Nothing Phone 3a | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 24 Oct 2025 06:24:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Nothing Phone (3a) Lite जल्द इंडिया में लॉन्च, कीमत हो सकती है 20 हजार से कम https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-lite-launching-soon-in-india-under-20000-listed-on-geekbench/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-lite-launching-soon-in-india-under-20000-listed-on-geekbench/#respond Fri, 24 Oct 2025 06:24:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=184734 Nothing Phone (3a) Lite जल्द इंडिया में लॉन्च, कीमत हो सकती है 20 हजार से कम

The post Nothing Phone (3a) Lite जल्द इंडिया में लॉन्च, कीमत हो सकती है 20 हजार से कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नथिंग ने मार्च महीने में फोन (3ए) सीरीज को पेश करते हुए इंडिया में Nothing Phone 3a और Phone 3a Pro लॉन्च किए थे। ये दोनों ही ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाले मोबाइल फोन हैं जिसमें glyph light interface दिया गया है। इसी सीरीज में अब कंपनी एक नया डिवाइस Nothing Phone 3a Lite भी जोड़ने जा रही है। बीते दिनों जहां लीक में इसके रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शन सामने आए थे। वही अब यह अपकमिंग नथिंग फोन गीकबेंच पर भी लिस्ट हो गया है।

​नथिंग फोन (3ए) लाइट का बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। यह लिस्टिंग आज 24 अक्टूबर की ही है जहां अपकमिंग नथिंग स्मार्टफोन को Nothing A001T मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है लेकिन माना जा रहा है कि इसी फोन को मार्केट में Nothing Phone 3a Lite नाम के साथ लाया जाएगा।

बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो इस नथिंग फोन को सिंगल-कोर में जहां 1003 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं। वहीं मल्टी-कोर बेंचमार्क टेस्ट में इसने 2925 प्वाइंट्स हासिल किए हैं। गीकबेंच पर यह मोबाइल Android 15 से लैस बताया गया है। वहीं फोन के मदरबोर्ड सेक्शन में Galaxian कोडनेम लिखा गया है। चर्चा है कि ​नथिंग फोन (3ए) लाइट MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर पर लॉन्च होगा।

Nothing Phone (3a) Lite में दिए जाने वाले मोबाइल चिपसेट की बेस फ्रिक्वेंसी 2.00GHz होगी और यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.50GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकेगा। बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर इस अपकमिंग नथिंग फोन को 8GB RAM से लैस दिखाया गया है। लिस्टिंग के अनुसार ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Mali-G615 MC2 GPU मिलेगा।

जैसा कि हमने पहले ही बताया कंपनी की ओर से अभी तक इस मोबाइल से जुड़ी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि Nothing Phone (3a) Lite इस साल के खत्म होने से पहले यानी नवंबर या दिसबंर में इंडिया में लॉन्च हो जाएगा। ऐसे में कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन को टीज़ करना भी शुरू कर सकती है। ​नथिंग फोन (3ए) लाइट को लोवर मिडबजट सेगमेंट में उतारा जा सकता है।

यह तो कंफर्म है कि अपकमिंग ​नथिंग फोन (3ए) लाइट इस सीरीज का सबसे सस्ता फोन होगा। मौजूदा Nothing Phone (3a) को 24,999 रुपये और Phone (3a) Pro को 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। ऐसे में आशा कर सकते हैं कि Nothing Phone (3a) Lite का प्राइस 18 हजार से 20 हजार रुपये के बीच रखा जा सकता है।

इस प्राइस सेग्मेंट में पहले से मौजूद iQOO Z10R, Realme Narzo 80 Pro और Redmi Note 14 जैसे स्मार्टफोंस से Nothing Phone (3a) Lite को टक्कर मिलेगी। हालांकि हल्की स्पेसिफिकेशन्स होने के बावजूद नथिंग फोन का डिफरेंट डिजाइन यूजर्स को लुभा सकता है।

Nothing Phone 3a Price
Rs. 24,999
Go To Store
See All Prices

The post Nothing Phone (3a) Lite जल्द इंडिया में लॉन्च, कीमत हो सकती है 20 हजार से कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-lite-launching-soon-in-india-under-20000-listed-on-geekbench/feed/ 0
25,000 रुपये से कम कीमत वाले बेस्ट फोन, स्टूडेंट्स और गेमर्स के लिए हैं शानदार (May 2025) https://www.91mobiles.com/hindi/best-phone-under-rs-25000/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-phone-under-rs-25000/#respond Wed, 21 May 2025 08:39:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=174117 अगर आप 25,000 रुपये से कम कीमत के अंदर एक ऐसा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं जो शानदार परफॉर्मेंस, दमदार बैटरी और जबरदस्त डिस्प्ले ऑफर करे, तो आज हम आपके लिए एक ऐसा ही आर्टिकल लेकर आएगा। इस आर्टिकल में हम आपके लिए (Best Phone Under Rs 25000) 25 हजार रुपये से कम कीमत में शानदार […]

The post 25,000 रुपये से कम कीमत वाले बेस्ट फोन, स्टूडेंट्स और गेमर्स के लिए हैं शानदार (May 2025) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप 25,000 रुपये से कम कीमत के अंदर एक ऐसा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं जो शानदार परफॉर्मेंस, दमदार बैटरी और जबरदस्त डिस्प्ले ऑफर करे, तो आज हम आपके लिए एक ऐसा ही आर्टिकल लेकर आएगा। इस आर्टिकल में हम आपके लिए (Best Phone Under Rs 25000) 25 हजार रुपये से कम कीमत में शानदार फोन लेकर आए हैं। ये फोन खासकर स्टूडेंट्स, गेमर्स और बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। हालांकि, हर मॉडल की अपनी खासियत है-कोई स्टाइलिश डिजाइन में लीड करता है तो कोई गेमिंग के लिए परफेक्ट है।

25 हजार रुपये से कम कीमत वाले फोन्स (Best Phone Under Rs 25000)

मॉडल शुरुआती कीमत
iQOO Z10 21,999 रुपये
Vivo T4 21,999 रुपये
Motorola Edge 60 Stylus 22,999 रुपये
Motorola Edge 60 Fusion 22,999 रुपये
Nothing Phone 3a 24,999 रुपये
Vivo T3 Pro 24,999 रुपये

 

iQOO Z10

iQOO Z10

iQOO Z10 उन यूजर्स के लिए है जो बजट में रहकर ऑलराउंडर स्मार्टफोन चाहते हैं। इसमें Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट है जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग दोनों में शानदार परफॉर्म करता है। इसकी 7300mAh की बैटरी लंबा बैकअप देती है और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है। हालांकि, इसमें अल्ट्रावाइड कैमरा की कमी और लो-लाइट फोटोग्राफी औसत है। इसमें 6.77-AMOLED FHD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 50MP + 2MP रियर कैमरा, 32MP सेल्फी कैमरा, 12GB तक RAM, 256GB तक की स्टोरेज है। वहीं, 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का प्राइस 21,999 रुपये है।

