Non Chinese Phone | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 02 Jun 2023 12:51:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 खतरनाक हो सकता है स्मार्टफोन रेडिएशन इग्नोर करना, जानें कैसे चेक करे फोन की SAR Value https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-radiation-sar-value-know-how-to-check/ https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-radiation-sar-value-know-how-to-check/#respond Sun, 04 Jun 2023 12:31:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=46085 हम इंडियन जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बनाते हैं तो सबसे पहले बजट सेट करते हैं। उस बजट में शानदार कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर, दमदार बैटरी और अटरेक्टिव डिजाईन जैसी चीजें देखते हैं और फिर खरीदते हैं। परंतु इन सबके बीच में हम एक ऐसी चीज को नजरअंदाज कर देते हैं जो हर […]

The post खतरनाक हो सकता है स्मार्टफोन रेडिएशन इग्नोर करना, जानें कैसे चेक करे फोन की SAR Value first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हम इंडियन जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बनाते हैं तो सबसे पहले बजट सेट करते हैं। उस बजट में शानदार कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर, दमदार बैटरी और अटरेक्टिव डिजाईन जैसी चीजें देखते हैं और फिर खरीदते हैं। परंतु इन सबके बीच में हम एक ऐसी चीज को नजरअंदाज कर देते हैं जो हर एक व्यक्ति के लिए बेहद आवश्यक होती है। और वह है फोन की SAR Value. मोबाइल की सार वैल्यू कितनी आवश्यक चीज होती और इसे इग्नोर करना यूजर्स को घातक हानि पहुॅंचा सकता है।

इस आर्टिकल में हमने यहीं बताया है कि किस तरीके से आप अपने फोन की SAR Value को चेक कर सकते हैं और सुरक्षा के लिहाज से कितना सार वैल्यू सही कहा जा सकता है।

क्या है SAR Value

SAR यानि Specific Absorption Rate. सार वैल्यू वह दर होती है जो फोन से निकली वेव्स को तथा इंसान के शरीर द्वारा सोखने वाली तरंगों को मापता है। ये तरंगे शरीर में खून में मौजूद टिशू द्वारा सोखी जाती है। मोबाइल से निकलने वाली तरंगें हमेशा एक समान नहीं रहती है। जब फोन में एक साथ कई काम कर रहे होते हैं तो ये बढ़ जाती है तथा फोन के कम यूज़ के दौरान ये वेव्स कम हो जाती है। स्मार्टफोन से निकलने वाली इन वेव्स को ‘SAR Value’ के जरिये मापा जाता है। बता दें कि हर स्मार्टफोन की अपनी अलग-अलग रेडिएशन व फ्रिक्वेंसी होती है।

मोबाइल फोन एक रेडियो ट्रांसमीटर होता है जो नेटवर्क वेव्स (तरंगों) को सेंड करता है और रिसीव करता है। इन वेव्स को रेडियो फ्रिक्वेंसी इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फिल्ड कहा जाता है। ये वेव्स मोबाइल एंटिना के जरिये ट्रांसफर होती है जो फोन से मोबाइल टॉवर तक जाती है और मोबाइल टॉवर से फोन तक आती है। जब भी ये वेव्स ट्रांसफर होती हैं तो उनका कुछ प्रतिशत हिस्सा रास्ते में ही अपनी राह से खो जाता है तथा किसी डिवाईस से कनेक्ट न होकर वातावरण में ही घूमता रहता है। और यही वो हिस्सा होता है जो आपके, हमारे और पर्यावरण के लिए खतरा बनता है।

mobile-radiation-sar-value-know-how-to-check

इंडिया में निर्धारित SAR Value

हर स्मार्टफोन की अलग-अलग सार वैल्यू होती है। यह SAR Value हर देश की सरकार द्वारा तय की जाती है और तय वैल्यू से ज्यादा सार वैल्यू वाले फोन्स को उस देश में बैन कर दिया जाता है। आपको बता दें कि इंडिया और अमेरिका की सरकारों द्वारा तय की गई सार वैल्यू एक समान है। भारत में मोबाइल फोंस की सार वैल्यू अधिकतम 1.6वॉट/किलोग्राम है। यहां वॉट/किलोग्राम से मतलब है कि 1 किलोग्राम टिशू अधिकतम 1.6 वॉट तरंगों की पावर ही सोख सकता है।

mobile-radiation-sar-value-know-how-to-check

ऐसे पता करें अपने फोन की SAR Value

यादि आप भी अपने फोन की सार वैल्यू जानना चाहते हैं तो अपने स्मार्टफोन से *#07# डायल करें। यह नंबर डायल करने के बाद फोन की SAR Value फोन की डिसप्ले पर आ जाएगी। लगे हाथ आपको यह जानकारी भी दे दें कि सार वैल्यू को दो भागों में बांटा गया है। पहला Head SAR यानि कि सिर और Body SAR यानि शरीर। जब भी हम फोन पर बात करते है तो सिर मोबाइल के सबसे पास होता है। इसलिए सिर की सार वैल्यू अलग रखी गई है। इसी तरह जब फोन जेब में या हाथ में होता है तो उस स्थिति के लिए सार वैल्यू अलग के मापी जाती है।

The post खतरनाक हो सकता है स्मार्टफोन रेडिएशन इग्नोर करना, जानें कैसे चेक करे फोन की SAR Value first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-radiation-sar-value-know-how-to-check/feed/ 0
ये हैं इंडिया में लॉन्च हुए 5 सबसे नए और सस्ते नॉन-चाइनीज स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 6,999 रुपये से शुरू https://www.91mobiles.com/hindi/5-cheapest-latest-low-budget-non-chinese-smartphone-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/5-cheapest-latest-low-budget-non-chinese-smartphone-in-india/#respond Wed, 11 Nov 2020 08:57:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=50932 आप भी किसी सस्ते नॉन-चाइनीज स्मार्टफोन की तालाश में हैं तो

The post ये हैं इंडिया में लॉन्च हुए 5 सबसे नए और सस्ते नॉन-चाइनीज स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 6,999 रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीनी मोबाइल ब्रांड्स के इंडिया में हिट होने की एक बड़ी वजह इनकी कीमत का कम होना था। Xiaomi और Realme जैसी कंपनियों ने लो बजट में कई स्मार्टफोंस लॉन्च किए जिन्हें भारतीय यूजर्स ने हाथों-हाथ खरीद डाला। लेकिन अब बाजार की जरूरत को समझते हुए चुनिंदा चीनी ही नहीं बल्कि लगभग हर बड़े ब्रांड ने लो बजट सेग्मेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रखी है। इंडिया में चाइनीज कंपनियों को चुनौती देते हुए पिछले हफ्ते में 5 नए स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं जिन्हें गैर चीनी ब्रांड्स द्वारा लॉन्च किया गया है। ये पॉंचों स्मार्टफोन लो बजट में ही उतारे गए हैं, जिनकी कीमत सिर्फ 6,999 रुपये से शुरू हो जाती है। यदि आप भी किसी नए और सस्ते नॉन-चाइनीज स्मार्टफोन की तालाश में हैं तो आगे बताए गए ये 5 लेटेस्ट स्मार्टफोन आपकी पसंद बन सकते हैं।

