Nothing Phone (4b) | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 02 Sep 2026 09:36:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Nothing Phone (4a) सीरीज और Phone (4b) की कीमत बढ़ी, 5,000 रुपये तक महंगे हुए फोन, जानें नई कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-4b-price-hike-india-september-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-4b-price-hike-india-september-2026/#respond Wed, 02 Sep 2026 09:34:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203243 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कीमत बढ़ने का सिलसिला जारी है। क्योंकि Nothing Phone (4a) सीरीज और हाल ही में लॉन्च हुए Nothing Phone (4b) की कीमत बढ़ा दी गई है। इन स्मार्टफोन के कुछ वैरियंट की कीमत में 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, ब्रांड के अनुसार नए […]

The post Nothing Phone (4a) सीरीज और Phone (4b) की कीमत बढ़ी, 5,000 रुपये तक महंगे हुए फोन, जानें नई कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कीमत बढ़ने का सिलसिला जारी है। क्योंकि Nothing Phone (4a) सीरीज और हाल ही में लॉन्च हुए Nothing Phone (4b) की कीमत बढ़ा दी गई है। इन स्मार्टफोन के कुछ वैरियंट की कीमत में 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, ब्रांड के अनुसार नए स्टॉक पर ही नई कीमत लागू होगी। आइए, आगे सभी मॉडल्स का नया प्राइस जानते हैं।

Nothing Phone (4a) Pro की नई कीमत

Nothing Phone (4a) Pro के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसकी कीमत अब 54,999 रुपये है। जबकि पहले यह 49,999 रुपये में उपलब्ध था। वहीं, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत में 3,000 की बढ़ोतरी हुई है। इसकी पुरानी कीमत 54,999 थी, जो अब बढ़कर 57,999 रुपये हो गई है।

Nothing Phone (4a) की कीमत भी बढ़ी

Nothing Phone (4a) के अलग-अलग मॉडल्स की कीमत में भी बदलाव हुआ है। इसके 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 42,999 रुपये से बढ़कर 44,999 रुपये की गई है। फोन के 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह मॉडल पहले 46,999 में बिक रहा था लेकिन अब इसकी कीमत 49,999 रुपये है। वहीं, फोन के 12GB + 256GB मॉडल की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसकी कीमत 49,999 रुपये से बढ़कर 50,999 रुपये हो चुकी है।

Nothing Phone (4b) 5,000 रुपये महंगा

हाल ही में लॉन्च हुए Nothing Phone (4b) की कीमत में भी बड़ा बदलाव होने की जानकारी दी गई है। इसके 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यानी अब फोन 34,999 के बजाय 39,999 रुपये में मिलेगा। Phone (4b) का 8GB + 256GB वैरियंट भी उपलब्ध है, लेकिन इस मॉडल की नई कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है।

अगर आप नया नथिंग फोन लेने की सोच रहे हैं तो Nothing Phone (4a) सीरीज और Phone (4b) खरीदने के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। हालांकि फिलहाल आप इस रेंज में दूसरे विकल्प भी देख सकते हैं या फिर कुछ समय रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी कीमत में बदलाव की जानकारी देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Nothing Phone (4a) सीरीज और Phone (4b) की कीमत बढ़ी, 5,000 रुपये तक महंगे हुए फोन, जानें नई कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-4b-price-hike-india-september-2026/feed/ 0
Nothing Phone (4a), 4a Pro और 4b हुए सस्ते, Flipkart Freedom Sale में कीमत 30,999 रुपये से शुरू https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-4a-pro-4b-flipkart-freedom-sale-offers-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-4a-pro-4b-flipkart-freedom-sale-offers-india/#respond Fri, 07 Aug 2026 08:44:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201589 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Nothing ने Flipkart Freedom Sale 2026 के दौरान अपने लेटेस्ट स्मार्टफोंस पर शानदार ऑफर्स का ऐलान किया है। कंपनी ने बताया है कि 7 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक चलने वाली इस सेल में ग्राहक Nothing Phone (4a), Nothing Phone (4a) Pro और Nothing Phone (4b) को बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस के साथ […]

The post Nothing Phone (4a), 4a Pro और 4b हुए सस्ते, Flipkart Freedom Sale में कीमत 30,999 रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing ने Flipkart Freedom Sale 2026 के दौरान अपने लेटेस्ट स्मार्टफोंस पर शानदार ऑफर्स का ऐलान किया है। कंपनी ने बताया है कि 7 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक चलने वाली इस सेल में ग्राहक Nothing Phone (4a), Nothing Phone (4a) Pro और Nothing Phone (4b) को बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस के साथ कम कीमत में खरीद सकेंगे। इन ऑफर्स के बाद Nothing Phone (4b) की कीमत 30,999 रुपये से शुरू होगी। आइए, आगे ऑफर्स की पूरी डिटेल्स जानते हैं।

Nothing Phones पर मिल रहे ऑफर्स

Nothing द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, Flipkart Freedom Sale के दौरान तीनों स्मार्टफोंस पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस का लाभ मिलेगा। ऑफर्स के बाद कीमतें क्या होंगी, आप नीचे देख सकते हैं।