Vivo T4

Vivo T4 में आपको आकर्षक डिजाइन के साथ दमदार परफॉर्मेंस मिलती है। 7300mAh बैटरी और Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर इसे लंबे समय तक चलने वाला और स्मूद एक्सपीरियंस वाला फोन बनाते हैं। हालांकि, इसमें NFC और अल्ट्रावाइड कैमरा नहीं है। वहीं, इसमें 6.77″ AMOLED FHD+ डिस्प्ले, 120Hz, 50MP + 2MP रियर कैमरा, 32MP फ्रंट कैमरा, 12GB तक RAM और 256GB तक की स्टोरेज मिलती है। इस फोन की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये है।

Motorola Edge 60 Stylus

Edge 60 Stylus

अगर आप एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जिसमें स्टाइलस भी हो, तो Edge 60 Stylus बेस्ट है। इसकी स्लिम डिजाइन, AI फीचर्स और ब्राइट P-OLED डिस्प्ले इसे खास बनाते हैं। हालांकि, स्टाइलस यूज के दौरान Palm rejection में कुछ सुधार की जरूरत है। इस फोन में 6.7″ P-OLED FHD+ डिस्प्ले, 120Hz, Snapdragon 7s Gen 2, 50MP + 13MP + 3rd सेंस है। वहीं, 32MP सेल्फी, 5000mAh बैटरी, 8GB RAM, 256GB स्टोरेज है। इसकी कीमत 22,999 रुपये है।

Motorola Edge 60 Fusion

Edge 60 Fusion

Motorola Edge 60 Fusion की भारत में कीमत ₹22,999 से शुरू होती है, जो इसके बेस वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के लिए है। Edge 60 Fusion में आपको Dolby Atmos स्पीकर, बड़ा स्टोरेज और आकर्षक डिस्प्ले मिलता है। इसकी daylight फोटोग्राफी शानदार है, लेकिन लो-लाइट परफॉर्मेंस औसत है और NFC की कमी महसूस होती है। इसमें 6.67″ P-OLED डिस्प्ले, 120Hz, Dimensity 7400, 50MP + 13MP रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा के साथ 5500mAh बैटरी मिलती है।

Nothing Phone 3a

Nothing Phone 3a में क्लासिक ग्लिफ डिजाइन और एकदम क्लीन UI मिलता है। इसका कैमरा और बैटरी परफॉर्मेंस भरोसेमंद है, लेकिन इसका वजन थोड़ा ज्यादा है और बॉक्स में चार्जर नहीं मिलता। इसमें 6.77-Flexible AMOLED, Snapdragon 7s Gen 3, 50MP + 8MP + 50MP रियर कैमरा और 32MP फ्रंट के साथ 5000mAh बैटरी मिलती है। इस फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है।

Vivo T3 Pro

Vivo T3 Pro

Vivo T3 Pro के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत ₹24,999 है। वहीं, यह उन यूजर्स के लिए है जो कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी को एक साथ चाहते हैं। Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर के साथ ये डिवाइस सभी बेसिक और एडवांस टास्क को आसानी से हैंडल करता है। साथ ही इसमें 6.77-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz, 50MP + 8MP रियर, 16MP फ्रंट, 5500mAh बैटरी, 8GB RAM, 128GB स्टोरेज है।

The post 25,000 रुपये से कम कीमत वाले बेस्ट फोन, स्टूडेंट्स और गेमर्स के लिए हैं शानदार (May 2025) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-phone-under-rs-25000/feed/ 0
Nothing Phone (3a), (3a) Pro की सेल शुरू, जानें कीमत, ऑफर्स और खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-pro-sale-india-price-offers-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-pro-sale-india-price-offers-specifications/#respond Tue, 11 Mar 2025 09:17:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=168968 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

मिड-रेंज Nothing Phone (3a) सीरीज पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च हुई थी, जिसमें दो मॉडल Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro शामिल हैं। ये फोन Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट, Nothing का पहला ट्रिपल कैमरा सेटअप और 50W फास्ट चार्जिंग के साथ आते हैं। इनकी पहली सेल आज भारत में शुरू हो गई है। […]

The post Nothing Phone (3a), (3a) Pro की सेल शुरू, जानें कीमत, ऑफर्स और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Nothing Phone (3a) और (3a) Pro की बिक्री Flipkart, Vijay Sales, Croma और रिटेल स्टोर्स के जरिए होगी।
  • इस लाइनअप की कीमत ₹24,999 से शुरू होती है।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, Nothing Phone (3a) सीरीज को अपना पहला सॉफ्टवेयर अपडेट भी मिलने वाला है।

मिड-रेंज Nothing Phone (3a) सीरीज पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च हुई थी, जिसमें दो मॉडल Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro शामिल हैं। ये फोन Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट, Nothing का पहला ट्रिपल कैमरा सेटअप और 50W फास्ट चार्जिंग के साथ आते हैं। इनकी पहली सेल आज भारत में शुरू हो गई है। आइए, कीमत, ऑफर्स और अन्य डिटेल्स जानते हैं।

Nothing Phone (3a) and (3a) Pro की कीमत और ऑफर्स

  • Nothing Phone (3a) की भारत में कीमत ₹24,999 से शुरू होती है, जबकि Phone (3a) Pro की कीमत ₹29,999 रखी गई है।
  • ये फोन Flipkart, Vijay Sales, Croma और सभी प्रमुख रिटेल स्टोर्स के जरिए उपलब्ध होंगे।
  • इसके अलावा, Phone (3a) सीरीज Flipkart Minutes पर भी उपलब्ध होगी। जिसका मतलब है कि ओपन सेल के 10 मिनट के भीतर डिलीवरी की जा सकती है। हालांकि, यह सुविधा केवल चुनिंदा पिन कोड्स के लिए लागू होगी। Phone (3a) Pro की डिलीवरी 15 मार्च से शुरू होगी।
  • कंपनी HDFC Bank, IDFC Bank और OneCard कार्ड्स पर ₹2,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है। साथ ही, नो-कॉस्ट EMI और ₹3,000 का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।
  • पहली सेल (केवल 11 मार्च) में Flipkart पर एक गारंटीड एक्सचेंज वैल्यू ऑफर मिलेगा, जहां डिलीवरी के समय कोई अतिरिक्त मूल्यांकन या कटौती नहीं होगी।
  • Phone (3a) ब्लैक, वाइट और ब्लू जैसे तीन रंगों में उपलब्ध है। जबकि Phone (3a) Pro ग्रे और ब्लैक रंगों में आता है।
वैरियंट Nothing Phone (3a)  प्राइस Nothing Phone (3a) Pro  प्राइस
8GB + 128GB 24,999 रुपये 29,999 रुपये
8GB + 256GB 26,999 रुपये 31,999 रुपये
12GB + 256GB NA 33,999 रुपये

