Note Ban | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 27 Jan 2017 07:59:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 स्मार्टफोन की खरीद पर सरकार देगी 1,000 रुपये की सब्सिडी https://www.91mobiles.com/hindi/cm-committee-suggest-to-give-1-thousands-rupee-subsidy-on-smartphone-buy-in-hindi/ Fri, 27 Jan 2017 07:59:03 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4223 डिजिटल पेमेंट तथा कैशलैस ट्रांजेक्शन का बढ़ावा देने के लिए हर राज्यों की स्थिति जानने तथा योजनाओं को अमल में लाने के लिए गठित की गई मुख्मंत्रियों की समिति ने स्मार्टफोन की खरीद पर सब्सि​डी देने का सुझाव सुझाया है।

The post स्मार्टफोन की खरीद पर सरकार देगी 1,000 रुपये की सब्सिडी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोटबंदी के बाद से ही भारत सरकार का प्रयास रहा है कि देश की अर्थव्यवस्था को कैशलैस इकॉनामी का रूप दिया जाए तथा हर व्यक्ति डिजिटल पेमेंट तथा बैंकिंग अपनाए। और इस ऐवज़ में सरकार द्वारा नई-नई योजनाऐं भी बनाई गई है। इसी कड़ी में गरीब परिवारों तथा छोटे दुकानदारों को इंटरनेट से जोड़ने के ​लिए उन्हें स्मार्टफोन की खरीद पर सब्सिडी देने का प्रस्ताव रखा है।

जानें आइडियो ने क्यों उड़ाया रिलायंस जियो का मजाक

डिजिटल पेमेंट तथा कैशलैस ट्रांजेक्शन का बढ़ावा देने के लिए हर राज्यों की स्थिति जानने तथा योजनाओं को अमल में लाने के लिए गठित की गई मुख्मंत्रियों की समिति ने स्मार्टफोन की खरीद पर सब्सि​डी देने का सुझाव सुझाया है। समिति का कहना है कि दुकानदारों को फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का अनुदान दिया जाए तथा इसके साथ ही किसी भी बैंक से 50,000 या उससे अधिक धनराशि निकालने पर नकद लेन-देन कर भी लगाया जाए।

mobiles-shope 91Mobiles

समिति संयोजक द्वारा प्रधानमंत्री को रिपोर्ट सौंपते हुए सभी सरकारी विभागों तथा इकाइयों को डिजिटल भुगतान पर दिए जाने वाले मर्चेंट डिस्काउंट अर्थात् एमडीआर की वैल्यू कम करने या उसे पूरी तरह से खत्म करने की बात की गई है तथा इसके साथ ही किसी भी प्रकार के बड़े लेन-देन अथवा व्यापार में प्रयोग में लाई जाने वाली नगद राशि को भी सीमित करने की बात कही गई है।

इंटेक्स ने पेश किया कम कीमत पर 4जी फोन, जिसमें है 8एमपी कैमरा

आपको बता दें कि इस ​समिति में आंधप्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़णवीस तथा मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान मुख्य पदों पर आसीन हैं। समिति ने केंद्र सरकार से एईपीएस अर्थात् आधार आधारित भुगतान प्रणाली को अधिकाधिक बढ़ाने तथा सूक्ष्म एटीएम और बायोमीट्रिक सेंसर इत्यादि की संख्या तथा पहुंच बढ़ाने की सिफारिशें की गई है।

The post स्मार्टफोन की खरीद पर सरकार देगी 1,000 रुपये की सब्सिडी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें कैसे करें आॅनलाइन पैसे ट्रांसफर https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-transfer-money-online-to-another-bank-account/ Mon, 16 Jan 2017 05:48:58 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1273 फंड ट्रांसफर के जरिये उपभोक्ता एक आसान सी प्रक्रिया के साथ समान बैंक या किसी अन्य बैंक के अधिकृत बैंक खाते में पैसों का लेन देन कर सकते हैं।