  • Nothing Phone (4a) 8GB + 128GB की कीमत 42,999 रुपये है। बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस के बाद इसे 37,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा।
  • Nothing Phone (4a) Pro 8GB + 128GB की कीमत 49,999 रुपये है। सभी ऑफर्स के बाद इसकी प्रभावी कीमत 43,999 रुपये पड़ेगी।
  • Nothing Phone (4b) 8GB + 128GB की कीमत 34,999 रुपये है। बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस के साथ इसे 30,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

Nothing Phone (4a) Series के फीचर्स

Nothing Phone (4a) में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस सेटअप मिलता है। फोन में नया Glyph Bar, Nothing OS 4.1 के साथ AI फीचर्स और 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Nothing Phone (4a) Pro कंपनी का प्रीमियम मॉडल है। इसमें Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, 144Hz 1.5K AMOLED डिस्प्ले, Glyph Matrix और 140x तक जूम सपोर्ट वाला एडवांस कैमरा सिस्टम दिया गया है। फोन कंपनी के अब तक के सबसे पतले मेटल यूनिबॉडी डिजाइन के साथ आता है।

Nothing Phone (4b) प्रमुख फीचर्स

Nothing Phone (4b) को Nothing इकोसिस्टम में एंट्री-लेवल विकल्प के तौर पर पेश किया गया था। इसमें Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर, 6,000mAh बैटरी, 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, 50MP OIS कैमरा, Glyph Bar और Nothing OS 4.1 के साथ Essential AI फीचर्स मिलते हैं।

Phone (4a)

आपको खरीदना चाहिए या नहीं?

अगर आप Flipkart Freedom Sale में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Nothing के ये ऑफर्स सही हैं। इनमें Nothing Phone (4b) की प्रभावी कीमत 30,999 रुपये और Nothing Phone (4a) की 37,999 रुपये होने से ये डील बढ़िया साबित होगी। वहीं, प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहने वाले यूजर्स के लिए Nothing Phone (4a) Pro भी अच्छा विकल्प हो सकता है। उम्मीद करते हैं यह डील आपके काम आएगी। ऐसी ही डील्स और अन्य टेक खबरों के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।

The post Nothing Phone (4a), 4a Pro और 4b हुए सस्ते, Flipkart Freedom Sale में कीमत 30,999 रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-4a-pro-4b-flipkart-freedom-sale-offers-india/feed/ 0
Nothing Phone (4b) की पहली सेल शुरू, 6000mAh बैटरी और Glyph Bar डिजाइन वाले फोन पर मिल रहा ऑफर https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4b-first-sale-price-offers/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4b-first-sale-price-offers/#respond Tue, 14 Jul 2026 08:21:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199890 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Nothing Phone (4b) को भारत में पिछले हफ्ते लॉन्च करने के बाद कंपनी ने इसकी पहली सेल शुरू कर दी है। Nothing का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन आज यानी 14 जुलाई से भारतीय बाजार में सेल हो रहा है। यह फोन उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जो यूनिक डिजाइन, क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस और […]

The post Nothing Phone (4b) की पहली सेल शुरू, 6000mAh बैटरी और Glyph Bar डिजाइन वाले फोन पर मिल रहा ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing Phone (4b) को भारत में पिछले हफ्ते लॉन्च करने के बाद कंपनी ने इसकी पहली सेल शुरू कर दी है। Nothing का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन आज यानी 14 जुलाई से भारतीय बाजार में सेल हो रहा है। यह फोन उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जो यूनिक डिजाइन, क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस और लंबी बैटरी लाइफ वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। आइए, आगे ऑफर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशंस जानते हैं।

Nothing Phone (4b) की कीमत और सेल डिटेल्स

Nothing Phone (4b) की भारत में शुरुआती कीमत 34,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत 8GB RAM +128GB स्टोरेज की है। वहीं, इसके 8GB RAM +256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 38,999 रुपये है।

फोन की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू हो गई है। इसके साथ ग्राहक इसे Croma, Reliance Digital और Vijay Sales जैसे रिटेल पार्टनर्स से भी खरीद सकेंगे। यह स्मार्टफोन Black, White और Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। पहली सेल के दौरान कंपनी बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस का फायदा दे रही है। 7.5 प्रतिशत इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के बाद Nothing Phone (4b) को 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। यही नहीं नो कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है।

nothing-phone-4b-launched-india-price-specs

Nothing Phone (4b) का यूनिक डिजाइन

डिजाइन के मामले में Nothing Phone (4b अपने सेगमेंट के दूसरे स्मार्टफोंस से अलग नजर आता है। इसमें Phone (4a) और Phone (4a) Pro से लिया गया डिजाइन देखने को मिलता है। फोन में ट्रांसपेरेंट कैमरा आइलैंड और फ्लैट एज डिजाइन दिया गया है। इसमें कंपनी का अपडेटेड Glyph Bar फीचर मिलता है, जिसमें पांच सेक्शन में 45 मिनी LED लगाई गई हैं। Nothing का दावा है कि यह पहले के Glyph डिजाइन की तुलना में 40 प्रतिशत ज्यादा ब्राइट है।

Nothing Phone (4b) फोन में पॉलीकार्बोनेट बिल्ड दी गई है, जिसकी वजह से यह Phone (4a) सीरीज जितना प्रीमियम नहीं लगेगा। हालांकि इसमें मजबूती के लिए IP64 रेटिंग दी गई है, जो धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करती है।