Nothing Phone (3a) और (3a) Pro के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: नथिंग फोन (3a) सीरीज में 1080 x 2392 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और सुरक्षा के लिए पांडा ग्लास लेयर के साथ 6.77-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले है।
  • प्रोसेसर: फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 SoC द्वारा संचालित हैं जिसे एड्रेनो GPU के साथ जोड़ा गया है।
  • बैटरी: दोनों मॉडल में 5,000mAh की बैटरी और 50W फ़ास्ट चार्जिंग है।
  • फोन (3a) कैमरा: नथिंग फोन (3a) में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का टेलीफ़ोटो कैमरा है। इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है।
  • फोन (3a) प्रो कैमरा: फोन (3a) प्रो में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 50MP का पेरिस्कोप कैमरा है। इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा है।
  • ओएस: एंड्रॉइड 15-आधारित नथिंग ओएस 3.1 इसके साथ कंपनी 3 साल तक ओएस अपग्रेड और 6 साल तक सुरक्षा अपडेट का वादा कर रही है।
  • अन्य: NFC, IP64 रेटिंग, ग्लिफ़ इंटरफ़ेस, इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर।

इसके अलावा, नथिंग फोन (3a) सीरीज को लॉन्च के बाद कथित तौर पर अपना पहला सॉफ्टवेयर अपडेट मिल रहा है।

Nothing Phone (3a) सीरीज सॉफ्टवेयर अपडेट

  • नथिंग फोन (3a) सीरीज के लिए नया OTA अपडेट अपने साथ कुछ उल्लेखनीय अतिरिक्त सुविधाएं लेकर आया है।
  • एसेंशियल की: नई एसेंशियल की अपडेट हो रही है, जहां एक बार दबाने पर आपकी स्क्रीन पर जो कुछ भी है वह सेव हो जाएगा और आपको नोट्स जोड़ने की भी अनुमति देगा।
  • इसी तरह, बटन को लंबे समय तक दबाने पर सेव करते समय तुरंत वॉयस नोट्स रिकॉर्ड करना शुरू हो जाएगा।
  • आपके लिए एक नया एसेंशियल स्पेस विजेट है जिससे आप होम स्क्रीन/लॉक स्क्रीन से सीधे स्पेस में सेव की गई कंटेंट देख सकते हैं।
  • कैमरा:कैमरों के लिए, इस अपडेट में नए कैमरा प्रीसेट्स जोड़े गए हैं, जो विभिन्न परिस्थितियों में “ऑप्टीमल सेटिंग्स” तक त्वरित पहुंच प्रदान करते हैं। ये प्रीसेट्स इंपोर्ट किए जा सकते हैं या दूसरों के साथ शेयर किए जा सकते हैं।
  • अब कस्टम फिल्टर्स के लिए क्यूब फ़ाइलों को इंपोर्ट करने का विकल्प भी जोड़ा गया है।
  • इसके अलावा, कुल मिलाकर कैमरा परफॉर्मेंस में सुधार किया गया है, जिसमें बेहतर क्लोज-अप शॉट्स के लिए मैक्रो लेंस और अधिक सटीक बैकग्राउंड ब्लर के लिए पोर्ट्रेट मोड शामिल है।
  • कैमरा ऐप की स्थिरता (स्टेबिलिटी) में भी सुधार किया गया है।
  • अन्य सुधार: यह अपडेट बेहतर यूजर एक्सपीरियंस के लिए होमपेज और डिटेल्स पेज को नया डिजाइन देता है।
  • अब एक नया ‘Upcoming’ सेक्शन जोड़ा गया है, जिससे सभी आगामी कार्यों को एक ही स्थान पर प्रबंधित (मैनेज) किया जा सकता है।
  • स्मार्ट इनसाइट्स अब सिस्टम की भाषा में दिखाई देंगे।
  • Nothing Gallery में अब AI-पावर्ड फेस और सीन क्लासिफिकेशन जोड़ा गया है, जिसे बेहतर यूजर एक्सपीरियंस के लिए फाइन-ट्यून किया गया है।
  • बेहतर सुरक्षा के लिए “पॉवर्ड-ऑफ पासवर्ड” फीचर जोड़ा गया है।


Nothing Phone 3a Price
Rs. 24,999
Go To Store
See All Prices

The post Nothing Phone (3a), (3a) Pro की सेल शुरू, जानें कीमत, ऑफर्स और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-pro-sale-india-price-offers-specifications/feed/ 0
Nothing Phone (3a) सीरीज पर मिलेगा गारंटीड एक्सचेंज वैल्यू ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-series-guaranteed-exchange-value-offer-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-series-guaranteed-exchange-value-offer-details/#respond Thu, 06 Mar 2025 10:41:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=168631 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

मिड-रेंज Nothing Phone (3a) सीरीज इस हफ्ते की शुरुआत में भारत और ग्लोबल बाजारों में लॉन्च हुई है। इस लाइनअप में Phone (3a) और Phone (3a) Pro शामिल हैं। ये पहले Nothing फोन हैं जो पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। बिक्री से पहले Flipkart पर Nothing Phone (3a) सीरीज के […]

The post Nothing Phone (3a) सीरीज पर मिलेगा गारंटीड एक्सचेंज वैल्यू ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Nothing Phone (3a) और (3a) Pro के नए गारंटीड एक्सचेंज वैल्यू ऑफर का लाभ केवल बिक्री के पहले दिन ही लिया जा सकता है।
  • Flipkart का कहना है कि डिलीवरी के समय कोई अतिरिक्त मूल्यांकन या कटौती नहीं की जाएगी।
  • Nothing Phone (3a) सीरीज की भारत में शुरुआती कीमत ₹24,999 से शुरू होती है।

मिड-रेंज Nothing Phone (3a) सीरीज इस हफ्ते की शुरुआत में भारत और ग्लोबल बाजारों में लॉन्च हुई है। इस लाइनअप में Phone (3a) और Phone (3a) Pro शामिल हैं। ये पहले Nothing फोन हैं जो पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। बिक्री से पहले Flipkart पर Nothing Phone (3a) सीरीज के लिए एक नया एक्सचेंज प्रोग्राम घोषित किया गया है। आगे इसकी पूरी जानकारी दी गई है।

Nothing Phone (3a) सीरीज फ्लिपकार्ट एक्सचेंज प्रोग्राम

  • Nothing Phone (3a) सीरीज भारत में Flipkart पर 11 मार्च दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होगी।
  • Flipkart ने ‘गारंटीड एक्सचेंज वैल्यू’ प्रोग्राम की घोषणा की है, जो बिक्री के पहले दिन Phone (3a) सीरीज खरीदने वाले ग्राहकों के लिए लागू होगा।
  • इस प्रोग्राम के तहत योग्य Android और iOS डिवाइस वाले ग्राहक अपने फोन को पूरी एक्सचेंज वैल्यू पर अपग्रेड कर सकेंगे।

Flipkart गारंटीड एक्सचेंज वैल्यू प्रोग्राम कैसे काम करता है?

