Nothing Phone 3a Plus | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 17 Mar 2025 12:59:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Nothing Phone (3a) Pro रिव्यू : वैल्यू फॉर मनी है यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-pro-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-pro-review-in-hindi/#respond Sat, 15 Mar 2025 08:11:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=169206 नथिंग जब भी कोई फोन लॉन्च करता है उसकी चर्चा महीनों तक होती है और इस साल कंपनी ने एक साथ दो फोन को लॉन्च कर इस शोर को और बढ़ा दिया है। कंपनी ने एक साथ Nothing Phone (3a) और Nothing Phone (3a) Pro को उतारा है। इस आर्टिकल में हमने न​थिंग फोन ​थ्रीए […]

The post Nothing Phone (3a) Pro रिव्यू : वैल्यू फॉर मनी है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नथिंग जब भी कोई फोन लॉन्च करता है उसकी चर्चा महीनों तक होती है और इस साल कंपनी ने एक साथ दो फोन को लॉन्च कर इस शोर को और बढ़ा दिया है। कंपनी ने एक साथ Nothing Phone (3a) और Nothing Phone (3a) Pro को उतारा है। इस आर्टिकल में हमने न​थिंग फोन ​थ्रीए प्रो का रिव्यू किया है। यदि आप इस फोन को लेने का प्लान कर रहे हैं, तो फिर यह आर्टिकल आपकी काफी मदद कर सकता है। रिव्यू की शुरुआत डिजाइन और डिस्प्ले से करते हैं।

डिजाइन और डिस्प्ले

Nothing Phone (3a) Pro के डिजाइन की बात करें, तो कंपनी ने पुराने पैटर्न को ही फॉलो किया है जहां आपको ट्रांसपेरेंट बैक पैनल देखने को मिलेगा। हालांकि Phone (2a) Plus के मुकाबले कुछ बदलाव है, जो अच्छे कहे जा सकते हैं। यह फोन पहले की तुलना में ज्यादा बॉक्सी और चौड़ा हो गया है। वहीं इस बार बड़ा और सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल का उपयोग किया गया है, जो पुराने मॉडल से इसे अलग बनाता है। हालांकि Nothing Phone (2a) Plus में कैमरा मॉड्यूल में दो ही लेंस आपको दिखते थे, लेकिन इस बार कंपनी ने एक पेरिस्कोप लेंस को जोड़ दिया है। इसमें ट्रिपल-कैमरा सेटअप दिया गया है, जो सर्कुलर मॉड्यूल में अनोखे ढंग से फिट किया गया है।

स्मार्टफोन मोटाई वजन आईपी रेटिंग
Nothing Phone (3a) Pro 8.35एमएम 201 ग्राम आईपी64
Realme 14 Pro+ 8एमएम 194 ग्राम आईपी69
Redmi Note 14 Pro+ 8.85एमएम 210.8 ग्राम आईपी68
Nothing Phone (2a) Plus 8.5एमएम 190 ग्राम आईपी54

डिजाइन में कमी यह कह सकते हैं कि फोन पहले से पहले से भारी हो गया है, लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल के पर ज्यादा भारी महसूस नहीं होता। नथिंग ने इस बार बैक पैनल के नीचे नए पैटर्न जोड़े हैं, जबकि Glyph लाइटिंग सिस्टम को कैमरा मॉड्यूल के साथ पहले जैसा रखा गया है।

पहले जहां कंपनी फोंस में साइड पैनल को थोड़ा कर्व्ड रखा करती थी। वहीं अब Nothing Phone (3a) Pro में अब ऐजेज को पहले से थोड़े ज्यादा सपाट हो गए हैं। हालांकि ऐसे में पकड़ और भी बेहतर हो गया है। फोन के दाईं ओर एक नए फिजिकल बटन को पेश किया गया है जिसे ‘एसेंशियल की’ का नाम दिया गया है। हालांकि इस बटन को आप देख कर ही पहचान सकते हैं कि यह पावर या वॉल्यूम के लिए नहीं। यह​ बिल्कुल अलग दिखाई देता है।

डिजाइन में अच्छी बात यह कही जा सकती है कि आपको आईपी64 कि रेटिंग मिलती है। यानी कि यह फोन कुछ हद तक धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहने में सक्षम है। फोन के निचले पैनल में USB Type-C पोर्ट और स्टीरियो स्पीकर मिल जाते हैं।

जहां तक डिस्प्ले की बात है, तो Nothing Phone (3a) Pro में आपको 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कंपनी यह फोन FHD+ रिजॉल्यूशन और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। कंपनी ने 10-बिट कलर पैनल का उपयोग किया है, जो आपको वॉयबरेंट और नेचुरल व्यू देने में सक्षम है। हालांकि HDR सपोर्ट की कमी इसे स्ट्रीमिंग एक्सपीरियंस के मामले में थोड़ा कमजोर बना सकती है।

स्मार्टफोन डिस्प्ले साइज पीक ब्राइटनेस
Nothing Phone (3a) Pro 6.77-इंच एमोलेड 3,000 निट्स
Realme 14 Pro+ 6.8-इंच एमोलेड 1,500 निट्स
Redmi Note 14 Pro+ 6.67-इंच एमोलेड 3,000 निट्स
Nothing Phone (2a) Plus 6.7-इंच एमोलेड 1,300 निट्स

फोन में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। फिंगरप्रिंट स्कैनर आप फोन से थोड़ा नीचे है। ऐसे में जब कभी एक हाथ से उपयोग के दौरान थोड़ी समस्या होती है।

कुल मिलाकर कहें, तो डिजाइन अच्छा है और आपको नए का अहसास तो कराता है। हालांकि जहां तक पुराने नथिंग फोन से अलग होने की बात है, तो फिर बहुत अंतर नहीं मिलेगा।

डिस्प्ले अच्छा है और इनडोर व आउटडोर में आपको बेहतर व्यू देने का दम रखता है। हमारे इंडोर टेस्ट में यह फोन 1,183.00 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस तक गया। वहीं न्यूनतम ब्राइटनेस 3.20 निट्स तक का था। दोनों स्कोर काफी अच्छे हैं। इंडोर में 1100 से ज्यादा मैक्स ब्राइटनेस तक पहुंचना काफी बेहतर माना जा सकता है। इन सबके बावजूद अंत में यही कहूंगा HDR की कमी खलेगी।

