Nothing Phone 2a | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 21 Mar 2025 04:27:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 32MP सेल्फी, 12GB RAM और 5000mAh बैटरी वाला 5G फोन मिल रहा 2000 रुपये सस्ता, डिजाइन को कहेंगे WOW! https://www.91mobiles.com/hindi/12gb-ram-5g-phone-nothing-phone-2a-with-2000-discount-offer-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/12gb-ram-5g-phone-nothing-phone-2a-with-2000-discount-offer-in-india/#respond Fri, 21 Mar 2025 04:27:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=169767 नथिंग फोन (2ए) 2,000 रुपये की छूट से साथ बेचा जा रहा है।

The post 32MP सेल्फी, 12GB RAM और 5000mAh बैटरी वाला 5G फोन मिल रहा 2000 रुपये सस्ता, डिजाइन को कहेंगे WOW! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ट्रांसपेरेंट मोबाइल व ​अलग डिजाइन वाले फोन बनाने वाली नथिंग ने पिछले साल Dimensity 7200 Pro प्रोसेसर वाला Nothing Phone 2a लॉन्च किया था। इस टेक कंपनी ने अब अपने फोन पर डिस्काउंट ऑफर जारी किया है। नथिंग फोन (2ए) 2,000 रुपये की छूट से साथ बेचा जा रहा है। इस फोन के सभी मेमोरी वेरिएंट सस्ते रेट पर खरीदे जा सकते हैं।

Nothing Phone 2a प्राइस

Nothing Phone (2a) लॉन्च प्राइस डिस्काउंट सेलिंग प्राइस
8GB RAM + 128GB Storage ₹23,999 ₹2,000 ₹21,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹25,999 ₹2,000 ₹23,999
12GB RAM + 256GB Storage ₹27,999 ₹2,000 ₹25,999

नथिंग फोन 2ए 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलती है। इस वेरिएंट को अब डिस्काउंट के साथ 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह 25,999 रुपये में लॉन्च हुए 8जीबी+256जीबी वेरिएंट को 23,999 रुपये में और 27,999 रुपये वाले 12जीबी+256जीबी वेरिएंट को 25,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है।

Nothing Phone (2a) पर डिस्काउंट ऑफर सीमित समय के लिए लाया गया है जो आने वाली 26 मार्च तक चलेगा। इस दौरान फोन के सभी वेरिएंट्स व कलर मॉडल सस्ते रेट पर खरीदे जा सकेंगे। गौरतलब है कि इस स्कीम का फायदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स तथा मोबाइल की दुकानों पर उठाया जा सकता है।

Nothing Phone 2a स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7″ 120Hz Flexible AMOLED
  • MediaTek Dimensity 7200 Pro
  • 12GB RAM + 256GB Storage
  • 50MP+50MP Rear Camera
  • 32MP Front Camera
  • 45W FlashCharge
  • 5,000mAh Battery

डिस्प्ले : यह नथिंग फोन 1084 x 2412 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाईल वाली स्क्रीन फ्लेक्सिबल एमोलेड पैनल पर बनी है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट, 1300निट्स ब्राइटनेस और 2160हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में ​इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है जिसे गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन प्राप्त है।

प्रोसेसर : Nothing Phone 2a एंड्रॉयड आधारित नथिंग ओएस 2.5 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रो ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है।

मेमोरी : नथिंग फोन (2ए) 5जी फोन 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर उपलब्ध है। यह मोबाइल 8GB RAM Booster टेक्नोलॉजी से लैस है जो जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 20GB RAM (12जीबी+8जीबी) तक की पावर देती है। मार्केट में इस फोन को 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर खरीदा जा सकता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए ये ट्रांसपेरेंट फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मौजूद है। वहीं सेल्फी खींचने और रील्स बनाने के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Nothing Phone (2a) 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

The post 32MP सेल्फी, 12GB RAM और 5000mAh बैटरी वाला 5G फोन मिल रहा 2000 रुपये सस्ता, डिजाइन को कहेंगे WOW! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/12gb-ram-5g-phone-nothing-phone-2a-with-2000-discount-offer-in-india/feed/ 0
Nothing Phone 2a पर मिल रहा 4 हजार का ड‍िस्‍काउंट, जल्द करें कहीं हाथ से न निकल जाए मौका https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-2a-price-drop-now-you-can-get-it-at-rs-19999-on-amazon-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-2a-price-drop-now-you-can-get-it-at-rs-19999-on-amazon-india/#respond Wed, 19 Feb 2025 07:36:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=167325 4 मार्च को Nothing Phone 3a लॉन्च होने वाला है। लेकिन, उससे पहले ई-कॉर्मस साइट पर Phone 2a को 6 हजार रुपये ड‍िस्‍काउंट के साथ सेल किया जा रहा है।

The post Nothing Phone 2a पर मिल रहा 4 हजार का ड‍िस्‍काउंट, जल्द करें कहीं हाथ से न निकल जाए मौका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing Phone 3a भारत में 4 मार्च को ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ लॉन्च होने के लिए तैयार है। अगर आप इससे पहले Nothing Phone 2a खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह सही मौका हो सकता है। फिलहाल, इस स्मार्टफोन पर शानदार छूट मिल रही है। फोन के 8+128GB वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 23,999 रुपये है, लेकिन अमेजन इंडिया पर यह अनोखे डिजाइन वाला हैंडसेट 23% डिस्काउंट के साथ इसे सिर्फ 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही फोन के साथ कई बैंक ऑफर्स का लाभ भी लिया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ…

Nothing Phone 2a की कीमत हुई कम

  • ​​बिना किसी बैंक ऑफर लेने के बाद फोन के 8+128GB वेरिएंट की कीम‍त 19999 रुपये है। यही नहीं इस फोन पर अमेजन की ओर से 18,900 रुपये तक का एक्‍सचेंज ऑफर भी दे रहा है।
  • आपके पास कोई पुराना हैंडसेट है तो उसे एक्‍सचेंज कर आप अत‍िर‍िक्‍त ड‍िस्‍काउंट पा सकते हैं। लेक‍िन इस बात का ध्‍यान रखें क‍ि आपके पुराने फोन की कीमत उसके कंड‍िशन और मॉडल पर न‍िर्भर करता है।

  • हालांकि, कंपनी की साइट पर 8+128GB वेरिएंट अभी भी 23,999 रुपये, 8+256GB वेरिएंट 25,999 रुपये और 12+256GB वेरिएंट 27,999 रुपये में लिस्टेड है। यानी कंपनी साइट फोन लॉन्च प्राइस पर ही लिस्ट हैं।

बैंक ऑफर्स

  • Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड पर Prime मेंबर्स को 5% और अन्य ग्राहकों को 3% बैक का फायदा मिलेगा। हालांकि, यह ऑफर EMI ऑर्डर्स और Amazon बिजनेस ट्रांजैक्शंस पर लागू नहीं होगा।
  • एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड EMI पर ₹7,500 या उससे अधिक की खरीदारी पर 7.5% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट (अधिकतम ₹750) मिल रहा है।
    वहीं, HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI (6 महीने या अधिक) पर ₹5,000 या उससे अधिक की खरीदारी पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट (अधिकतम ₹1,000) मिलेगा।
  • फेडरल बैंक क्रेडिट कार्ड EMI पर ₹5,000 या उससे अधिक की खरीदारी पर 7.5% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट (अधिकतम ₹1,000) का लाभ मिलेगा।