Nothing Phone (4b के स्पेसिफिकेशन

Nothing Phone (4b) में 6.77 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz Adaptive रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक है। फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

परफॉरमेंस के लिए Nothing Phone (4b) में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर लगा है। फोन में बेहतर गेमिंग और हीट मैनेजमेंट के लिए 20,829mm² का बड़ा कूलिंग सिस्टम है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान तापमान को कंट्रोल कर सकता है।

बैटरी की बात करें तो Nothing Phone (4b) ब्रांड का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है। इसमें 6,000mAh बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, फोन को फुल चार्ज होने में करीब 80 मिनट का समय लगता है।

फोटोग्राफी के लिए Nothing Phone (4b) में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Samsung प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है, जो 119.5 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP Samsung फ्रंट कैमरा दिया गया है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Nothing OS 4.1 पर काम करता है, जो Android 16 पर आधारित है। कंपनी ने फोन के लिए तीन बड़े Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

फोन में AI आधारित Essential Space और Essential Voice जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा Glyph Bar में Live Updates फीचर दिया गया है, जो Uber, Google Maps और Zomato जैसी ऐप्स को सपोर्ट करता है।

अगर आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो अलग दिखे, अच्छा सॉफ्टवेयर, परफॉरमेंस दे और लंबी बैटरी लाइफ मिले, तो Nothing Phone (4b) सही विकल्प साबित हो सकता है। हालांकि अगर आपकी पसंद गेमिंग और ज्यादा पावरफुल परफॉरमेंस है तो इस कीमत  Motorola Edge 70 FusionLava Lava Agni 4 और Samsung Galaxy A27 5G को भी चुन सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसे ही और टेक अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Nothing Phone (4b) की पहली सेल शुरू, 6000mAh बैटरी और Glyph Bar डिजाइन वाले फोन पर मिल रहा ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4b-first-sale-price-offers/feed/ 0
Nothing Phone (4b) भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और Glyph Interface के साथ कीमत 29,999 रुपये से शुरू https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4b-launched-india-price-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4b-launched-india-price-specs/#respond Tue, 07 Jul 2026 10:46:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199444 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Nothing ने भारतीय बाजार में अपना नया यूनिक स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की नई (b) सीरीज का पहला फोन है। इसमें कंपनी का सिग्नेचर Glyph Interface, Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर, 6,000mAh की बड़ी बैटरी, 50 मेगापिक्सल OIS कैमरा, 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। इसके […]

The post Nothing Phone (4b) भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और Glyph Interface के साथ कीमत 29,999 रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing ने भारतीय बाजार में अपना नया यूनिक स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की नई (b) सीरीज का पहला फोन है। इसमें कंपनी का सिग्नेचर Glyph Interface, Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर, 6,000mAh की बड़ी बैटरी, 50 मेगापिक्सल OIS कैमरा, 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। इसके साथ ही यूजर्स को कई AI फीचर्स भी दिए जा रहे हैं। आइए, आगे आपको कीमत, स्पेसिफिकेशंस और उपलब्धता की डिटेल्स देते हैं।

Nothing Phone (4b) कीमत और उपलब्धता

Nothing Phone (4b) को दो स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च किया गया है। इसके 8GB + 128GB स्टोरेज का प्राइस 34,999 रुपये है। जबकि 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत 38,999 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर के तहत 7.5% इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के बाद इनकी प्रभावी कीमत क्रमशः 29,999 रुपये और 33,699 रुपये पड़ेगी।

Nothing Phone (4b) स्मार्टफोन की सेल 14 जुलाई 2026 से Flipkart, Croma, Reliance Digital और Vijay Sales सहित प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। कलर्स के मामले में फोन Black, White और Blue ऑप्शंस में मिलेगा।

डिजाइन और Glyph Interface

Nothing Phone (4b) में कंपनी का ट्रांसपेरेंट डिजाइन बरकरार रखा गया है। इसमें नया Glyph Bar दिया गया है। जिसमें 45 इंडिविजुअली कंट्रोल होने वाली मिनी LED लाइट्स हैं। ये नोटिफिकेशन, चार्जिंग स्टेटस, रिकॉर्डिंग इंडिकेटर और कस्टम अलर्ट जैसी जानकारियां बिना स्क्रीन ऑन किए दे सकती है। फोन IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है।

Nothing ने Royal Challengers Bengaluru (RCB) के साथ साझेदारी में Nothing Phone (4b) RCB Edition भी लॉन्च किया है। यह रेड कलर फिनिश, RCB ब्रांडिंग और कलेक्टर एडिशन पैकेजिंग के साथ आता है। इसकी सेल फिलहाल केवल बेंगलुरु स्थित Nothing Flagship Store पर आयोजित लिमिटेड ड्रॉप इवेंट के जरिए हो रही है।

Nothing Phone (4b) स्पेसिफिकेशंस

Nothing Phone (4b) फोन में 6.77 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस पर 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट, 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 1,000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट मिल जाता है।