The post जानें कैसे करें आॅनलाइन पैसे ट्रांसफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आॅनलाइन ट्रांजेक्शन के बारे में बहुत बातें हो रही हैं लेकिन कई लोग अब भी इससे अनजान हैं।अगर आपके मन में सवाल उठ रहा है कि किस तरह बैंकों की आॅनलाइन सेवाओं का उपयोग किया जाए तो चलिए बताते हैं फंड ट्रासंफर करने का आसान व सुरक्षित तरीका।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि फंड ट्रांसफर के जरिये कैसे अपने बैंक अकाउंट से पैसे दूसरे अकांउट में भेजें जाएं। फंड ट्रांसफर के जरिये उपभोक्ता एक आसान सी प्रक्रिया के साथ समान बैंक या किसी अन्य बैंक के अधिकृत बैंक खाते में पैसों का लेन देन कर सकते हैं।

पैसे ट्रांसफर का तरीका
किसी के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर का लाभ लेने के लिए जरूरी है कि आपके पास भी बैंक अकाउंट हो। इसके साथ ही जिस बैंक अकांउट में पैसा भेजना है उस अकांउट का नाम, नंबर व आईएफएसई नंबर हो। इसके बाद बस आपको कोई भी मोबाइल या कंप्यूटर लेकर बैठना है जो इंटरनेट से कनेक्टेड हो और

1. सर्वप्रथम आपको अपने बैंक की आॅफिशियल वेबसाइट पर जाना है, जहां आपको पेमेंट व फंड ट्रांसफर के आॅपशन पर क्लिक करना है। जैसे आईसीआई का हो तो आईसीआई के वेबसाइट पर, एसबीआई का हो तो एसबीआई के वेबसाइट पर। यदि आपको अपने बैंक का वेबसाइट एड्रेस मालूम नहीं है तो बैंक का नाम लिखकर भी गूगल पर सर्च कर सकते हैं।

2. बैं​क की वेबसाइट पर जाने के बाद आपको अपने यूजर आईडी के साथ लॉगिन करना है। यूजर आईडी आपको खाता खोलते वक्त वेलकम किट के साथ दिया जाता है। यदि आपको नहीं मालूम है तो बैंक के कस्टम केयर नंबर पर कॉल कर पता कर सकते हैं।

1,000 और 500 के नोट हुए बैन, दो दिन बैंक भी होंगे बंद सिर्फ कर सकेंगे आॅनलाइन ट्रांजेक्शन

3. लॉगिन करने के बाद कई विकल्प मिलेंगे आपको ट्रांसफर फंड टू बैंक का आॅपशन सलेक्ट करना है जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर सभी बैंकों की लिस्ट आ जाएगी।

4. बैंक के नामों की लिस्ट में आपको पेई अकांउट अर्थात् ​वह अकांउट जिसमें फंड ट्रांसफर करना है, उसे सलेक्ट करना होगा।

5. खुली हुई विंडो में आपको पेई की अकांउट डिटेल्स भरनी होगी जिसमें नाम, बैंक का पता तथा ट्रांसफर की जाने वाली राशि शामिल होगी।

6. पेई अकांउट की डिटेल्स पूरी करने के बाद अब आपको अपने एटीएम अथवा डेबिट कार्ड की जानकारियां भरनी ​होगी।

7. यहां आपको एटीएम या डेबिट कार्ड का नंबर, सीवीवी नंबर और एक्सपाइरी डेट अर्थात् कार्ड समाप्ति की तिथि डालनी है।
(सीवीवी नंबर आपके कार्ड के पीछे लिखी तीन अंक की संख्या है)

plastic-card-1647376_1280

8. बस इस अंतिम प्रक्रिया को पूरा करते ही आपके बैंक अकांउट से पैसे कटकर आपके ​द्वारा दिये गए दूसरे बैंक अकांउट में ट्रांसफर हो जाऐंगे।

इस प्रक्रिया की ख़ास बात यह है कि इसमें पैसों का ट्रांसफर उसी समय हो जाता है। इसके माध्यम से एक बार में 1 रुपये से लेकर 10 लाख रुपए तक की ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। हां, हर ट्रांजेक्शन पर लगने वाला शुल्क बैंक की निजी ​नीतियों पर आधारित होगा।

तो देखा आपने किस तरह एक आसान सी प्रक्रिया के जरिये आप दुनिया के किसी भी कोने में बैठे अपने प्रियजनों को फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। भारत के सभी बैंकों में फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया आमतौर पर एक समान ही होती है। लेकिन फिर भी मामूली से बदलाव भी आपकी फंड ट्रांसफर ट्रांजेक्शन को सुरक्षित व सरल ही अनुभव कराऐंगे।