1. Micromax In 1b

इस लिस्ट में इंडियन कंपनी माइक्रोमैक्स भी शुमार है, जिसने लंबे समय बाद फिर से स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री ली है। कंपनी ने Micromax In 1b नाम के साथ अपना सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च किया है जो दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन के बेस वेरिएंट में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 6,999 रुपये है। इसी तरह माइक्रोमैक्स इन 1बी के दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की मैमोरी दी गई है और इसका मूल्य सिर्फ 7,999 रुपये है। यह फोन 24 नवंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

5 cheapest latest low budget non chinese smartphone in india

Micromax IN 1b स्मार्टफोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.52-इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 11 रेडी है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए यह फोन एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी रियर कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही पावर बैकअप के लिए इस फोन को 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस किया गया है।

2. LG W11

साउथ कोरियन कंपनी एलजी ने भारतीय बाजार में अपनी लो बजट ‘डब्ल्यू सीरीज़’ का विस्तार करते हुए LG W11 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज व 512 जीबी की एक्सपेंडेबल स्टोरेज सपोर्ट करता है। 4जी वोएलटीई और डुअल सिम सपोर्ट करने वाले एलजी डब्ल्यू11 को कंपनी की ओर से सिर्फ 9,490 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

5 cheapest latest low budget non chinese smartphone in india

LG W11 को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.52 इंच की एचडी+ फुलविज़न डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 10 आधारित है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर पीडीएएफ फीचर से लैस 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी फोन में दी गई है। यह भी पढ़ें : Exclusive: क्वाड कैमरा और ड्यूल टोन-डिजाइन के साथ आएगा Samsung Galaxy M12, रियर पैनल आया सामने

3. LG W31

एलजी ने अपनी डब्ल्यू सीरीज़ में LG W31 स्मार्टफोन भी जोड़ा है। यह भी एक लो बजट डिवाईस है जिसे 10,990 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। एलजी का यह फोन 4 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। LG W31 को मीडनाईट ब्लू कलर में ही खरीदा जा सकेगा। फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह डिवाईस भी 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.52 इंच की एचडी+ फुलविज़न डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है।

5 cheapest latest low budget non chinese smartphone in india

LG W31 में चिपसेट की डिटेल तो सामने नहीं आई है लेकिन यह एंडरॉयड 10 ओएस के साथ 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 13 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल लेंस मौजूद है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ गूगल असिस्टेंट बटन और 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

4. Micromax In Note 1

माइक्रोमैक्स ने ‘Made In India’ का दम भरते हुए स्टाईलिश और सस्ता इन नोट 1 स्मार्टफोन भी लॉन्च किया है। पंच-होल डिसप्ले डिजाईन पर बने इस फोन को भी दो वेरिएंट्स में बाजार में उतारा गया है। फोन के बेस वेरिएंट में 4 जीबी रैम मैमोरी दी गई है जिसकी कीमत 10,999 रुपये है। इसी तरह बड़े वेरिएंट में 6 जीबी रैम दी गई है और इसका प्राइस 12,999 रुपये है। ये दोनों ही वेरिएंट 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं जो 24 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

5 cheapest latest low budget non chinese smartphone in india

Micromax In Note 1 स्मार्टफोन 21:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.67 इंच की बड़ी फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड 11 रेडी है जिसमें हायपरइंजन गेमिंग टेक्नोलॉजी से लैस मीडियाटेक का हीलियो जी85 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए यह फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 48 एमपी प्राइमरी सेंसर + 5 एमपी वाइड एंगल लेंस + 2 एमपी + 2 एमपी सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और पावर बैकअप के लिए 18वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : JioPhone 2 को चुनौती देने आ रहा Nokia 8000 4G, लॉन्च से पहले जानें क्या होंगे फीचर्स

5. LG W31+

एलजी डब्ल्यू31 प्लस स्मार्टफोन फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में LG W31 जैसा है। इस फोन को 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। डुअल सिम व 4जी वोएलअीई सपोर्ट वाले LG W31+ को कंपनी की ओर से 11,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो मीडनाईट ब्लू कलर में ही सेल के लिए उपलब्ध होगा।

5 cheapest latest low budget non chinese smartphone in india

यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.52 इंच की एचडी+ फुलविज़न डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 10 ओएस के साथ फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 13 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल लेंस मौजूद है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में भी रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ गूगल असिस्टेंट बटन और 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post ये हैं इंडिया में लॉन्च हुए 5 सबसे नए और सस्ते नॉन-चाइनीज स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 6,999 रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5-cheapest-latest-low-budget-non-chinese-smartphone-in-india/feed/ 0
भारत में बदल रही Samsung की सूरत, जानें क्यूं बन रही यह कंपनी खास https://www.91mobiles.com/hindi/5-point-best-about-samsung-smartphone-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/5-point-best-about-samsung-smartphone-in-india/#respond Fri, 21 Aug 2020 14:35:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47876 Samsung को भारत में डेढ़ दशक से भी अधिक समय हो चुका है।

The post भारत में बदल रही Samsung की सूरत, जानें क्यूं बन रही यह कंपनी खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाइल तकनीक बेहद तेजी से बदल रही है। और इतनी ही तेजी से बदल रहा है भारत का स्मार्टफोन बाजार। पिछले कुछ महीने इंडियन टेक मार्केट के लिए काफी बदलाव वाले रहे हैं। कोरोना वायरस ने जहां कई नए मोबाइल्स फोंस के लॉन्च को रद्द करवा दिया वहीं भारत में पनपे ‘एंटी चाइना’ माहौल के चलते अनेंको बड़े ब्रांड्स को आलोचना का शिकार होना पड़ा। इन सबके बीच एक नाम ऐसा भी था, जिसे न सिर्फ बाजार में बेहद नुकसान झेलना पड़ा, बल्कि साथ ही स्मार्टफोन यूजर्स का प्यार व भरोसा भी मिला। यह नाम है डेढ़ दशक से भी अधिक समय से भारत के मोबाइल बाजार में बने हुए Samsung का। सैमसंग पर भारतीय यूजर्स का भरोसा कायम है और इन दिनों लगातार सैमसंग की फैन फॉलोइंग में भी ईजाफा हो रहा है। आगे हमने ऐसे ही कुछ बिंदुओं को समेटा है जो भारतीय मोबाइल यूजर्स की नज़रों में Samsung को बेस्ट बनाते हैं।

1.हर बजट में फोन

अगर Samsung स्मार्टफोन का अनुभव लेने वाले लोगों को गिना जाए तो, अधिकांश लोग ऐसे होंगे जो या तो अभी सैमसंग फोन यूज़ कर रहे हैं या फिर पहले कर चुके हैं। और इनके अलावा अनेंको ऐसे इंडियन भी है जो आने वाले दिनों में सैमसंग स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे हैं। आज भारतीय बाजार में 5,000 रुपये के लेकर 1 लाख रुपये तक के बजट में सैमसंग के स्मार्टफोंस मौजूद है। और हर सेग्मेंट में सैमसंग स्मार्टफोंस की मौजूदगी यूजर्स को चुनने के लिए कई ऑप्शन प्रदान करती है, जो कोई भी नया फोन लेते वक्त बेहद जरूरी आस्पेक्ट होता है। लोग अपनी जेब के हिसाब से किसी भी कीमत पर अपनी पसंदीदा Samsung फोन चुन सकते हैं।