Nothing Phone (2a) के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: नथिंग फोन (2ए) में आपको 6.7 इंच का बड़ा एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। इस पर फुलएचडी+ 1080×2412 का पिक्सल रिजॉल्यूशन मिल जाता है। इसके साथ अच्छे एक्सपीरियंस के लिए 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश और 1300निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जा रहा है। यही नहीं स्मार्टफोन में HDR10+ और 394PPI पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट भी है।
  • प्रोसेसर: अनोखे मोबाइल ब्रांड ने Nothing Phone (2a) को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रो चिपसेट के साथ लॉन्च किया है। यह ऑक्टाकोर प्रोसेसर 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन प्रक्रिया पर काम करता है। जिसकी मदद से 2.8Ghz हाई क्लॉक स्पीड का परफॉरमेंस मिलता है। इसके अलावा आपको बता दें कि मोबाइल ने टेस्टिंग प्लेटफार्म AnTuTu पर 741,999 अंक हासिल किए हैं। यानी की यह इस बजट में काफी बढ़िया साबित हुआ है।
  • स्टोरेज: Nothing Phone (2a) में मेमोरी को सेव करने के लिए ब्रांड द्वारा 12जीबी रैम सपोर्ट मिल रहा है। इसे बढ़ाने के लिए रैम बूस्टर तकनीक भी दी गई है। जिससे आप 8जीबी तक रैम बढ़ा सकते हैं। यानी कि कुल मिलाकर आपको फोन 20जीबी तक रैम की सुविधा देगा। वहीं, इंटरनल स्टोरेज के मामले में डिवाइस 256जीबी मेमोरी सपोर्ट करता है।
  • कैमरा: कैमरा की बात करें तो, फोन 2ए में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप लगाया गया है। जिसमें OIS और EIS के साथ  50MP प्राइमरी सेंसर और 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की सभी आवश्यकताओं को पूरा करने के मोबाइल 32MP के फ्रंट-फेसिंग सेंसर से लैस रखा गया है।
  • बैटरी: मिड-रेंज स्मार्टफोन Nothing Phone (2a) में आपको लंबी चलने वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए यूजर्स को 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल रहा है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: फोन 2ए एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित कंपनी के अपने नथिंग ओएस 2.5 यूआई पर काम करता है। खास बात यह है कि ब्रांड ने इसमें यूजर्स को 3 साल के एंड्राइड अपडेट और 4 सेल के सुरक्षा अपडेट देने का वादा किया है।
  • अन्य: Nothing Phone (2a) मोबाइल में अन्य फीचर्स के रूप में डुअल सिम 5जी, ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई 6, एनएफसी, लीनियर हैपेटिक मोटर, फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर, फेस अनलॉक फीचर, पानी और धूल से बचाव के लिए आईपी 54 रेटिंग जैसे कई ऑप्शंस दिए गए हैं।

The post Nothing Phone 2a पर मिल रहा 4 हजार का ड‍िस्‍काउंट, जल्द करें कहीं हाथ से न निकल जाए मौका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-2a-price-drop-now-you-can-get-it-at-rs-19999-on-amazon-india/feed/ 0
Lava Agni 3 vs Nothing Phone (2a) परफॉर्मेंस कंपैरिजन, जानें कौन मारता है बाजी https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-3-vs-nothing-phone-2a-performance-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-3-vs-nothing-phone-2a-performance-comparison-in-hindi/#respond Mon, 02 Dec 2024 09:33:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=160816 हाल ही में नए लॉन्च और शानदार स्मार्टफोन्स की वजह से 30,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में काफी हलचल मची हुई है। आज हम इस सेगमेंट के दो लोकप्रिय विकल्पों की तुलना करेंगे, ताकि यह समझा जा सके कि कौन-सा फोन बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इससे पहले हमने इन दोनों […]

The post Lava Agni 3 vs Nothing Phone (2a) परफॉर्मेंस कंपैरिजन, जानें कौन मारता है बाजी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल ही में नए लॉन्च और शानदार स्मार्टफोन्स की वजह से 30,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में काफी हलचल मची हुई है। आज हम इस सेगमेंट के दो लोकप्रिय विकल्पों की तुलना करेंगे, ताकि यह समझा जा सके कि कौन-सा फोन बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इससे पहले हमने इन दोनों स्मार्टफोन्स की बैटरी परफॉर्मेंस की तुलना की थी, जिसमें Nothing फोन ने Lava के फोन को आसानी से पीछे छोड़ दिया था। आइए देखें कि यह ट्रेंड परफॉर्मेंस के मामले में भी जारी रहता है या फिर MediaTek Dimensity 7300X प्रोसेसर वाला Lava फोन बाजी मार लेता है।

लावा अग्नि 3 नथिंग फोन (2ए)
8GB+128GB: 20,999 रुपये 8GB+128GB: 21,999 रुपये
8GB+256GB: 24,999 रुपये 8GB+256GB: 27,999 रुपये
12GB+256GB: 29,999 रुपये
एनटूटू

Nothing Phone (2a) ने बेंचमार्किंग ऐप AnTuTu पर Lava Agni 3 को पीछे छोड़ दिया है। यह ऐप फोन के CPU, GPU, UX और मेमोरी को टेस्ट करता है और कुछ वास्तविक उपयोग के मामलों की परफॉर्मेंस को आंकता है। नतीजों को ध्यान में रखते हुए कहा जा सकता है कि Nothing स्मार्टफोन तेज प्रोसेसिंग स्पीड और बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस के साथ बेहतर प्रदर्शन करता है।

Lava Agni 3 Nothing Phone (2a)
6,76,483 7,07,480

विजेता: Nothing Phone (2a)

गीकबेंच

Geekbench टेस्ट में मामला और दिलचस्प हो जाता है। जहां सिंगल-कोर टेस्ट में Nothing Phone (2a) ने बेहतर स्कोर (1,068) हासिल किया, वहीं Agni 3 का स्कोर 962 रहा, लेकिन मल्टी-कोर टेस्ट में स्थिति पूरी तरह बदल गई, क्योंकि Agni 3 ने काफी बेहतर स्कोर 3,239 हासिल किया, जबकि Nothing फोन केवल 2,454 पर रुक गया।

जो लोग इस विषय में नए हैं, उनके लिए यह समझना जरूरी है कि सिंगल-कोर परफॉर्मेंस उन कार्यों के लिए महत्वपूर्ण होती है जो एक ही CPU कोर पर निर्भर करती हैं। सिंगल-कोर स्कोर जितना अधिक होगा, उतना ही तेज फोन बेसिक ऐप्स लॉन्च करने, वेब ब्राउजिंग करने और सामान्य सिस्टम नेविगेशन जैसे हल्के कार्यों को संभाल पाएगा। दूसरी ओर, मल्टी-कोर परफॉर्मेंस यह मापती है कि डिवाइस एक साथ कई CPU कोरों का उपयोग करके कार्यों को कितनी अच्छी तरह से करता है। यह वीडियो एडिटिंग, मल्टीटास्किंग या गेमिंग जैसे हैवी कार्यों के लिए महत्वपूर्ण होती है।

इसलिए Nothing Phone (2a) का अधिक सिंगल-कोर स्कोर इसे डेली यूज में अधिक बेहतर महसूस करा सकता है, जबकि Agni 3 का हाई मल्टी-कोर स्कोर इसे प्रोसेसिंग-हैवी एप्लिकेशन में बेहतर बना सकता है। आपका सबसे अच्छा विकल्प इस बात पर निर्भर करता है कि आप डिवाइस का उपयोग मुख्य रूप से किस उद्देश्य के लिए करेंगे।

Lava Agni 3 Nothing Phone (2a)
962 single-core, 3,239 multi-core 1,068 single-core, 2,454 multi-core

विजेता: टाई

सीपीयू थ्रॉटल 

CPU थ्रॉटल टेस्ट के लिए हमने Burnout ऐप का उपयोग किया है। हम स्मार्टफोन के प्रदर्शन को इंटेंस लोड के तहत देखते हैं। इस टेस्ट में Agni 3, Nothing Phone (2a) से बेहतर प्रदर्शन करता है, जो लंबी अवधि तक एक या दो कार्य चलाते हुए लगभग 20 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन प्रदान करता है।

Lava Agni 3 Nothing Phone (2a)
74.6% 54.2%

विजेता: Lava Agni 3

गेमिंग

गेमिंग टेस्ट के लिए हमने BGMI, Call of Duty और Real Racing 3 डाउनलोड किए और दोनों डिवाइस पर समान सेटिंग्स के साथ प्रत्येक को 30 मिनट तक खेला। इस टेस्ट में Lava Agni 3 ने दो गेम्स (Real Racing 3 और BGMI) में औसतन अधिक फ्रेम्स प्रति सेकंड (FPS) प्रदान किया, जबकि Nothing Phone (2a) ने Call of Duty: Mobile में बेहतर प्रदर्शन किया।

Smartphones Avg FPS After 30 minutes
BGMI Call of Duty Real Racing 3
Lava Agni 3 36.12 54.6 107.55
Nothing Phone (2a) 35.40 58.6 57.83

Agni 3 न केवल बेहतर FPS के साथ बल्कि हमने जिन तीन गेम्स का टेस्ट किया, उनमें से दो में थर्मल मैनेजमेंट के मामले में भी अपने समकक्ष को पछाड़ता है।

Smartphones Temperature increase (Celsius)
BGMI Call of Duty Real Racing 3
Agni 3 7.9 degrees 7.5 degrees 5.6 degrees
Nothing Phone (2a) 8.0 degrees 7.8 degrees 2.4 degrees