The post जानें कैसे करें आॅनलाइन पैसे ट्रांसफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
डिजिटल पेमेंट को लेकर सरकार ने की 11 घोषणाएं, जानें क्या इसमें खास https://www.91mobiles.com/hindi/top-11-announcement-of-indian-government-for-cashless-transactions/ Fri, 09 Dec 2016 07:35:57 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2254 यदि आप डिजिटल माध्यम से एलआईसी सहित अन्य लाइफ इंस्योरेंस का पेमेंट करते हैं तो 8 फीसदी की छूट मिलेगी।

The post डिजिटल पेमेंट को लेकर सरकार ने की 11 घोषणाएं, जानें क्या इसमें खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोट बंदी के बाद भारत सरकार ने कैशलेस पेमेंट सेवा पर जोर दिया है। कैशलेस का बढ़ावा देने के लिए सरकार हर रोज कुछ न कुछ नया कार्यक्रम शुरू कर रही है। वहीं कल वित्तमंत्री द्वारा कैशलेस को लेकर 11 बड़ी घोषणाएं की गई है जो हर उपभोक्ता के लिए बेहद फायदेमंद है। इन घोषणाओं के बाद यदि आप कैशलेस मेंट करते हैं तो कई तरह का फायदा होगा। यह फायदा रेलवे टिकट बुकिंग से लेकर एलआईसी की खरीदारी तक में हो सकता है। आगे हमने सरकार द्वारा किए गए इन 11 घोषणाओं की जानकारी दी हैं।

1. सबसे बड़ी घोषणा रेलवे टिकट बुकिंग को लेकर कही जा सकती है। यदि आप रेलवे से ई-टिकट की खरीदारी करते हैं तो आपको 10 लाख का बीमा कवर नि:शुल्क दिया जाएगा। जोकि सरकार द्वारा एक बहुत बड़ा कदम कहा जा सकता है।

2. वहीं रेलवे को लेकर सरकार ने दूसरी भी घोषणा की है। रेलवे में नाश्ता और खाना सहित अन्य सुविधाओं के लिए यदि डिजिटल माध्यम से पेमेंट करते हैं तो 5 फीसदी तक की छूट दी जाएगी।

एसबीआई लॉन्च करेगा नई बैंकिंग स​र्विस, बिना इंटरनेट भी कर सकेंगे पैसे का ट्रांजेक्शन

3. रेलवे से सिजनल टिकट लेने पर भी आपको 0.5 फीसदी का छूट मिलेगी। इसमें आप यदि मंथली पास 2,000 रुपये तक का बनवाते हैं तो सरकार 0.5 फीसदी की छूट देगी।

4. यदि आप डिजिटल माध्यम से एलआईसी सहित अन्य लाइफ इंस्योरेंस का पेमेंट करते हैं तो 8 फीसदी की छूट मिलेगी।

5. जनरल इंस्योरेंस के क्षेत्र में भी सरकार द्वारा बड़ी घोषणा की गई है। यदि आप सरकारी क्षेत्र की बीमा कंपनियों के कस्टमर पोर्टल से इंश्योरेंस लेते हैं तो प्रीमियम भुगतान पर 10 फीसदी की छूट दी जाएगी।

जियो को एयरटेल का जवाब, 145 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग

6. वहीं नेशनल हाइवे पर यदि आप कार्ड का इस्तेमाल कर पेमेंट करेंगे तो आपको वहीं भी 10 फीसदी की छूट मिलेगी।

7. पेट्रोल पंप पर यदि कार्ड का उपयोग करेंगे तो सरकार द्वारा 0.75 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इससे डीजल और पैट्रोल लेने में कार्ड का उपयोग और बढ़ेगा।

8. ग्रामीण इलाकों में डिजिटल और कैशलेस माध्यम को बढ़ावा देने के लिए सरकार नाबार्ड के माध्यम से ग्रामीण और सहकारी बैंकों में रुपये किसान कार्ड मुहैया कराएगी। यह कार्ड उन किसानों को दिया जाएगा जिनके पास पहले से किसान क्रेडिट कार्ड है।

9. इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए स्वाइप मशीन और माइक्रो एटीएम को बढ़ावा दिया जाएगा।

