Nothing Phone (4a) Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 02 Sep 2026 09:36:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Nothing Phone (4a) सीरीज और Phone (4b) की कीमत बढ़ी, 5,000 रुपये तक महंगे हुए फोन, जानें नई कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-4b-price-hike-india-september-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-4b-price-hike-india-september-2026/#respond Wed, 02 Sep 2026 09:34:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203243 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कीमत बढ़ने का सिलसिला जारी है। क्योंकि Nothing Phone (4a) सीरीज और हाल ही में लॉन्च हुए Nothing Phone (4b) की कीमत बढ़ा दी गई है। इन स्मार्टफोन के कुछ वैरियंट की कीमत में 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, ब्रांड के अनुसार नए […]

The post Nothing Phone (4a) सीरीज और Phone (4b) की कीमत बढ़ी, 5,000 रुपये तक महंगे हुए फोन, जानें नई कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कीमत बढ़ने का सिलसिला जारी है। क्योंकि Nothing Phone (4a) सीरीज और हाल ही में लॉन्च हुए Nothing Phone (4b) की कीमत बढ़ा दी गई है। इन स्मार्टफोन के कुछ वैरियंट की कीमत में 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, ब्रांड के अनुसार नए स्टॉक पर ही नई कीमत लागू होगी। आइए, आगे सभी मॉडल्स का नया प्राइस जानते हैं।

Nothing Phone (4a) Pro की नई कीमत

Nothing Phone (4a) Pro के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसकी कीमत अब 54,999 रुपये है। जबकि पहले यह 49,999 रुपये में उपलब्ध था। वहीं, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत में 3,000 की बढ़ोतरी हुई है। इसकी पुरानी कीमत 54,999 थी, जो अब बढ़कर 57,999 रुपये हो गई है।

Nothing Phone (4a) की कीमत भी बढ़ी

Nothing Phone (4a) के अलग-अलग मॉडल्स की कीमत में भी बदलाव हुआ है। इसके 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 42,999 रुपये से बढ़कर 44,999 रुपये की गई है। फोन के 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह मॉडल पहले 46,999 में बिक रहा था लेकिन अब इसकी कीमत 49,999 रुपये है। वहीं, फोन के 12GB + 256GB मॉडल की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसकी कीमत 49,999 रुपये से बढ़कर 50,999 रुपये हो चुकी है।

Nothing Phone (4b) 5,000 रुपये महंगा

हाल ही में लॉन्च हुए Nothing Phone (4b) की कीमत में भी बड़ा बदलाव होने की जानकारी दी गई है। इसके 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यानी अब फोन 34,999 के बजाय 39,999 रुपये में मिलेगा। Phone (4b) का 8GB + 256GB वैरियंट भी उपलब्ध है, लेकिन इस मॉडल की नई कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है।

अगर आप नया नथिंग फोन लेने की सोच रहे हैं तो Nothing Phone (4a) सीरीज और Phone (4b) खरीदने के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। हालांकि फिलहाल आप इस रेंज में दूसरे विकल्प भी देख सकते हैं या फिर कुछ समय रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी कीमत में बदलाव की जानकारी देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Nothing Phone (4a) सीरीज और Phone (4b) की कीमत बढ़ी, 5,000 रुपये तक महंगे हुए फोन, जानें नई कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-4b-price-hike-india-september-2026/feed/ 0
Nothing Phone (4a), 4a Pro और 4b हुए सस्ते, Flipkart Freedom Sale में कीमत 30,999 रुपये से शुरू https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-4a-pro-4b-flipkart-freedom-sale-offers-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-4a-pro-4b-flipkart-freedom-sale-offers-india/#respond Fri, 07 Aug 2026 08:44:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201589 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Nothing ने Flipkart Freedom Sale 2026 के दौरान अपने लेटेस्ट स्मार्टफोंस पर शानदार ऑफर्स का ऐलान किया है। कंपनी ने बताया है कि 7 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक चलने वाली इस सेल में ग्राहक Nothing Phone (4a), Nothing Phone (4a) Pro और Nothing Phone (4b) को बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस के साथ […]

The post Nothing Phone (4a), 4a Pro और 4b हुए सस्ते, Flipkart Freedom Sale में कीमत 30,999 रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing ने Flipkart Freedom Sale 2026 के दौरान अपने लेटेस्ट स्मार्टफोंस पर शानदार ऑफर्स का ऐलान किया है। कंपनी ने बताया है कि 7 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक चलने वाली इस सेल में ग्राहक Nothing Phone (4a), Nothing Phone (4a) Pro और Nothing Phone (4b) को बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस के साथ कम कीमत में खरीद सकेंगे। इन ऑफर्स के बाद Nothing Phone (4b) की कीमत 30,999 रुपये से शुरू होगी। आइए, आगे ऑफर्स की पूरी डिटेल्स जानते हैं।

Nothing Phones पर मिल रहे ऑफर्स

Nothing द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, Flipkart Freedom Sale के दौरान तीनों स्मार्टफोंस पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस का लाभ मिलेगा। ऑफर्स के बाद कीमतें क्या होंगी, आप नीचे देख सकते हैं।