परफॉरमेंस के लिए Nothing Phone (4b) में Qualcomm का नया Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। कंपनी का दावा है कि यह चिपसेट AnTuTu बेंचमार्क पर 10 लाख से अधिक स्कोर हासिल करता है। गेमिंग के लिए फोन में 4,400mm² वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। जिससे BGMI और Call of Duty Mobile जैसे गेम्स में 90FPS तक का सपोर्ट मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए Nothing Phone (4b) में 50 मेगापिक्सल का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी रियर कैमरा और 8MP 119 डिग्री अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। कैमरा सेटअप Nothing के TrueLens Engine 4 से लैस है। जिसमें Ultra XDR इमेजिंग, AI आधारित प्रोसेसिंग और बेहतर कलर रिप्रोडक्शन का सपोर्ट मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए 16MP कैमरा मिलता है।

Nothing Phone (4b) फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, OIS + EIS स्टेबिलाइजेशन और डुअल वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स से लैस होकर आया है। यूजर्स को नए फिल्टर्स, Signature Presets और Playground जैसे क्रिएटिव टूल्स भी मिलते हैं।

Nothing Phone (4b) में कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी 6,000mAh बैटरी दी गई है। यह 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और कंपनी के अनुसार 30 मिनट से कम समय में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।

ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Nothing Phone (4b) फोन Android 16 आधारित Nothing OS 4.1 पर रन करता है। इसमें Essential AI टूल्स, ChatGPT इंटीग्रेशन, Google Gemini, Circle to Search, Essential Space, Essential Search, Essential Voice और Essential Apps जैसे कई AI फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी इस स्मार्टफोन के लिए 3 साल के Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट भी देगी।

Nothing Phone (4b) उन यूजर्स के लिए है जो 30 हजार रुपये के आसपास अलग डिजाइन, 3 सॉफ्टवेयर अपडेट, बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और AI फीचर्स वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं। इसका Snapdragon 6 Gen 4, Glyph Interface और Nothing OS इसे इस प्राइस सेगमेंट में अलग बनाता है। आप कुछ अलग लेना पसंद करते हैं तो इसे चुन सकते हैं। जबकि इसी प्राइस रेंज में दूसरे दमदार फोन चाहते हैं तो Motorola Edge 70 Fusion, Lava Lava Agni 4 और Samsung Galaxy A27 5G को भी चुन सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसे ही और टेक अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।


Nothing Phone 4b Price
Rs. 31,900
Go To Store
See All Prices

The post Nothing Phone (4b) भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और Glyph Interface के साथ कीमत 29,999 रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4b-launched-india-price-specs/feed/ 0
Nothing Phone (4b) कल होगा लॉन्च, जानें कब, कहां और कैसे देखें Live Event https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4b-launch-live-stream-date-time/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4b-launch-live-stream-date-time/#respond Mon, 06 Jul 2026 07:02:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199355 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Nothing अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) कल यानी 7 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 4:00 बजे लॉन्च करेगा। कंपनी इस इवेंट में Phone (4b) के सभी फीचर्स, कीमत और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी शेयर करने वाली है। अगर आप इस लॉन्च इवेंट का इंतजार कर रहे हैं, तो यहां जानिए इसे कब और कहां […]

The post Nothing Phone (4b) कल होगा लॉन्च, जानें कब, कहां और कैसे देखें Live Event first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) कल यानी 7 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 4:00 बजे लॉन्च करेगा। कंपनी इस इवेंट में Phone (4b) के सभी फीचर्स, कीमत और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी शेयर करने वाली है। अगर आप इस लॉन्च इवेंट का इंतजार कर रहे हैं, तो यहां जानिए इसे कब और कहां लाइव देख सकते हैं। साथ ही अब तक सामने आई सभी डिटेल्स भी विस्तार से बताई गई है।

Nothing Phone (4b) इंडिया लॉन्च इवेंट लाइव कैसे देखें?

Nothing Phone (4b) का लॉन्च इवेंट 7 जुलाई 2026 को शाम 4:00 बजे (IST) आयोजित किया जाएगा। यूजर्स इस इवेंट को Nothing के आधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव देख सकेंगे। लॉन्च के दौरान कंपनी फोन की कीमत, सेल डेट और सभी ऑफिशियल स्पेसिफिकेशंस का खुलासा करेगी।

लाइव लिंक:

Nothing Phone (4b) डिजाइन

Nothing Phone (4b) स्मार्टफोन कंपनी की सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन लैंग्वेज के साथ आएगा। इसमें Phone (4a) Pro जैसा यूनिबॉडी डिजाइन और Phone (4a) में पेश किया गया Glyph Bar देखने को मिलेगा। कंपनी के अनुसार, इस बार डिजाइन को पहले से ज्यादा मजबूत बनाया गया है। इसमें स्किन-फ्रेंडली फिनिश दी गई है। इसे ब्लू कलर में दिखाया गया है, लेकिन यह वाइट और ब्लैक में भी आएगा।

Nothing Phone (4b) के कंफर्म स्पेसिफिकेशंस

Nothing ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Phone (4b) में Snapdragon चिपसेट मिलेगा। वहीं, Geekbench लिस्टिंग के मुताबिक फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर, 8GB RAM और Android 16 मिलने की उम्मीद है।

Nothing Phone (4b) के फीचर्स संभावित

लीक्स के अनुसार Nothing Phone (4b) में 6.7-इंच का Full HD+ OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। फोन में 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलने की संभावना है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर्स, IP64 रेटिंग और 6000mAh बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है।