विजेता: Agni 3

निष्कर्ष

इस प्वाइंट तक आप यह समझ चुके होंगे कि परफॉर्मेंस के मामले में Agni 3 ने Nothing Phone (2a) को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि Nothing हैंडसेट ने AnTuTu बेंचमार्क स्कोर में बढ़त बनाई, लेकिन यह Agni 3 के रियल परफॉर्मेंस टेस्ट या Geekbench के मल्टी-कोर टेस्ट में इसे मात नहीं दे पाया। इसलिए जो यूजर्स लंबी गेमिंग सत्रों और कूलर ऑपरेशन चाहते हैं, उनके लिए Agni 3 इस प्राइस पर बेहतर एक्सपीरियंस प्रदान करता है। हालांकि Nothing Phone (2a) भी कीमत के हिसाब से अच्छा प्रदर्शन देता है।

The post Lava Agni 3 vs Nothing Phone (2a) परफॉर्मेंस कंपैरिजन, जानें कौन मारता है बाजी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-3-vs-nothing-phone-2a-performance-comparison-in-hindi/feed/ 0
Lava Agni 3 vs Nothing Phone (2a) बैटरी कंपैरिजन, जानें किस फोन की बैटरी ज्यादा चलती है https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-3-vs-nothing-phone-2a-battery-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-3-vs-nothing-phone-2a-battery-comparison-in-hindi/#respond Sun, 01 Dec 2024 11:30:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=160750 हाल ही में हमने Lava Agni 3 और Realme P2 Pro की बैटरी परफॉर्मेंस की तुलना की गई, जिसमें Realme P2 Pro ने मामूली बढ़त हासिल की थी। अब अगला मुकाबला Lava Agni 3 और एक और लोकप्रिय स्मार्टफोन Nothing Phone (2a) के बीच होगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बैटरी परफॉर्मेंस के […]

The post Lava Agni 3 vs Nothing Phone (2a) बैटरी कंपैरिजन, जानें किस फोन की बैटरी ज्यादा चलती है first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल ही में हमने Lava Agni 3 और Realme P2 Pro की बैटरी परफॉर्मेंस की तुलना की गई, जिसमें Realme P2 Pro ने मामूली बढ़त हासिल की थी। अब अगला मुकाबला Lava Agni 3 और एक और लोकप्रिय स्मार्टफोन Nothing Phone (2a) के बीच होगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बैटरी परफॉर्मेंस के मामले में कौन बेहतर है। Lava Agni 3 और Nothing Phone (2a) की बैटरी परफॉर्मेंस की तुलना शुरू करने से पहले इनकी कीमतों पर एक नजर डालते हैं। यह दोनों ही स्मार्टफोन मिड-रेंज और प्रीमियम सेगमेंट में आते हैं।

Lava Agni 3 vs Nothing Phone (2a) कीमत

Lava Agni 3 Nothing Phone (2a)
8GB+128GB: Rs 20,999 8GB+128GB: Rs 21,999
8GB+256GB: Rs 24,999 8GB+256GB: Rs 27,999
12GB+256GB: Rs 29,999

पीसीमार्क बैटरी टेस्ट

PCMark बैटरी टेस्ट यह जांचता है कि फोन की बैटरी 100 प्रतिशत से 20 प्रतिशत तक पहुंचने में कितना समय लेती है। यह टेस्ट फोन पर विभिन्न कार्यों को लगातार चलाकर किया जाता है। निष्पक्षता बनाए रखने के लिए दोनों फोन को फ्लाइट मोड पर रखा गया और उनकी ब्राइटनेस 80 प्रतिशत पर सेट की गई।
Nothing Phone (2a) ने इस टेस्ट में Lava Agni 3 की तुलना में 4 घंटे अधिक बैटरी लाइफ प्रदान की। यह परिणाम काफी चौंकाने वाला है क्योंकि दोनों ही स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी क्षमता है। हालांकि बैटरी क्षमता समान है, लेकिन Nothing Phone (2a) की बैटरी परफॉर्मेंस Lava Agni 3 की तुलना में काफी बेहतर है। इसका मुख्य कारण Nothing Phone (2a) का बेहतरीन सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन है, जो बैटरी का अधिक कुशलता से उपयोग सुनिश्चित करता है।
Lava Agni 3 Nothing Phone (2a)
PCMark score: 10 hours and 20 minutes PCMark score: 14 hours and 13 minutes

विजेता: Nothing Phone (2a)

यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग 

इसके बाद हमने दोनों डिवाइसों पर समान YouTube वीडियो 50 प्रतिशत ब्राइटनेस और वॉल्यूम स्तर पर चलाया ताकि चीजें निष्पक्ष बनी रहें। 30 मिनट की वीडियो प्ले बैक के बाद Agni 3 में बैटरी का 4 प्रतिशत ड्रेन हुआ, जबकि Nothing Phone (2a) ने उसी समय में अपनी बैटरी का 3 प्रतिशत खो दिया।

Lava Agni 3 Nothing Phone (2a)
Battery drain: 200mAh Battery drain: 150mAh

बैटरी ड्रेन को देखते हुए यह स्पष्ट है कि Nothing Phone (2a) ने इस टेस्ट में Agni 3 की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। यदि आप चलते-फिरते बहुत वीडियो देखते हैं, तो Nothing हैंडसेट आपके लिए बेहतर विकल्प होगा।
विजेता: Nothing Phone (2a)

गेमिंग टेस्ट

हमारे गेमिंग टेस्ट में हमने दोनों फोन पर COD: Mobile, Real Racing 3 और BGMI को 30-30 मिनट तक खेलकर बैटरी ड्रेन मापी। 1.5 घंटे के गेमिंग के दौरान Agni 3 की बैटरी 21 प्रतिशत तक घटी, जबकि Nothing Phone (2a) की बैटरी उसी समय में 20 प्रतिशत तक घटी।

Lava Agni 3 Realme P2 Pro
Battery drain: 1,050mAh Battery drain: 1,000mAh

एक बार फिर Nothing Phone (2a) ने Lava Agni 3 की तुलना में बेहतर बैटरी प्रदर्शन दिखाया। अब तक यह साफ हो चुका है कि Nothing हैंडसेट लगभग हर उपयोग केस में बेहतर बैकअप प्रदान करता है।
विजेता: Nothing Phone (2a)

चार्जिंग स्पीड

Agni 3 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जबकि Nothing Phone (2a) 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। हमारे टेस्ट में Agni 3 को 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक पूरी तरह चार्ज होने में 43 मिनट का समय लगा, जबकि Nothing स्मार्टफोन को यह करने में लगभग 56 मिनट लगे। इस मामले में Lava Agni 3 ने स्पष्ट जीत दर्ज की है।

Lava Agni 3 Nothing Phone (2a)
Charging time: 43 minutes Charging time: 56 minutes

विजेता: Lava Agni 3

निष्कर्ष

जैसा कि आप अब तक समझ ही गए होंगे कि Nothing Phone (2a) Lava Agni 3 के मुकाबले बेहतर बैटरी बैकअप देता है, लेकिन Agni 3 बेहतर चार्जिंग स्पीड प्रदान करता है। अगर आप अक्सर यात्रा करते हैं और चार्जिंग प्वाइंट ढूंढने में परेशानी होती है, तो Nothing हैंडसेट आपके लिए बेहतर रहेगा। हालांकि अगर आप कम समय में चार्ज करना चाहते हैं और एक ऐसा फोन चाहते हैं जिसे जल्दी रिचार्ज किया जा सके, तो Agni 3 आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।

The post Lava Agni 3 vs Nothing Phone (2a) बैटरी कंपैरिजन, जानें किस फोन की बैटरी ज्यादा चलती है first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-3-vs-nothing-phone-2a-battery-comparison-in-hindi/feed/ 0
Lava Agni 3 vs Nothing Phone (2a) कैमरा तुलना: जानें कौनसा फोन बेहतर https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-3-vs-nothing-phone-2a-camera-performance-compare/ https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-3-vs-nothing-phone-2a-camera-performance-compare/#respond Tue, 26 Nov 2024 11:24:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=160303 हमने कुछ समय पहले ही लावा अग्नि 3 और रियलमी पी2 प्रो के कैमरा परफॉर्मेंस की तुलना की थी और आज हम लावा हैंडसेट को इसी बजट कैटेगरी में एक अन्य लोकप्रिय फोन – नथिंग फोन (2a) के साथ कैमरा परफॉर्मेंस की तुलना करेंगे। हम प्रत्येक डिवाइस के कैमरों को अलग-अलग जगह पर चेक किया। […]