  • जो ग्राहक Flipkart के गारंटीड एक्सचेंज वैल्यू ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें Nothing Phone (3a) सीरीज खरीदते समय ‘Buy with Exchange’ विकल्प चुनना होगा।
  • यहां, उपयोगकर्ताओं को “No questions asked” के तहत उपलब्ध मॉडलों की सूची से अपना डिवाइस चुनकर पुष्टि करनी होगी।
  • एक बार चयन करने के बाद, आश्वस्त एक्सचेंज वैल्यू अपने आप लागू हो जाएगी और आप ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं।
  • डिलीवरी के समय डिलीवरी एग्जीक्यूटिव (विशमास्टर) डायग्नोस्टिक्स ऐप के जरिए डिवाइस के ब्रांड और मॉडल को सत्यापित करेगा।
  • Flipkart का कहना है कि डोरस्टेप डिलीवरी के समय डिवाइस की स्थिति के आधार पर कोई अतिरिक्त मूल्यांकन या कटौती नहीं की जाएगी।
  • यह ऑफर OnePlus, Samsung और Nothing के उन स्मार्टफोंस पर लागू है जो 2021 या उसके बाद लॉन्च हुए हैं और Apple के उन मॉडल्स पर जो 2019 या उसके बाद बाजार में आए हैं।
  • जैसा कि पहले बताया गया, यह ऑफर केवल बिक्री के पहले दिन यानी 11 मार्च को ही वैध होगा।
  • Flipkart ने अपने प्लेटफार्म पर एक समर्पित एक्सचेंज वैल्यू स्टोर बनाया है, लेकिन लेख लिखे जाने तक वह ठीक से काम नहीं कर रहा था।

Nothing Phone (3a) सीरीज की कीमत

वैरियंट Nothing Phone (3a) Nothing Phone (3a) Pro
8GB + 128GB 24,999 रुपये 29,999 रुपये
8GB + 256GB 26,999 रुपये 31,999 रुपये
12GB + 256GB NA 33,999 रुपये
  • नए गारंटीड एक्सचेंज वैल्यू प्रोग्राम के अलावा Nothing Phone (3a) सीरीज खरीदने वाले ग्राहकों के लिए नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी उपलब्ध होगा।
  • इसके साथ ही, ₹2,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

The post Nothing Phone (3a) सीरीज पर मिलेगा गारंटीड एक्सचेंज वैल्यू ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-series-guaranteed-exchange-value-offer-details/feed/ 0
Nothing Phone (3a) और (3a) Pro हुए लॉन्च, देखें कैसा है इन ट्रांसपेरेंट मोबाइल का डिजाइन और स्पे​सिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-and-phone-3a-pro-launched-in-india-with-glyph-light-interface-and-transparent-design/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-and-phone-3a-pro-launched-in-india-with-glyph-light-interface-and-transparent-design/#respond Tue, 04 Mar 2025 10:40:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=168378 ये अनूठे डिजाइन वाले ट्रांसपेरेंट मोबाइल फोन हैं जिसमें glyph light interface दिया गया है।

The post Nothing Phone (3a) और (3a) Pro हुए लॉन्च, देखें कैसा है इन ट्रांसपेरेंट मोबाइल का डिजाइन और स्पे​सिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नथिंग का नाम उन टेक ब्रांड्स में शुमार है जिसने चुनिंदा फोन मॉडल्स के दमपर ही लाखों लोगों को अपना फैन बना लिया है। आज इस कंपनी ने अपने दो नए स्मार्टफोन Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro इंडिया में लॉन्च किए हैं। ये अनूठे डिजाइन वाले ट्रांसपेरेंट मोबाइल फोन हैं जिसमें glyph light interface दिया गया है। नथिंग फोन 3ए सीरीज की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Nothing Phone (3a) और (3a) Pro का डिजाइन

नथिंग फोन (3ए) और फोन (3ए) प्रो को ग्लास पैनल पर बनाया गया है। फोन 3ए में जहां हॉरिजॉन्टल शेप में तीन कैमरा लेंस लगाए गए हैं वहीं फोन 3ए प्रो में सर्किल शेप वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोंन के कैमरा सेटअप के चारों ओर Glyph Interface लगाया गया है जिसमें तीन लाइट स्ट्रिप्स मौजूद हैं जो नोटिफिकेशन्स पर चमकती है।

अपनी पहचान को कायम रखते हुए कंपनी ने नई Nothing Phone (3a) Series को ट्रांसपेरेंट बैक पैनल पर पेश किया है। फोन के अंदर के पोर्ट्स, पेंच तथा सर्किट बोर्ड को बाहर से ही देखा जा सकता है। नए नथिंग फोन के राइट फ्रेम पर Essential Key बटन लगाया गया है जो कई तरह के फंक्शन्स फॉलो करता है। कंपनी का कहना है कि फोन में 100% recycled aluminium का इस्तेमाल किया गया है।

Nothing Phone (3a) और (3a) Pro 5G Phone को कंपनी ने IP64 रेटिंग के साथ बाजार में उतारा है जो इन्हें पानी के बचाने में मदद करता है। फोन (3ए) का डायमेंशन 163.52×77.50×8.35mm और वज़न 201ग्राम है। वहीं फोन (3ए) प्रो का डायमेंशन 163.52×77.50×8.39mm और वजन 211 ग्राम है।

Nothing Phone (3a) और (3a) Pro का कैमरा

नथिंग फोन (3ए) प्रो में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन Samsung OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.55 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल Sony Periscope लेंस और एफ/2.2 अपर्चर व 120° FOV वाला 8 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है।

नथिंग फोन (3ए) के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में प्रो मॉडल वाला ही एफ/1.88 अपर्चर 50 मेगापिक्सल मेन Samsung OIS सेंसर दिया गया है। इसके साथ बैक पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Samsung Telephoto लेंस और एफ/2.2 अपर्चर व 120° FOV वाला 8 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस मौजूद है।

नथिंग फोन बैक कैमरा फ्रंट कैमरा
Phone (3a) 50MP + 50MP Periscope + 8MP 50MP Selfie
Phone (3a) Pro 50MP + 50MP Telephoto + 8MP 32MP Selfie