सबकुछ देखने के बाद यही कहूंगा Nothing Phone (3a) Pro की कीमत 29,999 रुपये है। यह फोन में पुराने मॉडल Phone (2a) Plus से अपग्रेड की बात करें, तो थोड़ा बहुत डिजाइन में है, कैमरा में बड़ा अपग्रेड है और 50 एमपी का टेलीफोटो लेंस मिल जाता है। हालांकि फोन की बैटरी कम है लेकिन काफी ऑप्टिमाइज है ऐसे में परफॉर्मेंस सही मिलता है। फोन की कैमरा क्वालिटी अच्छी है और ओएस तो कमाल का है। डिस्प्ले अच्छी है, लेकिन एचडीआर न होना थोड़ी कमी जरूर कहेंगे। हालांकि फोन का परफॉर्मेंस आपको इम्प्रेस करेगा। अंतत: यही कहूंगा कि इसे आप ले सकते हैं। प्राइस के हिसाब से अच्छा सौदा है।

एसेंशियल बटन

एसेंशियल बटन के उपयोग की बात करें, तो इसे खास तौर से ‘एसेंशियल स्पेस’ ऐप के लिए रखा गया है। यानी ऐसे जरूरी ऐप जिनका उपयोग आप अक्सर करते हैं। जैसे- इस बटन को दबाकर आप स्क्रीनशॉट कैप्चर कर सकते हैं। वहीं यदि लंबा दबा कर रखते हैं तो वॉयस नोट रिकॉर्ड करता है और लगातार दो बार यानी कि डबल-टैप करने पर फोन में सेव किए गए कंटेंट तक आप जा सकते हैं। हालांकि इससे पहले हम लोग गूगल पिक्सल फोन में ऐसे फीचर देख चुके हैं जहां यह बटन यूजर्स को स्क्रीनशॉट और महत्वपूर्ण इमेजेज को व्यवस्थित करने में मदद करता है।

एसेंशियल स्पेस ऐप AI सुविधा से लैस है, जो स्क्रीनशॉट तथा वॉयस मेमो की डिटेलिंग और उससे संबंधित नोट बनाकर आपको देने में क्षमम है। यहां एक बार कह सकतेे हैं​ कि फिलहाल AI अभी शुरुआती चरण में है ऐसे में इससे आप बहुत ज्यादा आशा नहीं कर सकते। बावजूद इसके यूजर्स को फाइलें जल्दी खोजने और उन्हें समझने में यह काफी मदद करता है।

कैमरा

Nothing Phone (3a) Pro को कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरे के साथ पेश किया है जहां 50MP का प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ), 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस जो 120 डिग्री तक का फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है और 50MP का पेरिस्कोप-स्टाइल टेलीफोटो लेंस दिया गया है। फोन में 3x तक का ऑप्टिकल जूम सपोर्ट है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कंपनी ने फ्रंट में 50MP कैमरा दिया है।

Before image
Nothing Phone (3a) Pro
After image
Realme 14 Pro+

फोन में आपको पांच नए कैमरा प्रीसेट्स मिलेंगे, जिनमें सॉफ्ट फोकस, ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म, वाइड एंगल, लेंटिकुलर और क्लोजअप जैसे मोड शामिल हैं। इसके अलावा, यूजर्स कैमरा ऐप में नए प्रीसेट्स बना सकते हैं या फिर इम्पोर्ट कर सकते हैं। फोन के फ्रंट और बैक दोनों में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps के साथ सपोर्ट  है।

रही बात कैमरा क्वालिटी की तो अलग-अलग लाइट कंडीशन में भी यह अच्छा परफॉर्म कर रहा था। क्लिक किए गए फोटोज में कलर काफी वायबरेट लग रहे थे। वही हमें डिटेलिंग भी अच्छी मिली। इसके साथ ही हमने यह भी देखा कि लो लाइट कंडीशन में नॉइस को भी अच्छे से कंट्रोल कर रहा था। इन सब खूबियों के साथ पेरिस्कोप कैमरे में थोड़ा कमजोर लगा।

Before image
Nothing Phone (3a) Pro
After image
Redmi Note 14 Pro+

फोन के उपयोग के दौरान हमने इस प्राइस रेंज के दूसरे डिवाइस से इसकी तुलना भी जहां परिणाम काफी मिला जुला रहा। डेलाइट कंडीशन में Nothing Phone (3a) Pro से क्लिक की गई इमेज Realme 14 Pro+ की तुलना में अधिक डायनामिक थे।

Before image
Nothing Phone (3a) Pro
After image
Nothing Phone (2a) Plus

हालांकि Realme में एक्सपोजर ज्यादा अच्छे और थे और धूप व छांव में अंतर नजर आ रहा था लेकिन (3a) Pro अपनी वायबरेंट कलर की वजह से ध्यान ज्यादा खींचता है। वहीं जब हमने अल्ट्रावाइड इमेज क्लिक किया तो Realme 14 Pro+ कहीं बेहतर कर रहा था। हालांकि यहां हमने दोनों फोन के साथ रेडमी नोट 4 प्रो प्लस को भी रखा था लेकिन वहीं थोड़ा पीछे ही रहा।

डेलाइट के बाद जब हमने पोट्रेट इमेज क्लिक की तो वहां भी Realme 14 Pro+, Nothing Phone (3a) Pro के मुकाबले भारी पड़ रहा था। रियलमी में ऐजेज काफी अच्छे से दिख रहे थे और स्किन टोन भी बेहतर था लेकिन (3a) Pro का थोड़ा बनावटी लग रहा था। हालांकि इसकी तुलना जब हमने पुराने मॉडल से की तो वहां रिजल्ट बेहतर था, क्योंकि उसमें टेलीफोटो लेंस नहीं था और अब कंपनी 50MP का टेलीफोटो लेंस दे रही है।

Before image
Nothing Phone (3a) Pro
After image
Realme 14 Pro+

दिन के बाद जब हमने रात में रोशनी कम होने के बाद फोटोग्राफी की तो Nothing Phone (3a) Pro अपने प्रतियोगियों से आगे निकल रहा था। न सिर्फ इनमें न्वाइस कम थे, बल्कि जिस तरह से रंगों का प्रदर्शन थे वह भी तारीफ के काबिल था। हालांकि जब कभी पोस्ट प्रोसेसिंग में थोड़ा कलर को बूस्ट कर रहा था ऐसे में फोटो बनावटी लगने लगता है। बावजूद इसके हमें कैमरा अच्छा लगा।