The post Lava Agni 3 vs Nothing Phone (2a) कैमरा तुलना: जानें कौनसा फोन बेहतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हमने कुछ समय पहले ही लावा अग्नि 3 और रियलमी पी2 प्रो के कैमरा परफॉर्मेंस की तुलना की थी और आज हम लावा हैंडसेट को इसी बजट कैटेगरी में एक अन्य लोकप्रिय फोन – नथिंग फोन (2a) के साथ कैमरा परफॉर्मेंस की तुलना करेंगे।

हम प्रत्येक डिवाइस के कैमरों को अलग-अलग जगह पर चेक किया। हमने दिन के उजाले, अल्ट्रावाइड शॉट्स, पोर्ट्रेट, सेल्फी और कम रोशनी वाली तस्वीरों जैसी सामान्य फोटोग्राफी स्थितियों पर ध्यान केंद्रित किया। निष्पक्ष तुलना सुनिश्चित करने के लिए, हम केवल तुलनीय लेंस सेटअप का उपयोग करके ली गई तस्वीरों पर विचार करेंगे, क्योंकि कुछ डिवाइस में समर्पित अल्ट्रावाइड या टेलीफ़ोटो लेंस नहीं होते।

हमारी तुलना रंग सटीकता (रंग वास्तविक दृश्य से कितनी निकटता से मेल खाते हैं), डिटेल्स, स्किन टोन और बनावट जैसे कारकों को प्राथमिकता देगी। इन पहलुओं को चेक करके, हमारा उद्देश्य एक निष्पक्ष निष्कर्ष प्रस्तुत करना है कि कौन सा डिवाइस अपने प्राइस के अंदर सबसे अच्छा कैमरा प्रदर्शन प्रदान करता है।

डेलाइट

लावा अग्नी 3 और रियलमी P2 प्रो के कैमरा तुलना में जो अंतर साफ नजर आया था, यहां वह फर्क थोड़ा कम था। लावा अग्नी 3 ने एक फीकी सी तस्वीर खींची, जबकि नथिंग फोन (2a) ने थोड़ा ज्यादा रंगीन (oversaturated) रिजल्ट दिए।

Before image
Lava Agni 3 Daylight
After image
Nothing Phone (2a) Daylight

इस तुलना में नथिंग फोन (2a) को बढ़त इसलिए मिली क्योंकि इसमें विस्तार थे जो लावा अग्नी 3 की तस्वीरों में नहीं थे। कुछ अंधेरे हिस्सों में लावा फोन ने कलर और डिटेल्स अच्छे से नहीं दिखाए, जबकि नथिंग फोन (2a) ने यह सब सही किया। हालांकि, दोनों फोन की तस्वीरें इतनी शानदार नहीं थीं, लेकिन नथिंग फोन (2a) में अधिक डिटेल्स होने की वजह से यह इस राउंड का विजेता रहा।

विजेता: Nothing Phone (2a)

पोर्ट्रेट

मैंने दिन के उजाले में कैमरा शॉट्स की तुलना को “करीब” कहा था, लेकिन जब बात पोर्ट्रेट कैमरा सैंपल्स की आई, तो दोनों शॉट्स के बीच का फर्क बहुत स्पष्ट था। नथिंग फोन (2a) ने स्किन टोन को बेहतर तरीके से रीप्रोड्यूस किया, बेहतर एज डिटेक्शन किया, और कुल मिलाकर ज्यादा डिटेल्स कैप्चर की।

Before image
Lava Agni 3 Portrait
After image
Nothing Phone (2a) Portrait

Lava हैंडसेट ने सबजेक्ट को उतना अच्छा नहीं दिखाया जितना नथिंग फोन ने दिखाया। इसलिए, इस राउंड में नथिंग फोन (2a) को विजेता घोषित किया गया।


विजेता:
Nothing Phone (2a)

सेल्फी

बिलकुल पोर्ट्रेट मोड की तरह, सेल्फी शॉट्स में भी यह साफ देखा गया कि नथिंग फोन (2a) ने अग्नि 3 से बेहतर स्किन टोन कैप्चर किया। असल में, सिर्फ स्किन टोन ही नहीं, बल्कि नथिंग हैंडसेट ने ज्यादा चेहरे के डिटेल्स भी कैप्चर किए और अग्नि 3 के मुकाबले बेहतर तस्वीर बनाई।

Before image
Agni 3 Selfie
After image
Nothing Phone (2a) Selfie

अग्नि 3 के फ्रंट कैमरे से ली गई तस्वीर फीकी दिख रही थी और थोड़ा जूम इन करने पर भी इमेज धुंधली लग रही थी। बिना कहे ही नथिंग फोन (2a) इस राउंड में जीतता है।

विजेता: Nothing Phone (2a)

लो लाइट

अग्नि 3 की तुलना P2 Pro और अब नथिंग फोन (2a) से करने के बाद, यह साफ हो गया है कि इस फोन की सबसे कमजोर कड़ी कैमरा प्रदर्शन के मामले में लो-लाइट स्थितियां हैं। चाहे आप डायनेमिक रेंज, डिटेल्स, कलर सटीकता, या बस आंखों से ही जांच लें, आपको साफ दिखेगा कि नथिंग हैंडसेट ने अग्नि 3 से बेहतर तस्वीर ली है।

Before image
Agni 3 Low-light
After image
Nothing Phone (2a) Low-light

जहां Lava हैंडसेट लाइट सोर्स को संभालने में संघर्ष करता है, वहीं Nothing Phone (2a) इन मोर्चों पर शानदार प्रदर्शन करता है।

विजेता: Nothing Phone (2a)

लो लाइट (नाइट मोड)

दुर्भाग्यवश, Agni 3 इस मामले में भी अपनी कमी नहीं सुधार पाता। नाइट मोड को सक्षम करने के बाद भी फोन लाइट सोर्स को ठीक से संभालने में संघर्ष करता है। वहीं, डिटेल्स सही तरीके से कैप्चर नहीं कर पाता और कलर को सटीकता से पुन: उत्पन्न नहीं कर पाता।

Before image
Agni 3 Night Mode
After image
Nothing Phone (2a) Night Mode

दूसरी ओर नथिंग फोन (2a) द्वारा लिए गए शॉट की डायनामिक रेंज, डिटेल्स और ओवरऑल इमेज क्वालिटी नाइट मोड के साथ और भी बेहतर दिखाई देती हैं। इस तुलना में नथिंग हैंडसेट फिर से जीतता है।

विजेता: Nothing Phone (2a)

फैसला

अब तक हमें कोई संदेह नहीं है कि Nothing Phone (2a) Lava Agni 3 की तुलना में बेहतर कैमरा प्रदर्शन प्रदान करता है। चाहे आप दिन के उजाले, पोर्ट्रेट, सेल्फी या लो-लाइट शॉट्स लें आपको Nothing हैंडसेट ने अधिकतर मामलों में बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। अगर कैमरा प्रदर्शन आपके लिए एक प्रमुख प्राथमिकता है और आप इन दोनों फोन के बीच उलझन में हैं तो आप बिना किसी शक के Nothing Phone (2a) को चुन सकते हैं।

 

The post Lava Agni 3 vs Nothing Phone (2a) कैमरा तुलना: जानें कौनसा फोन बेहतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-3-vs-nothing-phone-2a-camera-performance-compare/feed/ 0
30 अक्टूबर को लॉन्च होगा Nothing Phone (2a) Community Edition फोन, जानें डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-2a-community-edition-launch-on-30-october/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-2a-community-edition-launch-on-30-october/#respond Wed, 16 Oct 2024 06:16:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=156731 अनोखे मोबाइल्स और गैजेट्स बनाने के लिए मशहूर ब्रांड नथिंग ने इस साल की शुरुआत में एक कम्युनिटी प्रोजेक्ट शुरू किया था। जिसका उद्देश्य अपने समुदाय के मेंबर्स के साथ मिलकर नथिंग फोन (2ए) के नए वैरियंट को तैयार करना था। यह अब पूरा हो चुका है इसलिए कंपनी नया हैंडसेट Nothing Phone (2a) Community Edition लॉन्च कर रही है।

The post 30 अक्टूबर को लॉन्च होगा Nothing Phone (2a) Community Edition फोन, जानें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अनोखे मोबाइल्स और गैजेट्स बनाने के लिए मशहूर ब्रांड नथिंग ने इस साल की शुरुआत में एक कम्युनिटी प्रोजेक्ट शुरू किया था। जिसका उद्देश्य अपने समुदाय के मेंबर्स के साथ मिलकर नथिंग फोन (2ए) के नए वैरियंट को तैयार करना था। यह अब पूरा हो चुका है इसलिए कंपनी नया हैंडसेट Nothing Phone (2a) Community Edition लॉन्च कर रही है। इसे 30 अक्टूबर को पेश किया जाएगा। आइए, आगे आपको फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Nothing Phone (2a) Community Edition डिटेल्स

