Nothing Phone 3 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 25 Jul 2025 09:50:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 10000 रुपये सस्ता बिक रहा है लेटेस्ट Nothing Phone 3! जानें कहां और कैसे खरीदें सस्ता मोबाइल https://www.91mobiles.com/hindi/10000-discount-on-nothing-phone-3-on-flipkart-with-icici-bank-credit-card/ https://www.91mobiles.com/hindi/10000-discount-on-nothing-phone-3-on-flipkart-with-icici-bank-credit-card/#respond Fri, 25 Jul 2025 09:50:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=179037 नथिंग फोन 3 को अब सिर्फ 69,999 रुपये में खरीदा जा सकता है

The post 10000 रुपये सस्ता बिक रहा है लेटेस्ट Nothing Phone 3! जानें कहां और कैसे खरीदें सस्ता मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing Phone 3 इसी महीने इंडिया में लॉन्च हुआ था। यह ब्रांड का अभी तक सबसे पावरफुल और महंगा स्मार्टफोन है जिसे 79,999 रुपये की कीमत पर लाया गया है। मार्केट में आने के एक महीने के भीतर ही कंपनी इसपर सीधे 10,000 रुपये का डिस्कांउट लेकर आ गई है। बैंक ऑफर के साथ नथिंग फोन 3 को अब सिर्फ 69,999 रुपये में खरीदा जा सकता है जिसकी पूरी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Nothing Phone 3 ऑफर

Nothing Phone (3) लॉन्च प्राइस  बैंक डिस्काउंट सेलिंग प्राइस
12GB RAM + 256GB Storage ₹79,999 ₹10,000 ₹69,999
16GB RAM + 512GB Storage ₹89,999 ₹10,000 ₹79,999

नथिंग फोन 3 पर 10 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। यह बैंक ऑफर है जिसका फायदा ICICI Bank Credit Card पर मिलेगा। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर इस डील का लाभ उठाया जा सकता है। यह स्कीम सीमित समय के लिए लाई गई है जो 24 जुलाई से शुरू हो गई है और 31 जुलाई तक चलेगी। 10,000 रुपये का भारी डिस्काउंट फोन के सभी वेरिएंट्स पर पाया जा सकता है।

Nothing Phone (3) का 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट 79,999 रुपये में लॉन्च हुआ था जो अब 10,000 रुपये की छूट के बाद 69,999 रुपये में पाया जा सकता है। इसी तरह मोबाइल के 16जीबी रैम + 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 89,999 रुपये है और 10 हजार रुपये के बैंक डिस्काउंट के बाद इसे 79,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Nothing Phone (3) डिजाइन

नथिंग फोन 3 के साथ ही कंपनी ने अपने ‘अनोखे डिजाइन’ वाला ट्रेंड जारी रखा है। यह भी परदर्शी मोबाइल है जिसके बैक पैनल से अंदर झांका जा सकता है। रियर पैनल को इस बार three-column grid पर बनाया गया है जो एक खास जियोमेट्रिक स्टाइल लुक देता है। नीचे लगी फोटो में फोन की लुक और डिजाइन को देखा जा सकता है।

कंपनी ने अपने स्टाइल को और भी एडवांस करते हुए नथिंग फोन (3) में Glyph Matrix का इस्तेमाल किया है। इसके साथ ‘रेड रिकॉर्डिंग लाइट’ भी दी गई है जो सिर्फ चमकती नहीं है बल्कि अलग-अलग तरह के एनिमेशन दिखाती है और किसी छोटी ​सी स्क्रीन वाली लुक देती है। कंपनी का कहना है कि इस ग्लिफ़ इंटरफेस में 489 माइक्रो एलईडी लगाई गई है।

ये ग्लिफ़ लाइट्स Glyph Toys, टॉर्च, कैमरा काउंटडाउन, बेडटाइम शेड्यूल, वॉल्यूम इंडिकेटर और नोटिफिकेशन्स सहित Flip to Glyph फीचर्स प्रदान करती हैं। बताते चलें कि फोन को खरोंच व स्क्रैच इत्यादि से बचाने के लिए इसके फ्रंट पैनल पर कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i और बैक पैनल पर Gorilla Glass Victus की प्रोटेक्शन दी गई है। इस फोन का डायमेंशन 160.60mm x 75.59mm x 8.99mm और वजन 218 ग्राम है।

Nothing Phone (3) फीचर्स

  • नथिंग फोन (3) IP68 रेटिड है जो इसे पानी व धूल से बचाने में मदद करता है।
  • फोन का कैमरा 3x optical और 60x ultra zoom सपोर्ट करता है।
  • मोबाइल से 60एफपीएस पर 4K Ultra XDR वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
  • यह नथिंग का नया फोन 15W wireless चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है।
  • साथ ही मोबाइल में 7.5W reverse वायर्ड और 5W reverse वायरलेस चार्जिंग मिलती है।
  • यह मोबाइल 19 5G Bands के साथ आया है जो पूरी दुनिया में 5जी नेटवर्क पर फास्ट काम कर सकते हैं।
  • कनेक्टिविटी के लिए नथिंग फोन 3 में Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 के साथ NFC सपोर्ट भी मिलता है।
  • म्यूजिक का लुफ्त उठाने के लिए स्मार्टफोन में Dual-stereo स्पीकर्स लगाए गए हैं।

Nothing Phone (3) स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.67” flexible AMOLED Display
  • Qualcomm Snapdragon 8S Gen 4
  • 16GB RAM + 512GB Storage
  • 50MP+50MP+50MP Camera
  • 50MP Selfie Camera
  • 5,500mAh Battery
  • 65W Fast charging

डिस्प्ले

नथिंग फोन (3) को 1260 x 2800 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की 1.5के डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली फ्लैक्सिबल एमोलेड स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 1000Hz टच सैंपलिंग रेट, 2160Hz PWM फ्रिक्वेंसी सहित 4500nits पीक ब्राइटनेस प्राप्त होती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 92.89% का है।

परफॉर्मेंस

Nothing Phone (3) को क्वालकॉम के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने स्नेपड्रैगन 8एस जेन 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल सीपीयू में 3.0GHz तक की स्पीड वाले Cortex-A720 परफॉर्मेंस कोर और 3.2GHz क्लॉक स्पीड वाले Cortex-X4 प्राइम कोर के साथ ही 3.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर प्रोसेस करने वाला Qualcomm Kryo शामिल है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह मोबाइल 19,30,244 AnTuTu Score अचीव कर चुका है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

ट्रांसपेरेंट बॉडी और यूनिक लाइटिंग वाले डिजाइन के लिए इस फोन में ऑपरेटिंग सिस्टम और यूजर इंटरफेस को भी बेहद खास बनाया गया है। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च किया गया है जो Nothing OS 3.5 के साथ मिलकर काम करता है। यूजर्स की सुविधा के लिए कंपनी अपने मोबाइल पर 5 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट भी दे रही है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Nothing Phone (3) में कुल चार कैमरा सेंसर लगाए गए हैं और चारों ही 50 मेगापिक्सल के हैं! इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.68 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर, एफ/2.68 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Periscope लेंस और 114˚ FOV की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस दिया गया है। वहीं नथिंग फोन (3) 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

बैटरी

नथिंग फोन (3) 5,500एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। हमारी टेस्टिंग में इसका PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 13 घंटे, 5 मिनट का रहा। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस ट्रांसपेरेंट 5जी फोन में 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलती है। बैटरी को 1% से 100% चार्ज करने में 50 मिनट लगी। गौरतलब है कि इस फोन में वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है।