5 point best about samsung smartphone in india

2.ऑनलाईन और ऑफलाईन पर समान पॉलिसी

आज भारत में मौजूद कई स्मार्टफोन ब्रांड्स ऐसे हैं जो किसी स्पेशल शॉपिंग साइट पर ही अपने मोबाइल फोंस को एक्सक्लूसिवली बेचते हैं। इन स्मार्टफोंस की फ्लैश सेल होती है जिसमें कुछ लोगों तो फोन मिल जाता है लेकिन कईयों को निराश होकर अगली फ्लैश सेल का इंतजार करना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर ये ब्रांड जब ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर फोन मुहैया भी कराते हैं तो उनकी कीमत ऑनलाईन की तुलना में कुछ अधिक होती है। लेकिन Samsung की पॉलिसी में ऐसा कुछ नहीं है। यह कंपनी एक दिन के सेल रिकॉर्ड से ज्यादा यूजर्स के लिए भरपूर स्टॉक उपलब्ध कराने पर ज्यादा ध्यान देती है। कंपनी के फोन ऑनलाईन और ऑफलाईन दोनों प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहते हैं तथा दोनों जगह पर फोन की कीमत तथा Samsung की सेल नीति समान ही रहती है।

यह भी पढ़ें : पसंद है Nokia ब्रांड लेकिन फिर भी बना रहे दूरी, जानें क्या है भारतीयों की मजबूरी

3.नॉन चाइनीज होने का फायदा

यह भी सच ही है कि Samsung को नॉच चाइनीज कंपनी होने का भी फायदा मिला है। पिछले कुछ महीनों से भारतीय उपभोक्ता चीनी कंपनियों व मोबाइल ब्रांड्स का बहिष्कार कर रहे हैं तथा दूसरों को भी चाइनीज स्मार्टफोन लेने न लेने सलाह दे रहे हैं। देश में टॉप 5 स्मार्टफोन ब्रांड्स की बात करें तो इनमें 4 नाम चीनी कंपनियों के ही हैं। ऐसे में एंटी चाइना के माहौल का सबसे ज्यादा फायदा Samsung को हो रहा है। सैमसंग इंडियन कंपनी नहीं बल्कि कोरियन कंपनी है और भारतीय यूजर्स Xiaomi, Realme, OPPO और Vivo जैसे ब्रांड्स की बजाय Samsung के स्मार्टफोन खरीद भी रहे हैं और अपने जानकारों को भी सैमसंग स्मार्टफोन लेने की ही हिदायत दे रहे हैं।

5 point best about samsung smartphone in india

4.Make In India पर जोर

क्या आप जानते हैं कि Samsung की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री कहां पर है ? अच्छा यह पता है कि दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फोन प्रोडक्शन यूनिट कहां पर है ? इन दोनों सवालों का जवाब एक ही है, भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के नोएडा शहर में। अगर यह जानकर थोड़ा सा भी गर्व महसूस हुआ है तो इसकी वजह है सैमसंग। Samsung ने अपनी सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री के लिए भारत को चुना है और यह सिर्फ सैमसंग ही नहीं बल्कि दुनियाभर में सबसे अधिक मोबाइल फोन बनाने वाली फैक्ट्री है। इंडिया ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में Make In India टैग वाले सैमसंग फोन बिकते हैं। सैमसंग ने साल 2007 में भारत में फोन बनाना शुरू किया था और यह ही पहली मोबाइल कंपनी है जिसने PCBs का निर्माण भी भारत में किया और ट्रूली ‘Made In India’ कंपनी बनी। बता दें कि दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल एक्‍सपीरियंस सेंटर भी Samsung ने ही भारत के बेंगलुरु में खोला था।

यह भी पढ़ें : Android फोन की 5 शानदार बातें, जो महंगे iPhone में भी नहीं

5.लंबा साथ

Samsung ने साल 2004 में अपना पहला मोबाइल फोन इंडिया में लॉन्च किया था। एंडरॉयड का ईजाद होने के बाद जून 2009 में कंपनी ने अपना पहला स्मार्टफोन पेश किया था, जिसके साथ ‘गैलेक्सी सीरीज़’ की नई शुरूआत हुई थी। वहीं साल 1996 में सैमसंग ने इंडिया के बेंगलुरु में अपना पहला रिचर्स एंड डेवलेपमेंट (R&D) खोला था, जिसके बाद सिर्फ मोबाइल ही नहीं बल्कि कई अन्य प्रोडक्ट्स भी बनाए गए। आज सैमसंग को भारत में मोबाइल फोन बेचते हुए 16 साल का समय पूरा हो चुका है। आज की यंग जेनरेशन से लेकर वयस्क लोग सभी सैमसंग स्मार्टफोंस का यूज़ करते हैं। देश में मौजूद चाइनीज कंपनियों की तुलना में Samsung फोन के साथ भारतीयों का अनुभव लगभग दोगुना है। और यही लंबा साथ लोगों का भरोसा Samsung पर बनाए रखे हुए है, जिसे संभाले रखने की जिम्मेदारी सैमसंग की है। कम कीमत पर बेहतर स्पेसिफिकेशन्स वाले फोन और तसल्ली वाली ऑफ्टर सेल सर्विस ही इस भरोसे को बरकरार रख पाएगी।

The post भारत में बदल रही Samsung की सूरत, जानें क्यूं बन रही यह कंपनी खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5-point-best-about-samsung-smartphone-in-india/feed/ 0
चाइनीज फोन चलाने वालों की बढ़ी परेशानी, मोबाइल हुए खराब तो ठीक कराने के लिए करना होगा अब ज्यादा खर्चा https://www.91mobiles.com/hindi/phone-repair-cost-increased-in-india-shortage-of-chinese-mobile-parts/ https://www.91mobiles.com/hindi/phone-repair-cost-increased-in-india-shortage-of-chinese-mobile-parts/#respond Wed, 15 Jul 2020 07:20:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=46467 मोबाइल्स तथा रिपे​यरिंग में यूज़ होने वाले पार्ट्स की कीमत बढ़ गई है।

The post चाइनीज फोन चलाने वालों की बढ़ी परेशानी, मोबाइल हुए खराब तो ठीक कराने के लिए करना होगा अब ज्यादा खर्चा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

देश में बायकॉट चाइना की मुहिम चल रही है। लोग एक दूसरे को चीनी ब्रांड्स के स्मार्टफोन को न खरीदने की सलाह दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी चीनी कंपनियों को लेकर तरह-तरह के कमेंट किए जा रहे हैं। यहां तक कि जब हम भी कोई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र से जुड़ी खबर लोगों तक पहुॅंचाने के लिए पब्लिश करते हैं तो 91मोबाइल्स को भी कुछ लोगों द्वारा देशभक्ति की तराजू में तोल दिया जाता है। चीन के खिलाफ पनपे इस गुस्से ने Xiaomi, Realme, Oppo और Vivo जैसे ब्रांड्स की मार्केटिंग पर असर तो डाला है लेकिन इस मुहिम का असर उन भारतीय यूजर्स की जेब पर भी पड़ रहा है जो पहले से ही किसी चीनी कंपनी का मोबाइल यूज़ कर रहे हैं।