  • Nothing Phone (4a) 8GB + 128GB की कीमत 42,999 रुपये है। बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस के बाद इसे 37,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा।
  • Nothing Phone (4a) Pro 8GB + 128GB की कीमत 49,999 रुपये है। सभी ऑफर्स के बाद इसकी प्रभावी कीमत 43,999 रुपये पड़ेगी।
  • Nothing Phone (4b) 8GB + 128GB की कीमत 34,999 रुपये है। बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस के साथ इसे 30,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

Nothing Phone (4a) Series के फीचर्स

Nothing Phone (4a) में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस सेटअप मिलता है। फोन में नया Glyph Bar, Nothing OS 4.1 के साथ AI फीचर्स और 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Nothing Phone (4a) Pro कंपनी का प्रीमियम मॉडल है। इसमें Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, 144Hz 1.5K AMOLED डिस्प्ले, Glyph Matrix और 140x तक जूम सपोर्ट वाला एडवांस कैमरा सिस्टम दिया गया है। फोन कंपनी के अब तक के सबसे पतले मेटल यूनिबॉडी डिजाइन के साथ आता है।

Nothing Phone (4b) प्रमुख फीचर्स

Nothing Phone (4b) को Nothing इकोसिस्टम में एंट्री-लेवल विकल्प के तौर पर पेश किया गया था। इसमें Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर, 6,000mAh बैटरी, 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, 50MP OIS कैमरा, Glyph Bar और Nothing OS 4.1 के साथ Essential AI फीचर्स मिलते हैं।

Phone (4a)

आपको खरीदना चाहिए या नहीं?

अगर आप Flipkart Freedom Sale में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Nothing के ये ऑफर्स सही हैं। इनमें Nothing Phone (4b) की प्रभावी कीमत 30,999 रुपये और Nothing Phone (4a) की 37,999 रुपये होने से ये डील बढ़िया साबित होगी। वहीं, प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहने वाले यूजर्स के लिए Nothing Phone (4a) Pro भी अच्छा विकल्प हो सकता है। उम्मीद करते हैं यह डील आपके काम आएगी। ऐसी ही डील्स और अन्य टेक खबरों के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।

The post Nothing Phone (4a), 4a Pro और 4b हुए सस्ते, Flipkart Freedom Sale में कीमत 30,999 रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-4a-pro-4b-flipkart-freedom-sale-offers-india/feed/ 0
Flipkart GOAT Sale में 8,000 रुपये तक सस्ते मिलेंगे Nothing Phone (4a) और Phone (4a) Pro https://www.91mobiles.com/hindi/flipkart-goat-sale-nothing-phone-4a-phone-4a-pro-up-to-rs-8000-discount/ https://www.91mobiles.com/hindi/flipkart-goat-sale-nothing-phone-4a-phone-4a-pro-up-to-rs-8000-discount/#respond Thu, 02 Jul 2026 10:48:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199214 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

अगर आप Nothing का नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने आगामी Flipkart GOAT Sale के दौरान अपने Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro पर आकर्षक ऑफर्स देने की बात शेयर की है। हाल ही में इन दोनों स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी हुई […]

The post Flipkart GOAT Sale में 8,000 रुपये तक सस्ते मिलेंगे Nothing Phone (4a) और Phone (4a) Pro first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप Nothing का नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने आगामी Flipkart GOAT Sale के दौरान अपने Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro पर आकर्षक ऑफर्स देने की बात शेयर की है। हाल ही में इन दोनों स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन सेल के दौरान बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस के जरिए इन्हें कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। इन फोंस के साथ Nothing Headphone (1), Nothing Ear (a) और अन्य CMF प्रोडक्ट्स भी डिस्काउंट पर उपलब्ध होंगे। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Nothing Phone (4a) ऑफर्स

Flipkart GOAT Sale के दौरान Nothing Phone (4a) को 32,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसके लिए ग्राहकों को EMI ट्रांजैक्शन पर 4,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट या 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। बता दें कि है कि यह फोन लॉन्च के समय 31,999 रुपये में आया था, लेकिन मेमोरी कॉस्ट बढ़ने की वजह से इसकी मौजूदा कीमत बढ़कर 39,999 रुपये हो चुकी है। ऐसे में सेल ऑफर के बाद इसकी कीमत करीब 7,000 रुपये तक कम पड़ेगी।

Nothing Phone (4a) फोन में Nothing का सिग्नेचर Glyph डिजाइन, 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला पेरिस्कोप कैमरा और Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,400mAh की बैटरी दी गई है।

Nothing Phone (4a) Pro ऑफर्स

Nothing Phone (4a) Pro फोन पर भी Flipkart GOAT Sale में ऑफर्स मिलेंगे। यह स्मार्टफोन 41,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। ग्राहकों को EMI ट्रांजैक्शन पर 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस का लाभ मिलेगा।

Nothing Phone (4a) Pro फोन की मौजूदा शुरुआती कीमत 49,999 रुपये 8GB + 128GB के लिए है, यानी सेल ऑफर्स के जरिए इसकी कीमत लगभग 8,000 रुपये कम रह जाएगी। Phone (4a) Pro में बेस मॉडल से ज्यादा पावरफुल Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें भी 5,400mAh की बैटरी मिलती है।

Nothing Headphone (1) और Ear सीरीज पर भी ऑफर

स्मार्टफोंस के अलावा कंपनी अपने ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भी डिस्काउंट दे रही है। Nothing Headphone (1) सेल के शुरुआती दिनों में 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेगा। जबकि 6 जुलाई से 9 जुलाई के बीच इसकी कीमत 17,999 रुपये रहेगी।

Nothing Ear (a) की बात करें तो यह 4,999 और Nothing Ear को 7,999 में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा CMF Buds 2 Series, CMF Watch Pro 2 और कुछ चार्जिंग एक्सेसरीज भी Flipkart GOAT Sale में सस्ते मिलेंगे।

कब शुरू होगी Flipkart GOAT Sale?

