जगत के सामने पेश करेगी। वहीं अब नोकिया ने स्वयं इस फोन से पर्दा उठाते हुए लॉन्च की घोषणा कर […]

The post नोकिया ला रहा है दूसरा नॉच डिसप्ले वाला फोन, 11 जुलाई को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लंबे समय से नोकिया ब्रांड के नए स्मार्टफोन को लेकर लीक्स सामनें आ रहे थे कि, एचएमडी ग्लोबल कंपनी अपने एक और नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है और जल्द ही टेक जगत के सामने पेश करेगी। वहीं अब नोकिया ने स्वयं इस फोन से पर्दा उठाते हुए लॉन्च की घोषणा कर दी है। नोकिया ने माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर पोस्ट शेयर करते हुए बता दिया है कि कंपनी अपने वाली 11 जुलाई को एक नया स्मार्टफोन अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश करने वाली है।

नोकिया ने हालांकि इस बात को स्पष्ट नहीं किया है कि 11 जुलाई को ब्रांड का अगला फोन किस नाम के साथ बाजार में कदम रखेगा लेकिन इतना जरूर साफ कर दिया है कि यह फोन ‘नोकिया एक्स’ सीरीज़ का दूसरा फोन होगा। माना जा रहा है कि यह फोन नोकिया 5एक्स या फिर नोकिया 5.1 प्लस नाम के साथ लॉन्च होगा।

nokia-july-11-launch-event-teaser

गौरतलब है कि वेईबो पर शेयर हुए मीडिया इन्वाईट में 666 डिजीट यूज़ अधिक किया गया है। हो सकता है कि इस फोन में 6-इंच तक की स्क्रीन, 6जीबी की रैम मैमोरी और साथ में क्वालकॉल स्नैपड्रैगन 660 या मीडियाटेक हेलीयो पी60 चिपसेट देखने को मिले। बहरहाल नोकिया ने इस आने वाले फोन को लेकर अन्य कोई जानकारी नहीं दी है लिहाजा अभी इंतजार करना होगा।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही नोकिया की ग्लोबल वेबसाइट तथा कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर एक सपोर्ट पेज देखा गया था जिसमें नोकिया एक्स6 स्मार्टफोन को दिखाया गया ​था। इस वेबपेज़ के सामने आने के बाद से ही उम्मीद की जा रही है कि कंपनी नोकिया का यह पहला नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन नोकिया एक्स6 जल्द ही भारत में लॉन्च कर सकती है।

The post नोकिया ला रहा है दूसरा नॉच डिसप्ले वाला फोन, 11 जुलाई को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
इंडियन वेबसाइट पर दिखा नोकिया का नॉच वाला फोन नोकिया एक्स6, जल्द लॉन्च की उम्मीद https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-x6-listed-on-support-pages-india-website-india-launch-confirmed-in-hindi/ Thu, 21 Jun 2018 12:48:55 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20686 नोकिया का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने नॉच डिसप्ले वाले सेग्मेंट में एंट्री करते हुए नोकिया एक्स6 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। नोकिया की ओर से यह फोन फिलहाल चीनी बाजार में बेचा जा रहा है लेकिन जल्द ही नोकिया एक्स6 भारतीय बाजार में भी दस्तक दे सकता है। पिछले दिनों यह […]

The post इंडियन वेबसाइट पर दिखा नोकिया का नॉच वाला फोन नोकिया एक्स6, जल्द लॉन्च की उम्मीद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने नॉच डिसप्ले वाले सेग्मेंट में एंट्री करते हुए नोकिया एक्स6 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। नोकिया की ओर से यह फोन फिलहाल चीनी बाजार में बेचा जा रहा है लेकिन जल्द ही नोकिया एक्स6 भारतीय बाजार में भी दस्तक दे सकता है। पिछले दिनों यह फोन जहां नोकिया की ग्लोबल वेबसाइट पर देखा गया था वहीं अब इंडियन वेबसाइट पर भी नोकिया एक्स6 का सपोर्ट पेज सामनें आया है।