इंडिया में चल रही एंटी-चाइना लहर में चीनी ब्रांड्स के स्मार्टफोन की सेल पर असर देखने को मिल रहा है। लोग चीनी कंपनियों द्वारा निर्मित स्मार्टफोंस को लेने से परहेज कर रहे हैं और Samsung जैसे अन्य देशों के मोबाइल्स पर भरोसा जता रहे हैं। लेकिन जिन लोगों के पास पहले से ही चीनी ब्रांड के स्मार्टफोंस है उनके लिए एक बुरी खबर है कि देश में चाइनीज मोबाइल्स के पार्ट्स की कमी हो गई है। इस कमी की वजह से स्मार्टफोंस के पार्ट्स महंगे हो गए हैं तथा अपने मोबाइल को ठीक कराने के लिए अब पहले से ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं।

मोबाइल पार्ट्स की कमी

इस बात को कोई नहीं नकार सकता है कि इंडिया में चीनी स्मार्टफोन कंपनियों का ही बोलबाला है। देश के टॉप 5 मोबाइल ब्रांड्स में 4 नाम चीनी कंपनियों के ही है। Xiaomi लगातार नंबर वन इंडियन स्मार्टफोन ब्रांड बन रही है। भारत में चीनी कंपनियों के हिट होने की सबसे बड़ी वजह कम कीमत पर ज्यादा फीचर्स वाले स्मार्टफोन बेचना है। इस फोंस की सस्ती कीमत होने का मुख्य कारण फोन लगे पार्ट्स की कीमत कम होना है।

Phone repair cost increased in india shortage of chinese mobile parts

चीनी कंपनियां जो फोन ‘मेक इन इंडिया’ के टैग के साथ बेचती है उनके भी अधिकांश पार्ट्स चीन से ही इंम्पोर्ट किए जाते हैं। वहीं अब जानकारी सामने आ रही है कि इंडिया में इन चीनी कंपनियों के पार्ट्स की कमी होने लगी है। और इसी कमी के चलते मोबाइल्स में तथा रिपे​यरिंग में यूज़ होने वाले पार्ट्स की कीमत भी बाजार में बढ़ गई है। यह भी पढ़ें : 15,000 रुपये से कम बजट के 5 नॉन चाइनीज फोन जो कर सकते हैं Xioami, Realme, Vivo और OPPO को रिप्लेस

रिपेयरिंग होगी महंगी

स्थानिय मोबाइल मैकेनिक के अनुसार कुछ सप्ताह पहले तक जो फोल्डर 1,000 रुपये में मिल जाता था, उसकी कीमत अब 1,300 रुपये तक पहुॅंच गई है। इसी तरह फोन की बैटरी की कीमत में 50 से 150 रुपये तक तथा स्पीकर में 200 रुपये तक की वृद्धि बताई जा रही है। फोन में लगने वाले माइक्रोएसडी कार्ड भी पहले की तुलना में बाजार में 100 रुपये तक अधिक रेट पर बिक रहा है। मोबाइल ठीक करने वाले लोगों का मानना है कि पार्ट्स महंगे मिलने की वजह से उन्हें रिपेयरिंग चार्ज भी बढ़ाना पड़ रहा है। इनके साथ ही टैम्पर्ड ग्लास, इयरफोन व डाटा केबल के दाम भी बढ़ गए हैं।

Phone repair cost increased in india shortage of chinese mobile parts
गूगल से ली गई प्रतिरूपक फोटो

आपको याद दिला दें कि पिछले हफ्ते ही देश की नंबर वन स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने लगातार पॉंचवी बार अपने हिट स्मार्टफोन Redmi Note 8 की कीमत में ईजाफा किया है। ​रिटेलर्स का मानना है कि बायकॉट चाइना मुहिम का असर ऑफलाईन ​रिटेल स्टोर्स पर पड़ रहा है। मोबाइल दुकानों पर लोग चीनी कंपनियों के फोन को प्राथमिकता नहीं दे रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स पर अभी भी OnePlus, Poco, Xiaomi, Realme और Oppo, Vivo के स्मार्टफोन की सेल ‘स्टॉक आउट’ हो रही है।

The post चाइनीज फोन चलाने वालों की बढ़ी परेशानी, मोबाइल हुए खराब तो ठीक कराने के लिए करना होगा अब ज्यादा खर्चा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/phone-repair-cost-increased-in-india-shortage-of-chinese-mobile-parts/feed/ 0
15,000 रुपये से कम बजट के 5 नॉन चाइनीज फोन जो कर सकते हैं Xioami, Realme, Vivo और OPPO को रिप्लेस https://www.91mobiles.com/hindi/top-5-non-chinese-phones-in-india-under-rs-15000/ https://www.91mobiles.com/hindi/top-5-non-chinese-phones-in-india-under-rs-15000/#comments Wed, 08 Jul 2020 12:30:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=46246 5 नॉन-चाइनीज स्मार्टफोंस जिनकी कीमत 15,000 रुपये से कम है

The post 15,000 रुपये से कम बजट के 5 नॉन चाइनीज फोन जो कर सकते हैं Xioami, Realme, Vivo और OPPO को रिप्लेस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

बॉयकाट चाइना को समर्थन देने वाले भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि वह चीनी कंपनियों का बहिष्कार करें और वहां के ब्रांड्स द्वारा बनाए गए स्मार्टफोंस को न खरीदें। इस बात को कोई झुठला नहीं सकता है कि Xioami, Realme, Vivo और OPPO ऐसे ब्रांड्स है जिन्होंने शानदार स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफोंस को लो बजट में उपलब्ध कराते हुए भातरीय स्मार्टफोन बाजार की सूरत बदली थी। ऐसी स्थिति में चीनी ब्रांड्स के फोन न खरीदने वाले लोगों के सामने सीमित ऑप्शन कही बचते हैं। आज हम ऐसे ही यूजर्स व अपने पाठकों के लिए 5 नॉन-चाइनीज स्मार्टफोंस की लिस्ट बनाकर लाएं हैं जिनकी कीमत 15,000 रुपये से कम है और वह शाओमी, पोको, रियलमी, ओपो और वीवो जैसे ब्रांड्स के हिट स्मार्टफोंस को रिप्लेस करने की क्षमता रखते हैं।

Poco M2 Pro और Redmi Note 9 Pro को टक्कर देता Samsung Galaxy M21

इंडियन मार्केट में कल ही लॉन्च हुए Poco M2 Pro और Xiaomi के Redmi Note 9 Pro जैसे चीनी ब्रांड्स के स्मार्टफोंस के सामने सैमसंग के Samsung Galaxy M21 को बेहतर च्वाइस माना जा रहा है। Redmi Note 9 Pro का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये तथा Poco M2 Pro का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 13,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है वहीं Samsung Galaxy M21 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy M21 की बात करें तो यह फोन 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। एंडरॉयड 10 आधारित वन यूआई के साथ यह फोन सैमसंग एक्सनॉस 9611 चिपसेट पर रन करता है। सेल्फी के लिए यह फोन 20एमपी फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। गैलेक्सी एम21 के बैक पैनल पर 48एमपी प्राइमरी सेंसर के साथ 5एमपी डेफ्थ सेंसर और 8एमपी वाइड एंगल लेंस दिया गया है। पावर बैकअप के लिए Galaxy M21 में भी 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये की कीमत पर ब्लू और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें : चाइनीज फोन इंडिया में कब आए और कैसे छाए? जानें पूरी कहानी