Nothing Phone (4b) की संभावित कीमत

भारत में Nothing Phone (4b) की शुरुआती कीमत 30,000 रुपये से अधिक हो सकती है। यह स्मार्टफोन OnePlus Nord CE सीरीज, Motorola Edge सीरीज और Redmi Note 15 Pro जैसे स्मार्टफोंस को टक्कर दे सकता है। इसके अलावा कंपनी Nothing Phone (4b) RCB Edition भी लॉन्च करेगी। जिसे मैट रेड फिनिश और RCB ब्रांडिंग के साथ पेश किया जाएगा। यह स्पेशल एडिशन सीमित यूनिट्स में उपलब्ध होगा। इसकी सेल केवल Nothing Bengaluru Store पर होगी।

अगर आप 30,000 रुपये के आसपास नया यूनिक स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Nothing Phone (4b) का इंतजार कर सकते हैं। हम कल इसके बारे में फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।


Nothing Phone 4b Price
Rs. 31,900
Go To Store
See All Prices

The post Nothing Phone (4b) कल होगा लॉन्च, जानें कब, कहां और कैसे देखें Live Event first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4b-launch-live-stream-date-time/feed/ 0
Nothing Phone 4b की फुल स्पेसिफिकेशन्स देखें यहां, लॉन्च से पहले ही लीक हुई डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4b-specifications-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4b-specifications-in-hindi/#respond Tue, 30 Jun 2026 07:45:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199013 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

नथिंग कंपनी अपना नया मोबाइल लेकर आ रही है जो इस बार ‘a’ नहीं बल्कि ‘b’ टाइटल के साथ आएगा। आने वाली 7 जुलाई को Nothing Phone 4b इंडिया में लॉन्च होगा। यह मिडबजट 5G फोन होगा जिसे 25 हजार से 35 हजार की रेंज में लाया जा सकता है। कंपनी की ओर से हालांकि […]

The post Nothing Phone 4b की फुल स्पेसिफिकेशन्स देखें यहां, लॉन्च से पहले ही लीक हुई डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नथिंग कंपनी अपना नया मोबाइल लेकर आ रही है जो इस बार ‘a’ नहीं बल्कि ‘b’ टाइटल के साथ आएगा। आने वाली 7 जुलाई को Nothing Phone 4b इंडिया में लॉन्च होगा। यह मिडबजट 5G फोन होगा जिसे 25 हजार से 35 हजार की रेंज में लाया जा सकता है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन एक ताजा लीक में नथिंग फोन 4बी की फुल स्पेक्स लॉन्च से पहले ही सामने आ गई है।

Nothing Phone 4b स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

नथिंग फोन 4बी को लेकर बताया गया है कि यह मोबाइल Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च होगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। लीक की मानें तो यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 पर आएगा और लेटेस्ट Nothing OS के साथ काम करेगा।

Nothing Phone 4b को LPDDR4X RAM पर लॉन्च किया जा सकता है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करेगा। लीक के अनुसार यह 8GB RAM वाला 5G फोन बनकर इंडियन मार्केट में आएगा और 128GB व 256GB मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस नए नथिंग फोन UFS 2.2 storage पर पेश किया जा सकता है।

लीक के अनुसार पावर बैकअप के लिए इस अपकमिंग नथिंग फोन को 6000mAh battery के साथ लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि अभी तक कोई भी नथिंग का फोन इंडिया में इतनी बड़ी बैटरी पर नहीं आया है। यानी अगर लीक सही साबित होता है तो Nothing Phone 4b ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन हो सकता है। वहीं ग्लोबल मार्केट में इस फोन को भारतीय बाजार की तुलना में कुछ छोटी बैटरी पर लाया जा सकता है।

Nothing Phone 4b में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सामने आए लीक के अनुसार इसमें 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नथिंग फोन 4बी में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लीक में सामने आई है।

लीक डिटेल्स के अनुसार नया नथिंग फोन 4बी 6.7-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा जो फुलएचडी+ रेजोल्यूशन वाली होगी। यह फ्लैट पैनल वाली AMOLED डिस्प्ले बताई जा रही है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगी। लीक के मुताबिक कंपनी इस नए 5जी फोन को इन-डिस्प्ले फिंगर​प्रिंट सेंसर तकनीक से लैस कर भारतीय बाजार में उतारेगी।

Nothing Phone 4b 5G फोन में ब्रांड के अन्य मोबाइल्स की ही तरह Glyph lights देखने को मिल सकती है। वहीं डिवाइस को पानी से बचाने के लिए इसमें IP64 या IP65 रेटिंग दी जा सकती है। कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन इंडिया में Black, White और Blue कलर में बिकेगा। बहरहाल Nothing Phone 4b प्राइस और स्पेक्स की कंफर्म डिटेंल्स के लिए 7 जुलाई का इंतजार करना होगा।

The post Nothing Phone 4b की फुल स्पेसिफिकेशन्स देखें यहां, लॉन्च से पहले ही लीक हुई डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4b-specifications-in-hindi/feed/ 0
Snapdragon 6 Gen 4 और 5400mAh बैटरी के साथ आ सकता है Nothing Phone (4b), लॉन्च से पहले स्पेक्स लीक https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4b-specifications-leaked-ahead-of-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4b-specifications-leaked-ahead-of-launch/#respond Fri, 26 Jun 2026 09:32:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198834 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Nothing का नया स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) आने वाले 7 जुलाई को लॉन्च होगा। कंपनी पहले ही फोन के नाम और डिजाइन की पुष्टि कर चुकी हैं। वहीं, अब लॉन्च से पहले टिप्स्टर योगेश बरार ने सोशल मीडिया साइट X पर स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इसके अलावा डिवाइस पहले Geekbench पर भी नजर आ […]