  • फोन (2a) कम्युनिटी एडिशन का काम मार्च में शुरू हुआ था और प्रोजेक्ट को चार स्टेज में बांटा गया था। जिसमें हार्डवेयर डिजाइन, वॉलपेपर डिजाइन, पैकेजिंग डिजाइन और मार्केटिंग शामिल थे।
  • सबसे बड़ा अंतर फोन के बैक पैनल डिजाइन में है। जहां ग्लो-इन-द-डार्क लुक के लिए फॉस्फोरेसेंस का उपयोग हुआ है, जो अनोखा लगता है।
  • कस्टम वॉलपेपर भी Nothing Phone (2a) Community Edition का एक हिस्सा हैं।
  • पैकेजिंग बॉक्स भी फोन के नए रंग से मेल खाते हुए नए डिजाइन के साथ आता है। कलर के अलावा पैकेजिंग बॉक्स में दो के बजाय केवल एक कैमरा लेंस दिखाया गया है।
  • Nothing Phone (2a) Community Edition मोबाइल के स्पेसिफिकेशंस पूर्व में आए Nothing Phone (2a) जैसे होंगे। जिसकी डिटेल आगे दी गई है।

Nothing Phone (2a) के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Nothing Phone (2a) में 6.7 इंच का FHD+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। जो मैन्युअली 700 निट्स, ब्राइट डेलाइट में 1100 निट्स और HDR प्लेबैक के दौरान 1300 निट्स तक सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है।
  • चिपसेट: फोन Mediatek Dimensity 7200 Pro चिपसेट से लैस है। यह 4 एनएम चिप है। तो तगड़ा अनुभव प्रदान करता है।

 

  • स्टोरेज और रैम: Nothing Phone (2a) 12जीबी तक रैम और 256जीबी तक इंटरनल स्टोरेज में आता है।
  • कैमरा: कैमरों की बात करें तो फोन के बैक में दो 50MP सेंसर लगे हुए हैं। एक 1/1.56 इंच का मेन सेंसर OIS के साथ और एक 1/2.76 इंच का अल्ट्रावाइड लेंस है। वहीं, फ्रंट में सेल्फी के लिए 32MP का लेंस मिलता है।
  • बैटरी और चार्जिंग: डिवाइस में 5000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। इसे जल्दी से चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।



Best Competitors

See All Competitors

The post 30 अक्टूबर को लॉन्च होगा Nothing Phone (2a) Community Edition फोन, जानें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-2a-community-edition-launch-on-30-october/feed/ 0
कैमरा कंपैरिजन : OnePlus Nord CE 4 Lite या Nothing Phone 2a, देखें किसकी फोटो हैं ज्यादा खास https://www.91mobiles.com/hindi/camera-comparison-oneplus-nord-ce-4-lite-5g-and-nothing-phone-2a/ https://www.91mobiles.com/hindi/camera-comparison-oneplus-nord-ce-4-lite-5g-and-nothing-phone-2a/#respond Thu, 27 Jun 2024 09:13:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=145029 मिड बजट में OnePlus Nord CE 4 Lite 5G फोन इंडिया में लॉन्च हो गया है। 20,999 रुपये की कीमत वाले इस स्मार्टफोन को लोग Nothing Phone 2a से जोड़कर देख रहे हैं तथा दोनों की तुलना कर रहे हैं। समान बजट में मिल रहे इन मोबाइल फोंस में किसका कैमरा ज्यादा बेहतर है, यही […]

The post कैमरा कंपैरिजन : OnePlus Nord CE 4 Lite या Nothing Phone 2a, देखें किसकी फोटो हैं ज्यादा खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मिड बजट में OnePlus Nord CE 4 Lite 5G फोन इंडिया में लॉन्च हो गया है। 20,999 रुपये की कीमत वाले इस स्मार्टफोन को लोग Nothing Phone 2a से जोड़कर देख रहे हैं तथा दोनों की तुलना कर रहे हैं। समान बजट में मिल रहे इन मोबाइल फोंस में किसका कैमरा ज्यादा बेहतर है, यही जानने के लिए हमने दोनों का Camera Comparison किया है। आगे आप वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट तथा नथिंग फोन 2ए से खींची गई फोटोज़ देख सकते हैं तथा स्लाइडर की मदद से खुद भी दोनों की तुलना कर सकते हैं।

Daylight कैमरा सैंपल

वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट और नथिंग फोन 2ए से जब दिन में फोटोज़ खींची गई तो इन दोनों का रिजल्ट कमाल आया। वाकई में दोनों ही मोबाइल का कैमरा बढिया काम कर रहा था। नीचे लगी ट्रक वाली फोटो में आप देख सकते हैं कि Nord CE4 Lite ने सभी रंगों को काफी हद तक वैसा ही कैप्चर किया है जैसे वो असलियत में हैं। वहीं Nothing Phone 2a ने कलर्स को खुद से थोड़ा इन्हांस कर दिया है।

Before image
OnePlus Nord CE4 Lite
After image
Nothing Phone 2a

ट्रक के उपर लगे होर्डिंग पर भी जो टेक्स्ट लिखे हुए हैं उन्हें नथिंग फोन ने थोड़ा शार्प कर दिया है। हालांकि वास्तविकता में ये शब्द फेड हो चुके हैं लेकिन कैमरा द्वारा इन्हें शार्प किया जाना अच्छा ही माना जाएगा।

Before image
OnePlus Nord CE4 Lite
After image
Nothing Phone 2a

​उपर मौजूद बिल्डिंग की फोटो में नथिंग फोन 2ए में कुछ ‘वार्म’ यानी पीलापन दिखाई दे रहा है। वहीं वनप्लस सीई4 लाइट ने ब्राइटनेस को कम कर दिया है जिससे फोटो हल्की ‘डार्क’ हो गई है। इमारत पर नीचे की ओर लगे SBI के बोर्ड पर देखा जा सकता है कि नथिंग स्मार्टफोन में वह चमकदार दिख रहा है जब्कि वनप्लस में कुछ फीका है।

कौन बेहतर : Nothing Phone 2a

Portrait कैमरा सैंपल

2x Zoom पर खींची गई पोर्ट्रेट फोटो ने नॉर्मल फोटो से बिल्कुल उलट रिजल्ट दिया है। यहां नथिंग फोन 2ए ने आब्जेक्ट को एक्स्ट्रा शार्प और कॉन्ट्रास्ट कर दिया है जो कुछ हद तक किसी फिल्टर एडिट फोटो जैसी लुक दे रही है। वहीं वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट ने कलर और लाइट से ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की है। Nord वाली फोटो अधिक रियल लग रही है।

Before image
OnePlus Nord CE4 Lite
After image
Nothing Phone 2a

उपर लगी फोटो में देखा जा सकता है कि नथिंग स्मार्टफोन ने बैकग्राउंड के ब्लर करने के दौरान आब्जेक्ट की टीशर्ट व हाथों की ऐज पर भी हल्का बोका इफेक्ट लगा दिया है। इसमें बाल भी ज्यादा डार्क नजर आ रहे हैं। वहीं वनप्लस मोबाइल में आउटलाइन अधिक शार्प तरीके से कैप्चर हुई है तथा इसमें स्कीन टोन भी सही आई है।

कौन बेहतर : OnePlus Nord CE4 Lite

Selfie कैमरा सैंपल

वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट तथा नथिंग फोन 2ए के फ्रंट कैमरा की बात करें तो सेल्फी में जो चीज सबसे पहले नोटिस होती है, वह फोन ‘फ्रेम’। Nord CE4 Lite 5G में सेल्फी फ्रेम Nothing Phone 2a की तुलना में चौड़ा है। यह अधिक लोगों को फोटो में आने का मौका देता है जिसे पॉजिटिव प्वाइंट कहा जाएगा। Group Selfie के लिए हाथ को जबरदस्ती लंबा खींचने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Before image
OnePlus Nord CE4 Lite
After image
Nothing Phone 2a

वहीं फोटो क्वालिटी की बात करें तो यहां भी नथिंग फोन में हल्की पीलापन यानी वार्म टोन आई है। इससे चेहरे और बालों के रंग में काफी बदलाव हुआ है। टीशर्ट पर बने पैटर्न पर नज़र डालें तो यहां वनप्लस स्मार्टफोन ने नथिंग फोन की तुलना में ज्यादा डिटेल्स कैप्चर की है।