Vivo Y30 की जगह चुना जा रहा है Samsung Galaxy M30s

वीवो ने हाल ही में भारत में अपना नया फोन Vivo Y30 लॉन्च किया है जिसकी कीमत 14,490 रुपये है। इसी प्राइस पर सैमसंग का Samsung Galaxy M20s भी सेल के लिए उपलब्ध है। यह फोन 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी ‘यू’ डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 9 पाई के साथ यह फोन ऑक्टा कोर प्रोसेसर व सैमसंग एक्सनॉस 9611 चिपसेट पर रन करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

यह फोन एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट है। बैक पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमारी सेंसर दिया गया है। जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर मौजूद है। यह फोन 4x Digital Zoom सपोर्ट करता है जिसके साथ ही 240fps स्पीड पर एचडी स्लोमोशन वीडियो तथा अल्ट्राएचडी 4k वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। वहीं सेल्फी के लिए Galaxy M30s में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है

Realme Narzo 10 के सामने है Nokia 6.2

एचएमडी ग्लोबल के तहत बन रहे नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोंस भी भारत में चीनी कंपनियों द्वारा बनाए जा रहे मोबाइल्स की रिप्लेसमेंट के तौर पर देखें जा रहे हैं। 11,999 रुपये की कीमत वाले Realme Narzo 10 की जगह 12,499 रुपये वाले Nokia 6.2 को खासा पसंद किया जा रहा है। इस फोन के फीचर्स औरस्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.3-इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले दी गई है। फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौजूद है। Nokia 6.2 एंडरॉयड वन आधारित है जो एंडरॉयड 9 पाई पर पेश हुआ है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट मौजूद है। इंडियन मार्केट में यह फोन में एक ही वेरिंएट में उपलब्ध है जो 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Nokia 6.2 के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप राउंड शेप में है। इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा Nokia 6.2 में दो सिम और एक कार्ड सपोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए जहां Nokia 6.2 रियर फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3500एमएएमच की बैटरी दी गई है।

यह भी पढ़ें : बेस्ट कैमरा वाले टॉप 5 Samsung स्मार्टफोन, जिनकी कीमत है 20,000 रुपये से कम

Oppo A31 को रिप्लेस कर रहा है Samsung Galaxy A20s

Oppo A31 स्मार्टफोन 14,999 रुपये की कीमत पर भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है तथा 13,700 रुपये में सैमसंग अपना Samsung Galaxy A20s स्मार्टफोन दे रही है। यह फोन 1560 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। Galaxy A20s को एंडरॉयड 9 पाई आधारित वन यूआई पर लॉन्च किया गया है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करता है। यह फोन 3 जीबी रैम + 32 जीबी मैमोरी, 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 506 जीपीयू मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Samsung Galaxy A20s डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। फोन में एफएम रेडियो व रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही पावर बैकअप के लिए 4000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है जो 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Realme 6 की जगह Nokia 7.2 है ऑप्शन

नोकिया का Nokia 7.2 स्मार्टफोन भी चीनी ब्रांड के Realme 6 की जगह देखा जा रहा है। यह फोन 14,600 रुपये की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Nokia 7.2 में 6.3 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है जो कि एचडीआर10 सपोर्ट के साथ आती है।स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। इसके साथ ही स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। फोन में 4 जीबी/ 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसमें 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।

एचएमडी ग्लोबल ने इस फोन में भी तीन रियर कैमरे दिए हैं। नोकिया 7.2 में एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर है। हैंडसेट में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही फोन में कनेक्टिविटी फीचर के तौर पर वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और 4जी एलटीई शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : भारत के स्मार्टफोन बाजार में कितनी है चीन की हिस्सेदारी, पढ़ें यह रिपोर्ट और दीजिए अपनी राय

The post 15,000 रुपये से कम बजट के 5 नॉन चाइनीज फोन जो कर सकते हैं Xioami, Realme, Vivo और OPPO को रिप्लेस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/top-5-non-chinese-phones-in-india-under-rs-15000/feed/ 1
बेस्ट कैमरा वाले टॉप 5 Samsung स्मार्टफोन, जिनकी कीमत है 20,000 रुपये से कम https://www.91mobiles.com/hindi/top-5-best-camera-samsung-smartphones-under-rs-20000-galaxy-a21s-m31-m21-a50s-m30s-specs-price-sale-non-chinese-phone-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/top-5-best-camera-samsung-smartphones-under-rs-20000-galaxy-a21s-m31-m21-a50s-m30s-specs-price-sale-non-chinese-phone-in-india/#respond Thu, 02 Jul 2020 09:14:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=46011 उन स्मार्टफोंस की लिस्ट बनाई है जो 20,000 से भी कम में 48MP या 64MP कैमरा देते हैं।

The post बेस्ट कैमरा वाले टॉप 5 Samsung स्मार्टफोन, जिनकी कीमत है 20,000 रुपये से कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोई भी नया स्मार्टफोन लेने से पहले जब उसकी स्पेसिफिकेशन्स की जॉंच परख की जाती है तो फोन का कैमरा सबसे उपर रहता है। शानदार फोटोग्राफी की सोशल मीडिया पर चार चॉंद लगाती है और इसीलिए कोई भी यूजर स्मार्टफोन के कैमरे से समझौता नहीं करना चाहता है। इन दिनों देश में ‘Anti China’ का माहौल बना हुआ है और बॉयकॉट चाइना कैंपेन के चलते लोग Xiaomi, OPPO, Vivo और Realme जैसे चीनी ब्रांड्स के फोंस को नकार रहे हैं। ऐसे वक्त में भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स Samsung कंपनी पर ही सबसे ज्यादा भरोसा जता रहे हैं। आज हमनें ऐसे ही बेहतर कैमरे की चाह रखने वाले यूजर्स के लिए Samsung के उन टॉप 5 स्मार्टफोंस की लिस्ट बनाई है जो 48 Megapixel या इससे अधिक का कैमरा सपोर्ट करते हैं और कीमत है 20,000 रुपये से भी कम।

Samsung Galaxy M31

सैमसंग गैलेक्सी एम31 फरवरी में लॉन्च हुआ था जिसमें फोटोग्राफी के लिए कुल 5 कैमरा सेंसर दिए गए हैं। रियर पैनल पर क्वॉड सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी ISOCELL Bright GW1 image sensor दिया गया। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं Galaxy M31 के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Hyperlapse, Slow Motion और AR Doodle व Emoji जैसे फीचर्स के साथ ही यह फोन 4k रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है।

top-5-best-camera-samsung-smartphones-under-rs-20000-galaxy-a21s-m31-m21-a50s-m30s-specs-price-sale-non-chinese-phone-in-india

Samsung Galaxy M31 स्मार्टफोन 6.4 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी ‘यू’ डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 10 आधारित वनयूआई के साथ यह फोन सैमसंग एक्सनॉस 9611 चिपसेट पर रन करता है। रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही पावर बैकअप के लिए यह फोन 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। भारत में यह फोन तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,499 रुपये, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,499 रुपये तथा 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 20,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह फोन ब्लैक और ब्लू कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।

Samsung Galaxy A21s

सैमसंग गैलेक्सी ए21एस क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। यह फोन 123° तक वाइड तथा 40mm तक क्लॉज़ शॉट ले सकता है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy A21s में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

top-5-best-camera-samsung-smartphones-under-rs-20000-galaxy-a21s-m31-m21-a50s-m30s-specs-price-sale-non-chinese-phone-in-india