आखिर में आपको बताते चलें कि Flipkart GOAT Sale की शुरुआत कल यानी 3 जुलाई से होगी और यह 9 जुलाई तक चलेगी। यदि आप Nothing Phone (4a) या Phone (4a) Pro खरीदने चाहते हैं तो कम कीमत में जरूर ले सकते हैं। 91मोबाइल्स पर टेक से जुड़े अपडेट लेते रहें।

The post Flipkart GOAT Sale में 8,000 रुपये तक सस्ते मिलेंगे Nothing Phone (4a) और Phone (4a) Pro first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/flipkart-goat-sale-nothing-phone-4a-phone-4a-pro-up-to-rs-8000-discount/feed/ 0
Nothing Phone (4a) Series की कीमत 8,000 रुपये तक बढ़ने का दावा, जानें नया प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-series-price-hike-july-2026-report/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-series-price-hike-july-2026-report/#respond Tue, 30 Jun 2026 10:56:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199045 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Nothing की Phone (4a) Series को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि कंपनी ने एक बार फिर इस लाइनअप के फोंस की कीमत बढ़ा दी है। यदि यह जानकारी सही साबित होती है, तो मार्च 2026 में लॉन्च के बाद से यह तीसरी बार होगा जब Nothing ने अपनी […]

The post Nothing Phone (4a) Series की कीमत 8,000 रुपये तक बढ़ने का दावा, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing की Phone (4a) Series को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि कंपनी ने एक बार फिर इस लाइनअप के फोंस की कीमत बढ़ा दी है। यदि यह जानकारी सही साबित होती है, तो मार्च 2026 में लॉन्च के बाद से यह तीसरी बार होगा जब Nothing ने अपनी Phone (4a) सीरीज की कीमतों में बढ़ोतरी की है। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है और Flipkart पर भी नई कीमतें नहीं दिख रही हैं। उम्मीद है इन्हें कल से अपडेट किया जा सकता है।

Nothing Phone (4a) Series की नई कीमत

टिप्स्टर Sanju Choudhary के अनुसार Nothing Phone (4a) और Phone (4a) Pro की कीमतों में इस बार 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक 8GB + 128GB वैरियंट वाले Nothing Phone (4a) की कीमत अब 39,999 रुपये हो सकती है। जबकि 8GB + 256GB वैरियंट 43,999 रुपये और 12GB + 128GB स्टोरेज 46,999 रुपये में उपलब्ध हो सकता है।

यदि Nothing Phone (4a) Pro की बात करें तो इसके 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 54,999 रुपये और 12GB + 128GB वैरियंट की कीमत 59,999 रुपये होने का दावा किया गया है। हालांकि, 8GB + 128GB Pro मॉडल की नई कीमत फिलहाल सामने नहीं आई है।

लॉन्च के मुकाबले 8,000 रुपये तक महंगा हुआ Phone (4a)

यदि यह नई कीमतें लागू होती हैं, तो Nothing Phone (4a) के बेस मॉडल की कीमत लॉन्च के समय के 31,999 रुपये से बढ़कर 39,999 रुपये हो जाएगी। यानी केवल तीन महीनों में इस मॉडल की कीमत में कुल 8,000 रुपये यानी लगभग 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं, Phone (4a) Pro की कीमत में भी लॉन्च प्राइस की तुलना में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है।

क्या हो सकती है वजह?

Nothing ने अब तक इन संभावित प्राइस हाइक पर कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि, बढ़ती कंपोनेंट लागत और बदलती मार्केट कंडीशंस के चलते ऐसा हो सकता है। इसके अलावा, नई प्राइसिंग कंपनी की प्रोडक्ट लाइनअप को बेहतर तरीके से सेट करने की रणनीति का भी हिस्सा हो सकता है।

Phone (4a)

अगर आप Nothing Phone (4a) Series को लेने की सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा इंतजार करना चाहिए या फिर अन्य विकल्प भी देख सकते हैं। वहीं, यदि आप कम कीमत वाला नथिंग फोन लेना चाहते हैं तो Nothing Phone (4b) के लॉन्च तक इंतजार करना बेहतर हो सकता है। यह फोन 7 जुलाई को आ रहा है और कम रेंज वाला होगा। हम आपको आगे प्राइस कम या ज्यादा होने पर अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post Nothing Phone (4a) Series की कीमत 8,000 रुपये तक बढ़ने का दावा, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-series-price-hike-july-2026-report/feed/ 0
Nothing Phone (4a) और Phone (4a) Pro हुए महंगे, 5,000 रुपये तक बढ़ी कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-phone-4a-pro-price-hike-india-june-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-phone-4a-pro-price-hike-india-june-2026/#respond Mon, 01 Jun 2026 07:59:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197392 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Nothing ने अपनी चर्चित Phone (4a) सीरीज की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने जानकारी दी है कि Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro की नई कीमतें 1 जून 2026 से लागू हो गई हैं। बता दें कि दोनों स्मार्टफोंस की कीमत में 3,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक का […]