The post Snapdragon 6 Gen 4 और 5400mAh बैटरी के साथ आ सकता है Nothing Phone (4b), लॉन्च से पहले स्पेक्स लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing का नया स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) आने वाले 7 जुलाई को लॉन्च होगा। कंपनी पहले ही फोन के नाम और डिजाइन की पुष्टि कर चुकी हैं। वहीं, अब लॉन्च से पहले टिप्स्टर योगेश बरार ने सोशल मीडिया साइट X पर स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इसके अलावा डिवाइस पहले Geekbench पर भी नजर आ चुका है, जहां इसके प्रोसेसर, रैम और परफॉरमेंस से जुड़ी डिटेल्स मिल गई थी। आइए, अब तक आई जानकारियों को विस्तार से जानते हैं।

Nothing Phone (4b) स्पेसिफिकेशंस

लीक के अनुसार आगामी Nothing Phone (4b) में Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। यही प्रोसेसर हाल ही में सामने आई Geekbench लिस्टिंग में भी देखा गया था। फोन के साथ 8GB RAM मिलने की उम्मीद है और यह बॉक्स से बाहर Android 16 आधारित Nothing OS पर काम कर सकता है। Geekbench पर इस डिवाइस ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1,088 और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,155 अंक हासिल किए हैं।

लीक रिपोर्ट के अनुसार Nothing Phone (4b) में 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन में 5400mAh की बैटरी दिए जाने की भी बात सामने आई है, जिससे लंबा बैकअप मिलने की उम्मीद है। हालांकि चार्जिंग स्पीड को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

फोटोग्राफी के लिए Nothing Phone (4b) में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। कंपनी अपने आधिकारिक टीजर में पहले ही दो रियर कैमरों की पुष्टि कर चुकी है। वहीं, स्टोरेज के लिए फोन को 8GB + 128GB और 8GB + 256GB वैरियंट में लॉन्च किए जाने की संभावना है।

मिलेगा नया Glyph Bar डिजाइन

Nothing ने यह भी कंफर्म किया है कि Phone (4b) में पुराने मॉडल्स की तरह फुल Glyph Interface नहीं मिलेगा। इसकी जगह फोन में कॉम्पैक्ट हॉरिजॉन्टल Glyph Bar होगा। यह LED स्ट्रिप नोटिफिकेशन, चार्जिंग स्टेटस और ऐप अलर्ट जैसी जानकारियां दिखाने का काम करेगा। कंपनी पहले ही फोन के लाइट ब्लू कलर ऑप्शन की झलक दर्शा चुकी है, जबकि लीक के अनुसार इसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

7 जुलाई को आएगा ये यूनिक फोन

Nothing Phone (4b) को 7 जुलाई को आयोजित लॉन्च इवेंट में बाजार में लाया जाएगा। जहां फोन की कीमत, सेल डेट और अन्य आधिकारिक जानकारी कंफर्म होगी। अगर मौजूदा लीक सही साबित होते हैं, तो Phone (4b) मिड-रेंज सेगमेंट में Snapdragon 6 Gen 4, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 5400mAh बैटरी के साथ बढ़िया विकल्प बन सकता है। आप इसके लिए वेट कर सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आगे के अपडेट के लिए बने रहें।

The post Snapdragon 6 Gen 4 और 5400mAh बैटरी के साथ आ सकता है Nothing Phone (4b), लॉन्च से पहले स्पेक्स लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4b-specifications-leaked-ahead-of-launch/feed/ 0
लॉन्च से पहले Nothing Phone (4b) का डिजाइन कंफर्म, मिलेगा ट्रांसपेरेंट लुक और Glyph Bar https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4b-design-confirmed-transparent-look-glyph-bar-india-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4b-design-confirmed-transparent-look-glyph-bar-india-launch/#respond Thu, 25 Jun 2026 05:58:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198723 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Nothing ने अपने आगामी स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) का डिजाइन आधिकारिक तौर पर शेयर कर दिया है। कंपनी पहले ही इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि कर चुकी थी। वहीं, अब लॉन्च से पहले फोन की पहली झलक भी सामने आ गई है। टीजर इमेज में फोन का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन देखने को मिलता है। आइए, […]

The post लॉन्च से पहले Nothing Phone (4b) का डिजाइन कंफर्म, मिलेगा ट्रांसपेरेंट लुक और Glyph Bar first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing ने अपने आगामी स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) का डिजाइन आधिकारिक तौर पर शेयर कर दिया है। कंपनी पहले ही इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि कर चुकी थी। वहीं, अब लॉन्च से पहले फोन की पहली झलक भी सामने आ गई है। टीजर इमेज में फोन का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन देखने को मिलता है। आइए, आगे फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Nothing Phone (4b) का डिजाइन