Nothing Phone 3 Price
Rs. 51,999
Go To Store
See All Prices

The post 10000 रुपये सस्ता बिक रहा है लेटेस्ट Nothing Phone 3! जानें कहां और कैसे खरीदें सस्ता मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/10000-discount-on-nothing-phone-3-on-flipkart-with-icici-bank-credit-card/feed/ 0
भारत में बिकना शुरू हुआ Nothing Phone (3), जानें ऑफर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशंस https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3-sale-india-price-offers-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3-sale-india-price-offers-specifications/#respond Tue, 15 Jul 2025 08:44:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=178246 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Nothing Phone (3) ने इस महीने की शुरुआत में ही बाजार में एंट्री ली है। कंपनी के पहले ‘सच्चे फ्लैगशिप’ फोन के रूप में Nothing ने अपने Glyph Interface को हटाकर एक नया डॉट मैट्रिक्स डिजाइन पेश किया है। साथ ही ₹79,999 जैसी बड़ी कीमत में फोन लाकर सभी को चौका दिया है। इस कीमत […]

The post भारत में बिकना शुरू हुआ Nothing Phone (3), जानें ऑफर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Nothing Phone (3) की भारत में शुरुआती कीमत ₹79,999 है।
  • यह स्मार्टफोन बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ उपलब्ध है।
  • Phone (3) दो वेरिएंट्स में आता है, जिसमें 16GB तक की रैम मिलती है।

Nothing Phone (3) ने इस महीने की शुरुआत में ही बाजार में एंट्री ली है। कंपनी के पहले ‘सच्चे फ्लैगशिप’ फोन के रूप में Nothing ने अपने Glyph Interface को हटाकर एक नया डॉट मैट्रिक्स डिजाइन पेश किया है। साथ ही ₹79,999 जैसी बड़ी कीमत में फोन लाकर सभी को चौका दिया है। इस कीमत के साथ Phone (3) सीधे प्रीमियम फ्लैगशिप कैटेगरी में आ गया है, जहां इसका मुकाबला iPhone 16 और Samsung Galaxy S25 जैसे फोंस से होता है। हालांकि, फोन को कुछ आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा है। खासतौर पर इस वजह से कि इसमें मिड-रेंज चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।

कई प्रतिक्रियाओं के बावजूद, Nothing Phone (3) अब भारत में आधिकारिक रूप से बिक्री के लिए उपलब्ध है। आज दोपहर 12 बजे से इसे Flipkart, Flipkart Minutes, Vijay Sales, Croma और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। इसका बेस वैरियंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज ₹79,999 की कीमत पर उपलब्ध है। वहीं, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला हाई-एंड मॉडल ₹89,999 में मिलेगा। ग्राहक चयनित क्रेडिट कार्ड्स पर ₹5,000 तक की छूट और एक्सचेंज ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं, जिससे फोन की इफेक्टिव कीमत लगभग ₹62,000 तक आ सकती है। इसके अलावा, जो ग्राहक आज ही फोन खरीदते हैं, उन्हें एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी Nothing की ओर से मुफ्त में दी जा रही है।

Nothing Phone (3) में क्या है खास?

Phone (3) की सबसे बड़ी खासियत इसका ट्रांसपेरेंट बैक डिजाइन है, जिसमें नया Glyph Matrix सेकेंडरी डिस्प्ले और असिमेट्रिकल कैमरा सिस्टम दिया गया है। इस Glyph Matrix में LED लाइट्स का एक क्लस्टर होता है, जो नोटिफिकेशन (जैसे मैसेज और गेम्स) को Glyph Toys के रूप में विज़ुअली दिखाता है। ब्रांड का मानना है कि यह पिछले मॉडलों में मौजूद Glyph LED लाइट्स का एक नेचुरल एवोल्यूशन है। हालांकि, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि यह नया डिस्प्ले फीचर वास्तव में यूजर्स के काम का होगा या फिर यह सिर्फ एक गिमिक (दिखावे) की तरह है इसका जवाब तो समय ही देगा।

फोन में पावरफुल मिड-रेंज चिपसेट Snapdragon 8s Gen 4 दिया गया है। अगर इसकी तुलना Phone (2) में इस्तेमाल हुए Snapdragon 8+ Gen 1 SoC से करें, तो नया प्रोसेसर 36% तेज CPU परफॉर्मेंस, 88% तेज़ GPU स्पीड और 60% बेहतर AI प्रोसेसिंग देने का दावा करता है। हालांकि ये आंकड़े एक बड़ा अपग्रेड दिखाते हैं, लेकिन ये चिपसेट अभी भी एक फ्लैगशिप लेवल का प्रोसेसर नहीं है। इसी चिपसेट को आप ₹35,000 से कम कीमत वाले डिवाइस, जैसे POCO F7 और iQOO Neo 10 में भी देख सकते हैं।

Nothing ने Phone (3) के कैमरा सिस्टम को भी अपग्रेड किया है। इसमें पीछे की तरफ तीन 50MP सेंसर और सामने की तरफ एक 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी सेंसर जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन), 50MP OIS पेरिस्कोप कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम, 6x लॉसलेस जूम और 60x तक का AI सुपर रिजॉल्यूशन जूम सपोर्ट करता है और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए Phone (3) में 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो Phone (2) में मौजूद 32MP सेंसर की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड है।

Nothing का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन 5,500mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 65W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग, और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है। यह आंकड़े एक दिन भर की आरामदायक बैटरी परफॉर्मेंस के लिए काफी अच्छे माने जा सकते हैं और वायरलेस चार्जिंग इस डिवाइस की एक बड़ी खासियत है। Nothing का दावा है कि Phone (3) एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक की बैटरी लाइफ दे सकता है।

फोन के फ्रंट में 6.67-इंच की फ्लेक्सिबल AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस, और HDR10+ सपोर्ट के साथ आती है। यह डिवाइस Android 15 आधारित Nothing OS 3.5 पर काम करता है। कंपनी का वादा है कि Phone (3) को 5 साल तक मेजर OS अपडेट्स और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे। जहां तक सॉफ्टवेयर अपडेट की बात है, तो कंपनी ने कंफर्म किया है कि Android 16 पर आधारित Nothing OS 4.0 अपडेट को Q3 2025 (जुलाई से सितंबर के बीच) में Phone (3) के लिए रोलआउट किया जाएगा।

Nothing ने अपने अनोखे डिजाइन और क्लीन, कस्टमाइजेबल UI के जरिए स्मार्टफोन बाजार में अपनी एक खास पहचान बनाई है। हालांकि, Phone (3) की ज्यादा कीमत भारत जैसे कीमत-संवेदनशील मार्केट में एक चुनौती बन सकती है। ₹79,999 की कीमत पर Phone (3) साफ तौर पर उन यूजर्स को टार्गेट कर रहा है जो शानदार और अलग दिखने वाले डिजाइन के साथ-साथ क्लीन एंड्रॉइड एक्सपीरियंस को प्रदर्शन (परफॉर्मेंस) से ज्यादा प्राथमिकता देते हैं।

इस सेगमेंट में कई दमदार प्रतियोगी मौजूद हैं, लेकिन Nothing अब भी वही मूल अनुभव देने में सफल हो रहा है। खासकर सॉफ्टवेयर के मामले में इसके पिछले फोंस को यूजर्स के बीच इतना लोकप्रिय बनाया था।

The post भारत में बिकना शुरू हुआ Nothing Phone (3), जानें ऑफर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3-sale-india-price-offers-specifications/feed/ 0
Nothing Phone (3) में खास Glyph Matrix की पूरी डिटेल्स, जानें यहां https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3-glyph-matrix-explained-what-it-does-and-how-it-works/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3-glyph-matrix-explained-what-it-does-and-how-it-works/#respond Wed, 02 Jul 2025 09:24:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=177214 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Nothing Phone (3) कुछ ही घंटे पहले लॉन्च हुआ है और इसका एक खास नया डिजाइन एलिमेंटGlyph Matrix है जो कि फोन के पीछे दिया गया एक गोल डिस्प्ले है। यह पुराने Glyph Interface की जगह लेता है, जिसमें एक चमकदार LED लाइट सिस्टम मौजूद था। अगर आप Nothing Phone (3) में दिलचस्पी रखते हैं, […]