Samsung Galaxy A21s की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 10 आधारित वनयूआई के साथ यह फोन सैमसंग एक्सनॉस 850 चिपसेट पर रन करता है। गैलेक्सी ए21एस 15वॉट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। इंडिया में इस फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट को जहां 16,499 रुपये में लॉन्च किया गया है वहीं 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है। इस फोन को ब्लू, वाइट और ब्लैक कलर में ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy M21

मार्च महीने में लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी एम21 फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और इतने ही अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस सपोर्ट के साथ आता है। यह फोन 3840 x 2160 रेज्ल्यूशन वाली UHD 4K वीडियो और 240fps HD स्लोमोशन रिकॉर्ड करने में सक्षम है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए गैलेक्सी एम21 में एफ/2.2 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

top-5-best-camera-samsung-smartphones-under-rs-20000-galaxy-a21s-m31-m21-a50s-m30s-specs-price-sale-non-chinese-phone-in-india

Samsung Galaxy M21 को 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। एंडरॉयड 10 आधारित वन यूआई के साथ यह फोन सैमसंग एक्सनॉस 9611 चिपसेट पर रन करता है। पावर बैकअप के लिए Galaxy M21 में भी 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000एमएएच की बैटरी दी गई है। गैलेक्सी एम21 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट को जहां 14,499 रुपये में खरीदा जा सकता है वहीं 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 16,499 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन को ब्लू और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A50s

पिछले साल लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी ए50एस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही Galaxy A50s एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और इतने ही अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस सपोर्ट करता है। यह फोन 4x Digital Zoom सपोर्ट करता है जिसके साथ ही 240fps स्पीड पर एचडी स्लोमोशन वीडियो तथा अल्ट्राएचडी 4k वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

top-5-best-camera-samsung-smartphones-under-rs-20000-galaxy-a21s-m31-m21-a50s-m30s-specs-price-sale-non-chinese-phone-in-india

Samsung Galaxy A50s को 1080 × 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी ‘यू’ डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 9.0 पाई के साथ एक्सनॉस 9611 चिपसेट रन करता है। इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही फोन में 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। इंडियन मार्केट में यह फोन दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है, जिनमें से फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 18,599 रुपये तथा 6 जीबी रैम + 128 जीबी मैमोरी वेरिएंट को 20,561 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह फोन प्रिज़म क्रश ब्लैक, प्रिज़म क्रश व्हाईट और प्रिज़म क्रश वॉयलेट कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।

Samsung Galaxy M30s

सैमसंग गैलेक्सी एम30एस भी पिछले साल लॉन्च हुआ था। यह फोन एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट है। बैक पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमारी सेंसर दिया गया है। जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर मौजूद है। यह फोन 4x Digital Zoom सपोर्ट करता है जिसके साथ ही 240fps स्पीड पर एचडी स्लोमोशन वीडियो तथा अल्ट्राएचडी 4k वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। वहीं सेल्फी के लिए Galaxy M30s में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है

top-5-best-camera-samsung-smartphones-under-rs-20000-galaxy-a21s-m31-m21-a50s-m30s-specs-price-sale-non-chinese-phone-in-india

Samsung Galaxy M30s इनफिनिटी यू-डिसप्ले के साथ पेश किया गया है जो 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 9 पाई के साथ यह फोन ऑक्टा कोर प्रोसेसर व सैमसंग एक्सनॉस 9611 चिपसेट पर रन करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000एमएएच की बैटरी दी गई है। मार्केट में फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये, 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,803 रुपये तथा 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।

The post बेस्ट कैमरा वाले टॉप 5 Samsung स्मार्टफोन, जिनकी कीमत है 20,000 रुपये से कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/top-5-best-camera-samsung-smartphones-under-rs-20000-galaxy-a21s-m31-m21-a50s-m30s-specs-price-sale-non-chinese-phone-in-india/feed/ 0
पूरी दुनिया में बिकेंगे ‘Made in India’ Nokia फोन, चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ने का दावा https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-global-will-manufacture-made-in-india-nokia-phone-take-on-chinese-smartphones/ https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-global-will-manufacture-made-in-india-nokia-phone-take-on-chinese-smartphones/#comments Fri, 19 Jun 2020 07:40:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=45559 Nokia भारत में ही करेगी स्मार्टफोंस मैन्युफैक्चर

The post पूरी दुनिया में बिकेंगे ‘Made in India’ Nokia फोन, चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ने का दावा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia का नाम इस वक्त मोबाइल बाजार में मौजूद सबसे पुराने नामों में से एक है। नोकिया ने हाल ही में भारत में अपना नया मोबाइल फोन Nokia 5310 लॉन्च किया है जिसे सिर्फ 3,399 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। नोकिया 5310 ‘मेड इन इंडिया’ फोन है जिसका निर्माण पूरी तरह से भारत में ही हुआ है। India manufacturing को लेकर Nokia ने अब कहा है कि कंपनी की योजना भारत में ही अपनी ​मोबाइल फैक्ट्री लगाने की है। नोकिया सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के दूसरे देशों में भी भारत के बने स्मार्टफोंस ही बेचेगी।

नोकिया की इस स्ट्रेटजी का खुलासा नोकिया ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल के वाइस प्रेजीडेंट सनमित सिंह कोचर ने द मोबाइल इंडियन के साथ हुए साक्षात्कार में किया है। बता दें कि एचएमडी ग्लोबल फिनलैंड की कंपनी है और Nokia ब्रांड के मोबाइल फोंस का निर्माण इसी कंपनी द्वारा किया जाता है। इस वक्त स्मार्टफोंस जगत में नोकिया ब्रांड वाली एचएमडी ग्लोबल ही अकेली ऐसी कंपनी है जो यूरोप के फिनलैंड देश की है।

पूरी दुनिया में बिकेंगे ‘Made in India’ नोकिया फोन

नोकिया अधिकारी ने इंटरव्यू में बताया है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल बाजार है और इंडियन मार्केट Nokia ब्रांड के लिए भी उतनी ही जरूरी है। कोचर के अनुसार इस वक्त भारतीयों द्वारा यूज़ किए जा रहे Nokia फोंस में से तकरीबन 99 प्रतिशत मोबाइल्स का निर्माण इंडिया में ही किया जा रहा है। भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाए जाने के सवाल पर नोकिया अधिकारी की ओर से जवाब दिया गया है कि भारत जिस गति से और जिस रास्ते पर चल रहा है उस हिसाब से बेहद ही जल्द इंडिया विश्व का सबसे बड़ा मोबाइल निर्माण बन सकता है।

hmd global will manufacture Made in India nokia phone take on Chinese smartphones

एचएमडी ग्लोबल की ओर से सिंह ने कबूला है कि Nokia इंडिया में अपने फोंस की मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार करने की तैयारी में है। कंपनी की योजना है कि आने वाले समय में Nokia ब्रांड के फीचर फोन व स्मार्टफोन भारत में ही बनाए जाएं और यहीं से उन स्मार्टफोंस का आयात दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में हो। यानि वह दिन दूर नहीं जब हर देश में ‘Made in India’ टैग वाले Nokia मोबाइल मिलने शुरू हो जाएंगे।