Before image
Nothing Phone (3a) Pro
After image
Nothing Phone (2a) Plus

रही बात सेल्फी की, तो Nothing Phone (3a) Pro यहां आपको काफी पसंद आएगा। सेल्फी में हमने गौर किया कि अधिक बेहतर थे और चेहरे डिटेलिंग को बेहतर कैप्चर करता है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Nothing Phone (3a) Pro को कंपनी ने Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट पर पेश किया है। मिड रेंज में यह एक अच्छा प्रोसेसर माना जाता है। फोन में आपको 12GB तक की RAM और 256GB की नॉन-एक्सपेंडेबल स्टोरेज मिलती है जो कि प्राइस रेंज मे लिहाज से अच्छा है। फोन के रिव्यू के दौरान हमने इसे कई तरह के टास्क दिए और हर मामले में यह डिवाइस बेहतर परफॉर्में कर रहा था। कहीं से कोई लैग या परेशानी नहीं थी। यह फोन मल्टीटास्किंग को आसानी से हैंडल करता है। ऐप्स के बीच स्विचिंग, नेविगेशन और ट्रांजिशन काफी स्मूथ और लैग-फ्री हैं, जिससे ओवरऑल एक्सपीरियंस शानदार हो जाता है।

हमने इस फोन को कुछ पॉपुलर गेम, जैसे कि BGMI, Call of Duty और Real Racing 3 खेले। जहां ग्राफिक्स सेटिंग मिडियम पर था। गेम के दौरान Call of Duty में यह फोन 57.8 एफपीएस तक गया। वहीं 30 मिनट के गेमिंग में 6.2 डिग्री तक गर्मी बढ़ गई थी और 7 प्रतिशत तक का बैटरी खपत हुआ था। वहीं Real Racing 3 गेम के दौरान यह फोन 56.2 एफपीएस तक का गया था, हीट 3.7 प्रतिशत तक बढ़ गई थी और 6 प्रतिशत तक का बैटरी ड्रॉप हुआ। वहीं BGMI में 38.8 एफपीएस तक का सपोर्ट कर पाया, 4.6 डिग्री तक की गर्मी बढ़ी और 7 प्रतिशत तक का बैटरी ड्रॉप हुआ। इस बजट में यदि दूसरे फोन का देखें, तो वे भी लगभग ऐसे ही थे। 6-7 प्रतिशत तक का बैटरी ड्रॉप देखने को मिला। हां! यह हीट कम हो रहा था। दूसरे फोन 6-7 डिग्री का हीट बढ़ रहा था। हमने रेडमी नोट 14 प्रो प्लस में इसे देखा और वहीं नथिंग से पीछे था।

Nothing Phone (3a) Pro पर हमने कई पॉपुलर बेंचमार्क रन किए जहां एनटूटू बेंचमार्क पर यह फोन 809,554 तक का स्कोर कर पाया। यह स्कोर अच्छा है, लेकिन बहुत अच्छा नहीं, क्योंकि इस बजट में आज पोको एफ6 जैसे फोन हैं जो 14 लाख तक का स्कोर कर रहे थे। वहीं गीकबेंच की बात करें, तो सिंगल कोर पर यह फोन 1,208 तक का स्कोर कर रहा था। वहीं मल्टी कोर पर इसने 3,325 तक का स्कोर किया। यदि आप प्रोसेसर देखते हैं, तो यह अच्छा है लेकिन बजट के लिहाज से कम है।

यहां कई फोन गीकबेंच पर मल्टीकोर में 5,000 से ज्यादा का स्कोर कर रहे थे। वहीं जीएफएक्स बेंच में मैनहटन ग्राफिक्स पर यह फोन 3,665 तक का स्कोर कर रहा था, जबकि टीरेक्स पर 3,291 तक का स्कोर कर पाया। पीसी मार्क परफॉर्मेंस में 11,392 तक का स्कोर गया। इन टेस्ट में यह फोन ठीक-ठाक स्कोर कर रहा था।

कुल मिलाकर, फोन के परफॉर्मेंस की बात करें, तो यही कहूंगा कि फोन बहुत अच्छा है। हालांकि अपने प्राइस रेंज में बेस्ट नहीं है, लेकिन किसी से बहुत पीछे भी नहीं रहता है। यदि आप गेमिंग के लिए या डेली यूज में हैवी टास्क के लिए भी इसका उपयोग करते हैं तो धीमा नहीं होगा।

हार्डवेयर के बाद सॉफ्टवेयर की बात करें, तो बता दूं कि Nothing Phone (3a) Pro को कंपनी ने Android 15 पर पेश किया है जो Nothing OS 3.1 पर काम करता है। फोन के ओएस को देखकर यही कहूंगा कि फिलहाल यह सबसे साफ सुथरा और बिल्कुल न्यूनतम कस्टम स्किन वाला ओएस है। फोन में 27 प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स हैं, जबकि रियलमी और आईकू जैसे ब्रांड के फोन में 60 से ज्यादा प्रीलोडेड ऐप्स मिलते हैं। वहीं कंपनी ने इसमें 3 साल तक का ओएस और 6 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट का भरोसा दिया है।

स्मार्टफोन प्री-इंस्टॉल ऐप ओएस अपडेट
Nothing Phone (3a) Pro 27 3 ओएस अपडेट + 6 सिक्योरिटी अपडेट
Realme 14 Pro+ 63 2 ओएस अपडेट + 3 सिक्योरिटी अपडेट
Redmi Note 14 Pro+ 66 3 ओएस अपडेट + 4 सिक्योरिटी अपडेट
Nothing Phone (2a) Plus 26 3 ओएस अपडेट  + 4 सिक्योरिटी अपडेट

जैसा कि हम जानते हैं नथिंग ने अपने फोन इंटरफेस का नाम Glyph दिया है और कंपनी ने इसे साथ Zomato, Uber और Calendar जैसी ऐप्स में Glyph Progress का सपोर्ट दिया। इससे फूड डिलीवरी, कैब स्टेटस और अपकमिंग मीटिंग जैसी चीजों के लिए आपको रियल-टाइम अपडेट मिलता रहेगा। इसके अलावा, Nothing OS 3.1 में नए साउंड इफेक्ट्स, विजेता और गैलरी ऐप में भी कंपनी ने कई बदलाव किए हैं। कंपनी ने इसमें भी जेमिनाई पावर्ड AI सपोर्ट दिया है। परंतु इसका एआई अब भी दूसरे  ब्रांड्स के कैमरा और गैलरी ऐप्स के मुकाबले थोड़ा पीछे है। इन कमियों के बावजूद फोन का ओएस आपको काफी पसंद आएगा और कह सकते हैं फिलहाल सबसे बेहतर एंड्रॉयड ओएस में से एक है।