The post Nothing Phone (3) में खास Glyph Matrix की पूरी डिटेल्स, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Glyph Matrix एक गोल आकार का 25×25 पिक्सल मैट्रिक्स डिस्प्ले है।
  • आप Glyph बटन को टैप करके कमांड इनपुट कर सकते हैं।
  • इस डिस्प्ले पर आप कुछ खास प्रोपाइटरी गेम्स भी खेल सकते हैं।

Nothing Phone (3) कुछ ही घंटे पहले लॉन्च हुआ है और इसका एक खास नया डिजाइन एलिमेंटGlyph Matrix है जो कि फोन के पीछे दिया गया एक गोल डिस्प्ले है। यह पुराने Glyph Interface की जगह लेता है, जिसमें एक चमकदार LED लाइट सिस्टम मौजूद था। अगर आप Nothing Phone (3) में दिलचस्पी रखते हैं, तो यहां हम आपको इसके नए सेकेंडरी डिस्प्ले के बारे में हर जरूरी जानकारी दे रहे हैं साथ ही फीचर्स से लेकर इस्तेमाल के तरीकों की डिटेल भी बता रहे हैं।

Glyph Matrix: यह क्या है, यह कैसे काम करता है

Glyph Matrix एक गोल आकार का 25×25 पिक्सल मैट्रिक्स डिस्प्ले है, जो Nothing Phone (3) की बैक साइड के टॉप राइट कॉर्नर पर माइक्रो-LED क्लस्टर्स के साथ दिया गया है। यह डिस्प्ले कुछ हद तक ASUS के लैपटॉप्स और ROG Phone 9 Pro में देखे गए डॉट-मैट्रिक्स AniMe Vision डिस्प्ले जैसा दिखता है। ऐसी डिस्प्ले तकनीक का उपयोग आमतौर पर कैलकुलेटर, घड़ियों और क्लॉक्स जैसे बेसिक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ में भी किया जाता है।

Nothing की डिजाइन टीम का कहना है कि Glyph Matrix, Glyph Interface की जगह लेता है एक तरह से मानें तो Phone (2) में मौजूद सभी glyphs को इकट्ठा करके उन्हें एक ही कोने में रखा गया है।

घोषणा वीडियो में टीम ने बताया कि इस फीचर का उद्देश्य एक “रोचक सीक्वेंस-आधारित इंटरफेस बनाना था, जिसके जरिए आपका डिवाइस एक नए तरीके से आपसे संवाद कर सके।” यह डिवाइस के लिए एक ऐसा माध्यम होगा, जिसके जरिए वह आपको “सबसे महत्वपूर्ण जानकारी” दिखा सकेगा।

यह केवल एक आउटपुट इंटरफेस ही नहीं है। आप इसके नीचे दिए गए टच पॉइंट, जिसे Glyph बटन कहा जाता है को टैप करके कमांड भी इनपुट कर सकते हैं। इसके अलावा, ब्रांड का यह भी कहना है कि Glyph Matrix “फोन से गहराई से जुड़ा हुआ है” और यह ऐसे नए अनुभव प्रदान करता है जिन्हें आप फ्रंट डिस्प्ले पर नहीं कर सकते।

आइये अब ग्लिफ मैट्रिक्स के उपयोग के बारे में जानें।

Glyph Matrix: यह क्या करता है

Glyph बटन को टैप करके आप विभिन्न छोटे-छोटे प्रोग्राम्स तक पहुंच सकते हैं, जिन्हें Glyph Toys कहा जाता है। इस लिस्ट में कई उपयोगी फीचर्स शामिल हैं, जैसे डिजिटल क्लॉक, Glyph मिरर, सोलर क्लॉक, स्टॉपवॉच, बैटरी लेवल, कम्पास, और गेम्स जैसे स्पिन द बॉटल। यह Glyph Matrix कॉलर ID के रूप में भी काम कर सकता है और अगर आप Glyph बटन को लॉन्ग-प्रेस करते हैं तो यह कॉल करने वाले व्यक्ति की जानकारी भी दिखा देता है। आपको ऐप अलर्ट्स और रियल-टाइम प्रोग्रेस इंडिकेटर भी मिलते हैं, बशर्ते ऐप Glyph Matrix को सपोर्ट करता हो।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 91mobiles (@91mobiles)

Glyph Matrix को खास तौर पर कस्टम-डिजाइन किया गया है और कंपनी ने इसे एक बड़ी इंजीनियरिंग चुनौती बताया है। इन सभी Glyph Toys को हाथ से डिजाइन किया गया है और उन्हें ऐनिमेट भी किया गया है।

The post Nothing Phone (3) में खास Glyph Matrix की पूरी डिटेल्स, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3-glyph-matrix-explained-what-it-does-and-how-it-works/feed/ 0
Nothing Phone 3: 10 प्वाइंट्स में जानें इस मोबाइल के बारे में सब कुछ https://www.91mobiles.com/hindi/10-points-of-nothing-phone-3-features-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/10-points-of-nothing-phone-3-features-and-specifications/#respond Tue, 01 Jul 2025 18:22:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=177167 हमने फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर मोबाइल की 10 खूबियों का जिक्र किया है

The post Nothing Phone 3: 10 प्वाइंट्स में जानें इस मोबाइल के बारे में सब कुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नथिंग ब्रांड का सबसे ताकतवर और महंगा स्मार्टफोन Nothing Phone (3) आज इंडिया में लॉन्च हो गया है। यह स्मार्टफोन प्रीमियम सेगमेंट में लाया गया है जिसकी कीमत 79,999 रुपये से शुरू होती है। यह पहली बार है जब नथिंग का फोन इतने हाई प्राइस पर लाया गया है। ऐसे में सवाल उठना वाज़िब है कि आखिर नए नथिंग फोन 3 में क्या खास है। आगे हमने फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर मोबाइल की 10 खूबियों का जिक्र किया है जिसे पढ़कर आप नए Nothing Phone 3 के बारे में जान पाएंगे।

Nothing Phone 3 की 10 खूबी

डिजाइन

नथिंग फोन (3) को Glyph Matrix ‘रेड रिकॉर्डिंग लाइट’ वाले डिजाइन पर लाया गया है। यह ट्रांसपेरेंट फोन है जिसके बैक पैनल पर 489 माइक्रो एलईडी लगाई गई है। ये लाइट्स नोटिफिकेशन पर चमकती भी हैं और साथ ही कई तरह के एनिमेशन भी दिखाती है। बैक पैनल पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus की प्रोटेक्शन भी दी गई है।

डिस्प्ले

नथिंग फोन (3) में 1260 x 2800 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की 1.5k डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन flexible AMOLED पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है जिसकी सुरक्षा के लिए कोर्निंग Gorilla Glass 7i की लेयर चढ़ाई गई है।

परफॉर्मेंस

Nothing Phone (3) स्मार्टफोन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने Qualcomm Snapdragon 8S Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह मोबाइल सीपीयू में 3.0GHz से लेकर 3.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

यह नथिंग का नया स्मार्टफोन Android 15 आधारित Nothing OS 3.5 पर काम करता है। कंपनी का कहना कि सितंबर तक इसे Android 16 की अपडेट मिल जाएगी। गौरतलब है कि इस स्मार्टफोन को खरीदने पर 5 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त होगी।

मेमोरी

नथिंग फोन 3 भारतीय बाजार में दो मेमोरी वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 12GB RAM के साथ 256GB Storage दी गई है। वहीं मोबाइल का टॉप वेरिएंट 16GB RAM के साथ 512GB Storage सपोर्ट करता है।

बैक कैमरा

य​ह मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.68 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर, एफ/2.68 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Periscope लेंस और 114˚ FOV की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस दिया गया है।