कौन बेहतर : OnePlus Nord CE4 Lite

Low-light Selfie कैमरा सैंपल

रात में या कम रोशनी में खींची गई सेल्फी की बात करें तो यहां रिजल्ट हमें डे-लाइट सेल्फी से विपरीत ​मिला है। यहां हालांकि अलग-अलग यूजर्स की राय अलग-अलग हो सकती है लेकिन निजी तौर पर हमारे अनुसार नाइट में नथिंग फोन 2ए के फ्रंट कैमरा ने वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट के बेहतर काम किया है।

Before image
OnePlus Nord CE4 Lite
After image
Nothing Phone 2a

OnePlus ने ऑब्जेक्ट के चेहरे को तो ब्राइट कर दिया लेकिन इस सॉफ्ट लाइट ने फोटो में से शार्पनेस कम कर दी और इससे हल्का धुंधलापन भी आ गया। वहीं दूसरी ओर Nothing फोन ने फेस पर ज्यादा रोशनी तो नहीं डाली लेकिन फोटो काफी साफ और फोकस्ड है। वहीं आप देख सकते हैं कि नोर्ड सीई4 लाइट में बैकग्राउंड डार्क हो गई है और वहीं लाइट कम दिख रही है। इसके उलट नथिंग फोन 2ए की नाइट सेल्फी में बैकग्राउंड भी ब्राइट है, घर की दिवारें देखी जा सकती हैं।

कौन बेहतर : Nothing Phone 2a

Low-light कैमरा सैंपल

OnePlus Nord CE4 Lite 5G से रात में खींची गई फोटो काफी हद तक वास्तविक कैप्चर हुई है। वहीं Nothing Phone 2a ने फोटो अधिक ब्राइट कर दिया है। नीचे लगी फोटो में ‘पेड़ के पत्तें’ तथा ‘कार के टायर’ पर नज़र डालें तो नोर्ड सीई4 लाइट में ये कम नज़र आ रहे हैं जब्कि नथिंग फोन 2ए में इन्हें साफ देखा जा सकता है। सबसे पहले खड़ी गाड़ी का रंग वनप्लस वाली फोटो में कुछ काला तथा नथिंग वाली फोटो में नीला कैप्चर हुआ है। यहां रंग को नथिंग फोन 2ए ने बेहतर कैद किया है।

Before image
OnePlus Nord CE4 Lite
After image
Nothing Phone 2a

उपर लगी फोटो में अगर लास्ट में खड़ी मोटर साइकल को देखें तो वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट 5जी फोन ने उसकी अच्छी डिटेल्स कैप्चर की है। वहीं नथिंग फोन 2ए नाइट इन डिटेल्स को पकड़ने में चूकता है। वहीं खंबे तथा घर के बाहर लगे बल्ब की लाइट भी नथिंग फोन में फैलती नज़र आ रही है। इसने glares को बढ़ा दिया है। वनप्लस मोबाइल इस चमक को कम करता है।

नाइट फोटोग्राफी में कहीं पर OnePlus Nord CE4 Lite 5G सही, तो कहीं पर Nothing Phone 2a अच्छा पाया गया है। किसी एक को बेहतर चुनना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन फिर भी ओवरआल देखा जाए तो बेहद मामूली प्वाइंट्स से वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट पीछे रह जाता है।

कौन बेहतर : Nothing Phone 2a

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस नोर्ड सीई 4 लाइट 5जी फोन दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब है। इसके बेस मॉडल में 8GB RAM और 128GB मैमोरी दी गई है जिसका रेट ₹20,999 है। इसी तरह 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला बड़ा वेरिएंट 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस मोबाइल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

Nothing Phone 2a प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

नथिंग फोन 2ए इंडिया में तीन मैमोरी वेरिएंट्स में बिक रहा है। इसके बेस मॉडल में 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिलती है जिसका प्राइस दी गई है जिसका रेट 23,999 रुपये है। वहीं 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट 25,999 रुपये में तथा सबसे बड़ा 12GB रैम+256GB मैमोरी 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस मोबाइल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post कैमरा कंपैरिजन : OnePlus Nord CE 4 Lite या Nothing Phone 2a, देखें किसकी फोटो हैं ज्यादा खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/camera-comparison-oneplus-nord-ce-4-lite-5g-and-nothing-phone-2a/feed/ 0
OnePlus Nord CE 4 और Nothing Phone 2a का कैमरा कंपैरिजन, देखें कौन है बेहतर https://www.91mobiles.com/hindi/camera-comparison-nothing-phone-2a-vs-oneplus-nord-ce-4-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/camera-comparison-nothing-phone-2a-vs-oneplus-nord-ce-4-price-and-specifications/#respond Tue, 11 Jun 2024 12:11:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=143340 क्या आपको पता है OnePlus और Nothing को बनाने वाला शख्स एक ही है? Carl Pei Yu पहले वनप्लस का को-फाउंडर रहा और अब नथिंग का है। इन दोनों ही ब्रांड्स में कांटे की टक्कर रहती है। ऐसी ही टक्कर इनके मोबाइल फोंस Nothing Phone 2a और OnePlus Nord CE 4 में भी देखने को […]

The post OnePlus Nord CE 4 और Nothing Phone 2a का कैमरा कंपैरिजन, देखें कौन है बेहतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

क्या आपको पता है OnePlus और Nothing को बनाने वाला शख्स एक ही है? Carl Pei Yu पहले वनप्लस का को-फाउंडर रहा और अब नथिंग का है। इन दोनों ही ब्रांड्स में कांटे की टक्कर रहती है। ऐसी ही टक्कर इनके मोबाइल फोंस Nothing Phone 2a और OnePlus Nord CE 4 में भी देखने को मिल रही है। आगे हमने इन दोनों स्मार्टफोंस का कैमरा कंपैरिजन किया है जिसे आप प्राइस व स्पेफिकेशन्स की तुलना के साथ पढ़ सकते हैं।

Nothing Phone 2a vs OnePlus Nord CE 4: कैमरा कंपैरिजन

कैमरा सेंसर Nothing Phone 2a OnePlus Nord CE 4
प्राइमरी रियर कैमरा 50MP OIS + EIS 50MP Sony LYT600
सेकेंडरी रियर लेंस 50MP Ultra-wide 8MP Ultra-wide
सेल्फी कैमरा 32 Megapixel 16 Megapixel

Nothing Phone (2a) डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मौजूद है। वहीं सेल्फी खींचने और रील्स बनाने के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें OIS और EIS जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

OnePlus Nord CE 4 के बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सोनी एलवाईटी600 मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड आईएमएक्स355 लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं इंस्टाग्राम रील्स बनाने तथा सेल्फी खींचने के लिए Nord CE4 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.24 अपर्चर पर काम करता है।

आगे आप नथिंग फोन 2ए तथा वनप्लस नोर्ड सीई4 से खींची गई फोटोज़ को देख सकते हैं जिनमें दोनों मोबाइल्स की क्वालिटी और कैपेसिटी का जानकारी भी मिलती है।

एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से खींची गई फोटो :

Before image
Nothing Phone 2a एआई शॉट
After image
OnePlus Nord CE 4 एआई शॉट

देखें कैसा है दोनों स्मार्टफोंस का वाइड एंगल कैमरा लेंस :

Before image
Nothing Phone 2a वाइड एंगल
After image
OnePlus Nord CE 4 वाइड एंगल

पोर्ट्रेट फोटोग्राफी में Nothing Phone (2a) और OnePlus Nord CE4 कैसे करते हैं काम :

Before image
Nothing Phone 2a पोर्ट्रेट
After image
OnePlus Nord CE 4 पोर्ट्रेट

एचडीआर ऑन करने के बाद कितनी बदली फोटो की क्वालिटी :

Before image
Nothing Phone 2a Day-एचडीआर ऑन
After image
OnePlus Nord CE 4 Day-एचडीआर ऑन

Nothing Phone (2a) और OnePlus Nord CE 4 की पोर्ट्रेट सेल्फी :

Before image
Nothing Phone 2a सेल्फी पोर्ट्रेट
After image
OnePlus Nord CE 4 सेल्फी पोर्ट्रेट

अंधेरे में फ्लैश के साथ ली गई सेल्फी, देखें किसका रिजल्ट है बेहतर :

Before image
Nothing Phone 2a सेल्फी विथ फ्लैश
After image
OnePlus Nord CE 4 सेल्फी विथ फ्लैश

