Nokia X7 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 29 Nov 2018 06:37:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 लॉन्च से पहले ही सामने आई 6जीबी रैम वाले नोकिया 8.1 की स्पेसिफिकेशन्स, 6 दिसंबर को होगा भारत में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-8-1-aka-phoenix-nokia-x7-india-specifications-leaked-to-launch-on-6-december-in-hindi/ Thu, 29 Nov 2018 06:37:18 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24710 नोकिया 8.1 6 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा

The post लॉन्च से पहले ही सामने आई 6जीबी रैम वाले नोकिया 8.1 की स्पेसिफिकेशन्स, 6 दिसंबर को होगा भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया आने वाली 6 दिसंबर को भारत में एक ईवेंट का आयोजन कर रही है और इस ईवेंट में कंपनी अपने नए स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉन्च करेगी। कंपनी ने हालांकि इस बात की आॅफिशियल घोषणा नहीं की है कि 6 दिसंबर को कौन सा फोन लॉन्च होगा, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दिन कंपनी नोकिया 8.1 और नोकिया 2.1 प्लस से पर्दा उठा सकती है। वहीं नोकिया के इंडियन ईवेंट से पहले ही कपंनी का नया स्मार्टफोन नोकिया 8.1 लीक के माध्यम से सामने आ गया है। इस लीक के बाद एक ओर जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिल है वहीं दूसरी ओर यह बात और भी पुख्ता हो गई है कि नोकिया 8.1 जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है।

नोकिया 8.1 को विदेशी वेबसाइट नोकिया पावर यूजर ने अपनी रिपोर्ट में शेयर किया है। इस रिपोर्ट में नोकिया 8.1 का कोडनेम फीनिक्स बताया गया है। वहीं दूसरी ओर नोकिया 8.1 को लेकर अब तक सामने आए लीक्स को कई हद तक सही करार देते हुए इस रिपोर्ट ने यह भी साफ कर दिया है कि नोकिया 8.1 चीन में लॉन्च हो चुके नोकिया एक्स7 का ही ग्लोबल वर्ज़न होगा। यानि नोकिया 8.1 की लुक, डिजाईन व स्पेसिफिकेशन्स नोकिया एक्स7 जैसी ही होगी।

Nokia 8.1 aka phoenix nokia x7 india specifications leaked to launch on 6 december in hindi

नोकिया एक्स7 यानि नोकिया 8.1 को 18.7:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जिसके उपरी हिस्से मेें नॉच मौजूद है। यह फोन 2,246 x 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.18-इंच की टीएफटी स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह एंडरॉयड ओरियो पर पेश हुआ है जो आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर रन करता है। चीन में नोकिया एक्स7 दो रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

Nokia 8.1 aka phoenix nokia x7 india specifications leaked to launch on 6 december in hindi

नोकिया 8.1 को भी भारत में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज तथा 6जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी तथा 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज के आॅप्शन्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इन तीनों ही वेरिएंट्स में फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 400जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। नोकिया फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 13-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

सैमसंग गैलेक्सी एम10 बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट, लॉन्च से पहले ही सामने आई स्पेसिफिकेशन्स

नोकिया एक्स7 / नोकिया 8.1 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए नोकिया एक्स7 में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है। नोकिया 8.1 को भारत में 18,000 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। बहरहाल नोकिया 8.1 की कीमत व इंडिया लॉन्च से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए कंपनी की आॅफिशियल घोषणा और 6 दिसंबर का इंतजार किया जा रहा है।

The post लॉन्च से पहले ही सामने आई 6जीबी रैम वाले नोकिया 8.1 की स्पेसिफिकेशन्स, 6 दिसंबर को होगा भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नोकिया एक्स7 लॉन्च, इसमें है 6जीबी रैम, 6.18-इंच नॉच डिसप्ले और डुअल रियर कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-x7-aka-nokia-7-1-plus-launched-6gb-ram-feature-specifications-price-in-hindi/ Tue, 16 Oct 2018 11:16:44 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23622 नोकिया 7.1 प्लस को नोकिया एक्स7 नाम के साथ लॉन्च कर दिया गया है।

The post नोकिया एक्स7 लॉन्च, इसमें है 6जीबी रैम, 6.18-इंच नॉच डिसप्ले और डुअल रियर कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया को लेकर लंबे समय से लीक्स सामने आ रहे थे कि कंपनी अपने नए नॉच​ डिसप्ले वाले स्मार्टफोन नोकिया 7.1 प्लस पर काम कर रही है और इसे जल्द ही बाजार में उतारेगी। वहीं आज कंपनी ने इस स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है। नोकिया का मा​लिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 7.1 प्लस को आज अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पेश कर ​दिया है। नोकिया 7.1 प्लस को चीनी बाजार में नोकिया एक्स7 नाम के साथ लॉन्च कर दिया गया है जो आने वाले दिनों में इंडिया में भी लॉन्च कर दिया जाएगा।