The post Nothing Phone (4a) और Phone (4a) Pro हुए महंगे, 5,000 रुपये तक बढ़ी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing ने अपनी चर्चित Phone (4a) सीरीज की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने जानकारी दी है कि Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro की नई कीमतें 1 जून 2026 से लागू हो गई हैं। बता दें कि दोनों स्मार्टफोंस की कीमत में 3,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। आइए, सभी मॉडल्स का नया प्राइस जानते हैं।

Nothing Phone (4a) की नई कीमतें

Nothing Phone (4a) के 8GB + 128GB वैरियंट की ओल्ड कीमत 34,999 रुपये थी जिसे बढ़ाकर अब 37,999 रुपये कर दिया गया है। वहीं, 8GB + 256GB मॉडल अब 40,999 रुपये में मिलेगा। जबकि पहले इसकी कीमत 37,999 रुपये थी। इसके अलावा 12GB + 256GB वैरियंट की कीमत 40,999 रुपये से बढ़ाकर 43,999 रुपये कर दी गई है। यानी सभी पर 3,000 रुपये बढ़ाए गए हैं।

Nothing Phone (4a) Pro हुआ 5,000 रुपये महंगा

Nothing Phone (4a) Pro का बेस 8GB + 128GB वैरियंट अब 49,999 रुपये में मिलेगा। जबकि पहले इसकी कीमत 44,999 रुपये थी। वहीं, 8GB + 256GB वैरियंट की नई कीमत 52,999 रुपये हो गई है। यह पहले 47,999 रुपये थी। इसके अलावा 12GB + 256GB मॉडल 55,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। जिसकी पहले कीमत 50,999 रुपये थी।

Nothing Phone (4a) के स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Nothing Phone (4a) Android 16 बेस्ड Nothing OS 4.1 पर रन करता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 (4nm) प्रोसेसर दिया गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस डिवाइस ने 11,76,492 का AnTuTu स्कोर हासिल किया था। फोन में 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 4500nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Samsung GN9 मेन कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5,400mAh बैटरी और 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।

Nothing Phone (4a) Pro के फीचर्स

Nothing Phone (4a) Pro ज्यादा प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है। इसमें 6.83-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 5000nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर है यह Android 16 आधारित Nothing OS 4.1 के साथ आता है।

कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT700c मेन सेंसर, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5,400mAh बैटरी, 50W फास्ट चार्जिंग, Glyph Matrix डिजाइन और IP65 रेटिंग जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

बताते चलें कि कंपनी ने कीमत बढ़ाने का कारण नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग लागत, इंपोर्ट ड्यूटी और प्रीमियम हार्डवेयर कॉम्पोनेंट्स सहित मार्केट कंडीशन से ऐसा हो सकता है। Nothing ही नहीं इन दिनों कई ब्रांड्स अपने डिवाइस की कीमतों में बदलाव कर चुके हैं। हम आपको आगे भी उतार-चढ़ाव होने पर डिटेल्स देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post Nothing Phone (4a) और Phone (4a) Pro हुए महंगे, 5,000 रुपये तक बढ़ी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-phone-4a-pro-price-hike-india-june-2026/feed/ 0
Nothing Phones हुए महंगे! Phone (4a), (4a) Pro और (3a) Lite की कीमतों में 5,000 रुपये तक का इजाफा https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-4a-pro-3a-lite-price-hike-india-5000-increase-new-price-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-4a-pro-3a-lite-price-hike-india-5000-increase-new-price-details/#respond Fri, 01 May 2026 07:27:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=195408 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Nothing ने भारत में अपने तीन स्मार्टफोंस की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कंपनी की तरफ से जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार Nothing Phone (4a), Nothing Phone (4a) Pro और Nothing Phone (3a) Lite की कीमतें 1 मई 2026 से बढ़ाई गई हैं। जो सिर्फ नए स्टॉक पर लागू होंगी। जबकि पुराने स्टॉक पर […]

The post Nothing Phones हुए महंगे! Phone (4a), (4a) Pro और (3a) Lite की कीमतों में 5,000 रुपये तक का इजाफा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing ने भारत में अपने तीन स्मार्टफोंस की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कंपनी की तरफ से जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार Nothing Phone (4a), Nothing Phone (4a) Pro और Nothing Phone (3a) Lite की कीमतें 1 मई 2026 से बढ़ाई गई हैं। जो सिर्फ नए स्टॉक पर लागू होंगी। जबकि पुराने स्टॉक पर पहले वाली कीमतें ही लागू रहेंगी। आइए, आगे आपको सभी मॉडल की डिटेल्स बताते हैं।