कंपनी द्वारा शेयर की गई तस्वीर में Nothing Phone (4b) का डिजाइन Phone (4a) और Phone (4a) Pro से लिया गया लगता है, लेकिन इसके साथ कुछ नए बदलाव भी किए गए हैं। स्मार्टफोन में Nothing की पहचान बन चुका ट्रांसपेरेंट डिजाइन दिख रहा है। हालांकि इस बार केवल कैमरा मॉड्यूल वाला ऊपरी हिस्सा ही ट्रांसपेरेंट फिनिश के साथ आता है, जो Phone (4a) Pro की याद दिला रहा है।

Nothing Phone (4b) फोन के रियर पैनल का नीचे की तरफ सिंपल डिजाइन मिलेगा। इससे डिवाइस का लुक पहले के मॉडल्स की तुलना में ज्यादा सामान्य नजर आता है। इसके अलावा फोन में Glyph Bar दिया गया है, जिसे सबसे पहले Phone (4a) में देखा गया था। यह पुराने मॉडल्स में मिलने वाले बड़े Glyph Interface की जगह दिया जा रहा है।

Nothing का कहना है कि Phone (4b) को खास तौर पर युवा यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी ने इसमें रिफाइंड यूनिबॉडी डिजाइन, बेहतर स्ट्रक्चरल मजबूती और स्किन-फ्रेंडली फिनिश का उपयोग किया है, जिससे फोन हाथ में पकड़ने पर अच्छा फील देगा।

फिलहाल कंपनी ने फोन को ब्लू कलर ऑप्शन में दिखाया है। हालांकि लीक्स की मानें तो यह ब्लैक और वाइट कलर वैरियंट में भी लॉन्च हो सकता है। वहीं, अभी फोन के फ्रंट डिजाइन को पूरी तरह से रिवील नहीं किया गया है।

Nothing Phone (4b) स्पेसिफिकेशंस

Nothing ने Phone (4b) के स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि हाल ही में यह डिवाइस Geekbench डेटाबेस पर देखा गया था। लिस्टिंग के अनुसार स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 8GB RAM और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की बात सामने आई है।

Geekbench टेस्ट में डिवाइस ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1,088 और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,155 अंक हासिल किए हैं। इन आंकड़ों से लगता है कि यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट को टारगेट कर सकता है।

भारत में कितनी हो सकती है कीमत?

रिपोर्ट्स के अनुसार Nothing Phone (4b) की कीमत Nothing Phone (4a) से कम रखी जा सकती है। बता दें कि Phone (4a) की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है। ऐसे में नए Phone (4b) को करीब 30,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि देखना होगा कि ब्रांड किस प्राइस में फोन पेश करता है।

आखिर में बता दें कि कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि Nothing Phone (4b) भारतीय बाजार में 7 जुलाई को लॉन्च होगा। हम आपको इसके आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post लॉन्च से पहले Nothing Phone (4b) का डिजाइन कंफर्म, मिलेगा ट्रांसपेरेंट लुक और Glyph Bar first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4b-design-confirmed-transparent-look-glyph-bar-india-launch/feed/ 0
Nothing Phone (4b) गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, Snapdragon 6 Gen 4 के साथ हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4b-geekbench-specs-snapdragon-6-gen-4/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4b-geekbench-specs-snapdragon-6-gen-4/#respond Wed, 24 Jun 2026 06:53:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198672 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Nothing अपने नए स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) को 7 जुलाई 2026 को लॉन्च करने वाला है। वहीं, आधिकारिक लॉन्च से पहले यह स्मार्टफोन Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर स्पॉट हुआ है। जहां इसके प्रोसेसर, रैम और ऑपरेटिंग सिस्टम सहित कुछ अहम जानकारियों सामने आई हैं। बता दें कि बीते दिन ही ब्रांड ने इसकी लॉन्च डेट […]

The post Nothing Phone (4b) गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, Snapdragon 6 Gen 4 के साथ हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing अपने नए स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) को 7 जुलाई 2026 को लॉन्च करने वाला है। वहीं, आधिकारिक लॉन्च से पहले यह स्मार्टफोन Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर स्पॉट हुआ है। जहां इसके प्रोसेसर, रैम और ऑपरेटिंग सिस्टम सहित कुछ अहम जानकारियों सामने आई हैं। बता दें कि बीते दिन ही ब्रांड ने इसकी लॉन्च डेट कंफर्म की है। आइए, अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।

Nothing Phone (4b) Geekbench लिस्टिंग

Geekbench लिस्टिंग के अनुसार आगामी Nothing Phone (4b) में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है। यह चिपसेट 2.30GHz प्राइम कोर, 2.21GHz परफॉरमेंस कोर और 1.80GHz एफिशिएंसी कोर के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 810 GPU मिल सकता है।

लिस्टिंग में टेस्ट किए गए वैरियंट में 8GB RAM और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम की पुष्टि हुई है। परफॉरमेंस की बात करें तो फोन ने Geekbench 6 के सिंगल-कोर टेस्ट में 1,088 अंक, मल्टी-कोर टेस्ट में 3,155 अंक और OpenCL GPU टेस्ट में 2,896 अंक हासिल किए हैं।

Nothing Phone (4b) डिटेल्स

Nothing पहले ही शेयर कर चुका है कि वह बढ़ती कंपोनेंट लागत के कारण 2026 में नया CMF स्मार्टफोन लॉन्च नहीं करेगी। Nothing के को-फाउंडर Akis Evangelidis के अनुसार RAM और स्टोरेज की बढ़ती कीमतों की वजह से CMF Phone 3 Pro को उचित कीमत पर लॉन्च करना मुश्किल लग रहा है। ऐसे में कंपनी ने CMF ब्रांड की बजाय अपनी प्रमुख Nothing  के तहत नया Phone (4b) लॉन्च करेगी।