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नथिंग फोन 3ए में एफ/2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है तथा फोन 3ए प्रो 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। गौरतलब है कि Phone (3a) Pro का कैमरा 6x in-sensor zoom और 60x ultra zoom की ताकत से लैस है। वहीं Phone (3a) के कैमरा मॉड्यूल में यूजर्स को 4x in-sensor और 30x ultra zoom मिलेगा।

Nothing Phone (3a) और (3a) Pro की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.77” 120Hz AMOLED Display
  • Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • 5,000mAh Battery
  • 50W fast charging

डिस्प्ले

Nothing Phone (3a) और (3a) Pro 5G मोबाइल फोन 1080 x 2392 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करते हैं। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जो फ्लेक्सिबल एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 1000हर्ट्ज़ गेमिंग मोड टच सेंपलिंग रेट और 3000nits पिक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। दोनों फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस हैं तथा इन्हें पांडा ग्लास से प्रोटेक्ट दिया गया है।

परफॉर्मेंस

नथिंग फोन 3ए सीरीज को एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च किया गया है जो NothingOS 3.1 के साथ मिलकर काम करती है। प्रोसेसिंग के लिए फोन (3ए) और (3ए) प्रो में क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना स्नेपड्रैगन 7एस जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

ये दोनों मोबाइल Qualcomm Hexagon NPU सपोर्ट करते हैं जो इनकी AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षमता को बढ़ाती है। कंपनी की ओर से Nothing Phone (3a) और (3a) Pro को 3 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपडेट तथा 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लाया गया है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए नथिंग फोन (3ए) और नथिंग फोन (3ए) प्रो में तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए ये दोनों मोबाइल फोन 50वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि ये फोन 19 मिनट में ही 50% चार्ज हो सकते हैं तथा 56 मिनट में 1% से फुल 100% तक चार्ज हो सकते हैं।

Nothing Phone (3a) और (3a) Pro की कीमत

Nothing Phone (3a) प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹24,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹26,999

Nothing Phone (3a) Pro प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹29,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹31,999

नथिंग फोन 3ए और फोन 3ए प्रो की सेल 11 मार्च से शुरू होगी तथा HDFC, IDFC Frist बैंक और OneCard पर कंपनी की ओर से 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। फोन (3ए) को Black, White और Blue कलर में खरीदा जा सकेगा तथा फोन (3ए) प्रो को Black और White कलर में परचेज किया जा सकेगा।

Nothing Phone 3a Price
Rs. 24,999
Go To Store
See All Prices

The post Nothing Phone (3a) और (3a) Pro हुए लॉन्च, देखें कैसा है इन ट्रांसपेरेंट मोबाइल का डिजाइन और स्पे​सिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-and-phone-3a-pro-launched-in-india-with-glyph-light-interface-and-transparent-design/feed/ 0
लॉन्च से पहले Nothing Phone (3a) और (3a) Pro का प्राइस आया सामने, कल होंगे लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-and-3a-pro-india-price-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-and-3a-pro-india-price-leaked/#respond Mon, 03 Mar 2025 06:47:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=168244 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Nothing Phone (3a) सीरीज कल यानी 4 मार्च को इंडिया सहित ग्लोबल मार्केट में पेश होने वाली है। इसमें Phone (3a) और Phone (3a) Pro जैसे दो मॉडल्स लॉन्च होंगे। यह लाइनअप सिर्फ लुक ही नहीं, बल्कि फीचर्स के मामले में भी अपने पूर्व डिवाइस की तुलना में बड़े अपग्रेड के साथ आएंगे। फोंस को […]

The post लॉन्च से पहले Nothing Phone (3a) और (3a) Pro का प्राइस आया सामने, कल होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing Phone (3a) सीरीज कल यानी 4 मार्च को इंडिया सहित ग्लोबल मार्केट में पेश होने वाली है। इसमें Phone (3a) और Phone (3a) Pro जैसे दो मॉडल्स लॉन्च होंगे। यह लाइनअप सिर्फ लुक ही नहीं, बल्कि फीचर्स के मामले में भी अपने पूर्व डिवाइस की तुलना में बड़े अपग्रेड के साथ आएंगे। फोंस को लेकर लगातार जानकारियां शेयर की जा रही हैं। वहीं, अब लॉन्च से पहले नई लीक रिपोर्ट में कीमत की डिटेल्स सामने आई है। आइए, आपको बताते है कि ये मोबाइल्स कितने में आ सकते हैं।

Nothing Phone (3a) और (3a) Pro की कीमत (लीक)

  • स्मार्टप्रिक्स के अनुसार Nothing Phone (3a) दो स्टोरेज में आ सकता है। जिसमें 8GB रैम +128GB वाले बेस वैरियंट की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये रखी जा सकती है।
  • मिड मॉडल 8GB+256GB की कीमत 26,999 रुपये हो सकती है। जबकि टॉप मॉडल 12GB+256GB की कीमत 28,999 रुपये होने की संभावना है।

nothing-phone-3a-design-revealed

  • Nothing Phone (3a) Pro की बात करें तो इसके 8GB+128GB मॉडल की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये हो सकती है।
  • मिड मॉडल 8GB+256GB वैरियंट की कीमत 33,999 रुपये और 12GB+256GB की कीमत 35,999 रुपये रखी जा सकती है।
  • यह भी बताया गया है कि लॉन्च ऑफर के तहत 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है।

Nothing Phone (3a) और (3a) Pro की डिटेल्स

  • फ्रंट की बात करें तो दोनों फोंस में 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, Panda Glass प्रोटेक्शन, और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है।
  • दोनों डिवाइस में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।
  • मोबाइल्स में 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की बात सामने आई है। जो रिपोर्ट्स के मुताबिक 56 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो सकती है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट हो सकता है।
  • उम्मीद की जा रही है कि ये फोन बॉक्स से ही Android 15 और Nothing OS 3 के साथ एंट्री ले सकते हैं।
  • कैमरा सेटअप के मामले में दोनों मॉडल्स में 50MP का मेन सेंसर और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया जा सकता है। हालांकि, Pro वैरियंट में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी शामिल हो सकता है। जो 3x ऑप्टिकल जूम प्रदान करता है। वहीं, स्टैंडर्ड मॉडल केवल 2x जूम दे सकता है।
  • Nothing एक नए फीचर “Essential Space” को भी टीज कर रहा है। यह फोन के साइड में मौजूद एक डेडिकेटेड बटन से जुड़ा हुआ लगता है, लेकिन कंपनी ने अभी तक स्पष्ट नहीं किया है कि यह फीचर असल में कैसे काम करेगा।