नोकिया एक्स6 को कंपनी की इंडियन वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर लिस्ट किया गया है। इस सपोर्ट पेज के सामने आने के बाद यह बात प्रबलता से कही जा सकती है कि एचएमडी ग्लोबल जल्द ही नोकिया एक्स6 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर देगी। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो नोकिया एक्स6 कंपनी का पहला ऐसा एंडरॉयड स्मार्टफोन है जो नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। इस फोन को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.8-इंच की फुलएचडी+ ​डिसप्ले पर पेश किया गया है। नोकिया का यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो के साथ स्टॉक एंडरॉयड पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड पी के रोल आउट होते ही उसपर अपडेट हो जाएगा। यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर रन करता है।

nokia-x6

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा दिया गया है। यह कैमरा सेटअप 16-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है जो बैक पैनल के बीच में वर्टिकल शेप में दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए नोकिया एक्स6 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। नोकिया एक्स6 के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है। 4जी वोएलटीई व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में 3,060एमएएच की बैटरी दी गई है।

नोकिया एक्स6 को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। यह फोन 4जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज, 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी तथा 6जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। तीनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 1,299 युआन ( तकरीबन 13,800 रुपये), 1,499 युआन ( तकरीबन 16,000 रुपये) तथा 1,699 युआन ( तकरीबन 18,000 रुपये) है। भारत में नोकिया एक्स6 कितने वेरिएंट्स में लॉन्च होगा और इसकी कीमत क्या होगी, इस बारे में अभी कुछ ही पुख्ता नहीं कहा जा सकता

The post इंडियन वेबसाइट पर दिखा नोकिया का नॉच वाला फोन नोकिया एक्स6, जल्द लॉन्च की उम्मीद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
लॉन्च हुआ नोकिया का पहला नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन नोकिया एक्स6, 6जीबी रैम और डुअल कैमरे के साथ ही स्टॉक एंडरॉयड https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-x6-launched-with-notch-display-6gb-ram-dual-camera-feature-specifications-price-in-hindi/ Wed, 16 May 2018 10:25:19 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19812 नोकिया एक्स6 तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है और इसकी शुरूआती कीमत 13,800 रुपये तक है।

The post लॉन्च हुआ नोकिया का पहला नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन नोकिया एक्स6, 6जीबी रैम और डुअल कैमरे के साथ ही स्टॉक एंडरॉयड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने लंबे इं​तजार के बाद अपना नया डिवाईस अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश कर दिया है। नोकिया फैन्स को तोहफा देते हुए कंपनी की ओर से नोकिया एक्स6 लॉन्च दिया गया है। नोकिया की ओर से यह फोन फिलहाल चीनी बाजार में उतारा गया है जहां यह 3 वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। चीन में इस फोन की शुरूआती कीमत 1,299 युआन रुपये रखी गई है जो भारतीय अनुसार तकरीबन 13,800 रुपये है।

नोकिया एक्स6 कंपनी का पहला ऐसा एंडरॉयड स्मार्टफोन है जो नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। इस फोन को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.8-इंच की फुलएचडी+ ​डिसप्ले पर पेश किया गया है। नोकिया का यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो के साथ स्टॉक एंडरॉयड पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड पी के रोल आउट होते ही उसपर अपडेट हो जाएगा। यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर रन करता है।

nokia-x6-1

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा दिया गया है। यह कैमरा सेटअप 16-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है जो बैक पैनल के बीच में वर्टिकल शेप में दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए नोकिया एक्स6 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। नोकिया एक्स6 के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है। 4जी वोएलटीई व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में 3,060एमएएच की बैटरी दी गई है।

लॉन्च हुआ बेहद ही स्टाईलिश आॅनर 10, 6जीबी रैम और डुअल कैमरे के साथ चलता है लेटेस्ट एंडरॉयड पर