रात को कुछ ऐसी क्लिक होती है Nothing Phone (2a) और OnePlus Nord CE 4 में फोटो :

Before image
Nothing Phone 2a नाइट नोड
After image
OnePlus Nord CE 4 नाइट नोड

क्लोज़-अप शॉट्स में कौन कैप्चर करता है ज्यादा डिटेल्स :

Before image
Nothing Phone 2a क्लोज-अप
After image
OnePlus Nord CE 4 क्लोज-अप

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स Nothing Phone (2a) OnePlus Nord CE4 5G
स्क्रीन 6.7″ 120Hz Flexible AMOLED 6.7″ 120Hz Fluid AMOLED
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7200 Pro Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3
रैम मैमोरी 12GB RAM + 256GB Storage 8GB RAM + 256GB Storage
बैक कैमरा 50MP+50MP Rear Camera 50MP+8MP Rear Camera
सेल्फी कैमरा 32MP Front Camera 16MP Front Camera
चार्जिंग तकनीक 45W FlashCharge 100W SUPERVOOC
बैटरी 5,000mAh Battery 5,500mAh Battery

डिस्प्ले

नथिंग फोन 2ए 1084 x 2412 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह पंच-होल स्टाईल वाली स्क्रीन फ्लेक्सिबल एमोलेड पैनल पर बनी है। इस पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट, 1300निट्स ब्राइटनेस और 2160हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में ​इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है जिसे गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन प्राप्त है।

वनप्लस नोर्ड सीई4 5जी फोन 2412 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह पंच-होल स्टाइल स्क्रीन है जिसे फ्लूइड एमोलेड पैनल पर बनाया गया है। यह वनप्लस मोबाइल स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 2160हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट जैसे फीचर्स सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर

Nothing Phone 2a एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है जो नथिंग ओएस 2.5 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रो ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। गौरतलब है कि यह चिपसेट 741,999 Antutu scores प्राप्त कर चुका है।

OnePlus Nord CE4 5G फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.63गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 720 जीपीयू मौजूद है। गौरतलब है कि मिडरेंज स्मार्टफोंस के लिए यह बेस्ट प्रोसेसर्स में से एक है।

मैमोरी

नथिंग फोन (2ए) 5जी फोन 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल 128जीबी स्टोरेज तथा 256जीबी स्टोरेज पर बिकेगा। Nothing Phone (2a) में 8GB RAM Booster टेक्नोलॉजी मौजूद है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 20जीबी रैम की पावर देती है।

वनप्लस नोर्ड सीई4 स्मार्टफोन इंडिया में 8जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जो 128जीबी व 256जीबी स्टोरेज पर बिकेगा। यह मोबाइल 8जीबी एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो फोन की 8जीबी फिजिकल रैम में एक्स्ट्रा 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16जीबी रैम की ताकत प्रदान करता है। नोर्ड सीई4 में 1टीबी का माइक्रोएसडी कार्ड भी लगाया जा सकता है।

बैटरी व चार्जिंग

पावर बैकअप के लिए नथिंग फोन 2ए 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है। ब्रांड की मानें तो यह फोन 23 मिनट में 0 से 50% तक तथा 59 मिनट में फुल 100 प्रतिशत चार्ज हो सकती है।

पावर बैकअप के लिए वनप्लस नोर्ड सीई4 5जी फोन को तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है जो इसे लंबे समय तक काम करने के लिए ऑन रखती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को चार्ज होने में देरी ना हो, इसके लिए नया OnePlus फोन 100वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। यह फोन को 29 मिनट में ही 1% से 100 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है।

कीमत का कंपैरिजन

Nothing Phone 2a वेरिएंट Nothing Phone 2a प्राइस OnePlus Nord CE3 5G वेरिएंट OnePlus Nord CE3 5G प्राइस
8GB RAM + 128GB Memory ₹23,999 8GB RAM + 128GB Memory ₹24,999
8GB RAM + 256GB Memory ₹25,999 8GB RAM + 256GB Memory ₹26,999
12GB RAM + 256GB Memory ₹27,999

Nothing Phone (2a) प्राइस

नथिंग फोन 2ए इंडिया में तीन मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। स्मार्टफोन के बेस मॉडल में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसका रेट 23,999 रुपये है। वहीं फोन का दूसरा वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका प्राइस 25,999 रुपये है। इसी तरह सबसे बड़ा 12GB RAM + 256GB Storage Nothing Phone (2a) 27,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। फोन को Black और White कलर में खरीदा जा सकेगा।

OnePlus Nord CE4 5G प्राइस

वनप्लस नोर्ड सीई4 5जी फोन इंडिया में दो मैमोरी वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसके बेस मॉडल में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 24,999 रुपये है। वहीं फोन के दूसरा वेरिएंट 8जीबी रैम मैमोरी के साथ 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका रेट 26,999 रुपये है। इस फोन को Celadon Marble और Dark Chrome कलर में खरीदा जा सकता है।

The post OnePlus Nord CE 4 और Nothing Phone 2a का कैमरा कंपैरिजन, देखें कौन है बेहतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/camera-comparison-nothing-phone-2a-vs-oneplus-nord-ce-4-price-and-specifications/feed/ 0
Nothing Phone 2a vs OnePlus Nord CE3 5G : इनमें से किसे चुनेंगे आप? पढ़ें कंपैरिजन https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-2a-vs-oneplus-nord-ce-3-5g-phone-comparison-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-2a-vs-oneplus-nord-ce-3-5g-phone-comparison-price-and-specifications/#respond Wed, 06 Mar 2024 09:21:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=133158 Nothing Phone 2a इंडिया में लॉन्च हो गया है। यह नथिंग ब्रांड द्वारा लाया गया तीसरा स्मार्टफोन है तथा इसका प्राइस 23,999 रुपये से शुरू होता है। बाजार में आते ही इस फोन की टक्कर OnePlus Nord CE3 5G फोन से हो रही है। लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि इस बजट […]

The post Nothing Phone 2a vs OnePlus Nord CE3 5G : इनमें से किसे चुनेंगे आप? पढ़ें कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing Phone 2a इंडिया में लॉन्च हो गया है। यह नथिंग ब्रांड द्वारा लाया गया तीसरा स्मार्टफोन है तथा इसका प्राइस 23,999 रुपये से शुरू होता है। बाजार में आते ही इस फोन की टक्कर OnePlus Nord CE3 5G फोन से हो रही है। लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि इस बजट में वनप्लस नोर्ड सीई 3 5जी पर ही भरोसा जताया जाए या फिर नए नथिंग फोन 2ए को आज़माया जाए? ऐसे ही संदेह का समाधान करने के मकसद ने हमने Nothing Phone 2a का OnePlus Nord CE3 5G से कंपैरिजन किया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

कीमत का कंपैरिजन

Nothing Phone 2a वेरिएंट Nothing Phone 2a प्राइस OnePlus Nord CE3 5G वेरिएंट OnePlus Nord CE3 5G प्राइस
8GB RAM + 128GB Memory ₹23,999 8GB RAM + 128GB Memory ₹24,999
8GB RAM + 256GB Memory ₹25,999
12GB RAM + 256GB Memory ₹27,999 12GB RAM + 256GB Memory ₹27,999

Nothing Phone (2a) प्राइस

नथिंग फोन 2ए इंडिया में तीन मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। स्मार्टफोन के बेस मॉडल में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसका रेट 23,999 रुपये है। वहीं फोन का दूसरा वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका प्राइस 25,999 रुपये है। इसी तरह सबसे बड़ा 12GB RAM + 256GB Storage Nothing Phone (2a) 27,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। फोन को Black और White कलर में खरीदा जा सकेगा।

OnePlus Nord CE3 5G प्राइस

वनप्लस नोर्ड सीई3 5जी फोन इंडिया में दो मैमोरी वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसके बेस मॉडल में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 26,999 रुपये है। वहीं फोन के दूसरा वेरिएंट 12जीबी रैम मैमोरी के साथ 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका रेट 28,999 रुपये है। इस फोन को Aqua Surge और Grey Shimmer कलर में खरीदा जा सकता है।

डिजाइन का कंपैरिजन

Nothing Phone (2a) इमेज

OnePlus Nord CE3 5G इमेज

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स Nothing Phone (2a) OnePlus Nord CE3 5G
स्क्रीन 6.7″ 120Hz Flexible AMOLED 6.7″ 120Hz Fluid AMOLED
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7200 Pro Qualcomm Snapdragon 782G
रैम मैमोरी 12GB RAM + 256GB Storage 12GB RAM + 256GB Storage
बैक कैमरा 50MP+50MP Rear Camera 50MP+8MP+2MP Rear Camera
सेल्फी कैमरा 32MP Front Camera 16MP Front Camera
चार्जिंग तकनीक 45W FlashCharge 80W SUPERVOOC
बैटरी 5,000mAh Battery 5,000mAh Battery