नोकिया एक्स7 यानि नोकिया 7.1 प्लस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 18.7:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जिसके उपरी हिस्से मेें नॉच मौजूद है। इस फोन को 2,246 x 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.18-इंच की टीएफटी स्क्रीन के साथ बाजार में उतारा गया है। यह एंडरॉयड ओरियो पर पेश हुआ है जो आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर रन करता है।

6जीबी रैम के साथ आॅनर 8एक्स हुआ इंडिया में लॉन्च, शानदार लुक के साथ दमदार स्पेसिफिकेशन्स से है लैस

कंपनी की ओर से नोकिया एक्स7 को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। एक वेरिएंट जहां 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं अन्यों में 6जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी तथा 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। तीनों ही वेरिएंट्स में फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 400जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

nokia-x7

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन का रियर कैमरा कार्ल जेसिस लेंस के साथ बेहतरीन फोटोग्राफी कैप्चर करने में सक्षम है। इसी तरह नोकिया एक्स7 के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

7.12-इंच डिसप्ले और 5,000एमएएच बैटरी के साथ बेहद ही पावरफुल फोन हुआवई एन्जॉय मैक्स और एन्जॉय 9 प्लस लॉन्च

नोकिया एक्स7 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगर​प्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए नोकिया एक्स7 में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है। नोकिया एक्स7 की कीमत की बात करें तो फोन का 4जीबी/64जीबी वेरिएंट 1699 युआन, 6जीबी/64जीबी वेरिएंट 1999 युआन और 6जीबी/128जीबी वेरिएंट 2499 युआन की कीमत पर लॉन्च हुआ है।

नोकिया एक्स7 के उपरोक्त सभी वेरिएंट्स की कीमतें भारतीय करंसी अनुसार क्रमश: 18,000 रुपये, 21,000 रुपये व 26,500 रुपये के करीब है। नोकिया एक्स7 यानि नोकिया 7.1 प्लस को डार्क ब्लू, रेड, सिल्वर व ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। उम्मीद है कि एचएमडी ग्लोबल जल्द ही इस फोन की इंडिया लॉन्च डेट की जानकारी दे देगी।

The post नोकिया एक्स7 लॉन्च, इसमें है 6जीबी रैम, 6.18-इंच नॉच डिसप्ले और डुअल रियर कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नोकिया एक्स7 बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट, लॉन्च से पहले ही स्पेसिफिकेशन्स की मिली जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-x7-listed-on-geekbench-to-launch-on-16-october-feature-specifications-hindi/ Fri, 12 Oct 2018 07:22:04 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23552 नोकिया एक्स7 क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर रन करेगा।

The post नोकिया एक्स7 बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट, लॉन्च से पहले ही स्पेसिफिकेशन्स की मिली जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया ने कल ही इंडियन मार्केट में अपने दो शानदार स्मार्टफोन नोकिया 3.1 प्लस और नोकिया 8110 4जी बनाना फोन लॉन्च किए हैं। ये दोनों ही नोकिया फैन्स के लिए बड़ा सरप्राईज़ हैं क्योंकि पूरे टेक बाजार में नोकिया 7.1 प्लस के लॉन्च की चर्चा थी परंतु कंपनी ने अपने अन्य दो बेहतरीन फोन बाजार में उतारे। नोकिया ने हालांकि अभी तक नोकिया 7.1 प्लस के लॉन्च को स्थिति साफ नहीं की है लेकिन अब एक बार फिर नए लीक नोकिया 7.1 प्लस को चीनी बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है, जिससे फोन लॉन्च की उम्मीद बन गई है।

नोकिया 7.1 प्लस को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। गीकबेंच पर फोन को नोकिया एक्स7 नाम के साथ लिस्ट किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 5.1 प्लस को चीन में नोकिया एक्स6 तथा नोकिया एक्स5 नाम के साथ ही लॉन्च किया गया है। गीकबेंच की इस लिस्टिंग में पता चला है कि नोकिया एक्स7 को एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया जाएगा तथा यह क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर रन करेगा।

nokia-x7-teaser

नोकिया एक्स7 को ले​कर ​गीकबेंच लिस्टिंग में बताया गया है एचएमडी ग्लोबल इस फोन को 6जीबी रैम मैमोरी से लैस कर बाजार में उतारेगी। गीकबेंच पर नोकिया एक्स7 यानि नोकिया 7.1 प्लस को सिंगल-कोर में जहां 1827 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी-कोर में इस फोन को 5937 स्कोर दिया गया है। गौरतलब है कि एचएमडी ग्लोबल आने वाली 16 अक्टूबर को चीन में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी दिन नोकिया एक्स7 वहां लॉन्च होगा।