बैटरी

Nothing Phone (3a) Pro में आपको 5,000mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी ने लिथियम-आयन बैटरी का उपयोग किया है। हालांकि पुराने मॉडल में भी यही बैटरी क्षमता था। इस बार अपग्रेड नहीं है। वहीं आज साधारणत: 5,500 एमएएच की बैटरी फोन में आम है। ऐसे में इसे थोड़ा पीछे भी कहा जा सकता है। फोन में 50 वॉट की चार्जिंग दी गई है, लेकिन चार्जिंग सॉकेट बॉक्स में उपलब्ध नहीं है। हमारे टेस्ट में यह फोन 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में 51 मिनट का समय लिया। वहीं बैटरी ड्रेन टेस्ट की बात की जाए, तो पीसी पार्क बैटरी टेस्ट में यह फोन 14 घंटा 26 मिनट तक चला जो कि परफॉर्मेंस के लिहाज से बहुत अच्छा है।

स्मार्टफोन बैटरी और चार्जिंग चार्जिंग टाइम (20-100 प्रतिशत)
Nothing Phone (3a) Pro 5,000mAh (50वॉट) 51 मिनट
Realme 14 Pro+ 6,000mAh (80वॉट) 45 मिनट
Redmi Note 14 Pro+ 6,200mAh (90वॉट) 53 मिनट
Nothing Phone (2a) Plus 5,000mAh (45वॉट) 51 मिनट

निष्कर्ष

सबकुछ देखने के बाद निष्कर्ष पर आएं यही कहूंगा Nothing Phone (3a) Pro की कीमत 29,999 रुपये है। यह फोन में पुराने मॉडल Phone (2a) Plus से अपग्रेड की बात करें, तो थोड़ा बहुत डिजाइन में है, कैमरा में बड़ा अपग्रेड है और 50 एमपी का टेलीफोटो लेंस मिल जाता है। हालांकि फोन की बैटरी कम है, लेकिन काफी ऑप्टिमाइज है ऐसे में परफॉर्मेंस सही मिलता है। फोन की कैमरा क्वालिटी अच्छी है और ओएस तो कमाल का है। डिस्प्ले अच्छी है, लेकिन एचडीआर न होना थोड़ी कमी जरूर कहेंगे। हालांकि फोन का परफॉर्मेंस आपको इम्प्रेस करेगा। अंतत: यही कहूंगा कि इसे आप ले सकते हैं। प्राइस के हिसाब से अच्छा सौदा है।

The post Nothing Phone (3a) Pro रिव्यू : वैल्यू फॉर मनी है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-pro-review-in-hindi/feed/ 0
Nothing Phone (3a) की स्पेसिफिकेशन्स कैसी होगी? प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले की डिटेल्स आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-launch-date-in-india-and-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-launch-date-in-india-and-specifications-leaked/#respond Wed, 29 Jan 2025 02:42:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=165517 Nothing Phone (3a) 4 मार्च को लॉन्च होगा। नथिंग फोन 3ए की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है।

The post Nothing Phone (3a) की स्पेसिफिकेशन्स कैसी होगी? प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले की डिटेल्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अनूठे डिजाइन के दमपर तेजी से अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ाने वाला टेक ब्रांड नथिंग अब जल्द ही अपना नया मोबाइल फोन Nothing Phone (3a) लेकर आने वाला है। कंपनी ने बता दिया है कि वह MWC 2025 यानी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में शामिल हो रही है और इसी के मंच से अपने नए डिवाइस दुनिया के सामने पेश करेगी। वहीं आज एक नए लीक में नथिंग फोन 3ए की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है।

Nothing Phone (3a) स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3
  • Nothing OS 3.1 + Android 15
  • 6.8″ FHD+ 120Hz AMOLED Screen
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 32MP Front Camera
  • 45W 5,000mAh battery

डिजाइन

नथिंग मोबाइल फोन की सबसे बड़ी खूबी इनका डिजाइन रहा है। आने वाले नथिंग फोन 3ए में भी Glyph lights दी जाएगी। इस बार लाइटिंग पॉजिशन में बदलाव भी देखने को मिलेगा तथा ग्लिफ लाइट्स पैटर्न में भी नया पर देखने को मिल सकता है।

प्रोसेसर

लीक के अनुसार नथिंग फोन (3ए) को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह 4नैनोमीटर फेक्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

ओएस

सामने आई जानकारी के अनुसार Nothing Phone (3a) को सबसे नए और एडवांस एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को नथिंग ओएस 3.1 के साथ मार्केट में लाया जाएगा जो कई यूज़फुल और अटरेक्टिव फीचर्स से लैस होगा।

स्क्रीन

Nothing Phone (3a) स्मार्टफोन को 6.8-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार यह पंच-होल स्क्रीन होगी जिसे एमोलेड पैनल पर बनाया जाएगा तथा इसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट आउटपुट प्राप्त होगा।

बैक कैमरा

फोटोग्राफी के लिए नए नथिंग फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। लीक की मानें तो इसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 50 मेगापिक्सल 2x telephoto लेंस और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मौजूद रहेगा।

फ्रंट कैमरा

सेल्फी खींचने, वीडियो कॉलिंग करने तथा रील्स इत्यादि बनाने के लिए अपकमिंग Nothing Phone (3a) 5G को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।

बैटरी

लीक के अनुसार नथिंग फोन 3ए में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी जाएगी। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 45वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस किया जा सकता है।

Nothing Phone (3a) लॉन्च डेट (लीक)

नथिंग कंपनी एमडब्ल्यूसी में भाग ले रही है। मोबाइल का महाकुंभ कहे जाने से इस टेक शो में कंपनी 4 मार्च को अपना ईवेंट आयोजित करेगी। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर तो कंफर्म तो नहीं किया है लेकिन उम्मीद कर जा रही है कि Nothing Phone (3a) 4 मार्च को लॉन्च होगा। इसके साथ ही 4 मार्च को Nothing Phone (3a) Plus भी लॉन्च हो सकता है।