10. इतना ही नहीं सरकार की कोशिश ग्रामीण इलाकों को पूरी तरह से कैशलेस बनाने की है। इसके लिए हरेक क्षेत्र जहां 10,000 की आबादी है उसमें 2 पोओएस जिसे कार्ड स्वापिंग मशीन कहा जाता है दी जाएगी। इसके लिए सरकार पहले 1 लाख गांवों का चयन करेगी।

11. इसके साथ ही सरकार ने यह भी घोषणा की है कि यदि आप 2000 रुपये तक का लेन देन डेबिट कार्ड से करते हैं तो इस पर कोई सरचार्ज नहीं लगेगा। डेबिट कार्ड के जरिए 2,000 रुपये तक के सिंगल ट्रांजैक्शन पर सर्विस टैक्स से छूट दी जा रही है।

The post डिजिटल पेमेंट को लेकर सरकार ने की 11 घोषणाएं, जानें क्या इसमें खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एसबीआई लॉन्च करेगा नई बैंकिंग स​र्विस, बिना इंटरनेट भी कर सकेंगे पैसे का ट्रांजेक्शन https://www.91mobiles.com/hindi/sbi-to-launch-mobile-wallet-service-on-feature-phone-on-15th-december-in-hindi/ Tue, 06 Dec 2016 13:26:17 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2101 एसबीआई की इस सेवा के बाद फीचर फोन उपभोक्ता भी मोबाइल बैंकिंग से जुड़ सकेंगे और कैशलेस कार्य कर सकेंगे।

The post एसबीआई लॉन्च करेगा नई बैंकिंग स​र्विस, बिना इंटरनेट भी कर सकेंगे पैसे का ट्रांजेक्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में नोटबंदी के बाद हर कोई डिजिटल मनी की बात कर रहा है। हालांकि आॅनलाइन पेमेंट से संबंधित ज्यादातर सेवाएं स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध है लेकिन एसबीआई एक ऐसी सर्विस लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है जिसका उपयोग फीचर फोन से भी किया जा सकेगा। इतना ही नहीं खास बात यह कही जा सकती है कि इस सेवा का उपयोग आप बिना इंटरनेट भी कर सकते हैं।

भले ही भारत में अब स्मार्टफोन की मांग बढ़ी हो लेकिन इस बात से आप भी इत्तेफाक रखते हैं कि ज्यादातर लोगों के पास आज भी फीचर फोन ही है। भारत में आज 90 करोड़ से ज्यादा मोबाइल उपभोक्ता हैं लेकिन इसमें से 60 से 65 करोड़ उपभोक्ता फीचर फोन का उपयोग कर रहे हैं। ऐस में एसबीआई की इस सेवा के बाद फीचर फोन उपभोक्ता भी मोबाइल बैंकिंग से जुड़ सकेंगे और कैशलेस कार्य कर सकेंगे।

आज से गोवा में सभी युवाओं को मिलेगा मुफ्त इंटरनेट सर्विस

हिंदुस्तान टाइम्स द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह सेवा यूएसएसडी (अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंटरी सर्विस डाटा) के माध्यम से दी जाएगी। अब भी इन्सयोरेंगस और बैंकिंग संबंधि कुछ सेवाओं के लिए यूएसएसडी का उपयोग होता है। परंतु अब इसका विस्तार बैंकिंग ट्रांजेक्शन के लिए किया जाएगा।

अब एयरसेल ने लॉन्च किया मुफ्त असीमित कॉल आॅर डाटा आॅफर

इस बारे में स्टेट बैंक आॅफ इंडिया की चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य का कहना है​ कि 15 दिसंबर तक एसबीआई की वॉलेट स​र्विस जाएगी। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक लेन-देन का आधार तेजी से बढ़ेगा। हालांकि उन्होंने अभी इस वॉलेट सर्विस के नाम का खुलासा नहीं किया है।

हालांकि अब भी स्टेट बैंक आॅफ इंडिया द्वारा वॉलेट स​र्विस दी जा रही है लेकिन वह फीचर फोन के लिए उपलब्ध नहीं है। बडी नाम से पेश किए गए इस सर्विस का इस्तेमाल स्मार्टफोन पर ही किया जा सकता है लेकिन नए फीचर फोन आधारित बैंकिंग सर्विस आने के बाद आम लोग भी इस मोबाइल बैंकिंग का उपयोग कर पाएंगे।