नोकिया एक्स6 को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। यह फोन 4जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज, 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी तथा 6जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। तीनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 1,299 युआन ( तकरीबन 13,800 रुपये), 1,499 युआन ( तकरीबन 16,000 रुपये) तथा 1,699 युआन ( तकरीबन 18,000 रुपये) है। तीनों की वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। चीन में नोकिया एक्स6 ब्लैक एंड व्हाईट कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।

The post लॉन्च हुआ नोकिया का पहला नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन नोकिया एक्स6, 6जीबी रैम और डुअल कैमरे के साथ ही स्टॉक एंडरॉयड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नोकिया एक्स6 सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स की मिली जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-x6-listed-on-chinese-certification-website-tenaa-with-specifications-in-hindi/ Thu, 10 May 2018 09:58:39 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19680 इस लिस्टिंग में फोन लॉन्च से पहले ही नोकिया एक्स6 की स्पेसिफिकेशन्स सामनें आ गई है।

The post नोकिया एक्स6 सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स की मिली जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया आने वाली 16 मई को अपना आगामी स्मार्टफोन नोकिया एक्स6 लॉन्च करने वाली है। यह ​फोन फिलहाल चीनी बाजार में ही लॉन्च होगा जिसके बाद अन्य मार्केट्स में कदम रखेगा। नोकिया एक्स6 के लॉन्च से पहले एक चीनी रिटेल कंपनी ने इस फोन के लिए कैंपेन शुरू की हुई है जिसमें नोकिया एक्स6 की आॅफिशियल फोटोज़ का यूज़ किया गया है। इन फोटोज़ के सामनें आने से जहां नोकिया एक्स6 के डिजाईन और लुक की जानकारी मिली ​थी वहीं आज यह फोन चीनी ​​सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर भी लिस्ट हो गया है। इस लिस्टिंग में फोन लॉन्च से पहले ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स सामनें आ गई है।

नोकिया एक्स6 को टेना पर नोकिया टीए-1099 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर बनाया है। लिस्टिंग के मुताबिक इस फोन को 1080 x 2280 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.8-इंच की फुल एचडी+ डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। अब तक जहां नोकिया एक्स6 के दो वेरिएंट लॉ​न्च किए जाने की बात सामनें आ रही थी वहीं इस लिस्टिंग से पता चला है कि यह फोन 3जीबी, 4जीबी और 6जीबी रैम वेरिएंट में लॉन्च होगा तथा फोन में 32जीबी और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी।

Nokia X6

गौरतलब है कि कुछ लीक्स में कहा गया है नोकिया एक्स6 का 6जीबी रैम वाला वेरिएंट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर पेश किया जाएगा जब्कि दूसरे वेरिएंट मीडियाटेक हेलीयो पी60 चिपसेट पर रन करेंगे। फोन के सभी वेरिएंट्स में 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट होगा। लिस्टिंग के अनुसार नोकिया एक्स6 एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित होगा तथा आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के पर कार्य करेगा।

Nokia X tenaa-1

टेना के अुनसार नोकिया एक्स6 के बैक पैनल पर वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप होगा तथा फोन के दोनों रियर कैमरा सेंसर 16-मेगापिक्सल के होंगे। टेना पर भी नोकिया एक्स6 के फ्रंट कैमरा को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं फोन के बैक पैनल पर ​फिंगरप्रिंट सेंसर होगा और साथ ही यह फोन फेस अनलॉक तकनीक भी सपोर्ट करेगा। लीक के मुताबिक नोकिया एक्स6 का बैक पैनल ग्लास से बना होगा और कंपनी इसे ब्लू, ब्लैक और सिल्वर व्हाइट रंग में पेश कर सकती है।

न्यू नोकिया 6 का 4जीबी रैम वेरिएंट हुआ लॉन्च

नोकिया एक्स6 की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी 16 मई का इंतजार किया जा रहा है। वहीं यह फोन कब से भारत में उपलब्ध होगा और इस फोन की कीमत क्या होगा इस बारें में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता। लगे हाथ आपको यह भी बता दें कि टेक जगत में 16 मई को नोकिया एक्स6 के लॉन्च के अलावा भारत में 15 मई को आॅनर 10 और 17 मई को वनप्लस 6 स्मार्टफोन भी लॉन्च किया जा रहा है। इन स्मार्टफोन्स की अपडेट आपको हमारी वेबसाइट पर लगातार मिलती रहेगी।