फ्रंट कैमरा

सिर्फ रियर सेंसर्स ही नहीं बल्कि नथिंग फोन (3) के फ्रंट कैमरा को भी कंपनी ने एडवांस बनाया है। यह मोबाइल फोन 50MP Selfie Camera सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरा से भी यूजर 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे।

बैटरी

सबसे पहले तो बता दें कि बैटरी के मामले में कंपनी ने Nothing Phone (3) के इंडियन मॉडल पर कुछ ज्यादा मेहरबानी दिखाई है। दरअसल पूरी दुनिया में जहां इसे 5,150mAh बैटरी पर पेश किया गया है वहीं भारत में नथिंग फोन 3 5,500mAh Battery के साथ लॉन्च हुआ है।

चार्जिंग

फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस फोन में 65W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। कंपनी का दावा है कि तकरीबन 54 मिनट में ही इसे 1 से 100% तक फुल चार्ज किया जा सकता है। साथ ही यह स्मार्टफोन 15W wireless चार्जिंग, 7.5W reverse वायर्ड और 5W reverse वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी

यह मोबाइल फोन 19 5G Bands सपोर्ट करता है भारत में सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स के नेटवर्क पर स्मूथ और फास्ट काम कर सकते हैं। वहीं कनेक्टिविटी के लिए नथिंग फोन 3 में एडवांस Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 का सपोर्ट दिया गया है। यह मोबाइल NFC तकनीक से लैस है।

Nothing Phone 3 प्राइस, सेल और ऑफर

  • 12GB RAM + 256GB Storage – ₹79,999
  • 16GB RAM + 512GB Storage – ₹89,999

नथिंग फोन (3) इंडिया में 12जीबी रैम और 16जीबी रैम के दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जिसकी क्रमश: 79,999 रुपये और 89,999 रुपये है। शुरुआती सेल में बैंक कार्ड डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के साथ इन दोनों वेरिएंट्स को 62,999 रुपये और 72,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Nothing Phone 3 की सेल 15 जुलाई से शुरू होगी। स्पेशल लॉन्च ऑफर तहत मोबाइल प्री-बुक करने पर 14,999 रुपये का Nothing Ear फ्री में मिलेगा। इसी तरह प्री-ब्रकिंग करने वाले लोगों को Nothing Phone (3) पर 1 साल की एक्स्ट्रा एक्सटेंडेड वारंटी प्राप्त होगी। यह नया नथिंग फोन 24 महीने की No-Cost EMI पर खरीदा जा सकेगा।

Nothing Phone 3 Price
Rs. 51,999
Go To Store
See All Prices

The post Nothing Phone 3: 10 प्वाइंट्स में जानें इस मोबाइल के बारे में सब कुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/10-points-of-nothing-phone-3-features-and-specifications/feed/ 0
5 प्वाइंट्स में जानें Nothing Phone 3 और OnePlus 13 की स्पेसिफिकेशन्स का अंतर https://www.91mobiles.com/hindi/5-difference-between-nothing-phone-3-and-oneplus-13-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/5-difference-between-nothing-phone-3-and-oneplus-13-specifications/#respond Tue, 01 Jul 2025 17:36:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=177158 Nothing Phone (3) और OnePlus 13 में क्या अंतर है?

The post 5 प्वाइंट्स में जानें Nothing Phone 3 और OnePlus 13 की स्पेसिफिकेशन्स का अंतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing Phone 3 के लॉन्च होते ही यूजर्स इसकी सीधी तुलना OnePlus 13 से करने लगे हैं। इन दोनों ब्रांड को अस्तित्व में लाने के पीछे एक ही शख्स Carl Pei है। पहले वनप्लस 13 ‘फ्लैगशिप कीलर’ बनकर आया और अब नथिंग अपनी ताकत के दमपर नई मिसाल बना रहा है। नया नथिंग फोन (3) और वनप्लस 13 दोनों तकरीबन एक ही प्राइस रेंज के फोन हैं। Nothing Phone (3) और OnePlus 13 में क्या अंतर है? यही जानने के लिए हमने इन दोनों स्मार्टफोंस की मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन किया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

Nothing Phone 3 वर्सेस OnePlus 13

स्पेसिफिकेशन्स Nothing Phone (3) OnePlus 13
डिस्प्ले 6.67” 1.5K flexible AMOLED Display 6.82″ 2K+ AMOLED Display
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8S Gen 4 Qualcomm Snapdragon 8 Elite
मेमोरी 16GB RAM + 512GB Storage 24GB RAM + 1TB Storage
बैक कैमरा 50MP+50MP+50MP Rear 50MP+50MP+50MP Rear
फ्रंट कैमरा 50MP Selfie 32MP Selfie
बैटरी 5,500mAh Battery 6,000mAh Battery
चार्जिंग 65W Fast + 15W wireless + reverse 100W SuperVOOC + 50W wireless

डिस्प्ले

नथिंग फोन (3) को 1260 x 2800 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली फ्लैक्सिबल एमोलेड स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 1000Hz टच सैंपलिंग रेट, 2160Hz PWM फ्रिक्वेंसी सहित 4500nits पीक ब्राइटनेस प्राप्त होती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है और इसे कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i से प्रोटेक्ट किया गया है।

वनप्लस 13 5जी फोन 3168 × 1440 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.82-इंच की 2K+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह LTPO AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 2160Hz PWM डिमिंग, 4500nits पिक ब्राइटनेस और डॉल्बी विज़न आउटपुट प्राप्त होता है। इस फोन की स्क्रीन अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है जिसके क्रिस्टल शिल्ड super ceramic glass से प्रोटेक्ट किया गया है।

परफॉर्मेंस

Nothing Phone (3) एंड्रॉयड 15 आधारित Nothing OS 3.5 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना स्नेपड्रैगन 8एस जेन 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह मोबाइल सीपीयू में 3.0GHz से लेकर 3.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

OnePlus 13 एंड्रॉयड 15 आधारित आक्सिजनओएस 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशनस पर ही बना पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए वनप्लस 13 में 900MHz एड्रेनो 830 जीपीयू मौजूद है।

मेमोरी

नथिंग फोन 3 भारतीय बाजार में दो मेमोरी वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं बड़ा वेरिएंट 16जीबी रैम के साथ 512जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। वहीं वनप्लस 13 की बात करें तो यह मोबाइल भारतीय बाजार में तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके बेस वेरिएंट में 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं दूसरा वेरिएंट 16जीबी रैम के साथ 512जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। सबसे बड़े वनप्लस 13 में 24जीबी रैम के साथ 1टीबी स्टोरेज दी गई है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Nothing Phone (3) में कुल चार कैमरा सेंसर लगाए गए हैं और चारों ही 50 मेगापिक्सल के हैं! इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.68 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर, एफ/2.68 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Periscope लेंस और 114˚ FOV की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस दिया गया है। वहीं नथिंग फोन (3) 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए OnePlus 13 स्मार्टफोन Hasselblad ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो 23mm फोकल लेंथ सपोर्ट करता है। इसके साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Ultra-wide और एफ/2.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल periscope telephoto सेंसर मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इस फोन में बैटरी भी पावरफुल दी गई है। इंडिया में नथिंग फोन (3) 5,500एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस ट्रांसपेरेंट 5जी फोन में 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलती है। कंपनी का दावा है कि तकरीबन 54 मिनट में ही इसे 1 से 100% तक फुल चार्ज किया जा सकता है। इस फोन में वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है।

पावर बैकअप के लिए वनप्लस 13 5जी फोन में शक्तिशाली 6,000एमएएच बैटरी लगी है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के मोबाइल 100वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस बैटरी वायर्ड चार्जर से 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत चार्ज होने में 27 मिनट का समय लगा। वहीं साथ ही यह वनप्लस मोबाइल 50वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।