The post Nothing Phone (3a) की स्पेसिफिकेशन्स कैसी होगी? प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले की डिटेल्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-launch-date-in-india-and-specifications-leaked/feed/ 0
6 हजार रुपये सस्ता ​बिक रहा है Nothing Phone 2a Plus! Phone (3a) series लॉन्च से पहले कम हुआ प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-2a-plus-selling-with-6000-discount-in-india-before-nothing-phone-3a-plus-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-2a-plus-selling-with-6000-discount-in-india-before-nothing-phone-3a-plus-launch/#respond Thu, 23 Jan 2025 08:00:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=165184 Nothing Phone 3a और 3a Plus लॉन्च से पहले नथिंग फोन (2ए) प्लस 6 हजार रुपये डिस्काउंट पर बिक रहा है।

The post 6 हजार रुपये सस्ता ​बिक रहा है Nothing Phone 2a Plus! Phone (3a) series लॉन्च से पहले कम हुआ प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नथिंग ब्रांड सिर्फ एक साल पुराना है लेकिन अपने अनूठे डिजाइन वाले फोंस के चलते इसके बेहद तेजी से प्रसिद्धि हासिल कर ली है। इस कंपनी ने पिछले साल मिड बजट सेगमेंट में Nothing Phone 2a Plus लॉन्च किया था जो 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था। लेकिन अब इन दिनों इस नथिंग फोन को केवल 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Nothing Phone 3a और 3a Plus लॉन्च से पहले नथिंग फोन (2ए) प्लस 6 हजार रुपये डिस्काउंट पर बिक रहा है।

Nothing Phone (2a) Plus प्राइस

  • नथिंग फोन (2ए) प्लस भारत में 8जीबी रैम और 12जीबी रैम के दो वेरिएंट्स में पेश हुआ था।
  • इसके 8GB RAM का लॉन्च प्राइस 27,999 रुपये तथा 12GB RAM का रेट 29,999 था।
  • शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर अब फोन का 8जीबी रैम वेरिएंट 23,999 रुपये में सेल के लिस्ट है।
  • यह नथिंग फोन 4,000 रुपये सस्ता बेचा जा रहा है कि जिसके लिए किसी बैंक कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • इस ₹4,000 की छूट के अलावा HDFC Bank कार्ड्स पर कंपनी ₹2,000 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दे रही है।
  • यह 6,000 रुपये का डिस्काउंट (₹4000+₹2000) मिलाकर एचडीएफएसी कार्ड यूजर्स को Nothing Phone (2a) Plus 21,999 रुपये में मिलेगा।
  • इस तरह से 27,999 रुपये में लॉन्च हुआ 8जीबी रैम वाला नथिंग फोन 2ए प्लस 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Nothing Phone (2a) Plus प्राइस व ऑफर की डिटेल्स जानने तथा इस फोन को परचेज करने के लिए इस फ्लिपकार्ट लिंक पर क्लिक करें। बताते चलें कि शॉपिंग साइट की ओर फोन खरीदने पर पैकेजिंग चार्ज और ऑफर हैंडलिंग फीस भी ली जा रही है जो ₹59 और ₹49 रुपये है।

Nothing Phone (2a) Plus स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.6″ 120Hz AMOLED Screen
  • MediaTek Dimensity 7350 Pro
  • 50MP Back Camera
  • 50MP Front Camera
  • 45W 5,000mAh Battery

डिस्प्ले

नथिंग फोन (2ए) प्लस में 6.7 इंच की FHD+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 1,300 निट्स पीक ब्राइटनेस और 2160 / 1920 हर्ट्ज पीडब्लूएम फ्रीक्वेंसी का सपोर्ट मिलता है। यही नहीं स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन लगा हुआ है।

प्रोसेसर

Nothing Phone (2a) Plus इंडिया का पहला फोन बना था जो मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7300 प्रो आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ था। यह मोबाइल चिपसेट 3.0GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली-G610 MC4 GPU मिलता है। यह फोन एंड्रॉइड 14 आधारित नथिंग ओएस 2.6 के साथ मिलकर काम करता है जो 3 साल की एंड्रॉइड ओएस और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट के सा​थ आता है।

मेमोरी

यह फोन 8जीबी रैम बूस्टर तकनीक के साथ लाया गया था। इस टेक्नोलॉजी के चलते नथिंग फोन फोन में फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 20जीबी रैम तक की पावर देने की क्षमता रखता है। मार्केट में यह मोबाइल 8जीबी रैम और 12जीबी रैम वेरिएंट में बिक रहा है तथा दोनों ही 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते हैं।

कैमरा

नथिंग फोन (2ए) प्लस में बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसमें OIS और EIS तकनीक तथा Auto focus वाला 50MP का Samsung GN9 प्राइमरी कैमरा लेंस और 50MP का Samsung JN1 अल्ट्रा वाइड लेंस दिया गया है। वहीं, सेल्फी लेने और वीडियो कॉलिंग करने के लिए मोबाइल में खास 50MP का Samsung JN1 फ्रंट कैमरा लेंस मौजूद है।

बैटरी

Nothing Phone (2a) Plus स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 50वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है जिसके साथ 5वॉट रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है।

अन्य फीचर्स

नथिंग फोन (2a) प्लस डिवाइस में यूजर्स को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, पानी और धूल से बचाव वाली IP54 रेटिंग, डुअल स्टीरियो स्पीकर, 5G सपोर्ट, 13 5जी बैंड्स का सपोर्ट, 4जी LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3 जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

Nothing Phone (3a) series कब लॉन्च होगी

पुख्ता कुछ भी नहीं है लेकिन हाल में लीक सामने आया है कि नथिंग फोन (3ए) सीरीज साल 2025 की दूसरी तिमाही के दौरान मार्केट में उतार दी जाएगी। इसमें Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Plus अप्रैल महीने में लॉन्च किए जा सकते हैं। अनुमान जताया जा रहा है कि नथिंग फोन (3ए) का प्राइस 23,999 रुपये से 25,999 रुपये के बीच रखा जा सकता है तथा नथिंग फोन (3ए) प्लस का प्राइस 27,999 रुपये से 29,999 रुपये के बीच मिल सकता है।

The post 6 हजार रुपये सस्ता ​बिक रहा है Nothing Phone 2a Plus! Phone (3a) series लॉन्च से पहले कम हुआ प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-2a-plus-selling-with-6000-discount-in-india-before-nothing-phone-3a-plus-launch/feed/ 0
Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Plus की कीमत और लॉन्च टाइमलाइन हुई लीक, देखें डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-and-phone-3a-plus-price-launch-timeline-and-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-and-phone-3a-plus-price-launch-timeline-and-specifications-leaked/#respond Tue, 21 Jan 2025 07:47:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=164946 Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Plus की कीमत सहित स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है।