The post नोकिया एक्स6 सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स की मिली जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
लॉन्च से पहले ही सामनें आई नॉच डिसप्ले वाले नोकिया एक्स6 की आॅफिशियल फोटो, 16 मई को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/official-render-nokia-x6-shows-the-notch-display-rear-camera-setup-design-in-hindi/ Tue, 08 May 2018 07:15:19 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19611 कंपनी इस फोन को एप्पल आईफोन जैसी लुक पर पेश करेगी।

The post लॉन्च से पहले ही सामनें आई नॉच डिसप्ले वाले नोकिया एक्स6 की आॅफिशियल फोटो, 16 मई को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया के खेमे से खबर आई थी कि ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल एक हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे नोकिया एक्स6 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। नो​किया एक्स6 को 16 मई के दिन ​चीनी बाजार में पेश किया जाने वाला है जिसके बाद आने वाले हफ्तों में यह भारत समेत विश्व के अन्य बाजारों में लॉन्च होगा। वहीं अब नोकिया एक्स6 के लॉन्च से पहले ही इस फोन की आॅफिशियल तस्वीर सामनें आ गई है। नोकिया एक्स6 की फोटो सामनें आने से यह पता चल गया है कंपनी इस फोन को एप्पल आईफोन जैसी बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर पेश करेगी।

नोकिया एक्स6 की यह आॅफिशियल फोटो एक कैंपेन के जरिये सामनें आई है। यह फोन 16 मई को चीन में लॉन्च होने वाला है। नोकिया एक्स6 के लॉन्च से पहले कंपनी ने चीनी रिटेल पार्टनर के साथ मिलकर एक कैंपेन की शुरूआत की है, जिसमें फोटो प्रतियोगिता कराई जा रही है। इस प्रतियोगता के विजेताओं को कंपनी द्वारा ईनाम के साथ ही नोकिया एक्स6 भी मुफ्त में दिया जा रहा है। एचएमडी ग्लोबल की इस कैंपेन में ही नोकिया के आगामी स्मार्टफोन की फोटो जा यूज़ किया गया है और हमें फोन के डिजाईन व लुक की जानकारी मिली है।

nokia-x6-suning-render

नोकिया एक्स6 को कंपनी ने 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर बनाया है। यह फोन 1080 x 2280 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.8-इंच की फुल एचडी+ डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। कंपनी नोकिया एक्स6 के दो वेरिएंट पेश कर सकती है। एक वेरिएंट में जहां 6जीबी रैम मैमोरी के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट दिया जाएगा वहीं दूसरा वेरिएंट 4जीबी रैम के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी60 चिपसेट पर रन करेगा। नोकिया एक्स6 के ये दोनों ही वेरिएंट एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित होंगे। फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

जल्द आएगा नोकिया 5 (2018), कंपनी अ​धिकारी ने दी जानकारी

फोन के बैक पैनल पर वर्टिकल शेप का डुअल रियर कैमरा दिखाया गया है जो 12 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर से लैस हो सकता है। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने का लीक सामनें आया है। कंपनी की ओर नोकिया एक्स6 ब्लैक और व्हाईट कलर में पेश किया जा सकता है। वहीं सामनें आई फोटो में यह फोन ग्लास बैक पैनल पर बना दिखाई दिया है।