Nothing Phone (3a) Lite के दोनों वेरिएंट्स 3,000 रुपये महंगे हो गए हैं। इसका 8GB + 128GB स्टोरेज 24,999 रुपये से बढ़कर 27,999 रुपये में मिलेगा। जबकि 8GB + 256GB वैरियंट 26,999 रुपये से बढ़कर 29,999 रुपये का हो गया है। वहीं, Nothing Phone (4a) के सभी वेरिएंट्स में भी 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसका बेस 8GB + 128GB मॉडल 31,999 रुपये से बढ़कर 34,999 रुपये, 8GB + 256GB वैरियंट 34,999 रुपये से बढ़कर 37,999 रुपये और 12GB + 256GB मेमोरी 37,999 रुपये से बढ़कर 40,999 रुपये तक पहुंच गया है।

nothing-phone-4a-pro-review-in-hindi

सबसे ज्यादा हाइक Nothing Phone (4a) Pro पर देखने को मिला है, जहां सभी वेरिएंट्स की कीमत 5,000 रुपये बढ़ी है। इसका 8GB + 128GB वैरियंट 39,999 रुपये से बढ़कर 44,999 रुपये, 8GB + 256GB वैरियंट 42,999 रुपये से बढ़कर 47,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल 45,999 रुपये से बढ़कर 50,999 रुपये में मिलेगा।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Nothing Phone (4a) को Android 16 बेस्ड Nothing OS 4.1 पर लॉन्च किया गया था। इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 (4nm) प्रोसेसर मिलता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसने 11,76,492 का AnTuTu स्कोर हासिल किया है। फोन में 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 4500nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Samsung GN9 मेन सेंसर, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3.5x ऑप्टिकल ज़ूम) और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है, जबकि फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5,400mAh बैटरी और 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Nothing Phone (3a) Lite Android 15 आधारित Nothing OS 3.5 पर रन करता है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट दिया गया है। फोन में 6.77-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000nits ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। कैमरा सेटअप में 50MP मेन सेंसर के साथ 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP सेंसर मिलता है, जबकि फ्रंट में 16MP कैमरा दिया गया है। इसमें 5,000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग दी गई है।

Nothing Phone (4a) Pro प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है। इसमें 6.83-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz तक का अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 5000nits ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। यह Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है और Android 16 आधारित Nothing OS 4.1 के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT700c मेन सेंसर, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (3.5x ऑप्टिकल, 140x हाइब्रिड ज़ूम) और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। जबकि 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 5,400mAh बैटरी, 50W चार्जिंग, Glyph Matrix डिजाइन और IP65 रेटिंग जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

Nothing के इन तीनों मोबाइल्स की कीमतों में 3,000 से लेकर 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में अगर आप ये फोंस खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको ज्यादा कीमत देनी होगी। इस समय कई ब्रांड फोंस की कीमत बढ़ा रहे हैं यह मार्केट की कंडीशन और कंपोनेंट कॉस्ट की वजह से हो रहा है। हालांकि आगे देखना होगा कि कुछ बदलाव होते हैं या नहीं। टेक से जुड़े हर अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Nothing Phones हुए महंगे! Phone (4a), (4a) Pro और (3a) Lite की कीमतों में 5,000 रुपये तक का इजाफा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-4a-pro-3a-lite-price-hike-india-5000-increase-new-price-details/feed/ 0
Nothing Phone (4a) Series भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, 31,999 कीमत और 4,000 रुपये तक के ऑफर्स https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-series-sale-india-price-offers/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-series-sale-india-price-offers/#respond Fri, 13 Mar 2026 06:31:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=192149 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

5 मार्च को पेश की गई Nothing Phone (4a) सीरीज अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है। इस लाइनअप में Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro शामिल हैं। जिन्हें देश में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफार्म पर खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोंस Flipkart, Reliance Digital, Vijay Sales और Croma […]

The post Nothing Phone (4a) Series भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, 31,999 कीमत और 4,000 रुपये तक के ऑफर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5 मार्च को पेश की गई Nothing Phone (4a) सीरीज अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है। इस लाइनअप में Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro शामिल हैं। जिन्हें देश में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफार्म पर खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोंस Flipkart, Reliance Digital, Vijay Sales और Croma समेत कई प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। आइए, आगे ऑफर्स, प्राइस और स्पेसिफिकेशंस जानते हैं।

कीमत की बात करें तो Nothing Phone (4a) की शुरुआती कीमत भारत में 31,999 रुपये रखी गई है, जो इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरियंट के लिए है। इसके 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 34,999 रुपये और 12GB + 256GB वैरियंट की कीमत 37,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Black, White, Pink और Blue जैसे कलर ऑप्शंस में आता है। वहीं, Nothing Phone (4a) Pro की कीमत 39,999 रुपये से शुरू होती है, जो इसके 8GB + 128GB मॉडल के लिए है। इसके 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत 42,999 रुपये और 12GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 45,999 रुपये रखी गई है। इसे Black, White और Pink कलर्स में लिया जा सकता है।

लॉन्च ऑफर्स के तहत Nothing Phone (4a) पर ग्राहकों को 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिल सकता है, जबकि Phone (4a) Pro पर 4,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑफर्स भी उपलब्ध हैं। कंपनी के अनुसार इन ऑफर्स के बाद Phone (4a) के बेस मॉडल की प्रभावी कीमत करीब 24,999 रुपये तक और Phone (4a) Proके बेस वैरियंट की कीमत 34,999 रुपये पड़ेगी।

डिजाइन की बात करें तो Nothing Phone (4a) अपने यूनिक Glyph Interface के लिए जाना जाता है। इस बार कंपनी ने इसमें नया Glyph Bar दिया है, जिसमें सात LED बॉक्स शामिल हैं जो नोटिफिकेशन, कैमरा रिकॉर्डिंग और अन्य अलर्ट के दौरान लाइट अप होते हैं। फोन में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट से लैस है, जिससे वीडियो देखने और गेमिंग के दौरान बेहतर अनुभव मिल सकता है।