The post Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Plus की कीमत और लॉन्च टाइमलाइन हुई लीक, देखें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing Phone 2, Phone (2a) और Phone (2a) Plus के साथ थोड़े समय में ही अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग बना लेने वाली नथिंग बेहद जल्द अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज लेकर आने वाली है। अब ब्रांड के Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Plus इंडिया में लॉन्च होंगे तथा इन दोनों की ही कीमत सहित स्पेसिफिकेशन्स की अहम जानकारी जरिये सामने आ गई है। नथिंग फोन 3ए और 3एस प्लस की लीक डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Nothing Phone (3a) series लॉन्च टाइमलाइन

सामने आई जानकारी के अनुसार नथिंग फोन (3ए) सीरीज साल 2025 की दूसरी तिमाही के दौरान मार्केट में उतार दी जाएगी। लीक में बताया गया है कि Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Plus अप्रैल महीने में लॉन्च किए जा सकते हैं। ये दोनों मोबाइल फोन ग्लोबल बाजार के साथ ही इंडियन मार्केट में भी इसी दौरान अनाउंस किए जा सकते हैं।

Nothing Phone (3a) series प्राइस

ब्रांड की नई नंबर सीरीज के फोन भी मिडबजट सेग्मेंट में लाए जाएंगे। लीक के अनुसार नथिंग फोन (3ए) की कीमत जहां 25 हजार रुपये से कम रहेगी। वहीं नथिंग फोन (3ए) प्लस अंडर 30 हजार स्मार्टफोन होगा। अनुमान जताया जा रहा है कि Phone (3a) का प्राइस 23,999 रुपये से 25,999 रुपये के बीच रखा जा सकता है तथा Phone (3a) Plus का प्राइस 27,999 रुपये से 29,999 रुपये के बीच मिल सकता है।

Nothing Phone (2a) launched in India, know price and Specifications

Nothing Phone (3a) series स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)

परफॉर्मेंस

नथिंग फोन (3a) सीरीज़ को लेकर खबरें हैं कि यह Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर से लैस होगी। यही प्रोसेसर हाल ही में भारत में लॉन्च हुए Redmi Note 14 Pro+ और Realme 14 Pro+ जैसे फोन में भी दिया गया है।

नथिंग फोन (3a) को Geekbench पर देखा गया है, जहां इसने सिंगल-कोर और मल्टी-कोर परफॉर्मेंस टेस्ट में क्रमशः 1,149 और 2,813 स्कोर किया। इस डिवाइस में 8GB RAM मौजूद थी।

91मोबाइल्स द्वारा की गई इंटरनल टेस्टिंग में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर से लैस Realme 14 Pro+ ने AnTuTu पर 7,96,785 का स्कोर दिया। अनुमान है कि नथिंग फोन (3a) सीरीज़ का प्रदर्शन भी इसी के समान हो सकता है।

Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर स्पेसिफिकेशन्स
Core structure Octa-core (8)
Fabrication 4nm process
CPU 1x Cortex-A720 at 2.5 GHz
3x Cortex-A720 at 2.4 GHz
4x Cortex-A520 at 1.8 GHz
GPU Adreno 810
Memory type LPDDR5 at 3200 MHz
Storage type UFS 2.2, UFS 3.1

कैमरा

हालांकि कैमरा कॉन्फ़िगरेशन के बारे में अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार नथिंग फोन (3a) में टेलीफोटो लेंस होगा, जबकि नथिंग फोन (3a) प्लस में पेरिस्कोप लेंस दिया जा सकता है।

पिछले मॉडलों में 50MP का डुअल रियर कैमरा था, जिसमें मुख्य और अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल थे। नथिंग उन चुनिंदा ब्रांड्स में से एक है, जो 30,000 रुपये से कम कीमत में हाई-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा प्रदान करता है। उम्मीद है कि नथिंग फोन (3a) सीरीज़ भी इस परंपरा को बरकरार रखेगी।

बैटरी

UL Demko नामक लिस्टिंग के अनुसार, नथिंग फोन (3a) में 4,290mAh की बैटरी दी जाएगी। यह नथिंग फोन (2a) की 5,000mAh बैटरी की तुलना में काफी छोटी है, इसलिए इस जानकारी को पूरी तरह से सच मानने से पहले सावधानी बरतें।

हर नथिंग फोन की तरह, नथिंग फोन (3a) सीरीज़ के साथ भी चार्जिंग एडाप्टर बॉक्स में मिलने की उम्मीद न करें।

nothing-phone-2a-blue-india-launched-price-specifications

ऑपरेटिंग सिस्टम

नथिंग फोन (3a) डुओ Android 15 आधारित Nothing OS 3.0 के साथ आएगा। यह सॉफ्टवेयर पहले से ही नथिंग के अन्य स्मार्टफोन्स के लिए उपलब्ध है और इसमें कई सुधार और बदलाव किए गए हैं।

इसमें नया नोटिफिकेशन पैनल, लॉकस्क्रीन क्लॉक स्टाइल सपोर्ट, नए सिस्टम विजेट्स, एक नया गैलरी ऐप, नई टाइपोग्राफी और अन्य फीचर्स शामिल हैं।

डिस्प्ले

फिलहाल नथिंग फोन (3a) सीरीज़ के डिस्प्ले के बारे में कोई ठोस या लीक जानकारी नहीं है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि यह फोन नथिंग फोन (2a) की तरह 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले लेकर आएगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट हो सकता है। सीरीज़ के दोनों फोन में अंडर-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है।

डिज़ाइन

अगर नथिंग की पिछली डिवाइसेज़ को देखा जाए, तो हर फोन, जिसमें CMF फोन 1 भी शामिल है, बॉक्सी डिज़ाइन और फ्लैट साइड्स के साथ आया है। संभावना है कि नथिंग फोन (3a) सीरीज़ भी इसी डिज़ाइन को बनाए रखेगी।

ग्लिफ़ लाइट्स

नथिंग फोन्स का सबसे बड़ा आकर्षण हमेशा से ही उनके ग्लिफ़ LED लाइट्स रहे हैं। नथिंग फोन (3a) और (3a) प्लस दोनों मॉडल्स में पीछे की तरफ एक नया ग्लिफ़ डिज़ाइन देखने को मिल सकता है।

The post Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Plus की कीमत और लॉन्च टाइमलाइन हुई लीक, देखें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-and-phone-3a-plus-price-launch-timeline-and-specifications-leaked/feed/ 0
Nothing Phone (3a) और (3a) Plus में कितना मिल सकता है बैटरी साइज, इस साइट पर आई जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/possible-nothing-phone-3a-plus-battery-bis-ul-demko-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/possible-nothing-phone-3a-plus-battery-bis-ul-demko-listing/#respond Tue, 07 Jan 2025 06:12:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=163644 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