बताते चलें कि Nothing Phone (3a) सीरीज भारत और ग्लोबल मार्केट में 4 मार्च को दोपहर 3:30 बजे लॉन्च हो रही है। ये स्मार्टफोन इंडिया में Flipkart पर सेल होंगे।

The post लॉन्च से पहले Nothing Phone (3a) और (3a) Pro का प्राइस आया सामने, कल होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-and-3a-pro-india-price-leaked/feed/ 0
Nothing Phone (3a) का डिजाइन आया सामने, देखें इस बार क्या है नया https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-design-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-design-revealed/#respond Thu, 27 Feb 2025 08:22:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=168021 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Nothing Phone (3a) सीरीज का भारत में लॉन्च 4 मार्च को होने वाला है। यह ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च होगी और इसमें दो स्मार्टफोन Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro शामिल होने की उम्मीद है। Nothing पहले ही उस मॉडल के डिजाइन का खुलासा कर चुका है, जिसे Pro मॉडल माना जा रहा […]

The post Nothing Phone (3a) का डिजाइन आया सामने, देखें इस बार क्या है नया first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Nothing Phone (3a) का डिजाइन Pro मॉडल के समान ही है।
  • हालांकि, इसमें उभरा हुआ कैमरा मॉड्यूल नहीं दिया गया है।
  • Nothing Phone (3a) में तीन Glyph लाइट्स दी गई हैं।

Nothing Phone (3a) सीरीज का भारत में लॉन्च 4 मार्च को होने वाला है। यह ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च होगी और इसमें दो स्मार्टफोन Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro शामिल होने की उम्मीद है। Nothing पहले ही उस मॉडल के डिजाइन का खुलासा कर चुका है, जिसे Pro मॉडल माना जा रहा है। वहीं, अब एक और फोन का टीजर जारी किया है, जो वेनिला (3a) वैरियंट हो सकता है। इस फोन में भी Glyph Interface दिख रहा है। आइए, आगे इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Nothing Phone (3a) डिजाइन

  • Nothing ने एक्स प्लेटफार्म और Flipkart माइक्रोसाइट पर Phone (3a) सीरीज का एक टीजर इमेज शेयर किया है।
  • इसमें हम देख सकते हैं कि Nothing Phone (3a) के बैक डिजाइन में पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें तीन सेंसर दिए गए हैं।
  • Nothing Phone (3a) में तीन Glyph लाइट्स हैं, जो कैमरा सेंसर के चारों ओर सर्कुलर डिजाइन में दी गई हैं।
  • इसका डिजाइन Nothing Phone (3a) Pro से मिलता-जुलता है, लेकिन इसमें उभरा हुआ (Protruding) कैमरा मॉड्यूल नहीं है।
  • यह स्मार्टफोन सफेद (White) रंग में दिखाई दे रहा है और इसके ब्लैक वैरियंट में भी आने की भी उम्मीद है।

Nothing Phone (3a) स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • Nothing Phone (3a) में 6.72-इंच का AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।
  • यह Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 SoC द्वारा संचालित हो सकता है।
  • फोन के ट्रिपल-कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी सेंसर, 50MP टेलीफोटो लेंस (2x ऑप्टिकल जूम के साथ) और 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल हो सकते हैं। सेल्फी के लिए (3a) में 32MP फ्रंट कैमरा हो सकता है।
  • (2a) की तुलना में (3a) के लिए टेलीफोटो कैमरा एक नया अडिशन और अपग्रेड है। Nothing Phone (3a) सीरीज में 50MP पेरिस्कोप कैमरा होने की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह दोनों फोंस को मिलेगा या नहीं।
  • Nothing Phone (3a) में 5,000mAh बैटरी होने की भी उम्मीद है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Phone (2a) में भी यही बैटरी स्पेसिफिकेशन था।

Nothing Phone (3a) सीरीज भारत और ग्लोबल मार्केट में 4 मार्च को दोपहर 3:30 बजे लॉन्च हो रही है। ये स्मार्टफोन Flipkart पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होंगे। बता दें कि Nothing Phone (3a) और (3a) Pro, Phone (2) और Phone (2a) Plus के अपग्रेडेड वर्जन होंगे।


Nothing Phone 3a Price
Rs. 24,999
Go To Store
See All Prices

The post Nothing Phone (3a) का डिजाइन आया सामने, देखें इस बार क्या है नया first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-design-revealed/feed/ 0
Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro की तस्वीरें लॉन्च से पहले आई सामने, देखें कैसा है लुक https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-and-phone-3a-pro-design-renders-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-and-phone-3a-pro-design-renders-leaked/#respond Fri, 21 Feb 2025 06:15:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=167503 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

नथिंग फोन (3ए) सीरीज 4 मार्च को भारत सहित ग्लोबली लॉन्च होने वाली है। ब्रांड लगातार इसमें आने वाले फोंस को लेकर टीजर जारी कर रहा है। इसमें कई डिटेल्स सामने आ चुकी हैं। वहीं, मोबाइल्स के डिजाइन को लेकर अभी तक कोई साफ तस्वीर सामने नहीं आई थी। लेकिन अब लेटेस्ट लीक में Nothing […]

The post Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro की तस्वीरें लॉन्च से पहले आई सामने, देखें कैसा है लुक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नथिंग फोन (3ए) सीरीज 4 मार्च को भारत सहित ग्लोबली लॉन्च होने वाली है। ब्रांड लगातार इसमें आने वाले फोंस को लेकर टीजर जारी कर रहा है। इसमें कई डिटेल्स सामने आ चुकी हैं। वहीं, मोबाइल्स के डिजाइन को लेकर अभी तक कोई साफ तस्वीर सामने नहीं आई थी। लेकिन अब लेटेस्ट लीक में Nothing Phone (3a) और Nothing Phone (3a) Pro के रेंडर्स देखे गए हैं। आइए, आगे आपको बताते हैं कि इनका डिजाइन कैसा हो सकता है।

Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro रेंडर्स (लीक)

एंड्राइड हैडलाइन्स ने Nothing Phone (3a) और Nothing Phone (3a) Pro स्मार्टफोन के रेंडर्स शेयर किए हैं। जिससे पहली बार डिजाइन का खुलासा हुआ है।