Nothing Phone 3 वर्सेस OnePlus 13: प्राइस कंपैरिजन

Nothing Phone (3) कीमत

  • 12GB RAM + 256GB Storage – ₹79,999
  • 16GB RAM + 512GB Storage – ₹89,999

नथिंग फोन (3) इंडिया में दो वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके 12जीबी रैम वेरिएंट में 256जीबी स्टोरेज मिलती है जिसकी कीमत 79,999 रुपये है। वहीं फोन का टॉप वेरिएंट 16जीबी रैम के साथ 512जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है और इसकी कीमत 89,999 रुपये है।

वनप्लस 13 कीमत

  • 12GB RAM + 256GB Storage = 69,999 रुपये
  • 16GB RAM + 512GB Storage = 76,999 रुपये
  • 24GB RAM + 1TB Storage = 89,999 रुपये

वनप्लस 13 5जी फोन तीन वेरिएंट्स में भारत में लॉन्च हुआ था। इसके बेस मॉडल में 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है जो 69,999 रुपये में बिक रहा है। फोन के 16जीबी रैम वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 76,999 रुपये है और सबसे बड़े 24जीबी रैम व 1टीबी स्टोरेज वेरिएंट को 89,999 रुपये में लाया गया था।

नोट : 91मोबाइल्स की टेस्टिंग टीम द्वारा नथिंग फोन 3 पर विभिन्न टेस्ट किए जा रहे हैं। बेहद जल्द इन दोनों स्मार्टफोंस का फुल कंपैरिजन, बेंचमार्क स्कोर, बैटरी क्षमता और चार्जिंग परफॉर्मेंस के आंकड़े विस्तार से शेयर किए जाएंगे।

The post 5 प्वाइंट्स में जानें Nothing Phone 3 और OnePlus 13 की स्पेसिफिकेशन्स का अंतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5-difference-between-nothing-phone-3-and-oneplus-13-specifications/feed/ 0
Nothing Phone 3 हुआ लॉन्च, 16GB RAM और चार 50MP कैमरा लेंस के साथ है गज़ब Glyph Matrix ​डिजाइन https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3-launched-in-india-with-16gb-ram-snapdragon-8s-gen-4-soc-and-glyph-matrix-design/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3-launched-in-india-with-16gb-ram-snapdragon-8s-gen-4-soc-and-glyph-matrix-design/#respond Tue, 01 Jul 2025 17:32:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=177147 नए नथिंग फोन (3) में क्या है खास और इसकी फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स कैसे हैं?

The post Nothing Phone 3 हुआ लॉन्च, 16GB RAM और चार 50MP कैमरा लेंस के साथ है गज़ब Glyph Matrix ​डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing Phone 3 इंडिया में लॉन्च हो गया है। यह नथिंग ब्रांड द्वारा लाया गया अभी तक का सबसे महंगा और पावरफुल मोबाइल है जिसका इंतजार कई दिनों से किया जा रहा ​था। शानदार Glyph Matrix ​डिजाइन, ताकतवर Snapdragon 8S Gen 4 प्रोसेसर और 16GB RAM के साथ ही इस मोबाइल में 50MP Periscope कैमरा और 50MP Selfie सेंसर मिलता है। नए नथिंग फोन (3) में क्या है खास और इसकी फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स कैसे हैं? ये सभी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Nothing Phone (3) प्राइस

  • 12GB RAM + 256GB Storage – ₹79,999
  • 16GB RAM + 512GB Storage – ₹89,999

नथिंग फोन (3) इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके 12जीबी रैम वेरिएंट को 79,999 रुपये में लाया गया है जिसमें 256जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं टॉप वेरिएंट 16जीबी रैम के साथ 512जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है और इसे 89,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।

शुरुआती सेल में कंपनी Nothing Phone (3) पर बैंक कार्ड डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर भी देगी जिसमें फोन के दोनों वेरिएंट्स पर 17 हजार रुपये तक का बेनिफिट पाया जा सकेगा जिसके बाद 12जीबी को 62,999 रुपये और 16जीबी को 72,999 रुपये में परचेज कर सकेंगे। यह नया नथिंग फोन भारतीय बाजार में White और Black कलर में सेल के लिए उपलब्ध है। मोबाइल की सेल 15 जुलाई से शुरू होगी।

स्पेशल लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो नथिंग फोन 3 प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को कंपनी द्वारा 14,999 रुपये की कीमत वाले Nothing Ear मुफ्त दिए जाएंगे। वहीं प्री-ब्रकिंग करने पर Nothing Phone (3) पर 1 साल की अतिरिक्त extended warranty भी पाई जा सकेगी। यूजर्स इस फोन को 24 महीने की No-Cost EMI पर परचेज कर सकते हैं।

Nothing Phone 3 Price
Rs. 51,999
Go To Store
See All Prices

Nothing Phone (3) डिजाइन

नथिंग फोन 3 के साथ ही कंपनी ने अपने ‘अनोखे डिजाइन’ वाला ट्रेंड जारी रखा है। यह भी परदर्शी मोबाइल है जिसके बैक पैनल से अंदर झांका जा सकता है। रियर पैनल को इस बार three-column grid पर बनाया गया है जो एक खास जियोमेट्रिक स्टाइल लुक देता है। नीचे लगी फोटो में फोन की लुक और डिजाइन को देखा जा सकता है।

कंपनी ने अपने स्टाइल को और भी एडवांस करते हुए नथिंग फोन (3) में Glyph Matrix का इस्तेमाल किया है। इसके साथ ‘रेड रिकॉर्डिंग लाइट’ भी दी गई है जो सिर्फ चमकती नहीं है बल्कि अलग-अलग तरह के एनिमेशन दिखाती है और किसी छोटी ​सी स्क्रीन वाली लुक देती है। कंपनी का कहना है कि इस ग्लिफ़ इंटरफेस में 489 माइक्रो एलईडी लगाई गई है।

ये ग्लिफ़ लाइट्स Glyph Toys, टॉर्च, कैमरा काउंटडाउन, बेडटाइम शेड्यूल, वॉल्यूम इंडिकेटर और नोटिफिकेशन्स सहित Flip to Glyph फीचर्स प्रदान करती हैं। बताते चलें कि फोन को खरोंच व स्क्रैच इत्यादि से बचाने के लिए इसके फ्रंट पैनल पर कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i और बैक पैनल पर Gorilla Glass Victus की प्रोटेक्शन दी गई है।

Nothing Phone (3) स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.67” flexible AMOLED Display
  • Qualcomm Snapdragon 8S Gen 4
  • 16GB RAM + 512GB Storage
  • 50MP+50MP+50MP Camera
  • 50MP Selfie Camera
  • 5,500mAh Battery
  • 65W Fast charging

डिस्प्ले

नथिंग फोन (3) को 1260 x 2800 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की 1.5के डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली फ्लैक्सिबल एमोलेड स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 1000Hz टच सैंपलिंग रेट, 2160Hz PWM फ्रिक्वेंसी सहित 4500nits पीक ब्राइटनेस प्राप्त होती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 92.89% का है।

परफॉर्मेंस

Nothing Phone (3) को क्वालकॉम के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने स्नेपड्रैगन 8एस जेन 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल सीपीयू में 3.0GHz तक की स्पीड वाले Cortex-A720 परफॉर्मेंस कोर और 3.2GHz क्लॉक स्पीड वाले Cortex-X4 प्राइम कोर के साथ ही 3.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर प्रोसेस करने वाला Qualcomm Kryo शामिल है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