साल 2025 में नथिंग स्मार्टफोन की नई रेंज लॉन्च होने वाली है। यह नथिंग फोन (3) सीरीज होगी। फिलहाल BIS और UL Demko पर एक मॉडल देखा गया है। इस नथिंग प्रोडक्ट का मॉडल नंबर NT04 है और अनुमान है कि यह Nothing Phone (3a) या Nothing Phone (3a) Plus हो सकता है। वहीं, इन […]

The post Nothing Phone (3a) और (3a) Plus में कितना मिल सकता है बैटरी साइज, इस साइट पर आई जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • BIS और UL Demko पर एक नया नथिंग फोन देखा गया है।
  • यह नथिंग फोन (3a) या (3a) प्लस हो सकता है।
  • कहा जा रहा है कि नथिंग फोन (3a) सीरीज बड़े अपग्रेड के साथ आएगी।

साल 2025 में नथिंग स्मार्टफोन की नई रेंज लॉन्च होने वाली है। यह नथिंग फोन (3) सीरीज होगी। फिलहाल BIS और UL Demko पर एक मॉडल देखा गया है। इस नथिंग प्रोडक्ट का मॉडल नंबर NT04 है और अनुमान है कि यह Nothing Phone (3a) या Nothing Phone (3a) Plus हो सकता है। वहीं, इन मोबाइल्स के बारे में पूर्व में भी लीक सामने आए हैं, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आइए, आगे लेटेस्ट लिस्टिंग डिटेल्स जानते हैं।

नथिंग स्मार्टफोन बीआईएस, यूएल डेम्को लिस्टिंग

  • BIS लिस्टिंग ने मॉडल नंबर NT04 के साथ नथिंग डिवाइस की पुष्टि की है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि मॉडल नंबर किस नथिंग फोन (3) सीरीज का है, लेकिन यह फोन (3a) या फोन (3a) प्लस हो सकता है।
  • 91मोबाइल्स ने UL Demko सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी इसी मॉडल नंबर को देखा है।
  • सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से पता चलता है कि नया नथिंग फोन 4290mAh की बैटरी वाला हो सकता है। तुलना करें तो नथिंग फोन (2a) और (2a) प्लस दोनों में 5000mAh की बैटरी है।
  • यह नए नथिंग फोन की शुरुआती डिटेल्स हैं, इसलिए हमें और जानकारी मिलने की उम्मीद है।

हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार, नथिंग फोन (3a) सीरीज कुछ बड़े अपग्रेड के साथ आएगी। नथिंग फोन (3a) में टेलीफोटो कैमरा होने की बात कही गई है, जबकि प्लस मॉडल में पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है।

नथिंग फोन (3a) और (3a) प्लस में eSIM सपोर्ट होने की भी बात कही गई है। इस मिड-रेंज लाइनअप के लिए मीडियाटेक से क्वालकॉम चिप पर स्विच करने की भी उम्मीद है। नथिंग फोन (3a) और (3a) प्लस में स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 चिपसेट होने की उम्मीद है। इन लीक्स के आधार पर हम नथिंग फोन (3a) सीरीज के लिए कुछ बड़े अपग्रेड की उम्मीद कर सकते हैं।

पूर्व मॉडल्स नथिंग फोन (2a) और (2a) प्लस दोनों ही मिड-रेंज फोन हैं जिनकी कीमत भारत में 30,000 रुपये से कम है। हमें उम्मीद है कि आने वाले मॉडल की कीमत भी इसके आसपास ही रखी जा सकती है।

The post Nothing Phone (3a) और (3a) Plus में कितना मिल सकता है बैटरी साइज, इस साइट पर आई जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/possible-nothing-phone-3a-plus-battery-bis-ul-demko-listing/feed/ 0
Nothing Phone (3a), Phone (3a) Plus और CMF Phone (2) की डिटेल्स हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-plus-and-cmf-phone-2-details-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-plus-and-cmf-phone-2-details-leaked/#respond Thu, 26 Dec 2024 10:15:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=162872 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

नथिंग तीन नए स्मार्टफोंस पर काम कर रहा है, जो 2025 की पहली छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। ये Nothing Phone (3a), Nothing Phone (3a) Plus और CMF Phone (2) हो सकते हैं। इनमें से फ्लैगशिप नथिंग फोन (3) के अगले साल आने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। वहीं, अब एक […]

The post Nothing Phone (3a), Phone (3a) Plus और CMF Phone (2) की डिटेल्स हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नथिंग तीन नए स्मार्टफोंस पर काम कर रहा है, जो 2025 की पहली छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। ये Nothing Phone (3a), Nothing Phone (3a) Plus और CMF Phone (2) हो सकते हैं। इनमें से फ्लैगशिप नथिंग फोन (3) के अगले साल आने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। वहीं, अब एक नई रिपोर्ट नथिंग और सब-ब्रांड के मिड-रेंज और बजट स्मार्टफोन के बारे में जानकारी उजाकर कर रही है। आइए, आगे इन आगामी प्रोडक्ट्स से जड़ी डिटेल्स जानते हैं।

नथिंग के आगामी स्मार्टफोंस की डिटेल्स

  • एंड्राइड अथॉरिटी की रिपोर्ट के अनुसार Android 15-आधारित Nothing OS 3.0 बिल्ड में Nothing Phone (3a), Phone (3a) Plus और CMF Phone (2) के बारे में जानकारी देखी गई है।
  • Phone (3a) की जोड़ी का कोडनेम asteroids और asteroids_plus है। वहीं, CMF Phone (2) का कोडनेम ‘galaga’ है।
  • Nothing Phone (3a) मॉडल में टेलीफोटो कैमरा होने की बात कही गई है जबकि ‘प्लस’ मॉडल में पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होने की जानकारी मिली है।
  • मौजूदा मॉडल की तुलना में यह एक बड़ा अपग्रेड है क्योंकि इसके डुअल कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी और 50MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर शामिल हैं।

nothing phone 2a plus6

  • ज्यादा प्रीमियम नथिंग फोन (1) और फोन (2) में भी डेडिकेटेड जूम कैमरा नहीं है।
  • फोन (3a) और (3a) प्लस में eSIM कनेक्टिविटी होने की खबर है, जो ब्रांड के लिए पहली बार हो सकता है। आपको या तो डुअल नैनो-सिम या eSIM+नैनो-सिम विकल्प मिलेगा।
  • ऐसा लगता है कि नथिंग फोन (2a) की जोड़ी पर मीडियाटेक चिप से अब कंपनी सक्सेसर में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन प्रोसेसर पर स्विच कर सकती है। लीक के अनुसार दोनों आने वाले मॉडल में स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 चिपसेट मिल सकता है।
  • सीएमएफ फोन (2) की बात करें तो यह कथित तौर पर मीडियाटेक SoC, डुअल नैनो-सिम कनेक्टिविटी के साथ आ सकता है। इसमें टेलीफोटो कैमरा नहीं होगा।