  • तस्वीरों से पता चलता है कि Phone (3a) और Phone (3a) Pro का डिजाइन लगभग एक जैसा है।
  • फोंस में प्रमुख अंतर कैमरा डिपार्टमेंट में है। जहां (3a) में हॉरिजॉन्टल तरीके से ट्रिपल-कैमरा सेटअप है जिसमें पट्टी के ऊपर एलईडी फ्लैश रखा गया है।
  • Phone (3a) Pro वर्जन में एलईडी फ्लैश और तीन रियर-फेसिंग कैमरे हैं, जिसमें एक पेरिस्कोप कैमरा भी शामिल है, जो गोलाकार मॉड्यूल के अंदर रखा गया है।
Phone 3(a)
  • Phone (3a) और Phone (3a) Pro में सामने की तरफ एक फ्लैट डिस्प्ले है जिसमें बीच में पंच-होल दिया गया है।
  • लेफ्ट की तरफ दोनों फोन में वॉल्यूम रॉकर हैं, जबकि राइट किनारे पर पावर बटन के अलावा एक नया कैमरा बटन भी है।
  • फोन (3ए) ब्लैक और वाइट शेड्स में उपलब्ध होगा। जबकि प्रो एडिशन ब्लैक और सिल्वर रंग में आ सकता है।
phone 3(a) Pro

Nothing Phone (3a), Phone (3a) Pro स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Nothing Phone (3a) और Nothing Phone (3a) Pro डिवाइस में 6.77-इंच की AMOLED FHD+ 120Hz स्क्रीन दी जा सकती है।
  • चिपसेट: रिपोर्ट्स के अनुसार फोन (3ए) और फोन (3ए) प्रो स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 चिपसेट के साथ आ सकते हैं।
  • स्टोरेज और रैम: Nothing Phone (3a) 8 जीबी /12 जीबी रैम वैरियंट और 128 जीबी/256 जीबी स्टोरेज विकल्पों में आने की उम्मीद है। जबकि Nothing Phone (3a) Pro एक सिंगल 12GB+256GB कॉन्फिग्रेशन में आ सकता है।
  • कैमरा: दोनों फोन में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप होने की बात कही गई है, जिसमें 50-मेगापिक्सल (प्राइमरी), 8-मेगापिक्सल (अल्ट्रा-वाइड) और 50-मेगापिक्सल (टेलीफोटो) सेंसर दिया जा सकता है। इनमे से फोन (3ए) में 30x डिजिटल जूम के साथ 2x टेलीफोटो कैमरा और प्रो में एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम और 6x डिजिटल जूम देगा। वहीं, सेल्फी कैमरा के लिए फोन (3ए) में 32-मेगापिक्सल और प्रो वर्जन में 50-मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है।
  • बैटरी: दोनों ही मॉडल लंबे बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी के साथ आने की बात सामने आई है।


Nothing Phone 3a Price
Rs. 24,999
Go To Store
See All Prices

The post Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro की तस्वीरें लॉन्च से पहले आई सामने, देखें कैसा है लुक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-and-phone-3a-pro-design-renders-leaked/feed/ 0
भारत में लॉन्च से पहले Nothing Phone (3a) के स्पेसिफिकेशंस आए सामने, जानें क्या मिलेगा खास https://www.91mobiles.com/hindi/possible-nothing-phone-3a-specifications-accidentally-revealed-ahead-of-india-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/possible-nothing-phone-3a-specifications-accidentally-revealed-ahead-of-india-launch/#respond Thu, 20 Feb 2025 07:40:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=167423 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Nothing Phone (3a) सीरीज भारत और ग्लोबल लेवल पर 4 मार्च को लॉन्च होने के लिए तैयार है। इसमें Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro शामिल होने की उम्मीद है। कंपनी फोन के हार्डवेयर डिटेल्स को टीज कर रही है, जिसमें कैमरा डिटेल्स और Snapdragon चिपसेट शामिल हैं। वहीं, अब ताजा जानकारी के अनुसार, […]

The post भारत में लॉन्च से पहले Nothing Phone (3a) के स्पेसिफिकेशंस आए सामने, जानें क्या मिलेगा खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • ब्रांड द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई एक तस्वीर के जरिए नथिंग फोन (3ए) के संभावित स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया गया है।
  • तस्वीर में चिपसेट, बैटरी, फास्ट चार्जिंग, डिस्प्ले और कैमरा की पुष्टि की गई है।
  • कंपनी ने अनुसार नथिंग फोन (3a) सीरीज स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ आएगी।

Nothing Phone (3a) सीरीज भारत और ग्लोबल लेवल पर 4 मार्च को लॉन्च होने के लिए तैयार है। इसमें Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro शामिल होने की उम्मीद है। कंपनी फोन के हार्डवेयर डिटेल्स को टीज कर रही है, जिसमें कैमरा डिटेल्स और Snapdragon चिपसेट शामिल हैं। वहीं, अब ताजा जानकारी के अनुसार, Nothing Phone (3a) श्रृंखला के कुछ और स्पेसिफिकेशंस गलती से लीक हो गए हैं।

Nothing Phone (3a) सीरीज स्पेसिफिकेशंस

  • Nothing ने हाल ही में पुष्टि की है कि Phone (3a) सीरीज में Snapdragon चिपसेट होगा। इसी सिलसिले में कंपनी ने Nothing X Snapdragon X Phone (3a) सीरीज का एक कम्युनिटी प्रीव्यू इवेंट आयोजित किया है। जिसमें चुनिंदा कम्युनिटी मेंबर्स (संभावित रूप से) मौजूद थे। कंपनी ने इस इवेंट की तस्वीरें Instagram पर पोस्ट कीं हैं।
  • इनमें से एक तस्वीर में एक मेंबर को फोन के बड़े कटआउट को पकड़े हुए देखा जा सकता है, जिस पर कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस लिखे हुए हैं।
  • इस कटआउट में चिपसेट, कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी जैसी जानकारी दिख रही है।

Nothing-Phone-3a-series

  • तस्वीर से पुष्टि होती है कि Nothing Phone (3a) में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट होगा।
  • हम फोन के पीछे 50MP + 13MP + 10MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप देख सकते हैं।
  • फोन में FHD+ AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,500 निट्स पीक ब्राइटनेस दी जाएगी।
  • इमेज के अनुसार, यह डिवाइस 5,000mAh बैटरी के साथ आएगा और 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
  • कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा कर रही है।
  • जहां तक डिजाइन की बात है, तो यह फोन का असली लुक नहीं लगता, क्योंकि अब तक जारी की गई टीजर इमेज में कैमरा हॉरिजॉन्टल और थोड़ा सर्कुलर लेआउट में दिखाया गया है।

तस्वीर में फोन की सटीक पहचान उजागर नहीं हुई है, लेकिन ये स्पेसिफिकेशन Nothing Phone (3a) के हो सकते हैं। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि Nothing ने हाल ही में पुष्टि की थी कि Nothing Phone (3a) सीरीज के एक मॉडल में 50MP मेन कैमरा और 50MP टेलीफोटो लेंस वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा।