विश्व का पहला 6 कैमरे वाला फोन, लेनोवो करेगी 18 अक्टूबर को लॉन्च

गीकबेंच की लिस्टिंग के बाद यह उम्मीद और भी प्रबल हो गई है कि चीन के बाद कंपनी नोकिया एक्स7 यानि नोकिया 7.1 प्लस को जल्द ही भारतीय बाजार में भी ले आएगी। लीक्स के अनुसार नोकिया एक्स7 में 6.2-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी जाएगी। इस फोन को 6जीबी रैम के साथ ही 4जीबी रैम पर भी लॉन्च किया जा सकता है वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 3400एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

कल भारत में लॉन्च हुए नोकिया 3.1 प्लस के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स व कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
नोकिया 8110 4जी बनाना फोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स व कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें

The post नोकिया एक्स7 बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट, लॉन्च से पहले ही स्पेसिफिकेशन्स की मिली जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
16 अक्टूबर को लॉन्च होगा नोकिया का पावरफुल कैमरे वाला फोन नोकिया एक्स7 https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-x7-to-launch-on-16-october-with-dual-camera-in-hindi/ Wed, 10 Oct 2018 10:23:19 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23493 नोकिया का यह नया स्मार्टफोन नोकिया एक्स7 नाम के साथ बाजार में लॉन्च होगा।

The post 16 अक्टूबर को लॉन्च होगा नोकिया का पावरफुल कैमरे वाला फोन नोकिया एक्स7 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने पिछले दिनों ही नोकिया ब्रांड का लेटेस्ट स्मार्टफोन नोकिया 7.1 ग्लोबल मंच पर पेश किया है। यह फोन फिलहाल अमेरिकी बाजार में उतारा गया है जो आने वाले दिनों में भारत समेत अन्य बाजारों में दस्तक देगा। वहीं आज नोकिया के एक और नए स्मार्टफोन की जानकारी सामने आई है। एचएमडी ग्लोबल ने चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर टीज़र ईमेज शेयर की है जिसमें बताया गया है कि कंपनी आने वाली 16 अक्टूबर को चीन में नया नोकिया एंडरॉयड फोन लॉन्च करने जा रही है। चर्चा है कि नोकिया का यह नया स्मार्टफोन नोकिया एक्स7 नाम के साथ चीनी बाजार में लॉन्च होगा।

नोकिया मोबाइल ने वेईबो पर इस स्मार्टफोन की जानकारी दी है। कंपनी ने टीज़र ईमेज के ​जरिये बताया है कि कंपनी 16 अक्टूबर को चीन में एक ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच ने कंपनी का नया डिवाईस नोकिया एक्स7 पेश किया जाएगा। कुछ लीक्स में हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि ये फोन नोकिया 7.1 का ही चीनी वर्ज़न होगा लेकिन चीनी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीज़र में इस आगामी स्मार्टफोन का ​रियर कैमरा सेटअप नोकिया 7.1 से अलग है और इस नए फोन को नोकिया एक्स7 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा।

nokia-x7-teaser

नोकिया एक्स7 की सामने आई टीज़र ईमेज में फोन के बैक पैनल पर मौजूद रियर कैमरा सेटअप दिखाया गया है। इस कैमरा सेटअप में उपर नीचे दो कैमरा सेंसर मौजूद है तथा इनके बीच में ‘जेसिस’ लिखा साफ नज़र आ रहा है। यह कैमरा सेटअप वर्टिकल शेप में मौजूद है। वहीं कैमरा सेटअप के दाएं ओर डुअल टोन एलईडी फ्लैश लाईट दी गई है। चीनी मीडिया के अनुसार इस आगामी स्मार्टफोन का कैमरा सेटअप काफी हद तक टेना पर लिस्ट हुए नोकिया टीए-1131 मॉडल नंबर वाले फोन जैसा है।

नोकिया 3.1 प्लस कल हो सकता है ​इंडिया में लॉन्च, ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट

कंपनी ने हालांकि अभी तक चीन में 16 अक्टूबर को लॉन्च होने वाले फोन के नाम व स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया है ले​किन हाल ही में सामने आए लीक्स के अनुसार नोकिया एक्स7 में 6.2-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी जाएगी। इस फोन को 6जीबी रैम/128जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है जो क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर रन करेंगे।

बड़ी स्क्रीन, दमदार प्रोसेसर और सबसे नए एंडरॉयड के साथ लॉन्च हुआ गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्सएल

नोकिया एक्स7 को लीक में एंडरॉयड ओरियो से लैस बताया है जिसमें पावर बैकअप के लिए 3400एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। लगे हाथ आपको बता दें कि नोकिया कल यानि 11 अक्टूबर को इंडिया में भी नया फोन लॉन्च करने वाली है और मीडिया में चर्चा है कि यह फोन नोकिया 3.1 प्लस हो सकता है।

The post 16 अक्टूबर को लॉन्च होगा नोकिया का पावरफुल कैमरे वाला फोन नोकिया एक्स7 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>