आॅनर 7सी जल्द होगा भारत में लॉन्च, इंडियन वेबसाइट पर मिली प्रोडक्ट मैन्युअल

नोकिया एक्स6 की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिए अभी 16 मई का इंतजार किया जा रहा है। वहीं यह फोन भारत में उपलब्ध होगा यह नहीं इस बारें में अभी कुछ भी कहना जल्दी होगा। लगे हाथ आपको यह भी बता दें कि टेक जगत में 16 मई को नोकिया एक्स6 के लॉन्च के अलावा भारत में 15 मई को आॅनर 10 और 17 मई को वनप्लस 6 स्मार्टफोन भी लॉन्च किया जा रहा है। इन स्मार्टफोन्स की अपडेट आपको हमारी वेबसाइट पर लगातार मिलती रहेगी।

The post लॉन्च से पहले ही सामनें आई नॉच डिसप्ले वाले नोकिया एक्स6 की आॅफिशियल फोटो, 16 मई को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नॉच डिसप्ले वाले नोकिया एक्स की वीडियो हुई लीक, 16 मई को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-x-hands-on-video-leak-display-design-in-hindi/ Wed, 02 May 2018 10:10:10 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19470 वीडियो कुल 13 सेकेंड की है जिसमें फोन के फ्रंट, साईड व बैक पैनल को कैप्चर किया गया है।

The post नॉच डिसप्ले वाले नोकिया एक्स की वीडियो हुई लीक, 16 मई को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया मोबाईल ने कुछ दिनों पहले ही माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो के माध्यम से बताया था कि कंपनी आने वाली 16 मई को अपना आगामी नॉच डिसप्ले वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया एक्स पेश करने वाली है। इस फोन को अंर्तराष्ट्रीय बाजार में नोकिया एक्स या फिर नोकिया एक्स6 नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से हालांकि फोन की स्पेसिफिकेशन व कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन फोन के आॅफिशियली लॉन्च होने से पहले ही इसकी एक वीडियो सामनें आ गई है। इस वीडियो में फोन के डिजाईन व डिसप्ले की जानकारी मिली है।

नोकिया एक्स की यह वीडियो स्लैशलीक ने अपने यूट्यब चैनल पर शेयर की है। यह वीडियो कुल 13 सेकेंड की है जिसमें फोन को हाथ में पकड़ कर दिखाया गया है। यह फोन आॅन है तथा इसके फ्रंट, साईड व बैक पैनल को वीडियो में कैप्चर किया गया है। फोन की डिसप्ले पर 16 मई तारीख लिखी गई है जिस दिन फोन पहली बार टेक जगत के सामनें पेश किया जाएगा।

वीडियो में नोकिया एक्स के बैक पैनल पर कार्ल ज़ेसिस का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जो वर्टिकल शेप में है। कैमरा सेटअप के साथ ही एलईडी फ्लैश दी गई है तथा इसके ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। नोकिया एक्स को फुल बेजल लेस डिसप्ले पर दिखाया गया है ​जिसके किनारे कर्व्ड है। फोन के फ्रंट पैनल पर नीचे की ओर हल्का सा बेजल दिया गया है जिसपर ‘नोकिया’ लिखा है। वहीं फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर की मौजूद है।

6जीबी रैम वाला आॅनर 10 इसी महीने होगा भारत में लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर होगी एक्सक्लूसिव सेल

नोकिया एक्स को लेकर सामनें आए लीक्स के अनुसार यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.8-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह फोन एंडरॉयड ओरियो आधारित होगा। लीक के मुताबिक यह फोन दो वेरिएंट में लॉन्च होगा। एक वेरिएंट में जहां 4जीबी रैम होगी और मीडियाटेक हेलियो पी60 चिपसेट पर करेगी वहीं दूसरा वेरिएंट 6जीबी रैम से लैस होगा और क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर रन करेगा।

‘सिंगल’ लोगों को फेसबुक का तोहफा, अब चैटिंग के साथ होगी डेटिंग भी

4जीबी रैम वेरिएंट में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है तथा 6जीबी रैम वाले वेरिएंट में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें फोन में 12-मेगापिक्सल और 13-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकताी है। बहरहाल नोकिया एक्स की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए फोन लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है।

The post नॉच डिसप्ले वाले नोकिया एक्स की वीडियो हुई लीक, 16 मई को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>