इसके अलावा, कथित Nothing Phone (3a) Pro हाल ही में गीकबेंच पर Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट के साथ देखा गया था। यह एक और संकेत हो सकता है कि Instagram इमेज में दिखाए गए स्पेसिफिकेशन वास्तव में Nothing Phone (3a) के हो सकते हैं।
चूंकि Nothing ने स्पष्ट रूप से यह पुष्टि नहीं की है कि इमेज में दिखाए गए स्पेक्स वास्तव में Phone (3a) सीरीज के हैं, इसलिए हम सुझाव देंगे कि इस जानकारी को पूरी तरह से सही मानने से पहले आधिकारिक डिटेल्स का इंतजार करें।

The post भारत में लॉन्च से पहले Nothing Phone (3a) के स्पेसिफिकेशंस आए सामने, जानें क्या मिलेगा खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/possible-nothing-phone-3a-specifications-accidentally-revealed-ahead-of-india-launch/feed/ 0
लॉन्च से पहले Nothing Phone (3a) सीरीज की कैमरा डिटेल्स कंफर्म, जानें क्या मिलेगा खास https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-series-camera-specifications-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-series-camera-specifications-confirmed/#respond Wed, 19 Feb 2025 05:31:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=167296 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Nothing ने आगामी Phone (3a) सीरीज के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस शेयर करना शुरू कर दिया है। यह 3 मार्च को लॉन्च होने वाली है। इससे पहले ब्रांड ने पुष्टि की थी कि वह MediaTek Dimensity से स्विच करके Snapdragon प्रोसेसर का उपयोग करेगा। जो Phone (2a) सीरीज को पावर देता था। वहीं, अब लॉन्च इवेंट से […]

The post लॉन्च से पहले Nothing Phone (3a) सीरीज की कैमरा डिटेल्स कंफर्म, जानें क्या मिलेगा खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • फोन (3a) सीरीज में अलग कैमरा सेंसर अरेंजमेंट होने की बात कही गई है।
  • इसमें अपने पिछले मॉडल की तरह ट्रांसपेरेंट डिजाइन और ग्लिफ इंटरफेस को बरकरार रखा जाएगा।
  • स्मार्टफोन में अपने पिछले मॉडल के डुअल 50MP सेंसर की तुलना में अपग्रेडेड कैमरे होने का दावा किया गया है।

Nothing ने आगामी Phone (3a) सीरीज के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस शेयर करना शुरू कर दिया है। यह 3 मार्च को लॉन्च होने वाली है। इससे पहले ब्रांड ने पुष्टि की थी कि वह MediaTek Dimensity से स्विच करके Snapdragon प्रोसेसर का उपयोग करेगा। जो Phone (2a) सीरीज को पावर देता था। वहीं, अब लॉन्च इवेंट से पहले Nothing ने आगामी Phone (3a) सीरीज के कैमरा स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि कर दी है।

हालांकि, डिवाइसेज के सटीक नाम स्पष्ट रूप से सामने नहीं आए हैं, लेकिन कंपनी का कहना है कि Phone (3a) सीरीज अपने पूर्व मॉडल्स की तुलना में अपग्रेडेड होगी। हमारा अनुमान है कि इन फोंस को Nothing Phone 3a और Nothing Phone 3a Pro कहा जा सकता है।

Nothing Phone (3a) सीरीज में मिलेगा पेरिस्कोप कैमरा

  • Nothing Phone (3a) सीरीज में 50MP पेरिस्कोप कैमरा की पुष्टि की गई है।
  • यह 3x ऑप्टिकल जूम, 6x इन-सेंसर जूम और 60x हाइब्रिड जूम सपोर्ट करेगा। इसका मतलब है कि आप दूर स्थित ऑब्जेक्ट की भी आसानी से तस्वीरें ले सकेंगे।
  • इस लेंस के बारे में कहा जा रहा है कि यह क्रिस्प और डिटेल्ड मैक्रो शॉट्स कैप्चर करने के साथ-साथ 70mm पोर्ट्रेट फोकल लंबाई भी प्रदान करेगा।
  • आगामी डिवाइसेज में 50MP का मेन सेंसर भी होगा जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि यह Phone (2a) की तुलना में 64 प्रतिशत अधिक लाइट कैप्चर करेगा जिससे तस्वीरों में अधिक डेप्थ और क्लैरिटी मिलेगी।
  • स्मार्टफोंस में Nothing का TrueLens Engine 3.0 भी होगा। जो रियल कलर और नैचुरल फोटो व वीडियो आउटपुट देने में मदद करेगा।
  • Phone (3a) सीरीज का पूरा कैमरा सेटअप Ultra HDR फोटो आउटपुट को सपोर्ट करेगा।
  • फोन का फ्रंट और प्राइमरी रियर सेंसर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग में सक्षम होगा। जिसमें स्टेबिलाइजेशन और नाइट मोड भी मिलेगा।
  • टीजर इमेज में दिखाया गया है कि Phone (3a) सीरीज में कैमरा सेंसर की व्यवस्था इसके पूर्व मॉडल की तुलना में L-शेप में की गई है।

  • बता दें ,कि शुरुआती टीजर में बिना किसी बदलाव के डिजाइन का संकेत दिया गया था, जहां सेंसर एक पिल शेप के मॉड्यूल के अंदर रखे गए थे।
  • फोन (3ए) सीरीज में पिछले साल के प्लस मॉडल की जगह एक बेस और प्रो वैरियंट शामिल होने की उम्मीद है। यह देखना बाकी है कि दोनों डिवाइस पेरिस्कोप सेंसर के साथ आएंगे या नहीं।

Nothing Phone (3a) सीरीज स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स (संभावित)

  • Nothing Phone (3a) सीरीज में पहले ही iPhone जैसे एक्शन या डेडिकेटेड कैमरा बटन होने का संकेत दिया गया है। Phone (3a) सीरीज में तीसरे सेंसर के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
  • लीक के मुताबिक, इसमें 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस हो सकता है। स्टैंडर्ड मॉडल को 2x ऑप्टिकल जूम मिल सकता है, जबकि Pro मॉडल में पहले बताए गए 3x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट होगा।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों फोंस Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी यूनिट से लैस होंगे।
  • इन डिवाइसेज में 6.72-इंच की 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
  • Phone (3a) की संभावित शुरुआती कीमत लगभग ₹25,000 हो सकती है, जबकि Pro मॉडल की कीमत ₹30,000 से शुरू हो सकती है। यह Phone (2a) और (2a) Plus की शुरुआती कीमतों ₹23,999 और ₹27,999 की तुलना में थोड़ा ज्यादा मानी जा सकती है।


Nothing Phone 3a Price
Rs. 24,999
Go To Store
See All Prices

The post लॉन्च से पहले Nothing Phone (3a) सीरीज की कैमरा डिटेल्स कंफर्म, जानें क्या मिलेगा खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-series-camera-specifications-confirmed/feed/ 0