कंपनी के मुताबिक B Series का लक्ष्य Nothing की प्रोडक्ट लाइनअप में एक नया सेगमेंट जोड़ना है, जबकि इसे A Series से नीचे रखा जाएगा। जिससे दोनों सीरीज के बीच अंतर रहे।

कीमत और कैमरा कैसा होगा ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक Nothing Phone (4b) की कीमत भारत में 25,000 रुपये से कम हो सकती है। खास बात यह है कि यह Nothing का पहला स्मार्टफोन हो सकता है जिसमें सिंगल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है।

फिलहाल कंपनी ने फोन के स्पेसिफिकेशंस शेयर नहीं किए हैं, लेकिन उम्मीद है लॉन्च से पहले और डिटेल्स सामने आ सकती हैं। यदि आप कम कीमत वाला यूनिक फोन लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए इंतजार कर सकते हैं। हम आपको 7 जुलाई के लॉन्च पर इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Nothing Phone (4b) गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, Snapdragon 6 Gen 4 के साथ हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4b-geekbench-specs-snapdragon-6-gen-4/feed/ 0
7 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा Nothing Phone (4b), बनेगा नई b-Series का पहला स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4b-india-launch-date/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4b-india-launch-date/#respond Tue, 23 Jun 2026 08:02:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198615 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Nothing भारतीय बाजार में अपनी स्मार्टफोन रेंज का विस्तार करने जा रहा है। कंपनी का नया फोन Nothing Phone (4b) होगा। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। खास बात यह है कि Phone (4b) कंपनी की नई b-Series का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसे मौजूदा a-Series से लोअर कैटेगरी में […]

The post 7 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा Nothing Phone (4b), बनेगा नई b-Series का पहला स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing भारतीय बाजार में अपनी स्मार्टफोन रेंज का विस्तार करने जा रहा है। कंपनी का नया फोन Nothing Phone (4b) होगा। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। खास बात यह है कि Phone (4b) कंपनी की नई b-Series का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसे मौजूदा a-Series से लोअर कैटेगरी में लाया जा रहा है। यह कम कीमत में यूनिक डिवाइस देख रहे लोगों को लुभा सकता है। आइए, आगे पूरी डिटेल्स जानते हैं।

Nothing Phone (4b) लॉन्च डेट

Nothing Phone (4b) भारत में 7 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। आप नीचे दिए गए टीजर में इसकी जानकारी देख सकते हैं। साथ ही Flipkart आधिकारिक माइक्रोसाइट में भी ये डेट अपडेट हो गई है।

Nothing Phone (4b) डिजाइन

Nothing पहले ही Phone (4b) का टीजर जारी कर चुकी है। हाल ही में सामने आए एक स्केच वीडियो से इसके डिजाइन की भी झलक मिली है। फोन में कंपनी का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट बैक पैनल देखने को मिल सकता है। हालांकि लीक के अनुसार इसमें सिंगल रियर कैमरा दिया जा सकता है, जो इसे मौजूदा बजट स्मार्टफोंस से अलग बना सकता है। हालांकि आज के समय में कई बजट फोन भी डुअल कैमरा सेटअप के साथ आते हैं, इसलिए देखना होगा कि सिंगल कैमरा वाला ये फोन ग्राहकों पर कैसा असर डालता है।

क्या हो सकती है कीमत ?

फिलहाल Nothing Phone (4b) के स्पेसिफिकेशंस और कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि माना जा रहा है कि कीमत Nothing Phone (4a) Series से कम होगी। जिसकी शुरुआती प्राइस भारत में 37,999 रुपये है। इसके बावजूद यह कोई अल्ट्रा-बजट स्मार्टफोन नहीं होगा क्योंकि बढ़ती मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स की लागत के चलते स्मार्टफोन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

Nothing की नई b-Series क्या होगी?

हाल ही में Nothing के को-फाउंडर Akis Evangelidis ने कंपनी की नई प्रोडक्ट नेमिंग स्ट्रैटेजी के बारे में जानकारी दी है। उनके अनुसार स्मार्टफोन के नाम में मौजूद नंबर उसकी जनरेशन को दर्शाते हैं, जबकि अक्षर (Letter) उसके प्रोडक्ट सेगमेंट को बताते हैं।

उन्होंने यह भी बताया है कि a-Series फ्लैगशिप मॉडल्स की है। जबकि नई b-Series अलग तरह के ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश की जा रही है। इसके अलावा कंपनी आगे से Lite ब्रांडिंग का उपयोग भी बंद कर देगी।

अगर Nothing Phone (4b) अपनी पहचान बन चुके ट्रांसपेरेंट डिजाइन, क्लीन Nothing OS और कम कीमत के साथ आता है, तो यह मिड-रेंज सेगमेंट में बढ़िया विकल्प बन सकता है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो अगले महीने का वेट कर सकते हैं। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर विजिट करते रहें।

The post 7 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा Nothing Phone (4b), बनेगा नई b-Series का पहला स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4b-india-launch-date/feed/ 0