डिस्प्ले

नथिंग फोन 2ए 1084 x 2412 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह पंच-होल स्टाईल वाली स्क्रीन फ्लेक्सिबल एमोलेड पैनल पर बनी है। इस पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट, 1300निट्स ब्राइटनेस और 2160हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में ​इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है जिसे गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन प्राप्त है।

वनप्लस नोर्ड सीई 3 5जी फोन में भी 2412 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले दी गई है। यह फ्लेट एमोलेड स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट, 950निट्स ब्राइटनेस और एचडीआर10+ जैसे फीचर्स सपोर्ट करती है। यह वनप्लस फोन भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक को सपोर्ट करता है।

प्रोसेसर

Nothing Phone 2a एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है जो नथिंग ओएस 2.5 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रो ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। गौरतलब है कि यह चिपसेट 741,999 Antutu scores प्राप्त कर चुका है।

OnePlus Nord CE 3 5G एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च हुआ है जो ऑक्सीजनओएस 13.1 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 782जी आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 642एल जीपीयू मौजूद है।

मैमोरी

नथिंग फोन (2ए) 5जी फोन 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल 128जीबी स्टोरेज तथा 256जीबी स्टोरेज पर बिकेगा। Nothing Phone (2a) में 8GB RAM Booster टेक्नोलॉजी मौजूद है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 20जीबी रैम की पावर देती है।

वनप्लस नोर्ड सीई 3 5जी फोन ने दो मैमोरी वेरिएंट्स में मार्केट में एंट्री ली है। इसका बेस वेरिएंट 8जीबी रैम + 128जीबी सपोर्ट करता है तथा बड़े वेरिएंट में 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज दी गई है।

कैमरा

Nothing Phone (2a) डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मौजूद है। वहीं सेल्फी खींचने और रील्स बनाने के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें OIS और EIS जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

OnePlus Nord CE3 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें एफ/1.9 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर ​मौजूद है। यह फोन ओआईएस और पीडीएएफ जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी व चार्जिंग

पावर बैकअप के लिए नथिंग फोन 2ए 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है। ब्रांड की मानें तो यह फोन 23 मिनट में 0 से 50% तक तथा 59 मिनट में फुल 100 प्रतिशत चार्ज हो सकती है।

वनप्लस नोर्ड सीई 3 5जी फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। यह मोबाइल 80वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन सिर्फ 16 मिनट चार्जिंग पर लगाने के बाद 60 प्रतिशत से अधिक चार्ज हो सकता है।

5जी बैंड्स

नथिंग फोन 2ए स्मार्टफोन 13 5G Bands सपोर्ट करता है। इसमें n1, n3, n5, n7, n8, n20, n28, n38, n40, n41, n66, n77, n78 5जी बैंड्स मौजूद हैं।

वनप्लस नोर्ड सीई 3 5जी फोन में 9 5G Bands मिलते हैं। यह स्मार्टफोन n1/n3/n5/n8/n28A/n40/n41/n77/n78 5जी बैंड्स सपोर्ट करता है।

The post Nothing Phone 2a vs OnePlus Nord CE3 5G : इनमें से किसे चुनेंगे आप? पढ़ें कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-2a-vs-oneplus-nord-ce-3-5g-phone-comparison-price-and-specifications/feed/ 0
Nothing Phone (2a) इंडिया लॉन्च यहां देखें लाइव, जानें ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाले सबसे सस्ते फोन की डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-2a-launch-in-india-live/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-2a-launch-in-india-live/#respond Mon, 04 Mar 2024 06:46:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=132738 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Nothing Phone (2a) लंबे इंतजार के बाद इंडिया में एंट्री लेने जा रहा है। 5 मार्च की शाम यह मोबाइल भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा। यह ब्रांड का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा जो ट्रांसपेरेंट लुक और ग्लिफ़ लाइटिंग जैसे फीचर्स सपोर्ट करेगा। इस फोन की लॉन्च डिटेल सहित अनुमानित प्राइस व स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स […]

The post Nothing Phone (2a) इंडिया लॉन्च यहां देखें लाइव, जानें ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाले सबसे सस्ते फोन की डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing Phone (2a) लंबे इंतजार के बाद इंडिया में एंट्री लेने जा रहा है। 5 मार्च की शाम यह मोबाइल भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा। यह ब्रांड का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा जो ट्रांसपेरेंट लुक और ग्लिफ़ लाइटिंग जैसे फीचर्स सपोर्ट करेगा। इस फोन की लॉन्च डिटेल सहित अनुमानित प्राइस व स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Nothing Phone (2a) इंडिया लॉन्च

नथिंग फोन (2ए) 5 मार्च को इंडिया में लॉन्च हो रहा है। यह एक ग्लोबल लॉन्च होगा जिसके मंच से नया मोबाइल भारतीय बाजार में भी उतारा जाएगा। इंडियन समय के अनुसार फोन का लॉन्च ईवेंट 5 मार्च की शाम 5 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। कंपनी Nothing Phone (2a) इंडिया लॉन्च को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट सहित, यूट्यूब चैनल तथा सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव दिखाएगी। नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करके आप नथिंग फोन (2ए) लॉन्च ईवेंट लाइव देख सकते हैं।

Flipkart
Youtube
Twitter
Nothing Website

Nothing Phone (2a) प्राइस (लीक)

नथिंग फोन (2ए) प्राइस इन इंडिया 5 मार्च की शाम को अनाउंस हो जाएगा। हमारा अनुमान है कि इस मोबाइल का बेस वेरिएंट 22,999 रुपये के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है। वहीं Nothing Phone (2a) 12GB RAM वेरिएंट का रेट 25,000 रुपये के करीब देखने को मिल सकता है।

Nothing Phone (2a) परफॉर्मेंस

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्वीटर) के जरिये कंपनी ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन में दिए जाने वाले मोबाइल चिपसेट का खुलासा किया है। ब्रांड की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है कि Nothing Phone (2a) में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रो चिपसेट दिया जाएगा। बता दें कि यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह चिपसेट 741,999 AnTuTu Score प्राप्त कर चुका है।

मोबाइल में दिए जाने वाले चिपसेट के साथ ही कंपनी की ओर से यह भी बता दिया गया है कि नथिंग फोन (2ए) 8GB RAM Booster तकनीक से लैस होगा। वहीं इस स्मार्टफोन में 12GB RAM दी जाएगी। यहां फिजिकल रैम और वचुर्अल रैम दोनों मिलकर Nothing Phone (2a) को 16GB RAM (12+8) की ताकत प्रदान करेगी। वहीं दूसरी ओर इस बात की भी पूरी उम्मीद है कि कंपनी अपने अप​कमिंग स्मार्टफोन को एक से अधिक वेरिएंट्स में लॉन्च कर सकती है।

Nothing Phone (2a) स्पेसिफिकेशन (लीक)

  • 6.7″ FHD+ 120Hz AMOLED
  • 12GB RAM + 256GB Storage
  • 32MP Selfie Camera
  • 50MP+50MP Rear Camera

स्क्रीन : सामने आए लीक्स की बात करें तो नथिंग फोन (2ए) को 6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। फुलएचडी+ पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली यह डिस्प्ले एमोलेड पैनल पर बनी हो सकती है जिसके साथ 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश का सपोर्ट दिया जा सकता है।

रैम + स्टोरेज : लीक की मानें तो यह स्मार्टफोन दो मैमोर वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। इसके बेस वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी जा सकती है वहीं बड़ा वेरिएंट 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है।

सेल्फी कैमरा : रील्स बनाने, सेल्फी खींचने तथा वीडियो कॉलिंग के लिए Nothing Phone (2a) को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। इसमें एडवांस एआई फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।

बैक कैमरा : फोटोग्राफी के लिए नए नथिंग फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। लीक के अनुसार इस मोबाइल के बैक पैनल पर दिए जाने वाले दोनों सेंसर 50 मेगापिक्सल के हो सकता है।

Best Competitors

See All Competitors

The post Nothing Phone (2a) इंडिया लॉन्च यहां देखें लाइव, जानें ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाले सबसे सस्ते फोन की डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-2a-launch-in-india-live/feed/ 0