ट्रांसपेरेंट बॉडी और यूनिक लाइटिंग वाले डिजाइन के लिए इस फोन में ऑपरेटिंग सिस्टम और यूजर इंटरफेस को भी बेहद खास बनाया गया है। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च किया गया है जो Nothing OS 3.5 के साथ मिलकर काम करता है। यूजर्स की सुविधा के लिए कंपनी अपने मोबाइल पर 5 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट भी दे रही है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Nothing Phone (3) में कुल चार कैमरा सेंसर लगाए गए हैं और चारों ही 50 मेगापिक्सल के हैं! इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.68 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर, एफ/2.68 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Periscope लेंस और 114˚ FOV की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस दिया गया है। वहीं नथिंग फोन (3) 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

बैटरी

ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इस फोन में बैटरी भी पावरफुल दी गई है। इंडिया में नथिंग फोन (3) 5,500एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस ट्रांसपेरेंट 5जी फोन में 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलती है। कंपनी का दावा है कि तकरीबन 54 मिनट में ही इसे 1 से 100% तक फुल चार्ज किया जा सकता है। इस फोन में वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है।

Nothing Phone (3) फीचर्स

  • नथिंग फोन (3) IP68 रेटिड है जो इसे पानी व धूल से बचाने में मदद करता है।
  • फोन का कैमरा 3x optical और 60x ultra zoom सपोर्ट करता है।
  • मोबाइल से 60एफपीएस पर 4K Ultra XDR वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
  • यह नथिंग का नया फोन 15W wireless चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है।
  • साथ ही मोबाइल में 7.5W reverse वायर्ड और 5W reverse वायरलेस चार्जिंग मिलती है।
  • यह मोबाइल 19 5G Bands के साथ आया है जो पूरी दुनिया में 5जी नेटवर्क पर फास्ट काम कर सकते हैं।
  • कनेक्टिविटी के लिए नथिंग फोन 3 में Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 के साथ NFC सपोर्ट भी मिलता है।
  • म्यूजिक का लुफ्त उठाने के लिए स्मार्टफोन में Dual-stereo स्पीकर्स लगाए गए हैं।
  • इस फोन का डायमेंशन 160.60mm x 75.59mm x 8.99mm और वजन 218 ग्राम है।

The post Nothing Phone 3 हुआ लॉन्च, 16GB RAM और चार 50MP कैमरा लेंस के साथ है गज़ब Glyph Matrix ​डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3-launched-in-india-with-16gb-ram-snapdragon-8s-gen-4-soc-and-glyph-matrix-design/feed/ 0
Nothing Phone (3) आज होगा इंडिया में लॉन्च, जानें कैसे देखें अपने फोन पर लाइव https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3-launch-live-stream-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3-launch-live-stream-in-india/#respond Tue, 01 Jul 2025 04:29:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=177029 इस बड़े लॉन्च को कैसे देखा जाए, इसका जरिया हमने आगे बताया है।

The post Nothing Phone (3) आज होगा इंडिया में लॉन्च, जानें कैसे देखें अपने फोन पर लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नथिंग फैंस के लिए आज बड़ा दिन है। कह सकते हैं कि आज ब्रांड का सबसे पावरफुल और महंगा मोबाइल फोन बाजार में एंट्री लेने वाला है। आज यानी 1 जुलाई को Nothing Phone (3) लॉन्च हो रहा है। यह एक बड़ा लॉन्च ईवेंट है क्योंकि एक ही दिन, एक ही वक्त पर यह स्मार्टफोन कई देशों में अनविल होगा। आज ही नथिंग फोन (3) इंडिया में पेश हो रहा है। इस बड़े लॉन्च को कैसे देखा जाए, इसका जरिया हमने आगे बताया है।

Nothing Phone (3) लॉन्च

नथिंग ब्रांड आज लंदन में एक बड़े ईवेंट का आयोजन कर रहा है। इसी ईवेंट के मंच से नथिंग फोन 3 और नथिंग का नया हेडफोन टेक मंच पर पेश किया जाएगा। यह लॉन्च ईवेंट स्थानिय समयानुसार रात के शाम 6 बजे शुरु होगा। लंदन का यह टाईम इंडिया में रात 10 बजकर 30 मिनट होगा। यानी रात को आज Nothing Phone (3) इंडिया लॉन्च से साक्षी बन सकेंगे।

कंपनी अपनी वेबसाइट पर यह लॉन्च ईवेंट प्रसारित करेगी। वहीं ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब चैनल पर भी फोन लॉन्च लाईव स्ट्रीम किया जा सकेगा। नीचे दी गई विंडो में भी आप Nothing Phone (3) इंडिया लॉन्च अपने मोबाइल फोन पर लाइव देख सकते हैं।

Nothing Phone (3) डिजाइन (लीक)

नथिंग फोन (3) में भी ब्रांड के पहले स्मार्टफोंस की ही तरह ट्रांसपेरेंट लुक दिया जाएगा। चर्चा है कि इस बार कंपनी की आइकॉनिक Glyph लाइटिंग को हटाया जाएगा और उसकी जरह नई और एडवांस Glyph Matrix डॉट-मैट्रिक्स डिस्प्ले दी जाएगी। यह फोन के बैक पैनल पर टॉप-राइट कॉर्नर में मिल सकती है।

यह मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लाया जा सकता है। इसमें कैमरा लेंस प्लेसमेंट कुछ अलग ही मिलेगी। सामने आई फोटो के अनुसार इसमें टेलीफोटो कैमरा लेंस को जहां डिवाइस के एक किनारे की तरफ लगाया गया है वहीं अन्य सेंसर को दूसरी ओर फिट किया गया है। यह वाकई में काफी अजीब है। वहीं सुनने में आ रहा है कि इस फोन में कैमरा बंप को 74% तक कम किया गया है।

Nothing Phone (3) की स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

सामने आई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक नथिंग फोन (3) स्मार्टफोन में 6.77 इंच का बेहतरीन एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है इस पर 1080 x 2392 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 387PPI पिक्सल डेंसिटी मिलने की संभावना है इसके साथ ही फोन के बैक पर 2.5D ग्लास बैक कवर दिया जा सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए कंपनी द्वारा मोबाइल में स्नैपड्रैगन 7 एस जेन 3 चिपसेट मिलने की संभावना है। यह 4नैनोमीटर चिपसेट है। हालांकि यह चिपसेट मिलने की बात गलत साबित हो सकती है क्योंकि पूर्व मॉडल Phone (2) में स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट दिया गया था। इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि आगामी फोन में और भी दमदार प्रोसेसर मिलेगा।

लीक में बताया गया है कि फोन में यूएसबी टाइप सी चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी और 50वॉट वॉयरलेस पावर चार्जिंग की सुविधा दी जा सकती है इसके साथ ही 7.5 रिवर्स चार्जिंग भी मिलने की उम्मीद है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए आज रात 10 बजकर 30 मिनट का इंतजार करना होगा।

custom_prices_section]

The post Nothing Phone (3) आज होगा इंडिया में लॉन्च, जानें कैसे देखें अपने फोन पर लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3-launch-live-stream-in-india/feed/ 0
इस सप्ताह लॉन्च होंगे ये नए फोन, आएंगे लेटेस्ट और शानदार Nothing, OPPO और Tecno स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/phone-launch-in-india-in-july-this-week-nothing-phone-3-oppo-reno-14-reno-14-pro-tecno-pova-7-pova-7-pro/ https://www.91mobiles.com/hindi/phone-launch-in-india-in-july-this-week-nothing-phone-3-oppo-reno-14-reno-14-pro-tecno-pova-7-pova-7-pro/#respond Sun, 29 Jun 2025 05:41:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=176912 इस हफ्ते इंडिया में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post इस सप्ताह लॉन्च होंगे ये नए फोन, आएंगे लेटेस्ट और शानदार Nothing, OPPO और Tecno स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साल 2025 आधा बीत चुका है और इसी के साथ जुलाई का महीना भी शुरू हो गया है। वो कहते हैं ना, ‘इंटरवल के बाद मूवी और भी मजेदार हो जाती है’। मोबाइल मार्केट के साथ भी कुछ ऐसा ही होगा। यह महीना कई पावरफुल फ्लैगशिप फोंस का गवाह बनने वाला है जिसकी जानकारी यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।। इस महीने के पहले सप्ताह में ही Nothing, OPPO और Tecno जैसे ब्रांड अपने नए स्मार्टफोन लेकर आ रहे हैं। इस हफ्ते इंडिया में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Nothing Phone (3)