बताते चलें कि नथिंग फोन (2a) को इस साल मार्च में 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। फोन (2a) प्लस जुलाई में 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था।

Nothing Phone (2a) के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Nothing Phone (2a) में 6.7 इंच का FHD+ एमोलेड डिस्प्ले है। जो मैन्युअली 700 निट्स, ब्राइट डेलाइट में 1100 निट्स और HDR प्लेबैक के दौरान 1300 निट्स तक सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है।
  • चिपसेट: फोन में Mediatek Dimensity 7200 Pro चिपसेट लगाया गया है।
  • स्टोरेज और रैम: Nothing Phone (2a) में 12जीबी तक रैम और 256जीबी तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।
  • कैमरा: फोन के बैक में दो 50MP सेंसर लगे हुए हैं। एक 1/1.56 इंच का मेन सेंसर OIS के साथ और एक 1/2.76 इंच का अल्ट्रावाइड लेंस है। वहीं, फ्रंट में सेल्फी के लिए 32MP का लेंस है।
  • बैटरी और चार्जिंग: डिवाइस में 5000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। जबकि चार्जिंग के लिए 45W तकनीक है।



The post Nothing Phone (3a), Phone (3a) Plus और CMF Phone (2) की डिटेल्स हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-plus-and-cmf-phone-2-details-leaked/feed/ 0
Nothing Phone (3a), (3a) Plus और CMF Phone 2 की डिटेल्स आई सामने, 2025 में होंगे लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/cmf-phone-2-spotted-on-imei-nothing-phone-3a-details-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/cmf-phone-2-spotted-on-imei-nothing-phone-3a-details-leaked/#respond Wed, 04 Dec 2024 13:14:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=161157 नया CMF by Nothing phone IMEI डेटाबेस पर देखा गया है।

The post Nothing Phone (3a), (3a) Plus और CMF Phone 2 की डिटेल्स आई सामने, 2025 में होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing Phone (2a), (2a) Plus और CMF Phone 1 के बाद यह ब्रांड अपने अगले स्मार्टफोन के बैच को जल्द ही बाजार में लाने पर काम कर रहा है। हाल ही में जानकारी मिली थी कि ब्रांड तीन नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जो 2025 के पहले छमाही में लॉन्च हो सकते हैं। अब, एक नया CMF by Nothing phone IMEI डेटाबेस पर देखा गया है, जो इससे जुड़ी नई जानकारी लेकर आया है।

नए नथिंग फोन जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं

  • नए सीएमएफ फोन को स्मार्टप्रिक्स ने स्पॉट किया है, जो IMEI डेटाबेस पर मॉडल नंबर ‘A001’ के साथ दिखाई दिया है।
  • यह सितंबर में डेटाबेस पर देखे गए Nothing ‘A059‘ और ‘A059P‘ के बाद सामने आया है।
  • IMEI/GSMA डेटाबेस लिस्टिंग में ‘A001’ मॉडल वाले फोन का ब्रांड CMF by Nothing दिखाई दिया है।
  • अनुमान लगाया जा रहा है कि यह हैंडसेट CMF Phone 2 हो सकता है, जो CMF Phone 1 का नेक्स्ट जेनरेशन अपग्रेडेड वर्ज़न होगा।
  • कथित CMF Phone 2 को Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। मौजूद CMF Phone 1 मीडियाटेक के Dimensity 7300 चिपसेट पर काम करता है।
  • ‘A059’ मॉडल नंबर वाला मोबाइल हाल ही में Geekbench प्लेटफॉर्म पर देखा गया था जिसे नथिंग फोन (3ए) नाम के बाजार में लाया जा सकता है।
  • वहीं ‘A059P’ मॉडल नंबर वाला फोन नथिंग फोन (3ए) प्लस नाम के मार्केट में लॉन्च हो सकता है। इस मॉडल नंबर में मौजूद ‘P’ को ‘प्लस’ माना जा रहा है। गौरतलब है कि Nothing Phone 2a Plus का मॉडल नंबर A142P है।
  • नथिंग फोन (3ए) और (3ए) प्लस को क्रमश: ‘asteroids’ और ‘asteroids Plus’ कोडनेम दिया जा सकता है। वहीं CMF Phone 2 को कोडनेम ‘galaga’ दिया जा सकता है।

Nothing Phone (3a) का कैमरा (लीक)

रिपोर्ट के अनुसार, नथिंग फोन (3ए) का मेन कैमरा 26mm फोकल लेंथ वाला होगा और यह 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग और 1080p पर 480fps तक स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम होगा।

कहा जा रहा है कि नए नथिंग फोन का कैमरा Super Macro, Super EIS और Super Night मोड्स सपोर्ट करेगा।

Nothing Phone (3a) Selfie Camera 29mm फोकल लेंथ के साथ 1080p पर 30fps रिकॉर्डिंग करेगा। गौरतलब है कि नथिंग फोन 2ए में 60fps क्षमता दी गई है।

अपकमिंग नथिंग फोन में हाई-रिज़ॉल्यूशन RAW फोटोग्राफी सपोर्ट नहीं मिलेगा, लेकिन इसमें इन-सेंसर ज़ूम दिया जा सकता है।

बताते चलें कि नथिंग फोन (3ए) की गीकबेंच लिस्टिंग में यह फोन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर आधारित बताया गया है। इसमें Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट मिल सकता है। बेंचमार्किंग साइट पर इस फोन को सिंगल-कोर में 1149 और मल्टी-कोर में 2813 स्कोर प्राप्त हो चुका है।

The post Nothing Phone (3a), (3a) Plus और CMF Phone 2 की डिटेल्स आई सामने, 2025 में होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/cmf-phone-2-spotted-on-imei-nothing-phone-3a-details-leaked/feed/ 0