परफॉरमेंस के लिए Nothing Phone (4a) फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। बैटरी के मामले में 5,400mAh की बैटरी दी गई है जो 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यदि Nothing Phone (4a) Pro की बात करें तो इसमें 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक की ब्राइटनेस ऑफर करता है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। कैमरा सेटअप भी 50MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो सेंसर के साथ आता है, जिसमें 140x तक का जूम सपोर्ट मिल जाता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन Nothing OS 4.1 पर काम करते हैं। कंपनी इन पर तीन Android अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। यदि आप शानदार डिस्प्ले, यूनिक डिजाइन और मजबूत कैमरा सेटअप वाला यूनिक डिवाइस देख रहे हैं तो Nothing Phone (4a) सीरीज बढ़िया विकल्प है। आप इसे चुन सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके का आई होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

The post Nothing Phone (4a) Series भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, 31,999 कीमत और 4,000 रुपये तक के ऑफर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-series-sale-india-price-offers/feed/ 0
Nothing Phone (4a) Pro भारत में लॉन्च, 144Hz स्क्रीन और 140x जूम के साथ 5400mAh बैटरी भी दमदार https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-pro-india-launch-price-144hz-screen-140x-zoom-5400mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-pro-india-launch-price-144hz-screen-140x-zoom-5400mah-battery/#respond Thu, 05 Mar 2026 13:38:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191634 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

लगातार चर्चा में बने रहने के बाद Nothing ने अपना Nothing Phone (4a) Pro स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Nothing Phone (3a) Pro का सक्सेसर बनकर आया है। इसके साथ Nothing Phone (4a) भी आया जिसकी जानकारी आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं। वहीं, नए प्रो मॉडल में […]

The post Nothing Phone (4a) Pro भारत में लॉन्च, 144Hz स्क्रीन और 140x जूम के साथ 5400mAh बैटरी भी दमदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लगातार चर्चा में बने रहने के बाद Nothing ने अपना Nothing Phone (4a) Pro स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Nothing Phone (3a) Pro का सक्सेसर बनकर आया है। इसके साथ Nothing Phone (4a) भी आया जिसकी जानकारी आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं। वहीं, नए प्रो मॉडल में अलग डिजाइन, बड़ा डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और अपग्रेडेड कैमरा सेटअप दिया गया है। जिससे यह प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में शानदार विकल्प बन सकता है। आइए, आगे कीमत, फीचर्स और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।

कीमत की बात करें तो Nothing Phone (4a) Pro का 8GB + 128GB वैरियंट 39,999 रुपये, 8GB + 256GB मेमोरी ऑप्शन 42,999 रुपये और 12GB + 256GB स्टोरेज 45,999 में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन 13 मार्च 2026 से Flipkart सहित देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर सेल होगा।

लॉन्च ऑफर्स के तहत ग्राहकों को 4,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट, 1,000 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट और 12 महीने तक के No-Cost EMI जैसे विकल्प मिलेंगे। साथ ही क्रेडिट कार्ड EMI पर 5,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

सेल से पहले 7 मार्च को शाम 6 बजे IST पर Nothing Store में एक्सक्लूसिव फर्स्ट ड्रॉप इवेंट आयोजित होगा। पहले 100 ग्राहकों को फोन का एंग्रेव्ड एडिशन और complimentary Ear (a) मिलेगा। इसके अलावा ग्राहक लॉन्च-ओनली ऑफर के तहत CMF Buds 2 Plus को 999 रुपये में खरीद सकेंगे।

Nothing Phone (4a) Pro में 6.83-इंच का 1.5K फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 30-144Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट, HDR10+, 10-बिट कलर और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन है।

परफॉर्मेंस के लिए Nothing Phone (4a) Pro में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 (4nm) चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 8GB/12GB LPDDR5X रैम और 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है। कंपनी के अनुसार, फोन में 5,300mm² वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम है और यह BGMI को 120Hz तथा PUBG को 90Hz पर सपोर्ट करता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Nothing OS 4.1 पर चलता है। कंपनी ने 3 साल के Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है।

Nothing Phone (4a) Pro फोन में Essential Key और Essential Space फीचर बरकरार रखा गया है। इस बार नार्मल Glyph लाइट की जगह Glyph Matrix दी गई है। जिसमें 137 मिनी-LEDs शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि यह पहले से 57% बड़ा एरिया कवर करती है और 100% ज्यादा ब्राइट (करीब 3000 निट्स) है, जिससे नोटिफिकेशन ज्यादा शार्प और डिटेल्ड दिखते हैं।

Nothing Phone (4a) Pro के कैमरा सेक्शन में 50MP का Sony LYT700c मेन सेंसर OIS के साथ, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि इसमें 50MP का 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी है, जो OIS और 140x तक हाइब्रिड जूम सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि यह Nothing फोन में अब तक का सबसे लंबा जूम है।