लॉन्च डेट – 1 जुलाई

जुलाई की शुरुआत नथिंग ब्रांड के प्रीमियम स्मार्टफोन नथिंग फोन (3) से होगी। सुनने में आ रहा है कि इस मोबाइल की कीमत 50 हजार रुपये तक रखी जा सकती है। ब्रांड की पहचान ट्रांसपेरेंट लुक इस बार भी देखने को मिलेगा। चर्चा है कि इस बार नए नथिंग फोन में Glyph Matrix डॉट-मैट्रिक्स डिस्प्ले दिया जा सकता है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं स्मार्टफोन में 6.7-इंच की FHD+ OLED स्क्रीन मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और पावर बैकअप के लिए 100W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग तकनीक वाली 5,150mAh बैटरी दी जा सकती है।

OPPO Reno 14

लॉन्च डेट – 3 जुलाई

ग्लोबल मार्केट के बाद अब रेनो14 सीरीज इंडियन में एंट्री ले रही है। यह स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 8350 प्रोसेसर पर रन करता है। इस 5जी फोन में 6.59-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो Crystal Shield Glass से प्रोटेक्टेड है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP + 50MP + 8MP बैक कैमरा दिया गया है और फ्रंट पर 50MP Selfie कैमरा मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए OPPO Reno 14 में 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 6,000mAh दी गई है।

OPPO Reno 14 Pro

लॉन्च डेट – 3 जुलाई

ओपो रेनो 14 प्रो 3 जुलाई को इंडिया लॉन्च होगा। यह मोबाइल Mediatek Dimensity 8450 चिपसेट के साथ एंट्री ले सकता है जिसमें 12GB RAM मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगा है और तीनों ही सेंसर 50 मेगापिक्सल के हैं। इसी तरह फ्रंट पर भी 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। यह ओपो मोबाइल 6.83-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस तगड़ी 6,200mAh Battery दी गई है।

oppo-reno-14-reno-14-pro-design-configurations-confirmed

Tecno Pova 7 Pro

लॉन्च डेट – 4 जुलाई

टेक्नो पोवा 7 प्रो 4 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा। इस मोबाइल फोन को MediaTek Dimensity 7300 या 7300X चिपसेट पर लाया जा सकता है जिसमें 8GB RAM मिलने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 108MP Camera दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस 5जी फोन में तगड़ी 6,000mAh Battery दी जा सकती है। लीक की मानें तो इस स्मार्टफोन को 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED ​डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा।

Tecno Pova 7 5G series india launch date 4 july confirmed

Tecno Pova 7

लॉन्च डेट – 4 जुलाई

टेक्नो पोवा 7 5जी फोन MediaTek Helio G100 Ultimate प्रोसेसर के साथ भारतीय बाजार में एंट्री ले सकता है। इसे 4 जुलाई को पेश किया जाएगा जो 8जीबी रैम पर सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है। इस फोन में भी 108MP Camera मिलने की उम्मीद है। वहीं सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 8MP Front दिया जा सकता है। यह बड़ी बैटरी वाला फोन होगा जिसे तगड़ी 7,000mAh Battery बैटरी के साथ लाया जा सकता है। वहीं इसे चार्ज करने के लिए मोबाइल में 45W Flash Charge तकनीक मिल सकती है।

The post इस सप्ताह लॉन्च होंगे ये नए फोन, आएंगे लेटेस्ट और शानदार Nothing, OPPO और Tecno स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/phone-launch-in-india-in-july-this-week-nothing-phone-3-oppo-reno-14-reno-14-pro-tecno-pova-7-pova-7-pro/feed/ 0
लॉन्च से पहले ही सामने आ गया Nothing Phone (3) का डिजाइन, रेंडर्स हुए लीक https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3-renders-leaked-ahead-of-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3-renders-leaked-ahead-of-launch/#respond Fri, 27 Jun 2025 06:57:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=176817 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

नथिंग का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nothing Phone (3) अगले महीने इंडिया में लॉन्च होने वाला है। इसे लेकर लगातार ब्रांड जानकारियां शेयर कर रहा है। वहीं, पेश होने से कुछ दिन पहले ही इसके नए रेंडर्स एंड्राइड हेडलाइन्स द्वारा सामने आ गए हैं। बताया जा रहा है कि यह मोबाइल का फाइनल डिजाइन हो सकता […]

The post लॉन्च से पहले ही सामने आ गया Nothing Phone (3) का डिजाइन, रेंडर्स हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Nothing Phone (3) 1 जुलाई को लॉन्च होगा।
  • इसमें Glyph Matrix” डॉट-मैट्रिक्स डिस्प्ले मिलेगा।
  • यह Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ आएगा।

नथिंग का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nothing Phone (3) अगले महीने इंडिया में लॉन्च होने वाला है। इसे लेकर लगातार ब्रांड जानकारियां शेयर कर रहा है। वहीं, पेश होने से कुछ दिन पहले ही इसके नए रेंडर्स एंड्राइड हेडलाइन्स द्वारा सामने आ गए हैं। बताया जा रहा है कि यह मोबाइल का फाइनल डिजाइन हो सकता है। आइए, आगे जानते हैं आगामी फोन का लुक कैसा हो सकता है।

Nothing Phone (3) डिजाइन रेंडर्स

Nothing Phone (3) में बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिला है। जिसमें एक मेन कैमरा, एक अल्ट्रा-वाइड और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर हो सकता है। खास बात जो काफी अलग वो कैमरा लेंस प्लेसमेंट की है। इसमें टेलीफोटो कैमरा को डिवाइस के किनारे की तरफ रखा गया है, जो बाकी दो कैमरों के साथ विज़ुअल सिमेट्री को बिगाड़ता है। Nothing का दावा है कि उन्होंने कैमरा बंप को 74% तक कम किया है, लेकिन फिर भी मेन सेंसर का उभार काफी नजर आ रहा है। डिवाइस का ट्रांसपेरेंट लुक बरकरार है, लेकिन इस बार पारंपरिक Glyph लाइटिंग को हटा कर एक “Glyph Matrix” डॉट-मैट्रिक्स डिस्प्ले दिया गया है, जो फोन के टॉप-राइट कॉर्नर में स्थित है।

Nothing Phone (3) स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

Nothing ने कुछ फीचर्स की पुष्टि पहले ही कर दी है जिसकी डिटेल्स आप आगे देख सकते हैं:

  • चिपसेट: Nothing Phone (3) में ग्राहकों को Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा। जो शानदार परफॉरमेंस देगा।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: ब्रांड ने ओएस को लेकर कंफर्म किया है कि मोबाइल में 5 साल तक मेजर OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।
  • कैमरा: Nothing Phone (3) में रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा जिसमें 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और बाकी दो सेंसर भी 50MP होने की संभावना है।
  • डिस्प्ले: डिवाइस में यूजर्स को 6.7-इंच FHD+ OLED स्क्रीन दी जा सकती है। जिस पर 20:9 आस्पेक्ट रेशियो रखा जा सकता है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में ग्राहकों को 5150mAh की बड़ी बटेरी दी जा सकती है। जबकि इसे चार्ज करने के लिए 100W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है।

Nothing Phone (3) लॉन्च डेट

Nothing ने पुष्टि की है कि Phone (3) का आधिकारिक लॉन्च 1 जुलाई को शाम 6 बजे BST (भारत में रात 10:30 बजे) होगा। वहीं, फिलहाल ये रेंडर्स फोन की सबसे क्लियर झलक दे रहे हैं, लेकिन असल डिजाइन कैसा होगा ये लॉन्च पर ही सामने आएगा।