Nokia 5.3 का प्रोडक्शन भी हो चुका है शुरू

भारत में चीनी ब्रांड्स के बढ़ते मार्केट शेयर पर सनमित सिंह कोचर ने कहा है Nokia स्मार्टफोन चाइनीज स्मार्टफोंस को टक्कर देने की क्षमता रखते हैं और जल्द ही न सिर्फ चीनी कंपनियां बल्कि दूसरे देशों के दूसरे ब्रांड्स को भी नोकिया की ओर से पीछे छोड़ा जा सकता है। आपको बता दें कि Nokia 5310 के अलावा कंपनी इंडिया में Nokia 5.3 का प्रोडक्शन भी शुरू कर चुकी है और यह फोन अगले महीने तक बाजार में एंट्री ले लेगा। नोकिया 5.3 पूरी तरह से इंडिया में ही बना स्मार्टफोन होगा।

The post पूरी दुनिया में बिकेंगे ‘Made in India’ Nokia फोन, चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ने का दावा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-global-will-manufacture-made-in-india-nokia-phone-take-on-chinese-smartphones/feed/ 7
बेस्ट नॉन चाइनीज फोन जो बन सकते हैं आपकी पसंद, देखें पूरी लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/best-non-chinese-phone-for-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-non-chinese-phone-for-india/#respond Wed, 17 Jun 2020 14:07:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=45396 यदि आप नॉन चाइनीज फोन लेने का मन बना रहे हैं तो इस लिस्ट को देख सकते हैं। हर बजट में फोन उपलब्ध है।

The post बेस्ट नॉन चाइनीज फोन जो बन सकते हैं आपकी पसंद, देखें पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यह सच है कि भारत में शाओमी, वीवो और ओपो सरीखी कांपनियां काफी पॉप्यूलर हैं और ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर इनका राज भी है। हालांकि इनके फोन भारत में ही बन रहे हैं बावजूद इसके कई लोग हैं जो नॉन चाइनीज ब्रांड फोन की मांग कर रहे हैं। इनसे हटकर यदि हम कुछ ढूढ़ने जाते हैं तो लिस्ट थोड़ी छोटी जरूर हो जाती है लेकिन ऐसा नहीं है कि ऑप्शन नहीं है। हर बजट में कुछ खास फोन उपलब्ध हैं जो कॉम्पेटिशन के हिसाब से काफी अच्छे भी कहे जा सकते हैंं आगे हमने बजट के अनुसार ऐसे ही फोंस की पूरी लिस्ट तैयार की है जिससे कि आप अपने बजट में बेस्ट नॉन चाइनीज ब्रांड के फोन की खरीदारी कर सकें।

7,000 रुपये के बजट में
इस बजट में लोग ऐसे फोन की तलाश में होते हैं जिसमें मुख्य रुप से इंटरनेट, व्हाट्सऐप जैसे ऐप्स चल जाएं। यहां गेमिंग और हैवी ग्राफिक्स के लिए आपके पास बहुत कुछ नहीं होता है। ईमेल, म्यूजिक और वीडियो जैसे छोटे-मोटे काम को निबटाने में फोन सक्षम हो तो काफी है। इस बजट में नोकिया, एलजी़, सैमसंग और पैनासोनिक के कुछ फोन उपलब्ध हैं। इनकी लिस्ट आप देख सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Android 11 के बेस्ट 11 फीचर्स, जो बदल देंगे स्मार्टफोन यूज करने का अंदाज

Nokia 2.2

Nokia 2.3

Nokia 3.2

LG W30

LG W10

Samsung Galaxy A2 Core

Samsung Galaxy J2 Core

Panasonic Eluga Ray 610

Panasonic Eluga Ray 810

10,000 रुपये के बजट में
भारत में सबसे ज्यादा मांग इसी बजट के स्मार्टफोन की है। लोग फोन के लिए बहुत बड़ा पैसा खर्च नहीं करना चाहते हैं और ऐसे फोन की तलाश करते हैं जो ऑलराउंडर हो। यानी की डिजाइन डिसप्ले और परफॉर्मेंस और खास कर कैमरे के मामले में बेस्ट हो। यदि ​आप भी ऐसे ही फोन की तलाश में हैं तो फिर आपके पास, सैमसंग, एलजी, नोकिया, असूस और भारतीय ब्रांड लावा सहित कुछ फोन के ​ऑप्शन हैं जिनकी लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं। इसे भी पढ़ें: 20,000 रुपये में 8GB RAM के साथ बेस्ट 5 स्मार्टफोन, जो हैं बेहद पावरफुल

Samsung Galaxy A10s

Samsung Galaxy M01

Asus Zenfone Max Pro M1 64GB

Nokia 5.1 Plus (Nokia X5)

LG Q6

LG Q6 Plus

Lava Z93

XOLO ZX

Panasonic Eluga X1

15,000 रुपये के बजट में
यह बजट है जब आप परफॉर्मेंस के साथ लुक और गेमिंग भी चाहते हैं। हाल के दिनों में 15,000 रुपये के बजट के फोन की मांग काफी बढ़ी है और इस बजट में काफी अच्छे फोन भी उपलब्ध हैं। हालांकि आप नॉन चाइनीज ब्रांड की ओर जाते हैं तो फिर सैमसंग, नोकिया, एलजी और असूस जैसे फोन ही उपलब्ध होंगे।

Samsung Galaxy M11

Samsung Galaxy M31 128GB

Samsung Galaxy A50

Samsung Galaxy M21 128GB

Samsung Galaxy A30s

Nokia 7.2

Nokia 4.2

Nokia 6.2

Nokia 6.1 Plus 6GB RAM

LG W30 Pro

LG Q60

XOLO ZX 128GB

20,000 रुपये के बजट में
भारत में किसी फोन के लिए 20,000 रुपये का बजट काफी बड़ा माना जाता है और यहां आप लुक, स्टाइल और परफॉर्मेंस के साथ शानदार कैमरा और अडवांस फीचर्स भी चाहते हैं। इस बजट में आपके पास सैमसंग के अलाव एलजी और नोकिया के फोन उपलब्ध हैं।

Samsung Galaxy M31 8GB RAM

Samsung Galaxy A50s

Samsung Galaxy M40

LG Q51

LG Q Stylus Plus

Nokia 5.3

Nokia 7.2 6GB RAM

Nokia 6.1 Plus

Nokia 8.1

प्रीमियम सेग्मेंट में
प्रीमियम सेग्मेंट में एप्पल का नाम आना लाजमी है। परंतु आपको बता दूं कि भले ही एप्पल का हेडक्वाटर यूएस में हो लेकिन कंपनी के नए फोन चीन में ही बनते हैं। कुछ पुराने मॉडल का निर्माण इंडिया में किया जाता है इसलिए आप इस बात का निर्णय खुद करें कि लेना है या नहीं। हालांकि सैमसंग, एलजी, नोकिया और असूस सहित कुछ मॉडल उपलब्ध हैं जिन्हें आप देख सकते हैं।

Samsung Galaxy A31

Samsung Galaxy A51

Samsung Galaxy A71

Samsung Galaxy S10 Lite

Samsung Galaxy Note 10 Lite

Samsung Galaxy S10 Plus

Samsung Galaxy Note 10 Plus

Samsung Galaxy S20 Plus

Samsung Galaxy S20 Ultra

Apple iPhone SE 2020 (iPhone SE 2)