The post एसबीआई लॉन्च करेगा नई बैंकिंग स​र्विस, बिना इंटरनेट भी कर सकेंगे पैसे का ट्रांजेक्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
वोडाफोन एम-पैसा स्टोर से निकाल सकते हैं एक दिन में 2,000 रुपये तक कैश https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-m-pesa-customers-can-withdraw-cash-from-its-outlets-upto-rs-2000-inhindi/ Fri, 25 Nov 2016 11:40:48 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1757 खास बात यह कही जा सकती है कि देश भर में वोडाफोन के 1,20,000 से भी ज्यादा एम-पैसा स्टोर है जहां से पैसे निकाले जा सकते हैं।

The post वोडाफोन एम-पैसा स्टोर से निकाल सकते हैं एक दिन में 2,000 रुपये तक कैश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में 500 रुपये और 1,000 रुपये के नोटबंदी के बाद हर ओर लोग कैश के लिए लाइन में नजर आ रहे हैं। हालांकि इसके लिए सरकार कुछ कदम उठा रही है लेकिन फिर भी कैश की यह लाइन कम होने का नाम नहीं ले रही है। आप बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप और बिग बाजार से कैश निकाल सकते हैं। परंतु शायद आपको मालूम नहीं है भारत में वोडाफोन द्वारा भी कैश दिया जा रहा है।

वोडाफोन इंडिया ने अपने ग्राहकों को एम-पैसा माध्यम से कैश भुगतान कर रहा है। आप अपने वोडाफोन एम-पैसा वॉलेट से किसी नंबर पर पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं और दूसरा व्यक्ति वोडाफोन एम-पैसा स्टोर से कैश निकाल सकता है। खास बात यह कही जा सकती है कि देश भर में वोडाफोन के 1,20,000 से भी ज्यादा एम-पैसा स्टोर है जहां से पैसे निकाले जा सकते हैं। हालांकि फिलहाल एक दिन में 2,000 रुपये ही निकाले जा सकते हैं लेकिन आज के समय में यह भी बहुत है।

क्या आपको भी मिला रिलांयस जियो का यह फेक बिल

इस बारे में वोडाफोन एम-पैसा के बिज़नेस हेड सुरेश ऋषि का कहना है कि, ”देश भर में वोडाफोन एम-पैसा डिजिटल वॉलेट के लगभग 8.4 मिलियन उपभोक्ता हैं। उनके लिए यह सर्विस बेहद ही सुविधाजनक है। इसके माध्यम से ग्राहकों को कैश के लिए एटीएम और बैंक के बाहर लंबी कतार लगाने की जरूरत नहीं होगी।”

2 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा वनप्लस 3टी

वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि वोडफोन के 56 फीसदी से भी ज्यादा आउटलेट्स ग्रामीण इलाकों में हैं जहां बैंक और एटीएम की भारी कमी है। वोडफोन एम-पैसा वॉलेट में आप अपने क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से पैसे अपलोड कर सकते हैं। एम-पैसा भारत की पहली ऐसी सेवा है जो कैश भुगतान की सुविधा दे रही है।

The post वोडाफोन एम-पैसा स्टोर से निकाल सकते हैं एक दिन में 2,000 रुपये तक कैश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें किस एटीएम में है कैश और किस में कम है भीड़ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-find-the-nearest-working-atm-has-cash-in-hindi/ Wed, 16 Nov 2016 12:10:23 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1505 । हालांकि कुछ तकनीकी उपाय हैं जिससे आप जान सकते हैं कि आपके आस-पास किस एटीएम में पैसे उपलब्ध हैं और वह कार्य कर रहा है।

The post जानें किस एटीएम में है कैश और किस में कम है भीड़ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में नोट बैन के बाद बैंक और एटीएम पर लंबी कतार देखी जा सकती है। पैसों के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है और जैसे ही एटीएम में पैसे आ रहे हैं लोगों की लंबी कतार वहां खड़ी हो जा रही है। जब तक आप वहां पहुंच रहे हैं तब तक एटीएम से पैसे गायब हो जा रहे हैं। ऐसे में आपको दोगुनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कुछ तकनीकी उपाय हैं जिससे आप जान सकते हैं कि आपके आस-पास किस एटीएम में पैसे उपलब्ध हैं और वह कार्य कर रहा है। आगे हमने ऐसा ही तरीका सुझाया है।