The post लॉन्च से पहले ही सामने आ गया Nothing Phone (3) का डिजाइन, रेंडर्स हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3-renders-leaked-ahead-of-launch/feed/ 0
Nothing Phone 3 लॉन्च से पहले यहां जानें सब कुछ, मोबाइल की अनुमानित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3-price-specifications-and-launch-timeline-expectation/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3-price-specifications-and-launch-timeline-expectation/#respond Thu, 26 Jun 2025 08:52:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=176723 Nothing Phone 3 से जुड़ी सटीक जानकारी के लिए हम इस लेख को भी अपडेट करते रहेंगे

The post Nothing Phone 3 लॉन्च से पहले यहां जानें सब कुछ, मोबाइल की अनुमानित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing अगले महीने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Phone 3 इंडिया में लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी पहले ही साफ कर चुकी है कि यह उसका अब तक का पहला असली फ्लैगशिप डिवाइस होगा, जिसमें “प्रीमियम मटेरियल्स, पावरफुल परफॉर्मेंस अपग्रेड्स और ऐसा सॉफ्टवेयर होगा जो यूज़र एक्सपीरियंस को अगले लेवल पर ले जाएगा।”

वहीं, एक लीक मेमो में यह भी सामने आया है कि Nothing Phone 3 में कई एडवांस AI फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इन्हीं लीक्स के आधार पर हम आपके लिए लेकर आए हैं इस फोन का एक शुरुआती ओवरव्यू। आइए जानते हैं कि Phone 3 में कौन-कौन से फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स मिलने की उम्मीद है।

Nothing Phone 3 की लॉन्च डेट (कन्फर्म)

नथिंग फोन (3) 1 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा। यह एक बड़ा ग्लोबल ईवेंट होगा जिसे पूरी ​दुनिया में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। ब्रांड के मुताबिक 1 जुलाई की रात 10 बजकर 30 मिनट पर नए नथिंग फोन की कीमत और सेल डिटेल्स से पर्दा उठाया जाएगा। गौरतलब है कि नथिंग फोन 3 की सेल शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर होगी।

Nothing Phone 3 का डिजाइन

हाल ही में Nothing ने एक शॉर्ट टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें नए Glyph Matrix डिजाइन की झलक देखने को मिली है। संभवतः कंपनी नथिंग फोन 3 में डॉट मैट्रिक्स डिस्प्ले का उपयोग कर सकता है, जो एक कम लागत वाली इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले तकनीक है और आमतौर पर कैलकुलेटर और घड़ियों आदि में देखी जाती है।

ASUS के AniMe Vision डिस्प्ले की तरह यह भी डिवाइस ग्राहक के लिए कस्टम एनिमेशन के जरिए अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का एक जरिया हो सकता है। माना जा रहा है कि Glyph Matrix पहले के Glyph Interface की तुलना में ज्यादा कस्टमाइजेबल हो सकता है, जिसमें विभिन्न आकारों और डिजाइन में LED लाइट्स दी गई थीं। टीजर से यह भी संकेत मिलता है कि इसमें दिखने वाले एनिमेशन सिंक्रोनाइज्ड साउंड और वाइब्रेशन इफेक्ट्स के साथ आ सकते हैं।

इसके अलावा, पहले माना जा रहा था कि Nothing Phone 3 में पिछली सीरीज की तरह ही ग्लिफ लाइटिंग सिस्टम बना रहेगा, जो इसे बाकी फोन्स से अलग बनाता है। लेकिन एक नए टीजर से साफ हुआ है कि इस बार फोन से यह फीचर हटाया जा सकता है।

Nothing Phone (3) की कीमत (लीक)

लीक के अनुसार Nothing Phone (3) की शुरुआती कीमत $799 होगी। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 68,000 रुपये के करीब है। यह मोबाइल के 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का रेट बताया गया है। इसी तरह फोन के 16GB RAM + 512GB Storage का प्राइस $899 बताया गया है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 76,000 रुपये के करीब है। इस बात को तो कंफर्म कहा जा सकता है भारत में फोन की कीमत ग्लोबल से काफी कम होगी।

nothing-phone-3-design-teased

Nohting Phone 3 की स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)

  • 6.7-inch 1.5k OLED screen
  • Snapdragon 8s Gen 4
  • 16GB RAM + 512GB Storage
  • 50MP triple-lens camera (wide, ultra-wide, and 3x zoom lenses)
  • 50MP Selfie Camera
  • 5,150mAh Battery
  • 100W SUPERVOOC

डिस्प्ले

लीक हुई जानकारी के अनुसार, Nothing Phone (3) फोन में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1920Hz PWM डिमिंग और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है। यह पूर्व मॉडल के 1600 निट्स के मुकाबले एक बड़ा अपग्रेड हो सकता है। वहीं, Nothing की पहचान बन चुका Glyph Matrix डिजाइन एक बार फिर नजर आएगा, जो फोन को अलग स्टाइल देगा।

परफॉर्मेंस

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, Nothing Phone (3) में Qualcomm का नया Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। डिवाइस ने सिंगल-कोर राउंड में 2,076 और मल्टी-कोर राउंड में 6,577 अंक हासिल किए हैं। वहीं, Nothing के CEO Carl Pei के मुताबिक, नया चिपसेट CPU परफॉर्मेंस में 36%, GPU में 88% और NPU में 60% तक का बेहतर होगा। यानी यूजर्स को इस पर Nothing Phone (3) में और भी स्मूद और फास्ट एक्सपीरियंस मिल सकता है। इसके अलावा आपको याद दिला दें कि कंपनी ने Nothing Phone (2) में Snapdragon 8+ Gen 1 चिप दिया था।

कैमरा

Nothing Phone (3) में क्वाड कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है जिसमें 50MP का मेन सेंसर OIS के साथ दिया जा सकता है। यही नहीं मेन सेंसर को 50MP अल्ट्रावाइड, 3x पेरिस्कोप जूम लेंस के साथ जोड़ा जा सकता है। वहीं, एक फ्रंट कैमरा शामिल होगा। जिसके लेंस की जानकारी अभी नहीं मिली है।

बैटरी और चार्जिंग

फोन को पावर देने के लिए लिए इसमें 5,150mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, इसे चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। हालांकि, दो साल पहले आए Nothing Phone 2 में कंपनी ने 4,700mAh की बैटरी 45वॉट चार्जिंग स्पीड के साथ दी थी। इसलिए अगर कंपनी Phone 3 में 100 वॉट फास्ट चार्जिंग देती है तो यह काफी बड़ा अपग्रेड होगा।

ऑपरेटिंग सिस्टम

फोन में Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है, जिसके साथ Nothing OS 3.5 देखने को मिल सकता है। वहीं, कंपनी इस बार सॉफ्टवेयर सपोर्ट को भी अपग्रेड कर सकती है। बताया गया है कि यूजर्स को 5 साल तक OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी पैच मिलेंगे। जबकि पिछली बार ये 3+4 साल तक सीमित रखे गए थे।

Note: ऊपर बताए गए स्पेसिफिकेशन्स हमने अपने अनुमान और लीक के आधार पर लिखी हैं। ऐसे में लॉन्च के वक्त इनमें बदलाव भी देखा जा सकता है। लेकिन अपने पाठकों को Nothing Phone 3 से जुड़ी सटीक जानकारी देने के लिए हम हर नई जानकारी सामने आते ही इस लेख को भी अपडेट करते रहेंगे।

The post Nothing Phone 3 लॉन्च से पहले यहां जानें सब कुछ, मोबाइल की अनुमानित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3-price-specifications-and-launch-timeline-expectation/feed/ 0