Apple iPhone XR

Apple iPhone 11

Apple iPhone 11 Pro

Asus 6Z

Nokia 9

LG G7 Plus ThinQ

LG G8X ThinQ

LG V40 ThinQ

LG G8s ThinQ

Google Pixel 3A

Google Pixel 3A XL

The post बेस्ट नॉन चाइनीज फोन जो बन सकते हैं आपकी पसंद, देखें पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-non-chinese-phone-for-india/feed/ 0
Samsung के 5 बेस्ट स्मार्टफोन, जिनकी कीमत है 20,000 रुपये से भी कम https://www.91mobiles.com/hindi/best-5-samsung-smartphones-under-rs-20000-galaxy-a21s-m31-m21-a50s-a30s-specs-price-sale-non-chinese-phone-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-5-samsung-smartphones-under-rs-20000-galaxy-a21s-m31-m21-a50s-a30s-specs-price-sale-non-chinese-phone-in-india/#comments Wed, 17 Jun 2020 13:18:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=45450 Xiaomi, OPPO, Vivo और Realme जैसे ब्रांड्स को भारतीय जनता द्वारा नकारा जा रहा है।

The post Samsung के 5 बेस्ट स्मार्टफोन, जिनकी कीमत है 20,000 रुपये से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कहा जाता है कि तकनीक की कोई सरहद नहीं होती। लेकिन इन दिनों पड़ोसी मुल्क चीन के साथ चल रही तनातनी के बीच भारत में ‘Anti China’ का माहौल पनप रहा है। बॉयकॉट चाइना मुहिम का असर स्मार्टफोन इंडस्ट्री पर भी पड़ रहा है और इसी वज़ह के चलते Xiaomi, OPPO, Vivo और Realme जैसे स्मार्टफोन ब्रांड्स को भारतीय जनता और इंडियन मोबाइल यूजर्स द्वारा नकारा जा रहा है। स्मार्टफोन आज लोगों की मूलभूत जरूरत बन चुके हैं जिनके बिना गुजारा मुश्किल है। भारतीय मोबाइल कंपनियों ने कमर तो कस ली है, लेकिन बाजार में पैठ बनाने में कुछ समय जरूर लगेगा। ऐसे में Samsung एक ऐसा नाम है जिसपर इंडियन्स का भरोसा कायम है। आज हमनें ऐसे ही यूजर्स के लिए Samsung के बेस्ट स्मार्टफोंस की लिस्ट बनाई है जो 20,000 रुपये से भी कम कीमत पर इस वक्त देश में सेल के लिए उपलब्ध है।

Samsung Galaxy A21s

सैमसंग गैलेक्सी ए21एस का नाम इस लिस्ट में सबसे उपर इसलिए है, क्यूंकि यह फोन आज ही भारत में लॉन्च हुआ है।  इस फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट को जहां 16,499 रुपये में लॉन्च किया गया है वहीं 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है। Galaxy A21s को ब्लू, वाइट और ब्लैक कलर में ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।

best 5 Samsung smartphones under rs 20000 galaxy a21s m31 m21 a50s a30s specs price sale non chinese in india

Samsung Galaxy A21s की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 10 आधारित वनयूआई के साथ यह फोन सैमसंग एक्सनॉस 850 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए 48एमपी + 8एमपी अल्ट्रा वाइड + 2एमपी मैक्रो + 2एमपी डेफ्थ सेंसर वाले क्वॉड रियर कैमरे के साथ 13एमपी सेल्फी कैमरा दिया गया है। गैलेक्सी ए21एस 15वॉट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy M31

सैमसंग गैलेक्सी एम31 भारत में तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसी महीने सैमसंग ने गैलेक्सी ए31 का नया वेरिएंट लॉन्च किया है जो 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस नए वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं बाजार में पहले से मौजूद 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 17,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। यह फोन ब्लैक और ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।

best 5 Samsung smartphones under rs 20000 galaxy a21s m31 m21 a50s a30s specs price sale non chinese in india

Samsung Galaxy M31 6.4 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी ‘यू’ डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 10 आधारित वनयूआई के साथ यह फोन सैमसंग एक्सनॉस 9611 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए यह फोन 64एमपी प्राइमरी सेंसर के साथ 8एमपी + 5एमपी + 5एमपी क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy M21

सैमसंग गैलेक्सी एम21 भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट को जहां 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है वहीं Galaxy M21 का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन को ब्लू और ब्लैक कलर में ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स और ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स दोनों से खरीदा जा सकता है।

best 5 Samsung smartphones under rs 20000 galaxy a21s m31 m21 a50s a30s specs price sale non chinese in india

Samsung Galaxy M21 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। एंडरॉयड 10 आधारित वन यूआई के साथ यह फोन सैमसंग एक्सनॉस 9611 चिपसेट पर रन करता है। सेल्फी के लिए यह फोन 20एमपी फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। गैलेक्सी एम21 के बैक पैनल पर 48एमपी प्राइमरी सेंसर के साथ 5एमपी डेफ्थ सेंसर और 8एमपी वाइड एंगल लेंस दिया गया है। पावर बैकअप के लिए Galaxy M21 में भी 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy A50s

सैमसंग गैलेक्सी ए50एस को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। यह फोन दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है, जिनमें से फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 18,599 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं फोन का 6जीबी रैम + 128जीबी मैमोरी वाला दूसरा वेरिएंट की कंपनी की वेबसाइट पर फिलहाल 20,561 रुपये में लिस्ट है। इस फोन को प्रिज़म क्रश ब्लैक, प्रिज़म क्रश व्हाईट और प्रिज़म क्रश वॉयलेट कलर में खरीदा जा सकता है।

best 5 Samsung smartphones under rs 20000 galaxy a21s m31 m21 a50s a30s specs price sale non chinese in india

Samsung Galaxy A50s को 1080 × 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी ‘यू’ डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 9.0 पाई के साथ एक्सनॉस 9611 चिपसेट रन करता है। फोन के बैक पैनल पर 48एमपी + 5एमपी + 8एमपी का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 32एमपी फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही फोन में 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy A30s

सैमसंग गैलेक्सी ए30एस को गैलेक्सी ए50एस के साथ ही लॉन्च किया गया है। इस फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,803 रुपये की कीमत पर तथा 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 16,856 रुपये की कीमत के साथ सैमसंग इंडिया वेबसाइट पर सेल के लिए लिस्ट है। इस फोन को प्रिज़म क्रश ब्लैक, प्रिज़म क्रश व्हाईट और प्रिज़म क्रश वॉयलेट कलर में खरीदा जा सकता है।

best 5 Samsung smartphones under rs 20000 galaxy a21s m31 m21 a50s a30s specs price sale non chinese in india

Samsung Galaxy A30s स्मार्टफोन 1560 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन में एंडरॉयड 9.0 पाई के साथ सैमसंग का ही एक्सनॉस 7904 चिपसेट मौजूद है। गैलेक्सी ए30एस ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 25एमपी + 5एमपी + 8एमपी शामिल है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 16एमपी फ्रंट कैमरा दिया गया है। इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ यह फोन भी 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

The post Samsung के 5 बेस्ट स्मार्टफोन, जिनकी कीमत है 20,000 रुपये से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-5-samsung-smartphones-under-rs-20000-galaxy-a21s-m31-m21-a50s-a30s-specs-price-sale-non-chinese-phone-in-india/feed/ 1