Nothing Phone (4a) Pro फोन में फुल-मेटल एल्यूमीनियम फ्रेम, 7.9mm स्लिम प्रोफाइल और नया कैमरा बार डिजाइन मिलता है। बैक पैनल पर Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और IP65 डस्ट व स्प्लैश रेसिस्टेंस दी गई है। बैटरी के मामले में भारतीय वैरियंट में 5,400mAh बैटरी मिलती है, जो 50W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है और लगभग 30 मिनट में 60% तक चार्ज हो सकती है। कंपनी का दावा है कि 1,200 चार्जिंग साइकल के बाद भी बैटरी 90% से ज्यादा क्षमता बरकरार रख सकती है।

यदि आप फोन लेने के मामले में कुछ यूनिक देख रहे हैं तो यह प्रो मॉडल आपकी पहली पसंद बन सकता है। फोन देखने में काफी प्रीमियम नजर आ रहा है कीमत भी 39,000 रुपये से शुरू होती है इसलिए यह मिड रेंज में अनोखा विकल्प माना जा सकता है। आप इसे चुन सकते हैं। ऐसी और खबरों के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।



The post Nothing Phone (4a) Pro भारत में लॉन्च, 144Hz स्क्रीन और 140x जूम के साथ 5400mAh बैटरी भी दमदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-pro-india-launch-price-144hz-screen-140x-zoom-5400mah-battery/feed/ 0
Nothing Phone (4a) इंडिया में लॉन्च! देखें लुक, डिजाइन, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-and-phone-4a-pro-launched-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-and-phone-4a-pro-launched-in-india/#respond Thu, 05 Mar 2026 12:09:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191599 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

अपने यूनिक डिजाइन वाले फोंस के लिए मशहूर टेक ब्रांड नथिंग ने आज इंडिया में ‘फोन 4ए’ सीरीज को पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से Nothing Phone (4a) और Phone (4a) Pro भारत में लॉन्च कर दिए गए हैं। ब्रांड की पहचान को बरकरार रखते हुए नथिंग फोन (4ए) को ट्रांसपेरेंट डिजाइन पर […]

The post Nothing Phone (4a) इंडिया में लॉन्च! देखें लुक, डिजाइन, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अपने यूनिक डिजाइन वाले फोंस के लिए मशहूर टेक ब्रांड नथिंग ने आज इंडिया में ‘फोन 4ए’ सीरीज को पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से Nothing Phone (4a) और Phone (4a) Pro भारत में लॉन्च कर दिए गए हैं। ब्रांड की पहचान को बरकरार रखते हुए नथिंग फोन (4ए) को ट्रांसपेरेंट डिजाइन पर बनाया गया है। इस मोबाइल के रियर पैनल पर Glyph Bar भी लगाई गई है जो नोटिफिकेशन्स आने पर चमकती है।

सबसे पहले डिजाइन की ही बात करें तो नथिंग फोन (4ए) के बैक पैनल 63 mini-LEDs से लैस ग्लिफ़ लाइटिंग सिस्टम लगाया गया है। ये लाइट्स कॉल, मैसेज या अन्य नोटिफिकेशन्स आने पर चमकती है। फोन का बैक पैनल ग्लास पर बनाया गया है जिससे मोबाइल बॉडी के अंदर के हिस्से को भी देखा जा सकता है। नया नथिंग फोन Pink, White, Black और Blue कलर में लॉन्च किया गया है।

नथिंग फोन (4ए) को एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया गया है जो Nothing OS 4.1 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 1.8GHz से लेकर 2.7GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 11,76,492 AnTuTu score अचीव कर चुका है। नथिंग फोन से पहले सिर्फ Redmi Note 15 Pro+ ही भारत में इस प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है।

Nothing Phone (4a) को इंडिया में 1224 x 2720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह flexible AMOLED पैनल पर बनी ​स्क्रीन है जिसपर 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग, 440PPI और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। नया नथिंग फोन इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर Gorilla Glass 7i की लेयर चढ़ाई गई है।

Nothing Phone 4a 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन Samsung GN9 OIS सेंसर दिया गया है जो 3.5x optical zoom, 7x in-sensor zoom और 70x Ultra zoom की क्षमता वाले 50 मेगापिक्सल Periscope लेंस और 8 मेगाक्सिल Ultrawide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं नथिंग फोन 4ए में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगाया गया है।

पावर बैकअप के लिए नथिंग फोन (4ए) 5जी स्मार्टफोन को 5,400mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। मौजूदा बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड में यह कुछ छोटी लग सकती है। 91मोबाइल्सी की टेस्टिंग में इसका PCMark battery benchmark स्कोर 14 घंटे, 42 मिनट का आ चुका है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 50W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। टेस्टिंग के दौरान इसने डिवाइस को 20% से 100% फुल चार्ज करने में 71 मिनट का समय लिया।

नथिंग फोन 4ए को IP64 रेटिंग के साथ पेश किया गया है जो इसे धूल व पानी से सुरक्षित रखने में मदद करता है। कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन को एंडॉयड 16 पर लॉन्च किया है जो Nothing OS 4.1 के साथ मिलकर काम करता है। यूजर्स को इस फोन में 3 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और NFC जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

नया Nothing Phone (4a) Pink, White, Black और Blue कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 31,999 रुपये रखी गई है, जबकि 8GB + 256GB मॉडल 34,999 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं, 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 37,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन 12 मार्च से Flipkart और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर सेल होगा।

ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट, 4,000 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट और 9 महीने तक के No-Cost EMI विकल्प मिलेंगे। इसके साथ ही क्रेडिट कार्ड EMI पर 4,000 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