वॉलनट: ​वर्किंग एटीम की जानकारी देने में आपका एंडरॉयड फोन बेहद अहम भूमिका निभाएगा। यह एप्लिकेशन जानकारी देती है कि आपके किस नजदीकी एटीएम में पैसे हैं और कौन सा फिलहाल खाली है। वहीं अच्छी बात यह​ कही जा सकती है कि इस एप्लिकेशन में एटीएम लोकेशन को आप अपने दोस्तों के बीच शेयर भी कर सकते हैं। एप्लिकेशन को जैसे ही इंस्टॉल करेंगे सबसे पहले उपर में ही आॅउट आॅफ कैश का मैसेज आएगा। वहीं नीचे फाइंट ए​टीएम का विकल्प मिलेगा। जैसे आप उस पर क्लिक करेंगे मैप पर आपके आस—पास उपलब्ध सभी एटीम की जानकारी आ जाएगी और इसके साथ ही जिस एटीएम में पैसे होंगे वह हरे रंग में दिखाई देगा। मैप लोकेशन को आप अपने व्हाट्सऐप, फेसबुक और मैसेंजर कॉन्टैकट को बस एक क्लिक से सेंड कर सकते हैं।

जानें 2,000 रुपये के नोट पर कैसे लगाएं अपनी तस्वीर

इसके अलावा वॉलनट ऐप्लिकेशन आपके बिल डिटेल्स और खर्चों को मैनेज करने में भी सक्षम है लेकिन फिलहाल एटीएम के लिए इसे सबसे बेस्ट सर्विस कहा जाएगा।

जानें कैसे करें व्हाट्सऐप में टू स्टेप वेरिफिकेशन का उपयोग

कैश नो कैश: वहीं आपके पास दूसरा आॅप्शन कैश नो कैश का है। यह वेब सर्विस है और बेहद ही सटीक जानकारी देने में सक्षम है। इस वेब के माध्यम से आप जान सकते हैं कि किस एटीएम में पैसे हैं और किस में वेटिंग चल रही है। इसके अलावा नो कैश की जानकारी भी इस वेबसाइट पर उपलब्ध है। कैश नो कैश में ए​टीएम की जानकारी लेने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन या कंप्यूटर पर https://cashnocash.com टाईप करना है। इसके साथ ही स्क्रीन पर फाइंड कैश का विकल्प आ जाएगा और आपको वहां अपने एरिया का पिनकोड लिखकर फाइंड कैश पर क्लिक करना है। इसके साथ ही एटीएम से संबंधित सभी जानकारियां आपके स्क्रीन पर होंगी।

The post जानें किस एटीएम में है कैश और किस में कम है भीड़ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
1,000 और 500 के नोट हुए बैन, दो दिन बैंक भी होंगे बंद सिर्फ कर सकेंगे आॅनलाइन ट्रांजेक्शन https://www.91mobiles.com/hindi/500-and-1000-rs-notes-ban-in-india/ Tue, 08 Nov 2016 16:49:13 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1241 तत्काल प्रभाव से ही 500 रुपये और 1,000 रुपये के नोट पर रोक लगा ​दी है। आज रात 12 बजे के बाद इन नोट को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

The post 1,000 और 500 के नोट हुए बैन, दो दिन बैंक भी होंगे बंद सिर्फ कर सकेंगे आॅनलाइन ट्रांजेक्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

काले धन में पर रोक लगाने को लेकर आज मोदी सरकार द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित करते हुए बड़ा एलान किया है और तत्काल प्रभाव से ही 500 रुपये और 1,000 रुपये के नोट पर रोक लगा ​दी है। आज रात 12 बजे के बाद इन नोट को स्वीकार नहीं किया जाएगा। सरकार ने कहा है कि 10 नवंबर से लेकर 30 दिसंबर तक इन नोट्स को बैंक या पोस्ट आॅफिस में जमा कराया जा सकता है।

इसके साथ ही यह भी घोषणा की है कि 9 नवम्बर और 10 नवम्बर को कुछ स्थानों पर भी एटीएम काम नहीं करेंगे। इसके साथ ही 9 नवम्बर को सभी बैंक बंद रहेगें। हालांकि डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, वॉलेट ट्रांजेक्शन और आॅनलाइन ट्रांजेक्शन पर कोई भी असर नहीं होगा।