सेल से पहले कंपनी 7 मार्च को शाम 6 बजे IST पर Nothing Store (बेंगलुरु) में एक एक्सक्लूसिव फर्स्ट ड्रॉप इवेंट आयोजित करेगी। यहां ग्राहक आधिकारिक सेल से पहले Phone (4a) खरीद सकेंगे। पहले 100 ग्राहकों को फोन का एक्सक्लूसिव एंग्रेव्ड एडिशन मिलेगा, साथ ही complimentary Ear (a) भी दिया जाएगा। इसके अलावा ग्राहक लॉन्च-ओनली ऑफर के तहत CMF Buds 2 Plus को सिर्फ 999 रुपये में जोड़ सकते हैं।

The post Nothing Phone (4a) इंडिया में लॉन्च! देखें लुक, डिजाइन, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-and-phone-4a-pro-launched-in-india/feed/ 0
Nothing Phone (4a) की कीमत लीक, Pro मॉडल में मिल सकता है नया डिजाइन https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-price-leak-pro-design-change/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-price-leak-pro-design-change/#respond Mon, 02 Mar 2026 09:17:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191358 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Nothing अपनी अगली A-सीरीज को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसमें Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro 5 मार्च को आएंगे। वहीं, लॉन्च से पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इनकी कीमत से जुड़ी जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही प्रो मॉडल में मिलने वाले डिजाइन के बदलाव के […]

The post Nothing Phone (4a) की कीमत लीक, Pro मॉडल में मिल सकता है नया डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing अपनी अगली A-सीरीज को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसमें Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro 5 मार्च को आएंगे। वहीं, लॉन्च से पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इनकी कीमत से जुड़ी जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही प्रो मॉडल में मिलने वाले डिजाइन के बदलाव के बारे में बताया गया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

टिपस्टर Debayan Roy के अनुसार Nothing Phone (4a) की शुरुआती कीमत करीब 31,999 रुपये हो सकती है, जिसमें 8GB + 128GB बेस वैरियंट मिलेगा। इसके अलावा 8GB + 256GB और 12GB + 256GB मॉडल भी आने की उम्मीद है। यह कीमत पिछले मॉडल Nothing Phone (3a) से ज्यादा है, जिसे 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। वहीं, Nothing Phone (4a) Pro की कीमत करीब 40,000 रुपये के आसपास बताई जा रही है, जिससे यह अपर मिड-रेंज सेगमेंट में एंट्री ले सकता है।


डिजाइन इस Nothing Phone (4a) सीरीज का सबसे चर्चा का विषय बन गया है। आधिकारिक टीजर से पुष्टि हो चुकी है कि स्टैंडर्ड Nothing Phone (4a) ट्रांसपेरेंट रियर डिजाइन को बरकरार रखेगा। इसमें नया वर्टिकल Glyph Bar मिलेगा। जिसमें 9 अलग-अलग कंट्रोल होने वाले LED लाइट्स होंगे। कंपनी का दावा है कि ये 40 प्रतिशत ज्यादा ब्राइट होंगी और ज्यादा नेचुरल ग्लो देंगी।

हालांकि Pro मॉडल को लेकर लीक में दावा किया गया है कि यह पहला Nothing फोन हो सकता है जिसमें फुली ट्रांसपेरेंट बैक पैनल नहीं होगा। बताया जा रहा है कि कैमरा और Glyph सिस्टम एक ट्रांसपेरेंट रेज्ड प्लेटो के अंदर होंगे, जो हालिया Pro-स्टाइल कैमरा आइलैंड जैसा लुक दे सकता है। हालांकि यह जानकारी अभी कंफर्म नहीं है।

कैमरा स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Nothing Phone (4a) में 50MP का मेन सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड, 32MP फ्रंट कैमरा और टेलीफोटो लेंस के साथ 70x तक ज़ूम सपोर्ट मिलने की संभावना है। Pro मॉडल में 50MP टेलीफोटो लेंस के साथ 3.5x ऑप्टिकल जूम और 140x तक डिजिटल जूम मिल सकता है, साथ ही 50MP मेन और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा रह सकता है। दोनों मॉडल्स में 4K वीडियो 30fps पर रिकॉर्डिंग सपोर्ट की उम्मीद है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल का फ्रंट कैमरा वीडियो 1080p तक सपोर्ट वाला हो सकता है।

परफॉरमेंस के लिए बेस मॉडल में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है, जबकि Pro वैरियंट Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट के साथ आ सकता है। दोनों ही लोअर मिड-रेंज कैटेगरी में आते हैं और पिछले जेनरेशन के मुकाबले अपग्रेड दे सकते हैं। बैटरी के तौर पर दोनों फोन में 5,400mAh की बैटरी और 50W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात सामने आई है।

Nothing Phone (4a) सीरीज का मुकाबला संभावित तौर पर आगामी OnePlus Nord सीरीज, Realme 16 Pro और Redmi Note 15 Pro जैसे फोंस से हो सकता है। इनमें फास्ट चार्जिंग, दमदार चिपसेट और कैमरा है। यदि आप भी यूनिक डिजाइन वाला मिड रेंज फोन लेना चाहते हैं तो इनके लिए रुक सकते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post Nothing Phone (4a) की कीमत लीक, Pro मॉडल में मिल सकता है नया डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-price-leak-pro-design-change/feed/ 0