सरकार ने कहा है​ कि कुछ ही दिनों में 2,000 रुपये और 500 रुपये के नए नोट जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही सरकार द्वारा कई और भी घोषणाएं की गई हैं जिसकी जानकारी हमनें आगे दी है।

1. ब्लैकमनी पर रोक लगाने के लिए आज रात से ही 500 रुपये और 1,000 रुपये के नोट पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है।

2. 9 नवम्बर और 10 नवम्बर को एटीम काम नहीं करेंगे और कुछ दिनों तक आप 2,000 रुपये से ज्यादा का कैश निकाल नहीं सकते।

3. सरकार ने घोषणा की है कि जिनके पास 500 रुपये और 1,000 रुपये के नोट हैं वे 10 नवम्बर से 30 दिसम्बर तक अपने बैंक अकाउंट में जमा करा सकते हैं।

4. 11 नवम्बर से सभी ए​टीम से 10,000 रुपये तक निकाला जा सकेगा। सप्ताह में 20,000 रुपये तक किसी एक कार्ड से निकाल सकते हैं। हालांकि शुरुआती 2,000 रुपये होंगे। इसके बाद 20 नवम्बर से आप अपने बैंक लिमिट के अनुसार पैसे निकाल सकेंगे।

5. अपातकाल सर्विस जैसे, हॉस्पिटल, दवा दुकान, पेट्रोल पंप और रेल व हवाई जहाज ​बुकिंग के लिए 500 और 1,000 रुपये के नोट उपयोग किए जा सकेंगे।

6. 9 नवम्बर को बैंक बंद रहेंगे। वहां से किसी भी तरह कोई सेवा नहीं दिया जाएगा।

7. क्रेडिट और डे​बिट कार्ड के नियमो में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

8. इंटरनेट बैंकिंग, वॉलेट सर्विस, क्रेडिट व डेबिट कार्ड से लेन देन सहित सभी आॅनलाइन भुगतान मेंं कोई सुचारू रूप से चालु रहेंगे।

9. देश में 500 और 2,000 के नए नोट जारी किए जाएंगे। ये नोट 31 मार्च 2017 तक आ सकते हैं।

10. 100 रुपये, 50 रुपये, 20 रुपये और 50 रुपये के नोट पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है।

9. देश में 500 और 2,000 के नए नोट जारी किए जाएंगे। ये नोट 31 मार्च 2017 तक आ सकते हैं।

10. 100 रुपये, 50 रुपये, 20 रुपये और 50 रुपये के नोट पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है।

हालांकि कि 500 रुपये और 1,000 रुपये के नोट को बैन करने के बाद होने वाली परेशानियों को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कहा कि मुझे यकीन है कि इससे मेरे देश का नागरिकों को कठिनाई होगी लेकिन इसे सहकर वह भी राष्ट्र निर्माण में योगदान देगा। भ्रष्टाचार,काला धन हमारे देश के लिए बीमारी की तरह है। गरीबी हटाने में भ्रष्टाचार और कालाधन सबसे बड़ी बाधा है। आतंकवाद और जाली नोट देश को तबाह कर रहे हैं। इस कदम से सभी काले घन पर बहुत हद तक रोक लागया जा सकेगा।

दो दिन कैसे करें लेन—देन और खरीदारी
आम उपभोक्ता के लिए यह सवाल बेहद ही बड़ा है कि दो दिनों तक बैंक और एटीम बंद है तो कैसे खरीदारी करें। ऐसे में बता दें कि आप मोबाइल वॉलेट, आॅनलाइन ट्रांजेक्शन के किसी भी तरह का लेन—देने कर सकते हैं। वहीं यदि यूपीआई का उपयोग किया जा सकता है। यूपीआई के माध्यम से किसी भी तरह का लेन देन बेहद ही आसान होता है। अपने मोबाइल नंबर से ही बैंक अकाउंट को जोड़ सकते हैं और किसी भी तरह का ट्रांजेक्शन कर सक​ते हैं।

The post 1,000 और 500 के नोट हुए बैन, दो दिन बैंक भी होंगे बंद सिर्फ कर सकेंगे आॅनलाइन ट्रांजेक्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>